Category: sports

  • अपने तय कार्यक्रम पर ही होगा टोक्यो ओलंपिक: बाक

    [object Promise]

    टोक्यो| अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि टोक्यो ओलंपिक अपने तय कार्यक्रम पर ही होगा। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाक ने कहा कि आईओसी ने इस खेलों के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है और जापान में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बावजूद इन खेलों को लेकर उसका कोई बी प्लान नहीं है।

    बाक ने मेजबान देश जापान को आश्वासन दिया कि आईओसी का मानना है कि ओलंपिक स्टेडियम में 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक खुलेगा।

    उन्होंने कहा, “यही कारण है कि इसे लेकर कोई बी प्लान नहीं है और यही कारण है कि हम इन खेलों को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

    आईओसी के सबसे लंबे समय तक सदस्य रहे डिक पाउंड ने भी अपनी पिछली टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि गर्मियों में स्थगित होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

    78 वर्षीय पाउंड ने 8 जनवरी को कहा था कि वह निश्चित नहीं थे कि टोक्यो खेल होगा।

    जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने खेलों की मेजबानी करने की लगातार कसम खाई है, लेकिन पूर्व विदेश मंत्री तारो कोनो, जो अब प्रशासनिक और नियामक सुधार मंत्री हैं, ने कहा कि कुछ भी हो सकता है।

    कोनो ने कहा कि ओलंपिक दोनों तरह से चल सकता है और इसे प्लान बी या प्लान सी भी कह सकते हैं।

  • आगे भी जारी रखना चाहता हूं आस्ट्रेलिया में मिले आत्मविश्वास को : सिराज

    [object Promise]

    हैदराबाद| आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में पदार्पण करके शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुरुवार कहा कि वह इस आत्मविश्वास को आगे भी जारी रखना चाहते हैं और अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं।

    आस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम के साथ स्वदेश लौटे सिराज ने कहा कि उनके पास आराम करने का समय नहीं है और अब वह बिना देरी किए अगले मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।

    आस्ट्रेलिया दौरे पर अपने तीन टेस्टों में 13 विकेट लेने वाले सिराज ने कहा कि वह अपना प्रत्येक विकेट अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित करते हैं।

    सिराज ने कहा, “जब भी मैंने प्रदर्शन किया है तो मैंने अपने पिता को याद किया है। वास्तव में, मैं उन्हें अपने हर अच्छे प्रदर्शन के बाद बुलाने के बारे में सोच रहा था, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है। अल्लाह उन्हें जन्नत दें।”

    ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले जब राष्ट्रगान बजा था, तब वह गमगीन हो गए थे। इसी मैच में सिराज ने जब पांच विकेट लिए तब भी उन्होंने हाथ ऊपर करते हुए अपने पिता को याद किया।

    सिराज ने कहा कि जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अपने पिता के निधन की खबर मिली तो वह उदास हो गए।

    उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था। यह अवसादपूर्ण था। मैंने अपने परिवार के सदस्यों से बात की। उन्होंने मुझे वहीं वापस रहने को कहा और टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन करके पिता के सपने को पूरा करने को कहा के लिए कहा। टीम ने भी मेरा समर्थन किया।”

    सिराज गुरुवार को अपने घर हैदराबाद पहुंचे। घर पहुंचकर सिराज सबसे पहले अपने पिता की कब्र पर गए, जिनका निधन उस समय हो गया था, जब सिराज आस्ट्रेलिया में थे।

    कठिन क्वारंटीन नियमों के कारण सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए स्वदेश नहीं आ सके थे। पूरी सीरीज के दौरान सिराज ने हर अच्छे पल के साथ अपने पिता को याद किया।

    उन्होंने कहा कि जब वह अपने पिता के कब्र पर पहुंचे और उनके कब्र पर फूल चढ़ाया तो वह पल उनके लिए भावुक भरा था। उन्होंने कहा, “जब मैं घर में पहुंचा तो मेरी मां रो रही थी। मैंने मजबूत होने की कोशिश की और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की।”

    सिराज ने ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक मुख्य गेंदबाज बन जाएंगे।

