Category: sports

  • IND vs SA: मोहाली T20I- भारत-साउथ अफ्रीका उतरेंगे एक-दूसरे को चित करने के इरादे से

    [object Promise]

    तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच (धर्मशाला में) बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज (बुधवार) यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दूसरे T20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम वेस्ट इंडीज दौरे के शानदार समापन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने वेस्ट इंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 में क्लीन स्वीप किया था।

    भारत ने विंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी। विंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन बनाए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था। विंडीज और साउथ अफ्रीका में हालांकि काफी अंतर है, लेकिन हार्दिक पंड्या के आने से मेजबान टीम और मजबूत हो गई है। विंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था।

    फियरलेस और केयरलेस में अंतर समझें पंत: विक्रम राठौड़
    टीम इंडिया के नवनियुक्त बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने इस सीरीज में टीम इंडिया में अपना कामकाज संभाल लिया है। इन दिनों युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत पर शानदार प्रदर्शन करने का खूब दबाव है। धोनी के विकल्प के रूप में देखे जा रहे पंत को नवनियुक्त बैटिंग कोच ने आसान शब्दों में गंभीर बात समझा दी है।

    पंत इन दिनों अपने बल्लेबाजी शॉट को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। राठौड़ ने सलाह दी है कि पंत फियरलेस क्रिकेट और केयरलेस क्रिकेट में अंतर को समझें।

    उन्होंने कहा, ‘सभी युवा खिलाड़ियों को इस बात को समझने की जरूरत है कि फियरलेस क्रिकेट और केयरलेस क्रिकेट में अंतर होता है। टीम चाहती है वे बिना किसी डर के क्रिकेट खेलें। हम चाहते हैं कि पंत उन शॉट्स को खेलें, जो उन्हें खास बनाते हैं लेकिन हम नहीं चाहते कि कोई बल्लेबाज लापरवाह बने।’

    डि कॉक के नेतृत्व में पहली बार उतरेगी साउथ अफ्रीका
    साउथ अफ्रीका नए कप्तान क्विंटन डि कॉक के नेतृत्व में उतर रही है। अफ्रीकी टीम की कोशिश एक नई शुरूआत की है, जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके। टीम में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिक नोर्टजे को पहली बार टी-20 में टीम में जगह मिली है।

    सीनियर ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस के साथ-साथ एडिन मार्करम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी गिडी को टीम में नहीं चुना है। मेहमान टीम के पास हालांकि कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए काफी है।

    टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं। पिछली बार दोनों टीमें टी-20 में 2018 में आमने-सामने हुईं थीं, जहां भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

     

  • दोहा विश्व चैंपियनशिप से पीठ में चोट के कारण बाहर हुईं हिमा दास

    [object Promise]

    हिमा दास विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगी। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी चोट को ध्यान में रखते हुए उनकी एंट्री दोहा में इस माह के अंत में होने वाली चैंपियनशिप के लिए नहीं भेजी है। हालांकि हिमा के नहीं खेलने और उनकी चोट को लेकर अब तक फेडरेशन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार तक विश्व चैंपियनशिप को लेकर सभी एथलीटों की फाइनल एंट्री भेजी जानी थी, जिसमें हिमा और रिले में शामिल अय्यासामी धरुन का नाम नहीं है। दोनों ही एथलीट नौ सितंबर को विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनी गई टीम में शामिल थे। उस दौरान भी चयन समिति की बैठक में हिमा की चोट को लेकर कुछ सदस्यों ने फेडरेशन से जवाब-तलबी की थी।

