Category: sports

  • UAE के 3 क्रिकेटर्स आचार संहिता का उल्लंघन करने पर निलंबित

    [object Promise]

    दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन खिलाडिय़ों मोहम्मद नवीद, कदीर अहमद और शाइमन अनवर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

    मोहम्मद नवीद पर आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी नियम 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप है। उन पर साथ ही टी20 लीग में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के दो नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है। कदीर अहमद पर नियम 2.4.4, 2.3.2 , 2.4.4, 2.4.5, 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप है।

    वहीं अनवर पर 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप है। इन सभी के अलावा अजमान में क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले मेहरदीप छायाकर पर भी 2.4.6 के उल्लंघन का आरोप है। इन खिलाडिय़ों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए सफाई देने के लिए 16 अक्टूबर से 14 दिनों का समय है।

  • 16 देशों के युवाओं को NCA कोच राहुल द्रविड़ दे रहे हैं प्रशिक्षण

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) देश के खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर 16 देशों के युवा खिलाडिय़ों को भारत के बड़े क्रिकेट खिलाडिय़ों द्वारा प्रशिक्षित करने का अपना वादा पूरा कर रहा है।

    इसी साल 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन में राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के मुखियाओं के साथ मिलकर वादा किया था कि भारत अंडर-16 के बालक-बालिकाओं के लिए अपने देश में ट्रेनिंग कैम्प लगाएगा।

    इस समय बोत्सवाना, कैमरून, केन्या, माजाबिके, मौरिशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, युगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबागो, फिजी और तनजानिया से कुल 18 लडक़े और 17 लड़कियां बेंगलुरू में एक अक्टूबर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चलाए जा रहे एक महीने के शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।

    इन खिलाडिय़ों को भारत के पूर्व कप्तान और एनसीए के कोच राहुल द्रविड़ प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का मकसद हर खिलाड़ी को पहचानना और फिर उसके मुताबिक उसे प्रशिक्षित करना है। साथ ही उसके लिए एक कार्यक्रम तैयार करना है जिसके माध्यम से वे अपने खेल के स्तर को सुधार सके।

  • कुंबले बोले BCCI के नए अध्यक्ष गांगुली को लेकर पूछे गए सवाल पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन नियुक्त किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का ध्यान लीग के आगामी सीजन में टीम को हर विभाग में मजबूत बनाना और प्रदर्शन में निरंतरता लाने पर होगा ताकि टीम वो कर सके जो बीते 12 सीजन में नहीं कर पाई। पंजाब ने आईपीएल में अभी एक भी बार खिताब नहीं जीता है।

    वह 2014 में लीग के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। पंजाब ने इस साल माइक हेसन को हटा कुंबले को टीम की जिम्मेदारी सौंपी है और कुंबले की कोशिश होगी कि वे टीम के खिताबी सूखे को खत्म करें। पंजाब ने बुधवार को टीम के प्रायोजक ईबिक्सकैश कंपनी के साथ मिलकर टीम की जर्सी लांच की।

    कार्यक्रम से इतर कुंबले ने आगामी सीजन को लेकर टीम के बारे में आईएएनएस से बात की। कुंबले से हालांकि जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा, हम इस पर बाद में बात करेंगे।

    ऐसी खबरें थी कि बीते दो सीजन पंजाब की कप्तानी कर चुके रविचंद्रन अश्विन को टीम दिल्ली कैपिल्टस में ट्रेड कर सकती है, लेकिन हाल ही मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक टीम ने अपना इरादा बदल लिया है और अश्विन को टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया है।

    अश्विन को लेकर किए गए सवाल पर कुंबले ने कहा, मुझे लगता है कि इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मैं अभी पिछले सप्ताह ही टीम के साथ जुड़ा हूं। हमें आने वाले समय में पता चलेगा कि हम क्या फैसले लेने वाले हैं। हमारी टीम क्या होगी, हम किसे रिटेन करेंगे, किसे खरीदेंगे मैं अभी तक इस मामले की बारीकियों में नहीं गया हूं।

    कुंबले टीम में सिर्फ एक-दो कमियों को दूर करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका ध्यान हर विभाग में मजबूत टीम बनाने पर है साथ ही अच्छा बैकअप तैयार करने पर भी। कुंबले ने कहा कि कुछ गैप हैं जिन्हें भरने की जरूरत है। यह अंतिम-11 में सिर्फ एक या दो जगह भरने की बात नहीं है। सिर्फ अंतिम-11 की नहीं बल्कि हमें बैकअप खिलाड़ी भी चाहिए होंगे। हमारे पास टीम में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन हमें फिर भी वो गैप भरने होंगे। नीलामी अभी कुछ दिन दूर है। हमारे पास अभी समय है। मैं अभी आया हूं मेरे लिए टीम को समझने में अभी समय लगेगा।

    बीते सीजन को अगर देखा जाए तो टीम के शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन मध्य क्रम मजबूत न होने और अच्छे फिनिशरों की कमी पंजाब को खली थी। साथ ही तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के अलावा टीम के पास कोई मजबूत विकल्प नहीं था। इस पर पूछे गए सवाल पर पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, ध्यान पूरी टीम को सभी विभागों में मजबूत करने पर होगा, गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फील्डिंग, अनुभव, युवा जो टीम में अच्छा योगदान दे सकते हैं, कुछ बिग हिटर्स।

    कोई आइडियल टीम नहीं होती है क्योंकि नीलामी में आपको आपकी आइडियल टीम नहीं मिलती है। आपको नीलामी में थोड़ा स्मार्ट होना पड़ता है। हमें अपने तेज गेंदबाजी, स्पिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी मजबूत करना है। साथ ही मुझे लगता है कि अनुभव भी टीम में लेकर आना है।

    अश्विन की कप्तानी में खेल रही पंजाब ने बीते दो सीजनों में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन लीग के दूसरे हाफ में वह निरंतरता नहीं रख पाई और पिछड़ गई। कुंबले का मानना है कि टी20 में निरंतरता बनाए रखना काफी मुश्किल होता लेकिन वे पूरी कोशिश करेंगे कि टीम यहां भी सफलता हासिल करे।

    पूर्व में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ काम कर चुके कुंबले ने कहा कि टी20 फॉर्मेट में निरंतरता बनाए रखना आसान नहीं होता है क्योंकि दो टीमों के अंतर काफी बारीक होता है। इस मायने में देखें तो हमें सभी चीजों पर ध्यान देना है, यही हमारी प्राथमिकता होगी।

    यह सिर्फ अनुभव की ही बात नहीं है। हमें जरूरी स्किल्स की भी जरूरत होगी। मैं पीछे नहीं देखना चाहता हूं मैं आगे की तरफ देखना चाहता हूं। मैं एक ऐसी टीम बनाना चाहता हूं जो न सिर्फ एक सीजन में निरंतर रहे बल्कि सभी सीजनों में निरंतर रहे।

  • चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को MS धोनी को लेकर करूंगा बात : गांगुली

    [object Promise]

    कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था।

    भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।

    विश्व कप के बाद से धोनी टीम के साथ नहीं हैं।

    गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा।”

    गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, “जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है।”

    संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, “देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं।”

    गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे।

  • रांची टेस्ट से बाहर हुए कलाई में चोट के कारण एडेन मार्कराम

    [object Promise]

    रांची। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम दाहिनी कलाई में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

    क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मार्कराम को दूसरे मैच की दूसरी पारी में चोट लगी। मेहमान टीम को मैच में एक पारी और 137 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबले में खराब प्रदर्शन करने के कारण मार्कराम ने किसी मजबूत चीज पर अपना गुस्सा निकाला जिसके कारण वे खुद को चोटिल कर बैठे।

