Category: sports

  • IPL के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत

    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है। सीएसके ने आरसीबी द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 और अंबाती रायडू ने 32 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने दो विकेट झटके। इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर ने 6 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे। टीम की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 70 और कप्तान विराट कोहली ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट चटकाए।

     

    इससे हपेल कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) ने पहले विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी की लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट पर 156 रन पर रोकने में सफल रही। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट गंवाये 90 रन बनाये जबकि अगले 10 ओवर में टीम ने छह विकेट गंवाये और केवल 66 रन जोड़े। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट झटके जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (11) और हर्षल पटेल (03) का विकेट शामिल था। 

    शार्दुल ठाकुर ने भी 29 रन देकर दो विकेट हासिल किये। दीपक चाहर शुरू में महंगे रहे लेकिन एक विकेट लेने में सफल रहे। पावरप्ले में आक्रमण की रणनीति से उतरे कोहली ने मैदान पर उतरते ही दीपक चाहर पर लगातार दो चौके लगाकर शुरुआत की जिससे पहले ओवर में 13 रन जुड़े। चौथे ओवर में पडीक्कल ने जोश हेजलवुड की गेंद को लांग आफ में छक्के के लिये भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिर दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगाया। 

    आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने किसी भी गेंद को बरबाद नहीं किया और मौका मिलने पर उस पर चौके-छक्के लगाये। पांचवें ओवर में कोहली ने शार्दुल ठाकुर पर डीप मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का जड़ा जिससे टीम ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे किये। पावरप्ले के अंतिम ओवर में कोहली ने अपना चौथा चौका लगाया जिससे छह ओवर में टीम ने 55 रन बनाये। 

    दोनों ने विकेटों के बीच में एक एक रन तथा चौके-छक्के से 10 ओवर में 90 रन बनाने में मदद की। पडीक्कल ने चौके साथ 35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे टीम ने भी अपने 100 रन पूरे किये। कोहली ने भी जल्द ही 36 गेंद में छह चौके और एक छक्के से अर्धशतक जमाया। पर ड्वेन ब्रावो ने पहले विकेट की 111 रन की भागीदारी का अंत किया। 

    कोहली ने छक्का लगाने की कोशिश में ऊंचा शॉट लगाया लेकिन यह इतना दमदार नहीं था और बाउंड्री लाइन पर खड़े रविंद्र जडेजा ने इसे लपकने में जरा गलती नहीं की। 17वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर एबी डिविलियर्स (12) के बाद पडीक्कल पवेलियन पहुंचे। इसके बाद टीम ने टिम डेविड, मैक्सवेल और हर्षल पटेल के विकेट गंवाये।

  • भारतीय महिला हाकी टीम की स्टिक की बोली 11 करोड़ तक पहुंच

    हार, दुख और निराशा ने राख के ढेर में दबा दिया फिर वहां से शिखर तक छलांग मारने की दास्तान है भारतीय महिला हाकी टीम। इस दास्तान की एक यादगार अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने का मौका मिल रहा है आपको। भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने सफर की शुरूआत से ही लगातर तीन हार का सामना करना पड़ा। और वहां से शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की और ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हाकी टीम कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में ओलंपिक के सेमी फायनल तक जा पहुंची। हांलाकि अंतिम मुकाबले में टीम कांस्य पदक से चूक गयी लेकिन वहां तक पहुंच कर उसने भारत का नाम जिस तरह रोशन किया वह अभूतपूर्व था। 

    यह कारनामा उन लड़कियों ने कर दिखाया जिनमें से कई ने बांस की खप्प्चियों और लकड़ी के डंडे से हाकी खेलना शुरू किया था। भोजन, ढंग के कपड़े, बेहतर शिक्षा और जरूरी सुविधाओं के अभाव में विपरीत परिस्थितियों में जीवन जिया लेकिन किसी तरह हाकी की ट्रेनिंग तक का सफर तय किया और फिर भारत को शिखर तक पहुंचान के संकल्प के साथ मैदान में उतरीं तो उनका हौसला देख दुनिया चौंक उठी।  

    ओलंपिक से लौटकर महिला हॉकी टीम देश पहुंची तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और कहा “आप सबने बहुत अच्छा खेला। आपने इस खेल को पिछले पांच सालों में बहुत कुछ दिया, इस खेल के लिए इतना पसीना बहाया। आपकी मेहनत और पसीने ने भले ही मेडल न जिताया हो । लेकिन देश की करोड़ों लड़कियों के लिए आप प्रेरणा बन गई हैं।” 

