Category: sports

  • IPL-13 : उद्घाटन मुकाबला होगा मुंबई-चेन्नई के बीच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे नए और छोटे फॉर्मेट टी20 के मुकाबलों को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। मनोरंजन और रोमांच से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण 29 मार्च से शुरू होगा। हालांकि इसके पूरे शेड्यूल की अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो ने फ्रेंजाइजियों को भेजे गए कार्यक्रम को देखा है।

    इसके हिसाब से अभी लीग मैचों का कार्यक्रम ही जारी किया गया है और प्लेऑफ मुकाबलों की तारीख और आयोजन स्थल तय नहीं हुए हैं। उद्घाटन मैच 29 मार्च को मुंबई में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स में होगा।

    देखें आईपीएल-13 के लीग मैचों का पूरा कार्यक्रम :-

    29 मार्च मुंबई इंडियंस Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे मुंबई

    30 मार्च दिल्ली कैपिटल्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे दिल्ली

    31 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे बेंगलुरु

    1 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इडियंस रात 8 बजे हैदराबाद

    2 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे चेन्नै

    3 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे कोलकाता

    4 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे मोहाली

    5 अप्रैल मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 4 बजे मुंबई

    5 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे —

    6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे कोलकाता

    7 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे बेंगलुरु

    8 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे मोहाली

    9 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे —

    10 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे दिल्ली

    11 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे चेन्नै

    12 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थन रॉयल्स शाम 4 बजे हैदराबाद

    12 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे कोलकाता

    13 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे दिल्ली

    14 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे मोहाली

    15 अप्रैल मुंबई इंडियंस Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे मुंबई

    16 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे हैदराबाद

    17 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे मोहाली

    18 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे बेंगलुरु

    19 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 4 बजे दिल्ली

    19 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे चेन्नै

    20 अप्रैल मुंबई इंडियंस Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे मुंबई

    21 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे जयपुर

    22 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे बेंगलुरु

    23 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे कोलकाता

    24 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे चेन्नै

    25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे जयपुर

    26 अप्रैल किंग्स इलेवन पंजाब Vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 4 बजे मोहाली

    26 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे हैदराबाद

    27 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे चेन्नै

    28 अप्रैल मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे मुंबई

    29 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे जयपुर

    30 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे हैदराबाद

    1 मई मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे मुंबई

    2 मई कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे कोलकाता

    3 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs किंग्स इलेवन पंजाब शाम 4 बजे बेंगलुरु

    3 मई दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे दिल्ली

    4 मई चेन्नै सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे जयपुर

    5 मई सनराइजर्स हैदराबाद Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे हैदराबाद

    6 मई दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे दिल्ली

    7 मई चेन्नै सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे चेन्नै

    8 मई किंग्स इलेवन पंजाब Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे मोहाली

    9 मई मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे मुंबई

    10 मई चेन्नै सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स शाम 4 बजे चेन्नै

    10 मई कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे कोलकाता

    11 मई राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे जयपुर

    12 मई सनराइजर्स हैदराबाद Vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे हैदराबाद

    13 मई दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे दिल्ली

    14 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे बेंगलुरु

    15 मई कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे कोलकाता

    16 मई किंग्स इलेवन पंजाब Vs दिल्ली कैपिटल्स रात 8 बजे मोहाली

    17 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे बेंगलुरु

  • अभ्यास मैच : ड्रॉ रहा भारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच

    [object Promise]

    हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। मैच के तीसरे और आखिरी दिन रविवार का अंत भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 252 रनों के साथ किया। भारत के लिए अच्छी बात यह रही की सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 81 रन बनाए।

    उनके अलावा ऋषभ पंत ने 70 रनों का योगदान दिया। भारत ने दिन की शुरुआत 59 रनों पर बिना किसी नुकसान के साथ की। दूसरे दिन 35 रनों पर नाबाद लौटने वाले पृथ्वी शॉ सिर्फ चार रन ही अपने खाते में जोड़ सके और 39 रनों पर आउट हो गए। डार्ली मिशेल ने शॉ को आउट किया। शुभमन गिल एक बार फिर विफल रहे और सिर्फ नौ रन ही बना सके।

