Category: sports

  • किया पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर ने खुलासा, होता था हिन्दू खिलाड़ी से भेदभाव

    [object Promise]

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक टीवी शो में हिन्दू खिलाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अख्तर ने टीवी शो में बताया कि पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया हिंदू था इस वजह से उसके साथ भेदभाव किया जाता था।

    अख्तर ने चैट शो में बताया कि टीम के खिलाड़ी कनेरिया को लेकर यहां तक कह देते थे कि वो दानिश कनेरिया के साथ खाना क्यों खाते हैं। अख्तर ने चैट शो में बताया कि यार कोई हिन्दू है न, वो खेलेगा, उसी हिन्दू ने टेस्ट सीरीज जिताई है। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    आपको बताते जाए कि शोएब अख्तर का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब देश में नागरिकता संशोधन कानून पर पक्ष और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता कानून को लेकर प्रर्दशनकारियों द्वारा यह कहा गया कि यह कानून भारत के मुस्लमानों के खिलाफ है। भाजपा सरकार कह चुकी है कि यह कानून किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है।

    [object Promise]

  • मैरी कॉम का ओलम्पिक क्वालीफायर ट्रायल्स में दबदबा, 9-1 से हराया निकहत जरीन को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। छह बार की विश्व विजेता मैरी कॉम ने शनिवार को ओलम्पिक क्वालीफायर के ट्रायल्स के फाइनल में महिलाओं के 51 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन को 9-1 से हरा दिया है। यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई ट्रायल्स में मैरी कॉम ने दमदार खेल दिखाते हुए निकहत को पटखनी दी।

    इस भारवर्ग में दो दिन तक चली ट्रायल्स में चार मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। निकहत ने शुक्रवार को ज्योति गुलिया को 10-0 और मैरी कॉम ने रितू ग्रेवाल को 10-0 से मात दे एक दूसरे से भिड़ंत तय की थी।

    वहीं 57 किलोग्राम भारवर्ग में साक्षी ने सोनिया लाथेर को 9-1 से हराया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में अनुभवी मुक्केबाज सरिता को हार झेलनी पड़ी। सिमरन ने सरिता को 8-2 से मात दी।

    69 किलोग्राम भारवर्ग में लवलिना बोरगेहेन ने ललिता को 10-0 से शिकस्त दी और 75 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ने नुपूर को भी 10-0 से हराया।

  • क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड Natasa Stankovic से समंदर के बीचों-बीच की सगाई, देखें Hot नताशा तस्वीरें

    [object Promise]

    क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Cricketer Hardik Pandya ) ने नए साल की शुरुआत अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर की है । हार्दिक पांड्या का नाम उर्वशी रौतेला से लेकर कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया लेकिन आखिरकार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नताशा स्टानकोविच (Natasa Stankovic) से सगाई कर ली है।

    अपनी इस सगाई (Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement) का वीडियो नताशा ने शेयर किया है, जिसमें समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड को बीच समंदर में बोट पर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं ।

     

    वहीं नताशा के एक्‍स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्‍टर अली गोनी ने भी नताशा की इस सगाई की खबर पर अपना कमेंट किया है ।

     

    नताशा ने ये वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें हार्दिक पहले घुटने पर बैठकर उनसे इस रिश्‍ते के लिए इजाजत मांगते दिख रहे हैं।

     

    यह सुनते ही नताशा उन्‍हें खड़ा करने की कोशिश करती हैं लेकिन जब वह खड़े नहीं होते तो उन्‍हें KISS करती हुई नजर आती हैं ।

    ‘इश्क में मरजावां’ एक्टर ने की Suicide, सदमे में टीवी इंडस्ट्री

     

    इनकी सगाई पूरी फिल्‍मी अंदाज में हुई जिसमें समंदर के बीच में बोट पर म्‍यूजिक भी बच रहा था।

  • राशिद लतीफ बोले, PCB की मदद सौरव गांगुली ही कर सकते हैं, याद की वर्ष 2004 की बात

    [object Promise]

    लाहौर। अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे पाकिस्तान क्रिकेट को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से काफी उम्मीदें हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने कहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मदद कर सकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि यह गांगुली ही थे, जिन्होंने 2004 में बीसीसीआई के कड़े रुख के बाद भी दोनों देशों के बीच सीरीज आयोजित कराने को लेकर बड़ा रोल निभाया था।

    पाकिस्तानी अखबर ‘द नेशन’ ने लतीफ के हवाले से लिखा है, “एक क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर, गांगुली पीसीबी और एहसान मनी की मदद कर सकते हैं।” उन्होंने कहा “जब तक पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत नहीं होती तब तक दोनों देशों के बीच चीजें नहीं सुधरेंगी। पूरा विश्व भारत-पाकिस्तान को एक साथ क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है।”

