Category: sports

  • 5 हार, 24 लाख का जुर्माना, IPL की चेतावनी कैसे झेलेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित

    MI| हर साल आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस की टीम दर्शकों का दिल जीत लेती थी। लेकिन इस बार के आईपीएल में मुंबई सबसे पिसड्डी टीम के रूप में आईपीएल में खड़ी है और अभी तक आईपीएल 2022 में इसका जीत का खाता तक नहीं खुला है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार पांच बार हार मिली है। आईपीएल में मुंबई की लगातार हार से फैन्स को काफी निराश होना पड़ रहा है। क्योंकि मुंबई इंडियन उस टीम में आती है जिसमे लोगो को खूब विश्वास था।

    वही यदि हम कल के मैच की बात करें तो कल मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ था। पंजाब ने कल के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए और जीत के लिए मुंबई इंडियंस को 199 रन का लक्ष्य दिया। वही पंजाब के लक्ष्य को भेदने के उद्देश्य से मैदान में उतरी मुंबई को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा और मुंबई की टीम 186 रन पर ढेर हो गई। 

    जाने मुंबई की टीम के धुरंधर कितने बना पाए रन:-

     रोहित शर्मा 28 रन, (31/1)
     ईशान किशन 3 रन, (32/2)
     डेवाल्ड ब्रेविस 49 रन, (116/3) 
      तिलक वर्मा 36 रन (131/4)
     कायरन पोलार्ड 10 रन (152/5)
     सूर्यकुमार यादव 43 रन (177/6)
     जयदेव उनादकट 12 रन (185/7)
     जसप्रीत बुमराह 0 रन (186/8)
     टायमल मिल्स 0 रन (186/9)

    जाने पंजाब में किसने लिए कितने विकेट:-

    मयंक अग्रवाल 52 रन, (97/1)
    जॉनी बेयरस्टॉ 12 रन, (127/2)
    लियाम लिविंगस्टोन 2 रन, (130/3)
    शिखर धवन 70 रन (151/4)
    शाहरुख खान 15 रन (197/5)

    जाने मुंबई के कप्तान पर क्यों लगा 24 लाख का जुर्माना:-

    कल की हार के बाद एक बार फिर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। शर्मा पर स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं आईपीएल ने उन्हें जुर्माने के चेतावनी भी दी है।

  • T20 world cup से बाहर हुए CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर

    आईपीएल| चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए दीपक चाहर की वजह से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि खबर आ रही है की चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर टी 20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। बता दें दीपक के पैर में चोट लगने के कारण यह आईपीएल के कुछ मैच से बाहर रहे रिकवरी के बाद इन्होंने शानदार वापसी की लेकिन अब इनकी पीठ में चोट लग गई है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रसारित एक खबर के मुताबिक दीपक चाहर अभी हाल ही में अपनी चोट से उभरे थे कि अब उनको एक बार पुनः चोट लग गई है। जिसके चलते अक्टूबर नवम्बर में होने वाले टी20 विश्वकप में वह नहीं खेल पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक चाहर को बैंक इंजरी हुई है जिसके चलते उन्हें चार माह रेस्ट करना पड़ेगा।
    बता दें पैर की चोट की वजह से चाहर नेट पर प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन अब इनके बैक में चोट लग गई है जिसके चलते यह अब गेम से बाहर हुए हैं। इन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ से खरीदा था।

  • तूफानी बल्लेबाजी से चेन्नई ने रचा इतिहास बेंगलुरु की टीम को मिली करारी हार

    IPL| कल हुए आईपीएल 15 के मुकाबले में जब चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आपस मे भिड़े तो मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य दिया। बेंगलुरु के धुरंधरों ने चेन्नई के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत की लेकिन यह महज 193 रन बना पाए और यह मैच चेन्नई ने जीत लिया। 

    चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने एक शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 95 रन और उथप्पा ने 88 रन की नाबाद पारी खेली। वही यदि हम गेंदबाजी की बात करे तो महेश दीक्षांत ने 33 रन देकर चार विकेट चटकाए वही जडेजा ने 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
    वही यदि हम चेन्नई के कल के स्कोर की बात करें तो चेन्नई आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य देने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने आईपीएल के दौरान अब तक 21 बार ऐसा इतिहास बनाया है। रविन्द्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की यह पहली जीत है। इस आईपीएल में चेन्नई चार बार मैच हार चुकी है।