    तब यह कहा गया कि अगर वह पूरी तरह फिट होती हैं तो चैंपियनशिप में खेलेंगी। सच्चाई यह है कि हिमा इस साल हुई एशियाई चैंपियनशिप से पहले ही चोटिल चल रही हैं। उन्हें बैक में डिजेनरेट स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है। बावजूद इसके हिमा दास यूरोप में लगातार दौड़ती रहीं। दरअसल हिमा को समस्या 200 मीटर के बाद दौड़ने में आ रही है। 200 मीटर तक वह आराम से दौड़ रही हैं, लेकिन इसके बाद उनकी समस्या खड़ी हो जाती है। यही कारण है कि वह यूरोप में चार रेस 200 मीटर की दौड़ीं, लेकिन फेडरेशन ने हिमा की चोट को लेकर अब तक रहस्य बना रखा है। वहीं उनकी कोच गेलिना बुखारिना अब उन्हें विश्व चैंपियनशिप में दौड़ाने का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

     

  • IND vs SA 2nd T20 Match: विराट कोहली के लिए अफरीदी ने किया ये ट्वीट मैच के बाद

    [object Promise]

    टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे ट्वंटी20 इंटरनेशनल मैच में नॉटआउट 72 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। इस पारी के दौरान कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। मौजूदा समय में विराट से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन और किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। इसके लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी उन्हें बधाई दी है।

    विराट ने टेस्ट, वनडे और टी20 फॉरमैट में 50 से ज्यादा औसत से रन बनाए हैं और इसके लिए आईसीसी ने उन्हें बधाई दी है। आईसीसी के इस ट्वीट पर शाहिद अफरीदी ने भी कमेंट किया। अफरीदी ने लिखा, ‘बधाई विराट कोहली! आप निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी हैं। आपको ऐसी की सफलता मिलती रहे। दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स का ऐसे ही मनोरंजन करते रहिए।’

    दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान विराट कोहली ने नॉटआउट 72 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। डि कॉक ने 52 और बवुमा ने 49 रनों की पारी खेली थी। सीरीज आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में 22 सितंबर को खेला जाना है।

  • विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019: ओलंपिक कोटा हासिल किया बजरंग और रवि ने

    [object Promise]

    दुनिया के नंबर-1 भारतीय पहलवान बरजंग पुनिया (65 किग्रा) और रवि कुमार (57 किग्रा) ने नूर सुल्तान में जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही अगले साल होेने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पिछली बार विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले बजरंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोरिया के जोंग चोलसोन को 8-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना पहला ओलम्पिक कोटा हासिल किया। सेमीफाइनल में बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दायलेट नियाजबेकोव से होगा।

    बरजंग ने इससे पहले इस चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले में पहलवान क्रिज्सिटोफ बीनकोवस्की को 9-2 से करारी शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में फिर उन्होंने स्लोवाकिया के डेविड हबाट को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था। वहीं, रवि ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन और 2017 के एशियाई चैम्पियन जापान के यूकी ताकाहाशी को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। रवि सेमीफाइनल में रूस के जवुर यूगेव से भिड़ेगे।

    रवि ने मुकाबले में अच्छी शुरूआत की और पहले 2-0 की बढ़त बनाने के बाद 4-1 की बढ़त ले ली। उन्होंने इसके बाद 6-1 से मुकाबला जीतकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया और ओलंपिक टिकट भी कटा लिया।  रवि ने इससे पहले,  प्री-क्वार्टर फाइनल में अमेर्िनया के आसेर्न हारुतयुनयान को 18-6 से करारी मात देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था। उन्होंने दिन के अपने पहले मुकाबले में कोरिया के किम सुंग ग्वोन को एकतरफा अंदाज में 11-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

     

  • साक्षी धोनी ने किया ट्वीट बिजली कटौती से होकर परेशान, लिखा- प्रतिदिन होता है रांची में ऐसा

    [object Promise]

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रांची में बिजली कटौती को लेकर उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- रांची हर दिन बिजली कटौती होती है, लोग इससे परेशान हैं। यहां प्रतिदिन 4 से 7 घंटे तक बिजली काटी जा रही है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा- यहां आज पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। मौसम साफ है और कोई त्यौहार भी नहीं है तो बिजली कटौती की बात समझ नहीं आ रही। उनका यह ट्वीट वायरल होने लगा।

