Category: sports

  • सोफी ने सबसे तेज महिला टी20 शतक का तूफानी बल्लेबाजी से तोड़ा रिकॉर्ड

    [object Promise]

    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान सोफी डिवाइन ने महिला टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचा है। महज 36 गेंद पर आतिशी शतक जड़ते हुए वह सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाला महिला क्रिकेटर बन गई हैं। न्यूजीलैंड सुपर स्मैश के दौरान वेलिंग्टन ब्लेज की तरफ से खेलते हुए सोफी ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    न्यूजीलैंड की कप्तान ने वेलिंग्टन की तरफ से खेलते हुए महज 38 गेंद पर 108 रन की पारी खेलते हुए टीम को 8.4 ओवर में ही जीत के 129 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटागो की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन का स्कोर खड़ा किया था। हेली जेसन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए जबकि ओपनर मिले कोवान ने 29 रन की पारी खेली। जेस केर और लेघ कासपरेग ने वेलिंग्टन के लिए दो-दो विकेट हासिल किए।

    सोफी का रिकॉर्ड आतिशी शतक

    टी20 महिला क्रिकेट में शतक जमाने का नया रिकॉर्ड बनाते हुए सोफी ने महज 36 गेंद पर यह कमाल कर दिया। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस बल्लेबाज ने महज 38 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और इतने ही छक्के जमाते हुए 108 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 10 विकेट की बड़ी जीत दिलाई। इस पारी के दौरान सोफी का स्ट्राइक रेट 284 का रहा।

    सबसे तेज महिला टी20 शतक का रिकॉर्ड

    सोफी ने इस आतिशी पारी के दम पर महिला टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डॉटिन के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विंडीज बल्लेबाज ने 38 गेंद पर टी20 शतक बनाया था। 36 गेंद पर शतक बनाने के साथ ही सोफी ने इसे अपने नाम कर लिया। हालांकि यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की घरेलू टूर्नामेंट में बनाया गया इसलिए इंटरनेशनल महिला टी20 शतक का रिकॉर्ड अब भी डॉटिन के ही नाम है।

     

  • आस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में पहले दिन बनाए 274/5

    [object Promise]

    ब्रिस्बेन| आस्ट्रेलिया ने यहां गाबा मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 38 और कैमरून ग्रीन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    आस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशैन ने 204 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 108 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 87 गेंदों पर 45 रन और स्टीव स्मिथ ने 77 गेंदों पर 36 रन बनाए।

    भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे टी. नटारजन ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आए।

  • बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष कमल मोरारका ने शुक्रवार को अपनी आखिरी सांस ली

    [object Promise]

    मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्र्यी मंत्री कमल मोरारका का निधन हो गया। बीसीसीआई के साथ-साथ मोरारका राजस्थान क्रिकेट संघ के भी उपाध्यक्ष रहे थे। 74 साल के मोरारका ने शुक्रवार को दिल का दौड़ पड़ने के बाद अंतिम सांस ली।

    एक सफल व्यवसायी राजस्थान के नवलगढ़ में पैदा हुए मोरारका 1988 से 1994 तक राजस्थान से राज्य सभा सदस्य थे। वह चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे थे।

    बीसीसीआई और राजस्थान क्रिकेट संघ ने मोरारका के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

  • चौथे टेस्ट में भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और वॉशिंग्टन सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। India vs Australia 4th Test Day 3 Match LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का फाइनल मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। आज यानी रविवार 17 जनवरी को मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 97 ओवर में 6 विकेट खोकर 292 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर हैं।

    इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और मार्नस लाबुशाने के शतक के दम पर कंगारू टीम ने 369 रन का स्कोर बनाया था। वहीं, भारतीय टीम दूसरे दिन सिर्फ एक सत्र खेल सकी, क्योंकि बारिश ने मैच में खलल डाल दिया था। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 26 ओवरों में 62 रन बना लिए थे। भारत ने रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट खोया था।

    भारत की पहली पारी, शार्दुल और सुंदर की फिफ्टी

    तीसरे दिन के पहले सत्र में भारत को पारी का तीसरा झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा 94 गेंदों में 25 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा जो 93 गेंदों में 37 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट हुए। पांचवां झटका भारत को मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो 75 गेंदों में 38 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए।

    रिषभ पंत के तौर पर छठा झटका भारतीय टीम को लगा जो 29 गेंदों में 23 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैमरोन ग्रीन के हाथों कैच आउट हुए। सातवें विकेट के लिए वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई। डेब्यू इनिंग में शार्दुल ठाकुर ने दमदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 90 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर छक्का जड़ा और टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी पूरी की।

