Category: sports

  • इस खिलाड़ी को बताया जहीर खान ने, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का ‘साइलेंट हीरो

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से परिपक्वता दिखाई। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने जिम्मेदारी से मैच में गेंदबाजी की और आखिरी दोनों ही मैच में उनकी गेंदबाजी अहम साबित हुई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने शार्दुल को इस सीरीज का साइलेंट हीरो करार दिया है। उनका मानना है इस खिलाड़ी का प्रदर्शन टॉप खिलाड़ियों से जरा भी कम नहीं रहा।

    एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए जहीर ने कहा, शार्दुल ठाकुर, अगर आपने ध्यान दिया तो इस भारतीय क्रिकेट टीम में काफी सारे बड़े नाम हैं, कई चमकदार नाम। इन सब के बीच ये एक खिलाड़ी है जो अपना काम चुपचाप से कर रहा है। वह इस सीरीज के शांत हीरो हैं। उनके आंकड़े उतने ही अच्छे हैं जितने टीम के टॉप खिलाड़ियों के।

    आखिरी दोनों ही टी20 मुकाबले में शार्दुल ने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदला। चौथे मैच में एक ही ओवर में लगातार दो विकेट हासिल किए जिसके बाद इंग्लैंड की टीम एकदम से मैच में पिछड़ गई। निर्णायक मुकाबले में भी शार्दुल ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने दो विकेट हासिल किए और मैच का रुख बदल गया।

    जब से ऑस्ट्रेलिया की सीरीज हुई है, मैंने इस खिलाड़ी सोच और शारीरिक भाषा में बहुत बड़ा बदलाव देखा है। यहां तक कि अगर आप उनको फील्ड में ध्यान से देखें तो उनका आत्मविश्वास छलकता है। जब आप काफी लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं तो खिलाड़ियों को आमतौर पर खेल समझने में भी वक्त लग जाता है, इससे बाद करियर लंबा होता है। लेकिन ठाकुर पहले से ही उस स्थिति में हैं जहां उनको पता है कि उनके लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है। उनको क्या करना है और क्या करने से बचना है।

  • जीता रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 का खिताब इंडिया ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में, श्रीलंका को हराया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2021 के फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ भी अपनी विजयी क्रम जारी रखा और खिताब पर कब्जा किया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा और फाइनल में भी इस टीम ने अपना जलवा कायम रखा। फाइनल मैच में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ पठान और युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे।

    श्रीलंका को खिताबी जीत हासिल करने के लिए 182 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए और उसे  14 रन से हार मिली।

    भारत की पारी, युवी व यूसुफ के अर्धशतक

    इस मैच में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने 10 रन की पारी खेली जबकि कप्तान व टीम के ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 23 गेंदों पर 30 रन बनाए। एस बद्रीनाथ ने सिर्फ 7 रन बनाए तो वहीं युवी व यूसुफ ने टीम की पारी को संभालने का काम किया। युवी ने 60 रन की पारी खेली जबकि यूसुफ पठान ने नाबाद 62 रन बनाए। इरफान पठान 8 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ, सनथ जयसूर्या, महारूफ व के वीरारत्ने को एक-एक सफलता मिली।

    श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 182 रन का टारगेट मिला था। दूसरी पारी में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को सनथ जयसूर्या व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट लिए 62 रन की साझेदारी की। फिर दिलशान 21 रन बनाकर आउट हो गए और उनके तुरंत बाद चमारा सिल्वा सिर्फ दो रन पर पवेलियन लौट गए। जयसूर्या ने 35 गेंदों पर एक छक्का व 5 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली, लेकिन यूसुफ पठान ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उपुल थरंगा 13 रन बनाकर आउट हो गए।

    श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्य वीरारत्ने ने 15 गेंदों पर 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 38 रन की तेज पारी खेली  और श्रीलंका की उम्मीदों को बनाए रखा, लेकिन मनप्रीत गोनी ने उनकी पारी का अंत कर दिया और विनय कुमार ने उनका कैच लपका। उपुल थरंगा ने टीम के लिए 13 रन का योगदान दिया। जयासिंगे 39 रन बनाकर जबकि नुवान कुलशेखरा एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से यूसुफ पठान और इरफान पठान ने दो-दो जबकि मनप्रीत गोनी ने एक विकेट लिया।

  • अब दे दिया ये बयान, फिर भड़के कप्तान विराट कोहली अंपायर्स कॉल को लेकर,

    [object Promise]

    पुणे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस के अंपायर्स कॉल की आलोचना करते हुए कहा कि यह बहुत भ्रम पैदा कर रहा है। कप्तान कोहली का मानना है कि एलबीडब्ल्यू आउट होना पूरी तरह से इस बात पर आधारित होना चाहिए कि गेंद स्टंप्स को हिट रही है, भले ही मामूली रूप से कर रही हो। मौजूदा नियम के अनुसार, अंपायर्स कॉल को चुनौती तभी दी जा सकती है, जब गेंद तीन में से किसी एक स्टंप को 50 यी इससे ज्यादा फीसदी हिट कर रही हो।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं लंबे समय उस समय में भी खेला, जब कोई डीआरएस नहीं था। अगर अंपायर ने कोई फैसला किया, तो बल्लेबाज को पसंद आया या नहीं। ऐसे में फैसला एक ही रहता था। इसके विपरीत अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया और बल्लेबाज आउट है तो उसे आउट दिया जाना चाहिए, चाहे वह मामूली है या नहीं।”

    कोहली ने कहा, “मेरे हिसाब से अभी अंपायर्स कॉल बहुत भ्रम पैदा कर रही है। जब आप एक बल्लेबाज के रूप में आप बोल्ड हो जाते हैं तो आपको नहीं पता होता कि गेंद का कितना हिस्सा स्टंप्स को छू रहा था। इसलिए बुनियादी क्रिकेट सामान्य ज्ञान से, मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई बहस होनी चाहिए। यदि गेंद स्टंप्स को छू रही है, तो यह आउट होना चाहिए, फिर चाहे आपको यह पसंद है या नहीं, आप रिव्यू खो दोगे।”

    उन्होंने आगे कहा, “इस तरह ये खेल साधारण रहेगा। यदि गेंद स्टंप्स को हिट कर रही है या मिस कर रही है तो उसी तरह का निर्णय होना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि गेंद कितने फीसदी स्टंप्स को छू रही है। इस तरह की चीजें अंपायर्स कॉल में बहुत संदेह पैदा कर रही हैं। ठीक इसी तरह सॉफ्ट सिग्नल में होना चाहिए, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट में बड़े मंच पर इस तरह की गलती हो तो फिर किसी भी टीम को नुकसान हो सकता है।”

  • जल्द लिया जाएगा फैसला, इस खिलाड़ी को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वनडे सीरीज के पहले मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। श्रेयस अय्यर के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके कारण वे अगले कुछ महीने क्रिकेट की दुनिया से दूर रहेंगे। ये निजी तौर पर श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा झटका तो है ही, साथ ही साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बुरी खबर है, क्योंकि टीम को नया कप्तान चुनना होगा।

    दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पिछले तीन सत्रों से करते आ रहे श्रेयस अय्यर इस बार टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को जल्द से जल्द टीम के नए कप्तान का ऐलान करना होगा, क्योंकि 9 अप्रैल से आइपीएल का नया सीजन शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम एक बार फिर से युवा खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंप सकती है और ये युवा खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हैं।

    साल 2018 के करीब आधे सत्र के बाद जब गौतम गंभीर ने दिल्ली की टीम की कप्तानी छोड़ी थी तो उस समय दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 23 साल के युवा श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया था। वहीं, आइपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ पिछले 4 महीने में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रिषभ पंत को इनाम मिल सकता है। इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी सप्ताह के आखिर में नए कप्तान का ऐलान हो सकता है।

    दिल्ली की टीम के मालिक किरन कुमार गांधी और पार्थ जिंदल टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत करने के बाद टीम के नए कप्तान का ऐलान करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के करीबी सूत्र ने बताया, “टीम अभी भी श्रेयस की चोट की स्थिति के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर रही है। टीम के मालिक, मुख्य कोच इस बात पर अंतिम विचार करेंगे कि हमारा कप्तान होगा, लेकिन जाहिर है कि उप-कप्तान ऋषभ पंत को कप्तान होना चाहिए।”

    पंत के साथ, दिल्ली कैपिटल्स में अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, शिखर धवन और आर अश्विन जैसे कुछ अन्य उम्मीदवार भी कप्तान के तौर हैं, जिनके पास अतीत में आइपीएल फ्रेंचाइज़ी का नेतृत्व करने का अनुभव है, लेकिन सामने आ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत के साथ आगे जाने की संभावना है। सूत्र के अनुसार, दिल्ली कैपिटल प्रबंधन इस सप्ताह के अंत से पहले नए कप्तान के नाम की घोषणा करने की संभावना है।

  • 26 से 28 मार्च तक खेली जाएगी चंडीगढ़ क्रिकेट लीग, मुकाबले अब 12 टीमों के बीच

    [object Promise]

    चंडीगढ़। शहर के युवा और प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के मकसद से चंडीगढ़ क्रिकेट लीग शुरू हो रही है। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से शुरू होगी। टूर्नामेंट भारतीय युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ की ओर से आयोजत करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 12 टीमों ने पंजीकरण करवाया है।

    भारतीय युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष शशांक भट्ट ने बताया कि इस साल भारतीय युवा शक्ति क्लब की ओर से यह पहला क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों ने उत्साह दिखाया है। शहर में खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच देने के उद्देश्य से भारतीय युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ क्रिकेट लीग की शुरुआत करने जा रहा है। टूर्नामेंट तीन दिन 26 से 28 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने दशहरा मैदान पर खेले जाएंगे।

    क्लब की ओर से आने वाले समय में भी और क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है। इसके साथ ही युवाओं को नशे के दलदल से निकालना भी है। शशांक ने बताया कि चंडीगढ़ स्पोर्ट्स विभाग को शहर के स्लम एरिया में कोई न कोई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जरूर आयोजित करवाने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके और युवा नशे की ओर न जाएं।

    टूर्नामेंट में पहले लीग मैच खेले जाएंगे। मैच सुबह सात बजे सें दस बजे तक और शाम चार सें सात बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, रनरअप टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच आठ-आठ ओवर के होंगे।

  • वनडे सीरीज जीतने पर विराट कोहली की नजर इंग्लैंड के खिलाफ, रोहित के फिट होने की पूरी उम्मीद

    [object Promise]

    पुणे। असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच के जरिये वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है, जबकि भारत की नजरें इस मैच के जरिये एक और सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी।

    श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में फोकस सूर्यकुमार और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है। सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में शानदार पदार्पण करके अपना दावा पुख्ता किया है। कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाडि़यों में से एक थे, लेकिन भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि अब पदार्पण करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैंपियन टीम के लिए खतरनाक लग रहा है।

    रोहित के फिट होने की उम्मीद : कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने चयन की दुविधा होगी। रवींद्र जडेजा तीन महीने से टीम से बाहर हैं, लेकिन टेस्ट में अक्षर पटेल और उसके बाद वनडे में क्रुणाल पांड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। आइपीएल के कारण मशहूर हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करके चार विकेट चटकाए। भारत के लिए सबसे बड़ी राहत शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रही, जिन्होंने 98 रन बनाए। टी-20 सीरीज से बाहर रहने के बाद उन पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था।

    रोहित शर्मा को पहले मैच में कोहनी में चोट लगी, लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है। रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे। वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं। समझा जाता है कि रिषभ पंत बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे और राहुल विकेटकीपिंग करेंगे।

    नटराजन या सिराज को मिल सकता है मौका : चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिए, जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल को उतारा जा सकता है। भुवनेश्वर कुमार, कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने 10 में से नौ विकेट लिए और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे। ठाकुर लगातार खेल रहे हैं और विविधता के लिए टी नटराजन या मुहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है।

    इंग्लैंड की बढ़ी परेशानी : दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी। कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने उसकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने अच्छा प्रदर्शन किया था और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी। मध्यक्रम अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली नाकाम रहे। इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन तीनों को अच्छी पारी खेलनी होगी। वहीं, स्पिनर आदिल रशीद और मोइन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके और दोनों को विकेट नहीं मिले। टॉम कुर्रन को अपने भाई सैम और मार्क वुड का तेज गेंदबाजी में साथ देना होगा।

    टीमें :

    भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, केएल राहुल, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।

    इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुर्रन, टॉम कुर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान।

    नंबर गेम :

    -101 वनडे खेले गए हैं इंग्लैंड और भारत के बीच। इनमें से भारत ने 54 और इंग्लैंड ने 42 जीते हैं। दो मैच टाई रहे, जबकि तीन मैचों के परिणाम नहीं निकले।

