Category: sports

  • श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके डेव वॉटमोर बने नेपाल क्रिकेट टीम के हेड कोच..

    [object Promise]

    नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम को वनडे क्रिकेट में 1996 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेव व्हाटमोर को नेपाल क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। डेव व्हाटमोर इससे पहले भारत की प्रथम श्रेणी टीम बड़ौदा का कोच पद संभालने वाले थे लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) ने कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राज्यों से कहा कि वे किसी वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक) को अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल करने से बचें। इसके बाद ही बड़ौदा ने व्हाटमोर की सेवाएं नहीं लेने का फैसला किया।

    66 साल के डेव को कोच नियुक्त करने के बाद नेपाल क्रिकेट संघ ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेव व्हाटमोर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वो इससे पहले कई टीम जैसे कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश व जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं।

    डेव व्हाटमोर काफी अनुभवी कोच हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में 1996 में श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनाया था। यही नहीं वो साल 2008 में भारतीय अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं और इस साल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा डेव व्हाटमोर काउंटी टीम लंकाशायर का कोच पद भी संभाल चुके हैं। उनके कोच रहते लंकाशायर की टीम ने दो बार नेशनल लीग और नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी।

     

  • इस खिलाड़ी ने रचा था 87 साल पहले इतिहास ‘अखंड भारत’ के लिए शतक लगाकर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज लाला अमरनाथ ने आज से ठीक 87 साल पहले वो कमाल करके दिखाया था, जो महीनों तक किसी भी बल्लेबाज से नहीं हुआ था। जी हां, भारतीय टीम के लिए लाला अमरनाथ ने वो कमाल किया था जो उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के मैदान पर भारत की ओर से पहला टेस्ट शतक ठोका था। ये उनका डेब्यू मैच था। हालांकि, भारत की टीम ने कुछ ही समय पहले टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन उस समय भारत अखंड भारत के नाम से जाना जाता था।

    दाएं हाथ के बल्लेबाज लाला अमरनाथ भारत की ओर से पहला शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी तो बने ही थे। साथ ही साथ वे डेब्यू टेस्ट मैच में भी भारत की तरफ से शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने थे। हालांकि, भारतीय टीम ये मुकाबला 9 विकेट से हार गई थी, लेकिन बल्लेबाज लाला अमरनाथ ने दूसरी पारी में जो 118 रन बनाए, उसने साबित कर दिया था कि ये बल्लेबाज थोड़ा अलग है। हैरान करने वाली बात ये है कि फिर अमरनाथ से कभी भी टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा गया था।

    आजाद भारत के पहले कप्तान भी थे अमरनाथ

    11 सितंबर 1911 को पंजाब के कपूरथला में जन्मे लाला अमरनाथ का नाम पहले नानिक अमरनाथ भारद्वाज था। लाला अमरनाथ ने पहला शतक जड़ने का ही कमाल नहीं किया था, बल्कि आजाद भारत के पहले कप्तान के तौर पर भी उनको जाना जाता है। आजादी के बाद पहली बार कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे लाला अमरनाथ ने सबसे पहले पाकिस्तान को मात दी थी।

    इंग्लैंड की टीम दिसंबर 1933 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी। इसी सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अमरनाथ ने दूसरी पारी में शतक जड़ा था। ये मुकाबला मुंबई (तब बॉम्बे) के ओल्ड जिमखाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें उन्होंने 21 चौकों की मदद से 118 रन की शानदार पारी खेली थी। लाला अमरनाथ उस जमाने के स्टाइलिश बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार थे।

    हालांकि, विदेशी सरजमीं पर भारत के लिए टेस्ट मैच में पहला शतक ठोकने के कमाल सैयद मुश्ताक अली ने किया था, जिनके नाम पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब हर साल टी20 टूर्नामेंट का आयोजन कराता था। मुश्ताक अली ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 25 जुलाई 1936 को 17 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेली थी।

    5 अगस्त 2000 को आखिरी सांस लेने वाले लाला अमरनाथ ने भारत के लिए कुल 24 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ा था और फिर उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े, लेकिन तीन अंकों के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने 24 मैचों की 40 पारियों में 24.38 की औसत से कुल 878 रन बनाए थे। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाला अमरनाथ के नाम 10 हजार से ज्यादा रन और 463 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 45 विकेट चटकाए हैं।