    याद आया मुख्यमंत्री का ट्वीट

    इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने कॉमेंट करते हुए झारखंड सरकार पर सवाल उठाया। कुछ ने तो झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को उस ट्वीट का याद दिलाया, जिसमें दास ने लिखा था- 2018 तक 24 x 7 बिजली की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट 2017 में किया था।

    जारी की गई थी पूर्व सूचना
    हालांकि, कुछ लोगों ने लोकर अखबार की उस कटिंग को कॉमेंट में शेयर किया, जिसमें बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी गई थी। उसमें बताया गया था कि राजधानी के कई इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान मरम्मत का काम किया जाएगा। इस खबर में उन स्थानों का नाम भी बताया गया था, जहां बिजली कटौती होनी थी।

  • T20I: कप्तान कोहली होते हैं लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे खतरनाक , ऐसा है करिश्माई रेकॉर्ड

    [object Promise]

    3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर 7 विकेटों की जीत दर्ज की। इस जीत में भारत के हीरो रहे विराट कोहली। कोहली ने 52 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रेकॉर्ड अपने नाम कर डाले। उनमें से एक है लक्ष्य का पीछ करते हुए सबसे अधिक औसत (कम से कम 500 रन) से रन बनाने का। भारतीय कप्तान विपक्षी टीम के लिए कितने खतरनाक होते हैं यह उनका रेकॉर्ड देखकर समझा जा सकता है।

    ऐसा है करिश्माई रेकॉर्ड
    आधुनिक क्रिकेट की रन मशीन कहे जाने वाले कोहली का औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते इंटरनैशनल टी-20 मैचों में 111.5 का है, जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से कहीं अधिक है। उन्होंने 25 मैचों की 23 पारियों में 111.5 की औसत से कुल 1115 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 131.48 का रहा है, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 है। इस दौरान उन्होंने 12 हाफ सेंचुरी लगाई है।

    भारतीयों में रोहित दूसरे नंबर पर
    लक्ष्य का पीछा करते हुए विनिंग मैचों में औसत की बात करें तो भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर उपकप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 34 मैचों की 31 पारियों में 4 बार नॉट आउट रहते हुए 764 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.29 का है, जबकि स्ट्राइक-रेट 132.82 है। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी लगाई है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा है। शिखर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 25.61 की औसत से 24 विनिंग मैचों की 24 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी सहित 538 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 119.55 रहा है।

    ओवरऑल रेकॉर्ड
    ओवरऑल रेकॉर्ड की बात करें तो दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं। उनका औसत 67.22 है, जबकि न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल का 62.40 और ब्रेंडन मैक्कुलम का औसत 57.20 है।

  • शास्त्री को कहा बीसीसीआई ने ग्रेट, लोगों ने लिए टि्वटर पर मजे

    [object Promise]

    भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलने के लिए बेंगलुरु में है। यह मैच 22 सितंबर (रविवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया मैच से पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। द्रविड़ बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी के प्रमुख हैं।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मौके पर टीम के खिलाड़ियों के साथ द्रविड़ की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कीं। ऐसी ही एक तस्वीर टीम के कोच रवि शास्त्री और द्रविड़ की भी थी जिसके साथ दिया गया कैप्शन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

    बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को दिग्गज राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का फोटो ट्वीट किया। इस फोटो को ट्वीट करते हुए बोर्ड ने लिखा- जब भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज मिले।

    इस पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने मजे लेने शुरू कर दिए। दरअसल, उन्हें शास्त्री को ‘ग्रेट’ कहना थोड़ा ठीक नहीं लगा।

