Category: sports

  • IPL-13 : दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद पहुंची, बेंगलोर बाहर

    [object Promise]

    2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है जहां उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस क्वालीफायर को जीतने वाली टीम फाइनल में मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। हैदराबाद ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में बेंगलोर को छह विकेटों से हरा दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई और बेंगलोर के पहले खिताब जीतने के इंतजार को और एक सीजन के लिए बढ़ दिया।

    बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी की थी लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। उसने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। इसमें अब्राहम डिविलियर्स (56 रन, 43 गेंद, 5 चौके) की अर्धशतकीय पारी का अहम योगदान रहा। हैदराबाद ने केन विलियम्सन (नाबाद 50, 44 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और जेसन होल्डर की अंत में खेली गई नाबाद 24 रनों की पारी के बलबूते 19.4 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    हैदराबाद के सामने लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था। जरूरत थी तो अच्छी शुरुआत की। रिद्धिमान साहा की जगह इस मैच में खेल रहे श्रीवत्स गोस्वामी पारी की शुरुआत करने आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें खाता नहीं खोलने दिया।

    सिराज ने डेविड वार्नर (17) को भी आउट कर दिया। इस मैच में वापसी करने वाले लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने बेंगलोर के एक और बड़े कांटे मनीष पांडे (24) को पवेलियन भेज बेंगलोर को तीसरी सफलता दिला दी। मनीष का कैच भी डिविलियर्स ने पकड़ा।

    युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (7) के पास मुश्किल स्थिति में फंसी टीम को शानदार पारी खेल बाहर निकालने का मौका था। उनकी इस कोशिश के बीच में आए युजवेंद्र चहल। चहल ने प्रियम को जाम्पा के हाथों कैच कराया।

    12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 68/4 था। यहां से होल्डर और विलियम्सन ने 65 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

    बेंगलोर के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। डिविलियर्स को छोड़कर और कुछ हद तक एरॉन फिंच को छोड़कर कोई और बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने पैर नहीं जमा सका।

    कप्तान विराट कोहली इस मैच में देवदत्त पडिकल के साथ पारी की शुरुआत करने आए। इन दोनों बल्लेबाजों को जेसन होल्डर ने सस्ते में आउट कर दिया। पहले कोहली (6) आउट हुए और फिर पडिकल (1) रन बनाकर चलते बने।

    फिंच ने 32 रन बनाए और डिविलियर्स के साथ मिलकर 41 रनों की साझेदारी निभाई जो बेंगलोर की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। फिंच शहबाज नदीम की गेंद पर आउट हुए। यहां से बेंगलोर ने कुछ विकेट लगातार खो दिए। मोइन अली (0) शिवम दुबे (8) वॉशिंगटन सुंदर (5) जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

    डिविलियर्स से बेंगलोर को उम्मीदें थीं कि वह टीम को 150 के पार तो पहुचा देंगे लेकिन टी.नटराजन की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। यही कारण रहा कि बेंगलोर सम्मानजनक स्कोर भी नहीं कर पाई।

  • बोर्ड पर रन नहीं थे हमारे पास : कोहली

    [object Promise]

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर शुक्रवार को टूट गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलोर को लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके पास स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं था इसलिए टीम मैच नहीं बचा सकी।

    बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। हैदराबाद ने दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    मैच के बाद कोहली ने कहा, “अगर आप पहली पारी की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अच्छा स्कोर था। दूसरे हाफ में हम जिस स्थिति में थे वो शायद बेहतर थी। मेरे विचार में तो हमारे पास अच्छा स्कोर नहीं था।”

    कोहली ने कहा कि इस सीजन से कुछ खिलाड़ियों ने उनके शानदार प्रदर्शन किया।

    कोहली ने कहा, “कुछ खिलाड़ी हमारे लिए अच्छे साबित रहे और उनका सीजन भी अच्छा रहा। देवदत्त पडिकल, मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल और अब्राहम डिविलियर्स हमेशा की तरह शानदार रहे। कुछ सकारात्मक चीजें रहीं। पडिकल ने शानदार क्लास और प्रतिभा दिखाई। एक सीजन में 400 रन बनाना आसान नहीं रहता है।”

