Category: sports

  • मुंबई चेन्नई को धूल चटा टॉप 3 में पहुंची यह टीमें उठाएगी IPL का फाइनल

    IPL:- आईपीएल 2022 में इस बार काफी दिलचस्प मुकाबले देंखने को मिल रहे हैं। आईपीएल की किंग टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है इनकी खराब परफॉर्मेंस की वजह से इनमें फैन्स को काफी निराशा झेलनी पड़ी। वही दो नई जुड़ी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। 

    इसके साथ ही कल के मैच में लखनऊ की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को करारी मात देकर पॉइन्ट टेबल में अपना स्थान 3 नम्बर पर कर लिया है। वही गुजरात की टीम पॉइन्ट टेबल में इस बार टॉप पर है। अगर हम पहले के आईपीएल की बात करे तो पहले टॉप 3 की लिस्ट में मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी जगह रिजर्व करके रखी थी इन दोनों में से कोई टीम टॉप की लिस्ट में जरूर रहती थी लेकिन इस बार गुजरात और लखनऊ ने आईपीएल में एक नया इतिहास बनाया है और इस रिजर्वेशन को खत्म कर यहां अपने लिए जगह बना ली है।
    आईपीएल 2022 की टॉप लिस्ट में पहले नम्बर पर गुजरात दूसरे पर राजस्थान वही तीसरे नंबर पर लखनऊ की टीम है। विशेषज्ञ का मनना है कि आईपीएल का फाइनल इस बार इन्हीं में से कोई एक टीम ले जाएगी।

  • प्लेऑफ में जगह बनाने की तैयारी बनाकर पंजाब से भिड़ेगी गुजरात

    IPL:- आईपीएल 2022 के घमासान में मंगलवार को पंजाब और गुजरात की टीम आपस मे भिड़ेगी। इस मैच में गुजरात की टीम की निगाहें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने पर टिकी हुई है। अगर हम गुजरात की टीम के रिकॉर्ड की बात करे तो यह इसबार के आईपीएल की बेस्ट टीम रही है। आईपीएल में अभी तक इसने 9 मैच खेले हैं जिसमे से 8 में जीत हासिल की है। 

    अब ऐसे में कल हो रहे प्लेऑफ के प्लेयर्स में पंजाब की टीम गुजरात को रोकने की कोशिश करेगी लेकिन वह उसे रोक पाएगी या नहीं इसका फैसला कल के मैच में होगा।
    जानकारी के लिए बता दें आईपीएल में गुजरात की टीम पहली बार खेल रही है। मैच में गुजरात का शानदार प्रदर्शन रहा है और गुजरात के प्लेयर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। 
    वही अगर हम गुजरात और पंजाब के मध्य हुए पिछले मुकाबले की बात करें तो इसमे पंजाब ने गुजरात को मात देने के लिए हर सम्भव प्रयास किया लेकिन गुजरात के तेवतिया ने लास्ट मूवमेंट पर पारी को पलट दिया और जीत गुजरात की झोली में डाल दी।

  • नवाबी अंदाज में दिखी लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम

    IPL: आईपीएल 15 में जुड़ी नई टीम लखनऊ जाइंट्स के खिलाड़ियों ने इस बार के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वही अब अगले मैच से पहले मिले लम्बे ब्रेक के बाद इस टीम के खिलाड़ी और स्टाफ एन्जॉयमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों के एन्जॉयमेंट के वीडियो और फ़ोटोज सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए हैं। 

    इन वीडियो में टीम के खिलाड़ी लखनऊ के नवाबी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सभी ने कुर्ता पहना रखा है। फोटोज में टीम के मेंडर गौतम गंभीर और कप्तान के एल राहुल सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वही आवेश खान और कुणाल पांड्या ने काला कुर्ता पहन रखा है सभी के लुक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है। 
    लखनऊ जाइंट्स ने इस दौरान जमकर धमाल मचाया है। टीम के प्लेयर्स मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। मस्ती में डूबी बेस्ट इंडीज के खिलाड़ी जेसन होल्डर ने हिंदी गाना गया। उन्होंने अरिजीत सिंह का गाना तुम ही हो गाया और खूब मस्ती की है।