    –49 मैच खेले गए हैं भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय सरजमीं पर। इनमें से भारत ने 32 जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा।

    –94 रन दूर हैं शिखर धवन वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे करने से।

    –250 छक्के वनडे क्रिकेट में पूरे करने से छह छक्के दूर हैं भारत के रोहित शर्मा।

  • यह वनडे कुलदीप यादव के करियर की सबसे महंगी गेंदबाजी का गवाह बना इंग्लैंड के खिलाफ

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दोनों ही मुकाबले में जमकर रन लुटाए हैं। पुणे में शुक्रवार को खेला गया सीरीज का यह मुकाबला उनके करियर की सबसे महंगी गेंदबाजी का गवाह बना। टेस्ट में उनकी जगह नहीं बन रही और टी20 टीम से वह बाहर चल रहे हैं। ऐसे में यह मैच कहीं उनके लिए आखिरी मैच ना साबित हो जाए।

    इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में महंगे साबित होने वाले कुलदीप यादव को इस मैच में भी जमकर छक्के पड़े। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन का विशाल स्कोर बनाया था लेकिन भारतीय गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर पाए। कुलदीप ने अकेले 84 रन लुटाए और अब इतने महंगे साबित होने के बाद उनके लिमिटेड ओवर फॉर्मेट से विदाई हो सकती है।

    इंग्लैडं के खिलाफ लुटाए रन

    पहले वनडे में कुलदीप ने 9 ओवर में 68 रन खर्च किए थे। उनको इंग्लिश बल्लेबाजों ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए थे। दूसरे मैच में उनका हाल और भी बुरा रहा यहां उनकी गेंदबाजी पर 8 छक्के और 3 चौके पड़े। कुलदीप को ना तो पहले मैच में विकेट हासिल हुआ और ना ही दूसरे मुकाबले में किसी बल्लेबाज को आउट करने में वह कामयाब हुए।

    वनडे में कुलदीप का सबसे खराब प्रदर्शन 

    कुलदीप ने दूसरे वनडे में जो इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन किया वह उनके करियर का सबसे बुरा खर्चीला प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 10 ओवर में 84 रन लुटाए थे। इस मैच में उनको दो विकेट मिला था लेकिन शुक्रवार के मैच में उन्होंने ना तो पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की और ना ही विकेट हासिल किया। लिहाजा यह उनके करियर का यह अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन है।

    टेस्ट में नहीं मिल रहा मौका, टी20 से बाहर

    आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के होते हुए टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इन दोनों उपलब्ध नहीं होने पर भी कप्तान विराट कोहली कुलदीप पर भरोसा नहीं जता पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में वॉशिंग्टन सुंदर को उनके रहते डेब्यू करने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले शाहबाज नदीम को मौका दिया गया तो इसके बाद अक्षर पटेल को डेब्यू कराया गया। टी20 टीम से कुलदीप काफी पहले बाहर हो चुके हैं ऐसे में अब उनके लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है।

  • कहा- क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाले की मंशा पता करे हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

    [object Promise]

    अनुसूचित जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज एफआईआर में जांच आगे न बढ़ने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस को शिकायत को दर्ज करवाने के पीछे शिकायतकर्ता की मंशा पता कर अगली सुनवाई पर हलफनामा सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही अंतरिम आदेश जारी रखते हुए अगली सुनवाई तक क्रिकेटर युवराज सिंह पर किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई पर रोक जारी रखी है।

    याचिका दाखिल करते हुए युवराज सिंह ने बताया था कि एक अप्रैल 2020 को वह सोशल मीडिया पर अपने साथी रोहित शर्मा के साथ लाइव चैट कर रहे थे। इस दौरान लॉकडाउन को लेकर चर्चा के दौरान उन्होंने मजाक में अपने साथी युजवेंद्र सिंह और कुलदीप यादव को कुछ शब्द कह दिए थे।

    इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और इसके साथ यह संदेश जोड़ा गया कि यह अनुसूचित वर्ग का अपमान है। यह सब एक मजाक का हिस्सा था और इसका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था। युवराज सिंह ने कहा कि वह शब्द उन्होंने अपने दोस्त के पिता के शादी में नाचने पर टिप्पणी के रूप में कहे थे जो मजाकिया अंदाज में थे। इसके स्पष्टीकरण के बावजूद याची पर एफआईआर दर्ज की गई।