  • 3 विकेट खोकर KKR को हैदराबाद ने दी पटखनी

    IPL| कल हुए आईपीएल के मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़त हुई। इस भिड़त में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 176 रन का लक्ष्य दिया। कोलकाता के इस लक्ष्य को हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वही कल के मैच में केन विलियमसन से एक अलग ही मुकाम हासिल किया और आईपीएल के इतिहास में 2 हजार रन बना लिए। 

    केन विलियमसन ने 68 मैचों में 2009 रन बनाए इस दौरान उनका औसत रन रेट 38.63 रहा। कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर हैदराबाद के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल और नीतीश राणा ने धुँआदार पारी खेली। वही हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने तीन विकेट चटकाए। उमर मालिक ने 2, मार्को जेनसन , जगदीश, और भुवनेश्वर ने एक एक विकेट लिया।

  • RR VS KKR: राजस्थान के लिए अय्यर ने खेली ताबड़तोड़ पारी, KKR को मिली करारी हार

    Ipl: कल हुए आईपीएल 15 के 30 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स 7 रन से शिकस्त दी। इस सीजन के आईपीएल में राजस्थान ने कल अपनी चौथी जीत दर्ज की वही कोलकाता की यह चौथी हार है। राजस्थान ने कल के मैच में पहली पारी खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर कोलकाता को 217 रन का लक्ष्य दिया। रॉयल चैलेंजर्स के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 210 रन के साथ कोलकाता की टीम ऑल आउट हो गई। 

    आज के मैच में अपनी जीत दर्ज करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने खूब कोशिश की। अपनी टीम की ओपनिंग में परिवर्तन किया। कोलकाता की ओपनिंग के लिए सुनील नारेन और फिंच उतरे। नारेन बिना खेले ही शून्य पर आउट हो गए। इनके बाद मैदान में श्रेयस अय्यर मैदन में उतरे। फिंच और अय्यर ने मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली। फिंच ने 28 गेंदों में 9 चौके 2 छक्के के साथ 58 रन बनाए। वही अय्यर ने 51 गेंद में 85 रन की शानदार पारी खेली। 
    16 ओवर में कोलकाता ने 178 रन का सफर तय कर लिया था। कोलकाता के शानदार प्रदर्शन के चलते लग रहा था कि कोलकाता मैच जीत लेगी। लेकिन चहल ने हैट्रिक लगाते हुए 4 विकेट लिए और कोलकाता के हाँथ से मैच राजस्थान के खेमे में कर दिया।

  • मिलर और राशिद खान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने ध्वस्त की चेन्नई की मेहनत

    IPL| आईपीएल 15 में कल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़त हुई। इस भिड़त में गुजरात के धुरंधर के आगे चेन्नई सुपरकिंग्स अपना जलवा नहीं दिखा पाई और उसे एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम को 170 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को गुजरात की टीम ने 7विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    गुजरात को चेन्नई से जीत दिलाने में मिलर और राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई। मिलर ने गुजरात के लिए 51 गेंद में 94 रन जुटाए। वही राशिद ने इस मैच में 40 रन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ आईपीएल में गुजरात टॉप पर पहुंच गई है यह गुजरात की पांचवी जीत है। वही यदि हम चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी की बात करे तो काफी समय से अपने बल्ले को गति नहीं दे पाए ऋतुराज ने कल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों में 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े।

  • 10 ओवर में ही दिल्ली ने पंजाब को दी मात

    आईपीएल: कल आईपीएल 15 के हुए 32 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को करारी मात दी। पंजाब की टीम ने कल के मैच में पहले बल्लेबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स को 115 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम ने पंजाब के इस लक्ष्य को 10.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर हासिल कर लिया।

     

