Category: sports

  • केएल राहुल की पंजाब से भिड़ेंगे रोहित के मुंबइकर्स, दोनों टीमों की एक ही कमजोरी

    [object Promise]

    चेन्नईमुंबई इंडियंस जब शुक्रवार को आइपीएल में पंजाब किंग्स का सामना करने उतरेगी तो उसका इरादा बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने के साथ ही अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने का होगा। वहीं, पंजाब की टीम की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।

    रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वह उस हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। कप्तान ने स्वयं अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए। मध्यक्रम का नहीं चल पाना टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है। मुंबई के गेंदबाज अमूमन अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते रहे हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ऐसा नहीं कर पाए। वे बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे कि उनका काम आसान हो जाए।

    रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मैच जिताने वाला योगदान नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड और पांड्या बंधु हार्दिक और क्रुणाल भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस साल आइपीएल में अभी शुरुआती दौर चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस चाहेगी कि उसके खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ फॉर्म हासिल करें।

    पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती रही है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुआई वाली टीम अभी तक अदद संयोजन स्थापित करने में नाकाम रही है। पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ गया है, जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरन भी नहीं चल पा रहे हैं। लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा। टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएंगी।

    राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है। उनकी कप्तानी खिलाडि़यों को प्रेरित नहीं कर पा रही है और टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है। दीपक हुड्डा ने अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई है, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने भी टीम को निराश किया है।

    टीमें :

    मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जैनसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।

    पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मुहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसिस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलेन, सौरभ कुमार।

  • इयोन मोर्गन ने इन 2 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा राजस्थान के खिलाफ मिली हार का ठीकरा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आइपीएल के 14वें सीजन का अपना लगातार चौथा मैच गंवाया। राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 6 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने हार का दोषी बल्लेबाजों को बताया है, क्योंकि उन्होंने रन नहीं बनाए, जिसको गेंदबाज डिफेंड कर सकते थे। राजस्थान ने कोलकाता को 133/9 पर रोक दिया था और राजस्थान ने 19वें ओवर में मैच जीत लिया था।

    मैच के बाद इयोन मोर्गन ने कहा, “बल्लेबाजी ने हमें निराश किया। हमने पूरी पारी के दौरान अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, जिसकी कमी बल्लेबाजी क्रम में दिखी। हम मैच की शुरुआत से ही मैच में काफी पीछे थे। राजस्थान के गेंदबाजों को कोलकाता के बल्लेबाजों ने पर्याप्त दबाव में नहीं रखा। राजस्थान रॉयल्स ने पिच को बेहतर तरीके से पढ़ा। हम शायद 40 रन इस मैच में कम थे जो टी20 खेल में बहुत बड़ी बात है।”

    उन्होंने आगे कहा, “आज विकेट उतना अच्छा नहीं था जितना कि वानखेड़े में यहां है और यह अपने आप में एक चुनौती थी। जब भी हमने आक्रमण करने का विकल्प लेने की कोशिश की, हमने एक विकेट खो दिया। हमें पीछे के छोर पर करने के लिए बहुत कुछ छोड़ दिया, जो हमने स्पष्ट रूप से नहीं किया था। मन को साफ करें, यह आसान है (इरादे के साथ खेलना)। हम चाहते हैं कि लोग फ्री-फ्लोइंग क्रिकेट खेलें। दुर्भाग्य से आज नहीं दिखा।”

    बता दें कि कोलकाता की टीम ने आइपीएल 2021 की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद केकेआर ने लगातार चार मैच गंवाए हैं। करीब आधे पड़ाव पर कोलकाता की टीम आने वाली है, लेकिन अंकतालिका में इस समय आठवें नंबर पर है। कोलकाता को अगर यहां से प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम आने वाले 9 मैचों में से सात मैच जीतने होंगे। इसके बाद ही टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।

  • जडेजा का खुलासा, धोनी ने हर्षल पटेल के फाइनल ओवर का गेंदबाजी प्लान पहले ही बताया था

