Category: sports

  • बुमराह बोले बल्लेबाजों के फेल होने पर- हमारे टीम कल्चर में शामिल नहीं किसी पर आरोप मढऩा

    बुमराह  बोले बल्लेबाजों के फेल होने पर- हमारे टीम कल्चर में शामिल नहीं किसी पर आरोप मढऩा

    क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम का फोकस मेजबान टीम पर लगातार दबाव बनाए रखने पर होगा। बुमराह ने कहा कि खराब बल्लेबाजी के लिए बल्लेबाजों पर दोष मढऩा ठीक नहीं।

    पहली पारी में 242 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर मेजबान टीम को 235 रनों पर ढेर कर दिया लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर बुरी तरह लडख़ड़ा गया। भारत ने दूसरे दिन स्टम्प्स तक 90 रनों पर छह विकेट गंवा दिए हैं। भारत को अब तक 97 रनों की लीड मिली है।

    दिन का खेल खत्म होने के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बुमराह ने कहा, एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने कई मौके बनाए थे। हम यह काम जारी रखेंगे और लगातार दबाव बनाएंगे। हमने विकेट लेने के लिए उचित मौके बनाए। टीम के सदस्य के तौर पर हम अपनी भूमिका को लेकर खुश हैं। हमसे लम्बे स्पेल करने की उम्मीद की गई थी और हमने वही किया।

    बुमराह ने आगे कहा, हम किसी प्रकार का ब्लेम-गेम नहीं खेलना चाहते। हमारे टीम कल्चर में किसी पर आरोप मढऩा शामिल नहीं है। कभी गेंदबाज चलते हैं तो कभी बल्लेबाज। हम जब नहीं चलते तो फिर बल्लेबाज हमारी आलोचना नहीं करते। ऐसे में हम उनकी आलोचना नहीं कर सकते और हमसे जो अपेक्षा की जाती है, वही करते रहेंगे। बुमराह का वनडे सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

    भारत वह सीरीज 0-3 से हार गया था। इसे लेकर बुमराह ने कहा, मैं अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर गौर नहीं करता। हर कोई अच्छी गेंदबाजी करना चाहता है। हर कोई दबाव बनाना चाहता है। किसी दिन मुझे विकेट मिलेगा और किसी दिन नहीं। मेरा फोकस हमेशा इस बात पर होता है कि मुझसे क्या अपेक्षा की जाती है।

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली को कपिल देव ने दी यह सलाह, टिम साउदी ने कही यह बात

    भारतीय कप्तान विराट कोहली को कपिल देव ने दी यह सलाह, टिम साउदी ने कही यह बात

    नई दिल्ली। भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली को अब ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है क्योंकि उनके रिफ्लैक्सेस तथा हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है। कपिल ने हिन्दी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से कहा, जब आप एक तय उम्र पर पहुंच जाते हो, जब आप 30 पार कर लेते हो तो आपकी आंखों पर इसका असर होता है। अंदर आती गेंदें उनकी ताकत हुआ करती थी और कोहली उन्हें फ्लिक कर चौके के लिए भेज दिया करते थे लेकिन वे इन्हीं गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं।

    इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत है। न्यूजीलैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 38 रन बनाए। कोहली से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। वनडे और टी20 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। वे इस दौरे पर कुल 11 पारियों में सिर्फ 218 रन ही बना सके।

    पूर्व कप्तान ने कहा, जब बड़े खिलाड़ी इन स्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा अभ्यास करो। यह बताता है कि आपकी नजरें और रिफलेक्सेज थोड़े कम हो गए हैं और बहुत जल्दी आपकी मजबूती आपकी कमजोरी में बदल सकती है। उन्होंने कहा, 18-24 के बीच आपकी आंखें एक दम शीर्ष स्तर पर रहती हैं। यह निर्भर करता है कि आप उन पर कैसे काम करते हैं।

  • खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से किए जा रहे हैं अनेक सकारात्मक प्रयास: किरण रिजिजू

    खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ओर से किए जा रहे हैं अनेक सकारात्मक प्रयास: किरण रिजिजू

    पंचकूला। केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार 8 साल बाद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले आगामी ओलम्पिक खेलों में भारत महाशक्ति बनकर उभरें और टॉप टेन में स्थान लेकर आए। इसके लिए भारत सरकार की ओर से निरंतर खेलों को बढ़ावा देने हेतू अनेक सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

    केन्द्रीय खेल मंत्री आईटीबीपी द्वारा गांव भानु के बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के शुभारम्भ अवसर पर देशभर से आए पुलिस खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।

    केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि इस बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में 5 साल बाद आने का मौका मिला जिसके लिए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस क्लचर को बढ़ावा देने में सिक्योरिटी फोर्स का अहम योगदान है और वर्तमान में खेलों का स्तर बढ़ रहा है। सेंट्रल आर्म्ड फोर्स ने देश का नाम ऊंचा किया है और अब शीघ्र ही भारत खेल क्षेत्र में विश्व महाशक्ति बनने जा रहा है। इसलिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

    केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि हाल ही में कश्मीर एवं लद्दाख राज्यों में भी खेलों का आयोजन किया गया। उनका प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा संचालित देश भर में 284 साई के एक्सटेंशन सेंटरों को राज्य सरकारें अपने स्तर पर चलाएं और इनमें खिलाड़ियों को ओर ज्यादा सुविधाएं प्रदान करें। इन केन्द्रों को राज्यों की पुलिस भी लेकर चला सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें चाहें तो नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवाओं को भर्ती करने का कार्य कर सकती है जिससे खेलों में नई संस्कृति की बनेगी। इसके अलावा इंटरगेम, वाटर स्पोर्टस एवं स्नो स्पोर्टस में भी अनेक प्रकार की सम्भावनाएं है, सरकार ने उन्हें बढाने का भी निर्णय लिया है।

    उन्होंने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी खेलों में भाग नहीं लेती और न कोई शारीरिक अभ्यास करती है। उनके लिए फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम से बहुत बड़ा बदलाव आएगा और लोगों का स्वास्थ्य भी तंदरूस्त रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगें और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने एथलेटिक्स खेलों का आयोजन करवाकर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। एथलेटिक्स इंवेंटस में कई तरह की प्रयोगिताएं होती है जिन्हें करवाने में कई चुनौतियां भी होती है।

    आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देशवाल ने कहा कि लगातार 7 मार्च तक आयोजित होने वाली इस एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में देशभर के 31 राज्यों से 3700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो देश में अनुशासन के साथ अपनी कौशलता का परिचय देते हुए बेहतर नागरिक भी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोर्सिस एवं पुलिस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से समस्त देश की पुलिस एकत्र होकर समुचित एकता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए आईटीबीपी की सराहना की।

    कार्यक्रम में महानिरीक्षक मनोज रावत, महानिरीक्षक प्रशिक्षण ईश्वर दून, सचिव शशी भूषण सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स के अधिकारी एवं जंवान मौजूद थे।

  • टीम में लौटे भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए प्लेसिस और…

    टीम में लौटे भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए प्लेसिस और…

    जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने 12 मार्च से भारत के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फाफ डु प्लेसिस और रासी वान डु डुसेन को टीम में वापस बुलाया है। डु प्लेसिस ने बीते साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से वनडे मैच नहीं खेला है। तब दक्षिण अफ्रीका को करारी हार झेलनी पड़ी थी।

    प्लेसिस को हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को टीम की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

    वहीं, डुसेन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेले थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में उन्हें आराम दे दिया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 15 मार्च को लखनऊ और तीसरा वनडे 18 मार्च को कोलकाता में होगा।

    टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान और विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डुसैन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरीने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्म्ट्स, आंदिले फेहुलक्वायो, लुंगी नगिदी, लुथो सिपाम्ला, बेयुरन हेंड्रिक्स, एनरिक नोर्टजे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।