    उनका विकेट 82 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से मयंक और पंत ने बेहतरीन साझेदारी की और 100 रन जोड़े। 182 के कुल स्कोर पर मंयक रिटायर्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा तीन छक्के लगाए। पंत 216 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

    उन्होंने अपने अंदाज में तेज पारी खेली और 65 गेंदों पर चार चौके तथा चार छक्के मारे। रिद्धिमान साहा 30 और रविचन्द्रन अश्विन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रहे थे। टीम ने 263 रन बनाए थे, लेकिन इसमें हनुमा विहारी के 101 और चेतेश्वर पुजारा के 93 रनों का अहम योगदान रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड एकादश को 235 रनों पर ही ढेर कर दिया था। अब दो मैच की टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से शुरू होगी।

    [object Promise]

  • ‘व्यापार कर सकता है भारत-पाकिस्तान तो क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकता’

    ‘व्यापार कर सकता है भारत-पाकिस्तान तो क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकता’

    लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि भारत और पाकिस्तान को फिर से द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध शुरू करने चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि जब दोनों देशों के बीच जब अन्य खेल खेले जा सकते हैं और व्यापारिक संबंध जारी रह सकते हैं तो फिर क्रिकेट क्यों नहीं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो एशियाई देशों के बीच क्रिकेट मैचों को आयोजित ना कराने पर हितधारकों की भी आलोचना की और कहा कि दोनों देशों के बीच जब बिना किसी परेशानी के अन्य खेल हो सकते हैं तो फिर क्रिकेट क्यों नहीं।

    अख्तर ने सवालिया अंदाज में कहा, “हम डेविस कप खेल सकते हैं, हम एक-दूसरे के साथ कबड्डी खेल सकते हैं तो फिर क्रिकेट में क्या गलत है? अगर आप संबंधों को तोड़ना चाहते हैं तो फिर आप व्यापार भी रोकिए, कबड्डी भी खेलना रोकिए। केवल क्रिकेट ही क्यों? जब भी क्रिकेट की बात आती है तो हम इसे राजनीतिक रूप दे देते हैं। यह बेहद निराशाजनक है। हम टमाटर-प्याज खा सकते हैं, उसका बिजनेस कर सकते हैं तो फिर क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते?।”

    रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित कराने का सुझाव दिया।

    उन्होंने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि भारत पाकिस्तान नहीं आ सकता और पाकिस्तान भारत नहीं जा सकता। लेकिन किसी तटस्थ स्थान पर एशिया कप खेलते हैं, चैंपियंस ट्रॉफी खेलते हैं तो हम द्विपक्षीय सीरीज क्यों नहीं खेल सकते। मेजबानी के लिए हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में शुमार हैं। भारत यह खुद देख चुका है।”

    अख्तर ने आगे कहा, “वीरेंद्र सहवाग, सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर से पूछिए हम लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। दो देशों के बीच मनमुटाव का असर क्रिकेट पर नहीं पड़ना चाहिए। उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेल सकते हैं।”

    पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, “पाकिस्तान दौरा करने के लिए बहुत सुरक्षित जगह है। भारत की कबड्डी टीम यहां आई और उन्हें खूब सारा प्यार मिला। बांग्लादेश टेस्ट खेलने के लिए यहां आ चुकी है।”

  • ASIAN WRESTLING CHAMPIONSHIP: फाइनल में पहुंची दिव्या, टक्कर होगी बटसेटेग एटलांटसेग से

    ASIAN WRESTLING CHAMPIONSHIP: फाइनल में पहुंची दिव्या, टक्कर होगी बटसेटेग एटलांटसेग से

    नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान (68 किग्रा) ने जूनियर विश्व चैंपियन जापान की नारुहा मत्सुयूकी को हराकर यहां जारी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया। दिव्या उन चार महिला पहलवानों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने महिला वर्ग के पहले दिन अपने लिए रजत पदक पक्का कर लिया है। दिव्या के अलावा निर्मला देवी (50 किग्रा), पिंकी (55 किग्रा) और सरिता मोर (59 किग्रा) शामिल हैं।

