Category: sports

  • जॉर्ज लिंडे के हरफनमौला प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया

    [object Promise]

    जोहानिसबर्ग। जॉर्ज लिंडे के ऑलराउंडर खेल के साथ एडेन मार्करम की 54 रन की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। लिंडे ने 20 रन की नाबाद पारी खेलने से पहले तीन विकेट भी झटके। दक्षिण अफ्रीका के लिए लिजार्ड विलियम्स ने भी तीन विकेट लिए। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम की 50 रन की पारी के बाद भी 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सका।

    क्लासेन ने 21 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए

    दक्षिण अफ्रीका ने महज 14 ओवर में चार विकेट गंवाकर 141 का स्कोर कर लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्यवाहक कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए। उऩ्होंने लिंडे के साथ मिलकर नाबाद 49 रनों की साझेदारी की। मार्करम ने अपनी 54 रन की पारी के दौरान सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने जानेमन मलान (15)के साथ उन्होंने 44 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हसनैन और हसन अली ने एक-एक विकेट लिए। वहीं उस्मान कादिर ने दो विकेट लिए। शाहिन अफरीदी और मोहम्मद नवाज को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी।

    पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही

    इससे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। लिंडे ने 11 गेंदों के भीतर दो झटके दिए। मोहम्मद रिजवान को उन्होंने डक पर औऱ शारजील खान (8) को आउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। मोहम्मद हफीज ने 23 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। उन्होंने छह चौके लगाए। तीसरे विकेट दोनों ने 58 रनों की साझेदारी की।अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे और लिजार्ड विलियम्स  ने तीन-तीन और तबरेज शम्सी और सिसिंडा मगला ने एक-एक विकेट लिए।

     

  • पीएसजी बार्यन म्यूनिख से हारने के बावजूद चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में

    [object Promise]

    बर्लिन| पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को घरेलू मैदान में बार्यन म्यूनिख के खिलाफ यूएफा चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में भले ही 0-1 से हार का सामना करना पड़ा हो इसके बावजूद पीएसजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। डीपीए रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में बार्यन म्यूनिख को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था और उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कम से कम दो गोल करने थे लेकिन उसने इस मैच में एक ही गोल किया और वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

    पीएसजी की टीम तीसरी बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची है और इसके साथ ही उसने पहली बार इसका खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

    इससे पहले, बार्यन म्यूनिख की ओर से एरिक मैक्सिम चोउपो मोटिंग ने 40वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

    बार्यन म्यूनिख ने इस बढ़त को पहले हॉफ में बरकरार रखा और पीएसजी को गोल करने नहीं दिया। दूसरे हॉफ में पीएसजी ने बराबरी हासिल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

    निर्धारित समय तक पीएसजी बराबरी हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा लेकिन पहले मैच में मिली जीत के बाद दोनों टीमों के बीच एग्रिगेट 3-3 रहा और पीएजसी ने विरोधी टीम के मैदान पर अधिक गोल की बदौलत सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    नेमार ने आरएमसी स्पोर्ट से कहा, “मैं बहुत खुश हूं। हमने यूरोपियन चैंपियन को बाहर किया है। पीएसजी एक अच्छी टीम है और अब हम सेमीफाइनल में हैं।”

  • मेरा सपना सच हुआ धोनी का विकेट लेने का : आवेश खान

    [object Promise]

    मुंबई| दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान का कहना है कि उनका चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेने का सपना आखिरकार पूरा हुआ। आवेश ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में धोनी का विकेट लिया था। उन्होंने इस मैच में 23 रन देकर दो विकेट झटके थे। आवेश ने धोनी को शून्य के निजी योग पर बोल्ड किया था। चेन्नई ने इस मैच में सात विकेट पर 188 रन बनाए थे लेकिन दिल्ली ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया था।

    आवेश ने कहा, “तीन साल पहले मेरे पास माही भाई का विकेट लेने का मौका था लेकिन किसी ने उनका कैच छोड़ दिया था। लेकिन अब मेरा धोनी का विकेट लेने का सपना पूरा हुआ है और मैं काफी खुश हूं। धोनी भाई ने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था लेकिन हम उनपर दबाव बनाना चाहते थे और इस दबाव के कारण ही मैं उनका विकेट ले सका।”

    तेज गेंदबाज ने कहा कि दिल्ली की टीम पहला मैच जीतने के बाद अपनी इस लय को बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा, “हमारे मैच में अपने प्रदर्शन से मैं खुश हूं और मुझे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमने यह मुकाबला जीता। धोनी और फाफ डू प्लेसिस का विकेट लेकर मैंने टीम को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया। मुझे खुशी है कि मैनेजमेंट ने जो भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी मुझे दी थी उसे मैं अच्छे से निभा सका। पहला मैच जीतने के बाद टीम में सभी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और अब हमें इस लय को बरकरार रखना है।”

