Category: sports

  • शिखर धवन ने दिया श्रेयस के बारे ये बयान…

    शिखर धवन ने दिया श्रेयस के बारे ये बयान…

    दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हैं। लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने के बाद धवन की घरेलू टीम में वापसी हुई थी। उन्होंने दिल्ली के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि अय्यर आइपीएल के आगामी सत्र में टीम का अच्छे से नेतृत्व करेंगे।

    दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर खिलाड़ी धवन ने कहा, एक टीम के तौर पर, हम टूर्नामेंट में अच्छा करने को तैयार हैं। हम आत्मविश्वास से भरे हैं और अच्छा तालमेल आपस में बना रहे हैं। हम सभी अब क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और टीम में ऊर्जा और आपसी समझ बना रहे हैं, जो चाहिए होती है। मुझे लगता है कि हमारे पास यूएई की स्थिति को देखते हुए काफी संतुलित टीम है। दिल्ली ने पिछली बार लंबे अरसे बाद प्लेऑफ में कदम रखा था और इसका श्रेय पूरी टीम की एकजुटता और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को जाता है।

    धवन को लगता है कि कुछ अनुभवी खिलाडि़यों के टीम में आने से अय्यर को कप्तानी में मदद मिलेगी। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, पिछले सत्र में अय्यर ने काफी अच्छे तरीके से टीम की कप्तानी की थी। रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के आने से उनके अनुभव से अय्यर को मदद मिलेगी। वह अय्यर के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। यह टीम के लिए भी काफी अच्छा होगा। मुझे लगता है कि अय्यर के पास सीखने के लिए खुला दिमाग है और वह जूनियर तथा सीनियर दोनों से सीख सकते हैं। वह सही दिशा में टीम की कप्तानी करेंगे।

    रविवार 6 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। दिल्ली की टीम के अपना पहला मुकाबला 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई में खेलना है। यह मैच शाम से साढे सात बजे से खेला जाएगा।

  • विराट कोहली से इंग्लैंड के बल्लेबाज की हुई तुलना होने पर, उन्होंने कहा….

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज डेविड मलान ने पिछले कुछ सालों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद उनकी तुलना भारतीय टीम के कप्तान और तीनों फॉर्मेट के बेस्ट बैट्समैन विराट कोहली से की जाने लगी है, लेकिन मलान मानते हैं कि वे विराट कोहली के आस-पास भी नहीं है। डेविड मलान के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े दमदार हैं, लेकिन विराट कोहली के आंकड़े फिर भी उनसे बेहतर हैं।

    विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका वनडे, टेस्ट और टी20 क्रिकेट का औसत 50 से ज्यादा का है, जबकि डेविड मलान ने अभी सिर्फ 16 टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के लिए खेले हैं। इन 16 मैचों की 16 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए डेविड मलान ने 48.71 के औसत से 1 शतक के साथ 7 अर्धशतक लगाए हैं। करीब 150 के स्ट्राइकरेट से वे 682 रन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बना चुके हैं, जिसके लिए उनकी तुलना विराट से हुई है।

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल के बाद डेविड मलान ने कहा है, “मुझे नहीं लगता कि मैं विराट कोहली और उन लोगों के आस-पास कहीं भी हूं, भले ही नंबर्स यानी आंकड़ों का सुझाव हो। हो सकता है कि अगर मैंने 50 गेम खेले तो मेरी तुलना कुछ हद तक की जा सकती है।” डेविड मलान वास्तविकता से बहुत दूर नहीं है, लेकिन विराट कोहली 76 पारियों में 2794 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    33 वर्षीय डेविड मलान ने जेसन रॉय और बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा है, “मैं जिस प्रकार का खिलाड़ी हूं, मुझे यह जानना पसंद है कि मैं टीम सेटअप के लिए कहां खड़ा हूं, यही कारण है कि मैंने कहा जब आप सीरीज में खेलते हैं तो आपको पता होता है कि आप क्या करने जा रहे हैं।” इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नसीर हुसैन भी डेविड मलान को अविश्वसनीय खिलाड़ी कह चुके हैं।

  • बीबीएल में खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने की युवराज सिंह की है कोशिश

