Category: sports

  • CSK vs KKR| रविन्द्र जडेजा या श्रेयस अय्यर कौन बनेगा आज का महारथी

    स्पोर्ट्स| आईपीएल के 15 वें सीजन का आज से आगाज हो जाएगा। आज रात 7 बजे चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य आईपीएल का महा मुकाबला होगा। दोनो ही टीमें बेहद मजबूत है और आज शाम का मुकाबला देंखने योग्य होगा। क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछली बार के आईपीएल में फाइनल का खिताब जीतकर कोलकाता नाईट राइडर्स को धूल चटाई थी। 

    वही इस बार के आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की बागडोर नए कप्तान के हाँथो में चली गई है इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी रविन्द्र जडेजा कर रहे हैं। जडेजा के सामने इस आईपीएल में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी। वही अगर हम कोलकाता नाईट राइडर्स की बात करे तो इसकी बागडोर पहली बार श्रेयस अय्यर के हाँथो में है। अब इस मैच में दोनो टीमो के कप्तान पहली बार अपनी अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं तो दोनो के मध्य अपनी अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की बड़ी चुनौती है।

    जाने कौन कौन नहीं उतरेगा मैदान में;-

    अगर हम चेन्नई की बात करें तो मोईन अली, दीपक चाहर और ड्वेन प्रिटोरियस इस बार चेन्नई के लिए अभी नहीं खेलेंगे। वहीं, कोलकाता की टीम अपने दो ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एरॉन फिंच और पैट कमिंस के बगैर उतरेगी।

    जाने दोनो टीमो के मध्य कितने हुए मैच:- 

    चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य हुए मैच की बाद करे तो इन दोनों टीमो के मध्य अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। जिसमे से चेन्नई ने 17 मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन किया है वही बाकी के शेष मैचों में कोलकाता की टीम को जीत हासिल हुई है।

  • आईपीएल में जब धोनी ने किया था धुँआदार प्रदर्शन

    आईपीएल| आईपीएल 2022 का आज से आगाज हो रहा है। आज आईपीएल पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य होगा। दोनो ही टीम आईपीएल में हमेशा से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रही है। लेकिन अगर हम चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो इस टीम में माही यानी मेहन्द्र सिंह धोनी के धुँआदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चाएं रहती है। इनके छक्के और चौके लोगो को हमेशा ही याद रहते हैं। 

    जाने आईपीएल में धोनी का धुँआदार प्रदर्शन:-

    आईपीएल में अब तक धोनी ने 220 मुकाबले खेले हैं और अपने इस मैच के दौरान 47646 रन बनाए है। धोनी ने अब तक आईपीएल के कोई भी शतक नहीं लगाया है लेकिन इनके अर्धशतक की हर ओर बाते होती है। इन्होंने आईपीएल में अब तक 23 अर्धशतक लगाए हैं। इन्हें बेस्ट फिनिशर के रूप में जाना जाता है। जब भी लगता है कि आईपीएल में मैच अब चेन्नई सुपरकिंग्स के हाँथ से मैच निकल गया है तो धोनी टीम को जीत का स्वाद चखाते नजर आए हैं। उन्होंने आईपीएल में 39.55 के एवरेज और 135.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 
    इतना ही नही इन्होंने अपने आईपीएल मैच के दौरान 219 छक्के और 325 चौके लगाए हैं। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का हर कोई दीवाना है। 

    धोनी ने छोड़ी 2022 आईपीएल की कप्तानी:- 

    धोनी ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रविन्द्र जडेजा के हाँथो में सौंपी गई है। वही जब धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे तो चेन्नई ने 4 बार आईपीएल फाइनल का खिताब अपने नाम किया और 8 बार इनके नेतृत्व में रहकर फाइनल में पहुंची है। वही 11 बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है।

  • बैन होने के बाद भी अख्तर ने कहा : IPL में बाबर 15-20 करोड़ में तो जाएगा ही

    डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 15-20 करोड़ रुपये की बोली लगा सकते हैं।  पूरे हुए 14 सीज़न में, पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी 2008 में अपने उद्घाटन संस्करण में ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 

