आईपीएल:- कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। कल की जीत के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम पूरे भारत मे छा गई। गुजरात ने राजस्थान की टीम को 7 विकेट से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया।
Category: sports
-
गुजरात टाइटन्स ने जीता फाइनल, राजस्थान के कप्तान ने कही बड़ी बात
फाइनल में पहुंची राजस्थान रॉयल्स का जीत का सपना एक बाद पुनः टूट गया। हार देखकर राजस्थान की टीम काफी दुखी दिखी इससे पहले वर्ष 2008 में राजस्थान की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुँची थी। फाइनल में मिली हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा हमारी टीम ने इस आईपीएल के मैच में अपनी 100 फीसदीं दिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।मुझे गर्व है अपनी टीम पर की हमारे पास अच्छे युवा खिलाड़ी हैं और वह टीम के लिए समर्पित है। हमने नीलामी के दौरान यह विचार किया था कि हम बेहतर गेंदबाजों को अपनी टीम का हिस्सा बनाएंगे क्योंकि बेहतर गेंदबाजी टीम की जीत का पहला तमगा बनती है। -
पीरियड्स के दर्द से कराह उठी महिला खिलाड़ी, कहा काश मैं लड़का होती
खेल:- ,चीन में रहने वाली टेनिस की महिला खिलाड़ी Zheng Qinwen आज पीडिड्स के दर्द से खेल के मैदान में कराह उठी और मैच हार गई। आज उन्हें Iga Swiatek से हारना पड़ा हार के बाद Zheng Qinwen का दर्द फूटा और उन्होंने कहा कि काश मैं लड़का होती तो आज मुझे यह दर्द नहीं सहना पड़ता।
Zheng Qinwen ने कहा आज मेरे पीडिड्स का पहला दिन था मेरा दर्द सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है। मै आज बहुत दर्द में थी खेल के मैदान में प्रदर्शन के दौरान मेरा पेट दर्द से कराह रहा था तेज दर्द के चलते आज मेरा खेल प्रभावित हुआ और मुझे हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा काश मैं लड़का होती तो मुझे आज मैदान में इस दर्द से नहीं गुजरना पड़ता।उन्होंने आगे कहा Zheng Qinwen मैदान में उतरी तब इन्हें पेट मे दर्द नहीं था मैंने आरंभ में बहेतर प्रदर्शन किया लेकिन जैसे ही ब्रेक के बाद मैं मैदान में लौटी मेरे पैर में खिंचाव महसूस होने लगा मेरी कमर अकड़ गई और पेट दर्द से कराह उठा। मेरा दर्द सिर्फ लड़कियां ही समझ सकती है ।आज पीरियड्स की वजह से मुझे हार का सामना करना पड़ा और इतना दर्द सहना पड़ा आज इसने मेरे प्रदर्शन को खराब किया है। मैं अपने नेचर के विरुद्ध नहीं जा सकती। उन्होंने कहा वह अगले मैच के लिए तैयारी कर रही है वह उसमे अपना 100 फीसदीं झोंक देंगी और जीत को अपने नाम करेंगी। -
आस्ट्रेलिया को 30 साल बाद श्री ने वनडे में दी मात
Sports:- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका को लम्बे समय के बाद खुश होने का एक मौका मिला है।क्योंकि श्री लंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रहे चौथे वनडे मैच को जीत लिया है। श्री लंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी गेंद पर 4 रनों से जीत दर्ज करके 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की है। इस सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच श्री लंका के घरेलू मैदान में हुआ। श्री लंका से पहले मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1992 में 2-1 (3) से मात दी थी। श्री लंका की टीम पहले बल्लेबाजी की चरित असलनक ने 110 के शतक और धनंजय डिसिल्वा (60) के साथ उनकी 101 रनों की साझेदारी के बावजूद 49 ओवरों में 258 रन पर आउट हो गई। लेकिन आस्ट्रेलिया महज 254 रन ही बना पाई और इस वनडे में श्री लंका ने जीत हासिल की।इस वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 99 रन, पैट कमिंस ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका के लिए धनंजय डिसिल्वा, चमिका करुणारत्ने और जैफ्री वंडारसे ने 2-2 विकेट निकाले। -
Dhoni kollywood Debut:- धोनी अब लगाएंगे फिल्मों में शॉट , आने वाली है पहली फ़िल्म
स्पोर्ट्स:- इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो अपने sixer के लिये जाने जाते हैं। इनकीं जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम में इनकीं टक्कर का कोई बल्लेबाज और कैप्टन नहीं आया है। लेकिन अब खबर है कि धोनी अपना जलवा क्रिकेट के अलावा फिल्मी दुनिया मे दिखाने को तैयार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही साउथ की फ़िल्म प्रोड्यूस करेंगे। जिंसमे मुख्य किरदार में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति नजर आएंगे।