    कोहली ने कहा कि यह सीजन आईपीएल का काफी प्रतिस्पर्धी सीजन रहा।

    उन्होंने कहा, “यह मुश्किल साल रहा। यह आपको बताता है कि आईपीएल में टीमों की ताकत क्या है। आपके पास होम एंड अवे जैसी स्थिति नहीं थी इसलिए जब स्थितियां सभी के लिए समान रहती हैं तो टीम की असल क्षमताएं निकल कर सामने आती हैं।”

    उन्होंने कहा, “यहां आकर खेलना शानदार रहा। यहां काफी बड़ी चीज हो रही है और हम उसमें योगदान दे काफी खुश हैं। हम इसका हिस्सा बन और प्रशंसकों को खुशी के पल देने से खुश हैं।”

  • सुपरनोवाज खिताबी हैट्रिक लगा पाएगी या फिर मिलेगा नया चैंपियन

    [object Promise]

    शारजाह। Womens T20 Challenge 2020 का फाइनल मुकाबला सोमवार 9 नवंबर को ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से मिताली राज की कप्तानी वाली टीम वेलोसिटी बाहर हो गई है, क्योंकि वेलोसिटी टीम का नेट रन रेट खराब था। वहीं, एक-एक मुकाबला जीतकर और बेहतर नेट रन रेट के साथ दो बार की वुमेन आइपीएल चैंपियन सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स फाइनल में पहुंच गई हैं।

    सुपरनोवाज की टीम सोमवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले वुमेंस टी20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स से भिड़ेगी। सुपरनोवाज की निगाहें खिताबी हैट्रिक पर होंगी, जबकि ट्रेलब्लेजर्स की टीम वुमेंस टी20 चैलेंज की नई चैंपियन बनना चाहेगी। दोनों टीमें इससे पहले शनिवार को एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को करीबी मुकाबले में दो रन से हराया था। ऐसे में फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।

    टूर्नामेंट की तीसरी टीम वेलोसिटी दो मैचों में एक जीत पाई थी, जबकि दूसरे मैच में टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जहां टीम ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। टूर्नामेंट में तीनों टीमों ने दो-दो मैच खेले थे। आखिरी लीग मैच की बात करें तो सुपरनोवाज ने शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पूरे ओवर खेलने बाद 144 रन ही बना पाई थी और मुकाबला 2 रन से हार गई थी।

    सुपरनोवाज को एक बार फिर से चमारी अट्टापट्टु से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 48 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली थी। वहीं, ट्रेलब्लेजर्स की टीम चाहेगी कि एक बार फिर से एकजुट प्रदर्शन किया जाए, जिसके चैंपियन का तमगा स्मृति मंधाना की टीम के सिर सजे। ये मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

    गौरतलब है कि इससे पहले सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स के बीच साल 2018 में एकमात्र मैच खेला था। उस मैच में सुपरनोवाज ने जीत हासिल की थी, जबकि साल 2019 में खेले गए मैच में ट्रेलब्लेजर्स ने 2 रन से सुपरनोवाज को हराया था। वहीं, इस साल एक बार फिर से सुपरनोवाज ने पलटवार किया है। ऐसे में ट्रेलब्लेजर्स के पास न सिर्फ बदला लेने का मौका होगा, बल्कि खिताबी जीत हासिल करने का भी मौका होगा।

    ट्रेलब्लेजर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

    डीयांड्रा डॉटिन, स्मृति मंधाना (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, दयालन हेमलता, नट्टकन चंतम, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टेन, राजेश्वरी गायकवाड़ और झूलन गोस्वामी।

    सुपरनोवाज की संभावित प्लेइंग इलेवन

    प्रिया पूनिया, चमारी अट्टापट्टू, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शशिकला सिरिवर्धने, राधा यादव, अनुजा पाटिल, शकेरा सेलमैन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव और आयाबोंगा खाका।

     

  • दिल्ली के पहली बार IPL फाइनल में पहुंचने पर सहवाग ने मजेदार प्रतिक्रिया शेयर की सलमान के मीम के साथ

    [object Promise]