    [object Promise]

    सिडनी| युवराज सिंह की कोशिश बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने की है और वह इसी कारण आस्ट्रेलिया में क्लब की खोज कर रहे हैं। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज के मैनेजर जेसन वार्न ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी आने वाली गर्मियों में बीबीएल में मौके की तलाश में हैं। उन्होंने साथ ही कहा है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) युवराज को बीबीएल में क्लब खोजने में मदद करने को तैयार है।

    जेसन ने कहा, “हम सीए के साथ मिलकर उनके लिए क्लब ढूंढ़ रहे हैं।”

    इस साल बीबीएल का 10वां सीजन खेला जाएगा, लेकिन अभी तक इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं खेला है क्योंकि बीसीसीआई खिलाड़ियों को तब तक आईपीएल के बाहर विदेशी लीगों में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देता जब तक खिलाड़ी संन्यास न ले ले।

    युवराज ने हालांकि संन्यास ले लिया है और वह आईपीएल भी नहीं खेल रहे हैं। इसलिए वह विदेशी लीग खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने ग्लोबल टी-20 लीग और अबु धाबी में टी-10 लीग में शिरकत की थी।

  • अमेरिका ओपन में महिला युगल खिताब जीता ज्वोनरेवा और सीगमंड ने

    [object Promise]

    न्यूयॉर्क| पहली बार किसी टूर्नामेंट में एक साथ खेल रहीं गैर वरीयता प्राप्त लॉरा सीगमंड और वेरा ज्वोनरेवा की जोड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए अमेरिका ओपन में महिला युगल खिताब जीत लिया है। ज्वोनरेवा और सीगमंड की जोड़ी ने शुक्रवार को आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए 79 मिनट के फाइनल में तीसरी सीड चीन की जोड़ी जू यिफान और निकोल मेलिचर को 6-4, 6-4 से हराया।

    सीगमंड का महिला युगल वर्ग में यह अब तक का पहला बड़ा खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2016 में मैट पाविच के साथ मिलकर फ्लशिंग मीडोज में अमेरिका ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

    ज्वोनरेवा ने इस जीत के बाद कहा, ” ये दो सप्ताह मेरे लिए बहुत खास रहा है क्योंकि मैं काफी समय से टूर से बाहर थी। मैंने लगातार मैच नहीं खेले हैं। मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक यह है कि मैं लॉरा के साथ कोर्ट पर अपना समय बिता रही थी। वह अच्छी पार्टनर थी।”

  • चेन्नई के पास सुरेश रैना का विकल्प है, अनुभवी ने नाम बताया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्तंभ रहे बल्लेबाज सुरेश रैना इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस लेकर भारत लौटने का फैसला लिया था। अब दिग्गज इस बात पर लगातार चर्चा कर रहे हैं कि उनकी जगह कौन लेने वाला है।

    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिश ने कहा है कि अम्बाती रायडू को रैना की जगह लेने का मौका दिया जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बात करते हुए पूर्व न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर ने कहा कि मुझे निजी तौर पर लगता है कि रायडू उनकी जगह को ले सकते हैं।

    रायडू ने आईपीएल 2018 में शानदार खेल दिखाया था और 149 से ज्यादा की औसत से कुल 602 रन बनाए थे। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में भी जगह बनाई थी। उन्होंने बतौर ओपनर टीम के लिए जो काम किया अब वह इसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भी कर सकते हैं।

    स्टाइरिश का कहना था, “ऐसी क्लास का खिलाड़ी, एक ऐसा खिलाड़ी जिसने लंबे समय तक अच्छा किया है। वो इस बार भी अच्छा कर सकते हैं। वो अच्छे फील्डर हैं और मुश्किल वक्त में रन बनाने का काम करते हैं। मुझे पता है कि सीएसके की टीम में गहराई है उनके पास टॉप ऑर्डर में काफी विकल्प हैं लेकिन मुझे यह भी लगता है कि तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा इसको तलाशने का भी दबाव होगा। यह एक बेहद ही चुनौतीपूर्ण काम नजर आ रहा है।”