    तेज गेंदबाज ने कहा, “कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद हर किसी को मेरे उपर विश्वास था। इससे मेरे ऊपर दबाव भी था, लेकिन यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। मैंने अपने ऊपर दबाव न लेने के बजाय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। इससे मुझे और टीम को फायदा हुआ।”

    सिराज ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने हमेशा से उनको सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, “कोहली हमेशा मुझे कहते हैं कि तुझमें दम है और तू कर सकता है। दबाव मत लो। मैंने उनकी सलाह मानी। आस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान मैंने दबाव नहीं लिया और ना ही मैं नर्वस हुआ।”

    सिराज ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज और अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी 20 विश्व कप को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “मैं आराम नहीं करना चाहता, क्योंकि मेरा प्रदर्शन मेरे करियर को निर्धारित करेगा।”

    सिडनी और ब्रिस्बेन में अपने खिलाफ दर्शकों की ओर से नस्लीय दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बनाया है और इससे उनके खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

    सिराज ने कहा, “मामले (नस्लीय दुर्व्यवहार) की जांच जारी है। देखते हैं कि हमें न्याय मिलता है या नहीं। मैंने अपने कप्तान से कहा कि कुछ दर्शक मुझे गाली दे रहे हैं। अंपायर ने कहा कि आप मैदान छोड़ सकते हैं लेकिन कप्तान ने कहा कि हम नहीं जाएंगे। हम क्रिकेट के खेल का सम्मान करते हैं और आप उन्हें बाहर भेज सकते हैं।”

    यह पूछे जाने पर कि रहाणे और कोहली में से कौन बेहतर कप्तान हैं, तो सिराज ने कहा कि दोनों काफी अच्छे हैं और उन्होंने दोनों की कप्तानी में अपने खेल का आनंद लिया है।

  • जैकीचंद के साथ मुंबई सिटी ने किया करार

    [object Promise]

    मुंबई| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी के विंगर जैकीचंद सिंह के साथ करार करने की शनिवार को घोषणा की। मुंबई सिटी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर में जन्मे 28 वर्षीय जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ यह दूसरा कार्यकाल होगा। जैकीचंद का मुंबई सिटी के साथ करीब ढाई साल का करार हुआ है।

    जैकीचंद ने आईएसएल के सातवें सीजन में जमशेदपुर के लिए 12 मैचों में तीन असिस्ट किए हैं। उन्होंने आईएसएल में अब तक 85 मैच खेले हैं और वह आईएसएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।

    जैकी के नाम से मशहूर जैकीचंद आईएसएल में एफसी पुणे सिटी, केरला ब्लास्टर्स और एफसी गोवा के लिए भी खेल चुके हैं। वह मुंबई टीम के लिए 2016 में खेले थे और उस सत्र में उन्होंने आठ मैचों में एक गोल किया था।

  • वापसी आसान नहीं सायना की, गुजर रही हैं मुश्किल दौर से: कोच विमल कुमार

    [object Promise]

    नई दिल्ली| पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन और कोच यू. विमल कुमार ने कहा है कि लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। विमल ने कहा कि सायना और ज्यादा मैच न हरें इसके लिए जरूरी है कि वह अपना ख्याल रखें।

    इस समय विश्व की नंबर-20 खिलाड़ी सायना इस समय जारी टोयोटा थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में ही हार कर बाहर हो गई थीं। इससे पहले वे योनेक्स थाईलैंड ओपन में भी दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं।।

    कुमार ने कहा, “उनके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। मैंने हमेशा कहा है कि अगर उन्हें दर्द नहीं होगा तो वह हमेशा अच्छा खेलेंगी। दर्द से ज्यादा वो पूरी तरह से फिट नहीं लग रही थीं। हो सकता है कि इसका कारण कोविड हो और अब वह इससे उबर रही हों।”

    दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन कुमार ने कहा कि सायना अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

    उन्होंने कहा, “मुझे भी लगता है। बीते कुछ वर्षों से चीजें उनके लिए सही नहीं रही हैं। उन्हें आात्मविश्वास की जरूरत है। आखिरी बार इंडोनेशिया मास्टर्स में उन्होंने अच्छा खेला था।”

    उन्होंने कहा, “वर्कआउट, फिजिकल ट्रेनिंग और बाकी की चीजें काफी अहम हैं। उन्हें इन सभी चीजों को लेकर अच्छी प्लानिंग करनी होगी। यही एक तरीका है जिससे वो बाहर निकल सकती हैं। इसी तरह ज्यादा मैच हराने से उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा। सिर्फ शारीरिक तौर पर नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी। वह मजबूत लड़की हैं लेकिन इस तरह के परिणाम उन्हें प्रभावित क सकते हैं।”

    सायना ने कुमार के साथ अपने शुरुआती करियर में काम किया था इसके बाद वह 2014 से 2017 तक फिर एक बार कुमार के पास लौटी थीं। इसी दौरान वह विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी भी बनी थीं।

    सायना इस समय टोक्यो ओलम्पिक की रैंकिंग में 15वें स्थान पर हैं। पीवी सिंधु सातवें पर हैं इसलिए सायना को ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए आठवां स्थान हासिल करना होगा। थाईलैंड के टूर्नार्मेंट ओलम्पिक क्वालीफिकेशन का हिस्सा नहीं हैं।

    कुमार ने कहा, “अगले एक से डेढ़ महीना उनके उनकी ओलिम्पक की संभवना का फैसला करेंगे। अगरे पांच छह सप्ताह काफी अहम हैं और इससे हमें पता चल जाएगा।”

    कुमार ने कहा कि मार्च में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन के बाद भारतीय खिलाड़ी अब पहली बार खेल रहे हैं जबकि उनके विपक्षी पहले से खेलते आ रहे हैं।

    कुमार ने कहा, “उनको मैच प्रैक्टिस की कमी है। सभी खिलाड़ी 10 महीने के बाद खेल रहे हैं। जो अच्छा नहीं है। सिंधु को ज्यादा मैचों की जरूरत है। यही एक तरीका है जिससे वे वापसी कर सकती हैं। हमें देखना होगा कि मार्च में किस तरह से चीजें होती हैं।”

  • आईएसएल-7 : आमने-सामने होंगे बोम्बोलिम में केरला और जमशेदपुर

    [object Promise]

    बोम्बोलिम| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच सामना होना है और इस मैच के जरिए दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दोनों टीमें 13 मैचों के बाद अंकतालिका में टॉप चार से बाहर है। नौवें नंबर पर काबिज केरला अपने प्रतिद्वंद्वी से एक स्थान नीचे है। दोनों टीमें टॉप चार में पहुंचना चाहती है।
    केरला ने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 22 गोल खाएं है और उसके नाम पिछले 10 मैचों में केवल एक ही क्लीन शीट है। इसके अलावा उसके मुख्य कोच किबु विकुना खुद निलंबन झेल रहे हैं और उनकी जगह सहायक कोच इशफाक अहमद टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
    अहमद को उम्मीद है कि उनकी टीम अभी और क्लीन शीट हासिल करेगी। केरला का अटैक अच्छा है और उसके लिए अब तक नौ विभिन्न खिलाड़ियों ने गोल किए हैं।
    दूसरी तरफ, जमशेदपुर ने अब तक केवल 13 ही गोल किए है। टीम को अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था।
    दोनों टीमें पिछली बार जब एक दूसरे से भिड़ी थी तो पांच गोलों के मुकाबले में केरला ने जीत दर्ज की थी।

  • यूएई के 2 क्रिकेटरों को आईसीसी ने मैच फिक्सिंग मामले में निलंबित किया

    [object Promise]

    दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो क्रिकेटरों मोहम्मद नावेद और शमीन अनवर बट्ट को मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने कहा कि नावेद और अनवर को अक्टूबर 2019 में टी 20 विश्व कप क्वालीफायर में आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत आरोपित किया गया था और यूएई में क्वॉलीफायर शुरू होने से कुछ दिन पहले निलंबित कर दिया गया था।
    आईसीसी ने कहा कि जोड़ी निलंबित रहेगी और प्रतिबंधों का नियत समय में पालन होगा। दोनों ने 2019 टी-20 विश्व कप क्वॉलीफायर के दौरान मैच फिक्सिंग में लिप्त पाए गए थे।
    क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा कि दोनों को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

  • मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात चेल्सी को कोचिंग देना : लैम्पार्ड

    [object Promise]

    लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी के मुख्य कोच पद से बर्खास्त किए गए फ्रैंक लैम्पार्ड ने कहा है कि क्लब को कोचिंग देना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात थी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस बात से बेहद निराश हैं कि चेल्सी को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उन्हें उचित समय नहीं दिया गया। हाल के समय में खराब प्रदर्शन के कारण चेल्सी ने लैम्पार्ड को सोमवार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। उनकी जगह बोरूसिया डार्टमंड और पीएसजी के पूर्व कोच थॉमस टुचेल को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।
    लैम्पार्ड चार जून 2019 को चेल्सी के मुख्य कोच बने थे। उनकी देखरेख में क्लब को बीते आठ मैचों में से पांच में हार मिली है।
    लैम्पार्ड ने अपने इंस्टग्राम पर एक बयान में कहा, “चेल्सी को कोचिंग देना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात थी। यह क्लब लंबे समय तक मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है। सबसे पहले, मैं प्रशंसकों को उस अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा जो मुझे पिछले 18 महीनों से मिला है। मुझे उम्मीद है कि वे जानते हैं कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है।”
    उन्होंने कहा, “जब मैंने इस भूमिका को निभाना शुरू किया तो मैंने उन चुनौतियों को समझा जो इस फुटबॉल क्लब को आगे आने वाले समय में सामना करना था।”
    लैम्पार्ड ने कहा, “मुझे उन उपलब्धियों पर गर्व है, जो हमने हासिल की और मुझे अपने क्लब के खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने फस्र्ट टीम में अपना कदम रखा और इतना अच्छा प्रदर्शन किया। वे क्लब के भविष्य हैं। मुझे इस सीजन में क्लब को आगे ले जाने और अगले स्तर पर लाने के लिए समय नहीं मिला और मैं निराश हूं।”
    उन्होंने कहा, “मैं क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच को धन्यवाद देना चाहता हूं, बोर्ड, खिलाड़ियों, मेरी कोचिंग टीम और क्लब में हर किसी को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए, विशेष रूप से इन अभूतपूर्व और चुनौतीपूर्ण समय में। मैं क्लब और टीम के भविष्य में सफल की कामना करता हूं।”
    चेल्सी ने लैम्पार्ड की देखरेख में एफए कप में लुटन टाउन को 3-1 से हराया था लेकिन प्रीमियर लीग में क्लब का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है।
    आलम यह है कि चेल्सी इस सीजन में टॉप-11 क्लबों में से सिर्फ वेस्ट हैम को हरा सकी है। साल 2003 में रोमन में क्लब को खरीदा था और उसके बाद से क्लब के सीजन के इस स्तर पर अब तक सबसे कम अंक हैं।
    हैरानी की बात यह है कि लैम्पार्ड की जगह लेने जा रहे टुचेल खुद भी एक बर्खास्त किए गए कोच हैं। फ्रांसीसी टॉप क्लब पीएसजी ने क्रिसमस से ठीक पहले टुचेल को कार्यमुक्त किया था।
    चेल्सी ईपीएल 2020-21 की अंकतालिका में नौवें नंबर पर है। टीम के 19 मैचों से 29 अंक है।

  • 7 खिलाड़ी चुने गए पद्मश्री सम्मान के लिए, एक भी क्रिकेटर नहीं

    [object Promise]

    नई दिल्ली| गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार सात एथलीटों और खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। हालांकि इन पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में इस बार एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है।
    पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची : पी अनीता (बास्केटबॉल), मौमा दास (टेबल टेनिस), अंशु जामसेनपा (पर्वतारोहण), सुधा सिंह (एथलेटिक्स), वीरेंद्र सिंह (बधिर वर्ग में कुश्ती), केवाई वेंकटेश (पैरा-एथलीट) और माधवन नाम्बियार (एथलेटिक्स कोच)।

