Category: sports

  • भारतीय कोच रवि शास्त्री बोले एमएस धोनी की वापसी के सवाल पर….

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी करीब तीन महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वे अंतिम बार इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में खेलते नजर आए थे, जहां भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी और अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली।

    दोनों ही मौकों पर धोनी टीम में नहीं चुने गए। ऐसे में एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। धोनी की वापसी के बारे में जब भारतीय टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे खुद ही इस बारे में फैसला लेंगे। इंग्लिश न्यूजपेपर द हिंदू में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि वे विश्व कप के बाद से ही धोनी से नहीं मिले हैं।

    अगर वे वापसी करना चाहते हैं, तो इस पर निर्णय भी वे ही लेंगे। क्या धोनी की वापसी को लेकर टीम इंडिया तैयार है? इसके जवाब में शास्त्री ने कहा कि उनकी गिनती हमारे महान खिलाडिय़ों में होगी और इस सूची में वे काफी ऊंचे स्तर पर गिने जाएंगे। उन्हें पहले खेलना शुरू करना होगा फिर देखेंगे कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

  • बैस्टियन ने लिया फुटबाल से संन्यास

    [object Promise]

    शिकागो। जर्मनी की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बैस्टियन श्वेनस्टाइगर ने मंगलवार को फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस मेजर लीग सॉकर (एमएसएल) के इस सीजन के अंत में संन्यास लेंगे। श्वेनस्टाइगर एमएसएल में शिकागो फायर के लिए खेलते थे।

    एमएलएस का रेगुलर सीजन छह अक्टूबर को खत्म हुआ और शिकागो की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसका मतलब है कि ओर्लान्डो सिटी के खिलाफ मिली 2-5 की हार उनका आखिरी मैच था।

    श्वेनस्टाइगर ने एक बयान में कहा, “एक खिलाड़ी के रूप में अलविदा कहते हुए मैं थोड़ा उदास हूं, लेकिन मैं आने वाली चुनौतियों के लिए भी उत्सुक हूं।”

    अपने लंबे करियर में श्वेनस्टाइगर अधिकतर जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए ही खेले। उन्होंने 2002 में बायर्न की सीनियर टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था और क्लब के लिए कुल 500 मैच खेले।

    उन्होंने क्लब के साथ आठ बुंडेसलीगा, सात डीएफबी-पोकल, एक चैम्पियंस लीग, फीफा क्लब वर्ल्ड कप और सुपर कप खिताब जीता।

    उन्होंने फिर 2016 में मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ एफए कप भी जीता। 2017 में वह एमएलएस में शामिल हुए।

    श्वेनस्टाइगर 2014 में फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने 2004 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच जीता था और जर्मनी के लिए कुल 121 मैच खेले।

  • स्टोक्स के बचाव में उतरी पत्नी क्लेयर, जानिए क्या बोलीं…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर स्टोक्स ने इसी साल इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के एक टेस्ट में भी यादगार पारी खेली। हालांकि स्टोक्स मैदान के बाहर खेल से इतर विवादों के कारण भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

    वे एक बार फिर चर्चा में है। अब स्टोक्स पर अपनी पत्नी क्लेयर रेटक्लिफ के साथ मारपीट का आरोप लगा है। हालांकि मामला बढ़ता देख क्लेयर ने जल्दी ही सामने आकर अपने पति का बचाव किया। क्लेयर ने ट्विटर पर कहा कि वो सभी रिपोर्ट फर्जी हैं, जिनमें कहा गया है कि स्टोक्स ने मेरा गला दबाने की कोशिश की।

    मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि लोग इतना सब कुछ कैसे बना सकते हैं। मैं और स्टोक्स हंसी-मजाक में एक-दूसरे का मुंह दबा रहे थे। ऐसा कर हम प्यार भी जता रहे थे, लेकिन लोगों ने कुछ और ही कहानी बना दी। इसके बाद ही हम मैक्डोनाल्ड्स में भी गए थे।

  • प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और सफलता छू सकती- नीता अंबानी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोट्र्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा की। बुमराह मुंबई इंडियंस से निकले हुए हैं और वे 2013 से इस टीम का हिस्सा हैं।

    रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समिट में बुमराह और उनकी मां द्वारा कहानी बयां करता हुए एक वीडियो साझा किया। नीता ने बुमराह के साथ मुंबई इंडिंयस से निकले कई अन्य खिलाडिय़ों के बारे में भी बात की। नीता ने समिट में कहा, प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और सफलता छू सकती है।

    मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा। इसके बाद समिट में एक वीडियो चलाया गया जिसमें बुमराह की मां दलजीत बुमराह और जसप्रीत अपने संघर्ष पर बात करते हैं। वीडियो में अपने बेटे की कहानी बयां करते हुए दलजीत भावुक भी हो जाती हैं।

    इस वीडियो के बाद नीता ने कहा कि आज बुमराह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाडिय़ों को निकाला है जिनमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब देश के छोटे-छोटे शहरों से आने वाले लडक़े-लड़कियां बड़े सपने देख भी सकें और उन्हें साकार भी कर सकें। नीता ने इसके अलावा उनके फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कई खेल कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली बोले….

    [object Promise]

    पुणे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लगता है कि यह सही समय है जब रोहित शर्मा को शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाने देना चाहिए और अगर ऐसा करने में सफल होते हैं तो भारतीय टीम टेस्ट में पहले से अधिक मैचों में जीत हासिल करेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज पहली बार उतरे थे और दोनों पारियों में शतक जमाने में सफल रहे थे।

    दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू होगा। मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को कोहली ने कहा, अगर उनके जैसा खिलाड़ी शीर्ष क्रम में अपना स्वाभाविक खेल खेलता है तो हम टेस्ट मैचों में जीत की स्थिति में रहेंगे। हम सभी उनके लिए काफी खुश हैं। यह समय है जब रोहित को टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाने देना चाहिए।

    रोहित सीमित ओवरों में तो लगातार टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करते आ रहे थे लेकिन टेस्ट में वे मध्य क्रम में खेलते आ रहे थे। वे टेस्ट टीम के नियमित सदस्य भी नहीं थे। ऐसे में लोकेश राहुल के खराब फॉर्म के बाद टीम प्रबंधन ने रोहित को टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेहाज आजमाने का सोचा और रोहित ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया।

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विदेशी सरजमीं पर मैच जीतने वाली टीम को आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में दोगुने अंक मिलने चाहिए। कोहली ने कहा कि अगर आप मुझसे अंकतालिका बनाने के लिए पूछते तो मैं विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को दोगुने अंक देता। मैं पहले संस्करण के बाद यह चीज जरूर देखना चाहूंगा। एक सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली टीम को 120 अंक मिलते हैं।

    चाहे सीरीज दो मैचों की हो या पांच मैचों की। कोहली हमेशा से टेस्ट चैम्पियनशिप के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा, हर मैच का महत्व बढ़ गया है। पहले की स्थिति में आप तीन मैचों की सीरीज में शायद ड्रॉ खेला लेते थे, लेकिन अब टीमें जीत दर्ज करने और अतिरिक्त अंक प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है।

    कोहली ने कहा कि इन मैचों में अंक दांव पर लगे हैं जिसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैच और ज्यादा रोमांचक होने जा रहे हैं और हमें इसका अनुभव हो चुका है। हमें मैच के हर सत्र में पेशेवर रूप से खेलना होगा। इसके जरिए टेस्ट क्रिकेट का स्तर ऊंचा बना रहेगा। हमने इन बदलावों को महसूस किया है। भारत 160 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर मौजूद है।

  • दूसरा टेस्ट : तीसरा झटका टीम इंडिया को, शतक बनाकर मयंक हुए आउट

    [object Promise]

    पुणे। यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल चल रहा है। चायकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत के पहली पारी में 61 ओवर में 198/3 रन हो गए थे। कप्तान विराट कोहली (8) व अजिंक्य रहाणे (0) क्रीज पर हैं। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा (14), चेतेश्वर पुजारा (58) व मयंक अग्रवाल (108) पैवेलियन लौट गए हैं। तीनों विकेट कागिसो रबाडा ने लिए हैं। भारत ने विशाखापट्टनम में खेला गया पहला टेस्ट 203 रन से जीता था।

