Category: sports

  • श्री लंकाई क्रिकेटर का छलका दर्द बोला पेट्रोल की कमी डाल रही खेल पर असर

    श्री लंका:- श्री लंका इस समय भीषण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लोग सरकार का विरोध कर रहे हैं। कल गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्पीकर को मिल गया है। वही अब श्री लंका के क्रिकेट खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने ने कहा है कि देश मे पेट्रोल की कमी हो गई है। पेट्रोल की किल्लत के कारण हमारी प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है। लेकिन मैं भारत का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने इस संकट की घड़ी में हमारा साथ दिया ओर वह हमारे साथ खड़े रहे।

    चमिका करुणारत्ने ने समाचार एजेंसी एनआईए से कहा कि कप और लंका प्रीमियर लीग इस साल आयोजित हो रही हैं. मैं यह नहीं जानता कि आगे क्या होगा। क्योंकि मुझे प्रैक्टिस के लिए कोलंबो व अलग अलग जगह जाना पड़ता है। क्लब क्रिकेट का टाइम चल रहा है। लेकिन हमारे यहां जो दशा है उसके चलते मैं दो दिन से प्रैक्टिस के लिए नही जा पाया। मैं पेट्रोल के लिए लाइन में खड़ा रहा। 
    उन्होंने आगे कहा, लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद मैं 10 हजार का तेल भरवा पाया हूँ। यह दो से तीन दिन तक चल जाएगा। लेकिन इसके बाद फिर वही दशा होगी ओर मुझे लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। मुझे नही पता आगे मैं क्या करूंगा ओर क्या होगा। क्योंकि लोगो का कहना है कि अगले हफ्ते पेट्रोल नही आने वाला है। बता दें इस साल के अंत मे श्री लंका एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है लेकिन देश की आर्थिक स्थिति खराब है। पेट्रोल से लेकर खाने पीने तक के सामान की किल्लत है। 

     

  • श्री लंका की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने बोली बड़ी बात

    खेल: श्री लंका मे इस समय तहिमाम मचा हुआ है। कानून व्यवस्था बिफर गई है। लोग सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यवाही राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्री लंका में आपातकाल लगा दिया है। वही अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    बाबर आजम ने सीरीज से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस मे श्री लंका की सुरक्षा व्यवस्था की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, श्री लंका का प्रशासन हमारी अच्छी सुरक्षा कर रहा है। हमे यहां असुरक्षित नही महसूस हो रहा है। स्थिति सामान्य सी लग रही है ओर हर छोटी बड़ी चीज का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा श्री लंका के लोगो को क्रिकेट से काफी प्यार है वह क्रिकेट देखना पसंद करते हैं हमे उम्मीद है वह अपने चेहतो का समर्थन करने जरूर आएंगे।
    जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पिछले हफ्ते श्री लंका की राजधानी कोलंबो पहुंची थी। यह वही समय था जब तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर पर श्री लंका के लोगो ने हमला बोला था ओर वह राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए थे। लोगो ने उनसे उनके पद से इस्तीफा मांगा था। 
    लोगो ने गुस्से में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर मे आग लगा दी थी जिसके बाद श्री लंका के राष्ट्रपति ने इस्तीफे की घोषणा की थी। उनका इस्तीफा 13 जुलाई को होना था। लेकिन वह 12 जुलाई की रात को श्री लंका छोड़ मालदीव चले गए। जिसके बाद जनता भडक उठी श्री लंका में पुनः हंगामा शुरु हो गया ओर सरकार ने श्री लंका में आपातकाल लगा दिया। बता दें कल गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्पीकर को मिल गया।

  • कॉमनवेल्थ खेल 2022: भारत की महिला टीम ने तय किया भारत के लिये मैडल, लोग नहीं जानते गेम के बारे में

    स्पोर्ट्स: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ एथलीट गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में लॉन बॉल टीम ने गेम के फोर्स इवेंट में न्यूज़ीलैंड को हराते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई और टीम ने कम से कम रजत पदक तय कर लिया है। लॉन बॉल एक ऐसा गेम है जिसके बारे में लोगो को ज्यादा नही पता है। तो आज हम आपको बताएंगे इस गेम के बारे में क्योंकि अब इस गेम में भारत की एक महिला खिलाड़ी ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