धोनी की इस फ़िल्म को लेकर कहा जा रहा है कि वह इसमे कैमियो भी करेंगे। हालांकि अभी तक इस फ़िल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन खबर यह भी है कि धोनी ने अभी हाल ही में अभिनेताओं से सम्पर्क किया था और उनसे अपनी फिल्म को साइन करने की बात कही थी। वही अभिनेताओं ने धोनी का यह ऑफर स्वीकार कर लिया है।बताया जा रहा है कि धोनी अपनी पहली फ़िल्म अपने प्रोडक्शन के तहत बनाना चाहते हैं। वह इस फ़िल्म में कैमियो भी कर सकते हैं। जो धोनी के फैन्स के लिए शानदार तोहफा साबित हो सकता है। क्योंकि धोनी के फैन्स धोनी की हर बात से खुश हो जाते हैं और उनकी सफलता में अपनी सफलता देखते हैं।।Cutest pictures of the day ! 🥰❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/VnMW87eUP9
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) June 22, 2022
-
हरमनप्रीत की कप्तानी में क्या कमाल दिखाएगी इंडियन क्रिकेट टीम
Sports:- हरमन प्रीत एक नई शुरुआत के लिए तैयार है। क्योंकि 13 बाद यह वनडे मैच में फुल टाइम के लिए कप्तानी करने जा रही है। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी शुक्रवार को पल्लीकल में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच खेलेगी। मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है जिसके बाद यह बड़ी जिम्मेदारी अब हरमनप्रीत के कंधों पर आई है।
हरमन प्रीत ने कप्तानी की जिम्मेदारी उठाते हुए कहा कि वह सबसे पहले अपनी टीम की फिटनेस और फील्डिंग में सुधार चाहती है। हमारे पास स्किल डेवलपमेंट के लिए कोच है जो हमारी स्किल्स को निखारते है। लेकिन मैं फिटनेस के लिये खुद अपने खिलाड़ियों के सामने मिसाल पेश करना चाहती हूं। फिटनेस और फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। अगर ऐसा हो गया तो आप बेस्ट टीम बन सकते हैं।हरमनप्रीत का कहना है कि उन्हें कप्तानी करना पसंद है वह फुल टाइम कप्तान बनकर बिल्कुल भी स्ट्रेस में नहीं है। वही जब मैं कप्तानी करती हूं तो मेरा गेम से ज्यादा कनेक्शन फील्ड से हो जाता है। कप्तानी मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाती है और इससे मेरी स्किल्स में निखार आता है मैं इससे काफी कुछ सीखती हूँ। -
Ghulam Ahmed birth centenary:- भारत का वो कप्तान जिसने एक बार मे लिए 10 विकेट, सानिया मिर्जा से है कनेक्शन
Ghulam Ahmed birth centenary: खेल जगत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के दिन 100 साल पूर्व पूर्व कप्तान गुलाम अहमद का जन्म 4 जुलाई 1922 में हुआ था। यह अपने दौर के शानदार स्पिनर थे और इन्होंने भारतीय टीम के लिए उम्दा कप्तानी की थी। यह एक ऐसे कप्तान थे जिन्होंने महज 3 टेस्ट मैचों में कप्तानी संभाली। गुलाम अहमद ने चार बार 5 और एक बार 10 विकेट ललिए थे। इनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
वही अगर हम भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की बात करे तो उन्हें वैसे तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गुलाम अहमद की काफी करीबी थी। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सानिया मिर्ज़ा और गुलाम अहमद के रिश्ते के बारे में। असल मे गुलाम अहमद सानिया मिर्ज़ा के चाचा थे। क्योंकि सानिया मिर्जा की दादी और गुलाम अहमद की सास सगी बहन थी।अगर हम गुलाम अहमद के बारे में समझना चाहते हैं तो यह वास्तव में काफी कठिन काम होगा। क्योंकि इन्हें कोई शब्दों में नहीं समझ सकता है। यह न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं प्रेरक नेता, दूरदर्शी प्रशासक और एक बहुत ही सक्षम प्रबंधक थे। यह जिस परिवार से जुड़े थे वह खेल के परिदृश्य में हैदराबाद का नामी परिवार है। इनके परिवार से परिवार से जुड़े अन्य लोग पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा हैं। बता दें सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह किया है। -
श्री लंका को लगा बड़ा झटका यह चार खिलाड़ी अब नहीं खेल पाएंगे मैच
SL vs AUS:- श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेले जा रहे मैच में जहां पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता वही अब श्री लंका को एक ओर बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अभी श्री लंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक होकर वापस आए थे कि अब अचानक फिर से टीम में कोविड विस्फोट हुआ है और उनके चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें इन चार खिलाड़ियों की जगह अब दूसरे क्रिकेटरों को उतारना होगा. इनमें से तीन पहले टेस्ट में खेले थे.ये तीन खिलाड़ी लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे, तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो और आल राउंडर धनंजय डि सिल्वा हैं. बायें हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रम हफ्ते के शुरू में पॉजिटिव आने के बाद पहले ही पृथकवास में हैं. ये खिलाड़ी गॉल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. वांडरसे ने पिछले हफ्ते पहले टेस्ट में पदार्पण किया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने तीन दिन में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। -