    आवेश ने कहा कि डू प्लेसिस के विकेट लेने से उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली। उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत ने मुझे मैच का दूसरा ओवर डालने के लिए भेजा और मैंने उसमें विकेट लिया। तेज गेंदबाज के लिए शुरू के ओवर में विकेट लेना लय हासिल करने के लिए अच्छा होता है। डू प्लेसिस अच्छे बल्लेबाज हैं और अगर वह लगातार खेलते तो हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकते थे।”

    24 वर्षीय गेंदबाज ने बताया कि उन्होंने आईपीएल के इस सीजन को देखते हुए डायटिशियन रखा था। आवेश ने कहा, “मैंने अपना वजन पांच किलो तक कम किया। मैंने निजी डायटिशियन को रखा और उनके अनुसार ही अपनी डायट बनाई। यह हर दिन बदलता रहता था। अपनी फिटनेस में सुधार लाने से मुझे काफी मदद मिली।”

    आवेश ने कहा, “मेरे ख्याल से टूर्नामेंट में हमारी टीम की तेज गेंदबाजी लाइन अप सर्वश्रेष्ठ है। कैगिसो रबादा ने पिछले सीजन में पर्पल कैप जीती थी। उनके अलावा पिछले सीजन में एनरिच नॉत्र्जे ने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली थी। इशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज भी टीम में है।”

  • कोविड-19 के कारण कुश्ती संघ ने ओलंपिक कैंप बंद किए

    [object Promise]

    नई दिल्ली| कोविड-19 की नई लहर ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को सोनीपत और लखनऊ में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्रों पर ओलंपिक तैयारी शिविर बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है। यह फैसला टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से ठीक 100 दिन पहले आया है। 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए छह भारतीय पहलवानों ने क्वालीफाई किया है। इनमें तीन फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

    डब्ल्यूएफआई अगले महीने सोफिया (बेलग्रेड) में अगले महीने होने वाले विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के जरिए और सीटें हासिल करने की उम्मीद कर रहा है।

    लखनऊ में एसएआई के क्षेत्रीय प्रमुख संजय सारस्वत ने मंगलवार को डब्ल्यूएफआई को सूचित किया कि सोनीपत में पुरुष शिविर और लखनऊ में महिला शिविर अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।

  • दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद बोले यह बड़ी बात पंजाब किंग्स के खिलाफ मौरिस को स्ट्राइक न देेने का सैमसन को पछतावा नहीं…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। क्रिस मौरिस को इस बार नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16.23 करोड़ रुपये में खरीदा था। जब पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ राजस्थान को अंतिम दो गेंदों पर पांच रन चाहिए थे, तो कप्तान संजू सैमसन ने उन पर भरोसा नहीं जताया। आखिरी गेंद खेलने के लिए उन्हें स्ट्राइक नहीं दी थी, लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ गुरुवार को मुंबई में उन्होंने राजस्थान के शीर्षक्रम के ढहने के बाद आठवें नंबर पर उतरकर 18 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाकर टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई। मैच के बाद सैमसन ने पंजाब के खिलाफ मौरिस को स्ट्राइक न देने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाफ हुआ वो मैच वह 100 बार भी खेलेंगे तो मौरिस को स्ट्राइक नहीं देंगे।

    दिल्ली के खिलाफ मैच को लेकर सैमसन ने कहा कि 42 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद उन्होंने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि मिलर और मौरिस से कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह कठिन था हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सबकुछ कंडीशन समझने पर निर्भर था। तीन बाएं हाथ के गेंदबाज टीम की ताकत हैं। वे दूसरों से थोड़े अलग हैं। इसलिए हम उन्हें अलग तरीके से उपयोग कर सकते हैं। हमने चेतन सकारिया के साथ बात की, वह बहुत आश्वस्त और स्पष्ट थे।

    मैच का हाल

    राजस्थान के लिए डेविड मिलर ने भी 43 गेंदों पर सात चौकों व दो छक्कों के साथ 62 रन बनाए। राजस्थान ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले दिल्ली ने कप्तान रिषभ पंत के अर्धशतक से 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। पंत ने 32 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जयदेव उनादकट ने 15 रन देकर तीन विकेट झटके।

  • चेन्नई सुपर किंग्स हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन पर पड़ी एक और मार, स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 14वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर की टीम पर दोहरी मार पड़ी, क्योंकि टीम को पहले तो हार का सामना करना पड़ा और फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ और आइपीएल के आयोजकों ने कोलकाता की टीम कप्तान इयोन मोर्गन पर जुर्माना लगा दिया।

    दरअसल, मुंबई में खेले गए इस मैच में सीएसके के खिलाफ केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता की टीम एमएस धौनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके के खिलाफ समय रहते 20 ओवर नहीं फेंक सकी थी। ऐसे में केकेआर को धीमी ओवर गति के कारण बीसीसीआइ और आइपीएल के आयोजकों ने सजा दी है। स्लो ओवर रेट के कारण केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

    आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट में मिनिमम ओवर रेट का नियम है। अगर आप सीमित समय में निर्धारित 20 ओवर नहीं करते हैं तो आपको सजा मिलेगी। इसी वजह से केकेआर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। हालांकि, केकेआर ने आइपीएल के 14वें सीजन में ऐसा पहली बार किया है। ऐसे में सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना बीसीसीआइ ने लगाया है। दूसरी बार अगर टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो फिर इस रकम को बढ़ाया जाएगा।

    कोलकाता की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया है। उन पर ये आरोप मैदानी अंपायर, थर्ड अंपायर और मैच रेफरी ने लगाए थे। मोर्गन ने आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होगी। मैच की बात करें तो सीएसके ने 18 रन से केकेआर को हराया था। केकेआर की शुरुआत इस सीजन में खास नहीं रही है, क्योंकि टीम ने 4 में से तीन मुकाबले गंवा दिए हैं।

  • पैट कमिंस ने एक मैच में दो अर्धशतक लगाया! एक ओवर में 4 छक्के का रिकॉर्ड भी बनाया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में भले ही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को हार मिली हो लेकिन एक खिलाड़ी ने मैच पलट दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आखिरी ओवर तक परेशान थे इसकी वजह पैट कमिंस रहे। उन्होंने महज 33 गेंद पर 66 रन की पारी खेल मैच को एक दम से रोमांचक बना दिया।

    बुधवार को खेले गए मैच में कोलकाता के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी चुनी। चेन्नई ने ओपनर फाफ डु प्लेसिस के नाबाद 95 रन की बदौलत 3 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के 31 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रसेल ने 54 रन की तूफानी पारी खेल टीम के वापसी कराई और फिर कमिंस ने ऐसा बल्लेबाजी की जिसने एकतरफा मैच में रोमांच भर दिया।

    कमिंस ने बनाया रिकॉर्ड

    आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कमिंस ने महज 33 गेंद पर 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 66 रन की पारी खेली। यह आइपीएल इतिहास में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी पारी रही। इससे पहले हरभजन सिंह ने 64 रन की पारी खेली थी।

    कमिंस ने सैम को एक ओवर में जड़े 30 रन

    सैम कुर्रन के एक ओवर में कमिंस ने 4 छक्के और एक चौके की मदद से कुल 30 रन जमाए। यह इस सीजन में किसी भी गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। 16वां ओवर करने आए सैम की पहली गेंद पर 2 रन बने थे। इसके बाद कमिंस ने लगातार तीन छक्के जमाए फिर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर एक और छक्का जमाया। कमिंस ने 23 गेंद पर अर्धशतक बनाया जो सीजन में बनाया किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

  • पंजाब-हैदराबाद मैच की संभावित प्लेइंग-11

    [object Promise]

    नई दिल्ली। IPL 2021 में बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद व पंजाब किंग्स के बीच होगा। इस वक्त अब तक दोनों टीमों ने तीन-तीन मैच खेले हैं जिसमें पंजाब की टीम को एक मैच में जीत मिली है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तो तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और ये टीम रन रेट व अंक के आधार पर अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही है। हैदराबाद को पहली जीत की तलाश है तो वहीं पंजाब की टीम चाहेगी कि वो भी इस मैच में जीत दर्ज करे और अपनी स्थिति को सुधारे।

    हैदराबाद व पंजाब दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों को कोई कमी नहीं है, लेकिन जीत दर्ज करने के लिए इन्हें प्लेइंग इलेवन का चयन बेहद सावधानी के साथ करना होगा। पंजाब की बात करें तो इस टीम में प्लेइंग इलेवन में जिन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है उसमें कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे ओपनर के तौर पर मयंक अग्रवाल जरूर होंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर ये टीम क्रिस गेल को ही आजमाना चाहेगी जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    पंजाब की टीम में मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए दीपक हुडा, निकोलस पूरन व शाहरुख खान को शामिल किया जा सकता है। वहीं फेबियन एलन और झाय रिचर्डसन भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं। रिचर्डसन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम में इनके अलावा अन्य गेंदबाजों में मुरुगन अश्विन, मो. शमी और अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। पंजाब की कमी ये है कि, अगर इनके शीर्ष बल्लेबाज नहीं चले तो टीम मुसीबत में आ सकती है।

    वहीं हैदराबाद की टीम में कप्तान डेविड वार्नर जॉनी बेयरस्टो के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तो वहीं इसके बाद मनीष पांडे तीसरे नंबर पर होंगे। चौथे नंबर के लिए केन विलियमसन व जेसन होल्डर में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद विजय शंकर, अब्दुल समद होंगे जबकि सातवें नंबर के लिए केदार जाधव या फिर अभिषेक शर्मा को जगह दी जा सकती है। गेंदबाजों में राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और खलील अहमद टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

    पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, फेबियन एलन, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मो. शमी, अर्शदीप सिंह।

    हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

    डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन/जेसन होल्डर, विजय शंकर, अब्दुल समद, केदार जाधव/अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, खलील अहमद।

  • स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने…रवींद्र जडेजा का तोड़ बड़ा रिकॉर्ड

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आइपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जो जीत मिली उसमें टीम के सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा का रोल सबसे महत्वपूर्ण रहा। अमित मिश्रा ने पहली पारी में मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और रोहित शर्मा की टीम को 137 रन पर रोकने में रिषभ पंत की टीम सफल रही। अमित मिश्रा को उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

    अमित मिश्रा को 12वीं बार मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

    अमित मिश्रा को मुंबई के खिलाफ उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 12वीं बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वो इस लीग में सबसे ज्यादा बार ये खिताब जीतने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। अमित मिश्रा के बाद आइपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर अब तक हरभजन सिंह हैं।

    आइपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले टॉप 4 गेंदबाज-

    12- अमित मिश्रा

    08- हरभजन सिंह

    08- राशिद खान

    08- उमेश यादव

    अमित मिश्रा ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड

    अमित मिश्रा ने मुंबई के खिलाफ चार विकेट लिए और उन्होंने आइपीएल में किसी मैच में चार विकेट लेने का कमाल पांचवीं बार किया। इसके साथ ही वो इस लीग में सबसे ज्यादा बार किसी एक मैच में चार लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। अमित मिश्रा से पहले ऐसा कमाल आइपीएल में रवींद्र जडेजा ने चार बार किया था, लेकिन अब अमित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। आइपीएल में किसी मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने का कमाल लसिथ मलिंगा और सुनील नरेन कर चुके हैं। दोनों ने ये कमाल 7-7 बार किया है तो वहीं भारतीय गेंदबाजों में अमित मिश्रा पहले नंबर पर आ गए हैं।

    आइपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले गेंदबाज-

    7 – लसिथ मलिंगा

    7 – सुनील नरेन

    5 – अमित मिश्रा

    4 – कगिसो रबादा

    4 – रवींद्र जडेजा

    4 – एंड्रयू टे

    4 -लक्ष्मीपति बालाजी

  • देवदत्त पडिक्कल ने करियर का पहला शतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ RCB को दिलाई 10 विकेट से शाही जीत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आरसीबी के युवा ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने आइपीएल 2021 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोरदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। ये देवदत्त पडीक्कल के आइपीएल करियर का पहला शतक रहा। पिछले आइपीएल सीजन में आरसीबी के लिए जोरदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडीक्कल ने अपने आइपीएल करियर के 19वें मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की।

    आरसीबी के युवा ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने 51 गेंदों पर अपना पहला आइपीेएल शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके व 6 छक्के लगाए। वहीं इस मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर 101 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 194.23 का रहा। देवदत्त पडीक्कल आइपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय प्लेयर बने। इससे पहले पॉल वालथाटी ने नाबाद 120 रन तो मनीष पांडे ने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। बतौर अनकैप्ड भारतीय प्लेयर देवदत्त ने आइपीेएल मे तीसरी सबसे बड़ी शतकीय पारी भी खेली।

    राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली व देवदत्त पडीक्कल के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 181 रन की साझेदारी हुई। आइपीएल इतिहास में आरसीबी के लिए ये पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इस मैच में एक तरफ जहां पडीक्कल ने नाबाद 101 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने भी नाबाद 72 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।

    इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इन दोनों बल्लेबाजों ने बेहद आसान बना डाला और आराम से मैच में जीत दर्ज कर ली। ये आरसीबी की आइपीेएल 2021 में अब तक लगातार चौथी जीत रही और देवदत्त पडीक्कल को इस मैच में शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। देवदत्त का ये इस लीग का अब तक का बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर भी साबित हुआ।