Category: sports

  • धोनी की वापसी सहित विभिन्न सवालों के शास्त्री ने दिए T20 विश्व कप के लिए जवाब

    धोनी की वापसी सहित विभिन्न सवालों के शास्त्री ने दिए T20 विश्व कप के लिए जवाब

    कोलकाता। भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप-2019 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन 15 मिनट में कहानी बदल गई और भारत को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहां से चीजें और भी बदतर हो सकती थीं लेकिन कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम ने अपनी राह नहीं छोड़ी।

    समय पर खिलाडिय़ों को डांटने के अलावा शास्त्री उनको प्रेरित भी करते हैं और यही एक कारण है कि भारत की मौजूदा टीम की तुलना 1970-1980 की महान वेस्टइंडीज टीम से की जा रही है। भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। इस सीरीज का आखिरी मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिन-रात प्रारूप में खेला गया था।

    मैच के बाद शास्त्री ने आईएएनएस से भारतीय टीम के कई पहलुओं को लेकर चर्चा की। शास्त्री ने कहा कि विश्व कप की हार के बाद इस टीम ने दमदार वापसी की है जो इस टीम के बारे में काफी कुछ कहती है। कोच ने कहा कि मेरे लिए इस टीम ने जिस तरह से जुझारूपन दिखाया है वो बेहतरीन है। मैनचेस्टर में उन 15 मिनट के बाद से टीम ने दमदार वापसी की है।

    उसे पचा पाना आसान नहीं था। बीते तीन महीनों में टीम ने जो जुझारूपन दिखाया है वो अविश्वसनीय है। इसलिए मैं कहता हूं कि अगर आप पांच-छह साल पीछे देखते हैं तो यह एक ऐसी टीम है जो सभी प्रारूप में निरंतर रही है।

    अतीत को बदला नहीं जा सकता, लेकिन आगे की मंजिल पर अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप है और अगर उसमें जीत मिलती है तो यह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम अजेय के तमगे को और मजबूत करेगी, लेकिन उससे पहले सवाल यह है कि क्या टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे? कोच ने कहा कि सभी को इसके लिए आईपीएल का इंतजार करना चाहिए।

    कोच के मुताबिक, यह निर्भर करता है कि वे कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म क्या है। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा क्योंकि आपके लगभग 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे।

    उन्होंने कहा, मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाय आईपीएल तक का इंतजार करें। इसके बाद ही आप फैसला करने की स्थिति में होंगे कि देश में सर्वश्रेष्ठ 17 कौन हैं।

    भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेला। यह इसलिए मुमकिन हो सका क्योंकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। शास्त्री और गांगुली को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद एख दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा गया। शास्त्री ने कहा कि वे बोर्ड के इस नाजुक मोड़ पर पूर्व खिलाड़ी को बीसीसीआई का मुखिया देख बेहद खुश हैं। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, मुझे लगता है कि यह शानदार है।

    मैं उन चुनिंदा लोगों में से हूं जिन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सबसे पहले मुबारकबाद दी थी। मैं सबसे ज्यादा इस बात से खुश हूं कि बीसीसीआई अपनी उस स्थिति में वापस आ गई है जहां उसे होना चाहिए था। चाहे वो मैदान से बाहर हो या अंदर। मैं इस बात से और खुश हूं कि एक क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट की देखरेख में है। उन्होंने कहा, सौरव शानदार खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं। वे एक प्रशासक भी रहे हैं। उनका अध्यक्ष बनना अहम बात है।

    टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती आई हैं। पंत का लापरवाह रवैया इसका केंद्र रहा है। शास्त्री पंत से क्या कहते हैं? इस पर कोच ने कहा, कुछ खास नहीं। सिर्फ इतना कि तुम युवा हो और कोई भी आपसे एक दिन में सब कुछ सीखने की उम्मीद नहीं करता। आप गलतियां करोगे, लेकिन जब तक आप बैठकर इस बारे में सोचते रहोगे कि इन गलतियों को कैसे सुधारा जा सकता है तो, ये खेल यही आपको सिखाता है। आप एक दिन में सुपर स्टार नहीं बनते हो। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। यही जिंदगी है, लेकिन अगर आप मेहनत करोगे तो बेहतर होगे।

