Category: sports

  • सही कार्यक्रम की जरूरत स्क्वॉश को आगे लाने के लिए : पल्लीकल

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल का मानना है कि भारत में स्क्वॉश के बढ़ावा देने के लिए सही कार्यक्रम, जूनियर स्तर पर कई सारे कार्यक्रम और कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को लाना होगा तभी देश में खेल को लेकर एक माहौल तैयार हो पाएगा।

    दीपिका ने भारत में स्क्वॉश की स्थिति को लेकर बात की।

    उनसे जब पूछा गया कि क्या भारत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को तवज्जो दे रहा है, तो दीपिका ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, “निश्चित ही। मैंने हमेशा इस बात को कहा है, क्योंकि हम बाकी के खेलों में अच्छा कर रहे हैं। भारत में लोग अन्य खेलों को पहचान रहे हैं क्योंकि यह खेल विश्व स्तर पर लगातार अच्छा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसा जारी रहे और हमारे देश में क्रिकेट को जितनी अहमियत दी जाती है उतनी अन्य खेलों को भी मिले।”

    क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका ने भारत की जानी-मानी स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। उनका मानना है कि भारत में इस खेल को आगे लाने के लिए काफी काम करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि स्क्वॉश में एक सही कार्यक्रम खेल को आगे ला सकता है। जूनियर स्तर पर कई सारे कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। हमें ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय कोच चाहिए जो देश में खेल का माहौल तैयार कर सकें।”

  • विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : 400 मीटर बाधा दौड़ में दालियाह ने जीता स्वर्ण

    [object Promise]

    अमेरिका की दालियाह मुहम्मद ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने यह स्वर्ण विश्व रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। दालियाह ने 52.16 सेकेंड का समय निकाल स्वर्ण जीता। दूसरे स्थान पर उनकी हमवतन 20 साल की सिडनी मैक्लॉफलिन रही जिन्होंने 52.23 सेकेंड के साथ रजत जीता।

    जमैका की रशेल क्लेटन के हिस्से कांस्य पदक आया।

    आईएएएफ की वेबसाइट ने दालियाह के हवाले से लिखा, “मेरे लिए इसके काफी मायने हैं। इसे बयां करना मुश्किल है। मैं सिर्फ विश्व खिताब चाहती थी, लेकिन साथ ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ना, मेरे लिए शानदार है।”

    उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआत से अपना सब कुछ लगाने का फैसला किया। मुझे लगा कि सिडनी नौवीं हर्डल पर मेरे से आगे आ रही है। तब मैंने और मेहनत की।”

    इसी साल जुलाई में हुई अमेरिकी चैम्पियनशिप में दालियाह ने 2003 में स्थापित किए गए 52.34 के विश्व रिकॉर्ड को बेहतर किया था। उन्होंने 52.20 सेकेंड का समय निकाला था।

  • हार्दिक पांड्या जल्द करेंगे मैदान पर वापसी, ऑपरेशन सफल

    [object Promise]

    लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफमनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पीठ की सर्जरी सफल रही है। पीठ के निचले हिस्से में शिकायत के कारण इस खिलाड़ी को क्रिकेट से दूर रहना पड़ा है। पांड्या ने इस्टंग्राम पर रविवार को एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी। पांड्या ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि सर्जरी सफल रही।

    आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जल्दी वापसी लौटूंगा। तब तक मुझे याद करते रहिए। पांड्या हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज में ही उनकी पीठ में चोट लगी थी।

    इसलिए उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। चोट के कारण पांड्या बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत तीन नवंबर से हो रही है।

  • आप पर एक ही प्रारूप में खेलते रहने का पड़ता है प्रभाव : पुजारा

    [object Promise]

    विशाखापट्टनम। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि एक ही प्रारूप में खेलते रहने के चलते उन्हें जल्द से जल्द इस फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है। पुजारा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में 148 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। पुजारा ने दिन के खेल समाप्ति के बाद कहा कि एक ही प्रारूप में खेलते रहने से इसका आप पर प्रभाव पड़ता है।

    लेकिन ये मुझे अपनी फिटनेस और फील्डिंग पर काम करने की इजाजत देता है। जब आप ही एक फॉर्मेट में लगातार खेलते रहते हैं तो फिर इसमें आपको जल्द से फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है। पुजारा ने रोहित शर्मा (127)के साथ पहले विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। उन्होंने कहा, हां, ये थोड़ी मुश्किल पिच थी और मुझे स्ट्राइक रोटेट करने में मुकिश्लें हो रही थी। मुझे पता था एक बार अगर मैं जम गया तो फिर यह आसान हो सकता है।

    चायकाल तक अच्छा स्कोर खड़ा करना चाहता था। चीजें मेरे पक्ष में रही और रोहित ने भी मेरी अच्छी मदद की। पांचवें दिन गेंद ज्यादा स्पिन होगी, इसलिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं और मैंने तेजी से रिकवर करना शुरू कर दिया है।

  • पहला टेस्ट: मात्र 2 विकेट दूर भारत टेस्ट मैच जीतने से , दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट गिरे

    [object Promise]

    विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस टेस्ट मैच जीतने से महज दो विकेट दूर है।
    आपको बताते जाए कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर पूरी टीम आऊट हो गई। पहली पारी में भारत को 71 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रख दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवा कर 115 रन बना लिए हैं।

    थ्यूनिस डी ब्रूइन 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए हैं। मोहम्मद शमी ने टेम्बा बवूमा को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। इससे पहले ओपनर डीन एल्गर चौथे दिन 2 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। फाफ डु प्लेसिस 13 रन बनाकर शमी की गेंद पर ही बोल्ड हो गए। क्विंटन डि कॉक खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर पवैलियन लौट गए। एडेन मार्करम 39 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। जडेजा ने वर्नोन फिलेंडर (0) और केशव महाराज (0) को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

  • पहला T20 :पाकिस्तान को 64 रन से श्रीलंका ने दी करारी शिकस्त

    [object Promise]

    लाहौर। मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए पहले टी20 मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    पाकिस्तान ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम ने अपना दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की बेहतरीन हैट्रिक के सहारे श्रीलंकाई टीम को पांच विकेट पर 165 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान की टीम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और वह 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई।

    पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 25, कप्तान सरफराज अहमद ने 24, बाबर आजम ने 13, काफी समय बाद टीम में लौटे अहमद शहजाद ने चार और उमर अकमल खाता खोले बिना आउट हुए। श्रीलंका की ओर नुवान प्रदीप हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने और इसुरु उदाना ने तीन- तीन विकेट जबकि वानिंदु हसरंगा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया।

    इससे पहले श्रीलंका ने गुणातिल्का के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया। गुणातिल्का ने 38 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। टी20 में उनका यह पहला अर्धशतक है। गुणातिल्का के अलावा अविष्का फर्नाडो ने 33 और भानुका राजपक्षे ने 32 जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 10 गेंदों पर दो छक्के के सहारे 17 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से हसनैन ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा शादाब खान को एक विकेट मिला। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।

  • पहला टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से भारत ने रौंदा, ये 4 रहे जीत के हीरो

    [object Promise]

    विशाखापट्टनम। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और अब अंकतालिका में उसके 160 अंक हो गए हैं।

    मैच की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा।

    दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई। भारत से मिले 395 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 11 रन से आगे खेलना शुरू किया। एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून ने पांच रन से आगे खेलना शुरू किया। मेहमान टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और टीम ने पहले सत्र के खेल में 33 ओवरों का सामना किया, जिसमें उसने 106 रन बनाए और अपने सात विकेट गंवाए।
    दिन का खेल शुरू होते ही टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। मेहमान टीम ने 60 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इन पांच विकेटों में डे ब्रयून (10), उपकप्तान टेम्बा बावुमा (0), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (13), क्विंटन डी कॉक (0) के विकेट शामिल हैं। ऐसा लग रहा था कि टीम इसके बाद इन झटकों से उबर जाएगी। लेकिन 70 रन के स्कोर पर ही उसने तीन लगातार तीन विकेट खो दिए, जिससे टीम अब हार के कगार पर पहुंच चुकी है।

    इन तीन विकेटों में मार्कराम (39), वार्नोन फिलेंडर (0) और केशव महाराज (0) के विकेट शामिल हैं। 70 रन के स्कोर पर अपना आठवां विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के अंदर निपट जाएगी। लेकिन डेन पिएड्ट (56) और सेनुरान मुतुसामी (49) ने नौवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम के कुछ उम्मीदें जगाई।

    लेकिन शमी ने 161 के स्कोर पर पिएड्ट को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत कर दिया और फिर इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम 191 रन सिमट गई। पिएड्ट 107 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्का जबकि मुतुसामी ने 108 गेंदों पर पांच चौके लगाए। भारत की ओर से शमी ने 35 रन पर पांच विकेट, जडेजा ने 87 रन पर चार विकेट और अश्विन ने 44 रन पर एक विकेट हासिल किया।

  • गौतम गंभीर के करिअर को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने दावा किया है कि उनकी वजह से भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का करिअर खत्म हो गया। इरफान ने कहा है कि 2012 में उन्होंने सीमित ओवरों में गंभीर का करिअर खत्म कर दिया था। इरफान ने पाकिस्तान के समाचार चैनल समा टीवी से कहा कि गौतम गंभीर मुझसे डरते थे।

    मुझे लगता है कि उनका करिअर मेरी वजह से खत्म हुआ है। उसके बाद वे टीम में वापस नहीं आ पाए। सात फुट एक इंच लंबे पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने 2012 में खेली गई सीरीज में गंभीर को चार बार आउट किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इरफान ने गंभीर को दो बार और टी20 सीरीज में एक बार आउट किया था।

    इस सीरीज के बाद गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज खेली थी लेकिन इसके बाद वे टीम से बाहर हो गए थे। इरफान ने कहा, वे मुझे खेलना पसंद नहीं करते थे। और जब दोनों टीमें नेट्स पर अभ्यास करती थीं तो वे मेरी आंखों से आंखे नहीं मिला पाते थे।

    मुझे याद है 2012 में मैंने उन्हें चार बार आउट किया था और वे मेरे खिलाफ असहज रहते थे।

    इरफान यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को उनकी गेंद नजर ही नहीं आती थी। उन्होंने कहा, जब मैं भारत के खिलाफ खेला तो उनकी बल्लेबाजी मेरे सामने असहज थी। कुछ खिलाडिय़ों ने 2012 में मुझसे कहा भी था कि उन्हें मेरी लंबाई के कारण मेरी गेंद दिखती नहीं है, साथ ही वे मेरी तेजी को भी नहीं पकड़ पाते हैं।

  • IND VS SA 1ST TEST DAY 4 : रोहित ने जड़ा दोनों पारियों में शतक, तोडा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

    [object Promise]

    विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा 127 बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। भारत की बढ़त 311 रन से ज्यादा की हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 323 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट गंवाकर 394 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर डेब्यू करते हुए एक ही टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक जड़ दिया है।

    पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले मयंक अग्रवाल सात रन ही बना सके। मयंक को 21 के कुल स्कोर पर केशव महाराज ने कप्तान डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया। इसके बाद रोहित और पुजारा ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को परेशान किया। पहले सत्र में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में रोहित और पुजारा ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।

    दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट…
    दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है। एल्गर ने 160 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए।

    डि कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों का योगदान दिया। फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े।

    रविचंद्रन अश्विन ने 7 विकेट अपने नाम किए…
    रविचंद्रन अश्विन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट झटके। अश्विन ने एडेन मार्करम, थ्यूनिस डी ब्रुइन, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डि कॉक, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज और कैगिसो रबाडा को अपना शिकार बनाया। रवींद्र जडेजा ने दो सफलताएं अर्जित कीं। ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया।

    भारत ने 502/7 रनों पर घोषित की पहली पारी
    टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए।  मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

    चेतेश्वर पुजारा 6, विराट कोहली 20, अजिंक्य रहाणे 15, हनुमा विहारी 10 और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर आउट हुए। मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए। वर्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए।

    317 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूक गए और 176 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। रोहित ने मयंक के साथ पहले विकेट के लिए 317 रनों की साझेदारी की। यह भारत के लिए टेस्ट में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पुजारा 17 गेंदों का सामना कर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल 215 रन और अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे चौथे बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए। केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बवूमा ने कवर में उनका कैच लिया। रहाणे ने मयंक के साथ 54 रन की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल को डीन एल्गर ने आउट किया। मयंक फुलटॉस गेंद पर छक्का लगाना चाह रहे थे, लेकिन गेंद डेन पीट के हाथों में चली गई।

    हनुमा विहारी भी छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए। केशव महाराज की गेंद पर एल्गर ने मिड ऑफ बाउंड्री पर उनका कैच लिया। ऋद्धिमान साहा 21 रन पर आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद की पारी में चार चौके लगाए। डेन पीट की गेंद पर मुथुसामी ने उनका कैच लिया।