  • भारतीय तीरंदाजी टीम कोरोनावायरस के कारण एशिया कप से हटी

    भारतीय तीरंदाजी टीम कोरोनावायरस के कारण एशिया कप से हटी

    कोलकाता। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने कोरोनावायरस के खतरों को देखते हुए बैंकाक में होने वाले आगामी एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में अपनी टीम को नहीं भेजने का फैसला किया है। एएआई के सहायक सचिव गुंजन अबरोल ने आईएएनएस से कहा, “हम पहले ही एक पत्र के माध्यम से विश्व तीरंदाजी को यह बता चुके हैं कि हम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए थाईलैंड का दौरा करने का यह सही समय नहीं है।”

    सीजन के पहले चरण का शुरुआत पहले चरण का टूर्नामेंट आठ से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाना है।

    भारतीय तीरंदाजी टीम अगर इस टूर्नामेंट में भाग लेती तो उसका यह पांच महीने के निलंबन से वापसी के बाद का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता।

  • पसंद नहीं भारत के खिलाफ खेलना : मेगन शट

    पसंद नहीं भारत के खिलाफ खेलना : मेगन शट

    मेलबर्न। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाना है। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम की खिलाड़ी मेगन शट ने कप्तान मेग लेनिंग से अपील की है कि वो शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना को गेंदबाजी नहीं करना चाहतीं। विश्व कप के पहले खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं और मैच के पहले ही ओवर में मंधाना तथा शेफाली ने शट की जमकर धुलाई की थी। पहली गेंद पर शेफाली ने चौका मारा था और फिर मंधाना ने छक्का जड़ा था।

    शट ने कहा, “मुझे भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं। उन्होंने मुझे पकड़ रखा है। स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं। त्रिकोणिय सीरीज में लगाया गया वो छक्का मेरी गेंद पर अभी तक का सबसे बड़ा छक्का था।”

    उन्होंने कहा, “एक गेंदबाज के तौर पर कुछ रणनीतियां होंगी जिन्हें हम देखेंगे। साफ तौर पर पावरप्ले में उन दोनों के लिए मैं सही नहीं हूं। वह मुझे आसानी से खेल लेती हैं।”

    27 साल की इस गेंदबाज ने कहा कि सेमीफाइनल में जब बारिश आई तो उन्हें लगा कि उनके हाथ से फाइनल में जाने का मौका फिसल गया।

    उन्होंने कहा, “हम जिस फाइनल के बारे में लंबे समय से बात कर रहे थे उसमें हम पहुंच चुके हैं वो भी भारत के साथ, जो शानदार है, खासकर त्रिकोणिय सीरीज को देखते हुए। हमारे लिए इससे बड़ी चुनौती नहीं हो सकती।”

  • शानदार फॉर्म जारी हार्दिक का, बनाए 55 गेंदों पर 158 रन

    शानदार फॉर्म जारी हार्दिक का, बनाए 55 गेंदों पर 158 रन

    नवी मुंबई। हार्दिक पांड्या का चोट के बाद से तूफानी अंदाज जारी है। उन्होंने 16वें डीवाई पाटिल टी-20 कप में रिलायंस 1 से खेलते हुए बीपीसीएल के खिलाफ 55 गेंदों पर 158 रन बनाए। हार्दिक ने अपनी इस पारी में 20 शानदार छक्के और छह चौके लगाए। हार्दिक की इस पारी के कारण रिलायंस ने 238 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    हार्दिक ने पीठ के निचले हिस्से में चोट थी जिसकी सर्जरी उन्होंने लंदन में कराई थी और अब वह पूरी तरह से ठीक होकर वापसी को तैयार हैं।

  • टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की हो सकती है वापसी, जानिए नए चीफ सलेक्टर की क्या है शर्त

    टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी की हो सकती है वापसी, जानिए नए चीफ सलेक्टर की क्या है शर्त

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चयन समिति में शामिल किया गया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने पर नेशनल सलेक्शन कमेटी में शामिल इन दोनों के ही विचार पिछली चयन समिति से मिलते है।

    सुनील जोशी बतौर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह अब टीम इंडिया के चयन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया गया। 12 मार्च को भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की वनडे टीम में वापसी हुई है।

    प्रसाद की जगह नए चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले जोशी ने साफ किया है कि धौनी का टीम में चुना जाना उनके आईपीएल में किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

    बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, “वो वापसी कर सकते हैं अगर उनका आईपीएल अच्छा जाता है। सिर्फ वो ही क्यों ऐसा काफी सीनियर और युवा खिलाड़ी हैं जो इस आईपीएल में खेलने वाले हैं। अगर वो सभी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन सभी के बारे में विचार किया जा सकता है। तो आने वाले समय में आप को टीम में कुछ सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।”

    पूर्व कप्तान धौनी ने इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय टीम की तरफ से खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धौनी ने 50 रन की पारी खेली थी। मार्टिन गुप्टिल के एक शानदार थ्रो पर वो रन आउट होकर वापस लौटे थे।

    साउथ अफ्रीका सीरीज के चयन पर उन्होंने कहा, “यह एक आम सलेक्शन मीटिंग थी, इस वक्त धौनी टीम में नहीं हैं तो उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उनके भविष्य को लेकर भी किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।”

     

  • होगा रिजर्व डे महिला विश्व कप 2021 के नॉकआउट मैचों के लिए

    होगा रिजर्व डे महिला विश्व कप 2021 के नॉकआउट मैचों के लिए

    दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप में फाइनल सहित सभी नॉकआउट मैचों में रिजर्व डे होगा। आईसीसी को पिछले सप्ताह ही भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से धुलने के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

    आईसीसी ने बुधवार को विश्व कप 2021 के 31 मैचों का कार्यक्रम जारी किया। विश्व कप के सभी मैच न्यूजीलैंड के छह मैदानों ऑकलैंड, हेमिल्टन, टौरंगा, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेले जाएंगे।

    विश्व कप-2021 के सेमीफाइनल मैच टौरंगा और हेमिल्टन में क्रमश तीन और चार मार्च को जबकि फाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले मैदान पर सात मार्च को खेला जाएगा।

    मेजबान न्यूजीलैंड की टीम छह फरवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर क्वालीफायर टीम के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    विश्व कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और अभी तक आस्ट्रेलिया, मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड ने ही इसमें क्वालीफाई कर लिया है।

    बाकी की चार टीमें महिला चैंपियनशिप और श्रीलंका में जुलाई में होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से विश्व कप-2021 में क्वालीफाई करेंगी।

  • Coronavirus Effect : BCCI के बाद अब BAI के दफ्तर पर भी लगेगा ताला

    Coronavirus Effect : BCCI के बाद अब BAI के दफ्तर पर भी लगेगा ताला

    भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया,‘‘कोरोनावायरस महामारी और खेल मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देशों पर अमल करते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ ने 23 मार्च से कार्यालय बंद करने का फैसला लिया है .’’

    BAI महसचिव अजय के सिंघानिया ने कहा कि 31 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जायेगी. ‘‘हालात की समीक्षा करने और विभिन्न पक्षों से बात करने के बाद यह तय किया गया कि विकल्प है. हमारे स्टाफ की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.’’

    भारत में अबतक कोरानावायरस से संक्रमण के डेढ़सो से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. अबतक भारत में तीन लोगों की इस वायरस के चलते मौत हो चुकी है. इससे पहले बीसीसीआई भी अपने दफ्तार में कोरोनावायरस के चलते ही ताला लगा चुका है.

    भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी अपने घर पर आराम कर रहे हैं. सभी को यह हिदायद दी गई है कि वो अपने घर से बाहर न निकलें. कोरोनवायरस के कारण ही भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज को बीच में ही स्‍थगित कर दिया गया. आईपीएल 2020 पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आईपीएल को तय कार्यक्रम 29 मार्च से आगे बढ़ा दिया गया है.