Category: sports

  • माउंट माउंगानुई टेस्ट : पाकिस्तान को रिजवान, अशरफ ने फॉलोऑन से बचाया

    [object Promise]

    माउंट माउंगानुई| कप्तान मोहम्मद रिजवान (71) और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ (91) ने पाकिस्तान को यहां बे-ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ फॉलोऑन से बचा लिया है। दोनों बल्लेबाजों ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को सातवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की।

    मेहमान टीम हालांकि दिन का खेल खत्म होने से ठीक कुछ देर पहले ही 239 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। इस लिहाज से पाकिस्तान अभी उससे 192 रन पीछे है।

    एक समय पाकिस्तान का स्कोर 80 रनों पर छह विकेट था और उस पर फॉलोऑन का संकट मंडरा रहा था। यहां से रिजवान और अशरफ ने काउंटर अटैक करते हुए अहम साझेदारी निभाई।

    अपनी पारी में रिजवान ने आठ चौके लगाए और 142 गेंदें खेली। अशरफ ने 134 गेंदों का सामना कर 15 चौके और एक छक्का लगाया।

    इन दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर जोरदार प्रहार करे।

    पाकिस्तान ने तीसरे दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 30 रनों के साथ की थी। टीम ने दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाजों आबिद अली और नाइटवॉचमैन मोहम्मद अब्बास को दो ओवरों के अंतराल में ही खो दिया। आबिद ने 25 और अब्बास ने पांच रन बनाए।

    अजहर अली (5) और हैरिस सोहेल (3) जल्दी-जल्दी आउट हो गए। फवाद आलम (6) के रूप में पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट खोया। यहां से रिजवान और अशरफ ने मोर्चा संभाला और टीम को फॉलोऑन से बचाया।

    न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन ने तीन जबकि टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट ने दो-दो विकेट लिए।

  • लेफ्ट हैंडर्स का अश्विन ने सबसे अधिक बार किया है शिकार

    [object Promise]

    नई दिल्ली| मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को आस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड का विकेट लेने के साथ ही भारत के फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक शानदार रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वह लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों का शिकार करने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। अश्विन ने चौथे दिन विस्तारित पहले सत्र के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड को बोल्ड कर दिया। यह टेस्ट मैचों में उनका 375वां विकेट है। 10 के निजी योग पर खेल रहे हेजलवुड को लगा कि गेंद टप्पा खाने के बाद स्पिन होकर बाहर निकल जाएगी, इसीलिए उन्होंने उसे छोड़ दिया लेकिन गेंद ने उनका ऑफ स्टम्प उड़ा दिया।

    हेजलवुड टेस्ट मैचों में 192वें ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिनका विकेट अश्विन ने लिया है। इससे पहले यह रिकार्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम था। टेस्ट मैचों में 800 विकेट का विश्व रिकार्ड अपने नाम रखने वाले मुरलीधरन ने 191 मौकों पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

    इस फेहरिस्त में तीसरे नम्बर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जो टेस्ट मैचों में 600 विकेट लेन वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन ने कुल 186 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

    चौथे नम्बर पर आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्रा हैं, जिन्होने 172 बार यह कारनामा किया है। मैक्ग्रा के नाम टेस्ट मैचों में 563 विकेट हैं। इस फेहरिस्त में आस्ट्रेलिया के ही स्पिन गेंदबाज शेन वार्न पांचवे स्थान पर हैं।

    708 विकेटों के साथ टेस्ट मैचों के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज वार्न ने 172 बार लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। भारत के अनिल कुम्बले इस सूची में छठे स्थान पर हैं। कुम्बले ने 167 मौकों पर यह कारनामा किया है। कुम्बले के नाम 619 विकेट हैं और वह भारत के सबसे सफल टेस्ट बॉलर हैं।

  • छठे नंबर पर पहुंचे रहाणे, विलियम्सन बने नंबर-1

    [object Promise]