    लॉन बॉल एक बोलिंग गेम है इसकी शुरुआत इंग्लैंड से हुई थी और 18 वीं शताब्दी में इस गेम के नियम और कानून बनाए गए थे। वही अगर हम कामल्वेल्थ गेम की बात करे तो इसमे इस गेम को साल 1996 में जोड़ा गया था।लेकिन इस गेम ने कॉमनवेल्थ में साल 2010 में अपनी जगह बनाई। यह एक ऐसा गेम है जो की घास के मैदान में खेला जाता है और इसे आप सिंगल या टीम में खेल सकते हैं।
    इस खेल को सिंगल्स या टीम में खेल सकते हैं. सिंगल्स में दो खिलाड़ी आमने सामने होते हैं वहीं टीम इवेंट के फॉरमैट में 2, तीन या चार खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जाती है. चार खिलाड़ियों का फॉरमैट फोर्स कहलाता है। भारतीय टीम के फोर्स इवेंट में लवली चौबे (लीड में), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) पोज़ीशन में खेलती हैं। भारत के खिलाड़ियों को इस गेम में काफी संघर्ष करना पड़ा। वह पैसे की कमी के कारण कई बार इंग्लैंड के दौरे से चूक गए। लेकिन अब लॉन बॉल टीम ने गेम के फोर्स इवेंट में न्यूज़ीलैंड को हराते हुए फ़ाइनल में जगह बना ली है।

  • खिलाड़ियों ने पहना N95 मास्क तो सोशल मीडिया पर फूटा लोगो का गुस्सा

    सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई मुद्दा ट्रेड करता रहता है। वही चीन जो की कोविड का गढ़ माना जाता है। एक बार पुनः N95 मास्क के कारण सुर्खियों में आ गया है। 

    असल मे एक राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम ने एक मैच के दौरान N95 मास्क पहना और गेम खेला। इससे चीन के लोगो का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट गया। लोगो ने कहा चीन अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 
    जानकारी के लिए बता दें लोगो का गुस्सा देखकर दूसरे मैच में चीन के खिलाड़ियों ने अपना मास्क निकाल दिया और उनको जीत हासिल हुई। बाद में चीन के वॉलीबॉल एसोसिएशन ने बाद में माफी मांगते हुए कहा , उन्हें अनुभव नहीं था जिस कारण उनसे यह गलती हुई।
    बताते चले यह मैच फिलीपींस में एशियाई कप में हुआ था, जिसमें चीन की टीम ईरान के ख़िलाफ़ उतरी थी।

  • जाने कौन है वो जिसपर अटका है नीरज चोपड़ा का दिल

    खेल: जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपडा ने भारत का नाम देश विदेश में खूब रोशन किया है। उन्होंने अपने बलबूते पर भारत को मेडल दिये हैं। वही यह आय दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर नीरज काफी ट्रेड में बने रहते हैं। 

    लड़कियां नीरज चोपड़ा के प्यार में पागल है। कई लड़कियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से नीरज को प्रपोज भी किया है। लेकिन अगर हम बात नीरज की करे तो उनका दिल कही ओर ही लगा हुआ है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर नीरज के साथ किस लड़की से कुंडली मिलेगी।
    इसी संदर्भ में एक शो के होस्ट राघव जुयाल ने नीरज से पूछा था कि लड़कियां उनके साथ अपनी कुंडली कैसे मैच कर सकती है. इस पर वह शरमा गए और उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
    इस पर राघव ने मजाकिया अंदाज में कहा- लाइक जैवलिन. तो तुरंत नीरज चोपड़ा कहते हैं- नहीं नहीं इतनी देर तक क्या करोगे. यह बहुत लंबा हो जाएगा। लेकिन मैं अभी बस यह चाहूंगा की वह अभी बस अपने करियर पर फोकस करे।

