Category: sports

  • कॉमेंटेटर्स ने किया KBC के अंदाज में सवाल-नंबर-4 पर कौन?

    [object Promise]

    भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार एक बड़ा सवाल है। टीम इंडिया काफी लंबे समय से इसका हल तलाशने में जुटी है। पर अभी तक इसका संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया है। भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनैशनल सीरीज में भी यह सवाल सामने आ ही गया। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने इसमें भी हंसी-मजाक का एक मौका तलाश ही लिया।

    बेंगलुरु में रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में कॉमेंट्री करते हुए गावसकर ने इस सवाल पर हर्षा भोगले से चर्चा के दौरान मजाक किया। गावसकर और भोगले ने दर्शकों से मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति स्टाइल में दर्शकों से यह सवाल पूछा कि आखिर नंबर पर किस बल्लेबाज को मौका मिलना चाहिए। क्या ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे या लोकेश राहुल?

    अमिताभ बच्चन और सुनील गावसकर के रिश्ते काफी अच्छ हैं। गावसकर कभी भी अमिताभ को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलते। खुद अमिताभ ने यह बात स्वीकारी है कि गावसकर उन्हें हर बार जन्मदिन विश करते हैं। गावसकर ने रविवार को कहा कि यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति में पूछा जाना चाहिए कि आखिर भारत के लिए नंबर चार किसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। बीसीसीआई ने दोनों की बातचीत का विडियो ट्वीट किया है।

    मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हार मिली। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। धर्मशाला में होने वाला पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने मोहाली में जीत हासिल की थी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 135 रन बनाए थे जवाब में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक विकेट खोलकर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया था। कप्तान क्विंटन डि कॉक ने नाबाद 79 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में होगा।

  • विजय हजारे ट्रोफी है मौका खुद को शाबित करने का राहुल, पंत और पांडे के लिए

    [object Promise]

    विजय हजारे ट्रोफी 2019-2020 में 38 टीमें हिस्सा लेंगी। यह पिछले साल की टीमों से एक ज्यादा है। इस साल चंडीगढ़ की टीम को शामिल किया गया है। एक नजर डालते हैं इस प्रतिष्ठित 50 ओवर टूर्नमेंट में शामिल होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों पर

    कब शुरू हो रही है विजय हजारे ट्रोफी

    इसकी शुरुआत 24 सितंबर से हो रही है। नॉक आउट चरण की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी और फाइनल 25 अक्टूबर से खेला जाएगा।

    कहां खेली जाएगी विजय हजारे ट्रोफी
    यह चार शहरों बेंगलुरु (ग्रुप ए), वड़ोदरा (ग्रुप बी), जयपुर (ग्रुप सी), देहरादून (ग्रुप डी अथवा प्लेट ग्रुप)

    पिछले सीजन में किसने दर्ज की थी जीत
    पिछले सीजन में बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में दिल्ली को हराकर मुंबई चैंपियन बना था। इस बार उसे अपना खिताब बचाने की जरूरत होगी।

    क्या है प्रारूप
    यह पिछले साल की ही तरह है। टीमों की संख्या को देखते हुए हर ग्रुप में राउंड रॉबिन लेवल पर मैच खेले जाएंगे। ग्रुप ए और बी से कुल मिलाकर पांच टीमें (पॉइंट्स टैली के आधार पर) और ग्रुप सी से टॉप 2 टीमें, और ग्रुप डी की टॉप टीम क्वॉर्टर फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी।

    भारतीय टीम के कौन से खिलाड़ी हैं इस टूर्नमेंट का हिस्सा हैं…
    यह टूर्नमेंट ऋषभ पंत, केएल राहुल और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। पंत दिल्ली के कुछ शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध होंगे इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।

    राहुल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। कर्नाटक के उपकप्तान के रूप में केएल राहुल शायद पूरे टूर्नमेंट का हिस्सा होंगे। राहुल मनीष पांडेय के डेप्युटी होंगे। पांडे पर भी इस सीजन में खास नजर होगी।

    हैदराबाद के कप्तान बने अंबाती रायुडू
    अंबाती रायुडू संन्यास से लौट आए हैं। उन्हें हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बाद रायुडू ने संन्यास ले लिया था। हालांकि इसका उन्हें कुछ खास नुकसान नहीं हुआ और सीजन शुरू होने से पहले वह लौट आए। कोहली ने उन्हें भारतीय बल्लेबाजी क्रम का नंबर चार बल्लेबाज बताया था। हालांकि उनके प्रदर्शन में गिरावट के बाद सिलेक्टर्स का भरोसा खो बैठे।

    लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हरियाणा के लिए खेलेंगे। चहल और कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन आक्रमण के अगुआ है। हनुमा विहारी आंध्र प्रदेश के कप्तान होंगे। इसके बाद वह भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ जाएंगे। क्रुणाल पंड्या बड़ौदा की टीम का हिस्सा होंगे।

  • विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर सभी मंथन में

    [object Promise]

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंत के पास टैलंट है लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन उसके अनुपात में नजर नहीं आता। पंत का अंदाज आक्रामक है। यही उनका नैचरल खेल है। इसे बदलना ठीक नहीं होगा। पर सवाल परिस्थितियों को समझकर शॉट खेलने की है। कई बार देखा गया है कि उनका नैसर्गिक खेल हालात पर हावी हो जाता है। कई बार ऐसा लगता है कि गेंदबाज ने उन्हें आउट नहीं किया बल्कि वह खुद खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं।

    सोमवार को पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी कहा कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना पंत के लिए फायदेमंद होगा। लक्ष्मण ने कहा, ‘ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की प्रकृति यह है कि वह हमेशा आक्रामक खेल खेलते हैं… दुर्भाग्यवश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह चौथे नंबर पर सफल नहीं हो पाए।’ उन्होंने कहा, ‘पंत को 5वें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां आपके पास खुद को जाहिर करने का मौका होता है और फिलहाल उन्हें नहीं पता कि चौथे नंबर पर रन बनाने का सही तरीका क्या है।’

    पंत ने अभी तक भारत के लिए 20 T20I मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 20.31 के औसत से 325 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 126.63 रहा। ब

    टी20 इंटरनैशनल में पंत का प्रदर्शन

    मैच पारी नॉट आउट रन औसत 100s 50s स्ट्राइकर रेट
    20 19 3 325 20.31 0 2 126.63

    बीते एक साल (23 सितंबर 2018-23 सितंबर 2019) में पंत का प्रदर्शन

    मैच पारी नॉट आउट रन औसत 100s 50s स्ट्राइक रेट
    16 15 2 252 19.38 0 2 121.26

    पंत और पंड्या ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच
    पिछले एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच क्रुणाल पंड्या और ऋषभ पंत ने ही खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने कुल 16-16 मैच खेले हैं। वहीं शिखर धवन ने 11 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा ने 14 और दिनेश कार्तिक, खलील अहमद व भुवनेश्वर कुमार ने 11 टी20 इंटरनैशनल मैचों में शिरकत की है। विराट कोहली ने 10 मैच खेले हैं। कोहली ने 2018 में वेस्ट इंडीज के भारत दौरे और फरवरी 2019 में न्यू जीलैंड मे तीन मैच नहीं खेले थे।

    बीते एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    क्रुणाल पंड्या और ऋषभ पंत 16
    शिखर धवन 15
    रोहित शर्मा 14
    दिनेश कार्तिक, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार 11
    विराट कोहली* 10

    मिले कई मौके, पर परिणाम अपेक्षित नहीं
    यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रदर्शन के चलते लगातार निशाने पर है। सवाल पंत की प्रतिभा पर नहीं बल्कि उनके शॉट सिलेक्शन पर है। पंत के शॉट चयन कोच रवि शास्त्री, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ भी निशाना साध चुके हैं। बीते एक साल में भारत के लिए खेले गए सभी 16 टी20 मैचों में वह खेले (23 सितंबर 2018- 23 सितंबर 2019)। पंत के अलावा सिर्फ क्रुणाल पंड्या ही एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे। इस दौरान पंत का बल्लेबाजी औसत 19.38 रहा। उनका स्ट्राइक रेट रहा 121.26। इसे ठीक कहा जा सकता है, शानदार नहीं।

    क्या बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से बदलेगी किस्मत
    पंत को लेकर एक अहम सलाह यह दी जा रही है कि इस युवा बल्लेबाज को चार के स्थान पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर भी कह चुके हैं कि पंत के लिए नंबर 5 सही स्थान रहेगा। यहां वह खुलकर बैटिंग कर पाएंगे जबकि चौथे नंबर पर उन पर पारी संवारने का अतिरिक्त दारोमदार होता है।

    किस नंबर पर कैसा प्रदर्शन
    बीते एक साल में उन्होंने 3 बार नंबर तीन पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उनका औसत रहा 45 (एक पारी में 40*) का इसमें अहम रोल रहा। उनका स्ट्राइक रेट रहा 132.25। हालांकि बीते एक साल में नंबर 4,5 और 6 पर खेली गईं 14 अन्य पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत से 207 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 65 नाबाद रहा है। इस दौरान उन्होंने 125.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

  • कांबली ने खास अंदाज़ में किया अर्जुन तेंडुलकर को बर्थडे विश

    [object Promise]

    महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडलकर आज अपना 20वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन को उनके पिता के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने खास दुआ के साथ विश किया है। साथ ही उन्होंने अर्जुन की हाइट को लेकर चुटकी भी ली है।

    कांबली ने अर्जुन तेंडुलकर को बर्थडे विश ट्वीट कर किया। इस विश के साथ उन्होंने अर्जुन और खुद की दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में 10 नंबर की टीशर्ट पहने अर्जुन चार या पांच साल के नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर अभी की है, जिसमें अर्जुन और कांबली ने एक ही रंग की टीशर्ट पहनी है।

    अपने ट्वीट में कांबली ने लिखा, ‘हैपी बर्थडे अर्जुन। दुआ करता हूं कि आपका क्रिकेटिंग करियर आपकी लंबाई की दर के हिसाब से ही लगातार बढ़ता रहे।’ इसके बाद कांबली ने एक हंसता हुआ इमोजी भी इस्तेमाल किया है।

    बता दें अर्जुन अपने पिता की ही तरह इन दिनों मुंबई के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अपने शहर मुंबई की टीम के लिए अंडर-14, अंडर- 16 और अंडर- 19 क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन अभी उन्हें अपने करियर में फर्स्ट क्लास, लिस्ट A और अपने आईपीएल डेब्यू की दरकार है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से प्रभावित हुई बीसीसीआई के चुनाव की तारिख: सीओए प्रमुख राय

    [object Promise]

    बीसीसीआई के बहुप्रतीक्षित चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण अब एक दिन देर से 23 अक्टूबर को होंगे। भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। दोनों ही राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और इन दो इकाइयों के मत देने वाले सदस्यों को कोई असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई के चुनाव एक दिन के लिए स्थगित किए गए हैं।

    सीओए प्रमुख राय ने कहा, ‘बीसीसीआई के चुनाव पटरी पर हैं। राज्य चुनावों के कारण हमने चुनाव एक दिन टालने का फैसला किया है। इसलिए अब यह 22 अक्टूबर की जगह 23 अक्टूबर को होंगे। किसी और जगह आप जो भी पढ़ोगे वह तथ्यात्मक रूप से गलत होता।’

    सीओए की एक अन्य सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा कि वह बीसीसीआई चुनावों में किसी भी तरह के विलंब के खिलाफ हैं लेकिन समझ सकती हैं कि राज्य चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाला गया है।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान इडुल्जी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के 20 सितंबर के आदेश के अनुसार राज्य इकाइयों को कुछ दिन की छूट दी जा सकती है लेकिन बीसीसीआई के चुनाव समय पर होने चाहिए। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के कारण हम इन्हें एक दिन के लिए टाल सकते हैं।’

    राय मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के नतीजे से खुश थे। सुनवाई के दौरान उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई जिसमें तमिलनाडु क्रिकेट संघ को चुनाव कराने के लिए दी गई स्वीकृति पर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

    उन्होंने कहा, ‘आज याचिका पर सुनवाई हुई। बीसीसीआई का वकील, टीएनसीए का वकील और न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा वहां मौजूद थे। मैं नतीजे से खुश हूं।’

    राय ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि कुछ राज्य इकाइयां ‘डिस्क्वालीफिकेशन सिर्फ पदाधिकारियों तक सीमित होने’ के आदेश की शरारतपूर्ण तरीके से गलत व्याख्या कर रही हैं।’ भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राय ने कहा, ‘कइयों को लगता है कि इसका मतलब है कि 70 बरस की आयु सीमा नियम, गैर भारतीय पासपोर्ट धारक नियम लागू नहीं हैं जबकि ऐसा नहीं है।’

  • IND vs SA: टेस्ट सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव को मौका

    [object Promise]

    टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम को अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2 अक्टूबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और वेस्ट इंडीज में शानदार बोलिंग करने वाले बुमराह को इसमें जगह मिली थी। बुमराह की चोट के बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह उमेश यादव को जगह दी है।

    बीसीसीआई ने टि्वटर हैंडल पर यह जानकारी दी। बीसीसीआई के मुताबिक, बुमराह को लोअर बैक में मामूली सा स्ट्रेस फ्रैक्चर है। इसके चलते उन्हें आगामी गांधी-मंडेला टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बुमराह इस चोट के उपचार के लिए एनसीए में रीहबिलिटेशन प्रोग्राम जॉइन करेंगे। इस दौरान वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बुमराह की इस चोट की जानकारी खिलाड़ियों के रूटीन चैकअप के दौरान हुई।

    उमेश यादव ने भारत की ओर से पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2018 में टेस्ट मैच खेला था। उमेश ने अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 33.47 की औसत से 119 विकेट दर्ज हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के मौके पर विशाखापत्तनम से इस टेस्ट सीरीज का आगाज करने उतरेंगी।

  • खेल मंत्री ने किया सम्मानित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को

    [object Promise]

    खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में हाल में संपन्न वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को मंगलवार को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने इससे पहले 2013 में विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।

    पुरुष 86 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाले दीपक पूनिया को सात लाख रुपये का चैक सौंपा गया जबकि कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया (पुरुष 65 किग्रा), विनेश फोगाट (महिला 53 किग्रा), राहुल अवारे (पुरुष 61 किग्रा) और रवि दहिया (पुरुष 57 किग्रा) को चार-चार लाख रुपये दिए गए। दीपक, बजरंग, विनेश और रवि ने इस दौरान ओलिंपिक कोटा भी हासिल किए। राहुल की पुरुष 61 किग्रा स्पर्धा ओलंपिक का हिस्सा नहीं है।

    यह पहला मौका है जब भारत ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से चार ओलिंपिक कोटा हासिल किए हैं। चार साल पहले भारत को सिर्फ एक ओलिंपिक कोटा मिला था। तोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती की 18 स्पर्धाएं होंगी और भारतीय पहलवानों को क्वॉलिफाइ करने के दो और मौके मिलेंगे। पहला मौका मार्च 2020 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप जबकि दूसरा अप्रैल में विश्व क्वॉलिफिकेशन टूर्नमेंट में मिलेगा।

    रिजिजू ने पहलवानों को सम्मानित करने के बाद कहा, ‘मुझे भारतीय कुश्ती टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बेहद गर्व है जिन्होंने पांच पदक और चार ओलिंपिक कोटा हासिल किए। यह समारोह और पुरस्कार उन्हें बधाई देने और देश को उन्होंने जो सम्मान दिया उसकी सराहना करने का तरीका है। सरकार हरसंभव मदद मुहैया कराएगी जिससे कि ओलिंपिक की तैयारी में कोई कमी नहीं रहे।’

  • युवराज ने कहा, ‘ संन्यास का फैसला लेने का हक़ सिर्फ धोनी को, किसी और का राय देना गलत

    [object Promise]

    पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा करना गलत है और यह फैसला केवल उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। इंग्लैंड की मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप के बाद से धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है।

    38 वर्षीय धोनी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल के बाद से ब्लू जर्सी में नजर नहीं आए हैं। युवी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनके साथ गलत है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। वह सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे, उन्हें समय देना चाहिए।’

    ने कहा, ‘उन्हें (धोनी) यह तय करना है कि वह कब संन्यास लेना चाहते हैं। यह उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। यदि वह अब भी खेलना चाहते हैं, तो यह उनका फैसला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’

    37 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने कहा कि जब धोनी संन्यास ले लेंगे तो यह काफी मुश्किल होगा कि उनकी जगह कौन आएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की तुलना धोनी जैसे शानदार क्रिकेटर से करना उचित नहीं है।

    युवी ने कहा, ‘धोनी एक दिन में नहीं बने। उन्हें इतना शानदार क्रिकेटर बनने में कई साल लगे हैं। इसलिए उनका विकल्प निकालने में भी समय लगेगा। टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है, इसलिए अभी समय है। धोनी का विकल्प बनने में काफी समय लगेगा।’

  • ये घटनाएं रहेंगी याद बीसीसीआई के नए चुनाव- सीएसी के कार्यकाल के दौरान

    [object Promise]

    जनवरी 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने चार सदस्यीय प्रशासकों की समिति का गठन किया था। इस समिति को लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का संचालन करना था। कोर्ट ने नए चुनाव होने तक इस पैनल को बोर्ड का काम देखने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन चार सदस्यों में से सिर्फ पूर्व सीएजी विनोद राय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ही इस पैनल में बचे हैं।

    इस पैनल के सदस्यों के बीच आपसी झगड़े की खबरें कई बार सार्वजनिक तौर पर सामने आईं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान बीसीसीआई को ही हुआ। भारतीय क्रिकेट का संपूर्ण बदलाव नहीं हुआ। और इसके साथ ही पुरानी बीसीसीआई की आपसी लड़ाई शायद अब पहले से भी मजबूत हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम पर डालते हैं एक नजर-

    राहुल जोहरी
    यौन प्रताड़ना के मामले में डायना एडुल्जी राहुल जोहरी पर कड़ी कार्रवाई चाहती थीं। उनका कहना था कि या तो जोहरी को पद से हटाया जाए या इस्तीफा देने को मजबूर किया जाए। राय ने पहले जोहरी से इस बारे में सफाई मांगी और फिर एकतरफा फैसला करते हुए आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक कमिटी का गठन कर दिया।

    राहुल और हार्दिक
    कॉफी विद करण शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद राय ने पंड्या और राहुल पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। लेकिन एडुल्जी इस मामले को बीसीसीआई के लीगल सेल में ले गईं, इसने खिलाड़ियों के रवैये को बीसीसीआई के नियमों की अवहेलना मानने से इनकार कर दिया। मामले की आगे की जांच के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
    एडुल्जी ने डब्ल्यू वी रमन को भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच बनाने के लिए एक एडहॉक कमिटी गठित करने के राय के फैसले को दिखाया और असंवैधानिक बताया। वह चाहती थीं कि जब तक क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (सीएसी) एक फुल टाइम कोच का चयन न कर लें तब तक राय को अंतरिम कोच की भूमिका ही दी जाए।

    भारतीय पुरुष टीम के कोच
    एक ओर राय और थोगड़े इस बात पर सहमत थे कि सीएसी को ही सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन करना चाहिए, एडुल्जी इससे सहमत नहीं थीं। उनका कहना था कि सिर्फ बीसीसीआई की जनरल बॉडी ही सीएसी का गठन कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सीएसी के सदस्य कपिल देव पर हितों के टकराव का आरोप भी लगाया।

    जैसा राय ने पहले कहा-
    मैं बहुत व्यावहारिक हूं चूंकि मैं लंबे समय में बीसीसीआई में सीओए की भूमिका नहीं देखता। राय ने इसके साथ ही साफ कर दिया कि सीएसी की निगरानी में अब 23 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होंगे। पहले यह चुनाव 22 अक्टूबर को कराए जाने थे लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के चलते इन्हें एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया।

  • आईएएएफ वेटरन पिन से सम्मानित दोहा में पीटी उषा

    [object Promise]

    भारत की महान ट्रैक ऐंड फील्ड ऐथलीट पी टी उषा को उनके खेल में योगदान को देखते हुए बुधवार को विश्व ऐथलेटिक्स संचालन संस्था द्वारा ‘वेटरन पिन’ से सम्मानित किया गया। आईएएएफ प्रमुख सेबेस्टियन को ने यहां 52वें आईएएएफ कांग्रेस के दौरान वेटरन पिन भेंट की। एशिया से तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें से एक उषा हैं।

    उषा ने ट्वीट किया, ‘दोहा में 52वीं आईएएएफ कॉन्फ्रेंस में वेटरन पिन से सम्मानित करने के लिए मैं आईएएएफ और अध्यक्ष सेबेस्टिन को का आभार व्यक्त करती हूं। मैं अपने देश में ऐथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखूंगी।’

    उषा का यादगार प्रदर्शन 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में रहा जिसमें वह 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल्स में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थीं लेकिन एक सेकंड के 100वे हिस्से से ब्रॉन्ज मेडल से चूक गई थीं। उन्होंने 1985 जकार्ता एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज के अलावा पांच स्वर्ण पदक -100 मी, 200 मी, 400 मी, 400 मी बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मी रिले- जीते हैं।