Category: sports

  • ओलंपिक क्वालीफायर (हॉकी) : भारत को रानी के गोल ने पहुंचाया तीसरी बार ओलंपिक में

    [object Promise]

    भुवनेश्वर। कप्तान रानी रामपाल द्वारा 49वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे लेग में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया, लेकिन पहले लेग में मिली 5-1 से जीत के दम पर भारत ने एग्रीगेट स्कोर 6-5 से जीत हासिल करते हुए अमेरिका को पटक कर टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

    भारतीय टीम कुल तीसरी बार और लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। टीम ने 2016 में 36 साल बाद रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था और अब उसने इस बार भी टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

    अमेरिका ने पहले क्वार्टर में ही अमंडा मेगदन और कप्तान केथलीन शर्की के गोलों की मदद से 2-0 बढ़त लेकर मेजबान टीम पर दबाव बना दिया। मेगदन ने पांचवें और शर्की ने 14वें मिनट में गोल किए।

    दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के बाद कुछ देर बाद ही एलीसा पार्कर ने 20वें मिनट में गोल करके अमेरिका को मुकाबले में 3-0 से आगे कर दिया।

    इस गोल के बाद मेहमान टीम ने दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले ही मेगदन के एक और गोल की मदद से स्कोर 4-0 कर दिया। इस तरह अमेरिका ने 4-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की।

    मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुए और मेजबान टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर दोनों मौकों पर गोल करने से चूक गई।

    चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और कप्तान रानी ने 49वें मिनट में शानदार गोल करके भारत का खाता खोल दिया। रानी का यह गोल अमेरिका के लिए बेहद घातक साबित हुआ तो वहीं इस गोल ने भारत को टोक्यो ओलंपिक का टिकट दिला दिया।

    रानी के गोल के बाद अमेरिका ने पेनाल्टी कॉर्नर की मांग की, जिसे वीडियो अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी रक्षापंक्ति को सतर्क रखते हुए अमेरिका को और कोई गोल नहीं करने दिया और 1-4 के स्कोर (एग्रीगेट स्कोर 6-5) के साथ टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली।

  • हमारी खुशी लौटाएगी भारत में जीत: मुश्फीकुर रहीम

    [object Promise]

    नई दिल्ली। यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश ने भारत को पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बांग्लादेश की भारत पर पहली जीत है, लेकिन बांग्लादेश ने मैदान से बाहर जो समय देखा है उस लिहाज से उसके लिए यह जीत और बड़ी है। शाकिब अल हसन के फिक्सिंग में फंसने के कारण बांग्लादेश को बुरे दौर से गुजरना पड़ा है और भारत के खिलाफ टीम की जीत का अहम कारण बने मुश्फीकुर रहीम का मानना है कि भारत में जीत उनकी टीम को इस बुर दौर से निकलने में मदद करेगी।

    मैच के बाद मुश्फीकुर ने कहा, “बीते दो-तीन सप्ताह मेरे 15 साल के क्रिकेट करियर में अभी तक के सबसे बुरे रहे हैं। बांग्लादेश से रवाना होने से पहले मैंने संवाददाताओं से कहा था कि सही रास्ते पर लौटने का एक ही तरीका है वो है भारत में कुछ जीतें। इससे टीम के और देश के चेहरे पर मुस्कुराहट लौटेगी।”

    इस मुश्किल भरे माहौल में टीम को संयमित रखने के लिए मुश्फीकुर ने कोच रसेल डोमिंगो का भी शुक्रिया अदा किया है।

    उन्होंने कहा, “हम यहां अंडरडॉग्स की तरह आए थे। हमने बीते तीन सप्ताह में जो स्थिति झेली है उससे निपटने में कोच ने भी हमारी मदद की और मैं इसके लिए उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं। उस स्थिति से वापस आना, युवाओं को स्वंत्रता देना, उन्हें आत्मविश्वास देना। आप चाहे एक ओवर में 20 रन खाएं या पहली ही गेंद पर आउट हो जाएं, आप फिर भी टीम के सदस्य हैं।”

  • दूसरा वनडे : भारत को पूनम के बल्ले और गेंदबाजों ने दिलाई जीत

    [object Promise]

    एंटिगा। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए दूसरे मैच को जीतकर भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम के 77 रनों की मदद से 50 ओवरों में किसी तरह छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। मेजबान टीम 47.2 ओवरों में 138 रनों पर ऑल आउट हो गई। पूनम ने यह पारी तब खेली जब भारत ने 17 रनों पर ही अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज (0) और प्रिया पुनिया (5) को खो दिया ।

    इसके बाद पूनम और मिताली राज (40) ने टीम को संभाला। बाद में हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों का अहम योगदान दिया। इन तीनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सकी।

    भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद कम स्कोर का अच्छी तरह बचाव किया। वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पवेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। कप्तान साराह टेलर ने भी 20 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के हिस्से एक-एक विकेट आया। नताशा मैक्लीन रिटायर्ड हर्ट हुईं जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

