Category: sports

  • सरफराज अहमद को करना पड़ा लोगों के गुस्से का सामना, फैन ने पार की सारी हदें

    [object Promise]

    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, सरफराज अहमद को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों ने सरफराज को कप्तानी से हटाने की मांग की है। हार से मायूस एक पाकिस्तानी फैन ने सरफराज की तस्वीर के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, पाकिस्तानी क्रिकेट फैन सरफराज की एक होर्डिंग को घूंसा मारते और फाड़ते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीलंका के लिए 3-0 से हार के बाद एक प्रशंसक सरफराज अहमद से खुश नहीं है।

    सादिक ने यह भी बताया कि सरफराज को कप्तान के पद से हटाने के लिए पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि सरफराज अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है और वह पाकिस्तान का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है और उसे तुरंत कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को इस तरह फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा हो, विश्व कप 2019 के दौरान भी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हार के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां मॉल में घुम रहे एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने पाक कप्तान की तुलना सुअर से करते हुए उनके मोटापे का मजाक उड़ाया था।

  • विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 297 गेंदों में ही पूरा किया अपना दोहरा शतक

    [object Promise]

    विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना सातवां दोहरा शतक पूरा किया। पुणे में खेले जा रहे मैच में विराट ने मात्र 297 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक पूरा किया। इतना ही नहीं विराट ने टेस्ट करियर का अपना 7000 रन भी पूरा कर लिया। विराट ने इस दौरान सचिन, सहवाग, पोंटिंग समेत कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। विराट अब टेस्ट में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात दोहरे शतक के साथ सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, यूनिस खान, जावेद मियांदाद, महेला जयवर्दने को भी पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने अपने टेस्ट करियर में छह दोहरे शतक लगाए थे।

    वहीं टेस्ट में 7000 रन बनाने वाले विराट कोहली भारत के सातवें खिलाड़ी हो गए हैं। वे इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने मात्र 81वें टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। विराट ने जहाँ 138 पारियों में ये कारनामा किया है वहीं सहवाग और सचिन ने 134 और 136 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि अपने सभी सात दोहरे शतक कोहली ने बतौर कप्तान लगाए हैं। कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। विराट के बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा 5 दोहरे शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

    बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
    7 – विराट कोहली
    5 – ब्रायन लारा
    4 – सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क

  • आईपीएल में एक बार फिर नए अंदाज में नजर आएंगे अनिल कुंबले, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

    [object Promise]

    भारतीय टीम के पूर्व कोच और अपने दौर के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले अब आईपीएल में एक बार फिर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। IPL 2020 के लिए कुंबले को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का ऑपरेशन क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया हैं। इसके साथ ही वह किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कुंबले इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के लिए मेंटोर का रोल अदा कर चुके हैं। कुंबले के साथ काम करने के लिए फ्रैंचाइजी ने सपॉर्ट स्टाफ को भी हायर किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (सीमित ओवर) जॉर्ज बैली को टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। गुरुवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फ्रैंचाइजी के साथ उनकी मीटिंग के दौरान इस पर मुहर लगी।

    किंग्स इलेवन के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि, ‘कुंबले कोच के रूप में हमारी पसंद हैं। क्रिकेट और कोचिंग की उनकी क्षमताओं के बारे में सारी दुनिया को पता है। वह काफी शांत, संयमित और धैर्यवान व्यक्ति हैं। उन्हें आईपीएल का काफी अनुभव है। वह आईपीएल में दो अन्य टीमों के साथ काम कर चुके हैं और इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में किंग्स इलेवन की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’ कुंबले के साथ काम करने के लिए फ्रैंचाइजी ने सपॉर्ट स्टाफ को भी हायर किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान (सीमित ओवर) जॉर्ज बैली को टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है।

    बैली 2014 के फाइनल में पहुंचने वाली किंग्स इलेवन टीम के कप्तान भी थे। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को टीम का सहायक कोच बनाया गया था। जोशी बांग्लादेश टीम के स्पिन बोलिंग कोच रहे थे। साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स को टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है। वहीं वेस्ट इंडीज के पूर्व महान गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श को टीम का बोलिंग कोच कम टैलेंट स्काउट बनाया गया है। यह भी खबरें थीं कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने कप्तान- भारतीय टेस्ट टीम के स्पिनर रविचंद्नन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ‘ट्रेड’ कर सकता है लेकिन वाडिया ने साफ किया कि अश्विन किंग्स की टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे। कुंबले 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली आईपीएल नीलामी में टीम के साथ पहली बार नजर आएंगे।

  • सुरक्षा कार्डन तोड़ मैदान में घुसा पुणे टेस्ट के दौरान दर्शक, छूए रोहित के पैर

    [object Promise]

    पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए।

    यह घटना उस समय की है, जब सेनुरान मुथुसामी के आउट होने के बाद वरनोन फिलेंडर ने मैदान का रुख किया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस सीरीज के दौरान यह इस तरह की तीसरी घटना है। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया था और कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया था।

    यही नहीं, उसने मैदान में मौजूद खिलाडिय़ों के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की थी। इससे पहले, इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मोहाली में फैंस के मैदान में घुसने की घटनाओं के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा था।

  • संजू सैमसन बने लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय

    [object Promise]

    अलूर (कर्नाटक)। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शनिवार को लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए। सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान यह मुकाम हासिल किया। सैमसन ने गोवा के खिलाफ 129 गेंदों पर 212 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

    सैमसन की इस नायाब पारी की मदद से केरल की टीम 50 ओवर में तीन विकेट पर 377 रन बनाने में सफल रही। सचिन बेबी (127) ने भी शतक जमाया। सैमसन अब विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले बीते साल उत्तराखंड के करणवीर कौशल ने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली थी।

    इस पारी से पहले सैमसन के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक भी दर्ज नहीं था। सैमसन ने इस पारी के दौरान लिस्ट-ए मैच में भारत के लिए सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। सैमसन ने 200 रन सिर्फ 125 गेंदों पर पूरे कर लिए।

    सैमसन द्वारा बनाया गया यह स्कोर लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कर्ण कौशल (202) के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनसे पहले रोहित शर्मा ने 264, शिखर धवन ने 248 और वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से अब तक 5 दोहरे शतक लगे हैं। रोहित ने तीन और सचिन तेंदुलकर व सहवाग ने 1-1 दोहरा सैकड़ा जड़ा।

  • दूसरा टेस्ट :275 रन पर दक्षिण अफ्रीका ऑल आउट, भारत को 326 रन की बढ़त

    [object Promise]

    पुणे। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीका अभी भारत के स्कोर से 326 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

    दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने 132 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64, वर्नोन फिलेंडर ने नाबाद 44 , थ्यूनिस डी ब्यून ने 30 और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 31 रन बनाए। महाराज और फिलेंडर ने नौवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की।

    भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 601/5 रन पर घोषित की थी।

    कप्तान विराट कोहली 252 रन पर नाबाद लौटे। मयंक अग्रवाल ने 108, रवींद्र जडेजा ने 91, अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रन का योगदान दिया। कागिसो रबाडा ने तीन विकेट चटकाए। विशाखापट्टनम में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था।

  • कोहली को दोहरे शतक की सचिन, मांजरेकर, हरभजन…ने ऐसे दी बधाई

    [object Promise]

    पुणे। यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। कोहली ने इस मैच में नाबाद 254 रन बनाए। भारत ने इस मैच में अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी। कोहली का टेस्ट में यह सातवां दोहरा शतक है और वे भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    कोहली की इस पारी के बाद कई पूर्व खिलाडिय़ों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, विराट कोहली को दोहरे शतक पर बधाई। टीम आपने शानदार खेल खेला। इसे जारी रखिए। कोहली से पहले भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सचिन और वीरेंद्र सहवाग के नाम था।

    संजय मांजरेकर ने कोहली की तारीफ में लिखा, आज के समय के सफल टी20 बल्लेबाज जो विराट हैं, ने पूरे सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी के सामने अलग विविधता का परिचय दिया जो महानता का एक अहम भाग है।

    ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कोहली की तारीफ की और उन्हें रन मशीन बताया। हरभजन ने लिखा, रन मशीन विराट कोहली को 26वें टेस्ट शतक के लिए बधाई। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, भारत, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को सिर्फ पीट नहीं रहा है बल्कि पिच की आवश्यता के अनुसार खेल रहा है। विराट कोहली ने बेहतरीन शतक को अंजाम दिया.. काफी जानी-पहचानी कहानी। दक्षिण अफ्रीका के परिश्रम की शुरुआत दूसरे दिन के अंत से होगी।

  • पुणे टेस्ट : रिकार्ड लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीती घर में भारत ने

    [object Promise]

    पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। यह घर में भारत की रिकार्ड लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया। मैच के चौथे दिन फॉलोऑन का सामना करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 189 रनों पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर (48) बनाए। उप-कप्तान टेम्बा बावुमा (38) दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। मेजबान टीम की ओर से उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

    यह पहला मौका था जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन कराया है। पहली पारी में नाबाद 254 रन बनाने में वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। तीसरा टेस्ट मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।

    यह 2013 से लेकर अब तक भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है। इससे पहले भारत और आस्ट्रेलिया के नाम घर में सबसे अधिक 10-10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकार्ड था। 2013 से लेकर अब तक भारत ने 32 टेस्ट मैच खेले हैं और 25 मे जीत हासिल की है जबकि सिर्फ एक मैच में उसे हार मिली है। पुणे में 2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली थी।

    इस जीत से भारत को 40 अंक मिले है और वह आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में 200 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

    भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी और दक्षिण अफ्रीको को पहली पारी में शनिवार को केवल 275 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। कोहली ने चौथे दिन मेहमान टीम को फॉलोऑन के लिए बुलाया।

    कोहली के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया और चौथे दिन मेजबान टीम को दमदार शुरुआत दिलाई।

  • IND V/S SA 2ND TEST : भारत की पुणे टेस्ट में शानदार जीत,पारी और 137 रनों से हराया दक्षिण अफ्रीका को

    [object Promise]

    पुणे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से मात देकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। इसी के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है और फ्रीडम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का अगला मैच रांची में 19 अक्टूबर से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले चौथे दिन फॉलोऑन झेलने के बाद लंच तक अपनी दूसरी पारी में फॉलोऑन मिला था।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया। चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई।

    उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

    इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल की थी।

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे दिन पहली पारी में महज 275 रनों पर समेट दिया और शनिवार को उसे फॉलोऑन देने का निर्णय किया। कप्तान विराट कोहली के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया और शनिवार को मेजबान टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और 21 रन के कुल योग पर थेयुनिस डे ब्रयून (8) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। मार्कराम को ईशांत शर्मा और डे ब्रयून को उमेश यादव ने पवेलियन की राह दिखाई।

    इसके बाद, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। डु प्लेसिस (5) को आउट करके रविचंद्रन अश्विन ने इस साझेदारी को तोड़ा।

    उन्होंने एल्गर को 48 के निजी स्कोर पर आउट करके मेहमान टीम को चौथा झटका दिया। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 601 रन बनाकर घोषित की थी।

  • ICC रैंकिंग में आगे बढ़े अश्विन-रहाणे, इस दिग्गज से कोहली सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे

    [object Promise]

    पुणे। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदे के साथ मिला है। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए थे।

    पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इस गेंदबाज ने फिर शानदार प्रदर्शन किया और अब तीन स्थान आगे बढ़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह शीर्ष-10 में अन्य भारतीय हैं। वे तीसरे नंबर पर कायम है। चोट के कारण बुमराह मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

    भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। रहाणे ने दूसरे टेस्ट मैच में अहम 59 रन बनाए थे और कप्तान विराट कोहली के साथ अहम 178 रनों की साझेदारी की थी। वे अब नौवें स्थान पर आ गए हैं।

    साथ ही पुणे में अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक जमाने वाले कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं। स्मिथ पहले स्थान पर हैं और कोहली दूसरे स्थान पर। रहाणे और कोहली के अलावा बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में अन्य भारतीय चेतेश्वर पुजारा हैं जो चौथे स्थान पर हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो मैच जीत 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।