    सीमा तनाव के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों में ठहराव का मतलब है कि आईपीएल अपने दूसरे सीज़न से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बिना था।  अगर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आईपीएल में वापस जाने की अनुमति दी जाती है तो अख्तर का मानना ​​है कि बाबर आजम नीलामी में सबसे अधिक भुगतान पाने वालों में शामिल हो सकते हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा पर एक प्री-मैच शो के दौरान आईपीएल में खेलने की अनुमति देने पर कौन सा पाकिस्तानी खिलाड़ी सबसे ज्यादा बोली लगाएगा पूछा जाने पर, अख्तर ने मजाक में कहा, “मुझे लगता है कि मैं, भले ही मैं व्हीलचेयर पर हूं।” उन्होंने बाद में बाबर आजम का नाम लिया। अख्तर ने कहा, “नीलामी में बाबर 15-20 करोड़ में तो जाएगा ही।”

    बाबर आजम और विराट कोहली को आईपीएल में एक साथ खेलते हुए देखना बहुत अच्छा होगा। विशेष रूप से, आईपीएल में पाकिस्तान के सबसे महंगे खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था।

    अख्तर और अफरीदी के अलावा, पाकिस्तान के अन्य उल्लेखनीय क्रिकेटर जो आईपीएल 2008 का हिस्सा रहे, वे थे मिस्बाह-उल-हक, सोहेल तनवीर, कामरान अकमल, सलमान बट, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर गुल, यूनिस खान, मोहम्मद आसिफ।

    आपको बता दें कि बाबर इस समय दुनिया में नंबर 1 रैंकिंग वाले टी20 बल्लेबाज माने जाते हैं।

  • मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने लिया बड़ा फैसला

    Sports| आईपीएल 2022 का आरंभ हो चुका है। 26 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला गया। जो कि चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुआ था। वही आज यानी 28 मार्च को गुजरात टाइटंस अपने पहले IPL मैच का आगाज करने जा रही है। गुजरात टाइटंस आज लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैदान में ताल ठोकेगी। 

    वही आज शाम हो होने वाले मैच से पूर्व गुजरात टाइटन्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने टीम में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को टीम का कप्तान बनाया। इसकी जानकारी गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगो से साझा किया है।
    गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि हमारे पहले सीजन के उपकप्तान राशिद खान होंगे। टीम की ओर से जारी पोस्ट में हार्दिक पांड्या और राशिद खान की फोटो भी शेयर की गई है।

  • लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज है कांटे का मुकाबला, ये विदेशी प्लेयर होंगे टीम से बाहर

    IPL| आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से हो चुका है। इस बार के आईपीएल में दो नई टीमें आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस। आज शाम को इन दोनों टीमो के मध्य आईपीएल का घमासान खेला जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों टीमें आईपीएल के पहली बार मैदान में उतरी है तो दोनो के सामने स्वयं को साबित करने की बड़ी चुनौती है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यह मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा। इन दोनों टीमो को खूब पैसा लुटाकर तैयार किया गया है। वैसे तो आज के पहले मैच में इन टीमों में कुछ बाहरी खिलाड़ी शिरकत नहीं करेंगे लेकिन फिर भी दोनो टीमो के मध्य कांटे की टक्कर देंखने को मिलेगी। 

    जाने उन खिलाड़ियों का नाम जो आज नहीं खेलेंगे मैच:-

    आईपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के गेम से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाहर हो चुके हैं, आस्ट्रेलियाई एंड्रयू टाय को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच रविवार को खत्म हुआ। इस सीरीज में खेलने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जेसन होल्डर और काइल मेयर्स के आईपीएल के पहले हफ्ते टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं पाकिस्तान का दौरा करने वाली आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस भी शुरुआती मैच मिस करेंगे।

  • इस बल्लेबाज के बल्ले से उठी गेंद सीधे पहुंची किचन में

    Sports:- क्रिकेट का रंग पूरे विश्व के हर इंसान पर चढ़ा हुआ है। जहां एक ओर भारत मे आईपीएल का जश्न जारी है । वही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे जीत लिया था। दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 348 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद पाकिस्तान ने करिश्मा करते हुए 49 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई। 

    वही इन मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम(Babar Azam) को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। इन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बीच 11 चौके और एक छक्का जड़ा। वही बाबर आजम ने इस मैच के दौरान एक ऐसा शॉट भी लगाया जो काबिले तारीफ था। इस शॉट के दौरान बाबर आजम में बल्ले से उठी गेंद सीधे किचन में जाकर गिरी। जिसे देखकर कमेंट्रेटर भी चकित रह गया। उसने कमेंट्रेटरी के दौरान कहा ओह यह तो गेंद किचन में चली गई। जिसके बाद यह शब्द लोकप्रिय हो गया।

     