    मार्कराम ने इस पर कहा कि इस तरह घर वापस जाना दुखद है और मैं पूरी तरह से समझ गया हूं कि मैंने क्या गलती की, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमारी टीम में यह अस्वीकार्य है और टीम को गलत तरीके से प्रभावित करने के कारण मुझे सबसे ज्यादा दुख हो रहा है।

    मार्कराम ने कहा कि मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है और मुझे यकीन है अन्य खिलाडिय़ों ने भी इससे सीख ली है। हम समझते हैं कि खेल में भावनाएं बहुत अधिक होती हैं और कभी-कभी गुस्सा आप पर हावी हो जाता है जैसा कि इस बार मेरे साथ हुआ, लेकिन जैसा मैंने कहा कि मैं कोई बहाना नहीं मार सकता। मैंने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली है, मैंने टीम से माफी मांगी है और उम्मीद है कि मैं जल्द ही इसकी भरपाई करूंगा। किसी भी खिलाड़ी को मार्कराम की जगह टीम में शामिल नहीं किया गया है।

  • धोखाधड़ी का केस दर्ज पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और पत्नी पर

    [object Promise]

    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी फरहीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आपराधिक मामले में एफआईआर दर्ज की है। इन दोनों के खिलाफ यह एफआईआर प्रभाकर की पूर्व पत्नी लंदन में रहने वाली संध्या प्रभाकर ने दर्ज कराई है।

    मालवीय नगर थान में दर्ज कराई गई इस एफआईआर में संध्या ने प्रभाकर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कुछ राजनेताओं की सहायता से दक्षिण दिल्ली स्थित उनके फ्लैट को बेच दिया। संध्या ने जब पती-पत्नी से इस मामले में संपर्क करना चाहा तो इस जोड़ी ने संध्या को इसके भयंकर परिणाम भुगतने की बात कही।

    संध्या, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की पहली पत्नी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि फरहीन ने उनसे फ्लैट लौटाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की थी। संध्या ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420/468/471/120-बी-34 के तहत प्रभाकर पर फरहीन और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले यह पारिवारिक मुद्दा लग रहा था लेकिन जांच के बाद खुली परतों से पता चला कि फरहीन की उस संपत्ति पर नजरें हैं।

    पेशे से अभिनेत्री रह चुकी फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और कन्नड़ फिल्मों से की थी। बाद में वह मुंबई आ गईं। कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और प्रभाकर से शादी कर ली जिसके बाद उनके संध्या से रिश्ते खटिया गए।

    एफआईआर 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई, लेकिन असल प्रकरण एक अक्टूबर का है जब संध्या की प्रभाकर और फरहीन के खिलाफ एफआईआर दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारी के आदेश पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई।

    अपनी एफआईआर में संध्या ने कहा है कि सर्वप्रिया विहार में 7/18 बिल्डिंग में दूसरी मंजिला फ्लैट उनके दूसरे पति दिवगंत लक्ष्मी चंद पंडित ने खरीदा था। 1995 में खरीदे गए इस फ्लैट के सभी कागजात लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर हैं। संध्या इस फ्लैट में 2006 तक रहीं। इसके बाद इसमें उनके भाई ने निवास किया। भाई के बाद उनका एक दोस्त अगस्त 2018 तक इस फ्लैट में रहा। इसके बाद उनका परिवार इस फ्लैट को कभी-कभार उपयोग में लेता था।

    संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और उसे हथिया लिया। दिलचस्प बात यह है कि मनोज और उनकी पत्नी फरहीन अपने दो बेटों के साथ इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं।

    पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है और प्रभाकर तथा उनकी पत्नी के बयान रिकार्ड किए जाएंगे। आईएएनएस ने प्रभाकर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार शाम तक उनसे संपर्क नहीं किया जा सका।

  • DENMARK OPEN : विश्व चैंपियन पीवी सिंधु हुईं उलटफेर की शिकार, प्रणीत और समीर भी हारे

    [object Promise]