     

  • इन जगहों पर होंगे मुकाबले, बड़ा ऐलान Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 को लेकर…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने गुरुवार 17 दिसंबर की सुबह छह सेंटरों को जारी किया है, जहां 10 जनवरी से सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए जैव-सुरक्षित बुलबुला बनाया जाएगा। राज्य संघों को किए गए ईमेल में बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने छह केंद्रों की घोषणा की है, जहां टूर्नामेंट होगा। बीसीसीआइ ने इस टी20 टूर्नामेंट के लिए 6 ग्रुपों में टीमों को बांटा है।

    दैनिक जागरण के सहयोगी वेबसाइट मिड-डे के मुताबिक, बैंगलोर, कोलकाता, वडोदरा, इंदौर, मुंबई और चेन्नई को 38 टीमों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। इस तरह 6 ग्रुपों में सभी लीग मुकाबले इन जगहों पर खेले जाएंगे। उन्हें ए, बी, सी, डी और ई के पांच अभिजात वर्ग समूहों में विभाजित किया गया है। चंडीगढ़, बिहार जैसी आठ नई राज्य टीमें और नॉर्थईस्ट के संगठन प्लेट समूह का हिस्सा होंगे।

    मुंबई एलीट ई समूह का हिस्सा है और उनके सभी मैच अपने घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे। ये टूर्नामेंट बीसीसीआइ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनका लक्ष्य अगले साल दो नई आइपीएल टीमों को पेश करना है और साथ ही एक मेगा नीलामी आयोजित करना है। शाह ने अपने ईमेल में कहा कि विस्तृत टूर्नामेंट कार्यक्रम तय समय पर साझा किया जाएगा। इस ईमेल में आगे ये भी कहा गया है कि टीमों को 2 जनवरी को या उससे पहले अपने सम्मानित स्थानों पर इकट्ठा होना होगा। राज्य नियामक अधिकारियों के अनुसार, उन्हें COVID-19 परीक्षण प्रक्रियाओं और क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

    शाह ने राज्य इकाइयों से “सक्रिय सहयोग” और “समर्थन” के लिए इस टूर्नामेंट को शानदार तरीके से सफल बनाने का आग्रह किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बात की भी पुष्टि बीसीसीआइ की ओर से राज्य संघों को जारी ईमेल में की गई है।

    एलीट A: जगह- बैंगलोर

    टीमें: जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, रेलवे और त्रिपुरा

    एलीट B: जगह- कोलकाता

    टीमें: ओडिशा, बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, असम और हैदराबाद

    एलीट वर्ग C: जगह- वडोदरा

    टीमें: गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा और उत्तराखंड

    एलीट D: जगह- इंदौर

    टीमें: सर्विसेज, सौराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गोवा

    एलीट E: जगह- मुंबई

    टीमें: हरियाणा, आंध्र, दिल्ली, मुंबई, केरल और पुदुचेरी

    प्लेट: जगह- चेन्नई

    टीमें: चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश

     

  • करार किया मैनचेस्टर युनाइटेड ने रूनी के 11 साल के बेटे के साथ

    [object Promise]

    मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान व्यान रूनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है। रूनी ने अपने 11 साल के बेटे काई के मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे के साथ हैं।

    रूनी ने इस फोटो के साथ लिखा, “गर्व का दिन। काई ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ किया करार। कड़ी मेहनत करते रहो बेटे।”

    38 साल के रूनी इस समय दूसरी डिविजन की टीम डर्बी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी ने युनाइटेड के साथ 13 साल का करियर बिताया है और 559 मैचों में 253 गोल किए हैं।

    रूसी और उनकी पार्टनर कोलीन के चार बेटे हैं जिनमें से काई सबसे बड़े हैं।

  • बैडमिंटन कोर्ट पर सिंधु थाईलैंड ओपन से करेंगी वापसी

    [object Promise]

    नई दिल्ली| भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जनवरी 2021 में कोर्ट पर वापसी करेंगी, जहां वह कम से कम तीन टूर्नामेंट में भाग लेंगी। सिंधु टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा हैं और अब वह अगले साल 12 से 17 जनवरी तक होने वाले यॉनेक्स थाईलैंड ओपन से बैडमिंटन कोर्ट पर वापसी करेंगी।

    रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु इसके बाद 19 से 24 जनवरी तक होने वाले टोयोटा थाईलैंड ओपन और फिर बैंकॉक में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स में खेलेंगी। हालांकि विश्व टूर फाइनल्स के लिए उन्हें अभी क्वालीफाई करना बाकी है।

    खेल मंत्रालय ने सिंधु को टूर्नामेंट में अपने साथ फिजियो और फिटनेस ट्रेनर रखने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

    भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान में कहा, ” इन तीनों टूर्नामेंटों के लिए उनके फिजियो और ट्रेनर की सेवाएं मंजूर कर ली गई है, जिसपर करीब 8.25 लाख रुपये का खर्चा आएगा।”

    सिंधु ने अपना पिछला टूर्नामेंट इस साल मार्च में ऑल इंग्लैंड में खेला था। विश्व चैम्पियन सिंधु ने सितंबर में डेनमार्क ओपन से नाम वापस ले लिया था लेकिन वह थॉमस और उबर कप में खेलने को तैयार हो गई थीं जो बाद में स्थगित कर दिया गया।

    इसी कोविड-19 के कारण इसी साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सिंधु ने कहा कि वह स्थिति को देखते हुए स्थगन के लिए तैयार थीं और इसलिए उन्हें इससे हैरानी नहीं हुई।

    सिंधु ने कहा, ” मैं अपने आप को 2021 में खेलने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार कर रही थी। हम ज्यादा दूर नहीं थे और यह पूरे विश्व की स्थिति थी। इसलिए हर खिलाड़ी समान स्थिति में से गुजरा। हम सभी को इस स्थिति को समझना है, ट्रेनिंग करनी है और टोक्यो खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।”

  • अब फरवरी के बजाय काराबाओ कप का फाइनल 25 अप्रैल को होगा

    [object Promise]

    लंदन| इंग्लिश फुटबाल लीग (ईएफएल) ने कोरोनावायरस के कारण काराबाओ कप के फाइनल को अगले साल 25 अप्रैल को आयोजित कराने का फैसला किया है। ईएफएल ने एक बयान में कहा कि फाइनल की तारीख को आगे बढ़ाने का मकसद अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम में लाना है। काराबाओ कप का फाइनल अगले साल 28 फरवरी को खेला जाना था।

    ईएफएल ने कहा, ” स्टेडियम में कितने दर्शकों को प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी, यह उस समय के सरकार के निर्देश पर निर्भर करेगा। उम्मीद की जाती है कि फाइनल की तारीख को आगे बढ़ाने से क्लबों और उनके प्रशंसकों को स्टेडियम में मैच देखने का मौका मिलेगा।”

    काराबाओ कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 22 और 23 दिसंबर को खेले जाएंगे।

  • लॉयन ने कहा- अश्विन से सीखा भारत के दौरे पर

    [object Promise]

    मेलबर्न| आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा है कि वह अपनी तुलना रविचंद्रन अश्विन से नहीं करते हैं क्योंकि वह दोनों अलग तरह के गेंदबाज हैं। लॉयन ने कहा कि जब उन्होंने भारत का दौरा किया था तो अश्विन से सीखने की कोशिश की थी।

    उन्होंने कहा, “अश्विन विश्व स्तर के गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें काफी देखा है खासकर तब जब मैंने भारत का दौरा किया था और वहां उनसे सीखने की कोशिश की। लेकिन वह काफी सावधानी से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास कई सारे वैरिएशन हैं। वह जिस तरह से गति बदलते हैं वो शानदार है।”

    उन्होंने कहा, “वह काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। यह पक्का है। हम एक तरह से समान भी हैं और अलग भी। मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि उनके रिकार्ड अपने आप इस बारे में बताते हैं। उनको सलाम।”

    पहले टेस्ट मैच के दौरान अश्विन ने लॉयन की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह दो अलग-अलग गेंदबाज हैं।

    आस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था। दोनों टीमें अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी।

  • विकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा माइलस्टोन : नाथन लॉयन

    [object Promise]

