Category: sports

  • रोहित आठवें स्थान पर टी20 रैंकिंग में, शीर्ष दस के करीब कोहली और धवन

    [object Promise]

    रोहित शर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं।

    कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ छूटी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 72 रन बनाए थे जिससे वह एक पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि धवन 40 और 36 रन के दो स्कोर बनाने के कारण तीन पायदान आगे 13वें नंबर पर काबिज हो गए हैं।

    रोहित के 664 अंक हैं और वह इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में वॉशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक 49वें से स्थान से 30वें स्थान पर पहुंच गए है। डिकाक ने दो मैचों में 52 और नाबाद 79 रन बनाए।

    स्पिनर तबरेज शम्सी गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं जबकि एंडिल फेलुकवायो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 22वें स्थान पर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ट्राएंगुलर सीरीज में सात विकेट लेकर शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान पहले, इंग्लैंड दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है।

  • तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन की अगुआई करेंगे रोहित शर्मा

    [object Promise]

    रोहित शर्मा आज से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन की अगुआई करेंगे, जिसमें वह ओपनर के तौर पर अपने ट्रायल के अंतिम प्रयास में खुद को साबित करना चाहेंगे। नैशनल सिलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट ने रोहित के स्ट्रोक्स खेलने की काबिलितय को देखते हुए उन्हें ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर आगे बढ़ाने का फैसला किया है और अगले पांच टेस्ट इस 32 साल के स्टाइलिश बल्लेबाज के लिए अहम साबित होंगे

    दूसरे ओपनर के तौर पर उनके पास मयंक अग्रवाल होंगे और दोनों दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना चाहेंगे। इन सबके बीच बोलिंग अटैक में नजरें उमेश यादव पर होंगी, जिन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टेस्ट टीम में जगह मिली है। 31 वर्षीय उमेश हाल ही में वेस्ट इंडीज का दौरा करने वाली इंडिया-ए टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन तब वह सीनियर टीम में जगह नहीं बना सके थे।

    मिडल ऑर्डर में जगह नहीं
    इसमें कोई शक नहीं कि गुरुवार को सभी का ध्यान रोहित पर लगा होगा। वाइट बॉल के फॉर्मेट में आधुनिक समय के महान खिलाड़ियों में से एक रोहित का 27 टेस्ट मैचों में औसत 39.62 का है जिसमें तीन शतक शामिल हैं। रेड बॉल के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और तेजी से आगे बढ़ रहे हनुमा विहारी ने वेस्ट इंडीज में प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते मिडल ऑर्डर का अपना स्थान मजबूत किया है जिससे रोहित के लिए बचा हुआ एकमात्र विकल्प शीर्ष स्थान पर बल्लेबाजी करना था।

    दांव खेलने को तैयार मैनेजमेंट
    विशाखापत्तनम में शुरुआती मैच से पहले यह अच्छा ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा। रोहित की लाल एसजी, ड्यूक या कूकाबुरा गेंद के खिलाफ तकनीक थोड़ी संदेह वाली रही है, लेकिन वीरेंदर सहवाग की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली और रवि शास्त्री इस दांव को खेलने को तैयार हैं। अगर यह कारगर रहता है तो इस कदम को ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो शुभमान गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल जैसे युवा कतार में खड़े हैं।

    आसान नहीं होगी राह
    साउथ अफ्रीका के बोलिंग अटैक में कागिसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर और लुंगी एंगिदी जैसे धाकड़ पेसर्स शामिल हैं, इसके बावजूद उम्मीद है कि रोहित का बल्ला चलेगा। हालांकि उप महाद्वीप की पिचों पर वह सफल भी रहते हैं तो भी इस बात की गारंटी नहीं है कि वह न्यूजीलैंड के मैदानों पर इसे दोहराने में सक्षम होंगे, जहां ट्रेंट बोल्ट उन्हें पस्त करने के लिए मौजूद होंगे। भारत के बेहतरीन वनडे ओपनर्स में से एक के लिए खुद को टेस्ट टीम में स्थापित करने का यह सफर काफी मुश्किल भरा होगा। अगले छह महीने खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में उनके भाग्य का फैसला करेंगे।

    साउथ अफ्रीका
    फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, थ्युनिस डी ब्रुईन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, सेनुरान मुथुसैमी, लुंगी एंगिदी, एनरिच नॉर्त्जे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा, रूडी सेकंड।

    बोर्ड प्रेजिडेंट XI
    रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह जाडेजा, अवेश खान, ईशान पोरेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

  • India vs South Africa: अलग हैं टेस्ट सीरीज में रहाणे और रोहित के ‘टारगेट’

    [object Promise]

    मुंबई के दो सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खास निगाह होगी। दोनों ही बल्लेबाजों पर अलग तरह का दबाव है। एक ओर इस सीरीज को रोहित के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की करने के आखिरी मौके के रूप में देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर रहाणे अपने प्रदर्शन द्वारा छोटे प्रारूप में एंट्री की कोशिश करेंगे। रोहित T20I और ODI में बड़ा नाम है। सीमित ओवरों के खेल में वह विराट कोहली के डेप्युटी हैं। हालांकि टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। वह अभी तक लाल गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा नहीं हो पाए हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

    इस बीच रहाणे को वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया था। बाद में जब टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड में चोटिल हो रहे थे तब भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। बल्कि मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत को टीम को इंग्लैंड भेजा गया। उनका टेस्ट फॉर्म भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा था। यहां भी उनकी जगह पर कुछ सवाल उठने शुरू हो गए थे लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले महीने लगाई गई सेंचुरी से उन्हें काफी फायदा हुआ।

    अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही सीरीज में भारत के इन प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के पास अगले पड़ाव पर जाने का बहुत अच्छा मौका होगा।

    “‘मैंने सोचा कि मैं अपने वक्त का सदुपयोग कर क्रिकेट और जीवन के बारे में काफी कुछ सीख सकता हूं। काउंटी क्रिकेट खेलना एक बिलकुल ही अलग अनुवभव है। यहां हमें चीजें आसानी से मिल जाती हैं, वहीं काउंटी में आपको सभी चीजें अपने आप करनी पड़ती हैं। क्रिकेट के अलावा कई अन्य चीजों ने मेरी काफी मदद की। मैंने वहीं विचार किया कि जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तब नतीजे से ज्यादा खेल का आनंद लेना मेरा मुख्य था। जब आप नतीजे के बारे में सोचते हैं तो खुद पर दबाव डालते हैं।’”-काउंटी मे खेलने पर अपने अनुभव पर अजिंक्य रहाणे

    रहाणे ने एक कार्यक्रम में कहा भी कि रोहित जैसी प्रतिभा को बाहर बैठे देखना काफी मुश्किल था। रहाणे ने कहा, ‘सच बताऊं तो मैं नहीं जानता कि रोहित पारी की शुरुआत करेंगे अथवा नहीं। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं उनके लिए बहुत खुश होऊंगा। मैंने वेस्ट इंडीज में भी ऐसा कहा था। रोहित जैसी खास प्रतिभा को मैदान पर न देखना काफी निराशाजनकर होता है।’

    सिलेक्टर्स ने रोहित को पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाने का फैसला किया है। मध्यक्रम में रोहित ने 47 पारियों में 39.62 के औसत से रन बनाए हैं लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर वह टेस्ट क्रिकेट में सीमित ओवरों जैसा प्रभाव छोड़ पाने में असफल रहे हैं। उनके बारे में आम राय यह है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी बहुत जल्दी शॉट खेलने लग जाते हैं। रहाणे को हालांकि लगता है कि रोहित एक मेहनती खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    रहाणे ने कहा था, ‘हम सब जानते हैं कि रोहित किस क्वॉलिटी के बल्लेबाज हैं। सीमित ओवरों के प्रारूप में आप जाते ही आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सारा खेल मानसिक स्थिति का है। जब दो गेंदबाज अच्छा स्पैल फेंक रहे हों तो एक बल्लेबाज के रूप में आपको उन्हें सम्मान देना चाहिए। आपको उन स्पैल के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए और फिर अपना खेल खेलना चाहिए।’

    रहाणे ने अपना आखिरी वनडे इंटरनैशनल मैच 18 महीने पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। 50 ओवरों के खेल में वापसी करने की उनकी चाहत को वह छुपाते नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ODIs में वापसी करना चाहता हूं। हालांकि फिलहाल मेरा पूरा ध्यान साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर है।’

    अनुभवहीन साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम को फेवरिट माना जा रहा है। रहाणे को लगता है कि कागिसो रबाडा और केशव महाराज भारतीय टीम को चुनौती दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘रबाडा एक शानदार गेंदबाज हैं। वह विकेट लेने वाले बोलर हैं। विकेट कैसा भी वह विकेट ले सकते हैं। हमें उन्हें और बाकी गेंदबाजों को सम्मान देना होगा। उनका पास तुलनात्मक रूप से युवा टीम है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण- तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के पास अनुभव है। केशव महाराज ने काउंटी क्रिकेट खेला है और लाल गेंद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। तो, हमें उन्हें सम्मान देना होगा।’

  • भारतीय महिला टीम में वेस्ट इंडीज दौरे के लिए बदलाव नहीं

    [object Promise]

    भारतीय महिला टीम सिलेक्शन कमिटी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक नवंबर से एंटीगा में शुरू होने वाली एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। एंटीगा में एक नवंबर से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए केवल सुषमा वर्मा को 16वीं सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वड़ोदरा में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

    टी20 के लिए उसी टीम का चयन किया गया है जो अभी दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना कर रही है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज सेंट लूसिया में नौ नवंबर से खेली जाएगी। पंद्रह वर्षीय शैफाली वर्मा को टी20 टीम में रखा गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पाई थी।

    टीमें इस प्रकार हैं : भारतीय महिला वनडे टीम : (कप्तान), (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, डी हेमलता, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), प्रिया पूनिया, सुषमा वर्मा।
    भारतीय महिला टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी।

  • मीरजापुरःघर लौटीं निधि कनाडा से सिल्वर जीतकर

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के नारायनपुर ब्लॉक के छोटे से गांव पचेवरा की रहने वाली निधि कनाडा से पॉवरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल लेकर गुरुवार को अपने गांव पहुंची। गांव की मड़ई में इंतजार कर रही मां ने जब बेटी के गले में सिल्वर मेडल देखा तो उनकी आंखें भर आईं। गौरतलब है कि निधि सेंट जॉन्स न्यूफाउंडलैंड लैब्राडॉर में 15 से 21 सितंबर तक आयोजित अंतराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने कनाडा गई थीं।

    निधि ने वहां सिल्वर मेडल जीता। सुविधाएं न मिलने के बाद लोगों के सहयोग से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने विदेश पहुंची और सिल्वर जीतकर वापस लौटीं निधि को सिर माथे पर बैठाने में शहर ने भी कंजूसी नहीं की। लोगों ने मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर निधि सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया। तिरंगे और ढोल बाजे के साथ स्टेशन पर निधि के पहुंचते ही फूल मालाओं से खेल प्रेमियों ने उन्हें लाद दिया। इस दौरान भारत माता और निधि सिंह की जय के नारे भी लगे।

    मेडल क्वीन का स्वागत करने के लिए स्टेशन पर राजबहादुर सिंह, निर्मला राय, शामलता, मधु सैलानी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह मरकाम, राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति सिंह, साक्षी, शशि, संतोष कुमार, राजकुमार यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। चुनार के कैलहट में जिस कॉलेज से निधि पढ़कर निकलीं, वहां कोच कमलापति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव पचवेरा में मां और चाची ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी आरती उतारी और स्वागत किया।

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सारा टेलर ने तनाव के चलते कहा अलविदा

    [object Promise]

    तनाव से जूझ रहीं इंग्लैंड की महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 2006 में इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण किया और तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 226 मैच खेले और विश्व स्तर पर महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार टेलर तनाव के कारण हाल के वर्षों में अपने खेल का लुत्फ नहीं उठा पा रही थीं।

    टेलर ने इसे मुश्किल फैसला करार दिया लेकिन कहा कि यह सही समय पर लिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरा 2006 में सपना सच हुआ और मैंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ जो हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है। यह मेरे और मेरे स्वास्थ्य के लिहाज से संन्यास लेने का सही समय है लेकिन मैंने इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए हर पल का आनंद लिया। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का आभार।’

    अपने करियर में सारा टेलर ने 6533 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और वह इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं।

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर प्रपोज कर वह चर्चा में रही थीं। सभी तीनों प्रारूप में उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 232 शिकार किए जो कि रेकॉर्ड है।

  • सचिन का नया ट्वीट- खेल के लिए प्यार और जुनून आपको हमेशा प्रैक्टिस के लिए…….

    [object Promise]

    दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटो और विडियो शेयर करते हैं। सचिन ने ऐसा ही अपना एक पुराना विडियो शुक्रवार को शेयर किया जिसमें वह पानी में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

    46 साल के सचिन ने विडियो शेयर करते हुए लिखा- खेल के लिए प्यार और जुनून आपको हमेशा प्रैक्टिस के लिए नए मौके देने में मदद करता है और सबसे खास आप जो कर रहे हैं, उसे इंजॉय करना है।

    नवंबर 2013 में अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलने वाले सचिन इस विडियो में नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें गेंदबाज बॉल फेंकता है जो पानी पर टप्पा खाती है और तेजी से सचिन की तरफ आती है। कुछ गेंद सचिन छोड़ देते हैं और कुछ खेलते हैं।

    ‘क्रिकेट रेकॉर्ड के बादशाह’ सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों में 15921 और 463 वनडे इंटरनैशनल मैचों में कुल 18426 रन दर्ज हैं।

  • देखें, विराट-अनुष्का का बिंदास लुक…

    [object Promise]
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन्स दोनों की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यह खूबसूरत कपल भी अपने फैन्स का ख्याल रखता है और समय-समय पर ये दोनों सिलेब्रिटी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जो फैन्स को खूब रास आती हैं।

    रेस्तरां में विरुष्का

    [object Promise]
    हम यहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऐसे चुनिंदा तस्वीरें पेश कर रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स ने खूब पसंद किया। देखें इस प्यारे कपल की खूबसूरत तस्वीरें….

    वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान बीच पर विराट और अनुष्का

    [object Promise]
    हाल ही में जब विराट कोहली टीम इंडिया के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर थे, तो उनकी पत्नी अनुष्का भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान दोनों एक बीच पर समय बिताते हुए।

    फ्लोरिडा में विरुष्का

    [object Promise]
    वेस्ट इंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2 टी20 मैच में फ्लोरिडा (अमेरिका) में खेले थे। इस दौरान इस कपल की यह तस्वीर खूब वायर हुई थी।

    विंडीज में ब्रेक के दौरान फुर्सत के पलों में विरुष्का

    [object Promise]
    विंडीज दौरे पर वनडे और T20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज खेलनी थी। इस सीरीज से पहले टीम को कुछ दिनों का ब्रेक मिला तो इस कपल ने अपने लिए थोड़ा वक्त निकाला।

    विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के संग बीच की यह तस्वीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई।

    फेस्टिव मूड में विराट और अनुष्का

    [object Promise]
    अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के संग यह तस्वीर जुलाई में शेयर की थी। यह तो नहीं मालूम की यह तस्वीर किस मौके की है लेकिन फैन्स ने दोनों की इस फेस्टिव मूड वाली तस्वीर को खूब लाइक किया।

    इंग्लैंड में विराट और अनुष्का

    [object Promise]
    टीम इंडिया इस साल जब अपने वर्ल्ड कप मिशन पर इंग्लैंड में थी, तब फुर्सत के पलों में विराट और अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान दोनों की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

    दिल में उतरकर देखो ना

    [object Promise]

    अगस्त में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। एक रेस्तरां में एक शाम बिताता हुआ यह कपल।

    डांस मूड में विरुष्का

    [object Promise]
    विंडीज दौरे पर ही विराट और अनुष्का टीम इंडिया के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेते हुए। इस दौरान दोनों का डांसिंग मूड का यह फोटो खूब वायरल हुआ।

    यही प्यार है

    [object Promise]
    अनुष्का ने विराट संग यह तस्वीर पोस्ट की थी और इसे कैप्शन दिया था, ‘दिस ऐड इज लव।’ फैन्स ने दोनों की यह तस्वीर खूब पसंद की।

  • रोहित हुए आउट साउथ अफ्रीका के खिलाफ बिना खाता खोले

    [object Promise]

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां जारी अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष XI की ओर से एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन शनिवार को रोहित केवल दो गेंद ही खेल पाए।

    रोहित ने मयंक अग्रवाल के साथ पहली बार लाल गेंद फॉर्मेट में पारी की शुरुआत की थी। इस पारी में वह अपनी दूसरी ही गेंद का सामना कर रहे थे कि तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच लपका।

    भारत के लिए सीमित ओवरों के फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए मध्यक्रम में ही खेले हैं। लेकिन लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन ने दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतारने का निर्णय लिया है।

    राहित ने अब तक भारत के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 1585 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। भारत 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज करेगा। यहां अपने टेस्ट करियर में पहली बार रोहित लाल गेंद से पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। इससे पहले अभ्यास मैच में उनसे खुद को इसके अनुकूल बनाने की उम्मीद थी लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

  • संन्यास का फैसला भी धोनी को ही करने देंने जबकि वो ले चुके है कई अहम फैसले: धवन

    [object Promise]

    भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते हैं। धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं।

    धवन ने कहा, ‘धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए। यह उनका फैसला होना चाहिए। उन्होंने अभी अपने करियर में भारत के लिए काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आएगा वह फैसला करेंगे।’

    उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। इस लेफ्टहैंडर ओपनिंग बल्लेबाज ने कहा, ‘यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानते हैं कि एक खिलाड़ी को चैंपियन कैसे बनाया जाए। उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है। उनका (धोनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।’

    धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है।’

    शिखर धवन ने कहा, ‘जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था। यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिए रहते थे। यह एक कप्तान की खासियत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है।’