Category: sports

  • ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हुआ मैच से बाहर , सिर पर लगा जसप्रीत बुमराह का जोरदार शॉट

    [object Promise]

    सिडनी, आईएएनएस। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज अभ्यास मैच खेला जा रहा है। भारत की टीम का सामना तीन दिन के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ए टीम से हो रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। भारतीय टीम पहली पारी में महज 194 रन पर ढेर हो गई जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 55 रन की पारी खेली।

    [object Promise]
    वार्म अप मैच से पहले दिन बुमराह द्वारा खेले गए एक शॉट पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन चोटिल हो गए। चोट सिर पर लगी थी और यह इतनी गंभीर थी उनको तुरंत ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने के बाद उनको मैच से बाहर होना पड़ा।

    वार्म अप मैच से पहले दिन बुमराह द्वारा खेले गए एक शॉट पर ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के ऑलराउंडर ग्रीन चोटिल हो गए। चोट सिर पर लगी थी और यह इतनी गंभीर थी उनको तुरंत ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने के बाद उनको मैच से बाहर होना पड़ा।

    डे नाइट मुकाबले में अपना दूसरा स्पेल करने आए ग्रीन को बुमराह द्वारा लगाया गया जोरदार शॉट हाथ पर लगने के बाद सिर पर लगा। बुमराह का लगाया गया तेज स्ट्रेट ड्राइव सीधा ग्रीन की तरफ आया और वह इसपर प्रतिक्रिया देने में नाकाम रहे। गेंद पहले उनके हाथ पर लगी और फिर तेजी से सिर पर टकराई। दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद सिराज तुरंत अपना बल्ला छोड़कर ग्रीन की दौड़ पड़े।

  • बदलाव हुआ ऑस्ट्रेलिया की टीम में एडिलेड टेस्ट के लिए, इस खिलाड़ी को मिला मौका

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे डे-नाइट मैच के लिए कंगारू टीम को अपने दल में बदलाव करना पड़ा है, क्योंकि डेविड वार्नर के बाद विल पुकोव्सकी भी पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को टीम में चुना है, जो पहले टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। मार्कस हैरिस ने इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

    सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोट की वजह से पहले ही टीम से बाहर हैं। इसके बाद अगले सप्ताह से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट से पहले यंग गन विल पुकोव्सकी भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। वार्नर दूसरे टेस्ट मैच के साथ वापसी कर सकते हैं, जबकि पुकोव्सकी पर अभी फैसला मेडिकल टीम को लेना है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर की वापसी संभव है, लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी, क्योंक इसके बाद विराट कोहली टीम के साथ नहीं होंगे।

    मार्कस हैरिस ने इस समर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 239 रन की पारी भी शेफील्ड शील्ड में खेली थी। अनकैप्ड पुकोव्सकी डेविड वार्नर की जगह पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते थे, लेकिन वे कनक्शन से अभी उबर रहे हैं। उधर, कैमरोन ग्रीन भी फील्डिंग के दौरान कनक्शन का शिकार हुए थे और वे दूसरे प्रैक्टिस मैच से बाहर हैं। कप्तान टिम पेन का सबसे बड़ा सिर दर्द पहले मैच में ये रहेगा कि वे किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

    ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

    टिम पेन (कप्तान), सीन एबॉट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशाने, नैथन ल्योन, माइकल नेसर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोव्सकी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, मार्कस हैरिस (सिर्फ पहले मैच के लिए) और डेविड वार्नर (आखिरी तीन मैचों के लिए)।

     

  • बीसीसीआई के पास सीएबी को जाने की सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) को मंजूरी दे दी है कि वह बिहार में क्रिकेट को चलाने और प्रबंधन के लिए बीसीसीआई के पास जाए और एक स्वतंत्र एड-हॉक समिति या सुपरवाइजरी समिति का गठन करने को कहे। सीएबी का प्रतिनिधित्व कर रहे विकास मेहता ने शीर्ष अदालत के सामने कहा है कि कोर्ट को बीसीसीआई की प्रतिक्रिया मांगनी चाहिए ताकि विवाद को सुलझाया जा सके। इससे पहले न्यायाधीश एल.नागेश्वर राव, हेमंत गुप्ता और अजय रस्तोगी की पीठ ने मेहता से कहा था कि अगर कोई विवाद है तो अपीलकर्ता सही फोरम से संपर्क कर सकता है। मेहता ने कहा था कि इसके लिए सबसे उपयुक्त फोरम बीसीसीआई है।

    सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा ने बोर्ड की तरफ से शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है जिसमें कहा है कि बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) नकारात्मकता के जाल में फंस गई है।