    बता दें कल दिल्ली की ओर से पृथ्वी शां ने 20 गेंदों में 41 रन और डेविड वार्नर ने 30 गेंदों में 60 रन का लक्ष्य तय किया । इस मैच को जीतने के बाद दिल्ली की टीम का रन रेट बढ़ गया है और यह प्वाइंट्स टेबल में आठवें नम्बर से छठवें नम्बर पर आ गई है।

  • मुंबई को फिर मिली हार, जाइंट्स ने दी 30 रनो से मात

    IPL: आईपीएल के 37 वें मुकाबले में कल लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस की आपस मे भिड़त हुई। लेकिन मुंबई का सिक्का इस मैच में भी खोटा साबित हुआ और उसे लखनऊ सुपर जाइंट्स के सामने घुटने टेकने पड़े। कल की हार के साथ इस आईपीएल में मुंबई को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ चुका है। वही अभी तक एक भी मुंबई इंडियंस की टीम के हाँथ नहीं लगी है। 

    लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 168 रन का लक्ष्य दिया जिसे भेदने में असफल रही मुंबई इंडियन्स की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट गवाकर 132 रन पर ढेर हो गई। बता दें कल के मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की ओर से राहुल ने नाबाद शतक जड़ा। राहुल की धुँआदार पारी के चलते लखनऊ की टीम ने मुंबई के सामने इतना बड़ा लक्ष्य रख पाया। 
    वही मुंबई की ओर से कल किसी का बल्ला खास नहीं चल पाया। रोहित ने मुंबई की झोली में कल 39 रन, सूर्यकुमार ने 7 रन तिलक वर्मा और किरन पोलार्ड ने 57 रन की बेहतरी पारी खेली।

  • बटलर में रचा दिल्ली के लिए ऐसा चक्रव्यूह की पंत के खिलाड़ी भेदने में रहे असमर्थ

    आईपीएल:- आईपीएल मुकाबले में आय दिन एक रोमांचक मुकाबला और एक टीम का ताबड़तोड़ प्रदर्शन देंखने को मिलता है। अब कल हुए राजस्थान रॉयल और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली को मात दी। यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को 223 रन का टारगेट दिया। दिल्ली की टीम पूरे जोश के साथ राजस्थान के लक्ष्य को भेदने के उद्देश्य से मैदाल में उतरी लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रनों में धराशायी हो गई।

    वही अगर कल के मैच में हम दिल्ली के बल्लेबाजों के धुँआदार प्रदर्शन की बात करें तो कल किसी का भी बल्ला बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाया और न किसी ने कोई बड़ा स्कोर बनाया। दिल्ली के कप्तान ने अपनी टीम के लिए 47, पृथ्वी और ललित यादव ने 37 – 37 रन वही रोमेंन ने 15 गेंदों में दिल्ली के खाते में 36 रन जोड़े। वही राजस्थान के ओर से कृष्णा ने 3, अश्विन ने 2 , चहल और मैकाय ने एक एक विकेट लिया। 
    कल के मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन राजस्थान की ओर से ओपनर जोस बटलर और देवदत्त पडिकल ने 155 रन की साझेदारी के साथ शानदार प्रदर्शन से दिल्ली की टीम के छक्के छुड़ा दिए। बटलर ने कल 116 रनों की बेहतरी पारी के साथ दिल्ली के लिए बड़ा चक्रव्यूह रच दिया जिसे दिल्ली की टीम भेदने में असहाय रही और 207 रन पर धराशायी हो गई।

  • रायडू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी नहीं दिला पाई चेन्नई को जीत

    Ipl: कल आईपीएल के हुए 39 वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स आपस मे भिड़े। दोनो टीमो ने अपने अपने स्तर से शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। 

    कल की हार के बाद आईपीएल में खेल 8 मैचों में चेन्नई के माथे 6 हार का ताज सज गया है। वही अगर हम पंजाब की बात करे तो आईपीएल के 8 मुकाबलों में पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वही 4 में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है 
    पंजाब ने कल के मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को 187 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 176 रन पर ढेर हो गई और इसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के लिए रायडू ने बेहतरीन पारी खेली और चेन्नई की झोली में 78 रन डाले। रायडू ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए।