Category: sports

  • अश्विन-जडेजा की जोड़ी है विनिंग कॉम्बिनेशन भारतीय सरजमीं पर

    [object Promise]

    कोई भी विदेशी टीम जब भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आती है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है- स्पिन गेंदबाजी का सामना करना। और बुधवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम भी इसी चुनौती से रू-ब-रू होगी।

    क्रिकेट में बल्लेबाजों की नहीं गेंदबाजों की भी पार्टनरशिप होती है। साझेदारी जो विपक्षी खेमे में दोतरफा दबाव बनाती है। यानी सांस लेने की फुर्सत नहीं। और भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप मे फिरकी गेंदबाजों की जोड़ी मौजूद है। ये दोनों जब एक साथ, खास तौर पर भारतीय विकेटों पर साथ गेंदबाजी करते हैं तो सामने वाली टीम के पास बहुत कम विकल्प बचते हैं।

    क्रिकेट में गेंदबाजों की जोड़ियां काफी कारगर रही हैं। नब्बे के दशक में जब वसीम अकरम और वकार युनिस की जोड़ी तेज रिवर्स स्विंग और इनस्विंगिंग यॉर्कर से दुनियाभर के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखरते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी थी। एक की फिरकी और दूसरे की सटीकता बल्लेबाजों को राहत की सांस नहीं लेने देते। खुद भारत के पास अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की स्पिन जोड़ी थी। सौरभ गांगुली तो कह ही चुके हैं कि भारत में टेस्ट मैच के दौरान आप कुंबले और हरभजन को गेंद थमाकर आराम से खड़े हो जाइए। वे सारा दिन गेंदबाजी भी करते रहेंगे और अपने आप फील्ड भी लगा लेंगे। यह बात भारतीय विकेटों पर स्पिनर्स की भूमिका दिखाती है। टेस्ट मैच आपको गेंदबाज जिताते हैं और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स की भूमिका और ज्यादा बढ़ जाती है।

    दमदार है जोड़ी
    अश्विन और जडेजा ने एक साथ सिर्फ 28 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से भारत ने 21 जीते हैं और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी सिर्फ एक मैच में भारत को हार मिली है। अश्विन ने इन 28 टेस्ट मैचों में 171 विकेट लिए हैं, यानी हर टेस्ट में छह से ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। वहीं जडेजा के नाम इन 28 टेस्ट मैचों में 144 विकेट हैं।

    स्टाइल है जुदा
    अश्विन यूं तो ऑफ स्पिनर हैं लेकिन वह अपनी गेंदबाजी में लगातार नए तीर जोड़ते रहते हैं। कभी कैरम बॉल, कभी स्लाइडर तो कभी बीच-बीच में वह लेग स्पिन भी फेंक देते हैं। हालांकि खुद अश्विन भी कई बार कह चुके हैं कि दूसरे छोर पर जडेजा की मौजूदगी उन्हें इस तरह के प्रयोग करने की आजादी देती है। अश्विन को हालांकि वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह दिखाना चाहेंगे कि उनके तरकश के तीरों में अब भी काफी दम है।

    वहीं अगर जडेजा की बात करें तो उनकी गेंदबाजी लगातार बेहतर होती जा रही है। वह अच्छी बल्लेबाजी विकेटों पर लाइन और लेंथ पकड़कर रखते हैं और बल्लेबाजों को काफी कम मौके देते हैं और अगर विकेट से उन्हें मदद मिल रही हो तो वह बेहतर से बेहतरीन हो जाते हैं। भले ही उनकी गेंद बहुत ज्यादा टर्न न लेती हो लेकिन बल्लेबाज को छकाने के लिए वह काफी होता है।

    पिछली बार भी साउथ अफ्रीका को छकाया था
    साउथ अफ्रीकी टीम जब पिछली बार (2015) में भारतीय दौरे पर आई थी तब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने 31 और जडेजा ने 23 विकेट लिए थे। यानी विपक्षी टीम के गिरने वाले कुल 70 (सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था) में से 56 विकेट इस जोड़ी के नाम रहे थे।

    अश्विन बना सकते हैं ये रेकॉर्ड
    अश्विन अगर विशाखापत्तनम टेस्ट में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे कम टेस्ट मैचों (66) में 350 विकेट पूरे करने के मुथैया मुरलीधरन के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं जडेजा अगर पूरी सीरीज में सिर्फ दो विकेट ही ले लेते हैं तो सबसे कम मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन जाएंगे। रंगना हेराथ (श्रीलंका) ने 47 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। जडेजा के नाम 43 मैचों में 198 विकेट हैं।

    हालिया फॉर्म
    नवंबर 2017 से इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमश: 50 और 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने अधिकतर मुकाबले विदेशी दौरों पर खेले हैं, जहां स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं होती। पर अब सीरीज भारत में है और यहां यह जोड़ी कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत मददगार होगी।

  • India vs South अफ्रीका: कुछ सवाल टीम इंडिया के तो कुछ चुनौतियां साऊथ अफ्रीका की, जानियये यहाँ दोनों टीमों का हाल

    [object Promise]

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा। टी20 सीरीज बराबरी पर छूटने के बाद अब फोकस लाल गेंद के प्रारूप पर है। विशाखापत्तनम में दोनों टीमें खेल के सबसे बड़े प्रारूप में आमने-सामने होंगी।

    सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को फेवरिट माना जा रहा है। इसकी कुछ वजह भी हैं। टीम इंडिया के पास बेहद मजबूत बल्लेबाजी और घरेलू परिस्थितियों का साथ है। जसप्रीत बुमराह हालांकि इस सीरीज में नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद टीम का गेंदबाजी आक्रमण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम के 20 विकेट लेने में सक्षम नजर आता है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम में अनुभव की कमी भी एक कारण है।

    भारतीय टीम के हौसले बुलंद
    टीम इंडिया के पास इस सीरीज की शुरुआत से पहले कई पॉजिटिव हैं। मिडल ऑर्डर अच्छी फॉर्म में है। युवा हनुमा विहारी ने वेस्ट इंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सबीना पार्क में सेंचुरी लगाई। विहारी की फॉर्म ने टीम प्रबंधन की कुछ चिंताओं को जरूर दूर किया। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद शतक लगाकर राहत की सांस ली होगी।

    बुमराह की चोट से परेशान, ओपनिंग पर हलकान
    तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए जरूर परेशानी लेकर आई है। उनके स्थान पर उमेश यादव को टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने साउथ अफ्रीका में बहुत अच्छी गेंदबाज की। स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन और जडेजा भारतीय विकेटों पर कारगर होंगे। रोहित शर्मा को केएल राहुल के स्थान पर बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपनाया जाएगा। हालांकि बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए रोहित जहां बतौर ओपनर खाता भी नहीं खोल पाए वहीं केए राहुल ने विजय हजारे ट्रोफी में कर्नाटक की ओर से शानदार सेंचुरी लगाई।

    साउथ अफ्रीका की चिंता
    साउथ अफ्रीकी टीम की सबसे बड़ी चिंता भारतीय उपमहाद्वीप की टर्न लेती विकेटों पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदों का सामना करना होगा। इस युवा टीम के पास भारतीय विकेटों पर खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। टेस्ट सीरीज में अगर उन्हें कोई प्रभाव छोड़ना है तो धैर्य, संयम के साथ तकनीक में भी दृढ़ता का प्रदर्शन करना होगा।

    नहीं हैं कई बड़े नाम
    साउथ अफ्रीका के पास हाशिम अमला और एबी डी विलियर्स जैसे बड़े नाम नहीं हैं। ऐसे में युवा टीम में हेनरिच क्लासेन, जुबायर हमजा को अपने खेल से कप्तान डु प्लेसिस का साथ देना होगा। जहां तक तेज गेंदबाजी का सवाल है मेहमान टीम का यह पक्ष मजबूत नजर आता है। टीम में कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, वर्नोन फिलैंडर और एनरिच नॉर्त्जे जैसे गेंदबाज हैं।