    युवराज को अंतरिम जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लोगों को ऐसी बातें करने से बचना चाहिए जिसका कोई गलत मतलब निकाल सके और यह बात मशहूर लोगों के मामले में ज्यादा लागू होनी चाहिए। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान युवराज के वकील ने कहा कि इस मामले में जांच पर रोक नहीं थी, बावजूद इसके पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ी। इस पर पुलिस ने कहा कि वीडियो के सैंपल सीएफएसएल भेजे गए हैं और इसी के कारण देरी हो रही है। हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि जब याची खुद मान रहा है वीडियो उसकी है तो इस प्रक्रिया की क्या आवश्यकता थी। हाईकोर्ट ने अब शिकायतकर्ता की मंशा के बारे में पुलिस से जवाब मांगा है। साथ ही अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

  • कोच कुंबले ने दी बड़ी अपडेट IPL 2021 में पंजाब किंग्स से शमी के खेलने को लेकर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। हाथ में हुए फ्रैक्चर से उबरने के बाद वे एक्शन में लौटने और अगले महीने से शुरू होने वाले आइपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। पिछले काफी समय से वे अभ्यास कर रहे थे और अब टीम के साथ जुड़ गए हैं।

    बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले कुछ सप्ताह से गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी मैच फिटनेस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “उन्हें एक्शन में लौटना चाहिए। वह एक दो सप्ताह से गेंदबाजी कर रहे हैं।” वहीं, मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ट्रेनिंग कर रहे हैं और लिखा है कि वे आइपीएल में खेलने के लिए पंजाब किंग्स के लिए क्वारंटाइन पूरा कर रहे हैं।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 19 दिसंबर से ही क्रिकेट से दूर हैं, जब उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन हाथ में चोट लग गई थी। शमी को पैट कमिंस की गेंद लग गई थी, जिसके कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। बताया गया था कि शमी चार से छह सप्ताह में चोट से उबर जाएंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।

    उधर, पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले ने शनिवार को स्पोर्टस्टार से कि वह शमी की वापसी को लेकर उत्साहित हैं। कुंबले ने कहा, “जहां तक मैं जानता हूं, वह ठीक हैं। वह क्वारंटाइन के लिए बायो बबल में आ रहे हैं और कुछ दिनों में बाहर हो जाएंगे। मुझे पता है कि चोट के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वह फिट हैं। हमें वास्तव में कुछ अभ्यास मैच में उनके खेलने की उम्मीद है।” शमी ने आइपीएल 2020 में 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे।

  • टीम इंडिया कैसे कर पाएगी इंग्लैंड की चुनौती से पार, पुणे में रन बरसेंगे? 

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच अब से कुछ देर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है, जो कि वनडे सीरीज के फाइनल की तरह है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में सीरीज की विजेता टीम का ऐलान इसी मुकाबले के बाद होगा। टेस्ट और टी20 सीरीज अपने नाम करने वाली भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन सीरीज की दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड की निगाहें भी वनडे सीरीज फतेह करने पर होंगी।

    भारत में 28 मार्च को होली है और इसके एक दिन बाद यानी 29 मार्च को पूरे देश में जबरदस्त अंदाज में होली खेली जाएगी, लेकिन इस रंगों की होली से पहले आपके लिए रनों की होली देखने का भी मौका है, क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच पुणे में खेला जाना है, जिसमें पहले दो मुकाबले हाई स्कोरिंग हुई हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तीसरे मैच में भी रनों की बौछार देखने को मिल सकती है।

    गौरतलब है कि भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी, जबकि टी20 सीरीज में 3-2 से बाजी मारी थी। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर तीनों सीरीज जीती जाएं और इंग्लैंड को खाली हाथ घर भेजा जाए। हालांकि, सीमित ओवरों की क्रिकेट में मौजूदा समय में नंबर वन इंग्लैंड की टीम भी पलटवार के लिए हर समय तैयार रहती है। ऐसा ही कुछ आखिरी वनडे मैच में भी देखने को मिल सकता है, जो अब से कुछ देर में पुणे में शुरू हो जाएगा।

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, भुवनेश्व कुमार,टी नटराजन, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल

    इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

    जॉनी बेयरेस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डाविड मलान, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुर्रन, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले और मार्क वुड।