Category: sports

  • मेरा लक्ष्य विश्व नंबर-1 बनना नहीं है : नडाल

    मेरा लक्ष्य विश्व नंबर-1 बनना नहीं है : नडाल

    लंदन। एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स की शुरुआत रविवार से हो रही है। इससे तय होगा कि राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक में से कौन साल का अंत वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी के तौर पर करता है। स्पेन के नडाल ने हालांकि शुक्रवार को कहा है कि रैंकिंग में पहले स्थान पर होना कभी भी उनका लक्ष्य नहीं रहा है। नडाल वर्ल्ड नंबर-1 के तौर पर लंदन पहुंचे हैं लेकिन उन्हें साल का अंत इसी स्थान पर रहते हुए करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होंगे क्योंकि सर्बिया को जोकोविक उनसे सिर्फ 640 अंक पीछे हैं।

    उन्होंने कहा, “जाहिर सी बात है कि मैं साल का अंत नंबर-1 खिलाड़ी के तौर पर करना पसंद करूंगा, लेकिन यह मेरा निजी लक्ष्य नहीं है। मैं इस तरह की चीजें नहीं देखता।”

    नडाल ने पिछले सप्ताह चोट के कारण पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में से नाम वापस ले लिया था।

    उन्होंने कहा, “मैंने कल से सर्विस करना शुरू किया, वो भी काफी धीमे। मेरा ध्यान इस समय स्वस्थ रहने पर है।”

    नडाल लगातार 15वीं बार फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं, लेकिन वह अपने पहले खिताब की तलाश में होंगे।

    19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कहा, “मुझे इस बात पर भरोसा है कि मैं अच्छी प्रतिस्पर्धा करूंगा, लेकिन यह टूर्नामेंट वो है जो आप शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, इसलिए आपको 100 फीसदी तैयार रहना पड़ता है।”

    नडाल सोमवार को पहले मैच में मौजूदा विजेता एलेक्जेंडर ज्वरेव के साथ मुकाबला खेलेंगे।

  • INDIA VS BANGLADESH 3RD T20:आज निर्णायक मुकाबला भारत-बांग्लादेश का, रहेगी सबकी नजर इन खिलाड़ियों पर

    INDIA VS BANGLADESH 3RD T20:आज निर्णायक मुकाबला भारत-बांग्लादेश का, रहेगी सबकी नजर इन खिलाड़ियों पर

    नागपुर। भारत और बांग्लादेश आज यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेलेंगे। सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है इसलिए यह मैच निर्णायक है। जिसके हिस्से जीत आएगी वो टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
    इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है। उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।

    रोहित चाहेंगे कि उनके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे। इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी।

    दूसरी तरफ, महमुदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी।

    कप्तान महमुदुल्लाह चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके।

    वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद भारत क्या करता है।

    टीमें (संभावित) :
    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।

    बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम।

  • 5वां T20 मैच : सुपर ओवर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा जीती सीरीज

    5वां T20 मैच : सुपर ओवर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा जीती सीरीज

    ऑकलैंड। इंग्लैंड ने इस साल विश्व कप फाइनल की सफलता को एक बार फिर से दोहराते हुए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में सुपर ओवर में रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।

    इंग्लैंड ने इस साल 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को ही हराकर विश्व कप जीता था। वर्षा बाधित इस अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में पांच विकेट पर 146 रनों का मजबूत स्कोर बनाया।

    कीवी टीम के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 20 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 50 और कोलिन मुनरो ने 21 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 46 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा टिम सिफर्ट ने 16 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों के दम पर 39 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद और शाकिब महमूद ने एक-एक विकेट चटकाया।

    न्यूजीलैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भी निर्धारित 11 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टॉ ने 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 47, कप्तान इयोन मोर्गन ने 17, सैम करेन ने 24 और टॉम करेन ने 12 रन बनाए।

    इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे और मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपरओवर में इंग्लैंड ने 17 रन का स्कोर बनाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल और टिम सिफर्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दी।

    कीवी टीम को चार गेंदों पर 10 रन बनाने थे, लेकिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया और सुपरओवर में जीत दर्ज करके 3-2 से सीरीज जीत ली। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द मैच और न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

  • Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पत्नी से 23 साल छोटा है। आप किसी एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जानते हैं जो अपनी पत्नी से उम्र में 23 साल छोटा है। अगर आप उस क्रिकेटर के बारे में नहीं जानते तो इस पोस्ट को पढ़े।

    हम जिस भारतीय खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह T20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुका है। इस खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त बताया जाता है।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    हम बात कर रहे हैं इंडियन पेस बॉलर एस श्रीसंत एक ओर अपने कॉन्ट्रोवर्शीयल क्रिकेट करियर की वजह से बदनाम हुए, तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चित रही है। असल में उन्होंने जयपुर के शाही परिवार की बेटी भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीसंत और भुवनेश्वरी के बीच तब से अफेयर रहा जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके अलावा बुरे वक्त में भुवनेश्वरी ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। भुवनेश्वरी जयपुर के राजपूत परविार से हैं।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की साल 2013 में एस श्रीसंत और भुवनेश्वरी शेखावत की शादी हुई। आप शायद इस बारे में जानकर बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे कि श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी शेखावत की उम्र 59 साल है। भुवनेश्वरी शेखावत का जन्म 1960 में हुआ था।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    वही बात करें एस श्रीसंत की तो वे अभी 36 साल के हुए हैं। एस श्रीसंत का जन्म 6 फरवरी 1983 को हुआ था। एस श्रीसंत भारतीय टीम के लिए श्रीसंत 27 टेस्ट मैच, 53 वनडे मैच और 10 T20 मैच खेल चुके हैं। मैच फिक्सिंग के कारण उनको कुछ साल तक क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया। उन पर लगा बैन जल्दी ही समाप्त होने वाला है। एक बार फिर से श्रीसंत भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

  • Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पत्नी से 23 साल छोटा है। आप किसी एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जानते हैं जो अपनी पत्नी से उम्र में 23 साल छोटा है। अगर आप उस क्रिकेटर के बारे में नहीं जानते तो इस पोस्ट को पढ़े।

    हम जिस भारतीय खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह T20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुका है। इस खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त बताया जाता है।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    हम बात कर रहे हैं इंडियन पेस बॉलर एस श्रीसंत एक ओर अपने कॉन्ट्रोवर्शीयल क्रिकेट करियर की वजह से बदनाम हुए, तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चित रही है। असल में उन्होंने जयपुर के शाही परिवार की बेटी भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीसंत और भुवनेश्वरी के बीच तब से अफेयर रहा जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके अलावा बुरे वक्त में भुवनेश्वरी ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। भुवनेश्वरी जयपुर के राजपूत परविार से हैं।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की साल 2013 में एस श्रीसंत और भुवनेश्वरी शेखावत की शादी हुई। आप शायद इस बारे में जानकर बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे कि श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी शेखावत की उम्र 59 साल है। भुवनेश्वरी शेखावत का जन्म 1960 में हुआ था।

    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से  छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी
    Indian Team का यह स्टार क्रिकेटर अपनी खूबसूरत वाइफ से छोटा है 23 साल, नाम जानकर होगी हैरानी

    वही बात करें एस श्रीसंत की तो वे अभी 36 साल के हुए हैं। एस श्रीसंत का जन्म 6 फरवरी 1983 को हुआ था। एस श्रीसंत भारतीय टीम के लिए श्रीसंत 27 टेस्ट मैच, 53 वनडे मैच और 10 T20 मैच खेल चुके हैं। मैच फिक्सिंग के कारण उनको कुछ साल तक क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया। उन पर लगा बैन जल्दी ही समाप्त होने वाला है। एक बार फिर से श्रीसंत भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

  • फाइनल T20 मुकाबला : भारत को दिया बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का न्यौता

    फाइनल T20 मुकाबला :  भारत को दिया बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का न्यौता

    नागपुर। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने रविवार को यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। दिल्ली में खेला गया पहला मैच बांग्लादेश और राजकोट में हुआ दूसरा मैच भारत ने जीता था। बांग्लादेश ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। मेहमान टीम ने मोसादेक हुसैन की जगह मोहम्मद मिथुन को शामिल किया है। भारत ने हरफनमौला क्रुणाल पांड्या की जगह मनीष पांडे को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

    बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्ला (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अनिमुल इस्लाम, शैफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन।

  • जानें, क्यों लिया बुमराह का नाम दीपक चाहर ने रोहित शर्मा के साथ, धोनी के लिए कहा…

    जानें, क्यों लिया बुमराह का नाम दीपक चाहर ने रोहित शर्मा के साथ, धोनी के लिए कहा…

