Category: sports

  • BCCI अध्यक्ष चुने गए सौरव गांगुली, बोर्ड की बैठक में मुंबई में लगी मुहर

    [object Promise]

    मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज बीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए है। मुंबई में बीसीसीआई बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। बुधवार को बोर्ड के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान आधिकारिक तौर पर गांगुली की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है। गांगुली निर्विरोध चुने गए हैं। वे जुलाई 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। 47 साल के सौरव गांगुली ने BCCI की कमान संभालते ही 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ था, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय सचिव बने। उत्तराखंड के महिम वर्मा बीसीसीआई के नए उपाध्यक्ष बने हैं।

    इससे पहले मुंबई में सौरव गांगुली और जय शाह बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए आज सौरव गांगुली के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है।

  • इंग्लैंड सीरीज से बाहर विलियम्सन, कप्तानी करेंगे साउथी

    [object Promise]

    वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। विलियम्सन के कूल्हे में चोट है।

    उनके स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम की कप्तानी करेंगे।

    विलियम्सन को आराम देने का फैसला न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकट शील्ड में नॉर्थन डिस्ट्रिक और केंटाबरी के बीच हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए मैच के बाद लिया गया। इस मैच में वह नॉर्थन डिस्ट्रिक की कप्तानी कर रहे थे।

    टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम उनकी चोट का कुछ दिनों से ख्याल रख रहे हैं। इसी चोट के कारण वह मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।”

    उन्होंने कहा, “यह विलियम्सन के लिए निराशाजनक समय है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाले व्यस्त सीजन को देखते हुए यह सही फैसला है।”

    साउदी इससे पहले सिंतबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

    कोच ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास साउदी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है जो आसानी से जिम्मेदारी ले सकता है। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।”

  • भारत के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से सैफुद्दीन बाहर

    [object Promise]

    ढाका। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद सैफुद्दीन भारत दौरे पर होने वाली वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बीसीबी ने एक बयान में कहा, “पीठ में लगी चोट के कारण सैफुद्दीन को भारत दौरे से आराम दिया गया है ताकि वह आगे के लिए मजबूती से वापसी कर सकें।”

    बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में, दूसरा सात नवंबर को राजकोट में और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है।

    दोनों टीमें इसके बाद 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में पहला टेस्ट मैच और 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता में दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी।

     

  • युवराज खेलेंगे अबू धाबी टी10 लीग में मराठा अरेबियन्स के लिए

    [object Promise]

    दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट में मराठा अरेबियन्स के लिए खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 15-24 नंवबर तक खेली जाएगी।

    अरेबियन्स ने हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था जिसके बाद उन्होंने युवराज को टीम में शामिल करने की घोषणा की।

    पिछली बार की तरह ही वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो मराठा की कप्तनी करेंगे। फ्रेंचाइज ने लसिथ मलिंगा, हजरतुल्लाह जाजाई, नजीबुल्लाह जारदान और क्रिस लिन को रिटेन किया है।

    युवराज ने टीम से जुड़ने पर कहा, “इस नए फॉर्मेट का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है। मैं इस लीग में दुनिया के कुछ सबसे बड़े नामों से जुड़ने और टीम मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं। क्रिकेट के खेल के लिए यह समय बेहद रोमांचक होगा। यह देखकर खुशी हुई कि टी10 जैसी लीग इतनी मेहनत कर रही है ताकि खेल प्रेमियों को एक नया रोमांचक फॉर्मेट मिले।”

    युवराज ने भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवर का विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था।

  • प्रशंसकों को दिवाली की स्मिथ-वार्नर के साथ इस विदेशी दिग्गज ने भी दी बधाई

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ ने रविवार की सुबह भारत में मौजूद प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, भारत में मौजूद सभी दोस्तों को दिवाली की शुभकामनाएं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत पसंद हैं।

    वार्नर का इस शुभ अवसर पर जन्मदिन भी है और उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वार्नर ने आईपीएल में पिछले सीजन 692 रन बनाए थे। इसके अलावा, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी।

  • इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने बनाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 मैच में अनचाहा विश्व रिकॉर्ड

    [object Promise]

    एडिलेड। यहां रविवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 134 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 233 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मेजबान बल्लेबाजों ने मेहमान गेंदबाजों की जमकर ठुकाई की।

    बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 56 गेंदों पर 10 चौकों व चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन ठोके। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने कप्तान आरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 122 रन की साझेदारी कर डाली। फिंच ने 36 गेंदों पर आठ चौकों व तीन छक्कों की बदौलत 64 रन बटोरे।

    ग्लेन मेक्सवैल ने 28 गेंदों पर सात चौके व तीन छक्के उड़ाकर 62 रन जुटाए। यूं तो सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों ने रन पिटवाए, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कसुन रजिथा इस मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। उन्होंने एक टी20 मुकाबले में सर्वाधिक रन ठुकवाने का अनचाहा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    रजिथा ने चार ओवर में 75 रन दिए। उनकी गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के लगे। रजिथा का यह 10वां टी20 मैच था। वे 6 टेस्ट और 9 वनडे भी खेल चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड तुर्की के तुनाहन तुरन के नाम था। तुरन ने अगस्त में चेक रिपब्लिक के खिलाफ चार ओवर में 70 रन दिए थे। गेंदबाजों की जैसे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी घुटने टेक दिए।

    टीम नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। दासुन शनाका ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। कप्तान लसिथ मलिंगा (नाबाद 13) सहित चार और बल्लेबाज दोहरे अंकों में पहुंचे। एडम जम्पा ने तीन, पैट कमिंस व मिशेल स्टार्क ने 2-2 और एश्टन अगर ने 1 विकेट लिया। वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • बर्दाश्त नहीं कर पाए प्लेसिस भारत में मिली करारी हार, इस बयान पर हुए ट्रोल

    [object Promise]

    जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में टॉस नहीं होता और उनकी टीम को बतौर बाहरी टीम पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता तो फिर उनकी टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। दक्षिण अफ्रीका को हाल में भारत दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

    इनमें से दो में से तो उसे पारी की जबरदस्त हार झेलनी पड़ी थी। डु प्लेसिस के इस बयान पर क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्रिकइंफो ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा, हर टेस्ट मैच में वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लेते थे और उसके बाद 500 रन बनाकर शाम को (अंधेरे में) पारी घोषित कर देते थे और शाम को जल्दी से तीन विकेट ले लेते थे।

    इस कारण अगली सुबह टीम दबाव में आ जाती थी। हर मैच में यही कहानी दुहराई जा रही थी। उन्होंने कहा, यदि टेस्ट क्रिकेट से टॉस को हटा दिया जाए तो फिर विदेशी टीमों के पास अच्छा करने मौका होगा। दक्षिण अफ्रीका में हम हरी पिच पर खेलने को तैयार हैं।

    टॉस को लेकर दिए गए अपने इस बयान के बाद भारतीय प्रशंसकों ने डु प्लेसिस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि डु प्लेसिस का यह बयान केवल बहाना है। एक फैन ने लिखा, और अगर आपको लगता है कि फाफ डु प्लेसिस भयानक बहाने देकर थक चुके हैं तो आप गलत हैं। यह आदमी नहीं रुकेगा।

    एक अन्य फैन ने कहा, अगर टीम के कप्तान की ऐसी मानसिकता है तो फिर टीम कभी भी वापसी नहीं कर सकती है। आपने विश्व कप में देखा। आपने भारत में टेस्ट सीरीज में भी ऐसा ही देखा। फाफ को वह करने की जरूरत है जो कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच के बाद की थी। एक अन्य फैन ने लिखा, यह आदमी हार को स्वीकार करना नहीं जानता है।

  • T20 विश्व कप के लिए PNG के बाद आयरलैंड ने भी किया क्वालीफाई

    [object Promise]

    अबू धाबी। आयरलैंड ने अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आयरिश टीम ने यहां जारी विश्व कप क्वालीफायर में अपने ग्रुप में टॉप करने के साथ ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले इस आईसीसी इवेंट के लिए टिकट हासिल किया।