    दुबई| भारतीय कार्यवाहक टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे आईसीसी विश्व टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में लंबी छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शीर्ष स्थान से खिसका कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे विलियम्सन ने दो पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है जबकि भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म से गुजर रहे स्मिथ दो स्थान नीचे लुढ़ककर तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।

    विलियम्यन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाया था और इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला था। कीवी टीम ने यह मैच 101 रनों से जीता था।

    विलियम्सन 2015 के बाद से पहली बार बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। स्मिथ और कोहली पिछले साल से शीर्ष में बने हुए हैं। विलियम्सन के 890 रेटिंग अंक हो गए हैं जबकि कोहली के 879 और स्मिथ के 877 अंक हैं।

    आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन चौथे और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पांचवें नंबर पर हैं।

    गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले, स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरे, नील वैगनर तीसरे और टिम साउदी चौथे नंबर पर हैं। भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सातवें नंबर पर हैं।

  • भारत आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर कायम

    [object Promise]

    दुबई| भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है। आस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को हराया है।

    कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

    इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

    श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

    आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है।”

    वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।

  • केन विलियम्सन ने कहा- मैच जीतने के लिए प्रेरणा का काम करते हैं डब्ल्यूटीसी अंक

    [object Promise]

    माउंट मंगानुई| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक टेस्ट मैच जीतने के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। उन्होंने हालांकि अगले साल डब्ल्यूटीसी फाइनल से आगे की बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह वर्तमान में ही रहना चाहते हैं। न्यूजीलैंड ने बुधवार को पाकिस्तान को बे ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में 101 रनों से हराया है।

    मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, “हमारा ध्यान वर्तमान पर है। जाहिर सी बात है, हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना चाहते हैं, हमने आज आखिरी सत्र में यह देखा, जब हमारे दिमाग में लालच था। लेकिन टेस्ट में, आप जानते हैं कि यह कदम दर कदम जाने की बात होती है और इसी तौर पर खेलते हैं।”

    उन्होंने कहा, “विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना हमें एक लक्ष्य देता है और यह एक जुनून देता है। खासकर जब आप मुश्किल समय में गुजरते हो जैसा हमने आज के आखिरी के सत्र में देखा। पांच दिन यह सत्र दर सत्र की बात है। इसलिए मैच खेलने मैं काफी मजा आया। यह अच्छी बात है कि हम अभी भी रेस में हैं, लेकिन हम यह बात भी जानते हैं कि कभी सारी क्रिकेट खेली जानी है।”

    टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में शीर्ष-2 टीमें अगले साल चैम्पियनशिप का फाइनल खेलेंगी। न्यूजीलैंड अभी भी शीर्ष-2 की रेस में है।

  • दूसरे टेस्ट से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज वैगनर बाहर

    [object Promise]

    क्राइस्टचर्च| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनेर पैर की ऊंगलियों में फ्रेक्च र के कारण तीन जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज फवाद आलम और फहीम अशरफ का विकेट लिया था। विश्व टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहते हुए साल का समापन करने वाले वैगनर पैर की ऊंगलियों में फ्रेक्च र के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेले थे। दोबारा गेंदबाजी पर उतरने से पहले उन्हें दर्दनिवारक इंजेक्शन लिए थे।

    वैगनर को छह सप्ताह के आराम के लिए कहा गया है और अब उनकी जगह मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया है।

    न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई के बे-ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को पाकिस्तान को 101 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

    पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत 71 रनों पर तीन विकेट के साथ की। उसे जीतने के लिए 302 रन चाहिए थे जबकि सात विकेट ही उसके पास बचे थे। कीवी टीम के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण ने पाकिस्तान को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और 271 रनों ढेर कर जीत हासिल की।

  • आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के बाद बायो बबल में ही रहेंगे

    [object Promise]

