Category: sports

  • लगातार मेहनत का मिला शाहबाज नदीम को फल, टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 296वें भारतीय बने

    [object Promise]

    रांची। झारखंड से ताल्लुक रखने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाद नदीम शनिवार को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 296वें खिलाड़ी बन गए हैं। नदीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

    उन्हें तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के स्थान पर टीम में जगह दी गई। नदीम को शुक्रवार को भारतीय टीम में कुलदीप यादव के कवर के रूप में शामिल किया गया। यादव को कंधे में चोट आई थी। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए में नदीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 110 फस्र्ट क्लास मैचों में कुल 424 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 64 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 42 विकेट लिए हैं। नदीम के नाम रणजी ट्रॉफी के लगातार दो संस्करणों में 50 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2015-16 और 2016-17 में क्रमश: 51 और 56 विकेट लिए थे।

    पिछले साज विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में राजस्थान के खिलाफ नदीम ने 10 ओवर में 10 रन देकर कुल आठ विकेट चटकाए थे। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला था।

  • INDIA VS SOUTH AFRICA 3RD TEST DAY 2 : चौथा झटका टीम इंडिया को, 115 रन बनाकर हुए रहाणे आउट

    [object Promise]

    रांची। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है। अजिंक्या रहाणे 115 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 300 के पार पहुंच चुका है। रोहित शर्मा 150 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 300 के पार पहुंच चुका है।

    रहाणे का 11वां टेस्ट शतक…
    टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया है। रहाणे के पास शतक बनाने का मौका था, जिसको उन्होंने भुना लिया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का 11वां शतक जड़ दिया। अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट में शतक जड़ा था।

    रोहित शर्मा का छठा टेस्ट शतक…
    रोहित ने 130 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने करियर की छठी सेंचुरी ठोकी। रोहित ने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक है। इसी के साथ ही हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए।

    रोहित शर्मा से पहले सुनील गावस्कर 3 अलग-अलग सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे। लेकिन उनके नाम 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। भारतीय धरती पर रोहित के नाम टेस्ट मैचों में 6 शतक हो गए हैं।

  • एक और रिकॉर्ड रोहित के नाम, चौथे बल्लेबाज बने टेस्ट-वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले

    [object Promise]

    रांची। दाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को 255 गेंदों पर 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 28 चौके और चार छक्के लगाए।

    रोहित ने 249 गेंदों पर अपने टेस्ट करिअर का पहला दोहरा शतक लगाया। उन्होंने लुंगी एनगिदी की गेंद पर छक्का जडक़र दोहरा शतक पूरा किया। रोहित पांचवें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड, बुद्धि कुंदरन, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित से पहले सचिन और सहवाग 6-6 बार जबकि गेल 3 बार टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

    सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक अक्टूबर 1999 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन की पारी खेलकर लगाया था। इसके बाद उन्होंने नागपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 नवंबर 2000 को नाबाद 201, जनवरी 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241, दिसंबर 2004 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 248, जुलाई 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 203 और अक्टूबर 2010 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 214 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

    मास्टर ब्लास्टर सचिन के अलावा सहवाग भी अपने करिअर में टेस्ट क्रिकेट में छह दोहरे शतक लगा चुके हैं। इनमें दो तिहरे शतक भी शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक 28 मार्च 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी खेलकर लगाया था। इसी पारी के बाद सहवाग को मुल्तान का सुल्तान के नाम से पुकारा जाने लगा था।

    सहवाग ने इसके बाद बेंगलुरु में 24 मार्च 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ 201, 13 जनवरी 2006 को लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ 254, 31 जुलाई 2008 को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 201, दो दिसंबर 2009 को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 293 और 26 मार्च 2008 को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की पारी खेली थी।

    वहीं, गेल ने 28 जून 2002 को सेंट जॉर्ज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने 29 अप्रैल 2005 को सेंट जॉन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317 और 15 नवंबर 2010 को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 333 रनों की पारी खेली थी। गेल ने इसी पारी के बाद अपना जर्सी नंबर 333 रख लिया था और वह इसी नंबर की जर्सी पहनकर खेलने लगे।

  • मैदान में मिला महिला क्रिकेटर को शादी का ऑफर, फिर जो हुआ-देखें वीडियो

    [object Promise]

    एडिलेड। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर की खिलाड़ी अमांडा वेलिंग्टन उस समय हैरान रह गई जब मैच समाप्त होने के बाद उनके प्रेमी ने बीच मैदान पर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेग स्पिनर वेलिंग्टन मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मिली जीत की जश्न मना रही थी तभी उनके ब्वायफ्रेंड टेलर मैक्केशनी ने अमांडा को प्रपोज करने के लिए उनके सामने अपने घुटने पर बैठ गए और रिंग देकर उन्हें प्रपोज किया।

    एडिलेड स्ट्राइकर्स ने इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 22 वर्षीय अमांडा अपने प्रेमिका द्वारा किए गए प्रपोज का जवाब हां में देती दिखाई दे रही हैं।

    अमांडा ने कहा, “जब मैंने टेलर को मैदान पर देखा तो मुझे लगा कि शाायद वे टीम के साथ हमारी फोटो लेना चाह रहे हैं। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि टेलर मुझे इस तरह से प्रपोज करेंगे। उन्होंने मुझे प्रपोज कर हैरान कर दिया। लेकिन मैं बहुत खुश हूं।”

    अमांडा ने 2016 में आस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक एक टेस्ट, आठ टी-20 और 12 वनडे मैच खेले हैं।

  • आईसीए प्रदान करेगा मानद सदस्यता गावस्कर और गांगुली को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के प्रमुख अशोक मल्होत्रा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नव-निर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सुनील गावस्कर को आईसीए का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

    सूत्रों ने पुष्टि की है कि मल्होत्रा न केवल गांगुली और गावस्कर को आईसीए की मानत सदस्यता प्रदान करना बल्कि पूर्व खिलाड़ियों की पेंसन पर भी दोबारा काम करना चाहते हैं।

    गांगुली और गावस्कर को सदस्यता देने के मामले में मल्होत्रा ने कहा, “हम गावस्कर और गांगुली दोनों को आईसीए का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करेंगे। खेल के दिग्गजों के बिना आप क्रिकेटर्स एसोसिएशन कैसे हो सकते हैं? अब जब गांगुली अगले बीसीसीआई अध्यक्ष हैं, तो हम चाहते हैं कि उनकी उपस्थिति हो। लेकिन हां, हिम हितों के टकराव के मुद्दे से बचने के लिए उन्हें मानद सदस्यता सौंपना चाहेंगे।”

    आईसीए के करीब 1,500 सदस्य हैं। मल्होत्रा निर्विरोध चुने गए, लेकिन बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद में पुरुष आईसीए प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने के लिए अंशुमान गायकवाड़ ने कीर्ति आजाद और राकेश धुर्वे को हराया। शांता रंगास्वामी एकमात्र महिला उम्मीदवार थीं और स्वचालित रूप से चुनी गईं।

    हितेश मजूमदार को सचिव चुना गया और वी कृष्णमूर्ति को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह पहली बार है कि बीसीसीआई ने एक खिलाड़ी संघ को मान्यता दी है। लोढ़ा पैनल ने अपने प्रस्तावों में इसकी जोरदार सिफारिश की थी।

    आईसीए का फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एफआईसीए) से कोई संबंद्ध नहीं है और केवल सन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेटरों को ही आईसीए का हिस्सा बनने की अनुमति है।

    पेंशन पर मल्होत्रा ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रथम श्रेणी स्तर पर खेल चुके पूर्व खिलाड़ी भी पेंशन प्राप्त करने के योग्य हों। इसके अलावा, वह पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन के रूप में दी गई राशि को फिर से काम करना चाहता है।

  • रांची टेस्ट : गेंदबाजों ने दिए रोहित के दोहरे शतक के बाद शुरुआती झटके, भारत ने कसा शिकंजा

    [object Promise]

    रांची। भारतीय टीम ने रविवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 497 रन पर घोषित कर दी। चायकाल तक भारतीय टीम ने 116.3 ओवर में नौ विकेट पर 497 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित करने का निर्णय लिया। लगातार दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण मैच में बाधा पड़ी और चायकाल के कुछ देर बाद ही खेल खत्म कर दिया गया। स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 5 ओवर में 9 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं। उमेश यादव और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला।

    इससे पहले मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी शतक लगाकर टीम के बड़े स्कोर में अपना योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक चार विकेट जॉर्ज लिंडे ने लिए, कागिसो रबाडा को तीन जबकि एनरिक नोर्टजे एवं डेन पीट को 1-1 विकेट मिला। लंच के बाद शर्मा ने छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इस सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह तीसरा दोहरा शतक है।

    सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली पहले ही दोहरा शतक जड़ चुके हैं। रोहित ने 255 गेंदों की अपनी पारी में 28 चौके और छह छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित (19) कसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे और पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।

    साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे। दोहरा शतक जडऩे के तुरंत बाद 212 के निजी स्कोर पर कागिसो रबाडा का शिकार बने।

    विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (24) भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए, उन्हें लिंडे ने आउट किया। इसके बाद, पीट ने रविचंद्रन अश्विन (14) और लिंडे ने उमेश यादव (31) को पवेलियन की राह दिखाई। शाहबाज नदीम 1 और मोहम्मद शमी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, मेजबान टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 224 रन से आगे खेलना शुरू किया।

    रोहित और रहाणे ने तेजी से रन बनाए। इस बीच रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक भी पूरा किया। रहाणे को 115 के निजी स्कोर पर आउट करके जॉर्ज लिंडे ने मेजबान टीम को चौथा झटका दिया। रोहित और रहाणे के बीच कुल 267 रनों की बड़ी साझेदारी हुई।

  • रांची टेस्ट : दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की हालत खस्ता, भारत जीत से 3 विकेट दूर

    [object Promise]

    रांची। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने परेशानी में पड़ गए हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 56.2 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की हालत खस्ता है। उससे अंतिम समाचार मिलने तक सिर्फ 112 रन में 7 विकेट खो दिए।

    पहली पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम व रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। जुबेर हम्जा ने सर्वाधिक 62, जॉर्ज लिंडे ने 37 और तेम्बा बावुमा ने 32 रन की पारी खेली। आठ बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

    भारत ने अपनी पहली पारी रविवार को 497/9 रन पर घोषित की थी। रोहित शर्मा ने करिअर का पहला दोहरा शतक जमाया था। अजिंक्य रहाणे (115) ने शतक और रवींद्र जडेजा (51) ने अर्धशतक ठोका। जॉर्ज लिंडे को चार और कागिसो रबाडा को तीन विकेट मिले। भारत सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है।

  • रांची टेस्ट : दक्षिण अफ्रीकी टीम सिमटी 62 रन पर, भारत ने खिलाया फॉलोऑन

    [object Promise]

    रांची। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने परेशानी में पड़ गए हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 56.2 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम व रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। जुबेर हम्जा ने सर्वाधिक 62, जॉर्ज लिंडे ने 37 और तेम्बा बावुमा ने 32 रन की पारी खेली। आठ बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

    भारत ने अपनी पहली पारी रविवार को 497/9 रन पर घोषित की थी। रोहित शर्मा ने करिअर का पहला दोहरा शतक जमाया था। अजिंक्य रहाणे (115) ने शतक और रवींद्र जडेजा (51) ने अर्धशतक ठोका। जॉर्ज लिंडे को चार और कागिसो रबाडा को तीन विकेट मिले। भारत सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है।

  • फैन्स को है वायरस का खतरा धोनी, सचिन, सिंधु और रोनाल्डो से

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत को दो बार विश्व खिताब दिलाने वाले देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मैकफे की मोस्ट डेंजरस सेलिब्रिटी सूची में पहले स्थान पर हैं। अपने 13वें संस्करण में मैकफे की शोध ने लोकप्रिय सेलिब्रिटीज की पहचान की है, जो सर्वाधिक जोखिमभरे सर्च परिणाम निर्मित करते हैं और जिनसे उनके फैंस को मैलिशियस वेबसाइट्स एवं वाइरस का खतरा रहता है। धोनी ने 2011 के विश्व कप में 28 सालों के बाद भारत के सर पर ताज का सेहरा बांधने के लिए टीम का नेतृत्व किया था। धोनी पूरी दुनिया में अपने धैर्य व स्थिर चित्त के लिए मशहूर हैं। उनकी अपार लोकप्रियता ने साइबर अपराधियों को उपभोक्ताओं को मैलिशियस वेबसाइट्स की ओर लुभाने का मौका दे दिया, जो मालवेयर इंस्टॉल कर व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड चुरा सकते हैं।

    सूची में दूसरे स्थान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। सर्वाधिक जोखिमभरे सर्च परिणाम निर्मित करने वाली टॉप-10 हस्तियों में धोनी और सचिन के अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, विश्व चैम्पियनशिप जीत चुकीं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुर्तगाल के महान फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो शामिल हैं।

    साथ ही टॉप-10 में रियल्टी टीवी शो-बिग बॉस के विजेता गौतम गुलाटी, बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन, पॉप आइकॉन बादशाह, अभिनेत्री राधिका आप्टे और श्रृद्धा कपूर भी शामिल हैं।