    उन्होंने कहा “पीसीबी सीईओ वसीम खान को भी इसमें सक्रिया भूमिका निभानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए क्रिकेट खेलने वाले शीर्ष देश पाकिस्तान के दौरे पर आएं इससे पाकिस्तान और स्थानीय खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।”

    लतीफ ने 2004 की बात को याद करते हुए कहा “2004 में जब बीसीसीआई पाकिस्तान के दौरे के लिए राजी नहीं थी तब गांगुली ने ही बीसीसीआई और खिलाड़ियों को मनाया था। वह दौरा बेहद यादगार रहा है क्योंकि भारत लंबे समय बाद यहां जीतने में सफल रहा था।”

  • टीम इंडिया जीत के साथ करना चाहेगी नए साल की शुरुआत , श्रीलंका से पहला T20 मैच आज

    [object Promise]

    गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच यहां के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में सभी का ध्यान भारत के दो दिग्गजों- शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह पर रहेगा, जो चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ भारत ने टी20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी।

    इसके बाद टीम ब्रेक पर थी और अब नए साल की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेगी। श्रीलंका की मौजूदा टीम को देखा जाए हर हाल में भारत का पलड़ा उस पर भारी लग रहा है। यह हालांकि टी20 है और खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कोई भी टीम किसी भी को हरा सकती है। यह इस प्रारूप की खूबी है। धवन ने चोट के कारण टीम से बाहर थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस तो साबित कर दी है।

    अब सवाल यह है कि क्या धवन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उसी फॉर्म को जारी रख पाएंगे। उन पर जिम्मेदारी भी बड़ी है क्योंकि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है। रोहित इस समय फॉर्म में हैं और धवन के ऊपर अपने पूर्व साथी की जगह को भरने की जिम्मेदारी है।

    वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए भी यह सीरीज अपने आपको साबित करने का एक और मंच है। विंडीज के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआतें दी थीं। धवन के साथ भी उन्हें यही करना होगा लेकिन साथ ही निजी तौर पर तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत भी करना होगा।

    बुमराह भी जुलाई में विंडीज दौरे पर चोटिल हो गए थे। उसके बाद से यह उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज है। बुमराह के लिए यह सीरीज और इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज एक परीक्षा है जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए देनी है। गेंदबाजी में कुंद हुई धार को बुमराह यहां तेज और पैनी करना चाहेंगे।

    इन दोनों के अलावा नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर के लिए भी मौका है कि वह अपने आपको मौजूदा समय में बैकअप गेंदबाजे को तौर पर ही सही लेकिन अपनी दावेदारी को पुख्ता करें। हमेशा की तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जाहिर तौर पर एक और परीक्षा से गुजरेंगे। हां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीरीज में भी संजू सैमसन ड्रैसिंग में गर्मी लेंगे या उन्हें मैदान पर उतार कर मेहनत करवाई जाएगी। दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए इस समय हर सीरीज कड़ी परीक्षा है।

    कप्तान लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में भारत आई श्रीलंका ने टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को वापस बुलाया है। उसके पास निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन क्या यह सभी भारतीय जमीन पर श्रीलंका के बुरे इतिहास को बदलने में सक्षम हैं, इस पर संदेह लगता है। कुला मिलाकर दोनों टीमें नए साल में विजयी शुरुआत चाहेंगी और इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान देंगी।

  • वूमन ऑफ़ ईयर अवॉर्ड के लिए भक्ति शर्मा का चयन

    [object Promise]

    नई दिल्ली ।भारत की जलपरी उदयपुर, राजस्थान की 30 वर्षीय तैराक भक्ति शर्मा का अमेरिका की वर्ल्ड ओपन वॉटर स्विम एसोसीएशन द्वारा वूमन ऑफ़ ईयर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है।

    तेंजिंग नोर्गे नैशनल एडवेंचेर अवॉर्ड से सम्मानित भक्ति शर्मा ने 2015 में अंटार्कटिका महासागर में एक डिग्री तापमान के बीच 1.4 मील दूरी 52 मिनट में तय कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया था । भक्ति ने विश्व के सभी 5 महासागरों में तैरने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
    उल्लेखनीय है कि भक्ति ने ढाई साल की उम्र से तैराकी शुरू की थी। उसे तालाब, नदी, समुद्र और महासागर में तैरने की महारत हासिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विशिष्ट व्यक्तियों ने समय समय पर भक्ति शर्मा के तैराकी में उपलब्धियों को सराहा हैं।

