Category: sports

  • कोहली जीत के बाद बोले , जेटलैग की बात नहीं की हमने कभी , बहाने नहीं बनाना चाहते

    [object Promise]

    ऑकलैंड। भारत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में छह विकेट से हरा दिया। इसके बाद कप्तन कोहली ने कहा कि टीम में कभी जेटलैग (विमान यात्रा से हुई थकान) की बात नहीं हुई और उनकी टीम का ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि टीम को जीत के लिए क्या चाहिए। कोहली ने सीरीज से पहले इसके कार्यक्रम की आलोचना की थी क्योंकि टीम को बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच के एक दिन बाद ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरनी पड़ी थी।

    कोहली ने हालांकि शुक्रवार को मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, दो दिन पहले आना और इस तरह का मैच खेलना। हमने इसका लुत्फ उठाया है। यह शानदार रहा। कोहली ने कहा, हमने कभी जेटलैग की बात नहीं की। हम किसी तरह के बहाने नहीं बनाना चाहते। हम सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि हमें जीतने के लिए क्या चाहिए।

    हम आगे खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली ने कहा कि एक समय तो लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 230 रनों का स्कोर कर लेगी। कप्तान ने कहा कि आप इस तरह की पिच पर किसी को हल्के में नहीं ले सकते। मुझे लग रहा था कि एक समय स्कोर 230 तक जाएगा लेकिन हमने वापसी की।

    भारत की इस जीत में श्रेयस अय्यर की भी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने अंतिम ओवरों में 29 गेंदों पर 58 रन बनाए। अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अय्यर ने कहा, हमने कुछ विकेट जल्दी खो दिए। इसलिए हमें साझेदारियां करनी पड़ीं। हम जानते थे कि हम रन बना सकते हैं क्योंकि मैदान छोटे हैं।

  • तेज गेंदबाज टिम साउदी भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए बोले ऐसा

    [object Promise]

    ऑकलैंड। न्यूजीलैंड टीम के दाएं हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी नए साल में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज की तरफ बेसब्री से देख रहे हैं। साउदी को नए साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में जगह नहीं मिली थी। यह तेज गेंदबाज अब उससे आगे जाना चाहता है और भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहता है।

    न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार मिली थी। आखिरी मैच में साउदी के स्थान पर मैट हेनरी को अंतिम-11 में मौका मिला था। साउदी ने माना कि टीम से बाहर किए जाने के कारण वे निराश थे। स्टफ डॉट को डॉट एनजेड ने साउदी के हवाले से लिखा, मुझे नहीं लगता कि आप इसे निजी तौर पर ले सकते हैं।

    उन्होंने वो फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगता था कि यह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा, आप सहमत हों या असहमत, यह खेल का स्वभाव है। उन्होंने कहा, इससे निराशा होती है। जब भी आपको टीम से बाहर किया जाता है तो अच्छा नहीं लगता।

    न्यूजीलैंड के लिए खेलना सपना है और जब भी आप बाहर होते हो तो बुरा लगता है, लेकिन आपको फैसले का सम्मान करता होता है और टीम की मदद करने की कोशिश करनी होती है, तब भी जब आप खेल नहीं रहे होते हैं। अब साउदी का ध्यान भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर है जो शुक्रवार से शुरू हो रही है।

    उन्होंने कहा कि अलग प्रारूप खेलना अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि यह तालमेल बिठाने की बात है। जो हुआ वो हो चुका और वो बेहद निराशाजनक था। खिलाड़ी इससे सीखेंगे। अब आपको आगे जाना होगा और भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज की तरफ देखना होगा।

  • कोहली first T20 से पहले बोले, बेहद अच्छे न्यूजीलैंड के लोग, नहीं सोच सकते बदले के बारे में

    [object Promise]

    ऑकलैंड। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के बारे में नहीं सोच रही है। भारत इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और उसे वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हरा दिया था।

    मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा कि हम बदले के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अगर आप इस बारे में सोचते भी हैं तो यह लोग इतने अच्छे हैं कि आप उस बदले के जोन में जा ही नहीं सकते। कप्तान ने कहा कि यह सिर्फ मैदान पर प्रतिस्पर्धी होने की बात है। यह वो टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आपको संभालने के उदाहरण दिए हैं।

    विश्व कप फाइनल के लिए जब इस टीम ने क्वालीफाई किया था तो हम खुश हुए थे। जब आप हारते हो तो आपको बड़े पैमाने पर चीजें देखनी होती हैं। भारत ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और अगले ही दिन न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गई थी। कोहली ने कहा कि कार्यक्रम थोड़ा बेहतर होना चाहिए, खासकर तब जब हम विदेश का दौरा कर रहे हों।

    कोहली ने कहा, सीधे स्टेडियम में जाना बहुत जल्दी हो रहा है। इस तरह ऐसी जगह जाना जो भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात घंटे आगे है, इससे सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। उम्मीद है कि भविष्य में इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, लेकिन यह विश्व कप का साल है और हर टी20 अहम है। इसलिए हम अपना फोकस नहीं खो सकते।

    कोहली ने साफ कर दिया है कि राहुल वनडे में नंबर-5 और टी20 में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, वनडे में हम वही करेंगे जो राजकोट में किया था और राहुल को नंबर-5 पर खेलने देंगे। टी20 में चीजें बदल जाती हैं और इसलिए राहुल को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने देंगे। वे विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने टीम को स्थिरता दी है। हम उनके साथ जारी रहेंगे।

  • IND VS NZ, 2ND T20 : तूफानी पारी राहुल-अय्यर की , भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया

    [object Promise]

    ऑकलैंड। भारत ने अपने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑकलैंड में भी अपना विजयी तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच भी छह विकेट से जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं।

    टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया और फिर 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही ओपनर रोहित शर्मा (8) का विकेट खो दिया। इसके कप्तान विराट कोहली (11) भी टीम के 39 के स्कोर पर आउट हो गए।

    कप्तान के आउट होने के बाद पिछले मैच के अर्धशतकधारी राहुल और श्रेयस अय्यर (44) ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

    राहुल ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के, जबकि अय्यर ने 33 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए। शिवम दुबे चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।

    न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दो और ईश सोढी ने एक विकेट हासिल किया।

    इससे पहले, भारत ने अपने गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (33) और कोलिन मुनरो (26) ने 5.6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी।

    लेकिन इसके बाद मेजबान टीम धीमी पड़ गई और 81 रन तक उसने अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में गुप्टिल और मुनरो के अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम (3) और पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले कप्तान केन विलियम्सन (14) के विकेट भी शामिल हैं।

    आखिर के ओवरों में पिछले मैच के अर्धशतकधारी रॉस टेलर (18) और टिम सिफर्ट (नाबाद 33) ने पांचवें विकेट के 44 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टेलर का विकेट टीम के 125 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में गिरा।

    न्यूजीलैंड के लिए गुप्टिल ने 20 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के, मुनरो ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का और सिफर्ट ने 26 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए।

    भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी ने भी चार ओवरों में केवल 22 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

    [object Promise]

  • गेंदबाजी या बल्लेबाजी जीत के बाद, जानिए किसको दिया विराट कोहली ने जीत का श्रेय

    [object Promise]

    ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।

    कोहली ने मैच के बाद कहा, “गेंदबाजों ने जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया और मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत अच्छे तरीके से लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। हमने विकेट के एक ही ओर गेंदबाजी और यह एक टीम के रूप में बहुत अच्छी बात रही।”

    टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया और फिर 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

     

    [object Promise]

     

    कोहली ने कहा कि यह स्कोर कम रहा और उनकी टीम ने कम लक्ष्य के कारण ही मैच में धीमी शुरुआत की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया जा सकता था।

    रोहित शर्मा और कोहली को जल्दी आउट कर कीवी टीम ने मैच पर शुरुआत में पकड़ बना ली थी। लेकिन लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

    कोहली ने कहा, हमने मैदान के कोणों को, पिच को और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की सोच को बेहतर ढंग से समझा। हमें कुछ बदलाव करने पड़े और मुझे लगता है कि रवींद्र जडेजा शानदार रहे और चहल ने भी किफायती गेंदबाजी की। बुमराह शानदार रहे। हमने अच्छी फील्डिंग कर गेंदबाजों का साथ दिया। गेंद विकेट पर रुक कर आ रही थी।

     

    [object Promise]

     

  • युवराज और अकरम जुड़े बुशफायर क्रिकेट बैश मैच से

    [object Promise]

    ब्रिस्बेन। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम बुशफायर क्रिकेट बैश मैच में खेलेंगे। यह मैच आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के मकसद से धन जुटाने के लिए एक चैरिटी क्रिकेट मैच के रूप में अगले महीने आठ फरवरी को खेला जाएगा।

    क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, अकरम और युवराज के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर और मैथ्यू हेडन ने भी इस मैच में खेलने की पुष्टि की है।

    भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बुशफायर क्रिकेट बैश मैच पोंटिंग एकादश टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

    आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न और पोंटिंग एकमात्र चैरिटी मैच में स्टार सुसज्जित टीमों की कप्तानी करेंगे। इस मैच को आल-स्टार टी-20 मैच का नाम दिया गया है।

    जहां एक ओर सचिन को पोंटिंग एकादश टीम का कोच चुना गया है तो वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्श को वार्न एकादश टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

    इस मैच से एकत्रित धन आस्ट्रेलियाई रेडक्रॉस आपदा एवं राहत बचाव फंड को दान किया जाएगा।

  • मुस्ताफिजुर को नहीं मिली रावलपिंडी टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम में जगह, जानिए क्या है वजह

    [object Promise]

    रावलपिंडी। पाकिस्तान के साथ फरवरी से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेशी टीम में जगह नहीं मिली है। रहमान को भारत के साथ नवम्बर में हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह खराब फार्म के कारण नहीं खेल सके थे।

    आईसीसी ने बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदीन के हवाले से लिखा है, “मुस्ताफिजुर को खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम से हटा दिया गया है।”

    इस मैच के लिए ओपनर इमरुल कायेस, शादमान इस्लाम और स्पिनर मेहेदी हसन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था।

    तमीम इकबाल की हालांकि टीम में वापसी हुई है। वह बच्चे के जन्म के कारण भारत के साथ हुई टेस्ट सीरीाज में नहीं खेल सके थे। बीसीबी ने इस मैच के लिए नजमुल हुसैन और सौम्य सरकार को भी वापस बुलाया है।

    बांग्लादेश टीम चार फरवरी को रावलपिंडी के लिए रवाना होगी।

  • INDIA VS NEW ZEALAND LIVE SCORE: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

    [object Promise]

    न्यूजीलैंड। भारत ने पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में चार मैचों में फतह हासिल की है। आज न्यूजीलैंड से पांचवां और आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए।

    LIVE अपडेट…

    -न्यू जीलैंड ने 13.0 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिशेल 0 और रोस टेलर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।
    इससे पहले भारत के लोकेश राहुल के 45, कप्तान रोहित शर्मा के 60 (रिटायर्ड हर्ट) और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं। मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे। इस पारी के साथ रोहित टी-20 मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया। वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं। कोहली ने 24 बार अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है। न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुगेलेजिन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत 4-0 से आगे चल रहा है।

    न्यूजीलैंड ने तीन या अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में कभी सारे मैच नहीं गंवाए हैं. और 2005 से उसने अपनी सरजमीं पर द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सिर्फ एक बार सभी मैच गंवाए हैं, जब फरवरी 2008 में इंग्लैंड ने उसे 2-0 से मात दी थी।

    टीमें

    भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह.

    न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम ब्रूस, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुग्गेलैन, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट, डेरिल मिशेल.

     

    [object Promise]

     

  • कोहली को छोड़ा रोहित ने पीछे

    [object Promise]

    नई दिल्ली। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ-साथ चल रहे हैं। चाहें वो इस फॉरमेट में सबसे अधिक रनों की बात हो या फिर 50 से अधिक का स्कोर करने का, दोनों के बीच लगातार प्रतिस्पर्धा जारी है। माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के साथ जारी पांचवें टी-20 मुकाबले से पहले टी-20 फारमेट में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में रोहित और कोहली बराबरी पर थे लेकिन 60 रनों की पारी के साथ अब रोहित अपने कप्तान से आगे निकल गए हैं।

    रिटायर्ड हर्ट होने वाले रोहित ने के नाम इस फॉरमेट में 25 ऐसी पारियां हो गई हैं, जो 50 रनों से अधिक की हैं। 108 टी-20 मैच खेल चुके रोहित ने 21 बार अर्धशतक लगाया है और उनके नाम इस फारमेट में सबसे अधिक चार शतक हैं।

    कोहली पांचवें टी-20 में नहीं खेले। उनके नाम 24 अर्धशतक हैं। कोहली ने हालांकि इस फारमेट में 82 मैचों में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है।

    इस फारमेट में हालांकि सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड कोहली के नाम है। कोहली ने 2794 रन बनाए हैं जबकि रोहित के नाम 2773 रन हैं।

    सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक की पारी के मामले में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग (17), न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल (17) दूसरे स्थान पर हैं। गुपटिल के नाम इस फारमेट में दो शतक हैं लेकिन स्टर्लिग शतक नहीं लगा सके हैं।

  • ICC T20I RANKINGS: :दूसरे नंबर पर पहुंचे राहुल, बुमराह की लंबी छलांग

    [object Promise]

    दुबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल आईसीसी की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की सूची में बुमराह को 26 स्थानों का फायदा हुआ है। राहुल ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 244 रन बनाए थे और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला था।

    वह तब करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब 823 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा तीन पायदान ऊपर चढ़कर 10वें, श्रेयस अय्यर 63 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 55वें और मनीष पांडे 12 स्थानों की छलांग के साथ 58वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

    पाकिस्तान के बाबर आजम 879 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान हैं।

    शीर्ष-10 में अब राहुल और रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली भी हैं, जोकि नौवे नंबर पर हैं।

    गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 26 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। युजवेंद्र चहल 10 पायदा ऊपर उठकर 30वें और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में आठ विकेट लेने वाले शार्दूल ठाकुर 34 पायदान ऊपर चढ़कर 57वें नंबर पर पहुंच गए है।

    अफगानिस्तान के राशिद खान पहले और उनके टीम साथी मुजीब उर रहमान दूसरे नंबर पर है।