  • विराट पर बिफरे गौतम गंभीर, कहा यह उन्हें शोभा नही देता

    Sports: भारत ने पाकिस्तान को मैच में हरा दिया है। हर ओर खुशी का माहौल है। लेकिन इस सबके बीच भारतीय टीम के बड़े महारथियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर केएल राहुल और रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब प्रदर्शन की खूब आलोचना हो रही है।

    वही अब पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर एक बार पुनः निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वह एक अनुभवी क्रिकेटर है। उनके द्वारा इतने खराब शार्ट खेलना उचित नही है। यह उम्मीद उनसे नही लगाई जा सकती है। अगर वह ऐसे शॉट खेलते हैं तो यह सही नही है।
    उन्होंने कहा, रोहित शर्मा आउट हुए ही थे कि विराट कोहली का विकेट गिर गया। इससे युवा काफी हताश हुए होंगे। यह ठीक नही है कि एक अनुभवी खिलाड़ी इस प्रकार के शॉट खेले। अपने अभी खेलना शुरू ही किया था उन्होंने महज 34 गेंद खेली और 35 रन बनाए और टीम का कप्तान आउट ही हुआ था। की आपका विकेट गिर गया। यह पूरी टीम के लिए झटका था।
    उन्होंने आगे कहा, उन्हें इत्मीनान से खेलना चाहिए था। उनके पास आगे बढ़ने का मौका था। लेकिन वह आउट हुए। जो वास्तव में ठीक नही था। उनसे किसी को इस तरह की उम्मीद नही थी। लोगो की आशाएं उनसे बंधी थी।

  • IND VS PAK:-भारत के जाल में ऐसा फसा पाकिस्तान की हार के अलावा कुछ नही लगा हाथ

    खेल: कल एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ाके की टक्कर हुई और भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में धूल चटाई। दोनों ही टीमो ने मैदान में शानदार प्रदर्शन किया और दोनो टीमो के गेंदबाजों में एक बार पुनः कमाल कर दिया। 

    लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों ने अपना कमाल कायम रखा और पाकिस्तान की टीम को महज 147 रनों पर ढेर कर दिया और जीत का ताज भारत के सर बांध दिया। भारत ने कल के मैच में पहले गेंदबाजी की और पाक के लक्ष्य को भेदने की रणनीति तैयार कर ली। पाकिस्तान ने भारत के सामने जो लक्ष्य रखा उसे भारत ने बेहद आसानी से भेद दिया।
    कल के मैच में भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने शानदार बॉलिंग की और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपना स्कोर बढाने का कोई मौका नही दिया। लेकिन भारत की जीत का श्रेय स्लो गेंदबाज को जाता है।
    भुवनेश्वर ने शुरुआत में ही गुड लेंथ और शॉर्ट गेंदों का प्रहार शुरू कर दिया. तीसरे ही ओवर में उन्होंने ऐसी ही शॉर्ट गेंद पर बाबर आजम को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और विकेट हासिल कर लिया।
    फिर आवेश खान ने अपने पहले ही ओवर में दो बाउंड्री खाने के बाद एके तेज गेंद पटकी, जिसे फखर जमां अपर कट लगाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए और विकेट के पीछे लपके गए। वही हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए और भारत के झोली में जीत आई।

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने उड़ाए इंग्लैंड के होश वनडे सीरीज की अपने नाम

    Cricket – लड़कियों को लड़को से कम आंकना रूढ़ीवादी सोच का प्रदर्शन करती है। क्योंकि आज के समय मे लड़कियां प्रत्येक जगह पुरुषों के बराबर में खड़ी है और उनसे कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। वही कल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में अपनी जीत के झंडे गाड़ दिए।