    उन्होंने लिखा, “हर तबगा अपनी वार्षिक आम बैठक बुलाता है और दूसरे के खिलाफ कदम उठाता है, बीसीए न सिर्फ अपने आप को पंजीकृत कराने में असफल रही है बल्कि वह ऐसी संघ भी नहीं रही जो इस समय काम कर रही हो।”

    वर्मा ने कहा कि बीसीए के आंतरिक मामलों के कारण क्रिकेट को नुकसान हुआ है क्योंकि बिहार के अंडर-16, 19, 23 के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, चयनकतार्ओं और स्टाफ को वेतन नहीं मिला है।

    सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में न्यायाधीश आर.एम लोढ़ा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था जिसने जनवरी 2016 में अपनी रिपोर्ट दाखिल की दी थी। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई के नए संविधान को मंजूरी दे दी थी और हर सदस्य को इसके अंतर पंजीकृत कराने को कहा था। वर्मा ने कहा कि बीसीए ने अभी तक अपने आप को पंजीकृत नहीं कराया है।

  • सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में प्रियम गर्ग दिखाएंगे जलवा, उत्तर प्रदेश टीम की मिली कप्तानी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कमान बल्लेबाज प्रियम गर्ग को सौंपी गई है। उप्र सीनियर टीम के चयनकर्ताओं ने उनके साथ हरफनमौला करन शर्मा उपकप्तान बनाया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने दी। कमला क्लब में चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कैंप में यह दोनों खिलाड़ी पूरी टीम के साथ तैयारी में जुटे हैं।

    मूलरूप से मेरठ निवासी बल्लेबाज प्रियम गर्ग को लगातार बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्होंने उप्र से अंडर-16 से खेलते हुए रणजी टीम व बीसीसीआइ की अंडर-19 इंडिया टीम खेलकर पहचान बनाई। प्रियम की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हाल में संपन्न हुए आइपीएल में प्रियम ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 14 मुकाबले खेले थे। वहीं, मेरठ में जन्मे और गाजियाबाद से खेल रहे जुझारू बल्लेबाज व स्पिनर करन शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

    यूपी के लिए सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। ऐसे में प्रियम गर्ग को एक तो उनका साथ मिलेगा। साथ ही साथ भविष्य में भारतीय टीम में जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उनके पास खुद की पहचान बनाने का भी मौका है, क्योंकि उन्होंने अंडर 19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान किया है। हालांकि, अंडर 19 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय टीम फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार गई थी। उस मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

    अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद उनको आइपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चुना था। प्रियम गर्ग को हैदराबाद के लिए लगातार मौका मिला था। एक दो मौकों पर उन्होंने खुद को साबित करते हुए टीम के लिए बड़ी पारियां खेली थीं, जिसका नतीजा ये रहा था कि वे लगातार टीम में बने रहे थे।

     

  • ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ लाभ नहीं होगा डे नाइट टेस्ट खेलने के अधिक अनुभव का भी- लैंगर

    [object Promise]

    एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत डे नाइट टेस्ट से करने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच कोई पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत महज दूसरे डे नाइट टेस्ट मैच में खेलने उतरेगी जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया इससे पहले काफी पिंक बॉल टेस्ट मैच खेल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है टीम को इसका फायदा मिलेगा लेकिन टीम इंडिया टक्कर देगी।

    कोच लैंगर ने कहा, “अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे तो नहीं लगता है कि इसका कोई भी खास फायदा टीम को मिलने वाला है। मैं इस बात को हमेशा ही कहता हूं कि जो सर्वश्रेष्ठ टीम होती है और जो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं वह चीजों में बड़ी आसानी से ढल जाते हैं इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि खेल का फॉर्मेट क्या है औऱ गेंद का रंग कैसा है। तो चाहे वह लाल गेंद हो या फिर गुलाबी जो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी या टीम होगी इसमें बहुत आसानी से ढल जाएगी। यह में कई दशकों से लगातार देखता आ रहा हूं।”

    “जो बीते हुए कल में हुआ वो बीत गया, हमने जितने भी डे नाइट मुकाबले खेले वो काफी अच्छे रहे। भारतीय टीम यहां महज एक ही डे नाइट टेस्ट मैच खेलकर आ रही है। हमने रौशनी में काफी ज्यादा प्रैक्टिस की है । वैसे पिछले 12 महीनों से हमने रौशनी में कोई मैच नहीं खेला। जब मौका आता है तो वो चाहे किसी भी गेंद से खेला जाए, डे नाइट टेस्ट हो या डे टेस्ट यह मैच होता है।”

    “इस चीज के लिए बदला कभी भी वो शब्द नहीं हो सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक कड़ी प्रतिद्वंदिता चलती है। मेरा मतलब है यह तो काफी पहले से ही चला आ रहा है। यह विश्व क्रिकेट की सबसे महान प्रतिद्वंदिता में से एक है। मैंने कई बार कहा है कि भारत को भारत में 2004 में हराना ऐसा था मेरे करियर में हिमालय पर्वत पर चढ़ने जैसा था क्योंकि मुझे पता है यह कितना मुश्किल रहा। ऐसे ही भारत को भी यहां पर जीत हासिल करने में उतनी की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

     

  • विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई कोच का बयान, कहा- नहीं बनाने देंगे रन

    [object Promise]

    एडिलेड,आइएएनएस। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बायन दिया है। लैंगर ने कहा कि वह भारतीय कप्तान को रोकने की रणनीति तैयार कर चुके हैं और उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे। 17 सितंबर से एडिलेड में डे नाइट टेस्ट से सीरीज की शुरुआत होगी।

    हमें अपनी भावना पर काबू रखना होगा, वह (विराट कोहली) एक महान खिलाड़ी हैं, एक बेहतरीन नेता। मैंने यह बात कई बार कही है कि मेरे अंदर विराट कोहली के लेकर काफी सम्मान है लेकिन हमें उनके खिलाफ बहुत ही अच्छी रणनीति बनाकर उतरने वाले हैं क्योंकि इस बात का अंदाजा हम सभी को है कि वह एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए कितना महत्व रखते हैं। हमें अपनी योजना को सही तरीके से अमल में लाना होगा। उम्मीद करते हैं कि हम उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे।

    भारतीय टीम ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हराया था। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय टीम ने ऐसा करने में कामयाबी पाई। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली थी। दोनों को बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने की वजह से एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

    दिन के आखिरी में जो बात सबसे ज्यादा असर छोड़ने वाली है वो स्कोर बोर्ड पर लगा रन ही होता है। उम्मीद करते हैं कि हम अपनी योजनो को सही तरीके से चला पाएंगे। अब तक हम उनका काफी कुछ देख चुके हैं और उनको भी हमारी टीम का काफी कुछ देखने को मिला है। इसी वजह से मुझे लगता है यह वाकई एक अच्छी प्रतियोगिता होने वाली है।

     

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब इस ऑलराउंडर को मौका मिला

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, खासकर टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम ने अब तक कई बदलाव किए हैं। हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों का चोटिल होना है। अब ऑलराउंडर मोइजेज हेनरिक्स को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने कर दी है।

    तेज गेंदबाज सीन एबॉट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड यानी एससीजी में डे-नाइट टूर मैच के दौरान काफ स्ट्रेन का शिकार हुए थे। ऐसे में वे ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्यों के साथ एडिलेड की यात्रा नहीं करेंगे। हेनरिक्स ने दूसरे प्रैक्टिस मैच में भाग लेना चाहा था, लेकिन वो इंजर्ड थे और अब पाया गया है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में बहुत कम चोट है और वे जल्द इससे उबर जाएंगे और पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

    33 वर्षीय हेनरिक्स, जिन्होंने साल 2016 में आखिरी टेस्ट खेला था, उन्होंने सोमवार की सुबह फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ेंगे। हेनरिक्स टीम में दो नए चेहरों में से एक हैं, जिसमें विक्टोरिया के बल्लेबाज मार्कस हैरिस डेविड वार्नर की चोट के कारण वापस बुलाए गए हैं, जिन्हें पिछले महीने एससीजी में दूसरे वनडे मैच में एडिक्टर स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था।

    ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम इस प्रकार है

    टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, नैथन ल्योन, माइकल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोव्सकी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर।

     

  • सभी का BCCI की AGM से दो दिन पहले होगा कोरोना टेस्ट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बीसीसीआइ की 89वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) अहमदाबाद में 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को सूचित किया कि यह एजीएम मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में होगी। 22 दिसंबर को सभी सदस्यों का कोरोना के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा और इसका परिणाम अगले दिन 23 दिसंबर को आएगा।

    सचिव शाह ने राज्य संघों को भेजे मेल में लिखा कि बीसीसीआइ अपनी एजीएम 24 दिसंबर को आयोजित कर रहा है। अधिकारियों ने तय किया है कि यह अहम बैठक मोटेरा में होगी। जैसा कि आप सभी को पता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, बीसीसीआइ की मेडिकल टीम आपकी सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान आप लोगों को सौंपेगी। एजीएम में घरेलू क्रिकेट को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए चर्चा की जाएगी। आप लोगों के समर्थन की ही वजह से हम यूएई में आइपीएल का आयोजन कर पाए थे। अब समय है कि हम अपने घरेलू क्रिकेट को भी इसी तरह सफलता के साथ आयोजित कराएं।

