Category: sports

  • हैदराबाद एनकाउंटर: शानदार कार्य, हम आपको सलाम करते हैं: नेहवाल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने महिला पशु चिकित्सक का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपियों की कथित मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस की तारीफ की। नेहवाल ने ट्वीट किया, “शानदार कार्य हैदराबाद पुलिस.. हम आपको सलाम करते हैं।”

    वहीं, संयोग से राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार शाम को भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच भी आयोजन होना है।

    हैदराबाद में घटित सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की क्रूर घटना के एक सप्ताह बाद तेलंगाना के रांगा रेड्डी जिले के शादनगर शहर के पास कथित मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया।

    आरोपियों पर गोलियां तब चलाई गईं जब उन्होंने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मसुरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

    ज्ञात हो कि साईबराबाद पुलिस आरोपियों को मौके पर घटना को रीक्रिएट करने के लिए लेकर आई थी, इसी दौरान मुठभेड़ हुआ।

  • पहला T20 : कोहली ने कही केसरिक विलियम्स के साथ हुई नोंकझोक के बारे में यह बात

    [object Promise]

    हैदराबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि खिलाडिय़ों के लिए यह जरूरी है कि वे आक्रामक क्रिकेट खेलें, लेकिन उससे भी जरूरी यह है कि वे अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करें। कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर भारत ने यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज की।

    यह भारत द्वारा टी20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स और कोहली के बीच कई बार नोंकझोक देखने को मिली। कोहली ने मैच के बाद कहा, नहीं, ऐसा सीपीएल में नहीं है।

    केसरिक ने मुझे जमैका में आउट करने के बाद नोटबुक दी थी। मुझे वह बात याद थी, इसलिए मैंने ऐसा किया। हालांकि मैच के बाद हमने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। मेरा यही मानना है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलो और विपक्ष का सम्मान करो।

    विलियम्स ने 2017 में विराट को आउट करने के बाद नोटबुक स्टाइल में गुड बाय कहा था और भारतीय कप्तान उसे अब तक नहीं भूले थे। कोहली ने इंस्टाग्राम पर मैच के कुछ फोटो भी पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, सीरीज की अच्छी शुरुआत। आज की जीत से काफी कुछ सकारात्मक चीजें मिली।

  • HYDERABAD T-20 : भारत को मिली विराट की धमाकेदार पारी से जीत, इंडीज को हराया 6 विकेट से

    [object Promise]

    हैदराबाद। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर भारत ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रनों का योगदान दिया। कोहली का यह टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह भारत द्वारा टी-20 में हासिल किया गया अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

    इस मैच में 27 छक्के लगे जो किसी भी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में एक मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। कोहली की इस पारी ने शिमरन हेटमायेर (56), एविन लुइस (40) और विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड (39) की मेहनत पर पानी फेर दिया।

    विंडीज ने भारत को विशाल लक्ष्य दिया और रोहित शर्मा (8) के 30 के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद लगा कि भारत के लिए यह जीत मुश्किल हो सकती है, लेकिन राहुल और कोहली ने इसे अपनी बल्लेबाजी से आसान बना दिया।

    दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। राहुल को खैरी पिएरे ने 130 के कुल स्कोर पर केरन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके लगाए।

    राहुल के बाद कोहली ने बागडोर अपने हाथों में ली और विंडीज के हर गेंदबाज को सीमारेखा दिखा भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 50 गेंदों पर छह चौके और छह छक्के लगाए। ऋषभ पंत ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने छह गेंदों पर चार रन बनाए। शिवम दुबे मैदान पर उतरे लेकिन वह एक भी गेंद खेले बिना वापस लौटे।

    कोहली की पारी शानदार इसलिए और रही क्योंकि उन्होंने पहली 20 गेंदों पर सिर्फ 20 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद खेली गई 30 गेंदों पर वह 74 रन जड़ गए।

    इससे पहले, कोहली ने टॉस जीतकर विंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेहमान टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। हेटमायेर, लुइस और पोलार्ड के अलावा अंत में जेसन होल्डर की नौ गेंदों पर 24 रनों की पारी ने भी विंडीज को 200 पार ले जाने में बड़ा रोल अदा किया।

    दीपक चहर ने दूसरे ओवर में ही लेंडल सिमंस (2) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई और लगा कि भारतीय गेंदबाज कप्तान के फैसले को सही साबित कर मेहमान टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने देंगे।

    लेकिन, दूसरे सलामी बल्लेबाज लुइस और ब्रेंडन किंग ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर भारत के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। लुइस ने 17 गेंदों की पारी में चार छक्के और तीन चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 40 रन बनाए। लुइस के रूप में विंडीज ने अपना दूसरा विकेट खोया। 64 के कुल स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर ने उनको आउट किया।

    टीम को सौ का आंकड़ा पार कराने के बाद किंग, रवींद्र जडेजा की गेंद पर पंत द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए।

    यहां से हेटमायरे और पोलार्ड ने मोर्चा संभाला। दोनों ने अपने अंदाज के मुताबिक तेजी से रन बटोरे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 18वें ओवर में इन दोनों को आउट कर भारत को थोड़ी राहत दी। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

    इसी के साथ चहल ने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली। चहल ने 35 मैचों में 52 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन के नाम 46 मैचों में 52 विकेट हैं।

    हेटमायेर ने 41 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं पोलार्ड ने 19 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की सहायता से 39 रनों का योगदान दिया।

    भारत को यहां राहत नहीं मिली क्योंकि होल्डर ने इन दोनों के बचे काम को चौकों और छक्कों से अंजाम दिया। होल्डर ने अपनी पारी में दो छक्के और एक चौका लागया। उनके साथ दिनेश रामदीन सात गेंदों पर एक चौका लगाकर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

    भारत के लिए चहल ने दो विकेट लिए। सुंदर, जडेजा, चहर के हिस्से एक-एक सफलता आई।

  • दूसरा T20 मैच : सीरीज जीतने पर भारत की नजरें, वापसी की वेस्टइंडीज करेगी कोशिश

    [object Promise]

    तिरुवनंतपुरम। पहले मैच में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत ने शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान विराट कोहली (नाबाद 94) की बेहतरीन तूफानी पारी के दम पर विंडीज द्वारा रखे गए 208 रनों के विशाल लक्ष्य को आसान साबित कर छह विकेट से जीत दर्ज सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

    यह भारत की टी20 में रनों का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत की इस जीत में कोहली के अलावा लोकेश राहुल का भी योगदान रहा जिन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। राहुल ने इस साझेदारी में 62 रनों का योगदान दिया था। टीम ने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे कोहली और टीम प्रबंधन बेहद खुश होंगे औ्रर चाहेंगे कि आगे के मैचों में भी बल्लेबाजों की यही फॉर्म जारी रहे।

    टीम को बाकी के दो विभागों- गेंदबाजी और फील्डिंग में ध्यान देने की जरूरत है। पिछले मैच को देखा जाए तो इन दोनों विभागों में टी20 रैंकिंग में दुनिया की पांचवें नंबर पर की टीम को सुधार करने की जरूरत है। भारत ने पहले मैच में कई कैच छोड़े थे, जिसका फायदा उठाकर कैरेबियाई बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 207 रन टांग दिए थे।

    दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। अफगानिस्तान से 1-2 से सीरीज हारने के बाद विश्व चैंपियन विंडीज टीम किसी भी हाल में एक और सीरीज नहीं गंवाना चाहेगी। पहले मैच में कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी बेअसर रही थी और वह 207 रन का स्कोर बनाने के बावजूद भी इस स्कोर को बचाव नहीं कर पाई थी। कप्तान किरोन पोलार्ड ने मैच के बाद खुद भी माना कि टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।

    टीम ने 23 रन अतिरिक्त दिए थे और पोलार्ड ने मैच के बाद इसी को हार का अहम कारण बताया था। बल्लेबाजी में जहां उसे शिमरोन हेटमायर से एक और अर्धशतकीय पारी की उम्मीद होगी तो वहीं कप्तान पोलार्ड और एविन लुइस जैसे बल्लेबाज भी टीम के लिए बल्ले से अपना योगदान देना चाहेंगे। पहले मैच में हेटयमायर ने 56, लुइस ने 40 और पोलार्ड ने 37 रन की पारी खेली थी।

    भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

    वेस्टइंडीज : किरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस , कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, केसरिक विलियम्स।

  • उस वेटर को ढूंढ़ रहे हैं सचिन तेंदुलकर जिसने दी थी यह सलाह

    [object Promise]

    मुंबई। सचिन तेंदुलकर को उस वेटर की तलाश है, जिसकी सलाह पर उन्होंने अपने एल्बो गार्ड को रिडिजाइन किया था। सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे उस घटना के बारे में बात कर रहे हैं। सचिन ने लिखा है कि मैं चेन्नई के ताज कोरोमंडल में टेस्ट सीरीज के दौरान एक स्टाफ से मिला था। मेरी उसके साथ एल्बो गार्ड को लेकर बात हुई थी।

    उसी की सलाह पर मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था। मैं नहीं जानता कि वह अभी कहां है और मैं उससे मिलना चाहता हूं। क्या आप लोग उस वेटर की तलाश में मेरी मदद कर सकते हैं। सचिन ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि वह वेटर एक दिन उनके कमरे में आया था। वह कॉफी लेकर आया था। उसने उनसे एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए बैट स्विंग के बारे में बात की थी।

    सचिन ने अपने वीडियो में कहा, उसने मुझसे कहा था कि एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए मेरा बैट स्विंग बदल जाता है। वह मेरा बड़ा फैन था और मेरे एक्शन को कई बार देखता था। मैंने उससे कहा था कि तुम सही हो और दुनिया के पहले ऐसे इंसान हो, जिसने इस कमी को पकड़ा है। इसके बाद मैं मैदान से जब अपने कमरे में आया तब मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था।

  • LIVE IND VS WI : इंडीज पहुंचा जीत के करीब, हेटमेयर का शतक, होप की फिफ्टी

    [object Promise]

    चेन्नई। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 37 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए हैं, शाई होप (68 रन) और शिमरोन हेटमेयर (122 रन) क्रीज पर हैं।

    भारत ने दिया 288 रनों का लक्ष्य

    श्रेयस अय्यर (70) और ऋषभ पंत (71) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रन बनाए। पंत और अय्यर के अलावा रोहित शर्मा ने 36, केदार जाधव ने 40 रन बनाए।
    वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ, कीमो पॉल और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट लिए।

    भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 21 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (6) का विकेट गंवा दिया। राहुल को कॉटरेल ने शेमरान हिटमायेर के हाथों कैच कराया।

    इसके बाद विकेट पर कप्तान विराट कोहली आए लेकिन वह चार रन के निजी योग पर कॉटरेल की गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए। कोहली का विकेट 25 के कुल योग पर गिरा।

    अय्यर ने इसके बाद आकर रोहित के साथ पारी को संवारने की जिम्मेदारी ली। दोनों संभलकर खेल रहे थे। 80 रन के कुल योग पर हालांकि रोहित अपना संयम खो बैठे और 56 गेंदों पर छह चौके लगाने के बाद अल्जारी की गेंद पर कप्तान केरन पोलार्ड के हाथों लपक लिए गए।

    अब अय्यर का साथ देने पंत आए। पंत और अय्यर ने संभलकर खेलते हुए भारत के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी के दौरान पंत ने जहां अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया वहीं अय्यर ने छठा अर्धशतक पूरा किया।

    अय्यर हालांकि 194 के कुल योग पर अल्जारी की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए। अय्यर ने 88 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। अय्यर के बाद पंत भी एक लापरवाह शॉट खेलकर आउट हुए।

    पंत ने 69 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया। पंत का विकेट 210 रनों के कुल योग पर गिरा।

    इसके बाद जाधव और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया। जाधव 269 रनों के कुल योग पर कीमो पॉल की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए। जाधव ने 35 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

    जडेजा बदकिस्मत रहे। वह इसी योग पर रन आउट हुए। जडेजा ने 21 गेदों का सामना कर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए। जडेजा एक लेने के प्रयास में रन आउट हुए। हालांकि अम्पायर ने पहले उन्हें रन आउट नहीं दिया था और ना ही तीसरे अम्पायर की राय मांगी थी। जब किसी कैरेबियाई खिलाड़ी ने जाएंट स्क्रीन पर रिप्ले देखा तो उसने इस सम्बंध में विरोध जताया।

    इसके बाद अम्पायर ने तीसरे अम्पायर से राय मांगी और फिर जडेजा आउट करार दिए गए। मैदान के बाहर बैठे कप्तान विराट कोहली इस पूरे घटनाक्रम पर काफी नाराज नजर आए। वह खीझ में हाथ झटकते हुए चेंज करने के लिए ड्रेसिंग रूम में चले गए।

    अपना पहला वनडे खेल रहे शिवम दुबे सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए जबकि दीपक चाहर ने नाबाद सात रन बनाए। भारत को 24 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले।

    भारत : लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

    वेस्टइंडीज : सुनील अम्बरीस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, किरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, कीमो पॉल, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल।

  • LIVE SECOND ODI : टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ सधी हुई शुरुआत

    [object Promise]

    विशाखाट्टनम। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 8 ओवर में 40/0 रन हो गए थे। वेस्टइंडीज की टीम पहला वनडे मैच आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

    वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने सुनील एम्ब्रिस की जगह एविन लुइस और हेडन वॉल्श की जगह खारी पियरे को अंतिम एकादश में मौका दिया है। भारत ने एक बदलाव करते हुए शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

    भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी।

    वेस्टइंडीज : 
    किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायेर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खारी पियरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल।

  • जब ‘मास्टरशेफ’ प्रतियोगी का इरफान पठान ने बढ़ाया मनोबल

    [object Promise]

    मुंबई। भारतीय गेंदबाज इरफान पठान हाल ही में ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 6’ के कलाकारों से मिले, जहां वह प्रतिभागी व मोटापे को लेकर अतीत में ट्रोल का शिकार हुई प्रियंका बिस्वास का मनोबल बढ़ाते नजर आए। इरफान ने कहा, “सच कहूं तो मैं प्रियंका के शानदार प्रतिभा के कारण उनका प्रशंसक हूं। हम यह जानते हैं कि लोग हमारे रूप और हम जैसे हैं, उसे लेकर बाते करते रहते हैं, लेकिन जो महत्वपूर्ण है और जो वास्तव में मायने रखता है वह हमारी प्रतिभा है। प्रियंका वास्तव में एक प्रेरणा ही है, क्योंकि वह अपने कौशल के जरिए शेफ बनने के अपने सपने को साकार करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मेरा मानना है कि प्रियंका वास्तव में एक स्टार हैं।

  • दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर Virat Kohli को चुना गया, इन खिलाड़ियों को मिली टॉप 10 में जगह!

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मशहूर पत्रिका ‘द क्रिकेटर’  ने पिछले दस वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की सूची तैयार की है जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से खेल के तीनों प्रारूपों में समान रूप से दबदबा बनाये रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मशहूर पत्रिका ‘द क्रिकेटर’ (The Cricketer) ने पिछले एक दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है । भारत से कोहली के अलावा इस सूची में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (14वें), वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा (15वें), विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (35वें), ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (36वें) और महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज (40) शामिल हैं।

    विराट कोहली रिकॉर्ड, विराट कोहली बल्‍लेबाजी, विराट कोहली करियर, विराट कोहली 10 साल आंकड़े, विराट कोहली न्‍यूजविराट कोहली ने पिछले 10 साल में सबसे ज्‍यादा 52 अर्धशतक लगाए हैं।

    ये है कोहली को नंबर 1 चुनने की वजह
    ‘द क्रिकेटर’ (The Cricketer) पत्रिका ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिये भारतीय कप्तान सर्वसम्मत चयन था. विराट कोहली ने इस दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में सर्वाधिक 20,960 रन बनाये.’ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं।

    लेकिन उन्होंने कोहली से लगभग 5000 रन कम बनाये हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसी दशक में 100 शतकों का इतिहास रचा और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. इसमें लिखा गया है, ‘तेंदुलकर ने 2013 में जब 100 शतकों के रिकार्ड के साथ संन्यास लिया तो कहा जाने लगा कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर पाएगा लेकिन अब कोहली 70 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज रिकी पॉन्टिंग से केवल एक शतक पीछे है।’

    विराट कोहली रिकॉर्ड, विराट कोहली बल्‍लेबाजी, विराट कोहली करियर, विराट कोहली 10 साल आंकड़े, विराट कोहली न्‍यूजविराट कोहली ने पिछले 10 साल में सबसे ज्‍यादा 11125 रन बनाए हैं।

    कोहली ने अपने 70 शतकों में से 69 शतक 2010 से 2019 के बीच लगाये. उन्होंने अब तक कप्तान के रूप में कुल 166 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन जिम्मेदारी के साथ उनकी बल्लेबाजी में अधिक निखार आया क्योंकि इन मैचों में उनका औसत 66.88 है। दशक के चोटी के क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष दस में कोहली के बाद जेम्स एंडरसन, आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पैरी, स्टीव स्मिथ, हाशिम अमला, केन विलियमसन, एबी डिविलयर्स, कुमार संगकारा, डेविड वॉर्नर और डेल स्टेन को रखा गया है।

    विराट कोहली ने दिलाई बच्चों को ड्रग से दूर रहने की कसम

  • एशिया एकादश का हिस्सा नहीं होगा कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी : BCCI

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के संस्थापक और बंगबंधू के नाम से मशहूर शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है और इस अवसर पर वह मार्च में एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच दो टी20 मैचों का आयोजन करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी ने इस मैच को आधिकारिक दर्जा दिया है।

    इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस मैच में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा। बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस से बातचीत में स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति जहां एशिया एकादश में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी खेलते हैं, यहां उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि इसके लिए किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, हम इस बात से अवगत हैं कि एशिया एकादश में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा। यही संदेश है और इसलिए दोनों देशों के खिलाडिय़ों का एक साथ आने या एक-दूसरे को चुनने का कोई सवाल ही नहीं है। सौरव गांगुली उन पांच खिलाडिय़ों का फैसला करेंगे जो एशिया एकादश का हिस्सा होंगे।

    हाल के समय में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का माहौल उस समय और बिगड़ गया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एहसान मनी ने कहा कि भारत में सुरक्षा स्थिति पाकिस्तान से भी ज्यादा खराब है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर राशिद लतीफ ने चार देशों के प्रस्तावित टूर्नामेंट के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के विचार को बकवास बताया। गांगुली जब एशिया एकादश और विश्व एकादश मैच के लिए खिलाडिय़ों को भेजेंगे तो निश्चित तौर पर उनके दिमाग में ऐसी बातें होंगी।