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का जीत का रथ रोक दिया। सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सामने पूरी आरसीबी टीम बेबस नजर आई। जडेजा ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम के लिए योगदान दिया और फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने टीम का सिर ऊंचा रखा। इसी मैच में जडेजा ने एक ओवर में 37 रन बटोरे। इसको लेकर जडेजा ने कहा कि एमएस धौनी की मदद के कारण ही उन्होंने आखिरी ओवर में इतने रन बटोरे।

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे बेहतर दिन क्रिकेट की पिच पर आपका हो सकता है तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता। मैंने इसका आनंद लिा। जब आप टीम की जीत में योगदान देते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। मैं अपनी फिटनेस और स्किल्स पर बहुत मेहनत कर रहा हूं। सौभाग्य की बात ये है कि मेरी मेहनत इस मैच में रंग लाई, क्योंकि मैंने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।”

    जडेजा ने आगे बताया, “एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलना कठिन होता है, क्योंकि आपको सभी विभागों में अच्छा करना होता है। ट्रेनिंग के दौरान एक दिन में मैं सभी चीजों (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस) नहीं करता हूं। एक दिन मैं अपनी स्किल्स पर काम करता हूं, जबकि दूसरे दिन में फिटनेस पर काम करता हूं। इस तरह मैं अपना वर्कलोड मैनेज करता हूं। मैं आखिरी ओवर में हिटिंग करने के बारे में सोच रहा था और माही भाई (एमएस धौनी) ने बताया कि क्या करना है और हर्षल पटेल कैसी गेंदबाजी कर सकते हैं।”

    ऑलराउंडर जडेजा ने बताया, “माही भाई ने मुझे बोला कि वह (हर्षल पटेल) ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकेगा और मैं इसके लिए तैयार था। सौभाग्य से मैंने अच्छे से कनेक्ट किया और हम 191 रन तक पहुंचे। वह हमारी टीम के लिए बहुत अच्छा ओवर था। मैं जानता था कि मैं अगर स्ट्राइक पर हूं तो मैं रन बना सकता हूं। मेरा दिन नहीं था (कैच छोड़ने पर), लेकिन मैंने एक बल्लेबाज को रन आउट किया। और मैं इस बात से खुश हूं।” जडेजा जब आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर थे तो उनके साथ नॉन स्ट्राइक पर धौनी खड़े थे, जिनको एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली।

  • भयंकर मुश्किल में Rajasthan Royals, दूसरी टीमों से प्‍लेयर उधार लेने की बना रही योजना

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम 14वें सीजन में मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 5 मैच खेलने के बाद सिर्फ दो ही जीत मिली है। इस सीजन में टीम अपने स्टार खिलाड़ी की कमी झेल रही है। चोट, बायो-बबल थकान और कोविड-19 के तनाव के कारण चार विदेशी खिलाड़ियों के हटने से परेशानी का सामना कर रही है।

    टूर्नामेंट की शुरुआत में ही राजस्थान की टीम को सबसे बड़ा झटका लगा जब स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट की वजह से बाहर हो गए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चोटिल होने के कारण आइपीएल से बाहर हैं जबकि लियाम लिविंगस्टोन घर लौट गए। सोमवार को खबर आई कि एंड्रयू टाई भी हट गए हैं। खिलाड़ियों के हटने के कारण राजस्थान सबसे बुरी तरह प्रभावित टीम बन गई है।

    राजस्थान रॉयल्स ने आइपीएल के मौजूदा सत्र के लिए दूसरी टीमों से खिलाडि़यों को लोन पर लेने के लिए संपर्क किया है। टीम के एक सूत्र ने कहा, ‘टीम खिलाड़ियों को लोन पर लेने की योजना बना रही है और इसके बारे में अन्य फ्रेंचाइजियों को लिखा है, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है।’

    आइपीएल का लोन समय (लोन विंडो) सोमवार को शुरू हुआ है और यह लीग मैचों के खत्म होने तक जारी रहेगा। आइपीएल नियमों के मुताबिक दो से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी को लोन पर दिया जा सकता है और वह अपने घरेलू फ्रेंचाइजी के खिलाफ नहीं खेल सकता है।