  • विराट को इस भारतीय क्रिकेटर ने दी ब्रेक लेने की सलाह

    स्पोर्ट्स:- लम्बे समय से भारतीय बैट मैन विराट कोहली का बल्ला शान्त पड़ा है। कोहली के बल्ले का कमाल देंखने के लिए उनके फैन्स तरस रहे हैं। वही अपने खराब प्रदर्शन के चलते कोहली को काफी आलोचनाओ का सामना करना पड़ रहा है। हर कोई इन्हें मैच से सन्यास लेने की हिदायत दे रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने इन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह दी थी वही अब खबर है कि इन्हें एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से ब्रेक लेने को कहा है।

    विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इन्हें ब्रेक लेने को कहा है। उन्होंने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ मैचों में कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है उनके प्रदर्शन को देखकर प्रतीत होता है कि वह अब क्रिकेट खेलकर थक चुके हैं उन्हें अब ब्रेक की आवश्यकता है। ऐसे में अब उन्हें आराम करनी चाहिए और क्रिकेट से ब्रेक ले लेना चाहिए।
    उन्होंने आगे कहा कि अब उनके पास कप्तानी का बोझ नहीं है। अब वह जब भी आएंगे तो एक बेहतर तरीके से वापस आएंगे। क्योंकि उन्हें इस समय सिर्फ अपने प्रदर्शन पर फोकस करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज से ब्रेक लेकर अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहिए और फिर एशिया कप खेलने के लिए आना चाहिए।

  • चेन्नई का प्लेऑफ ने जाने का सपना टूटा

    आईपीएल:- आईपीएल 15 में कल का मुकाबला कुछ खास नहीं रहा है। कल वैसे तो दो बड़ी टीम मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आपस मे भिड़ी थी। लेकिन इन्होंने इस बार के मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया। कल के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 97 रन बनाए। 

    मैदान में चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कल जीत का श्रेय डेनियल सैमस को दिया है। कल मुंबई की जीत के बाद चेन्नई का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया। मुंबई की टीम जब मैदान में उतरी तो उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ईशान किसन मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। 
    रोहित का बल्ला भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाया और मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की जीत को ऋतिक और तिलक की साझेदारी जीत के करीब ले गई इन दोनों ने 48 रनों की साझेदारी तय की। वही 18 रन पर आउट हुए ऋतिक के बाद मैदान में टीम डेविड और तिलक का बल्ला चला और इन दोनों की साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई।

  • कल के मैच में दिल्ली ने पंजाब को झटका

    IPL:- आईपीएल 15 के 64 वें मुकाबले में कल दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच भिड़त हुई। इस मैच में दिल्ली की टीम ने पंजाब की टीम को 17 रनो से मात दी। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम ने पावइन्ट टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वही अब पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गया है। अब अगर पंजाब अगले मैच में जीत हासिल करती है उसे प्लेऑफ में 14 अंक प्राप्त हो सकते हैं। 

    दिल्ली की टीम की इस जीत के बाद उसका अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ होगा। अगर दिल्ली मुंबई के खिलाफ मैच जीत लेती है तो प्लेऑफ में उसकी राह आसान हो जाएगी। क्योंकि उसका रन रेट बेहतरीन है। वही अगर आरसीबी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतती है तो यह टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालिवाईड हो जाएगी।

  • विराट की तूफानी पारी से सोशल मीडिया पर मची धूम

    IPL:- लम्बे समय से सुस्त पड़ा विराट का बल्ला कल धड़ाके के साथ चल पड़ा और विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट की शानदार पारी को देखकर इनके फैन्स खूब खुश हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट की तारीफ के पुल बांध दिए। कल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट से जीत हासिल की विराट ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के जड़े। 

    वही अब सोशल मीडिया पर विराट के बल्ले का जश्न देंखने को मिल रहा है विराट के फैन्स इनकीं तुलना KGF2 फ़िल्म के मुख्य अभिनेता यश से कर रहे हैं। उनकी फिल्म के एक सीन की फोटो को उनके साथ शेयर कर कोहली को किंग के तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। 

     

    जानकारी के लिए बता दें इस बार के आईपीएल में विराट का बल्ला काफी शान्त रहा जिससे इनके फैन्स काफी निराश थे। विराट ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ फैन्स को खुश किया है बल्कि उन दिग्गजों को जवाब दिया है जो उन्हें मैच से रेस्ट लेने को कहा था।