    भारत ने बेशक अपने पहले दिन-रात टेस्ट मैच पर अच्छा किया हो लेकिन कोच को लगता है कि गुलाबी गेंद को और परखने की जरूरत है। कोच ने कहा, सौरव और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) को इस आयोजन के लिए बधाई क्योंकि उन्होंने इस शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दर्शकों ने भी शानदार प्रतिक्रिया दी। लेकिन अगर आप क्रिकेट की बात करोगे, तो इसके अपने सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। गुलाबी गेंद कैसे अपनी शाइन को बनाए रखती है, इसका टेक्सचर भविष्य में परखा जाएगा। मैच ने आपको दोनों पहलू दिए हैं।

    उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि गेंद पर काम करने में समय लगेगा। इसे बनाने वाले इसे सही तरह से तैयार करने में समय लेंगे ताकि लोग इसे रात में अच्छे से देख सकें और जब ओस होगी तो इस पर क्या असर होगा। सांझ के समय गेंद ज्यादा मूव होती है और आखिरी सत्र में यह बल्ले पर आती है और अपना रंग छोडऩे लगती है। इसे कैसे बदला जा सकता है और कैसे गुलाबी गेंद लाल गेंद की तरह सब कुछ संभालती है।

  • BCCI कर रहा है पैर की नो बॉल पकडऩे के लिए यत्न, किया था कोलकाता डे-नाइट टेस्ट में लागू

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात को लेकर काफी प्रयास कर रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में मैदानी अंपायरों को पैर (फ्रंट फुट) की नो बॉल को पकडऩे में तकनीक की मदद मिले। यह प्रयास भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में लागू किया गया था लेकिन बोर्ड इसे अब आगे भी जारी रखने के बारे में विचार कर रहा है। बोर्ड रन आउट कैमरे का इस्तेमाल नो बॉल को पकडऩे के लिए भी कर रहा है ताकि अंपायर गेंदबाज की कमी को पकड़ सकें।

    आईपीएल के बीते संस्करण में इस बात को लेकर काफी बवाल हुआ था क्योंकि कई मैचों में अंपायर गेंदबाज की पैर की नो बॉल को पकड़ नहीं पाए थे। सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी यह विवाद रहा था क्योंकि दूसरे दिन के दो सत्र में 21 नो बॉल पकड़ में नहीं आ सकी थीं।

    बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह नए तरीकों को लागू करने की बात है और नए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि हां, यह काम अभी प्रगति पर है। आईपीएल हमेशा प्रयोग के लिए रहा है। हमारी कोशिश है कि आईपीएल का हर सीजन नई तकनीक को लेकर आए और खेल को आगे ले जाने में मदद करे। अहम बात यह है कि जब तकनीक इस तरह के मुद्दे सुलझाने में मदद कर सकती है तो फिर खिलाड़ी क्यों भुगते?

    संयुक्त सचिव ने कहा कि अतीत में हमने देखा है कि पैर की नो बॉल एक विवादित मुद्दा रहा है। मेरा यह मानना है कि तकनीक पैर की नो बॉल को पकडऩे के लिए उपयोग में ली जा सकती है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जांच की जरूरत है और हम विंडीज सीरीज में भी यह जारी रखेंगे। उनसे जब पूछा गया कि क्या विंडीज सीरीज को लेकर जो डाटा मिलेगा क्या उस पर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बोर्ड के अधिकारी चर्चा करेंगे?

    इस पर जवाब मिला, जब पूरा डाटा आएगा तो मैं अपने साथियों के साथ इस पर चर्चा करूंगा और फिर आगे बढऩे को लेकर विचार करेंगे। तीसरे अंपायर द्वारा जो कैमरा रन आउट की जांच करने के लिए उपयोग में लिया जाता है वही कैमरा नो बॉल की जांच के लिए उपयोग में लिया जाएगा। यह कैमरा एक सेकेंड में 300 फ्रेम को कैद करता है। इन कैमरे को ऑपरेटर अपनी इच्छा के मुताबिक जूम कर सकते हैं।

    यह प्रस्ताव इस महीने की शुरुआत में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में रखा गया था और काउंसिल के सदस्य ने कहा था, अगर अगले आईपीएल में सभी कुछ अच्छा रहा तो आप नियमित अंपायरों के अलावा नो बॉल को परखने के लिए अलग से अंपायर देख सकते हैं। यह विचार थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह मुद्दा आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में उठा था।

  • पाकिस्तानी गेंदबाजों को नहीं पता किस तरह से विकेट लेने इन पिचों पर: अख्तर

    पाकिस्तानी गेंदबाजों को नहीं पता  किस तरह से विकेट लेने इन पिचों पर: अख्तर

    एडिलेड । पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाजों को पता नहीं है कि एडिलेड ओवल की पिच पर विकेट कैसे निकालने हैं।श् आस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 589 रनों पर घोषित कर दी। डेविड वार्नर ने नाबाद 335 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 166 रनों की पारी खेली।

    अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस पिच पर विकेट कैसे लेने हैं इस बारे में पता ही नहीं है। आस्ट्रेलिया द्वारा पारी घोषित करने और उनके बल्लेबाजों द्वारा विकेट फेंकने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसा नहीं होता भाई।“ गेंदबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजी भी आस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने 6 विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं। एक और जहां आस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट ले रहे हैं वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज खाली हाथ रहे हैं।

  • फैंस हुए गुस्सा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के पारी घोषित करने के फैसले से, कहा…

    फैंस हुए गुस्सा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के पारी घोषित करने के फैसले से, कहा…

    एडिलेड। आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पारी घोषित करना उनके लिए सिरदर्द बन गया। पेन ने जब पारी घोषित की तब डेविड वार्नर 335 रनों पर नाबाद थे और टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 589 रन था। पेन की इस घोषणा ने वार्नर से 400 रन बनाने का मौका छीन लिया। इस पर सोशल मीडिया पर पेन की काफी आलोचना की जा रही है।

    एक यूजर ने लिखा, “टिम पेन भाई मैं इस बात का कोई कारण नहीं ढूंढ पा रहा हूं कि आपने क्यों डेविड वार्नर को 400 रन बनाने से महरूम कर दिया। सिर्फ 127 ओवर हुए थे और साढ़े तीन दिन का खेल बचा था। आस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में बढ़त लिए हुए हैं। अगर पाकिस्तान 350 भी बना लेती तो आपको दोबारा बल्लेबाजी का मौका मिलता। भाई आपके बिना आस्ट्रेलिया ने किया खोया है।”

    एक और यूजर ने पेन के इस फैसले को दुखद बताया है, “टिम पेन ने एक खिलाड़ी के जीवन में आने वाले एक मात्र और सबसे बड़े मौके को छीन लिया। अगर डेविड वार्नर विकेट पर 10-11 ओवर और रहते तो वह आसानी से ब्रायन लारा के रिकार्ड तो तोड़ देता।”

    एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह आस्ट्रेलिया के लिए आसान जीत होने वाली है.. निश्चित टिम पेन किसी चीज को लेकर ईष्या कर रहे होंगे। वह जानते थे कि अगर वह पारी को आगे बढ़ाते हैं तो वार्नर 370-380 तक पहुंच जाएंगे और फिर इसके बाद पारी घोषित करना ठीक नहीं होगा।”

    एक और प्रशंसक ने लिखा कि पेन को ड्रिंक्स ब्रेक में वार्नर को बता देना चाहिए था कि वह अपने 400 रन पूरे कर लें।

    उन्होंने लिखा, “टिम पेन को 10 ओवर और इंतजार करना चाहिए था। उन्हें ड्रिंक्स ब्रेक में वार्नर को संदेश भेज देना चाहिए था कि वह जल्दी अपने 400 पूरे कर लें।”

  • अस्पताल में भर्ती इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच

    अस्पताल में भर्ती इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच

    हेमिल्टन । इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच को पेट में गैस की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकबज्ज की रिपोर्ट के अनुसार, लीच न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम हिस्सा थे और लेकिन उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था। लीच हालांकि शनिवार को खेल के पहले सत्र के आखिर में बीमार हो गए थे।

    इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने लीच को अस्पताल ले जाने का फैसला किया और उम्मीद है कि वे रातभर वहीं रहेंगे। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लीच की हालत के बारे में कहा, “ये काफी चिंताजनक खबर है, लेकिन हमें उनकी देखभाल के लिए अच्छा मेडिकल स्टाफ मिला है।“ लीच ने पिछले सप्ताह बे ओवल में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की पारी की हार में 153 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

  • स्पेनिश लीग : एल्वेस को रियल मेड्रिड ने 2-1 से दी मात

    [object Promise]

    विटोरिया । स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार रात खेले गए स्पेनिश लीग के मुकाबले में एल्वेस को 2-1 से मात दी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के बाद से टीम में लौटे गैरेथ बेल 10वें मिनट में ही गोल करने से चूक गए। एल्वेस ने इसके बाद रियल मेड्रिड की टीम को पहले हाफ में खाता खोलने से रोके रखा।

    रियल मेड्रिड ने इसके बाद दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए 52वें मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। मेड्रिड के लिए यह गोल कप्तान सर्जियो रामोस ने टॉनी क्रूस के पास पर किया।

    एल्वेस ने हालांकि इसके बाद 65वें मिनट में ही जाकर लुकास पेरेज की गोल की मदद से स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। एल्वेस की यह खुशी ज्यादा देर नहीं कायम नहीं रह पाई और मेड्रिड ने 69वें मिनट में डानी कारवाल के गोल के दम पर 2-1 के स्कोर से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद रियल मेड्रिड के 14 मैचों में 31 अंक हो गए हैं और वह बार्सिलोना को पछाड़कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

  • प्रीमियर लीग : 2-1 से ब्राइटन को लिवरपूल ने हराया

    [object Promise]

    लिवरपूल। मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन लिवरपूल ने 2019-20 चैम्पियंस लीग के एक मैच में शनिवार रात ब्राइटन क्लब को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बाद लिवरपूल की टीम के 14 मैचों में 40 अंक हो गए हैं और अब वह 2 बार की प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी से 11 अंक आगे हो गई है।

    एनफिल्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लिवरपूल के लिए वर्जिल वान डिज्क ने 18वें और 24वें मिनट में 2 गोल किए। हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बनाने के बाद लिवरपूल की टीम ने दूसरे हाफ में अपना दबदबा कायम रखा।

    मैच के 76वें मिनट में एलिसन बेकर को रेड का दिखाया और फिर इसके बाद लिवरपूल की टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ब्राइटन ने इसके बाद मैच के 79वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया। अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद लिवरपूल ने ब्राइटन को बराबरी हासिल नहीं करने दी और उसने 2-1 से मैच जीत लिया।

  • क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    17 साल 292 दिन की उम्र में यह लड़का विजय हजारे ट्रॉफी में डबल सेंचुरी मारता है और लिस्ट-A वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी बनता है। नाम- यशस्वी जायसवाल। जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ। ऑल इंडिया जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने जैसे ही भारतीय टीम के ऐलान के साथ ही यशस्वी जायसवाल का नाम भी टीम के लिए घोषित किया, वैसे ही ये प्रतिभावान बल्लेबाज अपने खेल और संघर्षों के लिए एक बार चर्चा में आ गया। यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के सुरियावां गांव के रहने वाले हैं। वह बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने लगे थे। उन्हें अपनी प्रतिभा पर भरोसा था।

    क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    उन्होंने अपनी ख़्वाहिश अपने पिता भूपेंद्र जायसवाल को बताई. पिता ने बेटे को मुंबई के वर्ली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया। यहीं से यशस्वी का कठिन सफर शुरू हुआ। 11 साल की उम्र से यशस्वी खेलने तो लगे, लेकिन रिश्तेदार के घर में इतनी जगह नहीं थी कि वह रह पाते। इस पर यशस्वी ने कालबादेवी इलाके में स्थित एक दूध डेयरी में उन्हें सोने की जगह नहीं मिली, लेकिन इस शर्त पर अगर वहाँ सोने के लिए जगह चाहिए तो काम भी करना पड़ेगा।