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहार और समृति चिन्हों की नीलामी 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 7 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगी। इसका बेस प्राइज अस्सी हज़ार रूपए रखा गया था। इसमें भारतीय महिला हाकी टीम की स्टिक भी शामिल है। अब इसकी बोली 11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। https://pmmementos.gov.in  पर  अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इस नीलामी में हिस्सा लिया जा सकता है। इस निलामी से प्राप्त राशि को नमामिगंगे परियोजना पर खर्च किया जाएगा।

     

    इस अवसर पर टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में इस्तमाल में लायी गयी एक हाकी स्टिक पर अपने अपने हस्ताक्षर कर उसे प्रधानमंत्री को भेट किया। इस नीले रंग की हाकी स्टिक पर रानी रामपाल, सविता पूनिया, ललरेमसियामी, नवजोत कौर,  गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, दीप ग्रेस, सुशीला चानू, सलीमा टेटे, मोनिका मलिक, निशा वार्सी, नेहा गोयल, उदिता सहित पूरी टीम की खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं  महिला हाकी टीम की वह ऐतिहासिक भेंट आप चाहें तो हासिल कर सकते हैं। 

     

  • KKR क्वालीफायर 2 में पहुंचा RCB को 4 विकेट से हराकर

    IPL 2021 Eliminator KKR v/s RCB : कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालिफायर 2 तक पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया | कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई और बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। क्वालिफायर 2 की विजेता फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यूएई में सीजन फिर से शुरू होने के बाद से केकेआर ने जिस तरह से वापसी की, वह अद्भुत था। यहां तक ​​कि इस खेल बनाम आरसीबी में भी वे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर तक लड़े और अंतिम गेम में निशान को पार कर गए। 

    कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया। 139 रनों का पीछा अंतिम ओवर तक चला जहां केकेआर को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। शाकिब अल हसन ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर समय पर चौका लगाकर अपनी टीम को क्वालीफायर 2 में ले लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने बीच के ओवरों में विकेट गंवाए लेकिन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए सुनील नरेन ने टीम की गति को बदल दिया। खेल सिर्फ एक ओवर में जहां उन्होंने डेनियल क्रिश्चियन को 3 छक्के मारे।  

     

    हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल एक बार फिर आरसीबी के लिए अपनी नैदानिक ​​गेंदबाजी और दो विकेट के साथ स्टार थे। हर्षल पटेल ने इस साल अपने 32 विकेट के साथ ड्वेन ब्रावो के आईपीएल सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इस हार के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी के लिए एक युग का अंत हो गया। 32 वर्षीय खिलाड़ी अब अगले सत्र से फ्रेंचाइजी के कप्तान नहीं होंगे। हालांकि, विराट ने स्पष्ट किया कि वह अपना अंतिम आईपीएल मैच खेलने तक आरसीबी के साथ रहना चाहते हैं। क्वालिफायर 2 में अब कोलकाता का सामना बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

     

    आरसीबी की बात करें तो उनके लिए एक युग का अंत हो गया है क्योंकि विराट कोहली अगले सीजन से टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि, कोहली अपना अंतिम आईपीएल मैच खेलने तक बैंगलोर के लिए खेलना चाहते हैं। यह खेल इस बात का उदाहरण था कि कैसे आरसीबी ने शानदार ऑलराउंड सीजन के बाद टूर्नामेंट के पिछले 14 वर्षों में दम तोड़ दिया।

  • Shooter Konica Layak Dead : महिला निशानेबाज कोनिका ने हॉस्टल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

    राष्ट्रीय महिला निशानेबाज कोनिका लायक की मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है. खबर है कि उन्होंने आत्महत्या की. मिली जानकारी के अनुसार, कोनिका ने हॉस्टल में फांसी लगाई. महिला निशानेबाज झारखंड के धनबाद शहर की रहने वाली थीं. झारखंड की मूल निवासी कोनिका कोलकाता में पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता जॉयदीप कर्माकर के साथ प्रशिक्षण ले रही थी. वह हावड़ा में बल्ली पड़ोस में अपने छात्रावास के कमरे में लटकी हुई पाई गई थी.

    रिपोर्ट के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके माता-पिता को इसकी खबर दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अभी तक मौत को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि हॉस्टल के कमरे के अंदर जहां शूटर का शव लटका हुआ था एक सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट में कोनिका ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है. हालांकि कोनिका के आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि या नोट कोनिका ने ही लिखा है या किसी अन्य व्यक्ति ने.

    बता दें कि अभी कुछ महीनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोनिका को नई राइफल दी थी. दरअसल कोनिका पहले पुरानी राइफल का इस्तेमाल करती थीं. इसके बाद राइफल की समस्या से परेशान होकर उन्होंने एक राइफल की जरुरत बताते हुए ट्विटर पर मदद मांगी. उनकी मदद सोनू सूद ने की. कोनिका ने ट्वीटर पर सोनू सूद को धन्यवाद भी कहा था.

  • भारत के दिग्गज फिरकी गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने किया सन्यास का ऐलान

    नई दिल्ली: भारत के दिग्गज फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. हरभजन सिंह ने वर्ष 1998 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब 23 वार्स बाद उन्होंने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला लिया है. महज 17 वर्ष की आयु में हरभजन सिंह ने अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी और आज वह 41 वर्ष के हो चुके हैं.

    हरभजन सिंह ने साल 1998 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज़ किया था. इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भी पदार्पण किया. साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टी20 मैच खेला. इसके बाद से वर्ष 2015 तक उन्होंने कुल 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट अपने नाम किए, जबकि दो शतकों के साथ 2235 रन भी बनाए. 

    वहीं 236 ODI मैचों में उन्होंने 269 विकेट झटके और 1237 रन बनाए. वहीं, अगर टी20 की बात करें तो यहां उनके नाम 28 मुकाबलों में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं. अनिल कुंबले और आर अश्विन के बाद हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट सबसे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर हैं. IPL में भी हरभजन सिंह चेनन्ई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 150 विकेट चटकाए हैं.

  • एक ही दिन में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने खोए दो दिग्गज, शेन वॉर्न का निधन

    डेस्क। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का थाइलैंड में दिल का दौड़ा पड़ने के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। उनके मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान के अनुसार, शेन वॉर्न का थाइलैंड के कोह समुई में निधन हो गया है और शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

    बयान में कहा गया ,”शेन अपनी विला में अचेत पाए गए और मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाए रखने की अपील की है। समय आने पर आगे का ब्योरा दे दिया जाएगा।”

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो दिग्गजों को खो दिया है। सुबह महान विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हो गया था। वॉर्न ने सुबह ही उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था कि वह हमारे शानदार खेल के लीजैंड और कई युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत रहे।

    बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में शुमार 52 वर्षीय शेन वॉर्न ने 1992 में आस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले थे और 708 विकेट लिए थे। वनडे में उनके नाम 194 मैचों में 293 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके खाते में 1319 विकेट रहे थे। आईपीएल के पहले सीजन में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था।

    इसी कड़ी में वॉर्न का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस पोस्ट में उन्होंने फिटनेस को लेकर एक बात कही थी। वॉर्न ने कहा था कि जुलाई तक कुछ सालों पहले वाला फिगर वापस पाने पर काम शुरू हो गया है।

  • भारत की शेरनियों की दहाड़ से हिला पाकिस्तान, महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की चौथी जीत

    ICC womens world cup 2022: मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने आइसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान का जबरदस्त आगाज किया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी में पहले स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्रकार और स्नेह राणा ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया तो वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ की धारदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए और दूसरी पारी में पाकिस्तान को 43 ओवर में 137 रन पर आलआउट करके मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। 

     भारत ने इस मैच में पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे। भारत को इस स्कोर तक ले जाने में स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्रकार और स्नेह राणा की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। खासतौर पर पूजा और स्नेह ने निचले क्रम पर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया और दोनों के बीच 122 रन की पार्टनरशिप हुई। अपना छठा वर्ल्ड कर खेल रही टीम की कप्तान मिताली राज ने निराश किया और उन्होंने 9 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 52 रन, स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन जबकि पूजा वस्त्रकार ने 67 रन की पारी खेली। 

    पाकिस्तान को जीत के लिए 244 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय महिला गेंदबाजों के सामने  इस टीम के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा आमीन ने 30 रन जबकि दिना बेग ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार विकेट लिए तो वहीं झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को दो-दो सफलता मिली जबकि दिप्ती शर्मा को एक सफलता मिली। पूजा वस्त्रकार को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया। 

  • पढ़िए इंडिया-पाकिस्तान मैच का पूरा अपडेट…

    माउंट माउंगानुई: भारत और पाकिस्तान की महिलाओं के बीच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आईसीसी महिला विश्व कप 2022 का मैच कंपलीट पढ़िए लेटेस्ट अपडेट-

    7. भारतीय महिलाओं ने की जीत हासिल, संक्षिप्त स्कोर-

    भारत: 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 (पूजा वस्त्रकार 67, स्नेह राणा 53 नाबाद; नशरा संधू 2/36, निदा डार 2/45)

     पाकिस्तान: 43 ओवर में 137 ऑल आउट (सिदरा अमीन 30, दिना बेग 24; राजेश्वरी गायकवाड़ 4/31)

    6. जानकारों की माने तो मैच भारत की मुट्ठी में नज़र आ रहा है। झूलन गोस्वामी ने लगातार दो ओवर में दो विकेट लिए। इस कड़ी में झूलन गोस्वामी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने विकेटों की संख्या 38 कर भी ली। अब वह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल बोलर बनने से सिर्फ दो विकेट ही दूर नज़र आ रहीं हैं।

    5.बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने अनुभवी जावेरिया खान को चुना, जिससे भारत की कड़ी शुरुआत का फायदा मिल रहा है।  पाकिस्तान के कप्तान बिस्माह मरूफ तीसरे नंबर पर हैं।

    4.भारत 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रनों पर पहुंच गया।  पाकिस्तान को जीत के लिए 245 रन चाहिए।  क्या वे इस बार वर्ल्ड कप में भारत को मात दे पाएंगे?  या भारत अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगा?  हम लाइव स्कोर और मैच अपडेट के साथ रहेंगे।  लाइव अपडेट के लिए बने रहें!