    मैकफे इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकट कृष्णापुर ने कहा, “इंटरनेट की आसान उपलब्धता एवं अनेक कनेक्टेड डिवाईसेस ने यूजर्स को पूरी दुनिया से कंटेंट प्राप्त करना आसान बना दिया है। जहां भारत में सब्सक्रिप्शन पर आधारित कंटेंट प्लेटफार्म बढ़ रहे हैं, वहीं नेटिजंस बड़ी स्पोटिर्ंग ईवेंट्स, मूवीज, टीवी शो एवं अपने चहेते सुपरस्टार की इमेजेस के लिए निशुल्क एवं पायरेटेड कंटेंट तलाशते हैं। दुर्भाग्य से उन्हें इस तरह का कंटेंट प्रदान करने वाली मैलिशियस वेबसाइट्स द्वारा उत्पन्न जोखिम का अनुमान नहीं होता।”

    उन्होंने आगे कहा, “साइबर अपराधी इस अवसर का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं की कमजोरियों पर सेंध लगाते हैं, क्योंकि वो सुविधा के बदले अपनी सुरक्षा से समझौता करते हैं। उपभोक्ताओं के लिए यह जरूरी है कि वो इन जोखिमों को समझें, क्लिक करने से पहले विचार करें और ऐसे संदेहास्पद लिंक्स पर न जाएं, जो उन्हें निशुल्क कंटेंट दिखाने के लिए लुभाता हो।”

    ऐसे में मैकफे ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए कुछ सुझाव जारी किए हैं।

    1. आप क्लिक करने से पहले सावधान रहें। एमएस धोनी से संबंधित कंटेंट मुफ्त में प्राप्त करने के इच्छुक यूजर्स सावधान रहें और केवल भरोसेमंद स्रोत से ही कंटेंट स्ट्रीम व डाउनलोड करें। सबसे सुरक्षित यह है कि आप मालवेयर युक्त थर्ड पार्टी वेबसाइट पर विजिट करने की बजाए ऑफिशल रिलीज का इंतजार कर लें।

    2. गैरकानूनी स्ट्रीमिंग साइट्स का उपयोग न करें। जोखिमभरे ऑनलाइन व्यवहार के मामले में गैरकानूनी स्ट्रीमिंग साइट्स का उपयोग आपकी डिवाइस के लिए उतना ही खतरनाक है, जितनी खतरनाक जंगल की आग होती है। कई गैरकानूनी स्ट्रीमिंग साइट्स पर पाइरेटेड वीडियो फाइल के रूप में मालवेयर या एडवेयर छिपे होते हैं। इसलिए वीडियो केवल प्रतिष्ठित स्रोत से ही स्ट्रीम करें।

    3. अपनी ऑनलाइन दुनिया को साइबर सिक्योरिटी समाधान की सुरक्षा दें। मैकफे टोटल प्रोटेक्शन जैसे विस्तृत सिक्योरिटी समाधान की मदद से मैलिशियस जोखिमों को अलविदा कर दें। इससे आप मालवेयर, फिशिंग के हमलों एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षित रहेंगे।

    4. वेब रेप्युटेशन टूल का इस्तेमाल करें। वेब रेप्यूटेशन टूल, जैसे निशुल्क मैकफे वेब एडवाईजर का उपयोग करें, जो आपको मैलिशियस वेबसाईट के बारे में सचेत कर देता है।

    5. पैरेंटल कंट्रोल सॉफ्टवेयर का उपयोग करें। बच्चे भी सेलिब्रिटीज के फैन होते हैं, इसलिए डिवाइस पर अपने बच्चे के लिए लिमिट्स सुनिश्चित कर दें और मैलिशियस एवं अनुचित वेबसाइट्स से उनको सुरक्षित रखने के लिए पैरेंटल कंट्रोल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।

  • सीओए कर देगा काम बंद बीसीसीआई टीम के कार्यभार सम्भालते ही : सुप्रीम कोर्ट

    [object Promise]

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) से कहा कि जैसे ही बीसीसीआई के नए अधिकारी अपना कार्यभार सम्भाल लेंगे, वह अपना काम बंद कर दे। दो जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति एसए बोबडे ने बीसीसीआई के हित में कोई भी फैसला लेने के क्रम में सीओए के खिलाफ कोई सिविल या फिर आपराधिक मामला नहीं बनता।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अध्यक्ष विनोद राय की टीम 23 अक्टूबर को नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली और उनकी टीम के कार्यभार सम्भालते ही अपना कार्यालय बंद कर देगी।

    न्यायालय ने बीसीसीआई से कहा है कि वह कानूनी खर्चो सहित सीओए के हर खर्च को वहन करे। अदालत ने यह भी देखा कि सीईओ द्वारा हस्ताक्षरित सीओए का पारिश्रमिक भी स्वीकृत है।