    नई दिल्ली।  51 दिनों की उठा-पठक के बाद आखिरकार रविवार को कोरोना वायरस महामारी के बीच चुनौतपूर्ण माहौल में यूएई में हुए आइपीएल-13 को दोनों फाइनलिस्ट मिल गए। अंतिम लीग मुकाबला शुरू होने से पहले तक भी कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल था। अबूधाबी में दिल्ली कैपिटल्स के 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराने के बाद अंत में अंक तालिका की दो शीर्ष की टीम ही फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं। दिल्ली की टीम आइपीएल इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है, जहां उसका सामना चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से मंगलवार को दुबई में होगा।

    दिल्ली की टीम के फाइनल में पहुंचने पर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर मजेदार रिएक्शन दिया। सहवाग ने ट्वीट करके कहा, टफाइनल में पहुंचने के लिए दिल्ली को शुभकामनाएं। आइपीएल में मौजूदा आठ टीमों में अब तक फाइनल में नहीं खेलने वाली टीम ने फाइनल में जगह बना ली। 2020 और बहुत कुछ दिखाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान का मीम शेयर की। इस पर लिखा था, ‘ ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में।’

    वहीं टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरैश रैना ने ट्वीट किया, ‘फाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली को शुभकामनाएं। इसी तरह ईमानदारी और समर्पण से खेलते रहें। मुंबई के साथ रोमांचक फाइनल का इंतजार। दोनों टीमों को मेरी शुभकामनाएं।’

    पिछले वर्ष दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बनाने से एक कदम से चूक गई थी, जहां दूसरे क्वालीफायर में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। दिल्ली की टीम ने पिछली गलतियों से इस बार सुधार किया और कोच रिकी पोंटिंग के निर्देशन में एक अलग ही टीम बनकर इस सत्र में उतरी। शुरआती मैचों को ही जीतकर दिल्ली की टीम ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया था, लेकिन टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी दौर में वह लय से भटक गई थी, जिसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। पहले क्वालीफायर में उन्हें मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था।

  • फाइनल से पहले दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग की मुंबई इंडियंस को चेतावनी, चली बयानी चाल

    [object Promise]

    दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहली बार जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है टीम को ठोकर भले लगी है लेकिन अहम मुकाबलों में टीम ने बेहतर खेल दिखाया है दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस को चेताते हुए कहा कि दिल्ली की टीम का सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।

    पोंटिंग ने कहा कि हम इस बार खुश हैं। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है, लेकिन हम यहां पर आइपीएल जीतने आए हैं और हम इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन लीग चरण के अंत में थोड़ा भटक गए, लेकिन हमारी टीम ने अच्छी वापसी की। उम्मीद है कि हमारी टीम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी। यह मायने नहीं रखता है कि हम उनसे तीन मुकाबले हारे हैं। हर टीम कुछ मैच जीती हैं, कुछ हारी है।

    पोंटिंग ने कहा कि आइपीएल के फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होता है। कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं कर पाया है। शुक्र है कि मैंने दिल्ली की पहले भी कोचिंग की है और दूसरी टीम का मैं एक समय कप्तान रहा था।

    दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में

    13वें सीजन में आखिरकार दिल्ली की टीम ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई। तीसरी बार टीम ने क्वालीफायर 2 में उतरी दिल्ली ने पहली बार जीत हासिल कर फाइनल में कदम बढ़ाया। 2012 और 2019 में भी टीम ने क्वालीफयर 2 खेला था लेकिन जीत 2020 में जाकर मिली है।

     

  • मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार रोहित की कप्तानी में जीता IPL खिताब….