    क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    यशस्वी खेलकर लौटते तो थकान की वजह से काम करने की बजाय सो जाते थे। इस पर उन्हें वहाँ से निकाल दिया । जहां प्रैक्टिस की वहीं सो गए अगर वहां जगह नहीं मिली तो सड़क के किनारे सोए। आर्थिक तंगी के चलते गोलगप्पे तक बेचे। खिलाड़ियों की खोई गेंद तलाश पैसे कमाए। मैदान के टेंट में सोए। फिर भी कामयाबी नहीं मिलते देख घर वाले हिम्मत हारते नजर आए, लेकिन इस युवा ने बिना रुके, बिना थके इस तरह चलने की ठानी कि उनकी प्रतिभा को आज देश दुनिया सलाम कर रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के उभरते क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल Yashasvi Jaiswal की, जिनका चयन साउथ अफ्रीका में 2020 में खेले जाने वाले अंडर19 वर्ल्ड कप Under 19 World Cup के लिए टीम इंडिया में हुआ है। अंडर19 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 जनवरी से 9 फरवरी तक किया जाएगा।

    क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    यशस्वी ने फिर से नया ठिकाना तलाशा। इसके बाद यशस्वी का नया आसरा मिला मुंबई क्रिकेट की नर्सरी कहे जाने वाले आज़ाद मैदान में। इस मैदान ओर वह मुस्लिम यूनाइटेड क्लब में ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रहे. यहां अच्छा खेल दिखाने की शर्त पर रहने दिया गया। यशस्वी को खाना भी यहीं मिलने लगा। आर्थिक तंगी से निपटने के लिए वह खिलाड़ियों की बॉल तलाश कर देने के बदले कुछ पैसे कमा लेते। इसी बीच 2013 में आज़ाद मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान कोच ज्वाला सिंह ने उन्हें खेलते हुए देखा।

    क्रिकेट की सनसनी : वनडे मैचों में डबल सेंचुरी मारने वाला दुनिया का सबसे यंग खिलाड़ी, जानें इसके बारे में और भी बहुत कुछ

    यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के सुरियावां गांव के रहने वाले हैं. वह बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने लगे थे. उन्हें अपनी प्रतिभा पर भरोसा था। उन्होंने अपनी ख़्वाहिश अपने पिता भूपेंद्र जायसवाल को बताई. पिता ने बेटे को मुंबई के वर्ली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया. यहीं से यशस्वी का कठिन सफर शुरू हुआ। 11 साल की उम्र से यशस्वी खेलने तो लगे, लेकिन रिश्तेदार के घर में इतनी जगह नहीं थी कि वह रह पाते। इस पर यशस्वी ने कालबादेवी इलाके में स्थित एक दूध डेयरी में उन्हें सोने की जगह नहीं मिली, लेकिन इस शर्त पर अगर वहाँ सोने के लिए जगह चाहिए तो काम भी करना पड़ेगा. यशस्वी खेलकर लौटते तो थकान की वजह से काम करने की बजाय सो जाते थे. इस पर उन्हें वहाँ से निकाल दिया गया।

  • धोनी को आम्रपाली के अरबों के घोटाले में मुलजिम बनाने की मांग

    धोनी को आम्रपाली के अरबों के घोटाले में मुलजिम बनाने की मांग

    नई दिल्ली । दुनिया के दबंग क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने अरबों रुपये के कथित घोटाले में धोनी का नाम बतौर मुलजिम दर्ज किए जाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 27 नवंबर, 2019 को दर्ज की गई एफआईआर में इसका साफ-साफ जिक्र है।