    3.भारत को स्थिर करने के लिए पूजा वस्त्रकर (67) और स्नेह राणा (53) ने शानदार साझेदारी की है।  साझेदारी अब 100 पर है। भारत भी 200 के पार। पाकिस्तान के स्पिनरों को यहां भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर मिला है।  मध्य क्रम में मिनी पतन ने दीवार के खिलाफ भारत की पीठ थपथपाई है।  वे अब बस इतना कर सकते हैं कि यहां से वापस लड़ें। नैशरा संधू ने पाकिस्तान के लिए प्रहार किया क्योंकि दीप्ति शर्मा एक अच्छी पारी खेलकर चली गईं।  

    2.मंधाना अगले ओवर में 50 रन बनाकर आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर भी ज्यादा रन नहीं बना सकीं और जल्दी आउट हो गईं।  कप्तान मिताली राज और स्नेह राणा बीच में हैं। दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना को अंतराल मिलने लगा है।  

    1.पाकिस्तान ने वास्तव में अच्छी शुरुआत की क्योंकि उन्होंने शैफाली वर्मा को जल्दी आउट कर दिया।  भारत शुरू से ही सतर्क रहा है।  भारत ने टॉस जीत लिया है और कप्तान मिताली राज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत 3 सीमर और 3 पेसर में जा रहा है जैसा कि मिताली ने टॉस में खुलासा किया।  दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बिस्माह मरूफ पहले गेंदबाजी करने से ज्यादा खुश थे।

  • इस भारतीय खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई न कर सका

    डेस्क। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत के लिए जारी सीरीज शानदार गुजरी है। हालांकि, वे कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने इस सीरीज में जो भी पारी खेली, वो शानदार थी और वो टीम के हित में रही। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रिषभ पंत का बल्ला जमकर चला। यहां तक कि उन्होंने फैल्डिंग में विकेट के पीछे भी अच्छा कार्य किया। मैच में कई स्टंपिंग और कुछ अच्छे कैच उन्होंने टीम के लिए पकड़े। इसी के चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इतना ही नहीं, वे भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है। 

    प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम करने वाले रिषभ पंत से पूछा गया कि क्या आप बैटिंग और विकेटकीपिंग को इंजॉय कर रहे हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं दोनों को इंजॉय कर रहा हूं। मैंने भूतकाल में गलतियां की हैं और अब सुधार करना चाहता हूं। यह मेरा माइंडसेट नहीं है, लेकिन विकेट ही कुछ ऐसा था कि मुझे शॉट्स खेलने पड़े और इसलिए सोचा कि तेजी से रन बनाए जाएं।”

    पंत ने आगे कहा, “मैं वो सबकुछ करूंगा जो टीम मैनेजमेंट मुझसे चाहेगा।” “मुझे लगता है कि यह आत्मविश्वास के बारे में अधिक है, पहले मैं बहुत ज्यादा सोचता था, अब मैं केवल हर गेंद पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।” 

  • VIDEO : फुटबाल स्टेडियम की मैच के दौरान दर्शक गैलरी गिरी , 200 से ज्यादा जख्मी

    मलप्पुरम: उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में वंदूर के पास शनिवार रात एक फुटबाल स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा ढह जाने से 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए. पुलिस के मुताबिक, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं.  हादसा मैच शुरू होने से पहले हुआ.  पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वंदूर और कालिकावु के पास एक फुटबॉल के दीवाने गांव पोंगोडु से मिली, जहां एक ‘सेवेन्स’ फुटबॉल मैच खेला जा रहा था.

    पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे की है जब दो स्थानीय टीमों के बीच सेवेन्स फाइनल मैच खेला जा रहा था. पुलिस ने कहा, ‘घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.’ अस्थायी गैलरी में कथित तौर पर 2,000 से अधिक दर्शकों को समायोजित किया गया था.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंच पर दर्शक बैठे हैं, जैसे ही वह गिरती है. कुछ लोग उसके नीचे दब जाते हैं, जबकि कुछ लोगों को मैदान में भागते हुए देखा जा सकता है.