    मयंक अग्रवाल का टेस्ट में पहला दोहरा शतक…
    मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है। मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के लगाए। बता दें कि मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया था, जिसे उन्होंने अपने दोहरे शतक में बदल दिया।

    बता दें कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी। इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके। मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे।

    पहले टेस्ट शतक को दोहरे में बदलने वाले चौथे बल्लेबाज बने मयंक
    मयंक अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे हैं। मयंक इसी के साथ पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले करुण नायर, विनोद कांबली और दिलीप सरदेसाई ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नायर ने तो अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील किया था। सबसे पहले सरदेसाई ने ऐसा किया था।

    सरदेसाई ने मार्च 1965 में मुंबई में न्यूजीलैंज के खिलाफ पहली बार शतक जमाया था और फिर उसे दोहरे में तब्दील किया था। सरदेसाई 200 रनों पर नाबाद रहे थे। उनके बाद उनके ही शहर मुंबई के कांबली ने 1993 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करते हुए 224 रनों की पारी खेली थी।

    भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने अपने पहले शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदला
    दिलीप सरदेसाई 200* रन, विरुद्ध न्यूजीलैंड, 1965
    विनोद कांबली 224 रन, विरुद्ध इंग्लैंड, 1993
    मयंक अग्रवाल 215 रन, विरुद्ध साउथ अफ्रीका, 2019
    करुण नायर 303* रन विरुद्ध इंग्लैंड, 2016

    रोहित-अग्रवाल की जोड़ी ने तोड़ा द्रविड़-सहवाग का रिकॉर्ड
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का 11 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने मिलकर 317 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की और भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    इससे पहले साल 2008 में खेले गए चेन्नई टेस्ट मैच में पूर्व दिग्गजों की जोड़ी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने मिलकर भारत के लिए टेस्ट मैचों में 268 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था जो 11 साल बाद 2019 में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने तोड़ दिया।

    ओपनिंग डेब्यू में रोहित ने ठोके 176 रन…
    रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए टेस्ट में अपना पहला शतक ठोक दिया। रोहित ने 154 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से सेंचुरी ठोकी। रोहित के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक था। रोहित ने 54वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया। शतक के बाद रोहित ने अपने 150 रन भी पूरे किए और अंत में कुल 176 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी 176 रनों की पारी में 23 चौके और 6 छक्के जमाए। रोहित के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक लगाकर शानदार आगाज किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें अपना स्थान बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

    बता दें कि इससे पहले प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे तो वह शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने जमकर रन लूटे। शुरुआत में रोहित थोड़ा संभलकर खेले, लेकिन बाद में उन्होंने चौके-छक्के बरसाए। रोहित ने मैच के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैगिसो रबाडा को बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाते हुए खाता खोला। रोहित ने 29वें ओवर में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक है, जबकि ओपनर के तौर पर पहला है।

    ओपनर के तौर पर पहली ही पारी में शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
    187 शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2012/13
    176 रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम 2019/20
    110 केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2014/15
    134 पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट 2018/19

  • शोएब मलिक ने CPL मुकाबले के दौरान T20 में पूरे किए 9000 रन

    [object Promise]

    गयाना। पाकिस्तान के दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक टी20 प्रारूप में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक ने रविवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गयाना अमेजन वॉरियर्स के साथ खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। गयाना ने क्वालिफायर 1 मुकाबले में बारबडोस त्रिडेंट्स को 30 रनों से मात दे फाइनल में जगह बनाई।

    मलिक ने 19 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। मलिक के अब 356 टी20 मैचों में 9014 रन हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम 142 विकेट भी दर्ज हैं। टी20 में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उनके नाम 13051 रन हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 9922 रनों के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के केरन पोलार्ड 9757 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    सीपीएल के इस क्वालीफायर मुकाबले की बात करें तो गयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 218 रन बनाए। ओपनर ब्रेंडन किंग ने 72 गेंदों पर 10 चौकों व 11 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन ठोके। मलिक ने 32 व हेमराज ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में बारबडोस की टीम आठ विकेट पर 188 रन तक ही पहुंच पाई। कार्टर ने 49, एलेक्स हेल्स ने 36, कप्तान जेसन होल्डर ने 29, शाई होप ने 21, जेपी डुमिनी ने 14 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने तीन, इमरान ताहिर व स्मिथ ने 2-2 और मलिक ने 1 विकेट लिया।