Category: sports

  • 19 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी न्यूजीलैंड की टीम

    Sports – 19 साल के लम्बे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। सूत्रों का कहना है कि न्यूजीलैंड का यह पाकिस्तान दौरा काफी अहम है क्योंकि पाकिस्तान में न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट, आठ वनडे और पाँच टी20 इंटरनेशनल मुक़ाबले खेलेगी।
    बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में न्यूजीलैंड की टीम जो 2 टैस्ट मैच खेलेगी वह दोनो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। पहला टेस्ट 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कराची में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मुलतान में अगले साल चार जनवरी से आठ जनवरी तक होगा।
    तीन वनडे मुक़ाबले कराची में 11, 13 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे। वनडे सिरीज़ के बाकी 5 मुक़ाबले लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

  • दहशरा पर शमी ने ऐसा क्या किया की उठने लगी फतवा जारी करने की मांग

    खेल– मोहम्मद शमी एक बार पुनः कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं। कल उन्हें दशहरा की बधाई देना महंगा पड़ गया और उन्हें धमकियां मिलने लगी। शमी के खिलाफ कट्टरपंथियों ने फतवा जारी करने की मांग उठाई है।
    बता दें मोहम्मद शमी ने महज सोशल मीडिया पर लोगो को दशहरा की बधाई दी। लेकिन कुछ कट्टरपंथी जिन्हें बाल की खाल निकाल कर हर मुद्दे को धर्म से जोड़कर माहौल खराब करने की आदत है। उन्हें शमी की शुभकामनाएं रास न आई और वह शमी के ऊपर भड़क उठे।
    मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रभु श्री राम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, दशहरा के इस पावन पर्व पर मेरी प्रभु श्री राम से यही कामना है कि वह सभी के जीवन को खुशियों से भर दे। सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
    वैसे तो शमी के ट्वीट में ऐसा कुछ है नही की कोई भी इस पर भड़के। लेकिन इसके बाद भी कट्टरपंथी लोग शमी को धमकी दे रहे हैं और उनके खिलाफ फतवा जारी करने की मांग उठा रहे हैं।

  • इस खिलाड़ी पर आईसीसी ने लगाया 14 साल का बैन

    खेल– यूएई मेहर छायाकार पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 14 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। उनपर आरोप था की उन्होंने आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी ट्राइब्यूनल ने आईसीसी और कनाडा क्रिकेट के सात नियमों के उल्लंघन किया है।
    वही अब जब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इन आरोप में उन्हें दोषी पाया है तो उनपर प्रतिबंध लगाते हुए साफ किया है कि वह अब 14 साल तक किसी भी क्रिकेट फॉर्मेट में नही खेल सकेंगे।
    बताते चले संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ी छायाकार ने अप्रैल 2019 में ज़िम्बाब्वे बनाम यूएई सीरीज और 2019 में कनाडा में जीटी20 मैच में नियमों का उल्लंघन किया था।

  • T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी टीम इंडिया में शामिल

    Sports – टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह टीम इंडिया के मेन स्क्वाड में जगह मिली है. बता दें जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और अब शमी को उनकी जगह मौका मिला है.
    मोहम्मद शमी भी खराब फिटनेस की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन उन्हें कोविड-19 हो गया जिसके चलते वो सीरीज में नहीं खेल पाए.
    मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी फिट नहीं हुए और अब वो टी20 स्क्वाड में शामिल कर लिए गए हैं. इससे पहले शमी को स्टैंड बाय खिलाड़ियों में रखा गया था लेकिन बुमराह की चोट ने उन्हें मेन स्क्वाड में जगह दिला दी है.
    मोहम्मद शमी को चुनने की बड़ी वजह उनका ऑस्ट्रेलिया में अनुभव है. ऑस्ट्रेलिया में शमी ने 8 टेस्ट और 14 वनडे मैच खेले हैं. लेकिन उन्होंने वहां महज एक ही टी20 मैच खेला है.
    नोट- यह खबर TV9 bharatvarsh से ली गई हैं। इसमे जनसंदेश की टीम ने कोई परिवर्तन नही किया है।

  • क्या इन कमजोरियों के साथ पाक को मात दे पाएगी टीम इंडिया

    खेल– भारतीय टीम का मुकाबला किसी भी टीम से हो वह भारतीय लोगो के लिये दिलचस्प ही रहता है। लेकिन जब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होता है। तो भारत मे एक अलग ही जोश देंखने को मिलता है और टीम के ऊपर जीत का बड़ा प्रेशर होता है।
    क्योंकि भारत के लोग इसे क्रिकेट का महत्वपूर्ण मुकाबला मानते हैं। वही टी20 विश्व कप होने को है और इस मुकाबले का पहला मैच भारत और पाकिस्तान के मध्य होगा। 
    भारत की टीम इस मुकाबले के लिए काफी तैयार है। लेकिन अभी भी भारत की टीम में कुछ कमियां है और अगर इन कमियों में सुधार नही किया गया तो भारत की टीम को हार का सामना भी करना पड़ सकता है।
    जहां इस बार भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। वही भारत के लिए सबसे बुरी बात यह है कि टीम से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बाहर है। 
    यह दोनो भारत की टीम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके बाहर होने से कही न कही भारत की टीम की गेंदबाजी प्रभावित हो सकती है।
    वही अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल की एंट्री पर कई सवाल खड़े हैं। दोनो यंग है बीते मैचों में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। लेकिन इनके प्रदर्शन में यह निरंतरता कब तक रहेगी कुछ नहीं कहा जा सकता। 
    वही मोहम्मद शमी का फॉम में होना भी भारत के लिए समस्या बन सकता है। यह कब अच्छा प्रदर्शन करेंगे यह कोई नही कह सकता। वही भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और इन सभी पर जीत का बड़ा प्रेशर रहेगा।

  • पाकिस्तान को नहीं हजम हुई हार अफरीदी ने भारत की जीत पर लगाया इल्जाम

    खेल – जब जब भारत पाकिस्तान का मैच हुआ है और भारत को इस मैच में जीत हासिल हुई है. तब तब पाकिस्तान बौखला उठा है। पाकिस्तान के खिलाड़ी अपनी हार को हजम नहीं कर पा रहे है। मेलबर्न में हुए मैच की हार का ठीकरा पाकिस्तान की टीम अम्पायर के माथे मढ़ रही है और बता रही है की जो नो वाल आख़िरी ओवर में दी गई थी वह बेईमानी थी। 
    अभी तक पाकिस्तान की ओर से अम्पायर के निर्णय को लेकर कई लोग सवाल उठा चुके है। वही अब पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर शाहिद अफरीदी ने इस मामले में सीधे अम्पायर के निर्णय को गलत ठहराया है. अफरीदी ने बयान जारी करते हुए कहा, जब से थर्ड अम्पायर आया है तब से बहुत से रन आउट है। लेकिन थर्ड अम्पायर ने नो बॉल दे दी। अब फील्ड अम्पायर की नजर इतनी तेज नहीं होती है की वह सभी पहलुओं को देख सके. 
    अफरीदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, नो बॉल का निर्णय ऐसे डिरेक्ट नहीं आना चाहिए था। इसके लिए थर्ड अम्पायर तक जाना चाहिए था. 
    फ़िलहाल यह पाकितान का कोई नया रुख नहीं है। पाकितान को भारत से जितना तो लाजमी लगता है लेकिन ज्यों ही उसके हाथ हार लगती है वह बिलबिला उठता है और मैच में कोई एक पहलू खोज कर उसपर अपनी हार का ठीकरा फोडता है।