    मेलबर्न| आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सिडनी और ब्रिस्बेन में भारत के साथ होने वाले टेस्ट मैच के बाद भी बायो बबल में ही रहेंगे। इसका मतलब है कि बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने के लिए उन्हें अगल से आइसोलेशन पीरियड में नहीं रहना होगा। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज 19 जनवरी को ब्रिस्बेन में समाप्त होगी और फिर इसके बाद प्लेआफ और फाइनल सहित बीबीएल के अंतिम 16 मैच खेले जाएंगे।

    मोइसेस हेनरिक्स (सिडनी सिक्सर्स), माइकल नेसर (एडिलेड स्ट्राइकर्स), मिशेल स्वेप्सन (ब्रिसबेन हीट), जेम्स पैटिनसन और मार्कस हैरिस (मेलबर्न रेनेगेड्स) नियमित रूप से बीबीएल में खेलते हैं, लेकिन फिलहाल वे भारत के साथ जारी आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा है और उन्होंने पिछले एक महीने में बहुत कम क्रिकेट खेले हैं।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निक हॉकले ने बुधवार को मीडिया से कहा, “हमारे खेलने वाली टीम के संदर्भ में वे स्पष्ट रूप से उस सुरक्षित बायो बबल में रह रहे हैं और फिर बीबीएल खेलने जा रहे हैं। हम संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें आवश्यक छूट मिल सके। जब वे ब्रिस्बेन जाएंगे तो क्वारंटीन में रहकर खेलेंगे।”

    उन्होंने कहा, “खिलाड़ी बीबीएल मैचों के लिए क्वींसलैंड छोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे, बशर्ते उनके आगे के गंतव्य पर कोई प्रतिबंध न हो।”

    गौरतलब है कि न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में यात्रा प्रतिबंध है, जहां भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अंतिम दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

  • 2021 में पाकिस्तान खेलेगी 10 द्विपक्षीय सीरीज

    [object Promise]

    लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2021 में 10 द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। इसके अलावा टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने इस बात की जानकारी दी।

    मनी ने पीसीबी पोडकास्ट पर कहा, “2021 में हम 10 द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे और एक वैश्विक टूर्नामेंट में भी खेलेंगे। मैं इन टूर्नामेंट्स को लेकर आशावान हूं साथ ही अच्छी प्रतिस्पर्धा वाले घरेलू क्रिकेट को लेकर भी मुझे उम्मीद है कि यह युवाओं को परिपक्व बनाने में मदद करेंगे और उन्हें सभी प्रारूपों में शीर्ष खिलाड़ी बनाएंगे।”

    उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय टीम के पास मिस्बाह उल हक, वकार यूनिस और यूनिस खान के तौर पर शानदार स्टाफ है। निश्चित तौर पर इन लोगों के खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।”

  • भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए : लाबुशैन

    [object Promise]

    मेलबर्न| आस्ट्रेलिया के नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को भारत के कुछ गेंदबाजों पर दबाव बनाकर आक्रमण करना होगा। लाबुशैन ने भारतीय गेंदबाजों के अनुशासन और सीधी लाइन पर गेंदबाजी करने की तारीफ की है। लाबुशैन और नंबर-4 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

    लाबुशैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वह काफी अनुशासन में गेंदबाजी कर रहे हैं, स्पिनर भी और तेज गेंदबाज भी। मुझे लगता है उन्होंने काफी सीधी लाइन पर गेंदबाजी की है। इसने हमें काफी ज्यादा गेंदें खेलने को मजबूर किया है, हम दो रन प्रति ओवर की रनगति से ही रन कर पाए हैं। यह हमारे लिए है कि हम इस बात को सुनिश्चित करें कि हम ²ढ़ता दिखाएं और आक्रमण करें।”

    लाबुशैन ने कहा है कि लेग स्टम्प पर ज्यादा फील्डिंग रखने और कैचिंग फील्डर को रखना भारत के लिए काफी लाभदायक हुआ।