    राजस्थान की टीम इस वक्त अंक तालिका में छठे नंबर पर है। टीम ने 5 मैच खेलने के बाद टीम के खाते में 3 हार और दो जीत है। पंजाब के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद दिल्ली को राजस्थान ने 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पिछले मैच में टीम ने कोलकाता को ही हराया था।

  • दिल्ली के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी बैंगलोर

    [object Promise]

    अहमदाबाद। पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आइपीएल 2021 में बराबरी के मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 69 रन से हराया था। दूसरी ओर दिल्ली ने रविवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में मात दी थी।

    दिल्ली के खिलाफ आरसीबी को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा। आरसीबी के लिए फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (171 रन) और कोहली (151 रन) ने शानदार शुरुआत दी है। मध्यक्रम से हालांकि दोनों को सहयोग नहीं मिल सका। ग्लेन मैक्सवेल (198 रन), एबी डिविलियर्स (129 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (25 रन) को दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की धुनाई को भी भूलना होगा। रवींद्र जडेजा ने उनके आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का नक्शा बदल दिया जबकि हर्षल इससे पहले आरसीबी के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और काइल जेमिसन को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जबकि स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल और सुंदर से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। आरसीबी नवदीप सैनी या डैन क्रिश्चियन की जगह बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को उतार सकती है।

    दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके शिखर धवन (259 रन) अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (166 रन) की कोशिश भी बड़ी पारियां खेलने की होंगी। दिल्ली के पास मजबूत मध्यक्रम है जिसमें कप्तान रिषभ पंत (125 रन), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर हैं जो अपना दिन होने पर मैच विनर साबित हो सकते हैं।

    पंत और स्मिथ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली को स्पिनर आर अश्विन की कमी खलेगी जो कोरोना से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए लीग छोड़ चुके हैं। उनकी कमी अक्षर पटेल और अमित मिश्रा को पूरी करनी होगी। अक्षर ने सनराइजर्स के खिलाफ शानदार सुपर ओवर फेंककर जीत दिलाई जबकि मिश्रा ने मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाज आवेश खान पांच मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। टीम प्रबंधन ललित यादव को भी उतार सकता है जो ऑफ स्पिन के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

  • हरप्रीत बराड़ को जीत का ‘सरदार’ बना देख विराट कोहली भी मान गए, खुद आगे बढ़कर थपथपाई पीठ

    [object Promise]

    अहमदाबाद। आइपीएल 2021 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आइपीएल मैच में 34 रन से शिकस्त दी। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब की जीत के हीरो हरप्रीत बरार रहे, जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर एक चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाने के बाद 19 रन देकर तीन विकेट भी झटके। उन्होंने सात गेंदों में मैच का पासा पलट दिया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 10 ओवर में सिर्फ देवदत्त पडीक्कल (7) का विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए थे। यहां से आरसीबी को अंतिम 60 गेंदों में 118 रन की जरूरत थी। हालांकि, चुनौती मुश्किल जरूर थी, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों और उनकी फॉर्म को देखते हुए असंभव नहीं थी। ऐसे में बरार अपना तीसरा ओवर करने आए, जो पिछले दो ओवर में 17 रन लुटा चुके थे। 11वें ओवर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने विराट कोहली (35) और ग्लेन मैक्सवेल (0) को बोल्ड कर दिया। बरार का यह ओवर मेडन विकेट ओवर रहा। बरार ने अपने अगले ओवर में एबी डिविलियर्स (3) को राहुल के हाथों कैच कराकर आरसीबी का स्कोर 69 रन पर चार विकेट कर दिया। यह बरार का अंतिम ओवर था और इसमें उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। इस तरह उन्होंने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ दो रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए।

    विराट कोहली का विकेट लेकर बरार काफी खुश हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘जब कोहली ने मुझे मारा तो मैं घबराया नहीं था क्योंकि एक गेंदबाज को हमेशा वापसी का दूसरा मौका मिलता है। मेरा पहला आइपीएल विकेट कोहली पाजी का विकेट था और यह बहुत खास  है। इसके बाद मैं फ्लो में आ गया। छक्का लगने के बाद मझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ क्योंकि एक गेंदबाज के पास हमेशा वापसी करने का मौका होता है। इसलिए मुझे पता था कि मैं वापसी कर सकता हूं।’

  • विराट कोहली ने एक रन से जीत दर्ज करने के बाद तूफान को कहा धन्‍यवाद, जानिए वजह

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 22वां मुकाबला खेला गया, जिसमें एक रन से आरसीबी को जीत मिली। हालांकि, कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उन्हें एक समय ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम ये मुकाबला हार जाएगी, क्योंकि क्रीज पर रिषभ पंत और शिमरोन हेटमायर थे, जो तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे।

    मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, “एक समय में मुझे ऐसा लगा कि यह मैच हमसे दूर हो रहा है, लेकिन सिराज के अंतिम ओवर ने हमें विश्वास दिलाया और हमने सोचा कि वह एक पेशेवर और अच्छी गेंदबाजी से काम को मैनेज करेंगे। अगर फील्डिंग में टीम कमी नहीं करती तो यह इस तरह से मैच आगे बढ़ने वाला नहीं था।” दरअसल, आरसीबी के खिलाड़ियों ने कुछ कैच और एक-दो रन आउट के मौके छोड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि मैच आखिर तक गया।

    कप्तान कोहली ने एबी डिविलियर्स की जमकर तारीफ की, क्योंकि उन्होंने 42 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इसी को लेकर कोहली ने कहा, “हमने विकेट गंवाए, लेकिन एबी बेखौफ ही रहे और फिर अंतिम कुछ ओवरों में गेंदबाजी करते समय हेटमायर ने अच्छी बल्लेबाजी की, अन्यथा हम नियंत्रण में थे। सैंडस्टॉर्म का धन्यवाद, क्योंकि उसके कारण यहां आज रात कोई ओस नहीं थी, और हमने सूखी गेंद से गेंदबाजी की, जिससे फर्क पड़ा।”

    गेंदबाजी विकल्पों के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, “ग्लेन मैक्सवेल अभी भी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, वह 7वां विकल्प हैं, इसलिए हमारे पास हमारे लिए काम करने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं। हमारे पास हमेशा बल्लेबाजी की गहराई थी, लेकिन अब हमारे पास गेंदबाजी के भी कई विकल्प हैं। मैं हमेशा गेंदबाज के उत्साह को महसूस करता हूं। एबी मुझे यह कहते हुए पसंद नहीं करता है कि उन्होंने 5 महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में ये महसूस नहीं होता है।”

  • अश्विन की पत्नी ने बताया- घर के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने बताया कि उनके परिवार के कुल 10 सदस्य पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मालूम हो कि आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिए रविवार को आइपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था।

    प्रीति ने लिखा कि एक ही हफ्ते में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे। पूरे हफ्ते यह बुरा सपना जारी रहा। तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं। आप सभी लोग वैक्सीन लगवा लीजिए। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए। मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है। पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था। हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था। यह बीमारी आपको अकेला कर देती है।

    हालात सही होते हैं तो वापसी करेंगे अश्विन 

    34 वर्षीय अश्विन आइपीएल दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य हैं और उन्होंने कहा है कि अगर हालात सही होते हैं तो वे वापसी करेंगे। अश्विन ने ट्वीट कर कहा था,’ मैं से इस सत्र के आइपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उन्हें मेरी मदद की जरूरत है। अगर हालात सही दिशा में जाते हैं तो मैं वापसी करूंगा। धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स।’

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ दी

    अश्विन इस साल आइपीएल से हटने वाले पहले भारतीय हैं। अश्विन के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई, आरसीबी के केन रिचर्डसन और एडम जांपा ने लीग छोड़ दिय है।  इससे पहले रॉयल्स के लियाम लिविंगस्टोन भी ब्रिटेन लौट गए थे।