    ओदेंसी। विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का खराब प्रदर्शन जारी है। सिंधु गुरुवार को डेनमार्क ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में 17 साल की दक्षिण कोरिया की एन से यंग से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सिर्फ सिंधु ही नहीं पुरुष एकल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी. साई प्रणीत और समीर वर्मा भी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

    विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिंधु को यंग ने सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया। इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला।

    अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली वल्र्ड नंबर-6 सिंधु और वल्र्ड नंबर-19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कोरोलिना मारिन से होगा।

    विश्व चैम्पियनशिप के बाद सिंधु का यह लगातार तीसरा टूर्नामेंट है जहां वे शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं। चीन ओपन और कोरिया ओपन में भी सिंधु ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं।

    प्रणीत भी अपनी सफलता को कायम रखने में विफल रहे। जापान के कंटो मोमोटा के सामने वह कमजोर ही नजर आए। मोमोटा ने भारतीय खिलाड़ी को 21-6, 21-14 से हराया। समीर का सामना भी चीन के दिग्गज चेन लोंग से था जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-12, 21-10 से मात दी।

    पुरुष युगल में भी भारत के हिस्से जीत नहीं आ सकी। यहां सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को चीन के चेंग हान चेंग केई और झाओ हाओ डोंग की जोड़ी ने 21-16, 21-15 से हराया।

  • टेस्ट और T20 कप्तानी से सरफराज अहमद की छुट्टी, इन्हें मिली कमान

    [object Promise]

    लाहौर। विकेटकीपर और दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया है। अजहर अली को टेस्ट तथा बाबर आजम को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक सबसे संक्षिप्त फॉर्मेट की टीम की कमान सौंपी गई है।

    इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से सरफराज पर तलवार लटक रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तानी टीम तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

    यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का पदार्पण होगा। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा था। हाल ही में इस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ घर में 10 साल बाद सीरीज खेली और बुरी तरह हार गई।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि सरफराज को कप्तानी से हटाना एक कठिन फैसला है। हाल के दिनों मे उनका फॉर्म भी खराब हुआ था, जो सबके दिखने लगा था। ऐसे में टीम के हित में यह फैसला लेना पड़ा। 32 साल के सरफराज 49 टेस्ट, 116 वनडे और 58 टी20 मैच खेल चुके हैं। सरफराज के टेस्ट में 2657 रन व 146 कैच, वनडे में 2302 रन व 116 कैच और टी20 में 812 रन व 35 कैच हैं।

  • टेनिस : मरे पहुंचे यूरोपियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

    [object Promise]

    एंटवर्प (बेल्जियम)। ब्रिटेन के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी एंडी मरे ने यहां जारी यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ-16 के मैच में उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।

    बीबीसी के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-243 मरे और कुएवास के बीच यह मुकाबला कुल 84 मिनट तक चला।

    पांव की चोट से लौटने के बाद एटीपी टूर स्तर पर मरे की यह केवल छठी जीत है। दो बार विंबलडन चैम्पियन 36 वर्षीय मरे अब अंतिम-8 में रोमानिया के वर्ल्ड नंबर-92 मैरिउस कोपिल का सामना करेंगे।

    वर्ल्ड नंबर-45 कुएवास ने मरे ने खिलाफ नतीजे को बदलने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने सेट में सात ब्रेक प्वाइंट बचाए। हालांकि, पहले सेट में मरे को जीतने से नहीं रोक पाए।

    दूसरे सेट में भी मरे का ही दबदबा देखने को मिला और उन्होंने आसानी से सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

  • ROHIT SHARMA NEW RECORD :राेहित के बल्ले से हुई टेस्ट सीरीज में छक्को की बरसात, बनें इन्हें पछाड नंबर वन

    [object Promise]

    रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में रोहित अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं।

    वे बांग्लादेश के साथ 2018 में हुई दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के शिमरोन हिटमायेर के 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। रोहित ने यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का छठा शतक पूरा किया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक है।

    रोहित के नाम किसी एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। रोहित ने विशाखापट्टनम में आयोजित पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे। रोहित ने पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था।

    अब रोहित क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे।