Category: sports

  • ऐसा बोले अनिल कुंबले भारत में 5 टेस्ट सेंटर वाले कोहली के बयान पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस बयान का अब पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने भी समर्थन किया है। कुंबले का मानना है कि इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

    कुंबले ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने का निश्चित रूप से यह एक तरीका है। इन्हें कुछ सेंटरों तक सीमित किया जाए और साथ ही टेस्ट मैच के समय को चुनना भी अहम होता है। हम जानते हैं कि त्योहारों के समय में पोंगल के दौरान टेस्ट मैच चेन्नई में होते थे। सत्र की शुरूआत के समय में दिल्ली और बंगलुरू में टेस्ट मैच होते थे।

    मुंबई और कोलकाता में टेस्ट मैच होते थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए इन सेंटरों को बढ़ावा देना भी जरूरी है ताकि लोगों को पता होगा कि ये-ये टेस्ट सेंटर हैं। इससे सीजन के शुरू में ही पता चल जाएगा कि यहां टेस्ट मैच होने हैं ताकि आप टेस्ट क्रिकेट के लिए टिकट बेच सको और सुनिश्चित करो कि दर्शक मैच देखने आएं।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट मैच में पारी और 212 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप हासिल किया था। कप्तान कोहली इस जीत के बावजूद स्टेडियम में आए दर्शकों की संख्या से खुश नहीं थे और उनका मानना था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके और वे स्टेडियम में आकर मैच देख सके। कोहली ने कहा था, मेरे विचार से हमारे पास कम से कम पांच टेस्ट मैच खेलने के मुख्य सेंटर होने चाहिए। जो भी टीम भारत में टेस्ट मैच खेलने आए उन्हें ये पता होना चाहिए कि वे इन पांच टेस्ट सेंटर पर मैच खेलने वाली है।

  • छुपाई यह जानकारी स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने , ICC ने लगाया दो साल का BAN

    [object Promise]

    ढाका। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश के टी20 कप्तान शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें एक साल निलंबन का है। आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार करने के बाद शाकिब को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए शाकिब से संपर्क साधा था, लेकिन शाकिब ने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी थी। आईसीसी बुकी की जानकारी छुपाने को लेकर शाकिब से नाराज था और उसने बीसीबी से कहा था कि वह शाकिब को अभ्यास से दूर रखे। आईसीसी ने इसके बाद जाकर शाकिब पर यह प्रतिबंध लगाया है।

    शाकिब को अब अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करना होगा और इसके अलावा उन्हें आईसीसी की प्रतिबंध को भी मानना होगा। वह अब 29 अक्टूबर 2020 के बाद से फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते हैं।

    दुनिया के नंबर एक हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने शाकिब के हवाले से लिखा, “मुझे स्पष्ट रूप से बहुत दुख: है कि जिस खेल से मैं बहुत प्यार करता हूं, उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन मैं आईसीसी को इसके बारे में नहीं बताने के लिए मैं पूरी तरह से इस प्रतिबंध को स्वीकार करता हूं।”

    उन्होंने कहा, “आईसीसी की एसीयू भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से खिलाड़ियों पर निर्भर है और मैंने इस संस्थान के प्रति अपना कर्तव्य नहीं निभाया।”

    शाकिब ने आगे कहा, “दुनिया भर के अधिकांश खिलाड़ियों और प्रशंसकों की तरह मैं भी चाहता हूं कि क्रिकेट भ्रष्टाचार मुक्त खेल हो। मैं आईसीसी की एसीयू टीम के साथ काम करने के और इस बात के लिए उत्सुक हूं कि युवा खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित कि वे यह गलती न करे।”

  • 2020 ओलंपिक क्वालीफायर (हॉकी) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को 5-1 से रौंदा

    [object Promise]

    भुवनेश्वर । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ओलंपिक क्वालीफायर के पहले लेग में दमदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

    ओडिशा के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिलाए पूरी तरह भारी पड़ीं और 5-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारत की जीत में गुरजीत कौर ने दो गोल लगाए, जबकि लिलिमा मिंज, शर्मिला देवी और सलिमा तेते ने एक-एक गोल दागे।

    इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा क्वॉलिफायर मैच शनिवार को खेला जाएगा।

    मैच का पहला हाफ बराबरी पर छूटा था। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल लगाने में कामयाब नहीं हो सकी थीं। दूसरा हाफ हाफ खत्म होता इससे पहले ही लिलिमा मिंज ने 29वें मिनट में गोल दागते हुए मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

    भारत के लिए दूसरा गोल शर्मिला देवी ने 40वें मिनट में दागा। 42वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त 3-0 की दी।

    यूएसए की टीम वापसी के लिए संघर्ष कर रही थी कि इसी बीच 46वें मिनट में सलिमा तेते ने गेंद जाल मे उलझाते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। भारत के लिए 5वां गोल गुरजीत कौर ने दागा।

    यह गोल पेनल्टी स्ट्रोक से मिला था। विपक्षी टीम के लिए 54वें मिनट में इरिन मतसन ने इकलौता गोल किया।

    उल्लेखनीय है कि दोनों टीमें शनिवार को एक बार फिर आमने-सामने होंगी। अगर भारतीय महिला टीम यह मुकाबला जीत जीता है तो वह सीधे ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लेगी।

    बता दें कि इससे पहले अमेरिका के खिलाफ भारत का जीत-हार का रेकॉर्ड 4-22 रहा था, जो 5-22 हो गया है।

  • कुमार संगकारा श्रीलंका में एसेक्स के खिलाफ करेंगे इस टीम की कप्तानी

    [object Promise]

    लंदन। मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के पहले ओवरसीज अध्यक्ष श्रीलंका के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा अगले साल श्रीलंका में इंग्लैंड के काउंटी चैम्पियन एसेक्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एमसीसी टीम की कप्तानी करेंगे। एमसीसी ने ट्रेडिशनल कर्टेन रेजर मैच के तारीख की घोषणा की।

    यह मैच इंग्लिश काउंटी सीजन के आगाज का संकेत होता है। 1970 से चली आ रही परंपरा के तहत 24 से 27 मार्च तक दोनों टीमें गॉल में भिड़ेंगी। संगकारा ने इसे एमसीसी का एक बड़ा कदम करार दिया है। उनके मुताबिक एमसीसी ने काउंटी चैम्पियन एसेक्स के साथ होने वाले इस मैच का आयोजन श्रीलंका में कराने का फैसला करते हुए श्रीलंका में क्रिकेट को एक तरह से सपोर्ट किया है।

    ब्रिस्बेन। बिग बैश लीग फ्रेंजाइजी (बीबीएल) ब्रिस्बेन हीट ने ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के पूर्व टेस्ट गेंदबाज रेयान हैरिस को बीबीएल के 2019-20 सीजन के लिए अपना स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। हैरिस मुख्य कोच डेरेन लेहमन और सहायक कोच जेम्स होप्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

    हैरिस अभी नेशनल क्रिकेट सेंटर में हाई परफारमेंस कोच हैं और बीबीएल के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होने वाले आईसीसी यू19 यूथ कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की यू19 टीम को बतौर कोच अपनी सेवाएं देंगे। हैरिस को हाल ही श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी कोच की भूमिका सौंपी थी।

  • टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में चहल 4 विकेट दूर 50 विकेट से

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने 50 विकेट पूरे करने से चार विकेट की दूरी पर हैं। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में चहल की कोशिश यह मुकाम हासिल करने की होगी।

    चहल से पहले जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

    चहल ने 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था और 2019 विश्व कप तक वह टीम की मजबूत कड़ी बने रहे। इसके बाद हालांकि उन्हें नियमित रूप से अंतिम-11 में जगह नहीं मिली क्योंकि भारत ने उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को उनकी फील्डिंग और निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण उन्हें तरजीह दी।

    चहल को उम्मीद होगी कि रविवार को होने वाले मैच में वह अंतिम-11 में जगह बना पाने में सफल रहेंगे।