  • IPL2020:प्रथा खत्म 2 मैच की, अब 1 ही मैच होगा एक दिन में, 24 मई को हाेगा फाइनल मैच

    [object Promise]

    दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। लीग का अगला संस्करण 57 दिनों तक चलेगा, जिसका मतलब है कि प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने अपनी बात लगभग मनवा ली है और इस सीजन एक दिन में 2 मुकाबलों की प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं मैचों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होना लगभग तय है।

    इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की है कि लीग 57 दिनों तक चलेगी और लंबी लीग होने का मतलब है कि एक दिन में 2 मैचों की बात अब अतीत की हो जाएगी।

    जानकार सूत्र ने कहा “पूरा कार्यक्रम अभी तक तैयार नहीं है। फाइनल हालांकि 24 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू हो रहा है तो आपके पास 45 दिन की तुलना से ज्यादा का लंबा समय है। इसलिए एक दिन में एक मैच की संभावना ज्यादा है। बल्कि यह उन लोगों के लिए आसान बात होगी जो कह रहे हैं कि 57 दिन में मैच कैसे खेले जाएंगे।”

    उनसे जब मैचों की शुरुआत के समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैचों की शुरुआत का समय शाम 7:30 बजे से लगभग तय है। लीग का प्रसारणकर्ता चाहता था कि मैच जल्दी शुरू हों।

    उन्होंने कहा “टीआरपी निश्चित तौर पर मुद्दा है, लेकिन सिर्फ इस बात पर सारी चीजें नहीं डालते हैं, आप खुद भी देख सकते हैं कि पिछले सीजन मैच कितनी देर से खत्म होते थे। जो लोग स्टेडियम आते थे उनके लिए वापस घर लौटना आसान नहीं रहता था। इस पर चर्चा हुई और यह लगभग तय है कि इस सीजन शाम को 7:30 बजे मैच शुरू होंगे।”

    फ्रेंचाइजियों को हालांकि इस पर एतराज है क्योंकि उनका मानना है कि इस समय दर्शकों का स्टेडियम में आना बेहद मुश्किल है।

    फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा “अगर आप मेट्रो शहर में रह रहे हैं तो आप जानते है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में ट्रैफिक कैसा रहता है। क्या आपको वाकई में लगता है कि लोग 6 बजे ऑफिस से निकलने के बाद अपने परिवार को लेकर मैच की शुरुआत तक स्टेडियम में आ पाएंगे? समय में बदलाव करने से पहले यह ऐसी चीज है जिस पर विचार करना चाहिए।”

  • IND VS SL T-20 LIVE : भारत को श्रीलंका ने दिया 143 रनों का लक्ष्य

    [object Promise]

    इंदौर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हृुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। दोनों टीमों ने अपने अंतिम 1-1 में बदलाव नहीं किया है। पहला मैच रद्द होने के कारण सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच दोनों टीमों के लिए अहम हो गए हैं।

    टीमें:

    भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

    श्रीलंका : दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नाडो, कुशल परेरा, ओसादा फर्नाडो, भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान)।

  • बुमराह टी-20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने के करीब

    [object Promise]

    पुणे। जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में बुमराह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस समय बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ 52 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। बुमराह ने 44 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। चहल ने 36 और अश्विन ने 46 मैचों में इतने विकेट लिए हैं।

    बुमराह लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बुमराह ने चोट से वापसी करते हुए अपना पहला मैच खेला था। उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा था। उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिया था।

  • छेड़छाड़ नहीं करानी चाहिए टेस्ट क्रिकेट की संरचना से: आर्थर

    [object Promise]

    पुणे। श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने भी गुरुवार को 4 दिन के टेस्ट मैच का विरोध किया। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से 4 दिन के टेस्ट मैच लाने पर विचार कर रही है। आर्थर ने कहा है कि खेल के लंबे प्रारूप से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।

    उन्होंने कहा “5 दिन के टेस्ट मैच के साथ ही जाना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट मानसिक, शारीरिक, तकनीकी तौर पर आपको परखता है। टेस्ट मैच में कई बार परिणाम 5वें दिन आते हैं। हमने हाल ही में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच का शानदार टेस्ट मैच देखा जो 5वें दिन तक चला।”

    उन्होंने कहा “मैं जानता हूं कि हम वित्तीय दबाव के बारे में बातकर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट की संरचना से छेड़छाड़ नहीं करानी चाहिए।”

    आर्थर से पहले कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी 4 दिन के टेस्ट मैच की खिलाफत कर चुके हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, ग्लैन मैक्ग्रा, गौतम गंभीर, टिम पेन, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।