Category: sports

  • दुबई पहुंचीं धनश्री वर्मा, अनुष्का शर्मा के साथ युजवेंद्र चहल को चीयर करने…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दुबई में आईपीएल 2020 के मैच खेले जा रहे हैं। इस बार टीमों को चीयर्स करने के लिए दर्शक भी मैदान में नहीं हैं और टीम को चीयर्स करने सिर्फ कुछ खास लोग ही जा रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस विराट कोहली अपने हस्बैंड और उनकी टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। अब इसमें युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा का नाम जुड़ गया है, जो युजवेंद्र चहल को चीयर करने के लिए दुबई पहुंची हैं। पहले कुछ दिन क्वारंटाइन रहने के बाद धनश्री स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्हें युजवेंद्र चहल के विकेट लेने के बाद खुशी से ताजी बजाते हुए भी देखा गया।

    धनश्री ने खुद इसकी जानकारी दी है और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में धनश्री आरसीबी के खिलाड़ियों और अनुष्का शर्मा के साथ सेल्फी लेती नज़र आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा भी आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच में नज़र आई थीं। अनुष्का अभी प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप के साथ नज़र आईं। धनश्री की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में भी अनुष्का शर्मा नज़र आ रही हैं और एक्ट्रेस की वैसे भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

    धनश्री ने कई फोटो शेयर की है, जिसमें एक फोटो में वो अनुष्का के साथ नज़र आ रही हैं। जबकि एक फोटो उन्होंने युजवेंद्र की शेयर की है और एक फोटो में वो खुद अकेले नज़र आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में वो पेवैलियन बैठी दिखाई दे रही हैं। धनश्री की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो को शेयर किए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और इसे करीब साढ़े 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

    धनश्री व्हाइट जैकेट में नज़र आ रही हैं और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस में नज़र आ रही हैं और काफी खुबसूरत लग रही हैं। अनुष्का की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। वहीं, अगर मैच की बात करें तो मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए. जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

  • तीन सुपर ओवर खेले गए आईपीएल सुपर संडे में, सहवाग ने कहा …

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आइपीएल के इतिहास में रविवार का दिन प्रशंसकों के लिए रोमांच का दिन बन गया, जब अबूधाबी और दुबई में एक दिन में एक ही नहीं, बल्कि तीन सुपर ओवर खेले गए। आइपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब एक मैच में दो सुपर ओवर हुए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिन के पहले का फैसला भी सुपर ओर में हुआ। वहीं, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में दो सुपर ओर हुए।

    वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके कहा कि दिन एक, सुपर ओवर दो। बहुत नाइंसाफी है। 2020 की सबसे अच्छी बात, इंडियन प्रीमियर लीग के कारण। सुपर ओवर में मंयक अग्रवाल की शानदार फील्डिंग और बल्लेबाजी पर उन्होंने ट्वीट करके कहा कि अग्रवाल जी का जवाब नहीं। ब्राउंड्री पर शानदार बचाव। दूसरे सुपर ओवर में यूनिवर्स बॉस के साथ आराम से अपना काम किया। क्या रविवार है

    युवराज सिंह ने कहा कि विश्व कप 2019 का फाइनल और मुंबई बनाम पंजाब में कौन मैच बेहतर था। अविश्वसनीय। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई के लिए  मुंबई  के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए केएल राहुल गेमचेंजर। शानदार अंत क्रिस गेल और मंयक अग्रवाल।

    हर्षा भोगले ने ट्वीट करके कहा कि पहली बार मैं एक दूसरा सुपर ओवर देख रहा हूं! पोलार्ड और हार्दिक के खिलाफ गेल और मयंक? मैक्सवेल और सूर्य यादव रिजर्व में? जॉर्डन और बोल्ट गेंदबाज? मुहम्मद कैफ ने ट्वीट करके कहा कि  भाई लोगों, यह आइपीएल निश्चित रूप से कमजोर दिल के लोगों के लिए नहीं है।

    इरफान पठान ने ट्वीट करके कहा कि ओके सॉरी एक दिन में दो नहीं बल्कि तीन सुपर ओवर। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा कि बाबा जी आज के लिए इतना बहुत है…. अब लाइफ को थोड़ा बोरिंग बना दो।

    दिन का पहला सुपर ओवर

    दिन का पहला सुपर ओवर सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस सत्र का अपना पहला मैच खेल रहे लॉकी फग्र्यूसन ने डेविड वार्नर (00) और अब्दुल समद (02) के विकेट निकालकर हैदराबाद को दो रन पर ही रोक दिया। जवाब में दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन ने तीन रन बनाकर कोलकाता को जीत दिला दी।