    [object Promise]

    नई दिल्ली। IPL 2020 Final MI vs DC: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आइपीएल 2020 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। दिल्ली की टीम 12 साल के इंतजार के बाद फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रेयस की कप्तानी वाली इस टीम को निराश होना पड़ा। आइपीएल के 13 सीजन में मुंबई छठी बार फाइनल में पहुंची थी और पांचवीं बार उन्होंने खिताब पर कब्जा किया।

    वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में ये टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची और पांचों बार खिताब जीतने में सफल रही। आइपीएल में सफलता के मामले में रोहित सबसे आगे थे और इस साल उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि इस लीग में फिलहाल उनके जैसा कोई कप्तान नहीं है। आइपीएल के शुरुआत साल में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन 2013 में रोहित के कप्तान बनने के बाद टीम की किस्मत पलट गई और ये सबसे सफल टीम बन गई। आइए एक नजर डालते हैं टीम की आइपीएल में 13 सीजन के सफर पर।

    मुंबई का पिछले 13 साल में आइपीएल में प्रदर्शन-

    2008- पांचवां स्थान

    2009- सातवां स्थान

    2010- दूसरा स्थान (उप-विजेता)

    2011- तीसरा स्थान

    2012- चौथा स्थान

    2013- विजेता

    2014- चौथा स्थान

    2015- विजेता

    2016- पांचवा स्थान

    2017- विजेता

    2018- पांचवां

    2019- विजेता

    2020- विजेता

    मुंबई इंडियंस ने पिछले साल भी आइपीएल खिताब जीता था और इस साल भी इस टीम ने ये कमाल किया। अब इस लीग में लगातार दो साल खिताब जीतने वाली वो दूसरी टीम बन गई। इससे पहले सीएसके ऐसा कर चुकी है। वैसे आइपीएल 2020 के फाइनल में पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए।

  • ग्राउंड के बदलाव की स्थिति में न्यूजीलैंड के पास बैकअप प्लान है

    [object Promise]

    ऑकलैंड| न्यूजीलैंड इस महीने की आखिर में वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के साथ अपने घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत करेगी। इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने आश्वस्त किया है कि अगर आयोजन स्थल पर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो उसके पास मैदान बदलने को लेकर बैकअप प्लान है। न्यूजीलैंड को इस समर में वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया (पुरुष और महिला) तथा महिला क्रिकेट टीमों की मेजबानी करनी है।

    एनजेडसी ने अपनी वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा, ” अगर किसी जगह पर मैच होने हैं और उस आयोजन स्थल के आसपास कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो न्यूजीलैंड क्रिकेट के पास आयोजन स्थल को बदलने के बैकअप प्लान्स हैं। मैच अभी भी बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे।”

    न्यूजीलैंड को तीन टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इसके बाद उसे पाकिस्तान के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट, आस्ट्रेलिया के साथ पांच टी-20 और बांग्लादेश के साथ तीन वनडे तथा तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

    वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड में है और उसके कुछ सदस्यों ने आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने विंडीज को ट्रेनिंग करने की इजाजत देने से मना कर दिया और अब उसने क्वारंटीन के नियमों को सख्त कर दिया है।

  • आस्ट्रेलियाई टीम नस्लवाद के खिलाफ नंगे पैर घेरा बना विरोध दर्ज कराएगी

    [object Promise]

    सिडनी| तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को कहा कि आस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम हर अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से पहले नस्लवाद के खिलाफ नंगे पैर घेरा बनाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। कमिंस ने माना कि उनकी टीम ने नस्लवाद के खिलाफ पहले ज्यादा कुछ नहीं किया।

    ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कमिंस के हवाले से लिखा है, “‘हमने नंगे पर घेरा बनाकर खड़े होने का फैसला किया है। हम इसे हर सीरीज में करना चाहते हैं और यह हमारे लिए काफी आसान फैसला रहा। एक बार जब आपको इस चीज के बारे में पता चल जाता है तो यह आसान फैसला होता है। सिर्फ खेल के तौर पर ही नहीं हम इंसानियत के तौर पर भी नस्लवाद के खिलाफ हैं।”

    उन्होंने कहा, “हम अपना हाथ ऊपर कर कह सकते हैं कि हमने अतीत में इसके खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं किया है, लेकिन हम बेहतर करना चाहते हैं। इसलिए यह एक छोटी चीज है जो हम इन गर्मियों में जोड़ना चाहते हैं।”

    कमिंस ने कहा कि खिलाड़ी निजी तौर पर इस संबंध में अलग-अलग तरीके से अपना रुख जाहिर कर सकते हैं लेकिन एक टीम के तौर पर नंगेपैर घेरा बनाकर खड़ा होना उन्हें सबसे उपयुक्त लगा।