    उन्होंने कहा, “वह निश्चित तौर पर प्लान के साथ आए और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह स्टम्प की लाइन न छोड़ें और लेग स्टम्प पर ज्यादा फील्डिंग रखे जिससे आपके रन बनाने की गति धीमी हो जाती है। उन्होंने हमेशा कैचिंग पोजिशन पर खिलाड़ी रखे, इसलिए हमें दो चीजें ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ा- हमें अनुशासन में रहना होगा और उन्हें दबाव में लाने के तरीके निकालने होंगे।”

    उन्होंने कहा, “हमारे लिए जरूरी है कि हम रन बनाने के तरीके ढूंढें। जैसा मैंने कहा कि यह काफी ज्यादा नहीं होने चाहिए। हमें सिर्फ तरीके निकालने हैं। अगर हम जाते हैं जो हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम बड़ा स्कोर करें।”

    लाबुशैन ने इस सीरीज में चार पारियों में सिर्फ 129 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का प्लान भारत के कुछ निश्चित गेंदबाजों पर आक्रमण करना होगा।

    उन्होंने कहा, “मैं प्लान के बारे में बताना नहीं चाहता, क्योकि वो लोग समझ जाएंगे कि हम क्या सोच रहे हैं। हम निश्चित तौर पर स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में बात करेंगे, बाउंड्री लगाने के विकल्प तालशाने के बारे में बात करेंगे, किसी गेंदबाजी आक्रमण के सामने किस तरह से खेलना है उस पर बात करेंगे। आप किस तरह से एक निश्चित गेंदबाज के खिलाफ खेलेंगे। इस तरह की बातें हम हमेशा करते रहते हैं।”

    उन्होंने कहा, “हम क्यों रन नहीं कर पा रहे हैं इसे लेकर आप किसी तरह के बहाने नहीं बना सकते। जैसा मैंने कहा उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। वह हमारे खिलाफ लगातार अच्छा कर रहे हैं। हमें सुनिश्चित करना है कि हम रास्ता निकालें।”

  • फॉर्म खराब स्मिथ की पिछले साल कम टेस्ट क्रिकेट खेलने से : लाबुशैन

    [object Promise]

    मेलबर्न| अस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने कहा है कि स्टीव स्मिथ की खराब फॉर्म का मुख्य कारण कोविड-19 के कारण कम टेस्ट क्रिकेट खेलना है। स्मिथ ने भारत के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी तक चार पारियों में 10 रन ही बनाए हैं। दो बार उन्हें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया है तो वहीं एक बार जसप्रीत बुमराह ने।

    बीते 12 महीनों में उन्होंने सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले हैं। इस सीरीज के दो टेस्ट मैचों के अलावा स्मिथ ने जनवरी-2020 के पहले सप्ताह में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था।

    वहीं पिछले 12 महीनों में उन्होंने 10 वनडे खेले हैं और 568 रन बनाए हैं। नौ टी-20 मैचों में उनके बल्ले से 217 रन निकले हैं। स्मिथ इस साल आईपीएल में भी खेले। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 14 मैच खेले और बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए भी वह मैदान पर उतरे।

    कुल मिलाकर उन्होंने सफेद गेंद से 37 मैच खेले वहीं टेस्ट मैच सिर्फ तीन खेले।

    लाबुशैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “उन्होंने ज्यादा रन नहीं किए हैं। उन्होंने काफी ज्यादा सफेद गेंद की क्रिकेट खेली है और उन्हें लाल गेंद से खेलने का ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन कोविड की स्थिति में यह हकीकत है।”

    लाबुशैन ने कहा कि स्मिथ के पास टेस्ट का अच्छा खासा अनुभव है और उन्होंने वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ दो शतक जमाए हैं इसलिए उनकी फॉर्म चिंता का विषय नहीं है।

    उन्होंने कहा, “स्मिथ का तकरीबन 80 (75) मैच खेलने के बाद 60 का औसत है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही बताया कि वह कितने निरंतर हैं। वह बोर्ड पर रन टांगते रहते हैं। जैसा मैंने कहा, आप चाहें जो कहें लेकिन ज्यादा दिन नहीं हुए उन्होंने तकरीबन 60 गेंदों पर दो शतक बनाए थे।”