    दूसरे मैच का पहला सुपर ओवर 

    दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने हुई। पहले सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह की अच्छी गेंदबाजी की मदद से पंजाब की टीम पांच रन ही बना पाई। जवाब में शमी ने पंजाब की टीम को निराश नहीं किया और फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा को जीत के लिए छह रन बनाने नहीं दिए और मैच को फिर से दूसरे सुपर ओवर में भेज दिया।

    दूसरे मैच का दूसरा सुपर ओवर

    पंजाब की ओर से इस बार क्रिस जॉर्डन को गेंद दी गई और उन्होंने इस ओवर में 11 रन दे दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल उतरे, जबकि मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को गेंदबाजी का भार दिया गया। गेल ने पहली ही गंेद पर छक्का जड़ दिया और फिर एक रन लिया। फिर मयंक ने अगली दो गेंदों पर दो चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई।

     

  • दबाव था एशियाड 2010 में दोहा खिताब बचाने का: पंकज आडवाणी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। स्नूकर और बिलियर्डस में कुल 23 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने खुलासा किया है कि ग्वांग्झोउ में 2010 एशियाई खेलों में 2006 में दोहा में जीते गए खिताब को बचाने का उन पर दबाव था। आडवाणी ने 2006 दोहा एशियाई खेलों में बिलियर्डस में स्वर्ण पदक जीता था और वह ग्वांग्झोउ 2010 एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरे थे, जहां उन्हें अपने पिछले खिताब का बचाव करना था।

    आडवाणी ने ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के शो ‘द-ए गेम’ में बातचीत के दौरान यह बात कही।

    आडवाणी ने कहा, ” जब मैं 21 साल का था तो एशियाई खेल मुझे एक अलग स्तर का लगा था। वहां बहुत दबाव था क्योंकि न केवल आपकी की बिरादरी के लोग आपको देख रहे हैं, बल्कि पूरी खेल दुनिया, विशेष रूप से महाद्वीप, भारतीय अधिकारी, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और हर किसी की नजर आप पर और खेल पर है, क्योंकि वे हर खेल से पदक जीतने की उम्मीद रखते हैं।”

    आडवाणी ने 2010 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जिताकर भारत को इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

    उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि हमने बहुत से कांस्य और रजत पदक जीते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह भारत के लिए (प्रतियोगिता में) पहला स्वर्ण पदक होगा। इसलिए वह दबाव मुझ पर भाग्यशाली नहीं था। लेकिन स्वर्ण जीतने और एशियाई खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने का दबाव, निश्चित रूप से मुझ पर भारी पड़ रहा था।”

    35 वर्षीय आडवाणी ने आगे कहा, ” जब मैं 62 अंक पर था और मुझे 38 अंक और चाहिए थे, तो मैंने बहुत ही साधारण गलती की और मुझे लगा कि शायद यह बहुत महंगा पड़ सकता है। फिर मुझे अंतिम झटका लगा और इस बार मैं खुद को तैयार करना चाहता था और थोड़ा समय लेकर और यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैंने फिनिश लाइन पार कर ली।”

  • महान क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती कराया गया

    [object Promise]

    भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव का दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। कपिल को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं

    कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार साल 1983 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। कपिल देव की गिनती दुनिया के शानदार ऑलराउंडरों में होती है। कपिल देव भारत की ओर से 131 टेस्ट मैचों में 5,248 रन बनाने के अलावा 434 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। कपिल के नाम 225 वनडे मैचों में 3,783 रन और 253 विकेट भी दर्ज हैं।

  • हम अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं : धोनी

    [object Promise]

    चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल-13 में खराब फॉर्म को भी बदस्तूर जारी रहा। शेख जाएद स्टेडियम में उसे राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हरा दिया। तीन बार की विजेता के लिए इससे बुरा सीजन आईपीएल में कभी नहीं रहा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इससे निराश हैं। मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह टीम की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

    धोनी ने कहा, “हमें देखना होगा कि क्या हमारी प्रक्रिया गलत है। परिणाम तो प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन एक बात सच्ची है कि अगर आप प्रक्रिया पर ध्यान दोगे तो परिणाम का दबाव ड्रेसिंग रूम में नहीं आएगा। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, “आप ज्यादा छंटाई नहीं करते हो क्योंकि तीन-चार-पांच मैच के बाद आप किसी चीज को लेकर आश्वस्त नहीं होते हो। असुरक्षा ऐसी चीज है जो आप अपनी टीम में नहीं चाहते हो।”

    पिच को लेकर धोनी ने कहा, “इस पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी। मैं बीच में रवींद्र जडेजा को लेकर इसलिए आया, क्योंकि मैं देखना चाहता था कि इस पर गेंद कितना रुक रही है। लेकिन पहली पारी में जितना रुक रही थी उतना नहीं रुक रही थी। इसलिए मैं फिर तेज गेंदबाजों के पास गया।”

  • लगातार तीसरा ओवर आर्चर को न देकर गलती की: स्मिथ

    [object Promise]

    दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को आठ विकेट से पराजित किया। राजस्थान ने छह विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि हैदराबाद  की पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को तीसरा ओवर न देकर उन्होंने गलती की।

    स्मिथ ने कहा, ‘मैंने टीम के अन्य साथियों से आर्चर को एक और ओवर देने को लेकर बातचीत की। हमने उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। शायद उनसे लगातार तीसरा ओवर कराना चाहिए था।’ आर्चर ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर को पहले ओवर की चौथी गेंद और जॉनी बेयरस्टो को तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चलता किया। इसके बाद स्मिथ ने उन्हें 12 वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी, तब तक मनीष पांडे और विजय शंकर क्रीज जमगए थे। आर्चर के चौथे ओवर में विजयशंकर ने लगातार तीन चौके लगाए। हैदराबाद ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

    जोफ्रा ने दो बड़े विकेट जल्दी लिए

    स्मिथ ने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की। जोफ्रा ने दो बड़े विकेट जल्दी लिए, लेकिन हम इसे जारी नहीं रख सके। विजय और मनीष ने अच्छी बल्लेबाजी की। हैदराबाद की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर सिर्फ चार और जॉनी बेयरस्टो भी सिर्फ 10 रनों का योगदान देने के बाद डग आउट लौट गए। इसके बाद मनीष पांडे (नाबाद 83 रन, 47 गेंद, चार चौके, आठ छक्के) और विजय शंकर (नाबाद 52 रन, 51 गेंद, छह चौके) ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों ने 140 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

    राजस्थान की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर

    बता दें कि राजस्थान की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम ने 11 मैच खेल लिए हैं। चार में उसे जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के भी आठ-आठ अंक हैं, लेकिन दोनों टीमों का रादस्था से बेहतर रन रेट हैं। इसके अलावा दोनों ने 10-10 मैच ही खेले हैं।

     

  • मैक्सवेल का बल्ला आखिर कब चलेगा?

    [object Promise]

    नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने यूएई में जारी आईपीएल के 13वें सीजन में बुरी तरह निराश किया है। फटाफट रन बटोरने और मैच का रुख बदलने के लिए मशहूर मैक्सवेल इस सीजन में 11 मैचों में अब तक सिर्फ 102 रन बटोर सके हैं। आईपीएल इतिहास में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला है।

    मैक्सवेल की जो छवि है, उसे देखते हुए किंग्स इलेवन प्रबंधन ने उन्हें अब तक बाहर नहीं किया है। इस सीजन में उनका अब तक का सर्वोच्च योग 32 रन रहा है, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे।

    इस सीजन में मैक्सवेल ने दिल्ली के खिलाफ एक और मैच में 1, आरसीबी के खिलाफ 5, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 13, मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 11, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 11, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में सात, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 10, मुम्बई इडिंयस के खिलाफ दूसरे मैच में शून्य और सनराइजर्स के खिलाफ शनिवार को 12 रन बनाए।

    मैक्सलेव ने इस सीजन में कुल 100 गेंदें खेली हैं और 102 रन बनाए हैं।

  • राजस्थान के सामने चुनौती मुंबई को रोकने की

    [object Promise]

    अबू धाबी। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस आईपीएल-13 में रविवार को होने वाले दूसरे मैच में शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। मुंबई 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के बाद 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। इस मैच में जीतने से उसे जो दो अंक मिलेंगे उससे वह 16 अंक लेकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

    वहीं राजस्थान 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ की रेस में तो बनाए रखेगी लेकिन क्वालीफाई करने के लिए जरूरी है कि टीम अपने बाकी के सभी मैच जीते। साथ ही राजस्थान को बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी।

    मुंबई ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी और जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रही है उसे देखकर लगता नहीं है कि राजस्थान जैसी अस्थिर टीम उसके सामने टिक पाएगी।

    पिछले मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे और केरन पोलार्ड ने उनकी जगह टीम की कप्तानी की थी। रोहित को पिछले मैच में आराम दिया गया था और पूरी उम्मीद है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