  • मुंबई ने आईपीएल में हार का तोड़ा रिकॉर्ड रोहित का उड़ा हर ओर मजाक

    IPL:- आईपीएल 15 में मुंबई इंडियन्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी लोगो को मुंबई से जितनी उम्मीदें थीं उन सब पर इस बार पानी फिर गया। लेकिन कल के मैच में जब 3 रन से मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सामने हार गई तो इसने फैन्स को बड़ा झटका दिया। 

    वैसे तो कल के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की हार को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे है और लोग टीम का खूब मजाक बना रहे हैं। 
    एक यूजर ट्वीट कर रोहित शर्मा को।इंगित करता है और कहता है कि यह लापरवाही हम बर्दाश्त नही करेंगे उसने अपने ट्वीट में विराट कोहली को भी मेंशन किया है। जानकारी के लिए बात दें इस बार के आईपीएल में मुंबई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा इसने आईपीएल के 13 मैच में से केवल 3 मैच जीते बाकी 10 में इसे हार का सामना करना पड़ा। इन हार के बाद रोहित की टीम पॉइंट टेबल के सबसे नीचे स्थान पर है।

     

  • भुवनेश्वर की कप्तानी में पंजाब से हारी हैदराबाद

    खेल:- कल यानी 22 मई को आईपीएल 15 में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब में भिड़त हुई। इस भिड़त में पंजाब ने हैदराबाद को करारी मात दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा था। हैदराबाद के इस लक्ष्य को पंजाब की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और जीत पर अपना नाम लिख दिया।

    लीग में उतरी पंजाब की टीम के लिए कल के मैच में लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद 49 रन , शिखर धवन ने 39 रन , जॉनी बेयरस्टो 23 रन की शानदार पारी खेली।अगर हम बात सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो इस टीम की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट फजलहक फारुकी ने लिए।
    जानकारी के लिए बता दें इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन नहीं मौजूद थे उनकी जगह पर टीम का कप्तान भुवनेश्वर कुमार को बनाया गया था। वही पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए कल का मैच काफी दिलचस्प रहा क्योंकि इनके बल्ले की रफ्तार इस आईपीएल में काफी धीमी रही है और यह अपनी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
    हालांकि कल का मैच किसी भी टीम ने जीता हो प्लेऑफ से यह दोनो ही बाहर है और इन दोनों को इस मैच की हर जीत से कोई खास लाभ नहीं प्राप्त होगा। इस बार के आईपीएल में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

  • आमिर ने मांगा आईपीएल खेलने का मौका तो रवि शास्त्री बोले

    IPL:- आईपीएल का क्रेज इस समय पूरे भारत मे धूम मचाए हुए हैं। वही अब तक इसके 68 मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई टीमों का इस साल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो कई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वही इस बार प्लेऑफ में लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जगह बनाई है। दोनो की टीमो का इस बार के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन देंखने को मिला और दोनो ही आगामी मैच में अपना अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। 

    वही अब इस बीच आईपीएल का जादू सुपरस्टार अमीर खान पर भी देखने को मिला है। क्योंकि आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है। इस वीडियो में आमिर खान आईपीएल में खेलने का मौका मांग रहे हैं। आमिर ने अपने हाँथ में बैट भी ले रखा है। 
    आमिर खान के इस वीडियो पर कई दिग्गजों ने रिएक्शन दिया है। वही इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने आमिर खान की इस फरमाइश पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वह नेट में बेहतरीन दिख रहे हैं लेकिन उन्हें फुट वर्क पर कुछ समय बिताने की आवश्यकता है। लेकिन सच मुच उन्हें किसी भी टीम में मौका मिल जाएगा। रवि शास्त्री के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर लोग खूब लाइक कर रहे हैं। 
    वही इसके जवाब में आमिर खान कहते हैं रवि में थोड़ा निराश हूँ कि आपको मेरा फुटवर्क रास नहीं आया। लेकिन मुझे लगता है आपने लगान नहीं देखी वह हर टीम लकी होगी जिंसमे मैं रहूंगा। आप मेरी अच्छी तरह से सिफारिश कीजिए यह मजेदार साबित होगा।