    हेसमैन द्वारा किचन  शब्द कहे जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ट्विटर पर वीडियो और तस्वीर शेयर की गई और कैप्शन में लिखा, ‘गेंद गई सीधे किचन  में। वही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाबर की तारीफ़ करते हुए कहा बाबर ने गेंद को पहुंचाया किचन में।

     

  • KKR के पैंट कमीन्स की धुँआदार पारी ने मुंबई इंडियंस के लक्ष्य को 16 ओवर में भेदा

    IPL| भारत मे इस समय IPL की धूम मची हुई है। लोग आईपीएल के जश्न को जमकर मना रहे हैं। वही कल आईपीएल दीवानों को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दमदार मुकाबला देंखने को मिला। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से 5 विकेट से मुंबई इंडियंस की टीम को धूल चटा दी।

    वही कोलकाता नाईट राइडर्स की जीत के लिए कल पैंट कमीन्स ने 15 गेंदों में 56 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली। बता दें कमीन्स कल के मैच में कोलकाता की टीम के तुरुप का इक्का बन गए और टीम को हार के मुह से निकाल कर जीत का स्वाद चखाया। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की जीत के बाद कमीन्स की जमकर तारीफ की और उन्हें टीम की जीत का श्रेय भी दिया।
    श्रेयस अय्यर ने कमीन्स की तारीफ में कहा जिस तरह से यह गेंद को हिट कर रहे थे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे वास्तव में चौकाने वाला था। हम सबको विश्वास नहीं हो रहा था। जानकारी के लिए बता दें कल मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 20 ओवर में 161 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको कोलकाता ने अपने धुँआदार प्रदर्शन से महज 16 ओवर में भेद दिया और जीत दर्ज की।

  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स के इस प्लेयर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    Sports| आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। कल लखनऊ सुपर जॉइंट्स का दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला हुआ जिसमें लखनऊ की टीम ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया। लेकिन इस मैच में लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज किविंटन डी कॉक ने ऐसी पारी खेली की उन्होंने लखनऊ की जीत के साथ इतिहास रच दिया और आईपीएल के धुँधर के नाम से विख्यात सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद किविंटन डी कॉक ने कल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर हम सचिन तेंदुलकर की बात करे तो इन्होने आईपीएल में 78 मैच खेले और 23 34 रन बनाए । वही किविंटन डी कॉक ने कल के मैच के बाद आईपीएल में 2335 रन बनाए। जिसके बाद वह सचिन से आगे निकल गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें अभी भी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है।

  • 25 गेंदों में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अर्धशतक बनाकर भी ट्रोल हुए शिवम दुबे

    IPL| आईपीएल 2022 के 11 वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा। हार का समाना कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत का स्वाद चखाने के लिए टीम के प्लेयर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। वही 11 वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलाने के लिए शिवम दुबे ने बेहद की शानदार प्रदर्शन किया। धोनी के साथ मिलकर इन्होंने टीम को जीत दिलाने के लिए 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और टीम को शर्मनाक हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई।

    विरोधी टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई के सामने इस मैच में 181 रन का लक्ष्य रखा था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ही पावरप्ले में अपने चार विकेट खो दिए जिसके बाद लोगो ने इनकी हार की सभी उम्मीदें लगा ली। लेकिन शिवम दुबे की शानदार पारी ने लोगो के मन मे एक उम्मीद जताई 25 गेंदों में इनके शतक ने चेन्नई में एक नई जान डाल दी और 30 गेंद के 57 रन बनाकर यह अपनी गलती के चलते आउट हो गए। चेन्नई इस मैच में महज 10 ओवर में सिमट गई। 
    लेकिन सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेयर शिवम दुंबे के चर्चे हर ओर है। लेकिन इन चर्चा के बीच यह अपनी गलती के चलते अब ट्रोलिंग का सामना भी कर रहे हैं। लोग इनको लेकिन तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं 

     

     

  • पहले हार फिर 12 लाख का जुर्माना ऋषभ पंत को महंगा पड़ा कल का मैच

    IPL| कल Lucknow super Gaints और Delhi capital’s के बीच हुए घमासान में Lucknow super Gaints ने Delhi capital’s को धूल चटाते हुए आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वही हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा है। 

    आईपीएल का कहना है कि कल हुए मैच में दिल्ली की टीम ने अचार सहिंता के नियमों का उल्लंघन किया है। यह इस आईपीएल का पहला धीमी ओवर गति का उल्लंघन था जिसके चलते दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।
    बताते चले कल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 19.4 ओवर के साथ 6 विकेट पर हासिल कर लिया और कल के मैच में जीत का ताज अपने सर सजाया।