    दिव्या ने सेमीफाइनल के अपने मुकाबले के पहले राउंड में 4-0 की बढ़त बना ली। लेकिन मत्सुयूकी ने दूसरे राउंड में बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद दिव्या ने बेहतरीन वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

    सरिता ने कजाकिस्तान की मदीना बेकबेरगेनोवा को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना मंगोलिया की बटसेटेग एटलांटसेग से होगा।

    पिंकी ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की मरिना जुयेवा को मात दी। फाइनल में उनका सामना मंगोलिया की डुलगुन बोलोरमा से होगा।

  • बेहतर खेल दिखाने की ईशांत में इच्छा : गिलेस्पी

    [object Promise]

    सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें सीखने, सुधार करने और बेहतर खेल दिखाने की इच्छा है, जिसके कारण वह बेहतर स्थिति में बने हुए हैं। ईशांत ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने करियर में 11वीं बार टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

    ईशांत की शानदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड की टीम 348 रन पर आलआउट हो गई और वह केवल 165 रन ही बढ़त हासिल कर पाई।

    भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और वह अभी कीवी टीम के स्कोर से 39 से रन पीछे हैं।

    गिलेस्पी ने ट्विटर पर कहा, “यह देखकर बहुत खुश हूं कि ईशांत में सीखने, सुधार करने और बेहतर खेल दिखाने की इच्छा है, जिसके कारण वह बेहतर स्थिति में बने हुए हैं। बीसीसीआई के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को भी उनकी सफलता का श्रेय देना चाहिए।”

    ईशांत को पिछले सप्ताह ही फिट घोषित किया गया है। उन्हें दिल्ली टीम की तरफ से विदर्भ के खिलाफ रणजी मैच में दाहिने टखने में ग्रेड-3 की चोट लगी थी। इसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन फिर बाद में फिट होने के कारण उन्हें आखिरी मौके पर टीम में शामिल कर लिया गया था।

    पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही कीवी टीम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने हमेशा अपनी टीम को जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से सतर्क रहने के लिए कहा था।

    टेलर ने हांलाकि ये भी कहा था, “अगर हम सिर्फ बुमराह पर ध्यान देंगे तो हम मुश्किल में पड़ सकते हैं। जाहिर सी बात है कि अगर ईशांत लौटते हैं तो टीम इंडिया में नया उत्साह पैदा होगा।”

  • गोवा करेगा ISL फाइनल की मेजबानी : नीता अंबानी

    [object Promise]

    मुंबई। फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) तथा रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का फाइनल गोवा में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला फातोर्दा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 14 मार्च को शाम सात बज कर 30 मिनट से खेला जाएगा।

    अंबानी ने कहा, “गोवा आईएसएल फाइनल की मेजबानी का हकदार है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि गोवा को फुटबाल से प्यार है और हम गोवा के लोगों के लिये फुटबाल का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला शहर में लाना चाहते हैं।”

    फातोर्दा का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम एफसी गोवा का घरेलू मैदान है। एफसी गोवा आईएसएल के छठे सीजन में लीग चरण में शीर्ष पर रहकर एएफसी चैंपियंस लीग 2021 के ग्रुप चरण में जगह पक्की की है।

    नीता अंबानी ने कहा, “एफसी गोवा को इस सीजन में देखना बहुत खुशी की बात है। वह लीग के पिछले छह वर्षों में एक शानदार टीम और सबसे अधिक सुसंगत क्लब रही है। एफसी गोवा के कप्तान मंदर, उनके प्रमुख गोल स्कोरर कोरो (फेरान कोरमास) और पूरे टीम को मेरी हार्दिक बधाई।”

    गोवा ने इससे पहले, 2015 में आईएसएल फाइनल की मेजबानी की थी। फाइनल में चेन्नइयन एफसी ने एफसी गोवा को 3-2 से हराकर खिताब जीता था।

  • बांग्लादेश ने पारी और 106 रन से एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्बे को दी मात

    बांग्लादेश ने पारी और 106 रन से एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्बे को दी मात

    ढाका। बांग्लादेश ने अपने घर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सीरीज के एकमात्र टेस्ट में पारी और 106 रन से बड़ी जीत हासिल की। उसने चौथे दिन ही जिम्बाब्वे का सफाया कर दिया। जिम्बाब्वे ने मंगलवार को सुबह अपनी दूसरी पारी 9/2 रन से आगे बढ़ाई।

    मेहमान बल्लेबाज ज्यादा देर मेजबान गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और टीम 57.3 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई। कप्तान क्रेग इरविन ने रन आउट होने से पहले सर्वाधिक 43 रन बनाए। टी. मारुमा ने 41, सिकंदर रजा ने 37, विकेटकीपर चकाब्वा ने 18, ब्रेंडन टेलर ने 17 और कासुजा ने 10 रन का योगदान दिया।

    नईम हसन ने पांच और तैजुल इस्लाम ने चार विकेट चटकाए। मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 203) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 318 गेंदों पर 28 चौके जमाए।

    यह रहीम के करिअर का तीसरा दोहरा शतक है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 560 रन बनाकर घोषित की थी। मोमिनुल हक ने 234 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेली। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 265 रन पर आउट हुई थी। इरविन ने शतक (107) जमाया।

  • लोकेश राहुल के टेस्ट से बाहर रहने पर कपिल देव ने उठाए सवाल, कही यह बात

    लोकेश राहुल के टेस्ट से बाहर रहने पर कपिल देव ने उठाए सवाल, कही यह बात

    नई दिल्ली। पूर्व कप्तान कपिल देव ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना की है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया था। कपिल ने समाचार चैनल एबीपी न्यूज से कहा कि हमें न्यूजीलैंड की तारीफ करनी होगी, वह शानदार क्रिकेट खेल रहा है।

    तीन वनडे और टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला। अगर हम मैच का विश्लेषण करेंगे तो, मुझे समझ में नहीं आता कि कोई इतने बदलाव कैसे कर सकता है। हर मैच में लगभग नई टीम होती है। टीम में कोई भी स्थायी नहीं है। अगर स्थान को लेकर सुरक्षा की भावना नहीं है तो इसका असर खिलाडिय़ों की फॉर्म पर पड़ेगा। भारतीय टीम का विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सज्जित बल्लेबाजी आक्रमण बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से विफल हो गया था।

    कोहली ने खुद बल्लेबाजी को हार का कारण भी माना था। कपिल ने कहा, बल्लेबाजी में कई बड़े नाम हैं लेकिन फिर भी आप दोनों पारियों में 200 का स्कोर नहीं कर सके, इसका मतलब है कि आपने स्थितियों से तालमेल नहीं बैठाया है। आपको ज्यादा से ज्यादा ध्यान रणनीति पर देना होगा।

    कपिल साथ ही लोकेश राहुल के टेस्ट टीम में न होने से नाराज हैं। राहुल को टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और इस सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 5-0 से मात दी थी। विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया, जब हम खेले थे और अब जो हो रहा है उसमें काफी अंतर है। आप जब टीम को बनाते हो तो आपको अपने खिलाडिय़ों को आत्मविश्वास देना होता है।

    जब आप कई सारे बदलाव करते हैं तो इसका कोई औचित्य नहीं होता। प्रबंधन हर प्रारूप के लिए विशेष खिलाड़ी में विश्वास रखता है। राहुल शानदार फॉर्म में हैं लेकिन वे बाहर बैठे हैं। इसका कोई औचित्य नहीं है। मुझे लगता है कि जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है तो उसे खिलाना चाहिए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर शुरू होगा।

  • तेज गेंदबाज टॉम कुरैन IPL में इन दो दिग्गजों के लेना चाहते हैं विकेट

    तेज गेंदबाज टॉम कुरैन IPL में इन दो दिग्गजों के लेना चाहते हैं विकेट

    नई दिल्ली। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है और इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टॉम कुरैन ने दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। अब कुरैन की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेटों पर हैं।

    कुरैन आईपीएल में पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। कुरैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वे कोहली और रोहित दोनों के प्रशंसक हैं, लेकिन जब उनके हाथ में गेंद होगी तो वे विश्व के दो बेहतरीन बल्लेबाजों को अपनी योग्यता से आउट करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। एक गेंदबाज के तौर पर यह मेरे लिए अपनी रणनीति लागू करने और उनके बजाए अपनी योग्यताओं पर ध्यान देने की बात है।

    यह शानदार चुनौती होगी, जिसके लिए मैं तैयार हूं। कुरैन से जब पूछा गया कि क्या वे आईपीएल को टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से मंच के तौर पर देख रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट में कोई भी मैच खेलूं, मुझे लगता है कि उसका प्रभाव पड़ता है, बड़ा हो या छोटा। लेकिन मैं ज्यादा आगे की नहीं सोच रहा और एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देना चाहता हूं।

    मेरी कोशिश रहती है कि मैं जब भी मैदान पर उतरूं तो अपने अंदर सुधार कर सकूं। आईपीएल में वे स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और जोस बटलर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे और इस युवा को लगता है कि यह उनके लिए मंच होगा कि वे विश्व स्तर के खिलाडिय़ों के साथ रहकर सीख सकें।

    उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए शानदार अनुभव होगा। मैं उनके खिलाफ खेला हूं और उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। मैं उनके साथ खेलने और रॉयल्स के लिए मैच जीतने को तैयार हूं। कुरैन मुख्य तौर पर गेंदबाज हैं लेकिन वे निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। उनसे जब पूछा गया कि वे मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाडिय़ों में से एक बेन स्टोक्स का अनुकरण करने की कोशिश करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वे स्टोक्स के मुरीद हैं।

    कुरैन ने कहा कि मैं स्टोक्स को एक अच्छे इंसान के रूप में जानता हूं और ईमानदारी से कहूं तो वे जिस तरह से अभ्यास करते हैं, वो शायद ही कोई और करता हो। इस तरह के महान खिलाड़ी के साथ रहना शानदार है। कुरैन से जब पूछा गया कि क्या इंग्लैंड दूसरी बार टी20 विश्व कप जीत सकता है तो इस खिलाड़ी ने कहा, बिल्कुल, ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे मैं कहूं कि हम विश्व कप नहीं जीत सकते। हमारे पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी टी20 क्रिकेट खेला है। इसलिए हम इसके लिए तैयार हैं।

  • दूसरा टेस्ट : फिर टेके बल्लेबाजों ने घुटने, टीम इंडिया ने खोए कप्तान कोहली सहित 6 विकेट

    दूसरा टेस्ट : फिर टेके बल्लेबाजों ने घुटने, टीम इंडिया ने खोए कप्तान कोहली सहित 6 विकेट

    क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड ने यहां हेग्ले ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे। जवाब में स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में 36 ओवर में 90/6 रन बना लिए थे। हनुमा विहारी (5) व विकेटकीपर ऋषभ पंत (1) क्रीज पर हैं। मयंक अग्रवाल (3), पृथ्वी शॉ (14), कप्तान विराट कोहली (14), अजिंक्य रहाणे (9), चेतेश्वर पुजारा (24), उमेश यादव (1) पैवेलियन लौट गए। अब भारत की कुल बढ़त 97 रन की हो गई है और उसके पास चार विकेट बचे हैं।

    इससे पहले दिन की शुरुआत 63/0 रनों से करने वाली कीवी टीम के लिए टॉम लाथम ने 122 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दाएं हाथ के ऑलराउंडर काइल जेमिसन ने एक बार फिर बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 49 रन बनाए। अपनी पारी में जेमिसन ने 63 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए।

    जेमिसन के दम पर ही कीवी टीम 200 के आंकड़े को पार करने में सफल रही क्योंकि एक समय उसने अपने आठ विकेट 188 रनों पर ही खो दिए थे। जेमिसन को अंत में नील वेग्नर का भी अच्छा साथ मिला जिन्होंने 41 गेंदों पर 21 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा के हिस्से दो और उमेश यादव के हिस्से एक सफलता आई।