    चोट के कारण बाहर चल रहे बुमराह के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं। इस ऑफ स्पिनर ने 2017 के बाद से भारत के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

  • पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने भारत और बांग्लादेश के बीच T20 सीरीज के लिए कही ये बातें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में विराट कोहली के न खेलने से अन्य युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आईएएनएस से बातचीत करते हुए जोंस ने कहा कि देखिए इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर जरूर पड़ेगी। यह एक सच्चाई है कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका टीम में न होना अन्य खिलाडिय़ों को आगे आने का अवसर प्रदान करता है।

    अगर हम परि²श्यों में जाते हैं, सोचिए अगर विराट का हाथ टूट जाए या वहीं किसी और कारण से विश्व कप के मैच में नहीं खेल पाए तो फिर टीम को कौन संभालेगा। राजस्थान और आरसीबी के बीच एक मैच खेला गया था जिसे घटाकर छह ओवर का कर दिया गया। ऐसे में टीमों को अंदाजा नहीं था कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। जोंस ने कहा, इसलिए रोहित ने कमान संभाली है, उन्होंने तीन आईपीएल भी जीते हैं और टीम की कप्तानी करना जानते हैं।

    हमें देखना होगा कि क्या लोकेश राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने जा रहे हैं और क्या चौथे नंबर पर ऋषभ पंत आएंगे। मुझे लगता है कि चयनकर्ता जो भी निर्णय लें उस पर अगली दो या तीन टी20 सीरीज तक टिके रहें। खिलाडिय़ों को एक ही स्थान पर रखें और उन्हें उनकी भूमिकाएं समझाएं। सबसे पहले आपको सही खिलाडिय़ों को चुनना होता है।

    जोंस मानते हैं कि शाकिब के न होने से मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा, जब आप अपने कप्तान को खो देते हैं, तो या तो आप अपने सिर को अपने पैरों के बीच रखकर रो सकते हैं या बाहर आकर कुछ घूंसे फेंकना शुरू कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि वे अच्छी शुरूआत करें। उन्हें आत्मविश्वास पसंद है। वे बांग्लादेश के खेल के इतिहास में सबसे बड़े स्टार रहे हैं और अगर आप उन्हें बाहर निकालते हैं, तो यह बहुत बड़ा धक्का है। लेकिन आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। यह अन्य खिलाडिय़ों के लिए बड़ा अवसर है।

  • ओलम्पिक क्वालीफायर (हॉकी) : टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय पुरुष टीम ने किया क्वालीफाई

    [object Promise]

    भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए दो चरण के ओलम्पिक क्वालीफायर में भारत ने रूस को एग्रीगेट स्कोर 11-3 से मात दे टोक्यो का टिकट कटाया। भारत ने शनिवार को खेले गए दूसरे चरण के मैच में रूस को 7-1 से हराया। शुक्रवार को खेले गए पहले चरण के मैच में भारत ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

    भारत के लिए ललित उपाध्याय ने 17वें, आकाशदीप ने 23वें, 29वें मिनट में गोल किए। 47वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोल किया। रूपिंदर पाल सिंह ने 49वें, 58वें मिनट और अमित रोहिदास ने 60वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

    रूस के लिए एलेक्सी सोबोलेव्स्कली ने इकलौता गोल किया। उन्होंने यह गोल मैच के 30वें सेकेंड में ही कर दिया था।

  • दूसरा T20 मैच : इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने की सीरीज में बराबरी

    [object Promise]

    वेलिंग्टन। मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर (25/3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से मेजबान न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 21 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। उल्लेखनीय है कि जुलाई में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

    न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को 19.5 ओवर में 155 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 39, क्रिस जॉर्डन ने 36 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 32 रनों का योगदान दिया। मेजबान न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर के तीन विकेटों के अलावा कप्तान टिम साउदी, लोकी फग्र्यूसन और ईश सोढ़ी ने दो-दो जबकि डेरील मिशेल ने एक विकेट हासिल किया।

    इससे पहले, न्यूजीलैंड ने जेम्स नीशम और मार्टिन गुप्टिल की तेज तर्रार पारियों की मदद से आठ विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नीशम ने 22 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 जबकि गुप्टिल ने 28 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के के सहारे 41 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर ने 28-28 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन, सैम कुरेन ने दो और शाकिब महमूद, आदिल राशिद तथा लेविस ग्रेगोरी ने एक-एक विकेट चटकाया।

  • दिल्ली T20 : टीम इंडिया कर रही है बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने रविवार को यहां के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 14 ओवर में 92/3 रन हो गए थे।

    इस टी20 सीरीज में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली को आराम दिया गया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। मेजबान टीम की ओर शिवम दुबे अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

    दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट में पर्दापण कर रहे हैं। मेहमान टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन नहीं हैं। मैच फिक्सिंग मामले में उन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया है।

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

    बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्ला, आतिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, शफिउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमिन हुसैन।

  • दिल्ली T20 : भारत-बांग्लादेश प्रदूषण को पीछे छोड़ तैयार पहले मैच के लिए

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले हुए संवाददाता सम्मेलनों को अगर देखा जाए तो यह दो चीजों के इर्द-गिर्द घूमता रहा- पहली शाकिब अल हसन की गैर मौजूदगी और राजधानी का प्रदूषित वातावरण।

    हवा की गुणवत्ता अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। पिछले सप्ताह से लगातार दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है जिसने मैच के ऊपर संशय खड़ा कर दिया था। स्टेडियम में धुंध देखी गई थी जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाड़ी अभ्यास के समय चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए थे। बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो और भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने हालांकि कहा कि इसमें दोनों टीमें कुछ नहीं कर सकती हैं और जो वो कर सकती हैं वह है खेल पर ध्यान देना।

    बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है। अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं। टीम के कार्यवाहक कप्तान महमुदुल्लाह ने शनिवार को ही कह दिया था कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखनी पड़ेगी और गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने का मौका देना होगा।

    मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहीम जैसा शानदार गेंदबाज है जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तान वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है। रोहित इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। चयन समिति ने नियमित कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया है।

    इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी जो 1-1 से बराबर रही थी। भारत कोशिश में होगा कि वह इस सीरीज में जीत हासिल करे। विराट की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी रोहित और उनके जोड़ीदार शिखर धवन पर निर्भर रहेगी। इन दोनों के ऊपर काफी कुछ निर्भर करता है क्योंकि टीम का मध्यक्रम अनुभवहीन है इसलिए दोनों को चाहिए होगा कि टीम को मजबूत शुरुआत दे सकें।

    भारत के बल्लेबाजी कोच ने शुक्रवार को कहा था कि यह सीरीज टीम को अलग-अलग तरह के संयोजन आजमाने का मौका देगी। लेकिन एक चीज पर टीम का ध्यान काफी हद तक होगा और वो है मजबूत लक्ष्य खड़ा करने पर। रोहित ने मेहमानों के बारे में कहा था, बांग्लादेश की यह टीम काफी अच्छी है।

    इन्होंने हमें अतीत में भी दबाव में रखा है। इसलिए हम उन्हें अलग तरह से नहीं देख रहे हैं और हमारा ध्यान अपने खेल पर होगा। भारत की गेंदबाजी भी थोड़ी अनुभवहीन है लेकिन इसमें किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोडऩे की ताकत है। खलील अहमद, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल पर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार होगा। बल्लेबाजी में, शिवम दुबे और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

    इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में जब भी मैच होता है तब स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होती हैं। अगर इसका इतिहास देखा जाए तो यह धीमी पिच रही है। रविवार को होने वाले मैच से एक दिन पहले विकेट पर हल्की घास देखी गई है। अब देखना होगा कि रविवार को पिच किस तरह की रहती है।

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

    बांग्लादेश : 
    महमूदुल्ला (कप्तान), मोहम्मद नइम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम।