Category: sports

  • अगर वह खेलना जारी रखते तो जाफर 100 टेस्ट खेल सकते थे।

    अगर वह खेलना जारी रखते तो जाफर 100 टेस्ट खेल सकते थे।

    नई दिल्ली | भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि अगर वो निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते तो राष्ट्रीय टीम के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल सकते थे। जाफर ने एक शो पर कहा, “मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। अगर करता तो 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता। मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा निरंतर नहीं था, इसलिए मुझे बाहर कर दिया गया।”

    उन्होंने कहा, “मैं अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की तुलना में अपने प्रथम श्रेणी करियर की वजह से ज्यादा मशहूर रहा।”

    जाफर को घरेलू क्रिकेट का दिग्गज माना जाता है। उन्होंने 260 प्रथम श्रेणी मैचों में 19,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50.67 रहा है और सर्वोच्च स्कोर 314। भारत के लिए उन्होंने 31 टेस्ट मैच खेले हैं और 34.11 की औसत से 1944 रन बनाए हैं।

    जाफर ने कहा, “2012-13 में मैं दोबारा टीम में जाने के करीब था, लेकिन शिखर धवन का चयन हो गया। कई बार मैं काफी करीब पहुंचा लेकिन जगह नहीं बना पाया। चयनकर्ता इस बारे में सटीक जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा।”

    जाफर ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है और वो उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं।

    अपने नए रोल पर जाफर ने कहा, “ये काफी अच्छी चीज है, जो मेरे लिए काफी नई है। मैंने कोचिंग की है लेकिन मुख्य कोच के तौर पर नहीं। मैंने बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम किया है और थोड़ा बहुत कोचिंग में मदद की है, लेकिन पूरी टीम को साथ लेकर चलना काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं इसके लिए तैयार हूं।”

  • रहाणे को उम्मीद थी विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की…

    रहाणे को उम्मीद थी विश्व कप 2019 में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने की…

    नई दिल्ली| अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वनडे टीम से बाहर करने से पहले अगर आप उनका रिकॉर्ड देखें तो यह अच्छा था। 32 वर्षीय रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुर्भाग्यवश उनके करियर अभी रूका हुआ है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि विश्व कप 2019 में उनसे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए करवाया जा सकता है, लेकिन वह विश्व कप टीम में ही नहीं चुने गए थे।

    रहाणे ने मीडिया वर्चुअल (ऑनलाइन) प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” मैं वास्तव में यही सोच रहा था कि विश्व कप 2019 टीम में नंबर 4 के लिए मैं वहां मौजूद रहूंगा। लेकिन अब यह बीत चुका है और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ सोच नहीं सकते। मेरा लक्ष्य वनडे टीम में वापसी करना सफेद ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए मेरे अंदर क्षमता और आत्मविश्वास है।”

    उन्होंने कहा, ” जब विश्व कप हो रहा था तब मैं काउंटी क्रिकेट खेल रहा था। बतौर खिलाड़ी सभी यह चाहते हैं कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा बने, तब तो खासकर जब आप जानते हैं कि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अतीत में आपका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।”

    रहाणे ने कहा कि अब उनका ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर लगा हुआ है। रहाणे इस समय यूएई में अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड में है। क्वारंटाइन की अवधि खत्म होने के बाद 19 सितंबर से शुरू होने जा रही आईपीएल के 13वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम एकजुट होकर अभ्यास कर सकती है।

    उन्होंने कहा, ” मुझे पूरा उम्मीद है कि मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में वापसी करूंगा। मेरे वनडे टीम से बाहर होने से पहले अगर आप मेरा रिकॉर्ड देखें तो यह अच्छा है। लोग स्ट्राइक रेट, एवरेज की बात करते हैं। लेकिन मेरा रिकॉर्ड वाकई बेहतर है।”

    रहाणे ने अपना पिछला वनडे मैच 16 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। उन्होंने पिछले वनडे पारियों में नाबाद 34, 8, 8, 11, 79, 61, 53, 70, 55 और 5 रन बनाए हैं।

  • जोकोविच, अजारेंका पश्चिमी और दक्षिणी ओपन के चैंपियन बने

    जोकोविच, अजारेंका पश्चिमी और दक्षिणी ओपन के चैंपियन बने

    न्यूयॉर्क। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने यहां खेले गए वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के फाइनल में क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जाकोविच ने शनिवार को खेले गए फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराकर यहां अपना दूसरा खिताब जीता।

    2020 में जोकोविच की यह लगातार 23वीं जीत है। वह टेनिस इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं।

    जोकोविच ने इसके साथ ही वल्र्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल के 35 एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके करियर का यह 80वां खिताब है।

    जोकोविच ने जीत के बाद कहा, ” मेरे लिए यह आसान नहीं था। पिछले तीन-चार दिन बहुत मुश्किलों भरे थे। मेरे लिए मानसिक और भावनात्मक तौर पर स्थिर रहकर खिताब जीतना वाकई चुनौतीपूर्ण रहा।”

    महिला एकल के फाइनल में अजारेंका का सामना जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ होना था, लेकिन ओसाका चोट के कारण मुकाबले से हट गई और अजारेंका को चैम्पियन घोषित कर दिया गया।

    अजारेंका के करियर का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। ओसाका ने पिछले मैच में बेल्जियम के एलिस मर्टेंस को हराया था।

    ओसाका ने कहा, ” मुझे दुख है कि आज मुझे चोट के कारण इससे हटना पड़ा। मेरे बाएं हाथ में हैमस्ट्रिंग खिंचाव आ गया था और यह रात भर में भी ठीक नहीं हुआ, जैसा कि मैंने उम्मीद की थी। मेरे लिए यह एक भावनात्मक सप्ताह रहा है और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।”

    अजारेंका ने कहा, ” मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि मैं वास्तव में नाओमी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने को लेकर उत्साहित थी। यह उनके स्तर का सामना करने का एक अद्भुत अवसर होता, और वह वास्तव में शानदार खेल होता। मैं उनसे पिछला मुकाबला हार गई थी। इसलिए मैं इस मुकाबले को लेकर उत्साहित थी।”

  • खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया , रोहित व ईशांत शामिल नहीं हुए समारोह में

    नई दिल्ली National sports award 2020: नेशनल स्पोर्ट्स डे यानी 29 अगस्त को खेल जगत में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया। इस बार कोविड 19 की वजह से इस समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में नहीं किया गया। इस बार खिलाड़ियों को ऑनलाइन आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों ने इस सम्मान को ग्रहण किया।

    खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया , रोहित व ईशांत शामिल नहीं हुए समारोह में
    National sports award 2020 राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों को वर्चुअली सम्मानित किया।

    इस साल देश के सर्वश्रेष्ठ खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत पांच अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया था। रोहित शर्मा इस समय यूएई में हैं इस वजह से वो इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाए। रोहित के अलावा खेल रत्न पुरस्कार रानी रामपाल, मनिका बत्रा, मरियप्पन थांगावेलू व विनेश फोगाट को दिए गए।खेल रत्न पाने वाले तीन खिलाड़ियों मनिका बत्रा ने पुणे से, जबकि रानी रामपाल और मरियप्पन थांगावेलू ने बेंगलुरु से इस समारोह में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एम एस धौनी व विराट कोहली ने ये सम्मान हासिल किया था।  विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से ये सम्मान नहीं ले पाईं।

    खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया , रोहित व ईशांत शामिल नहीं हुए समारोह में

    खेल रत्न के अलावा 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शामिल हैं। ईशांत भी इस समारोह का हिस्सा नहीं बने। कोविड 19 महामारी की वजह से इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी खिलाड़ियों को विज्ञान भवन से वर्चुअली खेल पुरस्कार दिए। इस मौके पर देश के खेल मंत्री किरण रिजिजू, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भी होता है और इस दिन को ही भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

     

     