    उन्होंने कहा, “साथ ही हम अपनी शिक्षा को लेकर काम करने वाले हैं। हम आस्ट्रेलिया के अपने इतिहास के बारे में सीखने वाले हैं।”

    वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच और इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को सीरीज में नस्लवाद के खिलाफ आवाज न उठाने और नस्लवाद के विरोध में एक घुटने पर न बैठने के कारण आड़े हाथों लिया था।

    इसकी शुरुआत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज से हुई थी लेकिन आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीजों में ऐसा देखने को नहीं मिला था।

  • ऑस्टेलिया : रन बनाने के लिए इस शॉट पर ध्यान दे रहे केएल राहुल, टेनिस रैकेट का ले रहे सहारा

    [object Promise]

    सिडनी, प्रेट्र। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के दौरान यूएई की धीमी पिचों पर लगभग दो महीने तक खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने सोमवार को पारंपरिक टेनिस गेंद से अभ्यास के साथ ऑस्ट्रेलिया की जीवंत पिचों पर खेलने की तैयारी की। फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल ने अपने पुल शॉट को बेहतर करने के लिए कड़ा अभ्यास किया। बीसीसीआइ द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेनिस रैकेट का इस्तेमाल करते देखा गया।

    [object Promise]
    बीसीसीआइ द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में लोकेश राहुल पुल शॉट को बेहतर करने के लिए कड़ा अभ्यास करते नजर आए। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उन्हें टेनिस रैकेट से थ्रो-डाउन देते दिखे। गौरतलब है कि टीम इंडिया को यहां वनडे. टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है।

    अश्विन, भारत की सीमित ओवरों की टीम के कार्यवाहक उप कप्तान राहुल को सर्विस करके गेंद खिला रहे थे और इस दौरान उनकी पसलियों को निशाना बना रहे थे। टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह गुलाबी कूकाबूरा गेंद के साथ गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

     

    पुकोवस्की को जगह मिलने की संभावना नहीं : गिलक्रिस्ट

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि उभरते हुए बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि चयनकर्ता दबाव का सामना कर रहे जो ब‌र्न्स को बाहर करने से हिचक रहे हैं। गिलक्रिस्ट ने हालांकि स्वीकार किया कि पुकोवस्की को खिलाने के ठोस कारण हैं।

    गिलक्रिस्ट ने कहा कि पुकोवस्की के शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक के साथ मजबूत दावा पेश करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पारी का आगाज करने के लिए ब‌र्न्स और डेविड वार्नर की जांची-परखी जोड़ी पर भरोसा करने की संभावना है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी सोमवार को यह इशारा किया है कि पुकोवस्की को पदार्पण करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पेन ने कहा है कि वह चाहते हैं जो ब‌र्न्स भारत के खिलाफ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएं।

  • यह प्रतिक्रिया दी सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के अभ्यास वीडियो पर…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को निराश समझा जा रहा था। इस बात की पुष्टि उस समय हुई थी, जब सूर्यकुमार ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर एक विवादित ट्वीट को लाइक कर दिया था। इसके बाद उनकी आलोचना हुई थी, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

    दरअसल, सूर्यकुमार ने उस ट्वीट को लाइक किया था, जिसमें एक मेमे में विराट कोहली को कागजी कप्तान बताया गया था। हालांकि, बाद में सूर्यकुमार यादव ने उस ट्वीट को अनलाइक कर दिया था, लेकिन उनका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। विवादित ट्वीट को लाइक करने के बाद उनको विराट के फैंस से आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन अब उन्होंने दिखा दिया है कि वे विराट कोहली का कितना सम्मान करते हैं।

    मंगलवार को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के नवीनतम ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। भारतीय कप्तान ने सिडनी में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से एक क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वे भारत के गेंदबाजों का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूर्यकुमार यादव ने लिखा: “एनर्जी, बल्ले की ध्वनि और डोमिनेशन देखने के लिए बेताब हूं।”

    बता दें कि आइपीएल के पिछले तीन सीजन में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। यहां तक कि भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 2020 के आइपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों की 15 पारियों में 40 के औसत से 480 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं और 145 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं।