Category: sports

  • PKL-7 : हरियाणा को एलिमिनेटर-2 में मुम्बा ने दी मात

    [object Promise]

    अहमदाबाद। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को एलिमिनेटर-2 में यू-मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को कड़े मुकाबले में 46-38 से हरा दिया।

    हरियाणा के विकास कंडोल ने सुपर ट्रांस्टेडिया स्थित ईका स्टेडियम में खेले गए मैच में हरियाणा के लिए सुपर-10 भी मारा लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

    इस जीत ने मुम्बा को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है जहां अब बुधवार को उसका सामना बंगाल वारियर्स के साथ होगा। इस हार के बाद हरियाणा स्टीलर्स लीग से बाहर हो गई। टीम ने लीग के इस सीजन में 23 में से 13 मैच जीते जबकि उसका एक मैच टाई रहा।

    प्रशांत कुमार राय ने मैच के पहले मिनट में ही सुपर रेड लगाकर हरियाणा स्टीलर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। मुम्बा ने हालांकि अगले मिनट में ही स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच के चौथे मिनट में विनय ने शानदार रेड के जरिए फिर से हरियाणा को फिर बढ़त दिला दी।

    हरियाणा ने अपनी बढ़त को बनाए रखने की बहुत कोशिश की, लेकिन मुम्बा ने पहले हाफ की समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही रेड के जरिए अहम अंक बटोर अपने आप को आगे कर दिया। मुम्बा ने पहले हाफ का अंत 22-15 के स्कोर के साथ किया।

    हरियाणा के विकास और विनय अपनी टीम के लिए अच्छा कर रहे थे लेकिन इसके बाद भी मुम्बा को पीछे करना हरियाणा के बस में नहीं हो पा रहा था। 31वें मिनट में कप्तान धर्मराज चेरालथन के आउट होने के कारण हरियाणा को एक और बड़ा झटका लगा।

    मुम्बा ने अपनी बढ़त को कायम रखा और हरियाणा काफी मशक्कत के बाद भी मुम्बा की बराबरी नहीं कर सकी। मुम्बा ने इसके बाद लगातार अंक लेते हुए मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

  • गांगुली ने साझा की बीसीसीआई की नई टीम के साथ फोटो

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बनने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। गांगुली ने मंगलवार को उन सभी भावी अधिकारियों के साथ एक फोटो साझा कि जो उनकी टीम का हिस्सा होंगे। गांगुली के साथ उस फोटो में जय शाह, जयेश जॉर्ज, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, अरुण धुमल और महिम वर्मा हैं।

    उन्होंने इस फोटो पर लिखा, “बीसीसीआई में नई टीम.. उम्मीद है कि हम साथ मिलकर अच्छा काम कर सकेंगे। अनुराग ठाकुर शुक्रिया इसके लिए।”

    गांगुली का निर्विरोध बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष चुना जाना तय है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे जय शाह बीसीसीआई के अगले सचिव होंगे। जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव और अरुण कोषाध्यक्ष के पद पर बैठेंगे। महिम उपाध्यक्ष होंगे। बृजेश पटेल का अगला आईपीएल चेयरमैन बनना तय है।

    गांगुली हालांकि सितंबर-2020 यानि सिर्फ 10 महीनों के लिए इस पद पर रहेंगे क्योंकि इसके बाद वह बोर्ड के नए नियम के तहत कूलिंग ऑफ पीरियड पर चले जाएंगे। 23 अक्टूबर को प्रशासकों की समिति (सीओए) बीसीसीआई के नए अधिकारियों को कार्यभार सौंप देगी।

  • दबंग दिल्ली भिड़ेगी फाइनल के लिए मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स से

    [object Promise]

    अहमदाबाद। दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में बुधवार को यहां ट्रांसस्टेडिया स्थित ईका एरेना स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मैट पर उतरेगी।

    दबंग दिल्ली अगर यह मुकाबला जीत जाती है तो वह पीकेएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, बेंगलुरु की कोशिश लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की होगी।

    बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में अतिरक्ति समय तक गए गए मैच में यूपी योद्धा को रोमांचक अंदाज में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। दिल्ली की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण सीधे ही सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। पीकेएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली की टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

    दबंग दिल्ली के कोच कृष्ण कुमार हुडा ने सेमीफाइनल की पूर्वसंध्या पर आईएएनएस से कहा, “सेमीफाइनल मैच हर टीम जीतने के लिए खेलती हैं क्योंकि इसके बाद फिर आपको मौका नहीं मिलता। यह एक नॉक आउट मैच है और दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने कीे कोशिश करेंगी। सेमीफाइनल में चारों टीमें अच्छी हैं और जो सबसे कम गलती करेगी वह जीतेगी।”

    बेंगलुरु के मशहूर रेडर पवन कुमार सहरावत ने पिछले मैच में 20 अंक लेकर एक बार फिर से टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

    यह पूछे जाने पर दिल्ली ने पवन को रोकने के लिए कोई खास रणनीति बनाई है, कोच ने कहा, “रणनीति एक ऐसी चीज है, जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। हमने पवन और उनकी पूरी टीम के खिलाफ जो रणनीति बनाई है वह आपको मैट पर ही देखने को मिलेगी। मैं विश्वास और यकीन के साथ कहना चाहूंगा कि बहुत बढ़िया मैच होगा और हम अपने नाम दबंग दिल्ली के अनुरूप खेंलेंगे।”

    दबंग दिल्ली ने 22 मैचों में 15 जीत के साथ 85 अंक लेकर शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन किया था। बेंगलुरु ने 22 मैचों में 11 जीत के साथ 64 अंक लेकर प्लेआफ में जगह बनाई थी जहां उसने यूपी योद्धा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    हुडा ने कहा, “पूरे सीजन में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है और मुझे विश्वास है कि अब अहम मौके पर भी टीम बिना कोई गलती किए आगे बढ़ेगी। मुझे अपनी टीम और खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है कि इस बार वे फाइनल में पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बेंगलुरु एक मजबूत टीम है और उसके खिलाफ कभी मुकाबला आसान नहीं होता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

  • दिल्ली में संदिग्ध हालात में युवा निशानेबाज की मौत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे युवा निशानेबाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का नाम प्रियांशु (15) है। प्रियांशु को होटल के बाथरूम से निकाल कर अस्पताल में गंभीर हालत में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु 5-6 अन्य युवा निशानेबाजों के साथ नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने देहरादून से दिल्ली आया था। इस सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मामला प्रियांशु के टीम कोच मैनेजर अमर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्रियांशु के पिता झारखंड में शिक्षक हैं। प्रियांशु मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। प्रियांशु की मौत के बाद सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।”

    कोच अमर सिंह ने दिल्ली पुलिस को बताया, “मैं नौ अक्टूबर को देहरादून (उत्तराखंड) से टीम लेकर दिल्ली पहुंचा था। 17 अक्टूबर को प्रियांशु को तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। दिल्ली में टीम को एक होटल में ठहराया गया था।”

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रियांशु होटल के चौथे माले पर स्थित कमरे में रुका था। नहाने के लिए वो दूसरे तल पर स्थित एक कमरे के बाथरूम में गया, वहीं उसे गीजर से करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर होटल कर्मचारी और प्रियांशु के साथी किसी तरह बाथरूम में पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सरिता विहार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।

    दिल्ली पुलिस को प्रियांशु के कोच और टीम मैनेजर अमर सिंह ने बताया, “प्रियांशु 2018 में त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित एयर राइफल वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुका था।”

    हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार को प्रियांशु का भाई भी दिल्ली पहुंच गया। उसने पुलिस से होटल के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।

    भाई के मुताबिक, “प्रियांशु की मौत होटल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई है।”

  • इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक वाटसन का, डालीं कई आपत्तिजनक फोटो

    [object Promise]