    आयरलैंड टीम ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल किया। इस बीच, पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) ने भी पहली बार आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए विश्व कप का टिकट हासिल किया।

    पीएनजी ने पहले केन्या को 45 रनों से हराया और फिर नीदरलैंड्स द्वारा स्कॉटलैंड को 12.3 ओवरों में नहीं हरा पाने के कारण उसे विश्व कप का टिकट हासिल हुआ। अगले साल होने वाला विश्व कप इस वैश्विक आयोजन का सातवां संस्करण होगा। इसका आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होना है।

  • BCCI कराना चाहता है ईडन गार्डंस में पहला दिन-रात टेस्ट मैच

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान दूसरा मैच दिन-रात कराना चाहता है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में भारत का पहला दिन-रात नाइट टेस्ट मैच हो सकता है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीसी) को अभी इस पर सहमति जाहिर करना बाकी है।

    बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन अकरम खान ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने (बीसीसीआई) ने हमें (एक दिन-रात टेस्ट) प्रस्ताव दिया है और हम इस पर चर्चा करने के बाद उन्हें बता देंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमें दो-तीन दिन पहले एक पत्र मिला है और हम इस संबंध में निर्णय लेंगे। लेकिन हमने इस पर (अभी तक) चर्चा नहीं की है।

    हम उन्हें एक या दो दिन के अंदर अपने फैसले से अवगत करा देंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली दिन-रात टेस्ट खेलने के विचार से सहमत हैं और भारत जल्द ही दिन-रात टेस्ट मैच खेल सकता है।

  • पढ़ें, दिल्ली मैच पर वायु प्रदूषण से असर और शाकिब के भारत दौरे पर सस्पेंस की खबरें

    [object Promise]

    ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में कारण बताओ नोटिस का सामना कर रहे हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन का भारत दौरे पर जाना तय नहीं लग रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जब से शाकिब को कारण बताओ नोटिस मिला है, तब से उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया है।

    बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन पहले ही कह चुके हैं कि अगर शाकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हसन ने अब ऐसे संकेत दिए हैं कि शाकिब भारत दौरे से बाहर रह सकते हैं। हसन ने बांग्लादेश के एक प्रमुख अखबार प्रोथोम आलो से कहा कि टीम बुधवार को भारत दौरे के लिए रवाना होगी और कुछ खिलाड़ी, खासकर शाकिब इस दौरे से बाहर रह सकते हैं।

    हसन ने कहा, मुझे विश्वास है कि वे (खिलाड़ी) नहीं जाएंगे और वे इसके बारे में हमें तब बताएंगे जब हमारे पास इसे करने को लेकर कुछ नहीं होगा। मुझे नहीं पता। मैंने आज शाकिब से बात की है। देखते हैं वे क्या कहते हैं। यह दूसरों के लिए भी हो सकता है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि वे नहीं जाएंगे।

    शाकिब हाल ही में एक एंबेसेडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े थे और बीसीबी के खिलाडिय़ों के साथ समझौतों के अनुसार, राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते। बोर्ड शाकिब के इस रवैये से बेहद नाराज हैं और उन्होंने इसके लिए शाकिब को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

    दिल्ली वायु प्रदूषण के कारण भारत-बांग्लादेश मैच…

    नई दिल्ली। राजधानी में रविवार रात को दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है क्योंकि पटपडग़ंज इलाके में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में वायु प्रदूषण का स्तर 999 दर्ज किया गया। दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बावजूद रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

    भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वायु प्रदूषण के बावजूद मैच अपने तय कार्यक्रम पर होगा। उन्होंने कहा कि पहले टी20 मैच के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं होगा।

    हमें लगता है कि इस समय राजधानी का वायु प्रदूषण ठीक नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यह ठीक हो जाएगा। एक्यूआई के मापदंडों के अनुसार, एक्यूआई स्तर अगर 0 से 50 के बीच में हो तो अच्छा, 51 से 100 के बीच में हो तो संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम जबकि 301 से 400 तक के बीच में हो तो खराब माना जाता है।