Category: sports

  • अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ IPL 2021 सीजन; बीसीसीआई ने किया ऐलान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आइपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पदाधिकारियों में मतभेद थे। मंगलवार सुबह हुई ऑनलाइन बैठक में कई पदाधिकारी चाहते थे कि टूर्नामेंट एक सप्ताह के ब्रेक के बाद चालू कर दिया जाए, लेकिन सचिव जय शाह टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टालने पर अड़ गए। बीसीसीआइ के पदाधिकारी ने कहा कि इसका सीधा असर इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत मे होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन पर पड़ा है। अब उसका बीसीसीआइ की मेजबानी में ही दुबई में होना लगभग तय है।

    आइसीसी और विदेशी बोर्ड कहेंगे कि जब आप अपना आठ टीम का घरेलू टूर्नामेंट नहीं आयोजित करवा पाए, तो 16 टीम का विश्व कप कैसे कराएंगे। अभी भारत में कोरोना से हालत खराब हैं। सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तब कोई बोर्ड अपनी टीम भेजने को तैयार नहीं होगा और इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) को हथियार दे दिया है। आइसीसी ने पहले ही यूएई को स्टैंडबाई में रखा था। जून में होने वाली आइसीसी की बैठक के बाद इस पर फैसला हो जाएगा।

    आइपीएल में भी सिर्फ 30 फीसद विदेशी खिलाड़ी खेल रहे थे, जबकि टी-20 विश्व कप में भारत को छोड़कर 15 टीमें बाहर से आएंगी, जिनको संभालना मुश्किल काम होगा। आइपीएल में सभी आठों टीमें भारतीय फ्रेंचाइजियों की थीं। ऐसे में यदि उस समय भारत में कोरोना से हालात खराब होते हैं तो अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड या उनके देश की सरकारें अपनी टीमों को भारत भेजने से इन्कार कर सकती हैं। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सितंबर में भारत में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी दी है।

    भारत में अभी भी स्थिति विकट बनी हुई है और पिछले कुछ समय से हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिससे अधिकतर क्रिकेट बोर्ड चिंतित हैं और आइसीसी ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को लेकर जोखिम नहीं उठाएगा। अधिकारी ने कहा कि भारत में जिस तरह के हालात हैं उससे अगले छह महीने तक कोई भी विदेशी टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। ऐसे में हम लोगों के पास भी दुबई में टी-20 विश्व कप कराने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।

  • दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को हुआ नुकसान, जानें बाकी टीमों का हाल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पिछले साल की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में धमाकेदार खेल दिखाया है। रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट की दमदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने कप्तान मयंक अग्रवाल के 99 रन की बदौलत 166 रन का स्कोर खड़ा किया था। 17.4 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर टीम ने जीत हासिल की और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

    रविवार को धमाकेदार जीत हासिल करते हुए दिल्ली ने चेन्नई सुपरकिंग्स से नंबर एक की कुर्सी छीन ली। इस वक्त अंक तालिका पर नजर डाले तो 8 मैच के बाद 6 जीत दर्ज करते हुए दिल्ली ने 12 अंक हासिल कर पहले स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई की टीम की बारी आती है जिसने 7 मैच खेलने के बाद 5 जीत से 10 हासिल किए हैं। रविवार से पहले तक टीम पहले स्थान पर काबिज थी।

    तीसरा स्थान विराट कोहली कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का है। 7 मैच के बाद उसके खाते में भी 5 जीत के 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में पीछे होने की वजह से वह तीसरे नंबर पर है। चौथा स्थान 7 मैच खेलने के बाद 4 जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का है। पांचवें नंबर पर अब राजस्थान की टीम है जो रविवार को हैदराबाद के खिलाफ जीत से पहले सातवें नंबर पर थी। टीम ने 7 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की है।

    छठे नंबर 3 जीत से 6 अंक हासिल करने वाली पंजाब किंग्स है। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम है जिसके खाते में 7 मैच के बाद महज दो जीत है। आखिरी पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। जिसने अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीता है।

  • कोरोना का संकट अब ओलंपिक खेलों पर भी

    [object Promise]

    जापान की सरकार ने देश में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ने के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ओक्यो, ओसाका, क्योटा और ह्योगो समेत जापान के कई बड़े शहरों में 23 अप्रैल से 11 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह ब्रेक लगाने के लिए अधिकारी इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इससे खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे और इसके महामारी का रूप लेने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने वाले मुकाबलों को 23 जुलाई, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था।
    बता दें कि लोगों का मानना है कि हर 40 साल बाद होने वाले ओलंपिक पर किसी ना किसी वजह से आयोजन में परेशानी आती है। इससे पहले 1940 और 1980 में ओलंपिक कार्यक्रम खटाई में पड़ गया था। 1940 में ओलंपिक को रद्द करना पड़ा था, तो वहीं 1980 में दूसरे में बड़े देशों ने इसका बहिष्कार कर दिया।

     

  • कोरोना के कारण स्थगित हुई एफआईएच हॉकी प्रो लीग

    [object Promise]

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 15 और 16 मई को स्पेन जबकि 23 और 24 मई को जर्मनी के खिलाफ दो चरण के मुकाबले खेलने थे। एफआईएच ने बयान में कहा, एफआईएच, हॉकी इंडिया के अलावा जर्मनी, स्पेन और ग्रेट ब्रिटेन के राष्ट्रीय हॉकी संघ इन मैचों को किसी और तारीख पर कराने के सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

    भारत के इस महीने स्पेन और जर्मनी के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों को इस एशियाई देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पाबंदियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। हॉकी की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    लंदन में आठ और नौ मई को होने वाले मैचों को भी इससे पहले स्थगित किया गया था।’ बयान के अनुसार, वैश्विक हॉकी समुदाय की ओर से एफआईएच भारतीय हॉकी समुदाय, उनके परिवार और मित्रों के प्रति समर्थन और सहानुभूति जताना चाहता है।

    उन्होंने कहा, भारत के लिए मुश्किल समय में हमारी सहानुभूति सभी भारतीयों के साथ है। पिछले महीने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ लंदन में होने वाले भारत के एफआईएच प्रो लीग मैचों को भी स्थगित कर दिया गया था। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन के देश को यात्रा से संबंधित लाल सूची में डाले जाने के बाद यह फैसला किया गया था।

     

  • इंडियन रोइंग टीम एशिया-ओशियाना कॉंटीनेंटल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में, भारत को दिलाया पहला कोटा

    [object Promise]

    इंडियन रोइंग टीम अर्जुन लाल और अरविंद ने एशिया-ओशियाना कॉंटीनेंटल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में रेगाटा के डबल्स में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। वहीं, सिंगल्स में जाखर खान चौथे स्थान पर रहे और ओलिंपिक कोट हासिल करने से चूक गए। इस टूर्नामेंट में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों और टीमों को ओलिंपिक कोटा मिलना है। इस टूर्नामेंट में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।

    टोक्यो ओलिंपिक पर संकट
    टोक्यो ओलिंपिक जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उस पर कोरोना संकट छाने लगा है। गेम्स इसी साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं, लेकिन इसको रद्द करने के लिए जापान में एक ऑनलाइन याचिका दायर की गई है। यह अभियान शुरू होने के 2 दिन के अंदर ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन कर टूर्नामेंट का विरोध जताया है।

    कोरोना की वजह इटली के क्वॉलिफाइंग इवेंट में भाग नहीं लेगी टीम
    रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने बताया कि रोइंग में ओलिंपिक के लिए केवल दो खिलाड़ियों, अरविंद सिंह और अरुण लाल जाट, ने ही क्वॉलिफाई किया है। इनके अलावा अभी तक किसी ने कोटा हासिल नहीं किया है।
    देव ने बताया कि ओलिंपिक से पहले जून में इटली में होने वाले क्वॉलिफिकिशन में भारतीय टीम कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाग नहीं लेगी। अभी भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई देशों ने भारतीय यात्रियों पर बैन लगाया है।

    पहलवान सुमित मलिक ने वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर में कोटा हासिल किया
    इस बीच, पहलवान सुमित मलिक ने 125 किलोग्राम वेट में वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है। वे कोटा हासिल करने वाले चौथे पुरुष पहलवान हैं। उनसे पहले बजरंग पूनिया (65 किलो), दीपक पूनिया (86) और रवि कुमार दहिया (57) टोक्यो का टिकट कटवा चुके हैं। बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को कोटा मिलना है। ओलिंपिक कोटा के लिए यह अंतिम टूर्नामेंट है।

     