    नई दिल्ली। ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश नागपुर में खेले गए तीसरे मैच में जीत दर्ज कर भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में पटककर इतिहास रच देगा लेकिन तभी राजस्थान से आने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने हैट्रिक ले मैच की हवा बदल दी। परिणाम भारत के पक्ष में रहा और मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। चाहर ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज लिटन दास का विकेट लिया था।

    इसके बाद 13वें ओवर में वापसी करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की फजीहत शुरू की। बाकी की बात इतिहास के पन्नों में आ गई क्योंकि चाहर के हिस्से हैट्रिक सहित खेल से सबसे छोटे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े आ गए। चाहर ने चार ओवरों में सात रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। यह टी20 में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    चाहर ने बात करते हुए कहा कि जहां हर कोई उनकी हैट्रिक और गेंदबाजों के विपरीत स्थिति में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है उसकी वजह इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का उन पर जताया गया विश्वास है। उन्होंने कहा, रोहित भाई ने कहा था कि मैं तुझे बुमराह की तरह इस्तेमाल करूंगा। मैं तुझे अहम समय पर गेंदबाजी कराऊंगा और इससे मुझे प्रेरणा मिली।

    मुझे जब दबाव में जिम्मेदारी दी जाती है तो मुझे यह पसंद आता है क्योंकि इससे मुझे लगता है कि मुझे पर भरोसा किया जा रहा है। जब कोई मुझ पर भरोसा नहीं करता है तो मुझे बुरा लगता है। कप्तान से इस तरह का आत्मविश्वास मिला वो भी इस तरह के नाजुक मोड़ पर, मेरे लिए यह अच्छी बात है। चाहर ने हालांकि बुमराह से अपनी तुलना को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बुमराह नंबर-1 गेंदबाज हैं इसमें कोई शक नहीं और उनसे तुलना किए जाना उनके लिए सम्मान की बात है।

    उन्होंने कहा, ईमानदार होना चाहिए। मैं जानता हूं कि वो कहां हैं। मैं यह भी जानता हूं कि मैं कहां हूं। वे टी20 में नंबर-1 गेंदबाज हैं। उनके पास सबकुछ है, चाहे तेजी हो या नियंत्रण। वे मेरे लिए नंबर-1 गेंदबाज हैं और मुझे यह कहने में किसी तरह की शर्म नहीं हैं। मैं उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा हूं और मेरा काम अच्छा करना है। आपको अपने खेल पर ध्यान देना होता है और टीम को जीतना चाहिए, यह आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा, जब वे 12वें ओवर के अंत में धुनाई कर रहे थे, तब मैं उनके पास जाना चाहता था और कप्तान से कहना चाहता था कि मैं गेंदबाजी करूंगा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि कप्तान की अपनी अलग रणनीति थी। उन्होंने मुझे गेंद दी। एक सोच यही थी कि हमें मैच नहीं हारना। जब आप देश के लिए खेलते हो तो एक ही बात मायने रखती है कि आफ मैच जीतना चाहते हो।

    चाहर ने कहा कि उनको चेन्नई में खेलने से फायदा हुआ जिससे उन्हें पता चला कि ओस से कैसे निपटा जाता है। चाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, चेन्नई में खेलने से मुझे काफी फायदा मिला है। चेन्नई में ओस और पसीना होता है। मैंने उस स्थिति में गलतियां की हैं और नो बॉल तक फेंकी हैं, लेकिन मैंने उससे काफी कुछ सीखा। मैंने उस अनुभव से सीखा कि इस तरह की स्थिति में गेंद कैसे फेंकनी हैं और कैसे अपने काम को अंजाम देना है।

    आईपीएल और चेन्नई की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र न करना बेमानी होगा और चाहर ने भी कहा कि भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान धोनी ज्यादा चीजें नहीं कहते हैं और आप जो करना चाहते हो उसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, मैं धोनी से बात करता रहता हूं, लेकिन माही भाई ज्यादा चीजें नहीं कहते हैं। मैच में जब उन्हें लगता है तो वो आपको मैच स्थिति के बारे में समझाते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि तुम पेशेवर हो और जानते हो कि आपका मजबूत पक्ष और कमजोर पक्ष क्या है और आपको कैसे इस तरह की स्थिति से निपटना है। वे आपको आत्मविश्वास देते हैं कि आप इस मंच पर अच्छा करने के काबिल हैं।

  • …तो सिरदर्द से कम नहीं होगा कोहली और चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना: रोहित

    …तो सिरदर्द से कम नहीं होगा कोहली और चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना: रोहित

    नागपुर। भारत ने यहां रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार खेल दिखाते हुए तीसरा व अंतिम टी20 मुकाबला 30 रन से जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि गेंदबाज हैं, जिन्होंने हमें जीत दिलाई।

    मैं एक बल्लेबाज हूं और मुझे यह बात पता है। ओस के कारण गेंदबाजों के लिए काम आसान नहीं था। मेरे ख्याल से इस फॉर्मेट में यह भारत की सबसे जोरदार में से एक वापसी है। एक समय बांग्लादेश आसान जीत की ओर बढ़ रहा था, जब उसे 8 ओवर में 70 रन ही चाहिए थे।

    लेकिन हमारे खिलाडिय़ों ने पूरी तरह से जिम्मेदारी उठाई। युवाओं को ऐसे खेलते देखना शानदार रहा। दबाव के दौरान मैंने साथियों से कहा कि याद रखो हम भारत के लिए खेल रहे हैं। शुरुआती 8 ओवर में हमारी बॉडी लेंगवेज काफी कमजोर थी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया अलग रंग में नजर आई।

    मैं बल्लेबाजों को भी श्रेय देना चाहता हूं। लोकेश राहुल ने महत्वपूर्ण पारी खेली और श्रेयस अय्यर भी कम नहीं रहे। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप तक हम टीम का सही संतुलन बनाने में लगे हुए हैं। फिलहाल कुछ नियमित खिलाड़ी नहीं हैं और उनकी वापसी होगी। अगर हम आज जैसे ही खेलना जारी रखते हैं तो विराट कोहली और चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना सिरदर्द से कम नहीं होगा।

  • T20 में फिर साबित की दीपक चाहर ने गेंदबाजों की शक्ति, जानें कौन-कौन हैं इस फॉर्मेट के महारथी

    T20 में फिर साबित की दीपक चाहर ने गेंदबाजों की शक्ति, जानें कौन-कौन हैं इस फॉर्मेट के महारथी

    नई दिल्ली। टी20 फॉर्मेट को आम तौर पर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है। इसमें गेंदबाजों को अपनी क्षमता या कलाकारी दिखाने का सीमित अवसर मिलता है, इसके बावजूद साल 2005 में आधिकारिक रूप से शुरू हुए इस फॉर्मेट में गेंदबाज समय-समय पर अपनी कलाकारी से बल्लेबाजों की चमक फीकी करते रहे हैं। पहला आधिकारिक टी20 मैच 17 फरवरी 2005 को ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था।

    उस मैच में बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरते हुए 40 ओवरों में 384 रन बनाए थे लेकिन उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के माइकल कास्प्रोविच ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लेकर साबित कर दिया था कि क्रिकेट के इस सबसे तेज फॉर्मेट में गेंदबाजों की अहमियत हमेशा बरकरार रहेगी। इसी तरह का एक वाक्या रविवार को नागपुर में हुआ, जहां भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ 7 रन देकर छह विकेट लिए और बल्लेबाजों की चमक फीकी करते हुए न सिर्फ भारत को बांग्लादेश पर बड़ी जीत दिलाई बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया।

    चाहर किसी एक टी20 मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बने। दीपक के अलावा श्रीलंका के अजंता मेंडिस (8/6 विकेट और 16/6 विकेट) तथा भारत के युजवेंद्र चहल (25/6 विकेट) ने ही टी20 में छह विकेट लिए हैं लेकिन चाहर की कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने हैट्रिक के साथ यह सफलता हासिल की और सबसे कम रन देकर छह विकेट हासिल किए।

    चाहर की कामयाबी शानदार है लेकिन इस फॉर्मेट के 14 साल के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया है। मेंडिस और चहल के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान का भी नाम इनमें शामिल है। राशिद ने 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ दो ओवर में एक मेडन सहित तीन रन देकर पांच विकेट लिए थे। यह हैरान कर देने वाला प्रदर्शन है।

    टी20 इतिहास में अब तक कुल नौ गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने दहाई की संख्या तक पहुंचे बिना विपक्षी टीम के पांच या उससे अधिक खिलाडिय़ों को आउट किया है। इनमें चाहर, मेंडिस (दो बार), श्रीलंका के रंगना हेराथ व राशिद (3/5 विकेट), अर्जेटीना के पी. अरीघी ( 4/5 विकेट), पाकिस्तान के उमर गुल (दो मौकों पर 6/5 विकेट), लक्जमबर्ग के ए, नंदा (6/5 विकेट), श्रीलंका के लसिथ मलिगा (6/5 विकेट) और नामीबिया के सी. विल्जोन (9/5 विकेट) शामिल हैं।

    टी20 क्रिकेट में अब तक करीब 41 बार गेंदबाजों ने पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं लेकिन सिर्फ नौ मौके ऐसे आए हैं जब इन गेंदबाजों ने मेडन डाले हैं। यह फॉर्मेट पूरी तरह बल्लेबाजों को सपोर्ट करता है और ऐसे में मेडन डालना विकेट लेने से कम नहीं। भारत की ओर से यह सौभाग्य अब तक किसी गेंदबाज को नहीं मिला है जबकि मेंडिस, हेराथ, राशिद, आराघी, मलिंगा यह कारनामा कर चुके हैं।

    2014 में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेराथ ने तो 3.3 ओवर की गेंदबाजी में दो ओवर मेडन डाले थे और तीन रन देकर पांच विकेट विकेट लिए थे। टी20 में कुल 10 खिलाडिय़ों ने हैट्रिक पूरी की है। मलिंगा यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, न्यूजीलैंड के जैकब ओरम और टिम साउदी, श्रीलंका के थिसिरा परेरा और मलिंगा, पाकिस्तान के मोहम्मद हसनैन और फहीम अशरफ, ओमान के खावर अली, पापुआ न्यू गिनी के एन. वानुआ और चाहर शामिल हैं। राशिद और मलिंगा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। इन दोनों ने इस फॉर्मेट में चार गेंदों पर चार विकेट लिए हैं।

    अब बात चाहर की करते हैं। किसी खिलाड़ी को पता नहीं होता कि उसका करियर कितना लम्बा है और यही कारण है कि वह अपने प्रदर्शन के दम पर अपना नाम खेलों की दुनिया में अमर कर लेना चाहता है। चाहर के लिए रविवार को मौका भी था और दस्तूर भी था। साथ ही किस्मत भी उनके साथ थी। चाहर ने 7 रन देकर हैट्रिक सहित 6 विकेट लिए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

    वे टी20 में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बने। भारत के लिए महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट ने हैट्रिक ली है। चाहर की सफलता ने भारतीय टीम को सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा दिया। भारत इस साल एकमात्र ऐसी टीम बनी, जिसके खिलाडिय़ों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक ली है। चाहर ने टी20 में तो जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट और मोहम्मद शमी ने वनडे मैच में हैट्रिक पूरी की। इस साल वैसे कुल छह हैट्रिक बनी है।

  • बॉस कौन है साबित किया भारतीय क्रिकेट टीम ने: अख्तर

    बॉस कौन है साबित किया भारतीय क्रिकेट टीम ने: अख्तर

    लाहौर। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली 2-1 की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। भारत ने नागपुर में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा किया।

    अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “भारत ने साबित किया कि मैच में बॉस कौन है। भले ही भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया हो लेकिन उसके बाद उसने दमदार वापसी की और इसका श्रेय रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी को जाता है। रोहित प्रतिभाशाली हैं, वह जब चाहें तब रन बना सकते हैं।”

    बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत को 30 रनों से जीत मिली थी। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम भारत की सधी गेंदबाजी के आगे महज 144 रन ही बना पाई।

    अख्तर ने कहा, “मुझे लगा था तीसरा टी-20 मुकाबला रोमांचक होगा पर भारतीय टीम बेहतर रही, लेकिन बांग्लादेश के जुझारू खेल की भी तारीफ करनी होगी। बांग्लादेश अब साधारण टीम नहीं रह गई है हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि टाइगर्स किसी भी टीम से सामने अब चोक करने वाले नहीं है।”

    दीपक चहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टी-20 में भारत की तरफ से पहली हैट्रिक ली। उन्होंने महज सात रन देकर छह विकेट हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।

    अख्तर ने कहा, “वह एक तेज और मध्यम गति की गेंदबाजी का मिश्रण हैं। उन्होंने हैट्रिक लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।”