    शार्दुल के बाद वॉशिंग्टन सुंदर ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 108 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।

     

  • दमदार साझेदारी की सुंदर और शार्दुल ने सातवें विकेट के लिए, सातवें आसमान पर टीम के हौसले

    [object Promise]

    नई गिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत लग रही थी, लेकिन भारत के ऑलराउंडरों ने भारतीय टीम को मैच में बना दिया। इससे उम्मीद जा रही है कि भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया से छीनकर ला सकती है। हालांकि, अभी दो दिन और एक सत्र का खेल बाकी है।

    दरअसल, गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट निकालती जा रही थी। भारतीय बल्लेबाज अच्छी शुरुआत हासिल करने के बावजूद आउट होते जा रहे थे, लेकिन टीम को उन बल्लेबाजों से मदद मिली, जिनसे कम उम्मीद की जाती है। जी हां, भारत के लिए सातवें विकेट के लिए वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच खबर लिखे जाने तक 60 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई और भारत को फिर से मैच में ला दिया।

    एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन का आंकड़ा मुश्किल से पार कर पाएगी, लेकिन सुंदर और शार्दुल ने दमदार पारी खेलकर मैच में जान डाल दी। बहुत कम मौकों पर देखा जाता है कि भारत के लिए सातवें या फिर इससे निचले क्रम के बल्लेबाजों के बीच साझेदारी देखने को मिलती है। ये भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक कमजोरी की तरह है। हालांकि, दो या तीन दशक पहले फिर भी कपिल देव और प्रभाकर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी करते थे।

    सातवें विकेट के लिए तीसरे दिन के टी ब्रेक तक हुई 60 से ज्यादा रन की साझेदारी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब इस सीरीज में कुछ बचा नहीं है, क्योंकि अगर ये सीरीज 1-1 से बराबर रहती है, जो कि अभी है, तो ये सीरीज भारत के नाम हो जाएगी, क्योंकि जब भी कोई टीम विदेश जाती है और पिछली सीरीज को जीती हुई होती है और सीरीज को बराबर कर लेती है तो फिर ट्रॉफी उसी टीम को दी जाती है। यही कारण है कि भारत के हौसले इस मैच में सातवें आसमान पर हैं। इसके पीछे का एक कारण ये भी है कि ब्रिसबेन में अगले दो दिन में बारिश के आसार हैं। ऐसे में मुकाबला पूरा होने के भी उम्मीद कम हैं। यहां तक के एक दिन के 40 से ज्यादा ओवरों का खेल खराब हो चुका है।

     

  • किस टूर्नामेंट का आयोजन BCCI बॉस सौरव गांगुली कराना चाहते हैं पहले, जानिए…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली शीर्ष परिषद की बैठक में रणजी ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अड़ गए। उनका मानना है कि रणजी ट्रॉफी देश का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, जबकि अन्य सदस्यों का मानना है कि रणजी ट्रॉफी की जगह 50 ओवर वाली विजय हजारे ट्रॉफी को आयोजित कराया जाए। हालांकि अभी बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया है। शीर्ष परिषद ने यह फैसला बीसीसीआइ के पदाधिकारियों पर छोड़ दिया है। इस बार घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी होगी या विजय हजारे, इस पर दो-तीन दिन में फैसला हो जाएगा।

    शीर्ष परिषद की बैठक में घरेलू सत्र को आगे बढ़ाने को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई। बीसीसीआइ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी बायो-बबल में आयोजित कराने के बाद अन्य घरेलू टूर्नामेंटों को भी आयोजित कराना चाहता है, लेकिन बैठक में कौन से टूर्नामेंट को कराया जाए, इसे लेकर मतभेद देखने को मिले। बीसीसीआइ के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष गांगुली चाहते हैं कि रणजी मुकाबले खेले जाएं। वहीं कई पदाधिकारी 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी के पक्ष में हैं।

    टी-20 प्रारूप की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फिलहाल चल ही रही है, लेकिन गांगुली का मानना है कि लाल गेंद से होने वाली चार दिवसीय मुकाबलों वाली रणजी ट्रॉफी होनी चाहिए। यह देश का सबसे महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट है। उनका मानना है कि जिस तरह से टी-20 ट्रॉफी बायो-बबल में कराई जा रही है, वैसे ही रणजी ट्रॉफी भी आयोजित कराई जा सकती है, जबकि कुछ अधिकारियों का कहना है कि वनडे प्रारूप में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में कम दिनों का बायो-बबल बनाना होगा। उसे आयोजित कराना आसान है।