    रोहित के आने के बाद तय है कि सौरव तिवारी बाहर जाएंगे। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना मुंबई की टीम में दिखती नहीं है।

    क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी पूरे सीजन में शानदार तरीके से रन बना रही है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मध्य क्रम को मजबूती दी है और अंत की ओर पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रूणाल पांड्या हैं।

    गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ी थी। जसप्रीत बुमराह, और नाथन कुल्टर नाइल उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिन में राहुल चहर ने बहुत प्रभावित किया है।

    वहीं अगर राजस्थान की बात की जाए तो उसके लिए बेन स्टोक्स की फॉर्म चिंता का विषय है। वह अभी तक सलामी बल्लेबाजी करते आए हैं। हो सकता है कि टीम प्रबंधन उन्हें मध्य क्रम में आजमाए और जोस बटलर को रॉबिन उथप्पा के साथ पारी की शुरूआत करने भेजे।

    इन दोनों के अतिरिक्त कप्तान स्टीव स्मिथ, और संजू सैमसन से भी टीम को रनों की उम्मीद होगी। राहुल तेवतिया और रियान पराग से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

    राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इन्हीं दोनों राजस्थान की गेंदबाजी को संभाले रखा है और उम्मीद है कि आने वाले मैचों में भी यह टीम के लिए अच्छा करेंगे।

    टीमें (सम्भावित) :

    राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक माकंर्डे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन, बेन स्टोक्स।

    मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

  • भारत करेगा डे नाइट टेस्ट से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बचाने के अभियान की शुरुआत

    [object Promise]

    विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 17 दिसंबर से एडिलेड में मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डे नाइट टेस्ट मैच से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगा। बुधवार को इसकी पुष्टि की गई।

    एडिलेड में होने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दूसरा टेस्ट, सात जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसजीसी) में तीसरा टेस्ट और 15 जनवरी 2021 से गॉबा में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी।

    एडिलेड टेस्ट भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला डे नाइट टेस्ट मैच होगा। दोनों टीमें अब तक एक भी डे नाइट टेस्ट मैच नहीं हारी है। भारत ने अब तक का अपना एकमात्र डे नाइट टेस्ट मैच 2019 में ईडन गॉर्डन में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था।

    आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अब तक न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ चार डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में उसे जीत हासिल हुई है।

    आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया अभी टॉप पर है। भारत ने 2018-19 के आस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन टेस्ट जीते थे और वह पहली बार आस्ट्रेलिया की धरती पर सीरीज जीतने में सफल रही थी।

    भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला और दूसरा वनडे सिडनी में 27 और 29 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम वनडे दो दिसंबर को कैनबरा में होगा।

    वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली टी 20 सीरीज कैनबरा और सिडनी में खेले जाएंगे। पहला मैच चार दिसंबर को कैनबरा में जबकि सीरीज के बाकी दो मैच छह और आठ दिसंबर को सिडनी में खेले जाएंगे।

    आस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ जीती थी जबकि भारत का पिछले पांच वर्षो में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 12-10 का रिकॉर्ड रहा है।

    क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी घोषणा की है। टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया-ए आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह छह से आठ दिसंबर तक ओवल में मैच खेलेगी। इसके अलावा भारतीय टीम आस्ट्रेलिया-ए के साथ सिडनी में 11 से 13 दिसंबर तक एक डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी।

    भारतीय टीम 12 नवंबर को सिडनी पहुंचेगी और 27 नवंबर को होने वाले सीरीज के पहले मैच से पहले 14 दिन तक क्वारंटीन में रहेगी।

  • लगी फटकार पांड्या, मोरिस को

    [object Promise]

    मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस को आचार संहिता के उल्लंघन पर फटकार लगी है। इन दोनों को मुम्बई इंडियंस और आरसीबी के बीच बुधवार को हुए मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

    आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है।

    आईपीएल के मुताबिक पांड्या को आउट करने के बाद मोरिस ने उन्हें विदाई संकेत दिखाया था, जिस पर पांड्या ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी, जो आचार संहिता के हिसाब से उपयुक्त नहीं था।

    दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और इसी कारण आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं हुई।

    मुम्बई की टीम एक आसान जीत के साथ आठ टीमों की तालिका में 16 अंकों के साथ मजबूती पर टॉप पर विराजमान है। उसके हाथ में दो मैच हैं और उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। आरसीबी के 12 मैचों से 14 अंक हैं।