  • IPL 2021 : पंत सबसे सफल कप्तान:बतौर कप्तान 9 खिताब जीत चुके टॉप-3 कप्तानों को हराया

    [object Promise]

    पंत ने टीम में पृथ्वी शॉ और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और एनरिक नॉर्खिया जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाया। इसका उन्हें फायदा मिला।

    पंत के अभियान की शुरुआत गुरु धोनी की टीम CSK के खिलाफ हुई। इस मैच में दिल्ली के पास कगिसो रबाडा और नॉर्खिया जैसे गेंदबाज नहीं थे। वहीं, आवेश ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन दिए और 2 विकेट लेकर चेन्नई के बल्लेबाजों को खूब तंग किया। इसके बाद पृथ्वी और शिखर धवन ने 138 रन की पार्टनरशिप की और मैच जिता दिया। इन दोनों ने 8 में से 5 मैचों में 50+ रन की पार्टनरशिप की। इसमें 2 शतकीय साझेदारी भी शामिल है।

    IPL 2021 सीजन में ऋषभ पंत पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरे। उनकी कामयाबी का पता इसी से चलता है कि IPL पोस्टपोन होने तक दिल्ली ने 8 मैच में से 6 मैच में जीत हासिल की। बतौर कप्तान अपने पहले ही IPL में उन्होंने 9 खिताब जीत चुके लीग के टॉप-3 कप्तानों को हराया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर शामिल हैं।

    इस सीजन में दिल्ली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में धवन और पृथ्वी के बाद खुद पंत का नाम आता है। बल्लेबाजी में पंत ने शॉ और धवन को लगातार मौका दिया और ये दोनों टीम को मैच जिताते चले गए। अजिंक्य रहाणे के पहले कुछ मैच में फेल रहने के बाद पंत ने स्टीव स्मिथ को मौका दिया। हेटमायर ने सीजन के पहले 5 मैच में टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दिया। इसके बावजूद पंत ने उन्हें छठे मैच में खिलाया। इसका फायदा टीम को मिला और हेटमायर ने 25 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। हालांकि DC यह मैच 1 रन से हार गई।

    बॉलिंग में भी पंत की ये खासियत देखने को मिली। उन्होंने शुरुआती कुछ मैच में अमित मिश्रा को बेंच पर बैठाया। उनकी जगह ऑलराउंडर ललित यादव को मैदान पर उतारा गया। ललित ने अच्छी परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया। उन्होंने दिल्ली के लिए 5 मैच खेले और सबसे इकोनॉमिकल बॉलर रहे। वहीं, पिछले सीजन में दिल्ली के सेकंड हाईएस्ट विकेट टेकर रहे नॉर्खिया को आराम देकर आवेश से ही बॉलिंग कराई। आवेश पंत के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने महत्वपूर्ण ब्रेक-थ्रू दिलवाए।

  • IPL का बाकी सीजन इंग्लैंड में हो सकता है

    [object Promise]

    दरअसल, टाइट शेड्यूल और भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने के अनुमान के बीच टूर्नामेंट भारत में कराना संभव नहीं है। ऐसे में BCCI सितंबर-अक्टूबर में टूर्नामेंट के लिए विंडो तलाश रही है। टूर्नामेंट के बाकी मैच UAE में भी हो सकते हैं। हालांकि इसकी उम्मीद कम है।

    कोरोना के कारण IPL 2021 सीजन को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 29 मैच हुए और 31 मुकाबले बाकी हैं। इस बीच इंग्लैंड के 4 काउंटी क्लब मिडलसेक्स, सरे, वारविकशायर और लंकाशायर ने टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा है। IPL 2021 सीजन का 30वां मैच कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होना था। कोलकाता टीम के 2 खिलाड़ी पॉजिटिव आने के बाद मैच और टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिया गया।

    IPL और वर्ल्ड कप एक साथ UAE में होना मुश्किल
    अक्टूबर में ही भारत को टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करना है। कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट UAE में कराया जा सकता है। इसकी संभावना भी ज्यादा दिख रही है। जानकारों की मानें तो IPL और वर्ल्ड कप एक साथ UAE में होगा तो दूसरे टूर्नामेंट के बीच में ही पिच काफी स्लो हो जाएंगी। ऐसे में एक टूर्नामेंट यानी IPL को इंग्लैंड में कराना ही बेहतर ऑप्शन होगा।

    इंडिया को इंग्लैंड में 5 टेस्ट भी खेलना है
    इंग्लैंड में टूर्नामेंट होने की उम्मीद ज्यादा जताई जा रही है, क्योंकि भारतीय टीम को 5 टेस्ट की सीरीज के लिए अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। ऐसे में टीम इंडिया वहीं टेस्ट सीरीज के बाद सितंबर के आखिरी 2 हफ्ते में IPL भी खेल सकती है। फिलहाल, इंग्लैंड में कोरोना का असर कम है। दूसरे देश के खिलाड़ी भी वहां आने से मना नहीं करेंगे।

    यदि IPL इस साल नहीं कराया जा सका तो BCCI को इससे 2000 से 2500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। बोर्ड इस टूर्नामेंट को कराने के लिए 20 दिन की विंडो तलाश रहा है।

     

  • महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह हमारे बीच नहीं रहे, कोरोना से हुए थे संक्रमित

    चंडीगढ। भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया । इससे पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे।उनके परिवार में उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं । उनके परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया,‘‘उन्होंने रात 11:30 पर आखिरी सांस ली।’’

    उनकी हालत शाम से ही खराब थी और बुखार के साथ आक्सीजन भी कम हो गई थी । वह यहां पीजीआईएमईआर के आईसीयू में भर्ती थे । उन्हें पिछले महीने कोरोना हुआ था और बुधवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी । उन्हें जनरल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था । गुरूवार की शाम से पहले उनकी हालत स्थिर हो गई थी। 

    उनकी पत्नी 85 वर्षीय निर्मल का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था । चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था । उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे । उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया । उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था। 

  • IPL में नई टीमें जुड़ने की प्रक्रिया शुरू ,जुलाई में हो सकती है नीलामी

    कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में फिर से शुरू होने से पहले दो नई फ्रैंचाइजी टीमों की बिक्री पूरी कर लेना चाहता है और बोर्ड इसके लिए जुलाई में निविदा निकालेगा। बेशुमार दौलत से भरपूर आईपीएल को आठ टीमों से दस टीमों तक पहुंचाने की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक आईपीएल टीम को खरीदने में इच्छुक एक फर्म के सीईओ ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘समझा जाता है कि निविदा अगले महीने निकाली जाएगी, हम इस बात का पिछले कुछ समय से इन्तजार कर रहे थे। हमें इस बात पर आश्चर्य नहीं होगा कि आधार मूल्य 25 करोड़ डॉलर हो।’

    एक खबर के मुताबिक, हाल में एक निजी फर्म रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसेक्शन राशि 25 से 30 करोड़ डॉलर के बीच है। वेबसाइट के अनुसार एक अन्य सोर्स के हवाले से कहा गया है कि नई टीमों की कीमत में महामारी के कारण कोई गिरावट नहीं आएगी और राजस्थान रॉयल्स के सन्दर्भ में ताजा घटनाक्रम बीसीसीआई के लिए अच्छी खबर है।

  • प्रोटियाज टीम की जीत के हीरो जॉर्ज लिंडे और कगीसो रबाडा, आधी वेस्टइंडीज टीम को पवेलियन की राह दिखाई।

    कानपुर। दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में धुरंधरों खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज टीम को 16 रन से हरा दिया है। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच यह सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना पाई। प्रोटियाज टीम की जीत के हीरो जॉर्ज लिंडे और कगीसो रबाडा रहे, जिन्होंने मिलकर आधी वेस्टइंडीज टीम को पवेलियन की राह दिखाई।

    अपने घर में खेल रही वेस्टइंडीज टीम को इस मैच में 167 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम को पिछले मैच के हीरो एविन लुईस और दूसरे सलामी बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने धुआंधार शुरुआत दी। लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद वेस्टइंडीज के विकेट लगातार गिरते रहे। मैच में धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और कप्तान कीरोन पोलार्ड का बल्लेबाज बिल्कुल नहीं चला, जिससे टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

    इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा और सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्‍स की दमदार पारी के दम पर निर्धारित ओवरो में 166 रन बनाए थे। पिछले मैच में अच्छी पारी खेलने वाले क्विंटन डिकॉक ने 20 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेड मैकॉय ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा केविन सिंक्‍लेयर ने दो विकेट झटके। जेसन होल्‍डर और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।