    चेन्नई के दो अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे

    इस बार के आईपीएल में चेन्नई की टीम के दो अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह नहीं खेलेंग। दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है। रैना तो यूएई आने के बाद वापस भारत लौटे हैं जबकि हरभजन ने इसकी जानकारी भारत से दी।

  • इन भारतीय दिग्गजों को मिलेगी IPL 2020 में सबसे ज्यादा रकम…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इंडिया के त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 के सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। IPL 2020 का खिताब जीतने के लिए लिए सभी टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। आइपीएल की 8 टीमें एक ट्रॉफी और 10 करोड़ रुपये की इनामी राशि के लिए एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइपीएल के इस सीजन में 15 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा की सैलरी लेने वाले हैं।

    दरअसल, आइपीएल 2020 के लिए रिटेन किए गए और ऑक्शन में बड़ी बोली हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिलाया जाए तो ऐसे 15 खिलाड़ी इस बार आइपीएल में उतरने वाले हैं, जो 10 करोड़ रुपये या फिर इससे ज्यादा की रकम इस सीजन के लिए पाने वाले हैं। हालांकि, ये लिस्ट 15 नहीं, बल्कि 16 खिलाड़ियों की थी, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना भी शामिल थे। 11 करोड़ रुपये में IPL 2020 के लिए रिटेन किए गए सुरेश रैना ने टूर्नामेंट के इस सीजन में नहीं खेलना का फैसला किया है।

    आइपीएल 2020 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 15 खिलाड़ियों में 7 खिलाड़ी भारत के हैं, जबकि 8 खिलाड़ी अन्य देशों के शामिल हैं। टॉप 15 में भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम है, जिसके 4 खिलाड़ियों को 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए मिलने वाली है। इस लिस्ट में दो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैं, जबकि एक-एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम का शामिल है।

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल को आइपीएल 2020 के लिए 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलेगी, जबकि साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और क्रिस मॉरिस इस सीजन के लिए 10-10 करोड़ रुपये से ज्यादा सैलरी के तौर पर पाएंगे। वहीं, वेस्टइंडीज के सुनील नरेन भी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा केकेआर से पाने वाले हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स भी मोटी रकम आइपीएल 2020 में पाने वाले हैं।

    भारतीय टीम की बात करें तो आइपीएल 2020 के लिए सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों की लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धौनी, रिषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और मनीष पांडे का नाम शामिल है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा सैलरी (17 करोड़ रुपये) 2020 के सीजन के लिए पाएंगे, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंगारू गेंदबाज पैट कमिंस का नाम शामिल है, जिनको केकेआर ने साढ़े 15 करोड़ रुपये में खरीदा है। आइपीएल 2020 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में आप देख सकते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस नंबर पर है।

    IPL 2020 के सबसे महंगे 15 खिलाड़ी

    1. विराट कोहली (RCB)- 17 करोड़ रुपये

    2. पैट कमिंस (KKR)- 15.50 करोड़ रुपये

    3. रोहित शर्मा (MI)- 15 करोड़ रुपये

    4. एमएस धौनी (CSK)- 15 करोड़ रुपये

    5. रिषभ पंत (DC)- 15 करोड़ रुपये

    6. सुनील नरेन (KKR)- 12.50 करोड़

    7. बेन स्टोक्स (RR)- 12.50 करोड़ रुपये

    8. स्टीव स्मिथ (RR)- 12.50 करोड़ रुपये

    9. डेविड वार्नर (SRH)- 12.50 करोड़ रुपये

    10. एबी डिविलियर्स (RCB)- 11 करोड़ रुपये

    11. हार्दिक पांड्या (MI)- 11 करोड़ रुपये

    12. केएल राहुल (KXIP)- 11 करोड़ रुपये

    13. मनीष पांडे (SRH)- 11 करोड़ रुपये

    14. ग्लेन मैक्सवेल (KXIP)- 10.75 करोड़ रुपये

    15. क्रिस मॉरिस (RCB)- 10 करोड़ रुपये

  • ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल-कैरी के दम पर जीती श्रृंखला

    [object Promise]

    मैनचेस्टर| मैन आफ द मैच ग्लैन मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 212 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 302 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे आस्ट्रेलिया ने दो गेंद बाकी रहते हुए सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    इंग्लैंड से मिले 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरूआत काफी खराब रही और उसने 73 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए।