    पिच रिपोर्ट
    विशाखापत्तनम के मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। इसके साथ ही यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी अच्ची खासी मदद मिलती है पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स की भूमिका में भी इजाफा होता जाता है।

    कैसा रहेगा मौसम
    मौसम की बात करें तो बुधवार से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच में पहले दो दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मैच के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को गरज के साथ कुछ बारिश की आशंका है। वहीं चौथे दिन भी कुछ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मैच के पांचवें दिन रविवार, 6 अक्टूबर को मौसम बिलकुल साफ रहेगा।

    आंकड़ों पर नजर
    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से साउथ अफ्रीका ने 15 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

  • रोहित की शानदार पारी के बाद क्रिकेट जगत ने शुरू की उनकी तारीफें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला शतक जडक़र भारत को बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रोहित 115 रन पर नाबाद हैं। उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं।

    रोहित की इस शानदार पारी के बाद अब क्रिकेट जगत ने उनकी तारीफें करनी शुरू कर दी है। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, असली जी.ओ.ए.टी (ग्रेट ऑफ एनी टाइम)। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, वाह, रोहित शानदार 100। ड्रेस ब्ल्यू हो या व्हाइट, कोई फर्क नहीं पड़ता.रोहित हिट है भाई।

    वहीं, आईसीसी ने भी रोहित के शानदार शतक की प्रशंसा करते कहा, हिटमैन की धमाकेदार वापसी। रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला टेस्ट शतक जमाया। पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, चौथा टेस्ट शतक। ओपनर के रूप में पहला। रोहित ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है।

  • पाक टीम में T20 सीरीज के लिए अकमल सहित हुई इन 3 की वापसी

    [object Promise]

    लाहौर। पाकिस्तान ने शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अहमद शहजाद, उमर अकमल और फहीम अशरफ को टीम में वापस बुलाया है। अहमद ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2018 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि उमर अकमल ने अपना आखिरी टी20 मैच सितंबर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

    वहीं फहीम पाकिस्तानी जर्सी में आखिरी बार इसी साल मई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखे थे। इन तीनों ने टीम में आबिद अली, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का स्थान लिया है। इमाम चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। यह तीनों टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को खेले जाएंगे।

    टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, अहमद शहजाद, आसिफ अली, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उमर अकमल, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।

  • MCC के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष बने कुमार संगकारा, संभाला कार्यभार

    [object Promise]

    लंदन। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। संगकारा एमसीसी के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष हैं और वे इस पद पर एक साल के लिए रहेंगे।

    संगकारा ने लॉड्र्स की वेबसाइट पर कहा कि एमसीसी अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद पर पहुंचकर मैं रोमांचित हूं और क्रिकेट के शानदार साल के लिए एमसीसी के साथ कड़ी मेहनत करने को लेकर उत्साहित हूं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा लंबे समय से एमसीसी से जुड़े हुए हैं।

    उन्होंने 2002 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका की टीम की ओर से चेस्टरफील्ड के क्वींस पार्क में एमसीसी के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में पारी का आगाज किया था। इसके अलावा वे 2005 में सुनामी राहत मैच में एमसीसी की ओर से लॉड्र्स पर अंतरराष्ट्रीय एकादश के खिलाफ भी खेले थे।

    एमसीसी के मौजूदा अध्यक्ष एंथनी व्रेफोर्ड ने मई में लॉड्र्स में एमसीसी की वार्षिक आम बैठक में संगाकारा के नामांकन की घोषणा की थी। व्रेफोर्ड ने कहा, एमसीसी अध्यक्ष के पद पर काबिज होने के लिए कुमार संगकारा से बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। वे समुदायों को जोडऩे के लिए क्रिकेट की ताकत में विश्वास रखते हैं और एमसीसी जो महत्वपूर्ण काम करता है, उसके वे एम्बेसडर होंगे।

    [object Promise]

  • FIRST TEST :बारिश ने किया अंतिम सत्र के खेल मज़ा किरकिरा, रोहित का सैकड़ा, मयंक ने लगाई फिफ्टी

    [object Promise]

    विशाखापट्टनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका। बारिश के कारण दिन के आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई। पहले दिन सिर्फ दो सत्र का ही खेल हो सका जिसमें भारत ने 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं।

    रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौके तथा पांच छक्के लगाए हैं। मयंक ने 183 गेंदें खेलीं हैं। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। रोहित पहली बार टेस्ट में ओपनिंग पर उतरे और शतक जमाने में सफल रहे।

    इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने पर होंगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। मेजबान टीम ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह अनुभवी रिद्धिमान साहा को टीम में जगह दी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच के साथ अपने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के अभियान की भी शुरुआत करेगी।

    भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

    दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्कराम, डीन एल्गर, थेयुनिस डे बु्रइन, तेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पिट, कागिसो रबाडा।

  • INDIA VS SOUTH AFRICA 1ST TEST DAY 2 : 176 रन बनाकर रोहित शर्मा हुए आउट, मंयक ने लगाया पहला टेस्ट शतक

    [object Promise]

    विशाखापत्तनम। भारत -दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की हैं। रोहित शर्मा (176 रन) बनाकर आऊट हो गए हैं। मयंक अग्रवाल (131 रन) क्रीज पर मौजूद हैं।
    – 317 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा 176 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    मयंक अग्रवाल ने लगाया पहला टेस्ट शतक…

    मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगा दिया है। अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। आपको बताते जाए कि मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़ दिया। आपको बताते जाए कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी।

  • ग्रेमियो के साथ एवरटन ने किया करार, क्लब में रहेंगे 2023 तक

    [object Promise]

    ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी एवरटन सेबोलिन्हा ने ग्रेमियो के साथ नया करार किया जिसके तहत वे ब्राजील के क्लब में 2023 तक रहेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 23 साल के इस ब्राजिलियाई फॉरवर्ड खिलाड़ी क चीन के बीजिंग गुओन, मिलान, नापोली, आर्सेनल और एटलेटिको मेड्रिड से प्रस्ताव मिला था।

    एवरटन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इससे मुझे गर्व होता है। मैं बेहद खुश हूं। मैं इसे बयान नहीं कर सकता। मैं यहां सात साल से हूं और इस टीम के साथ अपनी पहचान बना चुका हूं।”

    ग्रेमियो ने करार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें तकरीबन 9 करोड़ डालर मिलेंगे।

  • ISL ने दी मनोवैज्ञानिकरूप से भारतीय खिलाड़ियों को मदद: भूटिया

    [object Promise]

    नई दिल्ली। पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाइचुंग भूटिया (Bhaichung Bhutia) का मानना है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को काफी मदद मिली है और इससे उन्हें शीर्ष टीमों के खिलाफ मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिली है।

    भूटिया ने आईएएनएस से कहा, “मेरे ख्याल से आईएसएल ने खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास दिया है। मुझे लगता है कि विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने से खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलता है। विश्व कप क्वालीफायर में ओमान और कतर के खिलाफ खेले गए पिछले दो मुकाबलों में आप देख सकते हैं कि खिलाड़ियों ने किस तरह का खेल दिखाया है।”

    भूटिया ने साथ ही कहा कि इसके अलावा आईएसएल भी एक दूसरा फेक्टर है, जिसने भारतीय फुटबाल के विकास में काफी मदद की है। इसके अलावा अच्छे कोच मिलने से भी टीम निखरी है जो अपने साथ कई तकनीकी विशेषज्ञता लेकर आए हैं।

    भूटिया ने कहा, “इन खिलाड़ियों ने (कोच) स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया और अब इगोर स्टीमाक के मार्गदर्शन में अच्छा कर रहे हैं। लड़कों के खेल में सुधार हो रहा है और उनके खेलने की शैली में भी सुधार हुआ है। इन सभी के संयुक्त प्रयास से आप मैदान पर इनके अच्छे प्रदर्शन को देख सकते हैं।”

    हाल के समय में फुटबाल जगत ने ब्लू टाइगर्स (भारतीय फुटबाल टीम) की काफी तारीफ की है। भूटिया का मानना है कि खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से सीखने को लेकर उत्साहित है।

    पूर्व कप्तान ने कहा, “इसलिए, मनोवैज्ञानिक रुप से खिलाड़ी अब अधिक आत्मविश्वास से लबरेज है। आईएसएल के होने के चलते खिलाड़ी अब क्वालिटी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे काफी मदद मिलती है और अनुभव भी हासिल होता है।”

  • विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप पहले राउंड में मिली बाई 4 भारतीयों को

    [object Promise]

    युवा मुक्केबाज गुरुवार से यहां शुरू होने जा रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Womens Boxing Championship) में दिग्गज मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम (MC Mary Kom,) से प्रेरणा लेकर शानदार प्रदर्शन करने के लिए रिंग में उतरेंगी। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम (51 किलोग्राम भार वर्ग) सहित चार भारतीय महिला मुक्केबाजों को इस चैंपियनशिप के पहले राउंड में बाई मिली है।

    इनमें तीसरी सीड मैरी कॉम के अलावा छठी सीड मंजू रानी (48 किग्रा), तीसरी सीड लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और नीरज (57 किग्रा) शामिल हैं।

    सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने के लिए प्रयासरत मैरी कॉम दूसरे दौर में आठ अक्टूबर को जर्मनी की निजामी एजिजे और थाईलैंड की जितपोंग जुतमस के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।

    मैरी कॉम 51 किग्रा वर्ग में अब तक विश्व खिताब नहीं जीत पाई हैं और यहां वह इसे हासिल करना चाहेंगी। उन्होंने 51 किग्रा में ओलंपिक कांस्य पदक और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

    मंजू दूसरे दौर में सात अक्टूबर को वेनेजुएला की सिडीनो रोजस टोयनिस से भिड़ेंगी।

    उनके अलावा लवलीना अपने दूसरे दौर के मुकाबले में नौ अक्टूबर को बारबाडोस की गिटेंस किम्बली और मोरक्को की बेल अहबीब ओमायमा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।

    54 किग्रा में जमुना बोरो अपने पहले दौर के मुकाबले में शुक्रवार को मंगोलिया की इर्देनेडलाई मिचिदमा से भिड़ेंगी। 57 किग्रा में इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता नीरज दूसरे दौर में शनिवार को चीन की क्यिाओ जिएरू से भिड़ेंगी।

    60 किग्रा में पूर्व चैंपियन और चौथी सीड एल सरिता देवी अपने पहले दौर में तीसरी सीड तुर्की की कालिसकान सेमा के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

    64 किग्रा में मंजू बोमबोरिया सात अक्टूबर को अपने पहले दौर के मुकाबले में इटली की कारीनी एंजेला की चुनौती का सामना करेंगी।

    75 किग्रा में पूर्व एशियाई चैंपियन स्वीटी बूरा अपने पहले दौर के मुकाबले में शनिवार को मंगोलिया की मुंखबत म्यागमार्जल का सामना करेंगी।

    81 किग्रा में नंदिनी अपने राउंड में छह अक्टूबर को जर्मनी की शोनबर्जर इरीना निकोलेता की चुनौती का सामना करेंगी।

    81 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कविता पहले राउंड में 10 अक्टूबर को बेलारूस की कावलेवा कात्सियारना के खिलाफ रिंग में उतरेगी।

    भारतीय टीम : मंजू रानी (48 किग्रा), एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा), जमुना बोरो (54 किग्रा), नीरज (57 किग्रा), सरिता देवी (60 किग्रा), मंजू बोमबोरिया (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), स्वीटी बूरा (75 किग्रा), नंदिनी (81 किग्रा) और कविता चहल (81 किग्रा से अधिक)।