    रणजी में ज्यादा दिन का बायो-बबल बनाना होगा, जो राज्य संघों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। पदाधिकारी ने आगे कहा कि दोनों टूर्नामेंट को कराने के लिए समय नहीं है। सैयद मुश्ताक अली के नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जो इंग्लैंड के खिलाफ यहां होने वाली टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए परखने की प्रक्रिया होगी। पदाधिकारी ने आगे कहा कि महिला क्रिकेट को फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। हम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से बात कर रहे हैं। उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम श्रीलंका के साथ सीरीज से वापसी करेगी। साथ ही हम श्रीलंका से भी बात कर रहे हैं।

    बैठक में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 के टूर्नामेंट पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। शीर्ष परिषद ने बीसीसीआइ के पदाधिकारियों पर यह फैसला छोड़ दिया है कि विजय हजारे ट्रॉफी कराई जाए या फिर रणजी ट्रॉफी। दो-तीन दिन में सब साफ हो जाएगा।

    कर में छूट नहीं तो भी टी-20 विश्व कप की तैयारी :

    पदाधिकारी ने आगे कहा कि बोर्ड ने फैसला किया कि आइसीसी की मांग के अनुरूप अगर केंद्र सरकार कर में छूट नहीं देती है तो बोर्ड विश्व कप आयोजित कराएगा और आइसीसी राजस्व में से कुछ रकम आइसीसी को लौटा देगा।

     

  • पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की भारत की

    [object Promise]

    नई दिल्ली| पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम और शाहीद अफरीदी ने आस्ट्रेलिया में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। भारत ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में तीन विकेट से मात दे कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास ही रखी।

    अकरम ने ट्वीट किया, “भारत की शानदार टेस्ट सीरीज जीत। मैंने इससे पहले उतनी बोल्ड, बहादुर, प्रचंड एशियाई टीम आस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं देखी। कोई भी विपदा उन्हें रोक नहीं सकी। मुख्य खिलाड़ी चोटिल थे। यह टीम 36 रनों पर ऑल आउट होने के बाद दमदार वापसी करते हुए जीती है। दूसरों के लिए प्ररेणादायी। भारतीय टीम को बधाई।”

    अफरीदी ने ट्वीट किया, “शानदार प्रदर्शन भारतीय टीम। काफी सारी चोटों और मुश्किलों के बाद भारत ने एक शानदार सीरीज जीती है। भारतीय टीम को बधाई। यह सीरीज लंबे समय तक याद रखी जाएगी।”

    आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी। दिन-रात प्रारूप के इस टेस्ट मैच में भारत अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ऑल आउट हो गई थी जो उसका टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है।

    शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, “इस सीरीज में 36 रनों पर ऑल आउट होने के बाद आस्ट्रेलियाई जमीन पर जीत तक।”

    भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में 2018-19 में आस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीत कर इतिहास रचा था। कोहली इस बार पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट गए थे और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने टीम की कप्तानी की थी।

  • रुड़की में छत पर किया गया अभ्यास काम आया पंत के

    [object Promise]

    नई दिल्ली| उत्तराखंड के रुड़की में पिता राजिंदर पंत अपने बेटे ऋषभ पंत के सीने पर तकिया बांध कर उसे कॉर्क की गेंद से अभ्यास कराते थे ताकि पंत के मन से तेज गेंदबाजों का डर खत्म हो जाए।

    इसके अलावा राजिंदर अपने बेटे की ताकत को बढ़ाने के लिए उन्हें माल्टोवा का दूध भी देते थे। उनकी यह ताकत ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 89 रनों की पारी में भी देखी गई और इससे पहले भी कई बार उनके खेल में दिखाई दी।

    जिस किसी ने भी पंत की ब्रिस्बेन में खेली गई 138 गेंदों की मैच जिताऊ पारी देखी होगी उसे पता होगा कि उत्तराखंड के छोटे से गांव में मिली सीख उनकी इस पारी के पीछे की मुख्य वजह है।

    दुर्भाग्य की बात है कि ऋषभ के पिता ब्रिस्बेन की पारी देखने के लिए इस दुनिया में मौजूद नहीं थे। लेकिन ऋषभ ने निश्चित तौर पर इस पारी को खेलने के बाद सोचा होगा कि यह नतीजा उन दिनों छत पर अभ्यास करने, अभ्यास के लिए समय बचाने के लिए दो टिफिन बॉक्स लेकर जाने, और उस दौरान की गई बुनियादी मेहनत का नतीजा है।

    राजिंदर ने 2019 में कहा था, “मैं रुड़की में अपने घर पर सीमेंट से बनी छत पर उसे कॉर्क गेंद से अभ्यास कराता था, जहां गेंद तेजी से आती थी। उस समय शहर में कोई टर्फ पिच नहीं थी। मैं उनके सीने पर तकियां बांधता था ताकि तेज गेंद खेलते हुए उन्हें चोट न लगे। लेकिन उन्हें चोट लगी, फ्रैक्च र हुआ। यह इसलिए भी करता था ताकि उनके दिल से डर निकल जाए। यह एक्सट्रा कोचिंग थी।”

    अपने बेटे की प्रतिभा को देखते हुए राजिंदर और उनकी पत्नी सरोज ने ऋषभ को दिल्ली में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित तारक सिन्हा के यहां कोचिंग के लिए भेजने का निर्णाय लिया।

    रुड़की से दिल्ली का सफर आसान नहीं था। उनकी मां सुबह तीन बजे उठकर दिल्ली की बस लेती थीं ताकि उनका बेटा सिन्हा के सोनेट क्लब में शनिवार और रविवार को अभ्यास कर सके।

    वह और उनका बेटा पास ही में गुरुद्वारे में रुकते थे ताकि वह रविवार को अभ्यास कर सके। इसके बाद ऋषभ दिल्ली मे किराए पर रहने लगे।

    पंत ने जब बड़े होकर दिल्ली में रहना शुरू किया तो सिन्हा ने दोहरी जिम्मेदारी निभाई और माता-पिता की भूमिका भी निभाई।

    आस्ट्रेलिया में मंगलवार को मिली जीत के बाद पंत ने व्हॉट्सएप पर सिन्हा को फोन किया। निश्चित तौर पर कोच खुश थे और उन्होंने ऋषभ को बधाई भी दी।

    सिन्हा ने कहा, “मैं इस बात से खुश हूं कि ऋषभ ने जिम्मेदारी और सूझबूझ भरी पारी खेली। उनके ऑफ साइड के शॉट्स भी सुधरे हैं और यह आज देखने को मिला। उन्होंने धीरे-धीरे शुरुआत की, फिर तेज खेला, खासकर तब जब आस्ट्रेलिया ने दूसरी नई गेंद ली थी। उनका अब टैम्परामेंट भी अच्छा है। मुझे ऐसा लगता है कि आस्ट्रेलियाई टीम उनसे डरती है।”

    पंत ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

    सिन्हा ने बताया, “यह लंबे समय से उनके दिमाग में था- कि मुझे नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलानी है। कुछ लोग मैच खत्म न करने को लेकर उनकी आलोचना कर रहे थे। वह फिनिशर बनना चाहते हैं और आज उन्होंने बता दिया कि वह इस रास्ते पर हैं। मैंने उनसे यह भी कहा कि वह नब्बे की लाइन में आकर आउट हो जाते हैं और शतक नहीं पूरा कर पाते हैं।”

    पंत टेस्ट में तीन बार नब्बे की संख्या में आकर आउट हुए हैं। दो बार वेस्टइंडीज में 2018 में और तीसरा सिडनी में इसी महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ।

    ऋषभ को हालांकि मंगलवार को शतक पूरा करने का मौका नहीं मिला।

  • समीर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थाईलैंड ओपन के

    [object Promise]

    बैंकॉक| भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। समीर ने गुरुवार को अपने दूसरे राउंड के मुकाबले में 39 मिनट में डेनमार्क के रेसमस गेमको को हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया। भारतीय खिलाड़ी ने गेमको 21-12, 21-9 से मात दी।

    समीर ने अपना पहला गेम केवल 20 मिनट में ही जीत लिया जबकि दूसरे गेम को उन्होंने करीब इतने ही समय में अपने नाम किया।

    क्वार्टर फाइनल में अब समीर का सामना दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंद्रेस एंटोनसन से होगा।

    समीर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जी जिया को 18-21, 27-25, 21-19 से हराया था।

    उन्होंने जीत के बाद कहा, “मुझे लगता है कि इस जीत से बाकी के टूर्नामेंटों के लिए मुझे विश्वास मिलेगा।”

  • राजस्थान रॉयल्स ने उथप्पा को ट्रेड किया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ

    [object Promise]

    जयपुर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया है। राजस्थान रॉयल्स ने 2020 सीजन में उथप्पा को नीलामी में खरीदा था। उथप्पा ने पिछले सीजन में राजस्थान के लिए 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 16.33 की औसत से 196 रन बनाए थे।

    2007 टी 20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे उथप्पा ने आईपीएल में अब तक 189 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4607 रन बनाए हैं।

    उन्होंने कहा, “मैंने वास्तव में राजस्थान रॉयल्स में अपने साल का आनंद लिया और इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत अच्छा समय था। मैं अब आईपीएल 2021 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के अपने क्रिकेट के अगले हिस्से को लेकर उत्साहित हूं।”