    इन पांच विकेटों में डेविड वॉर्नर(24), कप्तान एरॉन फिंच (12), मार्कस स्टोयनिस ने (4), मार्नस लाबुशैन (20) और मिशेल मार्श (2) के विकेट शामिल हैं।

    हालांकि इसके बाद मैक्सवेल और कैरी ने छठे विकेट के लिए मैच जिताउ साझेदारी करके आस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिला दी।

    मैक्सवेल ने 90 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के जबकि कैरी ने 114 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। मैक्सेवल के करियर का यह दूसरा और सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, कैरी के करियर का यह पहला शतक है।

    इंग्लैंड को घर में पांच साल बाद पहली बार वनडे सीरीज में हार मिली है। आस्ट्रेलिया ने ही उसे पिछली बार सितंबर 2015 में उसके घर में हराया था।

    उनके अलावा पैट कमिंस ने नाबाद चार और मिशेल स्टार्क ने नाबाद 11 रन बनाए।

    इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और जोए रूट ने दो-दो जबकि जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिए।

    इससे पहले, जॉनी बेयरस्टो (112), सैम बिलिंग्स (57) और अंत में क्रिस वोक्स (नाबाद 53) की बेहतरीन पारियों के दम पर इंग्लैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 302 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन मिशेल स्टार्क ने उसे वो शुरूआत दी जिसकी मेजबान टीम को उम्मीद नहीं थी। स्टार्क ने पहले ही ओवर की शुरूआती दो गेंदों पर दो विकेट ले इंग्लैंड को भारी दबाव में ला दिया।

    उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय (0) आउट किया और फिर अगली गेंद पर जोए रूट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। स्टार्क हैट्रिक पर थे लेकिन इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ऐसा नहीं होने दिया।

    कप्तान ने बेयरस्टो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। एडम जाम्पा की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से मारने के प्रयास में वो स्टार्क द्वारा लपके गए।

    जाम्पा ने जोस बटलर (8) को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। उनके बाद उतरे बिलिंग्स ने फिर बेयरस्टो का साथ दिया और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की।

    अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद बिलिंग्स 210 के कुल स्कोर पर जाम्पा का तीसरा शिकार बने। 10 रन बाद बेयरस्टो, पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। बेयरस्टो ने अपनी शतकीय पारी में 126 गेंदों का सामना कर 12 चौके और दो छक्के लगाए।

    दो सेट बल्लेबाजों के जाने के बाद आस्ट्रेलिया के पास मौका था कि वह इंग्लैंड को कम स्कोर पर रोके, लेकिन वोक्स ने दूसरे छोर से रन गति चालू रखी। टॉम कुरैन (19), आदिल राशिद (नाबाद 11) ने उनका अच्छा साथ दिया। वोक्स ने अपनी नाबाद पारी में 39 गेंदें खेलीं और छह चौके मारे।

    आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और जाम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। कमिंस ने एक सफलता अर्जित की।

  • सीएसके के लिए बड़ी चिंता रैना की गैर मौजूदगी: जोन्स

    [object Promise]

    नई दिल्ली| आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना का चेन्नई सुपर किंग्स में न होना टीम के लिए बहुत बड़ी चिंता होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 193 मैचों में 5000 से भी अधिक रन बना चुके रैना निजी कारणों से आईपीएल के 13वें सीजन से हट गए हैं। वह टीम के साथ यूएई गए थे, लेकिन बाद में फिर से स्वदेश लौट आए थे।

    जोन्स ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में कहा, “रैना का इस बार टीम में नहीं होना बहुत बड़ी चिंता होगी, वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।”

    उन्होंने कहा, “रैना बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और स्पिन के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। सीएसके के लिए मुश्किल यह हो सकती है कि उनके ज्यादातर बल्लेबाज दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।”

    जोन्स ने आगे कहा, “उन्हें टीम में कुछ बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जरूरत है, खासकर तब जब वो लेग स्पिनर के खिलाफ खेल रहे हों और गेंद बाहर की ओर जा रही हो।”

    आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है और लीग का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