  • पुणे टेस्ट : मयंक और पुजारा डटे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने

    [object Promise]

    पुणे। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भोजनकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक 44 ओवर में 132/1 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल (71) और चेतेश्वर पुजारा (37) क्रीज पर हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने धीमी शुरुआत की। शुरुआत में गेंद हरकतें कर रही थी और इसी कारण दोनों सलामी बल्लेबाज संभल कर खेल रहे थे। ऐसी ही कागिसो रबादा की एक गेंद रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में चली गई। रोहित ने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका मारा।

    रोहित के बाद आए पुजारा ने भी संभल कर खेलने की रणनीति अपनाई। वह अभी तक 39 गेंद खेल चुके हैं जिन पर उन्होंने तीन चौके मारे हैं। मयंक और पुजारा के बीच अभी तक 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    मेहमान टीम ने अभी तक अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। पदार्पण कर रहे एनरिक नोर्टजे पांच ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन खर्च कर चुके हैं। विकेट लेने वाले राबाडा 10 ओवरों में 26 रन दिए हैं। वार्नोन फिलेंडर किफायती रहे हैं। सात ओवरों में उन्होंने एक मेडेन फेंका है और सिर्फ आठ रन दिए हैं।

    स्पिनर केशव महाराज ने तीन ओवरों में 10 रन दिए हैं।

  • पुरुषों के T20 क्रिकेट में ओमान के खावर अली ने10वीं हैट्रिक ली

    [object Promise]

    मस्कट। ओमान के लेग स्पिनर खावर अली ने बुधवार को यहां ओमान पेंटांगुलर टी20 सीरीज में नीदरलैंड्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 33 वर्षीय खावर ने दसवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज एजे स्टाल, सीएन एकरमन और आरई वान डेर मेरवे को आउट किया।

    बाद में खावर ने बीडी ग्लोवर को आउट करके मुकाबले में 3.3 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ओमान ने अपने विरोधियों को 15.3 ओवरों में 94 रनों पर ही रोक दिया और बाद में 15.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। खावर की हैट्रिक पुरुषों के टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में ली गई दसवीं हैट्रिक है।

  • बचपन की कठिनाइयों ने बनाया मजबूत- बुमराह

    [object Promise]

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए शुरुआती दिनों में पेश आने वाली मुश्किलों के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बुमराह और उनकी मां पुराने दिनों की बातें कर रही थी।

    बुमराह की मां दलजीत ने कहा कि जब जसप्रीत पांच साल का था तब मैंने अपने पति को खो दिया। बुमराह ने कहा, इसके बाद, हम कुछ खरीद नहीं सकते थे। मेरे पास केवल एक जोड़ी जूता और टी-शर्ट थी। मैं हमेशा उसे धोकर दोबारा उसका उपयोग करता था। एक बच्चे के रूप में आप ऐसी कहानियां सुनते हैं कि कभी-कभी कुछ लोग आपको देखते हैं और आपका चयन हो जाता है। लेकिन मेरे मामले में यह सच में हो गया।

    दलजीत ने कहा कि पहली बार जसप्रीत को आईपीएल में खेलते हुए देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा, पहली बार जब मैंने उसे टीवी पर आईपीएल मैच में देखा तो मैं अपने आंसू रोक नहीं पाई। उसने मुझे आर्थिक और शारीरिक रूप से भी संघर्ष करते हुए देखा है। बुमराह ने कहा कि बचपन में कठिनाइयों का सामना करके ही वे मजबूत हुए। उन्होंने कहा, वे सभी कठिन दिन आपको मजबूत बनाते हैं क्योंकि आपने मुश्किल दिन भी देखे हैं।

  • मिस्बाह पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर बोले, बहुत खराब खेली टीम

    [object Promise]

    लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं।

    श्रीलंका ने ओशादा फनार्डो (नाबाद 78) के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली।

    क्रिकबज ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, “उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हरा दिया। श्रीलंका ने हमें एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें नंबर वन बनाया था।”

    मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिस्बाह ने खुद का बचाव करते हुए कहा, “यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं।”