Category: sports

  • क्यों पाकिस्तान के क्रिकेटर ने कहा भारत ने पाकिस्तान को मार दिया

    देश– कल के मैच में भारत को पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत को मिली हार से अगर कोई सबसे अधिक दुखी हुआ है तो वह पाकिस्तान है। 
    वही अब इस हार पर पाकिस्तान के पुर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को भारत ने मरवा दिया है। लेकिन हम सिर्फ भारत को दोष नही दे सकते। कही न कही इस सबके जिम्मेदार हम खुद है।
    क्योंकि जब आपके सामने मजबूत गेंदबाज हो। तो आपको अपनी स्थिति आसानी से समझ आ जाती है। बता दें शोएब अख्तर ने अभी कुछ दिन पूर्व पाकिस्तान और भारत को लेकर बयान दिया था। 
    अगले इस हफ्ते पाकिस्तान की टीम पाकिस्तान वापस आ जायेगी। वही अगले हफ्ते भारत की टीम भारत आ जायेगी। वह कोई तुर्रमखां नही है।बता दें उन्होंने यह बयान पाकिस्तान जिम्बाब्वे के मैच से पूर्व दिया था।

  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंत भारत के लिए हो सकते थे बेहतर पत्ता- सहवाग

    Sports:- पूर्व बल्लेबाज सहवाग ने भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में भारत की हुई हार पर बड़ा बयान देते हुए भारत की कमी बताई है। उन्होंने कहा भारत ने ऋषभ पंत को टीम में न रखकर गलती की थी। अगर उस दिन के मैच में भारत की टीम में पंत होते तो भारत का नतीजा कुछ ओर होता।
    उन्होंने यह भी कहा की कही न कही भारत की टीम का मैनेजमेंट बेहतर नही रहा। टीम में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्हें इस बात का अनुभव है कि ऑस्ट्रेलिया में मैच किस प्रकार खेला जा सकता है। क्योंकि उन्होंने वहां वनडे मैच खेले हैं।
    पंत को हालतों पर काबू पाना आता है। वह मैच की स्थिति को संभाल सकते थे। वही अगर हम बात दिनेश कार्तिक की करे तो उन्हें यह नही पता है कि ऑस्ट्रेलिया की पिच को कैसे मैनेज करना चाहिए। उन्हें वहां खेलने का उतना अनुभव नही है जितना पंत को हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पंत भारत के लिए बेहतर पत्ता हो सकते थे।

  • Happy Birthday Virat Kohli- 34 के हुए विराट

    Happy Birthday Virat Kohli:– क्रिकेट के सुपरस्टार और अनुष्का शर्मा के पतिदेव विराट कोहली आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के फैन्स आज सुबह से सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
    वही जब से विराट फॉम में वापस आए हैं। इनके फैन्स इनकी तारीफ करने से बिल्कुल नही चूकते। वही आज हम आपको विराट कोहली के उन रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। 
    वैसे तो विराट कोहली ने 102 टेस्ट, 262 और 113 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया.टेस्ट क्रिकेट में 8 हजार 74 रन है, जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. वनडे में उन्होंने 43 शतक और 64 अर्धशतक सहित 12 हजार 344 रन बनाए.
     टी20 क्रिकेट में उनके नाम 3 हजार 932 रन है. उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं.
    विराट कोहली ने टी20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीती है और टी20 में इन्होंने सबसे अधिक अर्धशतक लगाए हैं।
    कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 308 रन जड़े.

  • सेमीफाइनल से बाहर होंगे रोहित शर्मा अब कौन होगा नया कप्तान

    खेल– भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। वही काफी समय से भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को चोट लग गई है। जिस कारण हो सकता है वह सेमीफाइनल में कप्तानी न करें।
    हालाकि अभी इस बात की औपचारिक घोषणा नही हुई है। कि रोहित शर्मा इस बार सेमीफाइनल में कप्तानी नही करेंगे। लेकिन जिस तरह की उनकी तस्वीरें सामने आई है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित को काफी चोट लग गई है।
    रोहित को एडिलेड के नेट्स में चोट लगी है। वह कराहते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें त्वरित ट्रेईटमेंट दिया गया है। लेकिन अब सवाल यह खड़ा होता है कि अगर रोहित शर्मा सेमीफाइनल से बाहर हुए तो आखिर कप्तानी कौन करेगा।
    अगर रोहित सेमीफाइनल में नही दिखे। तो उप कप्तान केएल राहुल टीम की कप्तानी सम्भाल सकते हैं। वही ओपनिंग पर रोहित की जगह विराट कोहली और केएल राहुल उतर सकते है।

  • अपने बल्ले से अपना की रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हुए विराट

    खेल– टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच करारा मुकाबला होगा। वही अगर हम बात भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की करे। तो इनका बल्ला इस समय खूब चल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में विराट में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।
    वही अगर आज भी विराट का बल्ला बेहतर फॉर्म में चल गया। तो वह एक नया इतिहास रचेंगे और अपना हेरु रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएगे। जानकारो ने कहा है विराट ने कम मैचों में सबसे अधिक अर्धशतक जड़े है। वही अब अगर आज भी वह फॉम में रहे तो इंग्लैंड पर भारतीय टीम भारी पड़ेगी और विराट साल 2014 में बनाया अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
    टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी विराट के नाम है. उन्होंने बांग्लादेश में हुए 2013-14 टी20 विश्वकप में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे. वही इस टी20 विश्वकप में विराट 246 रन अगर आज वह 74 रन या उससे अधिक की शानदार पारी खेलते हैं तो वह अपना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

  • फाइनल जीतने के बाद बाबर आजम होंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

    खेल– पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वही अब पाकिस्तान के लोग यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पाकिस्तान इस बार फाइनल मैच जीतेगा। 
    वही कई लोग इस मैच की तुलना 1992 के वनडे वर्ल्ड कप से कर रहे हैं। क्योंकि इस मैच का नेतृत्व इमरान खान ने किया था। इस समय भी सभी यह उम्मीद लगाए थे कि पाकिस्तान हार जाएगी। लेकिन पाकिस्तान को जीत हासिल हुई।
    वही अब इस बार भी बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम का यही हाल है। शुरुआत में सभी को यह लग रहा था कि पाकिस्तान की घर वापसी होने निश्चित है। लेकिन पाकिस्तान की टीम ने वापसी करते हुए फाइनल में अपनी जगज बना ली है।
    वही अब पाकिस्तान के कप्तान को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा साल 2024 में वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे।

    क्यों सुनील गावस्कर बोले पाक के पीएम होंगे बाबर आज़म-

    सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर बाबर आज़म के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम फाइनल मैच जीत जाती है। तो साल 2024 में पाकिस्तान में होने वाले चुनाव में बाबर आज़म पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे।
    बता दें सुनील गावस्कर ने यह बयान भारत और इंग्लैंड के मैच से पूर्व कमेंट्री के दौरान की थी। उन्होंने यह इसलिए भी कहा क्योंकि 1992 में मैच जितवाने वाले पाकिस्तान के कप्तान अब पाकिस्तान की राजनीति में दाखिल हो चुके हैं। साल 2018 में वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

  • इरफान पठान ने ऐसा क्या कह दिया की भड़क उठे पाकिस्तान के लोग

    खेल– पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान इस समय ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मैच में अपनी कमेंट्री का जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान जब सेमीफाइनल जीता तो उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जो उनके लिए समस्या बन गई।
    वैसे तो इरफान पठान ने पाकिस्तान के बेहतर प्रदर्शन हेतु उनकी सराहना की। उन्होंने पाकिस्तान की जीत के बाद लिखा विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
    लेकिन उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया जो उनके लिए समस्या बन गया। सोशल मीडिया यूजर्स को मानो उनकी बात कांटे की तरह चुभ गई। लोग उनपर बरसने लगे। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा।
    पड़ोसियों पड़ोसियों जीत आती-जाती रहती है, लेकिन ग्रेस आपके बस की बात नहीं है। बाकी उन्होंने यह साफ किया है कि उनकी यह टिप्पणी खिलाड़ियों के बारे में नही है।
     

     

    यूजर की प्रतिक्रिया- 

    एक यूजर इसपर लिखता है- पठान को न्यूजीलैंड के कप्तान से सीख लेनी चाहिए। वही दूसरा यूजर कहता है- इरफान पठान उस बात के लिए लिख रहे हैं जो उनके पास है ही नही। वही एक यूजर इरफान पर आरोप लगाते हुए बोला वह पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रहे हैं।