    मेलबर्न| आस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने से नौ विकेट दूर हैं। अगर वह यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे ऑफ स्पिनर बन जाएंगे। लॉयन ने कहा कि वह इस बारे में नहीं सोच रहे है कि यह विकेट कौन होगा। लॉयन ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “चाहे मयंक अग्रवाल हों या जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज और गेंदबाज, मुझे फर्क नहीं पड़ता। यह एक और उपलब्धि होगी।”

    आस्ट्रेलिया इस समय भारत के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। लॉयन जब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो वह अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

    उनसे जब पूछा गया कि 100 टेस्ट खेलना, 400 विकेट लेना, इन उपलब्धियों के उनके लिए क्या मायने हैं।

    उन्होंने कहा, “जब मैं अपना 100वां टेस्ट मैच खेलूंगा तो यह शानदार पल होगा। यह काफी करीब है लेकिन इसमें काफी मेहनत लगी है, अगर मैं वहां पहुंच जाता हूं तो मैं इस मुकाम पर पहुंचने वाला आस्ट्रेलिया का 13वां खिलाड़ी बन जाऊंगा।”

    उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में ज्यादा बात नहीं की है.. यह एक बड़ी उपलब्धि होने वाली है जिसपर मेरे परिवार, मेरी पत्नी को गर्व होगा। लेकिन 400 विकेट के साथ मुझे उम्मीद है कि मैं आस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं। अगर मैं यहां कुछ मौके बना सका और टेस्ट जीत सका तो बेहतर होगा।”

  • पहले भारतीय सतनाम पर डोपिंग के कारण एनबीए में खेलने पर लगा प्रतिबंध

    [object Promise]

    नई दिल्ली| नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) में खेलने वाले भारत के पहले बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामारा पर डोपिंग के कारण दो साल का बैन लगा है। सतनाम को 2015 में एनबीए ड्राफ्ट में चुना गया था। वह बास्केटबॉल की सबसे बड़ी लीग में चुने जाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे।

    हिगेनेमाइन बीट-2-एगोनिस्ट के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद सतनाम पर भारतीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की अनुशासन समिति ने दो साल का बैन लगा दिया है।

    नाडा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “सतनाम सिंह भामारा, बास्केटबाल खिलाड़ी हिगेनामाइन बीट-2-एगोनिस्ट के सेवन के दोषी पाए गए हैं। डोपिंग रोधी अनुशासन समिति ने उन पर दो साल का बैन लगाया है।”

    हिगेनामाइन को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित पदार्थो की सूची में 2017 में शामिल किया गया था।

    सेंटर पोजिशन पर खेलने वाले सतनाम को टेक्सास लीजेंड्स के ओपनिंग नाइट रूस्टर में शामिल किया गया था।

    उन्होंने 2015-16 में जी सीग सीजन में ओपनिंग नाइट को पदार्पण किया था। वह 2016-17 सीजन में भी खेले और इसके बाद भारत वापस आ गए।

  • एएफसी को मिले 6 डायरेक्ट स्लॉट फीफा महिला विश्व कप 2023 के लिए

    [object Promise]

    ज्यूरिख| फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने साल 2023 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले फीफा महिला विश्व कप के लिए एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी)को 6 डायरेक्ट स्लॉट आवंटित किए हैं। फीफा ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    नए नियम के मुताबिक 32 टीमों को इस आयोजन के लिए सबसे अधिक 11 स्लॉट यूरोप को आवंटित हुए हैं। इसके अलावा अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियंस को चार, दक्षिण अमेरिका को तीन और ओसेनिया को तीन स्लॉट दिए गए हैं।

    दो मेजबान देश आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड इस आयोजन के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई हो जाएंगे। इनके स्लॉट इनके परिसंघों से सीधे तौर पर लिए जाएंगे जो कि एएफसी और ओएफसी हैं।

    ऐसे में चीन को पांच डायरेक्ट टिकटों के लिए एशिया के अन्य देशों के साथ क्वालीफाई करने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

    फीफा ने यह भी कहा कि फीफा यू-20 विश्व कप और फीफा यू-17 विश्व कप को रद्द कर दिया गया है। इंडोनेशिया और पेरू को इन इवेंट्स का आयोजन करना था और अब ये देश इनकी मेजबानी 2023 में करेंगे।