    नई दिल्ली। ट्विटर के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। हैकर ने उनका अकाउंट हैक करने के बाद कई आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यही नहीं, हैकर ने मंगलवार दोपहर को वाटसन का प्रोफाइल बायो भी चेंज कर दिया। 38 साल के वाटसन ने ट्वीट किया कि आपत्तिजनक तस्वीरों के लिए माफी चाहूंगा।

    मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। पहले शुक्रवार को मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हुआ और अब इंस्टाग्राम। इसे फिर से पाने में काफी समय लग रहा है। इंस्टाग्राम को इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को वाटसन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

    आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे के साथ-साथ नेपाल की सदस्यता बहाल किए जाने के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खडक़ा ने इस्तीफा दे दिया है। नेपाल की सदस्यता 2016 में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण खत्म कर दी गई थी। सोमवार को आईसीसी ने नेपाल की सदस्यता फिर से बहाल कर दी।

    पारस ने इसी घटनाक्रम में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पारस ने कहा कि वे आशा करते हैं कि नेपाल में क्रिकेट को संचालित करने के लिए चयनित समिति इस खेल के विकास के लिए काम करेगी। पारस को अपने देश का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं।

  • मिताली ने ट्रॉल को दिया करार जवाब

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक व्यक्ति को करारा जवाब दिया जिन्होंने उन्हें भाषा के कारण ट्रॉल किया। मिताली एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक क्रिकेट प्रशंसक को लगा कि वह केवल अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू बोलती हैं जिसके कारण उन्होंने यह कहते हुए मिताली को ट्रॉल किया कि वह अपनी मातृभाषा को अनदेखा करती हैं। मिताली ने हाल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए।

    क्रिकेट प्रशंसक ने ट्वीट किया, “वह तमिल नहीं जानती। वह केवल अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू का उपयोग करेंगी।”

    इस पर मिताली ने जवाब दिया, “तमिल मेरी मातृभाषा है.. मैं तमिल अच्छी तरह से बोलती हूं..मुझे तमिलनाडु में रहने पर गर्व है। लेकिन सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं और मुझे इस पर गर्व है। इसके अलावा मेरे प्यारे सुग्गू, मेरी हर पोस्ट पर आपकी लगातार आलोचना, आपके द्वारा हर दिन दी जाने वाली सलाह ही मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती है।”

    मिताली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो दशक तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

  • विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले ये बने तीसरे बल्लेबाज

    [object Promise]

    बेंगलुरू। मुंबई के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुधवार को प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। यशस्वी ने यहां झारखंड के खिलाफ जारी विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में 203 रनों की दमदार पारी खेली और यह कीर्तिमान स्थापित किया। मौजूदा टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी दूसरे बल्लेबाज हैं।

    इससे पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वे विजय हजारे टूर्नामेंट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, इस पारी के साथ 17 वर्षीय यशस्वी लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जडऩे वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लिस्ट-ए में लगाए गए नौ दोहरे शतकों में से पांच वनडे में बनाए गए हैं। लिस्ट-ए अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में रोहित शर्मा के नाम तीन और वीरेंद्र सहवाग एवं सचिन तेंदुलकर के नाम एक-एक दोहरा शतक हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे पहला दोहरा शतक पिछले सीजन उत्तराखंड के कर्णवीर कौशल ने जड़ा था। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

  • अगले साल इंग्लैंड के T20 विश्व कप जीतने की जोफ्रा आर्चर को उम्मीद

    [object Promise]

    लंदन। इंग्लैंड टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को जीतकर दो विश्व कप जीतने का इतिहास रच सकती है। इंग्लैंड ने इसी साल अपने घर में न्यूजीलैंड को नाटकीय अंदाज में फाइनल में मात दे पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।

    आर्चर ने अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ से कहा कि उम्मीद है कि हम अगले साल टी20 विश्व कप जीत सकें। हम टेस्ट चैम्पियनशिप में रैकिंग में आगे जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम इतिहास रच सकते हैं। हमने इसकी शुरुआत कर दी है। तेज गेंदबाज ने कहा, उम्मीद है कि हम एक के बाद एक विश्व कप जीत सकेंगे। कौन कह सकता है कि हम ऐसा नहीं कर सकते।

    हमारी टीम में हर कोई लगभग एक ही उम्र का है। हम काफी वर्षों तक एक साथ रहेंगे। आर्चर ने विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था और 20 विकेट लिए थे। इसके बाद एशेज सीरीज में भी आर्चर ने बेहतरीन खेल दिखाया था और चार मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

    आर्चर ने अपने प्रदर्शन पर कहा, मैं जानता हूं कि मुझे क्रिकेट को लेकर और मानसिकता को लेकर क्या करना है। मैं उस दौर में हूं जहां मुझे पता है कि अपने आपकी देखभाल कैसे करनी हैं। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या चीज काम करेगी और क्या नहीं। इंग्लैंड नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां वो पांच टी20 मैचों और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

  • बड़े टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान लगाएं विराट : गांगुली

    [object Promise]

    कोलकाता। बीसीसीआई का अध्यक्ष पद सम्भालने को तैयार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले समय में बड़े आईसीसी आयोजनों में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करे। गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि कप्तान विराट कोहली इस दिशा में गम्भीरता से सोचें।

    मुम्बई में नामांकन दाखिल करने के बाद कोलकाता पहुंचे गांगुली ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “हमें अब बड़े टूर्नामेंट्स जीतने पर ध्यान लगाना होगा। मैं जानता हूं कि ये लोग हर टूर्नामेंट नहीं जीत सकते लेकिन यह भी सच है कि इन लोगों ने कई टूर्नामेंट में नाकामी भी झेली है।”

    गांगुली ने कहा कि आज की टीम उनके समय की टीम से काफी बेहतर है क्योंकि समय के साथ टीम मानसिक रूप से ताकतवर हुई है। बकौल सीएबी प्रमुख, “इस समय प्रतिभा की कोई कमी नहीं। हम विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सके। विराट को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना होगा। और यह काम बोर्डरूम में नहीं हो सकता।”

    भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में जीता था। इंग्लैंड में भारत ने 50 ओवर का चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था।

    कोहली की कप्तानी में भारत इस साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और हार गया।

  • इस बात के लिए मार्श ने जताया खेद, कहा दोबारा नहीं होगा ऐसा

    [object Promise]

    मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में दीवार पर मुक्का मारने के अपने व्यवहार पर माफी मांगी है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे मार्श ने तस्मानिया के खिलाफ आउट होने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दीवार पर मुक्का मारा था।

    इससे उनके हाथ में भी चोट आई। स्कैन से पता चला है कि उनका दाहिना हाथ चोटिल है और वे चार से छह सप्ताह के लिए मैदान से दूर रहेंगे। इसका साफ मतलब है कि वे ग्रीष्मकाल की शुरुआत में होने वाले टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे और जब वे वापसी करेंगे तो यह भी पक्का नहीं होगा कि वे अपनी जगह आसानी से वापस हासिल कर सकेंगे या नहीं।

    क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मार्श के हवाले से लिखा है, यह निश्चित तौर पर पहली बार हुआ है, यह पक्का है और यह दोबारा नहीं होगा। यह मेरे लिए अच्छी सीख है। उम्मीद है कि यह बाकी के लोगों के लिए भी एक अच्छी सीख होगी।

    उन्होंने कहा, अंत में यह क्रिकेट है। कई बार आप हार जाते हो, कई बार आप आउट हो जाते हो लेकिन आप दीवार में पंच नहीं मारते। मार्श ने जब दीवार में पंच मारा तब वे ग्लव्स पहने हुए थे। उन्होंने अपनी टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाडिय़ों से भी माफी मांगी है।

    उन्होंने अपनी टीम से कहा, मैं बेहद निराश हूं। मार्श को इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला था। मार्कस स्टोइनिस को उनकी जगह दी गई थी। 27 साल के मार्श के 32 टेस्ट में 1260 रन व 42 विकेट, 53 वनडे में 1428 रन व 44 विकेट और 11 टी20 मैच में 175 रन व 6 विकेट हैं।