Category: sports

  • आई नन्हीं परी क्रिकेटर शमी के घर

    [object Promise]

    हैमिल्टन । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। शमी के भाई को बेटी हुई है। शमी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे परिवार में एक और बच्ची। जन्म पर तुम्हें बधाई हो राजकुमारी। यह बच्ची प्यार और बड़े दिल के साथ बड़ी हो। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। भाई के परिवार को बधाई हो।”

    शमी इस समय न्यूजीलैंड में हैं और भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

  • कोहली को लेकर स्टोक्स ने कहा, अगर आप जानते हैं तो जानते हैं

    [object Promise]

    लंदन। एक फोटो इस समय सोशल मीडिया पर घूम रही है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने मजाकिया लहजे का एक बार फिर परिचय दिया। क्रिकेट बेवसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह फोटो ट्वीट की जिसमें कोहली भारतीय टीम की जर्सी में हैं और फोन पर बात कर रहे हैं।

    इस फोटो के साथ लिखा है, “अगर आप कोहली के साथ फोन पर बात कर रहे हैं तो उनसे क्या कहेंगे।”

    इस पर स्टोक्स ने ट्वीट किया, “बेन स्टोक्स–अगर आप जानते हैं तो जानते हैं (इफ यू नो यू नो)”

    कोहली आम तौर पर मैदान पर इस तरह के वाक्य का उपयोग करते हैं और इसी को स्टोक्स ने लिखा।

  • बेटी की सरस्वती पूजा की शमी ने डाली फोटो, हो गए ट्रोल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। शमी ने अपनी बेटी की सरस्वती पूजा करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बना लिया। इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में खेल रहे शमी ने अपनी बेटी की फोटो के साथ लिखा, “आप बहुत प्यारी लग रही हो बेटा। बहुत सारा प्यार। भगवान आपको अपना आशीर्वाद दे।”

    इसके बाद ट्रोल्स ने उन पर जमकर नकारात्मक कमेंट किए। ट्रोल्स को बर्दाश्त नहीं हुआ कि शमी की बेटी अलग धर्म की होने के बाद भी पूजा कर रही है।

    एक यूजर ने लिखा, “एक मुस्लिम होने के नाते आपको पूजा में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।”

    एक अन्य ने लिखा, “भाई शमी, अपने नाम के आगे मोहम्मद नहीं लगाओ। मेरी यह आपसे अपील है।”

    नकारात्मक कमेंट करने वालों से जुदा कई लोगों ने शमी की तारीफ भी की।

    एक यूजर ने लिखा, “प्यार के सच्चे दूत।”

  • टिक-टॉक पर दिखी साइना नेहवाल, युजवेंद्र चहल की मस्ती

    [object Promise]

    मुंबई। बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर रचनात्मक और मजेदार वीडियो साझा किया है। साइना ने प्लेटफॉर्म पर एक हालिया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। बाद में उन्होंने इमोजी चैलेंज भी ट्राई किया।

    चहल भी टिक-टॉक पर बहुत प्रसिद्ध हैं और बहुत सारे रचनात्मक और मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को 3.3 करोड़ व्यू मिले हैं।

  • विराट कोहली न्यूजीलैंड से हार के बाद बोले- टेलर-हमें जीत से दूर कर दिया लाथम की पारी ने

    [object Promise]

    हैमिल्टन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार की वजह मेजबान टीम के कप्तान टॉम लाथम और रॉस टेलर की शानदार पारी को बताया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

    टेलर (नाबाद 109) और लाथम (69) ने चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

    कोहली ने मैच के बाद कहा, “न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। हमें लगा कि जीत के लिए 348 का लक्ष्य पर्याप्त है, खासतौर पर तब जब हमने गेंदबाजी की शुरुआत की। मुझे लगता है कि लाथम के खेल ने हमसे ये मैच छीन लिया। मध्य ओवरों में लाथम और टेलर को रोकना मुश्किल था।”

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेजबान टीम के लिए टेलर ने 84 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए।

    [object Promise]

    भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “हम अच्छी फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन हमने एक मौका गंवा दिया। हमें यहां पर और सुधार की जरूरत है। हमें इस एक मौके के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। उस मौके के बाद लगभग 25 ओवर तक सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करना छोटी बात नहीं है।”

    कोहली ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि विपक्षी टीम ने हमसे बेहतर खेला और वे जीत के हकदार थे। दोनों नए सलामी बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरूआत दी और उम्मीद करते हैं वे आगे ऐसा ही करते रहेंगे। श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी की और राहुल ने भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।”

  • गांगुली हुए अय्यर की शतकीय पारी से प्रभावित

    [object Promise]

    कोलकाता। श्रेयस अय्यर द्वारा बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 103 रनों की पारी से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली खुश हैं। यह अय्यर का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक है। अय्यर ने हेमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में शतक जमा भारत को 50 ओवरों में चार विकेट पर 347 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

    रॉस टेलर ने हालांकि नाबाद 109 रनों क पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

    गांगुली ने यहां कहा, “यह उनका पहला शतक है। बहुत बढ़िया।”

    अय्यर ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 102 और फिर चौथे विकेट के लिए लोकेश राहुल के साथ 136 रनों की साझेदारी की।

  • BCCI अध्यक्ष गांगुली इग्लैंड दौरे पर 4 राष्ट्रों की सीरीज पर कर सकते हैं चर्चा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली इंग्लैंड रवाना हो गए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह वहां पर चार राष्ट्रों की सीरीज पर चर्चा कर सकते हैं।

    गांगुली को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनौपचारिक बैठक में भाग लेना है, जहां वह ईसीबी के अधिकारियों से बात करेंगे। इस बैठक में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

    सूत्रों ने बातचीत में कहा कि चार राष्ट्रों की सीरीज को लेकर इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि यह सीरीज किस तरह शुरू होगी और कैसे यह आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में शामिल होगा। गांगुली इसी चीज पर बात करने के लिए इंग्लैंड गए हैं।

    सूत्रों ने कहा, “हां, गांगुली ईडन गार्डन्स से बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं और वह वहां चार राष्ट्रों की सीरीज पर बात करेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि चीजों की प्रगति कैसे होती है क्योंकि कुछ चीजों को देखने की जरूरत है।”

    गांगुली पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि बीसीसीआई हर साल चार राष्ट्रों की सीरीज आयोजित कराने पर विचार कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के अलावा कोई अन्य शीर्ष देश शामिल हो।

    बीसीसीआई के अधिकारियों ने ईसीबी और सीए के अधिकारियों से इस बारे में बात भी की है।

    क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रोबटर्स ने इसे लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था और कहा था, “मुझे लगता है कि सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह एक नया विचार है।”

  • टीम के प्रदर्शन से हार के बाद भी खुश हैं कोहली

    [object Promise]

    ऑकलैंड। बेशक भारत को शनिवार को दूसरे वनडे में हार मिल गई हो और इसी के साथ वह तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा बैठा हो, लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन से खुश हैं, खासकर टीम ने जिस तरह लड़कर मैच का अंत किया और फिर नवदीप सैनी की बल्लेबाजी प्रतिभा ने भी कोहली को खुश कर दिया। सैनी ने अंत में 45 रनों की पारी खेली और रवींद्र जडेजा के साथ आठवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी ने भारत की जीत की उम्मीदों को एक बार के लिए जिंदा कर ही दिया था।

    मैच के बाद कोहली ने कहा, “हमने दो अच्छे मैच खेले। यह प्रशंसकों के लिए अच्छा रहा। हमने जिस तरह से मैच खत्म किए उससे मैं काफी प्रभावित हूं। सैनी और जडेजा ने शानदार जुझारूपन दिखाया। जडेजा और सैनी को किसी तरह का संदेश नहीं गया था। हम नहीं जानते थे कि सैनी बल्ले से भी अच्छा कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी खुद से स्थितियों को पहचानें और लड़ें।”

    कोहली ने कहा कि चूंकि यह साल टी-20 विश्व कप का है इसलिए वनडे पर ज्यादा ध्यान नहीं है। साथ ही कप्तान ने संकेत दिए हैं कि तीसरे और आखिरी वनडे में टीम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।

    कोहली ने कहा, “इस कैलेंडर ईयर में वनडे टी-20 या टेस्ट की तरह प्राथमिकता नहीं है। एत मैच में हम अपने प्रयोग कर सकते हैं। हम निश्चित तौर पर बदलावों के बारे में सोचेंगे। हमारे पास खोने को कुछ नहीं है।”

  • लंदन से सट्टेबाज संजीव चावला को लाया गया भारत, यहां देखें क्या है मामला

    [object Promise]

    नई दिल्ली। क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-112 से गुरुवार को भारत लाया गया। स्पॉट फिक्सिंग के मामलों में दोषी चावला को लेकर विमान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार रात ग्लोबल क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला को लेकर लंदन से भारत के लिए रवाना हुई थी।
    संजीव चावला को वापस को भारत लाने के बाद सबसे पहले चिकित्सा जांच की गई और फिर बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। वहां से पुलिस उसे हिरासत में लेकर उससे मैच फिक्सिंग के 19 वर्ष पुराने मामले में पूछताछ करेगी।

    भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक संजीव को कई कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी राम गोपाल नाइक की टीम जो इस मामले की जांच कर रही है वो गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे संजीव को लेकर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि संजीव सामान्य अपराधी नहीं है। एक विशेष संधि के तहत उसे लंदन से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है।

    [object Promise]

  • संजीव चावला के साथ शामिल था क्रिकेट सट्टेबाजी में दाऊद इब्राहिम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। तमाम झंझावतों और 19 साल लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन (लंदन) से प्रत्यार्पित कराकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला उर्फ संजय को दिल्ली ले आया गया। चावला के भारत पहुंचते ही एक और सनसनीखेज खुलासा हो गया। यह खुलासा उन्होंने गुरुवार रात विशेष बातचीत में किया।

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सट्टेबाजी की जड़ें सबसे पहले खोदने वाले दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ईश्वर सिंह ही थे।

    एक जमाने में ईश्वर सिंह ही दिल्ली पुलिस के वो इकलौते और पहले पुलिस इंस्पेक्टर थे (सन् 2000 में दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तैनात) जिन्होंने, पूरे मामले का भंडाफोड़ किया। अब दिल्ली के दक्षिणी जिले के सफदरजंग इन्क्लेव सब-डिवीजन में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात ईश्वर सिंह के मुताबिक, संजीव चावला को मैंने पहली बार मार्च 2000 में देखा। उस वक्त वो दिल्ली के होटल ताज मानसिंह की लॉबी में टहल रहा था।”

    उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, दुबई से करोड़ों रुपये की धन-वसूली मामले की मैं तफ्तीश कर रहा था। उसी दौरान मुझे दुबई से आई एक टेलीफोन कॉल पर संदेह हुआ। छानबीन की और टेलीफोन की बातचीत सुनी तो वो नंबर दिल्ली पुलिस को कैसेट किंग गुलशन कुमार के छोटे भाई किशन कुमार तक ले गया। कड़ी से कड़ी मिलती गयी।

    [object Promise]

    इसी बीच मुझे राजेश कालरा नाम के एक अंतर्राष्ट्रीय सट्टेबाज की टेलीफोन-मोबाइल पर हो रही बातचीत सुनने को मिल गई। यह बातचीत संजीव चावला और हैंसी क्रोनिये के बीच थी।”

    एसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, एक दिन मैं चुपचाप राजेश कालरा की कार का पीछा करने लगा। रास्ते में उसकी कार पंचर भी हो गई। दरअसल, उस वक्त वो (राजेश कालरा) संजीव चावला के जरिये हैंसी क्रोनिये के पास एक नया मोबाइल सिम-कार्ड देने जा रहा था। वह सिमकार्ड हैंसी तक पहुंचा भी दिया गया। उसी दिन और उसी वक्त संजीव चावला को मैंने पहली और आखिरी बार देखा।”

    एसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि बाद में उस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाजी मामले में मेरी ही शिकायत पर 6 अप्रैल 2000 को दिल्ली पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया। जिस दिन मेरी शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई, उस दिन भारत की संसद चल रही थी। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बोल रहे थे। संसद को पता चला कि इस मामले में कई देसी-विदेशी क्रिकेट खिलाड़ी फंस सकते हैं, तो भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दी गई।”

    अब, जब संजीव चावला 19 साल बाद भारत लौटा है तो क्या आप उससे मिलना चाहेंगे? यह पूछे जाने पर ईश्वर सिंह ने कहा कि सब कुछ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और हमारे उच्चाधिकारियों पर निर्भर करेगा। जैसा हुक्म होगा वैसा करूंगा। हां, अगर मेरी निजी मंशा पूछी जाए तो मैं एक बार संजीव चावला से मिलना चाहूंगा।”

    संजीव चावला से मिलकर सबसे पहले उसके सामने आप क्या सवाल करेंगे? इस सवाल पर ईश्वर सिंह बोले, “पूछूंगा कि उसके साथ वे कौन-कौन से भारतीय क्रिकेटर जुड़े थे, जो आज तक खुद को सेफ समझ रहे थे। अब उसकी (संजीव चावला) जुबान खुलते ही उन्हें अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है?”

     

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सट्टेबाजी के काले कारोबार में संजीव चावला, दुबई, लंदन और अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में एसीपी ईश्वर सिंह ने कहा, “चूंकि संजीव चावला दिल्ली पुलिस के हाथ लगा ही नहीं था। लिहाजा इस पर ठोस तरह से कुछ बयान देना मुनासिब नहीं है। हां, चूंकि मैंने इस केस की सबसे पहले जड़ें खोदीं थी। जो कुछ उस दौरान मैंने अपनी आंखों से देखा और कानों से सुना था, उसके मुताबिक मैं दावा कर सकता हूं कि दाऊद इब्राहिम ने अपने गुर्गे संजीव चावला के साथ फिट कर रखे थे। इनमें से एक गुर्गे की बातचीत मैंने खुद भी सुनी। वो दुबई से सट्टे की डील करता था। उसकी भाषा शैली बताती थी कि वह डायरेक्ट-इनडायरेक्टली दाऊद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाजी से खा-कमा रहा है।”

    उन्होंने बातचीत को जारी रखते हुए आगे कहा, “दरअसल, अब जब संजीव चावला भारत पहुंच ही गया है तो बहुत कुछ मिल सकता है। हो सकता है कि मुझे दाऊद के गुर्गों तक ही संजीव चावला की पुहंच दिखाई पड़ी हो, जबकि पूरे खेल के पीछे हो सकता है कि दाऊद ही सीधे-सीधे रहा हो, जिसे गवाह और सबूतों के अभाव के चलते हम अब तक पुख्ता तौर से साबित कर पाने में असमर्थ रहे।”

    संजीव चावला के भारत प्रत्यर्पण से किसको नफा और किसको नुकसान होगा? आईएएनएस के इस सवाल के जबाब पर एसीपी ईश्वर सिंह ने कहा, “यहां सवाल नफा नुकसान का नहीं। कभी जेंटलमैन गेम समझे जाने वाले क्रिकेट की इज्जत बचाने का है। क्रिकेट में फैली इस गंदगी की सफाई होना जरूरी था। मुझसे 19 साल पहले जितना बन सका ईमानदारी से किया। अब डीसीपी क्राइम डॉ.जी. रामगोपाल नाइक संजीव चावला को तीन-चार महीने दिन-रात जागकर की गई मेहनत के बाद लंदन से भारत लेकर आए हैं। मुझे उम्मीद है कि वे संजीव चावला से बहुत कुछ और 19 साल पहले से भी बड़ा कुछ न कुछ जरूर निकलवा लेंगे।”