  • सुरेश रैना ने UAE छोड़ भारत लौटने का लिया फैसला, नहीं खेलेंगे प्रीमियर लीग

    सुरेश रैना ने  UAE छोड़ भारत लौटने का लिया फैसला,  नहीं खेलेंगे प्रीमियर लीग

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन से पहले ही इसपर सवाल खड़े होने लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वह निजी कारणों से भारत लौट रहे हैं। फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके भारत वापसी की जानकारी दी है।

    शुक्रवार को टीम के गेंदबाज समेत 12 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही डर का माहौल है। टीम की तरफ से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को चेन्नई की टीम के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनको दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन में भेजने के साथ ही पूरी टीम को भी सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है।

  • IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज, विराट कोहली हैं नंबर वन , पिछले एक दशक में

    नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के नाम पर आइपीएल में कई बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं। विराट आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं वो एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। विराट कोहली इस सीजन में अब तक यानि पिछले 12 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी नंबर वन हैं। विराट ने एक तरह जहां इस लीग के पिछले सभी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस लीग में पिछले एक दशक में भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

    IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज, विराट कोहली हैं नंबर वन , पिछले एक दशक में
    IPL में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है।

    आइपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, लेकिन हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं उसमें एक दशक यानी साल 2010 से लेकर 2019 तक की बात है। यानी पिछले एक दशक में भी विराट कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने आइपीएल में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा 5001 रन बनाए हैं। इस लीग में एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 4543 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर 4513 रन से साथ सुरेश रैना हैं।

    क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने इस लीग के पिछले एक दशक में 4313 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर हैं। वहीं पांचवें नंबर पर शिखर धवन हैं जिनके नाम पर 4199 रन एक दशक में दर्ज हैं। छठे स्थान पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने पिछले एक दशक में 4132 रन बनाए हैं। आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं जबकि दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं।

    पिछले एक दशक (2010-2019) में आइपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

    विराट कोहली – 5001 रन

    डेविड वार्नर – 4543 रन

    सुरेश रैना – 4513 रन

    क्रिस गेल – 4313 रन

    शिखर धवन – 4199 रन

    रोहित शर्मा – 4132 रन

  • बेबी अनाउंसमेंट पार्टी की टीम के साथ अनुष्का – विराट ने

    नई दिल्ली फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने आरसीबी टीम के साथ माता-पिता बनने की घोषणा की पार्टी की हैं। इस मौके पर बना वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने माता-पिता बनने की घोषणा कर सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। 27 अगस्त को क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के पसंदीदा कपल विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर बधाई दी।बेबी अनाउंसमेंट पार्टी की टीम के साथ अनुष्का – विराट ने

    विरुष्का के कैप्शन के अनुसार 2021 की जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। आईपीएल 2020 से पहले भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों आगामी आईपीएल कार्यक्रम के अभ्यास के लिए दुबई में हैं लेकिन अभ्यास शुरू करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने एक छोटी पार्टी की है क्योंकि उनके दो सदस्यों ने हाल ही में खुशखबरी शेयर की है। जहां विरुष्का ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, वहीं एक और आरसीबी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ अपने रोका की घोषणा की है।

     

     

     

    अब RCB टीम के साथ की हुई पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में युजवेंद्र, अनुष्का-विराट को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस बीच अनुष्का शर्मा अपनी ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस के लिए खबरों में हैं, जिसे पहले नतासा स्टैंकोविक, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भी पहना था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बहुत खुश नजर आएl दोनों सोशल मीडिया पर बहुत ही लोकप्रिय हैl इनकी प्रेग्नेंसी की पोस्ट को सोशल मीडिया पर 15 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले है, जोकि एक रिकॉर्ड हैl

     

    अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और शाहरुख खान की अहम भूमिका थींl यह फिल्म एक फ्लॉप फिल्म थीं और तब से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की हैl हालांकि इस बीच उन्होंने 2 वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया हैंl