  • विराट कोहली हैं इंग्लेंड की टीम के लिए सबसे बडी परेशानी हैं

    [object Promise]

    इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ी परे

    नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर पहुंची है तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया है। यह सीरीज काफी रोचक होने वाली है। इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ने बताया कि वह जानते हैं भारतीय दौरा बड़ी चुनौती है और विराट कोहली को संभालना सबसे अहम होगा।

    श्रीलंका में इंग्लैंड के दोनों ही स्पिनर जैक लीच और डॉम बेस ने काफी प्रभावित किया था। भारत के दौरे पर उनके टीम का काफी उम्मीद है। “हमारे गेंदबाजी आक्रमण की कोशिश रहेगी ही अपनी सबसे अच्छी गेंद डालें, जो कि हम हमेशा ही करते हैं। मुझे नहीं लगता है कि हम अपने स्पिनर से इससे ज्यादा कुछ और मांग सकते हैं और ना ही तेज गेंदबाजों से।”

    भारतीय कप्तान विराट कोहली पर सबका ध्यान रहता है और इंग्लिश टीम भी इसको जानता है। “हम सभी इस बात को जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने पिछले कई सालों से लगातार यह करके दिखाया है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में विराट एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय स्थिति को बहुत ही ज्यादा अच्छे से जानते हैं।”

    “हमें बोर्ड पर रन लगाने ही होंगे और इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाना होगा। यह सीरीज के दौरान सबसे अहम चीज होने वाली है। मैच को ज्यादा से ज्यादा लंबा खींचना ही इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है।”

    “भारतीय टीम घर पर खेलते हुए कड़ी चुनौती पेश करेगी। वो बहुत ही अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और घर पर तो वो और भी ज्यादा मजबूत होते हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वापस लौटी है तो इस लिहाज से भी यह हमारे लिए और भी बड़ी चुनौती होगी। ऐसा कह सकते हैं कि यही वो चीज है जो एक खिलाड़ी आप चाहते हैं।”

    शानी विराट कोहली, बल्लेबाजी कोच ने कहा वो कमाल हैं

  • बर्न्‍स ने कहा- मुझे नहीं लगता, शुरू से ही टर्न लेगी भारतीय पिचें

    [object Promise]

    चेन्नई| इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स ने कहा है कि उन्हें लगता है कि भारत की पिचें क्रिकेट लिए अच्छी होंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत की पिचें उस तरह की नहीं होंगी, जैसी कि हाल के समय में श्रीलंका में थी।
    इंग्लैंड ने हाल में श्रीलंका में 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती है।
    श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले बर्न्‍स ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ भारत में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर तब जब मेजबान टीम आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर आई है।
    भारत 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगा। पहला टेस्ट 5-9 फरवरी तक चेन्नई में होगा। अंतिम दो टेस्ट अहमदाबाद में होंगे।
    बर्न्‍स ने को मीडिया से कहा, “मुझे लगता है कि यहां की विकेटें अच्छी होगी और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो गेंद और ज्यादा स्पिन होगी। मैंने कई लोगों से बात की है, जिनके साथ मुझे काम करने का अनुभव है और उन्होंने यही कहा है कि श्रीलंका के मुकाबले भारत की पिचें अलग है। हम इसी संदर्भ में तैयारी कर रहे हैं।”
    बर्न्‍स ने अक्टूबर 2020 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकट नहीं खेला है। लेकिन उनका कहना है कि वे भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सीरीज में उतरेंगे।
    उन्होंने कहा, ” निश्वित रूप से यह चुनौतीपूर्ण है। हमारे पास यहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के लिए तीन दिन का समय है। इसके बाद हम मानिसक रूप से उतरेंगे, जैसे कि डोमिनीक सिब्ले ने श्रीलंका दौरे पर किया था, जहां पहली पारी में विफल रहने के बाद उन्होंने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। मुझे लगता है कि यह चुनौतीपूर्ण है।”