    इस एजीएम में दो नई आइपीएल टीमों को शामिल करने पर भी चर्चा की जाएगी। आइपीएल में इस समय आठ टीमें खेलती हैं। राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों को दो नई टीमों को आइपीएल में शामिल करने की मंजूरी देनी होगी। अदानी गुप और संजीव गोयनका का आरपीजी ग्रुप आइपीएल टीमें खरीदने को इच्छुक है। एजीएम में 23 मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें उपाध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा भी शामिल है। यह पद माहिम वर्मा के इस्तीफे के बाद खाली है। माहिम अब उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव हैं।

    बीसीसीआइ की एजीम में तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस मीटिंग में कुछ सदस्य राज्य संघों के बगावती तेवर भी देखे जा सकते हैं, क्योंकि सामने आया है कि कुछ राज्य संघ इस बात से सहमत नहीं हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में उनको एक भी मैच नहीं मिला है।

     

  • इन खिलाड़ियों को पिंक बॉल टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जा चुकी है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 17 दिसंबर से पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ चार मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी। पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम और टिम पेन की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम किन 11-11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है, इसके बारे में जान लीजिए।

    भारतीय टीम की बात करें तो रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तान विराट कोहली ओपनिंग जोड़ी के तौर पर मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल से पारी की शुरुआत करा सकते हैं। इसके अलावा टीम में एक बदलाव विकेटकीपर के तौर पर देखा जा सकता है, जिसमें कप्तान कोहली अनुभवी रिद्धिमान साहा के साथ जाना पसंद करेंगे। वहीं, अगर रवींद्र जडेजा पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो फिर उनके स्थान पर हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है, लेकिन गेंदबाज के तौर पर जडेजा ही प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे।

    इसके अलावा स्पिनर के तौर पर अश्विन भी टीम में बने रह सकते हैं। तेज गेंदबाजी की यूनिट मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह के रूप में रहने की उम्मीद है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटों से परेशान है। ऐसे में कुछ युवा चेहरे कंगारू टीम में देखे जाएंगे, क्योंकि पहले मैच में डेविड वार्नर मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में मार्कस हैरिस से कंगारू टीम पारी की शुरुआत करा सकती है। मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव देखे जा सकते हैं।

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

    ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

    जो बर्न्स, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, टिम पेन (विकेटकीपर/कप्तान), कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन और जोश हेजलवुड।

     

  • बिशन सिंह बेदी उतरे कीर्ति आजाद के समर्थन में, कहा, दिल्ली की छह रणजी ट्रॉफी जीत में उनका बड़ा योगदान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कीर्ति आजाद के दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में चयनकर्ता के पद पर किए गए आवेदन को ठुकराने का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी कीर्ति के समर्थन में उतर आए। उन्होंने डीडीसीए लोकपाल से इसकी शिकायत की है। डीडीसीए में उनके आवेदन को यह कहकर ठुकरा दिया गया था कि वह 60 वर्ष के अधिक उम्र के हैं और वह छह वर्ष तक डीडीसीए में चयनकर्ता रह चुके हैं।

    बेदी ने लोकपाल को लिखा कि डीडीसीए के विज्ञापन के जरिये योग्य क्रिकेटरों से चयनकर्ता, कोच और अन्य सहायक स्टाफ के आवेदन मांगे थे। कीर्ति आजाद ने वरिष्ठ चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया था। योग्य होने के बावजूद डीडीसीए ने उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया। वहीं, डीडीसीए की सीएसी ने पांच क्रिकेटरों को गुरुवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया। इसको लेकर उन्होंने वजह बताई कि कीर्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और दूसरी बात, वह डीडीसीए में छह वर्ष तक चयनकर्ता रह चुके हैं। ये दोनों ही बात गलत हैं। पहली, कीर्ति सितंबर 2002 से सितंबर 2004 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे थे। साथ ही साथ वह इस दौरान दिल्ली के भी चयनकर्ता थे। ऐसे में वह सिर्फ दो वर्ष तक चयनकर्ता थे।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार किसी भी अधिकारी की उम्र 70 से अधिक नहीं होनी चाहिए। मौजूदा जानकारी के अनुसार, डीडीसीए प्रबंधन इन दो वजहों से ही कीर्ति को यह मौका नहीं देना चाहता है। यहां यह जानना जरूरी होगा कि कीर्ति ने 142 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 32 अंतरराष्ट्रीय मैच भी। दिल्ली की छह रणजी ट्रॉफी जीत में उनका बड़ा योगदान रहा है। मुझे यह जानकार कोई अचंभा नहीं होगा कि लोकपाल के बीच में आने से पहले अगर डीडीसीए चयनकर्ता पैनल के चयन की घोषणा शुक्रवार को कर दें। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अगले कुछ दिनों में शुरू होनी है और कोर्ट की ओर से कोई भी देरी डीडीसीए को मौका देगी कि वह अपनी मर्जी चलाए। डीडीसीए कीर्ति को साक्षात्कार से रोक नहीं सकता है।