  • IPL-13 की घोषणा, मुंबई इंडियंस और सुपर किंग्स पहले मैच में भिड़ेंगे

    IPL-13 की घोषणा, मुंबई इंडियंस और सुपर किंग्स पहले मैच में भिड़ेंगे

    दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निग काउंसिल ने रविवार को लीग के 13वें संस्करण के लएि कार्यक्रम की घोषणा कर दी। टी20 क्रिकेट के दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर लीग का आगाज 19 सितम्बर को अबू धाबी में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।
    कोरोनावायरस के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। लीग के मुकाबले अबू धाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाने हैं।
    IPL फाइनल 10 नवंबर को
    टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा। IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा। इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे।

  • मिडफील्डर नेहा ने कहा- हमारा अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना

    मिडफील्डर नेहा ने कहा- हमारा अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना

    बेंगलुरू| भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने जोर देकर कहा है कि अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतना टीम का अंतिम लक्ष्य है। टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

    23 साल की नेहा ने कहा, ” इस समय हमारा ध्यान केवल टोक्यो ओलंपिक पर है। हम पिछले कुछ महीनों से अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अगले कुछ महीनों में अपने खेल में बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

    उन्होंने कहा, ” एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स जीतने के साथ एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफाइंग को जीतकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करना, हमारे लिए 2019 बेहतरीन साल रहा। हाल के वर्षों में हमने शीर्ष टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे टोक्यो में इतिहास बनाने को लेकर हमारा भरोसा बढ़ा है। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतना हमारा आखिरी लक्ष्य है।”

    नेहा ने भारतीय टीम के लिए अब तक 75 मैच खेली है।

    उन्होंने कहा, ” मेरे लिए यह वास्तव में कठिन था। जब मैं पांचवीं कक्षा में थी, तब से ही मैंने हॉकी खेलना शुरू किया था। मेरी मां हमें पर्याप्त भोजन करने के लिए दिन-रात मेहनत करती थी। ऐसे में मेरे उपकरणों के लिए कुछ पैसे बचाना बहुत मुश्किल था।”

    नेहा भारत की पूर्व कप्तान प्रीतम रानी सिवाच को अपनी प्रेरणा मानती हैं।

    नेहा ने कहा, ” बचपन में अखबार में उनकी फोटो देखकर मैं स्थानीय मैदान में उनका खेल देखने जाती थी। उन्होंने मुझ से एक दिन मैदान आने का कारण पूछा तब मैंने कहा कि मैं भी खेलना चाहती हूं।”

  • भारत एडिलेड या ब्रिस्बेन से कर सकता है आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत

    भारत एडिलेड या ब्रिस्बेन से कर सकता है आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत

    मेलबर्न| इस साल के अंत में होने वाला भारत का आस्ट्रेलिया दौरा एडिलेड या ब्रिस्बेन से शुरू हो सकता है। पर्थ से नहीं क्योंकि वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की सरकार ने क्वारंटीन नियमों में ढील देने से मना कर दिया है। वेबसाइट की ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड ओवल को लगातार दो टेस्ट मैचों, दिन-रात टेस्ट मैच और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी करनी थी।

    डब्ल्यूए सरकार के प्रीमियर मार्क मैक्गोवन ने कहा, “हमें नहीं लगता कि यह सही होगा कि एक टीम एक जोखिम भरी जगह से आए और फिर क्वारंटीन से बाहर आम स्थिति में ट्रेनिंग में हिस्सा ले और फिर एक अन्य राज्य में मैच खेलने जाए।”

    उन्होंने कहा, “क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने जो मॉडल रखा है उसमें काफी जोखिम है। हमें सर्तक रहना होगा और सही चीजें करनी होंगी और गैरजरूरी जोखिम नहीं लेने होंगे।”

    बीसीसीआई ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से अपील करते हुए कहा कि है वह उनके खिलाड़ियों को बायो बबल में ट्रेनिंग करने की अनुमति दे, लेकिन पर्थ में ऐसा संभव नहीं है।

    सीए के प्रवक्ता ने कहा, “हमें डब्ल्यूए सरकार की क्वारंटीन की सख्त स्थिति और सीमाओं पर की गई व्यवस्था को लेकर ध्यान देना होगा।”

    उन्होंने कहा, “आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से लौटने के बाद पर्थ में क्वारंटीन नहीं होगी।”

    आस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां वो तीन मैचों की टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेल रही है।