IND vs ENG 2nd T20 Match: ईशान की ओपनिंग में जलवा बिखेरेंगे ऋषभ पंत
IND vs ENG 2nd T20 Match: आज यानी शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था ओर अपनी बढ़त बना ली थी। लेकिन आज के मैच में ओपनिंग मे कुछ परिवर्तन देंखने को मिलेंगे। क्योंकि खबर है कि आज विकेट कीपर ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत ओपनिंग के लिए उतरेंगे।
आज के मैच से जुड़ी यह जानकारी भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कही है। आज के मैच में ऋषभ पंत ईशान की ओपनिंग कर सकते हैं। लेकिन अभी श्रेयष अय्यर के लिए 11 में जगह बन पाना बेहद मुश्किल होगा। पार्थिव पटेल ने क्रिकबज में एक बातचीत के दौरान कहा कि दिनेश कार्तिक बेहतरीन फिनिशर रहे हैं। ईशान किशन में बेहतरीन स्कोर गेन किया है। वही ऋषभ पंत का एक अलग ही स्वैग है।इस बार आईपीएल में उनका प्रदर्शन भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन उनके शतक ओर अर्धशतक को सभी जानते हैं। वह हमेशा आत्मविश्वास में रहते हैं। वह ईशान किशन की जगह ओपनिंग कर सकते हैं ओर उन्हें टॉप ऑर्डर में जगह भी मिल सकती है। उन्होंने कहा टीम में रविंद्र जडेजा , अक्षर पटेल की जगह ले लेंगे। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह की जगह ले लेंगे। श्रेयष अय्यर की वापसी के अभी संकेत नहीं मिल रहे हैं लेकिन विराट ओर ऋषभ पंत वापसी करेंगे। लेकिन इनकी वापसी किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी यह देखना आवश्यक है। -
हार्दिक पांड्या के बेटे का वीडीयो आया सामने तो लोग बोले omg
स्पोर्ट्स:- क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ओर नताशा का एक बेटा है। यह दोनो अपनी लाइफस्टाइल ओर अपने बेबी को लेकर अपने फैन्स के बीच चर्चा में रहते है। वही अब इस समयहार्दिक पांड्या की वाइफ Natasa Stankovic एक बार पुनः सुर्खियों में है। असल मे हार्दिक की पत्नी नताशा को बेटे अगस्त्य के साथ देखा गया है।
नताशा ओर हार्दिक का छोटा क्यूट सा बेबी एक शू की शॉप पर है जहां वह एक जूता खरीद रहे हैं। जब वह शॉप के बाहर निकलती है तो उनके बेटे के हाँथ में पैकेट होता है। लोग उन दोनों की फोटोज क्लिक करने लगते हैं। वही इन मां बेटे का यह वीडीयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगता है।नन्हे पंड्या पपराजी को देख कर हाथ हिलाने लगते हैं. और फिर अचानक अपने हाथों से अपना फेस छुपाने लगते हैं। उनकी इस अदा को देखकर फैन्स काफी खुश हो रहे हैं ओर उनके इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा ने एक जनवरी 2020 को सगाई की थी. हाल ही में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने खिताब जीता था. तब नताशा और हार्दिक ट्रॉफी के साथ मैदान में एक साथ नजर आए थे। वही हार्दिक पांड्या के पुत्तर अभी 2 साल के है। उसका जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था. -
जल्दी ही BCCI को मिलने वाला है पाँचवा चयनकर्ता
डेस्क। टीम इंडिया को अगले दो सप्ताह में उसका 5वां चयनकर्ता मिलने का कयास लगाया जा रहा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नेशनल सीनियर सेलेक्शन कमेटी में पांचवें चयनकर्ता का पद फरवरी 2022 से रिक्त पड़ा है। अब इस पद के अगले दो हफ्ते में भर जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। BCCI के एक पदाधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि ‘हमारे पास जल्द ही अभय कुरुविला का रिप्लेसमेंट होगा। शायद अगले दो हफ्तों में, हमारे पास एक नया चयनकर्ता मौजूद होगा।’
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज कुरुविला का कार्यकाल साल 2022 की शुरुआत में समाप्त हो गया है क्योंकि उन्होंने बोर्ड की क्रिकेट समिति में अपने पांच साल पूरे कर लिए थे। जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) के नए नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी क्रिकेट समिति के सदस्य के रूप में पांच साल से अधिक समय तक नहीं रह सकता।
बता दें कि कुरुविला ने इससे पहले चार साल जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवा दी थी। और अब वह BCCI के महाप्रबंधक (खेल विकास) हैं।
इस समय अन्य चार वरिष्ठ चयनकर्ता अध्यक्ष चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देबाशीष मोहंती हैं। साथ ही वह सब इस समय श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के शुरू होने से पांचवें सहयोगी के बिना भारतीय टीम को चुनने में व्यस्त हैं।