  • अब CSK के बल्‍लेबाजी कोच Michael Hussey को हुआ कोरोना, फ्रेंचाइजी फिर कराएगी टेस्‍ट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14 वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया है। इस बीच खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गेंदबाजी कोच एल बालाजी ने सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका सैंपल फिर से टेस्ट के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि उनका सैंपल पॉजिटिव आया और इसे फिर से टेस्ट के लिए भेजा गया है और हम उस रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ पुष्टि कर सकते हैं। अन्य खिलाड़ियों के बारे में पूछने पर, अधिकारी ने कहा कि संक्रमित पाए गए बालाजी आइसोलेशन में हैं, बाकियों ने बाहर जाना शुरू कर दिया है। विदेशी खिलाड़ी रवानगी के रूट को लेकर बीसीसीआइ से कंफर्मेशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी घर जा रहे हैं।

    कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो खिलाडि़यों और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सहयोगी स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के एक दिन बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा व दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा के संक्रमित पाए गए। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के गवर्निंग काउंसिल (जीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से आईपीएल 2021 सीज़न को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया। बीसीसीआइ ने यह भी कहा कि वह आइपीएल 2021 में सभी प्रतिभागियों के सुरक्षित घर वापसी के लिए सब कुछ करेगा। आइपीएल में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे।

    कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजों संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती एवं चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोरोना के लिए टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच सोमवार को अहमदाबाद में खेला जाने वाला मुकाबला स्थगित कर दिया गया था और फिर मंगलवार को सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच भी स्थगित कर दिया गया, जो बुधवार को दिल्ली में खेला जाना था। इसके बाद जब साहा और मिश्रा के भी मामले सामने आए तो आइपीएल के मौजूदा सत्र को तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का सर्वसम्मत फैसला किया गया।

  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने 37 लाख रुपये दान कर किया भारत की मदद का ऐलान

    [object Promise]

    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने COVID-19 संकट में भारत का साथ देने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को न सिर्फ अपना समर्थन दिया है, बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन और यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ बहुत जरूरी धन जुटाने के लिए साझेदारी कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड इस बात से दुखी है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण भारत में तबाही हुई है।

    भारत एक ऐसा देश है, जिसके साथ ऑस्ट्रेलियाई एक मजबूत दोस्ती और संबंध साझा करते हैं। यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत कोविड​-19 संकट अपील गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की खरीद और स्थापित कर रही है, भारी प्रभावित जिलों में परीक्षण उपकरण प्रदान कर रही है, और कोविड ​​-19 टीकाकरण रोलआउट के त्वरण का समर्थन कर रही है।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रारंभिक रूप से 50 हजार डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है और भारत के COVID-19 की प्रतिक्रिया में इस महत्वपूर्ण समय पर उदारता से देने के लिए हर जगह ऑस्ट्रेलियाई लोगों को प्रोत्साहित करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय एक विशेष बंधन साझा करते हैं और कई लोगों के लिए, क्रिकेट का हमारा पारस्परिक प्रेम उस दोस्ती के लिए केंद्रीय है। दूसरी लहर के दौरान हमारी कई भारतीय बहनों और भाइयों की पीड़ा को जानने के लिए यह दुखद और परेशान करने वाला रहा है।”

    उन्होंने आगे कहा, “कोरोना वायरस महामारी और हमारे दिल हर किसी को प्रभावित करते हैं। पैट कमिंस और ब्रेट ने पिछले सप्ताह हमारा दिल जीता जब उन्होंने पैसे दान किए। उसी भावना में, हम यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के साथ धन जुटाने के लिए गर्व कर रहे हैं जो भारत के लोगों को सहायता प्रदान करेगा।” बहुत जरूरी ऑक्सीजन, परीक्षण उपकरण और टीकों के साथ स्वास्थ्य प्रणाली पर भी काम किया जाएगा। इससे पहले पैट कमिंस और ब्रेट ली ने भी भारत को महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए अपना हिस्सा दान कर दिया था।