  • जाने क्यों मैथ्यू मॉट ने मुड़वाया अपना सर

    खेल– टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को मात देकर इंग्लैंड विजेता बन गया है। लोग इंग्लैंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि इंग्लैंड की जीत का पूरा श्रेय उनके खिलाड़ियों को जाता है। लेकिन वास्तव में इंग्लैंड की जीत के लिए उनके कोच मैथ्यू मॉट भी काफी आवश्यक है।
    इंग्लैंड की जीत के बाद मैथ्यू मॉट ने एक बड़ा दिलचस्प काम किया है। उन्होंने अपना सर मुड़वा लिया है। मैथ्यू मॉट ने यह काम किया तो सभी लोगो को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई और लोग साल 2011 में हुए विश्वकप को याद करने लगे। इस साल जब धोनी के नेतृत्व में भारत की जीत हुई थी तो धोनी ने अपना सर मड़वा लिया था।
    धोनी ने मन्नत मांगी थी। इसलिए अपना सर मुंडवा लिया था। लेकिन अब मैथ्यू मॉट ने भी अपना सर मुड़वाया है। उन्होंने सर मन्नत के तौर पर नही बल्कि अपनी शर्त की वजह से मुड़वाया है। उन्होंने सैम करन से शर्त लगाई थी। अगर इंग्लैंड मैच जीतता है तो वह अपना सर मुड़वा लेंगे। वही अब उन्होंने ऐसा किया भी है।

  • जाने किसे भारतीय टीम का कप्तान बनान चाहते हैं लोग

    खेल– टी20 विश्वकप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा का न तो इस मैच के दौरान बल्ला चला और न ही भारतीय टीम के सर टी20 विश्व कप विजेता का ताज सजा। वही जब भारत की टीम को सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा सावालो के घेरे में आ गए।
    लोग लगातार यह मांग उठाने लगे की अब कप्तान रोहित शर्मा को भारत की कप्तानी वछोड़ देनी चाहिए। यह समय रोहित शर्मा के लिए ठीक वैसा ही साबित हो रहा है जैसे एक समय विराट कोहली को लोगो की आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा था।
    रोहित की कप्तानी को एक साल पूरा नही हुआ है। लेकिन लोग अब चाहते हैं कि रोहित के हाथों से टीम इंडिया की बागडोर छीन ली जाए और किसी बेहतर व्यक्ति के हाथों में टीम का नेतृत्व हो। लोग यह भी कह रहे हैं कि अब हार्दिक पांड्या ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति है जो टीम इंडिया की डूबती नैया को पार लगा सकते हैं।
    लोग कह रहे हैं कि यदि विराट का बल्ला न चलता तो शायद रोहित का नेतृत्व भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा कर देता। वही जब विराट के नेतृत्व में इंडिया की हार लोगो ने नही स्वीकार की और उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी तो रोहित के साथ रियासत नही की जा सकती। 

  • केन विलियमसन की हुए छुट्टी कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान

    देश– साल 2023 में होने वाले आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट रिटेन होना शुरू हो गई है। वही इस बीच जब सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट रिटेन की तो उस लिस्ट ने टीम के कप्तान केन विलियमसन का नाम गायब था। 
    लोग इसे देखकर हैरान है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने यह फैसला ले लिया है कि अब सनराइजर्स हैदराबाद की बागडोर किसी अन्य व्यक्ति के हाथ मे जाएगी। यानी साल 2023 में टीम को एक नया कप्तान मिलेगा।
    ननए कप्तान की बात जबसे सामने आई है। सभी लोग विकल्प तलाशने लगे हैं। कि आखिर कौन होगा वह व्यक्ति जो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में केन विलियमसन की जगह लेगा।
    वही अब खबरे यह भी आ रही है। कि भारतीय गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिल सकती है। क्योंकि यह बीते कई साल से टीम के साथ है। और जरूरत पड़ने पर इन्होंने टीम का नेतृत्व भी किया है।
    भुवनेश्वर के अलावा एडेन मार्करम , जेसन होल्डर और मयंक अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है। जो सम्भावित सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हो सकते हैं।