    दर्ज एफआईआर में आम्रपाली ग्रुप, उसके कर्ता-धर्ता अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया, मोहित गुप्ता आदि को बतौर मुलजिम शामिल किया गया है। एफआईआर में शिकायतकर्ता रूपेश कुमार सिंह हैं। एफआईआर नंबर 265 को आईपीसी की धारा 406/409/420/120बी के तहत दर्ज किया गया है।

    दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के उच्च पदस्थ सूत्रों और एफआईआर में दर्ज मजमून के मुताबिक, “ग्राहकों को लुभावने सपने दिखाकर अरबों रुपये डकार जाने वाले आम्रपाली बिल्डर ने एम.एस. धोनी का भी खुलकर बेजा इस्तेमाल किया। उन्हें आम्रपाली ग्रुप का ब्रांड एम्बेसडर सिर्फ इसलिए बनाया गया, ताकि लोग धोनी के नाम पर आसानी से झांसे में आकर अपने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई इस प्रोजेक्ट में स्वाह कर सकें।”

    शिकायतकर्ता ने एफआईआर में साफ साफ लिखा है कि इस गोरखधंधे में आम्रपाली ग्रुप ने करीब 2 हजार 647 करोड़ रुपये अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स/टॉवर्स के नाम पर अनजान ग्राहकों से उगाहे। इसके बाद इतनी भारी-भरकम रकम को इधर-उधर लगा दिया, जबकि प्रोजेक्ट आज तक अधूरे पड़े हैं।

    शिकायतकर्ता रूपेश कुमार सिंह ने सोमवार रात खास बातचीत में माना, “हां, मैंने आम्रपाली द्वारा किए गए इस घोटाले में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच अभी पुलिस कर रही है।”

    दर्ज एफआईआर में दर्ज रूपेश कुमार के बयान के मुताबिक, “सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को साफ कर दिया है कि आरोपियों ने इन प्रोजेक्ट्स को लांच ही, अनजान लोगों को गुमराह करके ठगने के लिए किया था। जैसा कि उन्हीं सब में से एक मैं खुद भी हूं।”

    शिकायतकर्ता ने एफआईआर में दर्ज करवाया है कि अरबों रुपये की इस ठगी में बैंक, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भी मिलीभगत है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 10 फीसदी प्रीमियम के बदले आम्रपाली को प्लाट दे दिए। उसके बाद अथॉरिटी ने यह नहीं देखा कि बिल्डर ग्राहकों को कैसे ठग रहा है? बिल्डर ग्राहकों से रकम वसूलता रहा, मगर उसने अथॉरिटी में पैसा जमा ही नहीं किया। इसके बाद भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कुछ नहीं बोली।

    आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, “आम्रपाली बिल्डर मेरे (शिकायतकर्ता रूपेश कुमार सिंह) जैसे हजारों लोगों से 90 फीसदी तक रकम वसूल चुका है। इसके बावजूद मगर फ्लैटों का कोई अता-पता नहीं हैं।”

  • ICC RANKING : कोहली बने स्मिथ को पछाड़कर नं.1 टेस्ट बल्लेबाज, नीचे खिसके ये 2 भारतीय

    [object Promise]

    दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के अब स्मिथ से 5 पॉइंट्स ज्यादा हैं। वहीं टॉप-10 में अन्य भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे छठे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि सलामी बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

    बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता दिन-रात टेस्ट मैच में 136 रन की पारी खेलने वाले कोहली के अब 928 पॉइंट्स हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 36 रन बनाने वाले स्मिथ के मैच से पहले 931 पॉइंट्स थे, लेकिन अब ये कम होकर 923 पॉइंट्स पर आ है।

    पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन की नाबाद रिकॉर्ड पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 12 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्नस लाबुशाने पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचते हुए 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

    पाकिस्तान के बाबर आजम 2 स्थान ऊपर उठकर 13वें और शान मसूद 10 पायदान ऊपर चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 47वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट फिर स टॉप-10 में लौट चुके हैं और 7वें नंबर पर विराजमान हो गए हैं।

    गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 7 विकेट चटकाने वाले आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क 4 पायदान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के शाहिन अफरीदी 13 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 49वें नंबर पर पहुंच गए हैं।