    महिला टीम ने अंग्रेजों को उन्हीं के गढ़ में हराया और वनडे सीरीज जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया। वही इस वनडे सीरीज का अंतिम मैच अब 24 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। कल की जीत का पूरा श्रेय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को जाता है। इन दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का सर अंग्रेजों की धरती पर उंचा कर दिया।
    हरमनप्रीत ने कल ताबड़तोड़ पारी खेली और 143 रनों की शानदार पारी खेली। वही रेणुका की गेंदबाजी के अँग्रेजी टीम धराशायी हो गई। भारत ने इंग्लैंड की टीम को कल 88 रनों से मात दी है। यह जीत भारत के लिये काफी मायने रखती है। 
    कल के मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 333 रन बनाए. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 रन पर ही शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लग गया. यास्तिका भाटिया के रूप में टीम इंडिया को 66 रन पर दूसरा झटका लगा. इसके बाद स्मृति मांधना और कप्तान हरमनप्रीत ने साझेदारी करने की कोशिश की, मगर 99 रन पर मांधना पवेलियन लौट गईं।
     कप्तान हरमनप्रीत ने जिम्मेदारी संभाली और हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को 200 रन के पार पहुंचाया. हरलीन ने 58 रन बनाए. 212 रन पर हरलीन के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा. 
    इसके बाद पूजा वस्त्राकर ने कप्तान के साथ पार्टनरशिप करने की कोशिश की, मगर 262 रन के स्कोर पर उन्होंने भी साथ छोड़ दिया. 5 विकेट गिरने के बाद कप्तान को दीप्ति शर्मा का अटूट साथ मिला और दोनों ने मिलकर पारी को 333 रन तक पहुंचा दिया. हरमनप्रीत ने 111 गेंदों पर 18 चौके और 4 छक्के लगाए.

  • Women Asia Cup IND vs SL Live Streaming :आज भारत और श्री लंका में होगी भिड़त

    Women Asia Cup IND vs SL Live Streaming : आज यानी 1 अक्टूबर ने महिला एशिया कप की शुरुआत बांग्लादेश से हो रही है। वही भारतीय महिला टीम ने अपनी कमर कस ली है और इंग्लैंड वनडे मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद महिला टीम एशिया में भी बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार कर चुकी है।
    भारतीय महिला टीम का पहला मैच श्री लंका की टीम के साथ होगा। आज टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 1 अक्टूबर को मेजबान बांग्लादेश और थाईलैंड (Bangladesh women vs Thailand women) के बीच खेला जाएगा और आज ही मैदान पर भारत की महिला टीम और श्री लंका की टीम आपस मे भिड़ेगी।
    एशिया कप (Women Asia Cup 2022) के सभी मुकाबले सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
    बता दें महिला एशिया कप 2022 का पहला मैच बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच शनिवार (1 अक्टूबर) को सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा। वही महिला एशिया कप का दूसरा मैच भारत बनाम श्रीलंका के बीच शनिवार (1 अक्टूबर) को दोपहर एक बजे से सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • कल के मैच में भारत के धुरंधरों ने उड़ाई गर्दा साउथ अफ्रीका के छुटे पसीने

    Sports – भारत और अफ्रीका के मध्य हुए पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीका ने भारत को 107 रन का लक्ष्य दिया। भारत के धुरंधरों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह लक्ष्य महज 17 ओवर में हासिल कर लिया।

    भारत की ओर से मैदान में उतरे केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए. इनके प्रदर्शन ने भारत को जीत का स्वाद चखाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी सूझ बूझ का इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। 
    उन्होंने पहले टॉस जीता और टॉस जीतते ही साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। रोहित की रणनीति थी की वह पहले साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स का दम देख ले और उनके लक्ष्य को समझ ले। वही जब साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के सामने 107 रन का लक्ष्य रखा तो भारत के धुआंधार बल्लेबाजों ने उसे हासिल कर लिया।

    साउथ अफ्रीका की हालत-

    कल में मैच में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन देंखने को मिला। भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से खूब रन उड़ाए गए। वही पहले मैच खेलने आई साउथ अफ्रीका के पसीने छुड़वाने में भारतीय गेंदबाजों ने कोई कसर नही छोड़ी। भारत ने अफ़्रीका के पहले पांच विकेट सिर्फ नौ रन पर ही गिरा लिए थे। विकेट गिरने से साउथ अफ्रीका की टीम प्रेशर में थी।
    टीम पर जब प्रेशर बढ़ने लगा तो टीम ने संभल कर खेलना शुरू किया। धीरे धीरे खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर तक मैच खींच लिया। 20 ओवर में साऊथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरे थे और 107 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया था।