  • सूर्यकुमार बने प्लेयर ऑफ द मैच रोहित क्यों अपने अर्धशतक से हुए दुखी

    Sports – आज भारत और नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में भारत को आसानी से जीत हासिल हो गई। भारत के तीन बल्लेबाजों ने आज अर्धशतक बनाया और अच्छा प्रदर्शन भी किया। इन तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल था।
    रोहित शर्मा ने महज 39 गेंदों पर चार चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की धमाकेदार पारी खेली। रोहित के अलावा आज फिर से विराट का बल्ला चला उन्होंने 62 रनों की नाबाद पारी खेली और सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
    भारत ने आज के मैच में नीदरलैंड को 179 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन नीदरलैंड की टीम इसे हासिल करने में असफल रही। टीम महज 123 रन पर सिमट गई और भारत की झोली में आज आसानी से जीत आ गई।
    लेकिन इस मैच में एक सबसे अधिक ताज्जुब की बात अगर कुछ लगी तो वह है रोहित शर्मा का नाखुश मिजाज। आज रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से खुश नही दिखे। रोहित ने इस बारे में खुद कहा कि आज जिस तरह मैने बल्लेबाजी की उससे मैं असंतुष्ट हूँ।
    उन्होंने आगे कहा, मैं यह बिल्कुल नही कहूंगा की मैंने एक शानदार पारी खेली है। लेकिन मैंने जो रन बनाए उससे मैं संतुष्ट नही हूँ। मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

  • आज युवराज का रिकॉर्ड तोड़ रोहित ने रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स– आज भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच था। इस मैच में भारत को आसानी से जीत हासिल हुई। इस मैच में रोहित ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक बनाया। 
    रोहित ने न सिर्फ आज ताबड़तोड़ पारी खेली बल्कि सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। बता दें रोहित ने टी 20 विश्व कप में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाकर 34 कर दिया है।
    इससे पहले 33 छक्के जड़कर युवराज सिंह ने रिकार्ड बनाया था। बता दें आज के मैच में रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली है। वही विराट ने इस मैच में 63 रन की शानदार पारी खेली।

  • क्यों पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को उनके भाई ने दी कप्तानी छोड़ने की सलाह

    खेल– पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे हैं। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वही जब से पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से हार मिली है बाबर आज़म की कप्तानी की आलोचना पाकिस्तान ही करने लगा है।
    अभी हाल ही में पूर्व प्लेयर शोएब अख्तर ने बयान जारी कर कहा था कि पाकिस्तान के पास एक बेहतर कप्तान नही है। वही अब बाबर आज़म के भाई कामरान अकमल ने बाबर को पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है।
    उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से अपना मैच बेहतर रनरेट से जीत जाती है। तो वह सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। क्योंकि जिम्बाब्वे के साथ हुए मैच ने पाकिस्तान का रन रेट एवरेज से नीचे गिरा दिया है।
    जिम्बाब्वे ने जो लक्ष्य दिया था उसे आसानी से हासिल किया जाता है। लेकिन लोग ईगो में फैसला लेते हैं और सलाह नही सुनते है। पाकिस्तान की कमजोरी पर ध्यान नही केंद्रित किया गया जो पाक की हार का कारण बन गया।

  • क्यों फैन की हरकत से भड़क उठे विराट अनुष्का कहा हद है इसकी कोई सीमा नही

    खेल – अभी हाल ही में विराट कोहली के रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा गुस्से से लाल हो गई है। अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक नोट लिखा और अपना गुस्सा जाहिर किया।
    उन्होंने लिखा, यह पहली बार नही है। इससे पहले भी फैन्स ने ऐसी हरकतें की है। उन्हें हमपर रहम नही आया है लेकिन इस बार सभी हदे पार हो गई है। यह मानवता का उल्लंघन है। 
    उन्हें क्या लगता है की सेलीब्रिटी है तो यह डील करना पड़ेगा। लेकिन सबकी अपनी सीमाएं होती है जब आपके बेडरूम में ऐसा होता है तो आप ही बातए यह क्या है। क्या सीमा बची है।
    वही इस विषय पर कोहली ने भी गुस्सा जाहिर किया है। वह कहते हैं सेलीब्रिटी सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नही है। हमे पता है लोग अपने फेवरेट प्लेटर से मिलना चाहते हैं उसे देखना चाहते हैं। लेकिन आज जो हुआ उसे देखकर मैं खुद हैरान हूं।
    बता दे जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है। विराट कोहली का एक फैन उनके कमरे में बिना उनकी इजाजत के घुस जाता है। वो भी उस समय जब वह कमरे में नही होते हैं