  • विवश हुए फ्रेंच ओपन आयोजक दर्शक संख्या घटाने पर

    [object Promise]

    पेरिस| क्ले कोर्ट के एकमात्र ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का आयोजन 27 सितम्बर से होना है। मूल रूप से मई में होने वाले इस टूर्नामेंट की नई तारीख की घोषणा के वक्त आयोजकों ने कहा था कि हर दिन मैचों के लिए 11500 दर्शकों को स्टेडियमों में प्रवेश की अनुमति होगी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आयोजक दर्शक संख्या घटाने पर मजबूर हुए हैं। फ्रेंच टेनिस फेडरेशन ने कहा है कि देश में जिस तेजी से हाल के दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए अब स्टेडियम में 11,500 दर्शकों का प्रवेश सम्भव नहीं हो सकेगा। अब एक दिन में सिर्फ 5000 दर्शकों को प्रवेश मिल सकेगा।

    एफएफटी के मुताबिक ऐसा पेरिस पुलिस विभाग के कहने पर किया जा रहा है। एफएफटी के मुताबिक एक दिन में फिलिप कार्टियर और सुजेन लेंग कोर्ट पर पहले 5-5 दर्शकों के प्रवेश की अनुमति की थी लेकिन अब यह संख्या कम कर दी गई है।

    फ्रेंच ओपन का आयोजन रोलां गैरों परिसर में होता है, जो 12 एकड़ में फैला हुआ है और इतनी जगह के लिए 5000 दर्शक अगर होंगे तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा सकेगा।

    फ्रेंच ओपन का आयोजन 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक होना है।

    इस बीच, हाल ही में अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका नें फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

    ओसाका ने न्यूयार्क में बीते सप्ताह अपने करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह अभी हैमस्ट्रिंग इंजुरी से परेशान हैं और इसी कारण उन्होंने फ्रेंच ओपन में नहीं खेलने का फैसला किया है।

    22 साल की ओसाका ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। ओसाका ने लिखा, “दुर्भाग्य से मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाउंगी। मेरा हैमस्ट्रिंग अच्छी स्थिति में नहीं है और मेरे पास क्ले कोर्ट इवेंट के लिए तैयारी का भी वक्त नहीं है। मैं आयोजकों और खिलाड़ियों का शुभकामनाएं देती हूं।”

    ओसाका के अलावा वर्ल्ड नम्बर-1 और मौजूदा चैम्पियन एश्ले बार्टी ने भी इस साल फ्रेंच ओपन से दूर रहने का फैसला किया है। बार्टी ने कहा है कि वह स्वास्थ कारणों और तैयारी की कमी के कारण इस साल रोलां गैरों में नहीं खेल सकेंगी।

  • बीएलएम मूवमेंट को इंग्लैंड, विंडीज महिला टीमें करेंगी सपोर्ट

    [object Promise]

    लंदन| इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीमें 21 से 30 सितम्बर तक डर्बीई के इनकोरा काउंटी मैदान पर होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान ब्लैक लाइव्ल मैटर मूवमेंट को सपोर्ट करेंगी। इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने विंडीज की कप्तान स्टेफाने टेलर के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया कि इस सीरीज के दौरान कैसे इस मूवमेंट को अधिक से अधिक समर्थन और सहयोग प्रदान किया जा सकता है।

    नाइट ने कहा, “हमने एक खिलाड़ी के तौर पर एक दूसरे से बात की और हम निश्चित तौर पर इस मूवमेंट का सम्मान करने के लिए कुछ करेंगी। हमारा सहयोग इस मूवमेंट के साथ होगा।”

    दोनों टीमें सीरीज के दौरान अपनी जर्सी पर ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो भी लगाएंगी। इससे पहले जुलाई में आयोजित टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड एवं वेस्टइंडीज की पुरुष टीमों ने भी जर्सी पर इस मूवमेंट के लोगो का उपयोग किया था।

    इसके बाद हालांकि इंग्लैंड, पाकिस्तान और आस्ट्रेलियाई टीमों ने इस मूवमेंट को समर्थन नहीं दिया था, इस कारण वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इनकी आलोचना भी की थी।