  • प्रबंधन की तरफ से कोई दबाव नहीं पहले मैच में मिली हार के बाद : युजवेंद्र चहल

    [object Promise]

    राजकोट। युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम को इस बात पर पूरा विश्वास है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अगले टी20 मैच से सीरीज में वापसी कर लेगी। भारत और बांग्लादेश तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं जिसके पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात दे 1-0 की बढ़त ले ली है।

    चहल ने कहा है कि पहले मैच में मिली हार के बाद प्रबंधन की तरफ से कोई दबाव नहीं है। चहल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, किसी तरह का दबाव नहीं है। आप जानते हैं कि तीन मैच हैं और यह एक द्विपक्षीय सीरीज है न कि नॉकआउट फॉर्मेट। उन्होंने कहा, उस दिन वे हमसे अच्छा खेले थे।

    हम जानते हैं कि हम उनसे बेहतर टीम हैं लेकिन बीते कुछ मैच देखे जाएं तो बांग्लादेश ने हमें हमेशा चुनौती दी है। मुश्फीकुर रहीम खासकर अच्छा खेल थे। दो मैच बचे हैं और हम एक मैच से पीछे हैं। हम अपने ऊपर विश्वास रखते हैं इसलिए हमारे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। हमें लगता है कि हम वापसी करेंगे।

    जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप चहल की गैरमौजूदगी में इस समय चहल सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का भी उन पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि सभी गेंदबाजों के पास आईपीएल का अनुभव है। उन्होंने कहा, हमारे गेंदबाजों ने सभी ने आईपीएल मैच खेले हैं इसलिए उनके पास पर्याप्त अनुभव है। मैंने बस उनसे कुछ ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। मैं सिर्फ चार ओवर डालूंगा और बाकी के 16 दूसरे गेंदबाजों को करने हैं। इसलिए अगर पूरी टीम अच्छी गेंदबाजी करती है तो हम जीतेंगे। यह सिर्फ एक गेंदबाज की बात नहीं है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच सात नवंबर को खेला जाएगा।

  • …तो रसैल-बुमराह जैसे खिलाड़ी पलट देंगे पासा! IPL में हो सकता है यह बदलाव

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीगों में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है। बोर्ड लीग के अगले संस्करण में पावर प्लेयर का नियम लाने पर विचार कर रही है। इस नियम के तहत टीम मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म के बाद खिलाड़ी को बदल सकती हैं।

    बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस विचार को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इस पर मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि हम ऐसी स्थिति पर विचार कर रहे हैं जहां टीमों को अंतिम-11 के बजाय 15 खिलाडिय़ों को चुनना हो और एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म होने के बाद बदला जा सके।

    हम इसे आईपीएल में लाने की सोच रहे हैं लेकिन आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम को लागू करना सही होगा। अधिकारी से जब पूछा गया कि इससे मैच पर किस तरह का असर होगा, तो उन्होंने कहा कि यह नियम मैच का परिणाम बदल सकता है और दोनों टीमों के लिए हटकर सोचने तथा रणनीति बनाने को बढ़ावा देगा।

    अधिकारी ने कहा, सोचिए की आपको छह गेंदों पर 20 रन चाहिए और आंद्रे रसैल बाहर बैठे हैं क्योंकि वे पूरी तरह से फिट नहीं और अंतिम-11 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब, इस नियम से वे ऐसी स्थिति में मैदान पर आ सकते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, इसी तरह आपको आखिरी ओवर में अगर आपको छह रन बचाने हैं और आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी डग-आउट में बैठा है।

    तो कप्तान क्या करेगा? वह बुमराह को 19वां ओवर खत्म होने के बाद लेकर आएगा और फिर आप जानते ही हैं। इस नियम में मैच को बदलने का दम है। आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल की बैठक में इस नियम के अलावा सदस्य 2019 आईपीएल की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि आगामी सीजन को और लोकप्रिय कैसे बनाया जाए।

  • LIVE दूसरा T20 मैच : टॉस जीतकर भारत ने लिया पहले फील्डिंग करने का फैसला

    LIVE दूसरा T20 मैच : टॉस जीतकर भारत ने लिया पहले फील्डिंग करने का फैसला

    राजकोट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी है।

    भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। भारत अगर यह मैच हारता है तो सीरीज भी हार जाएगा। वहीं भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 नवंबर को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच निर्णायक मैच हो जाएगा।

    भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद।

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन-लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शहाबुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन।

  • राजकोट टी-20 :दूसरा टी-20 मैच आज भारत-बांग्लादेश का

    राजकोट टी-20 :दूसरा टी-20 मैच आज भारत-बांग्लादेश का

    राजकोट। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी।

    भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा। लेकिन भारत को वापसी के लिए इस मैच में हर क्षेत्र में संतुलित प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे थे।

    विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तान संभाल रहे रोहित शर्मा पर बल्लेबाजी क्रम की भी जिम्मेदारी है। पहले मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला था। उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 41 रन जरूर बनाए थे, लेकिन टी-20 के लिहाज से उनकी पारी काफी धीमी थी।

    लोकेश राहुल लगातार जूझ रहे हैं। ऋषभ पंत के रवैये में भी बदलाव नहीं दिखा। श्रेयस अय्यर ने भी पहले मैच में जल्दबाजी दिखाई थी। पदार्पण करने वाले शिवम दुबे भी विफल रहे थे। अनुभव की कमी यहां एक बड़ी समस्या है।

    टीम में बदलाव की गुंजाइश भी दिख रही है। पंत की लगातार विफलता के कारण राजकोट में संजू सैमसन को अपना दूसरा टी-20 मैच खेलने का मौका मिल सकता है। निचले क्रम में क्रूणाल पांड्या से तेजतर्रार पारी की उम्मीद की जा सकती है।

    वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। पिछले मैच में चहल ने तो अपना काम किया था लेकिन बाकी गेंदबाज रोने के सिवाए कुछ नहीं कर पाए।

    अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कारण बांग्लादेश को और मनोबल मिला है। पहले मैच में मुश्फीकुर रहीम ने इसका भरपूर फायदा उठाया था और टीम को जीत दिलाकर लौटे थे। रहीम ने ही खलील पर 19वें ओवर में चौकों की बरसात की थी।

    उनके अलावा सौम्य सरकार और मोहम्मद नइम ने उनका अच्छा साथ दिया था। कप्तान महमुदुल्लाह अंत तक टिके रहे थे और रहीम के साथ टीम को जीत दिलाकर लौटे थे।

    गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास मुस्ताफिजुर रहमान का अनुभव है। शइफुल इस्लाम जरूर थोड़े महंगे साबित हुए थे लेकिन अमिन हुसैन, अफिफ हुसैन ने रहमान का अच्छा साथ दिया था।

    टीमें (संभावित) :

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर।

    बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम।

  • KPL MATCH FIXING CASE : 2 खिलाड़ी गिरफ्तार कर्नाटक प्रीमियर लीग के

    KPL MATCH FIXING CASE : 2 खिलाड़ी गिरफ्तार कर्नाटक प्रीमियर लीग के

    नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल मामले में कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) के दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्लारी टीम के कप्तान सीएम गौतम और बहरार काजी हैं। केपीएल 2019 के फाइनल के दौरान हुबली और बेल्लारी टीम के बीच स्पॉट फिक्सिंग होनी पाई गई है उन्हें धीमी बैटिंग के लिए 20 लाख रुपए दिए गए थे। सीएम गौतम रणजी और आईपीएल खेल चुके हैं।

    आपको बताते जाए कि कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) में मैच फिक्सिंग मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले केपीएल से जुड़ी एक क्रिकेट टीम के कोच को भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेटर निशांत सिंह शेखावत को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी कर्नाटक प्रीमियर लीग मैच फिक्सिंग मामले में हुई थी।

    संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ने बताया था कि निशांत सिंह शेखावत सट्टेबाजों के संपर्क लगातार थे और खिलाड़ियों को फिक्स करने के लिए बेंगलुरु ब्लास्टर्स टीम के गेंदबाजी कोच विनू प्रसाद से संपर्क साधा।

    आपको बताते जाए कि विनू प्रसाद पहले ही फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

  • LIVE दूसरा T20 मैच : बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजों के दम पर हावी हुआ भारत

    LIVE दूसरा T20 मैच : बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजों के दम पर हावी हुआ भारत

    राजकोट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी। अंतिम समाचार मिलने तक बांग्लादेश के 15 ओवर में 112/4 रन हो गए थे।

    रोहित का यह 100वां मैच है। दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश की टीम नई दिल्ली में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

    भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

    बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्ला, मोसाद्देक हुसैन, आफिफ हुसैन, अमिनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन, शफिउल इस्लाम।

  • भारत ने बांग्लादेश को रोहित की तूफानी पारी की बदौलत हराया 8 विकेट से

    [object Promise]

    राजकोट। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग चुनी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153/6 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने अंतिम समाचार मिलने तक 15.4 ओवर में 154/2 रन बना लिए थे। यहां रोहित शर्मा की 85 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही दोनों टीमों में सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

    इससे पहले ओपनर मोहम्मद नईम ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। सौम्य सरकार ने 20 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 30, कप्तान महमूदुल्ला ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 और ओपनर लिटन दास ने 21 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 29 रन ठोके।

    पिछले मैच के हीरो विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम 4 रन ही बना सके। युजवेंद्र चहल ने दो और वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद व दीपक चाहर ने 1-1 विकेट लिया। शिवम दुबे और क्रुणाल पांड्या को एक भी सफलता नहीं मिली।

    रोहित का यह 100वां मैच है। दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। बांग्लादेश की टीम नई दिल्ली में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

    भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

    बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्ला, मोसाद्देक हुसैन, आफिफ हुसैन, अमिनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन, शफिउल इस्लाम।