    एक यूजर ने लिखा- लगता है कि आपने राहुल और द्रविड़ को 2 अलग-अलग व्यक्ति मान लिया।

    सिवी नाम के एक अन्य यूजर ने इसे एक मजाक करार दिया। सत्यम नाम के एक यूजर ने लिखा- राहुल द्रविड़ क्रिकेट प्रतिभाओं को निखार रहे हैं जबकि रवि शास्त्री इन प्रतिभाओं से पैसे कमा रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, कोच जो हम चाहते थे और कोच जो हमें मिला।

    रवि शास्त्री को हाल ही में एक बार फिर भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। शास्त्री का पहला कार्यकाल वर्ल्ड कप 2019 में समाप्त हो गया था जिसे वेस्ट इंडीज दौरे तक बढ़ाया गया। इसके बाद कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने एक बार फिर शास्त्री को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।

    वहीं राहुल द्रविड़ भारतीय अंडर-19 और भारत-ए टीम के कोच रह चुके हैं। द्रविड़ वे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया। उनकी कोचिंग में ही भारत ने 2018 में न्यू जीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की थी। कोचिंग के बाद द्रविड़ को एनसीए का प्रमुख बनाया गया।

  • WRC 2019: किस्मत से मात खा गए सेमीफाइनल में बजंरग, रवि भी हारे

    [object Promise]

    भारत के दिग्गज पहलवान बजंरग पुनिया गुरुवार को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रतिस्पर्धा के बाद भी हार गए। बजरंग को 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफानल में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव ने बराबरी का स्कोर रहने के बाद भी मात दे दी। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 9-9 रहा लेकिन काजाकिस्तान के खिलाड़ी ने एक दाव चार अंक का लगाया जिसके कारण बजंरग को हार मिली। इस फैसले से हालांकि बजरंग नाखुश दिखे। बजंरग अब कांस्य पदक के लिए मुकाबल करेंगे। दौलत ने बजरंग को टेकडाउन से पटक दो अंक ले अच्छी शुरुआत की। बजरंग ने हालांकि तुरंत वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

    पहले राउंड के बाद स्कोर 2-2 से बराबर था। दूसरे राउंड में बजरंग ने अच्छा खेल दिखाया। दौलत ने उन्हें मैट के कोने में घसीटने का प्रयास किया, लेकिन बजरंग ने बचाव कर लिया, लेकिन रैफरी ने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को चार अंक दिए। इसे बजरंग ने चैलेंज किया जो असफल रहा जिससे दौलत  7-2 से आगे हो गए। दौलत ने फिर दो अंक ले 9-2 की बढ़त के साथ बजरंग की मुश्किलें बढ़ा दीं। बजंरग ने हालांकि हरा नहीं मानी और दो अंक लेकर स्कोर 4-9 किया। 90 सेकेंड़ का खेल बचा था और बजरंग ने लगातार अंक ले स्कोर 9-9 कर दिया, चार अंक के दाव के कारण दौलत के  हिस्से जीत आई।

    रवि कुमार दहिया (57 किग्रा) को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रवि अब कांस्य पदक मुकाबले के लिए शुक्रवार को रिंग में उतरेंगे। रवि ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ ही टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था। रवि को सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के जवुर यूगेव से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। रवि मुकाबले में 0-6 से पीछे थे, लेकिन पिछली बार की तरह ही इस बार वह वापसी नहीं कर सके और उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

     

  • क्यों मुश्किल होता जा रहा है ऋषभ पंत के लिए सबकुछ

    [object Promise]

    बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम 150 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो शिखर के आउट होने के बाद नंबर 4 पर ऋषभ पंत को ही बैटिंग पर भेजा गया। पंत ने एक बार फिर अपने खराब शॉट सिलेक्शन से टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया। यह युवा लेफ्टहैंडर बल्लेबाज मात्र 4 रन बनाकर पविलियन लौट गया। पंत जब क्रीज पर आए थे तब विराट कोहली उनके साथ दूसरे छोर पर मौजूद थे और मैच जीतने के लिए परिस्थितियां भी माकूल थीं। यानी टीम इंडिया को कोई कोई जोखिम उठाने की जरूरत नहीं थी।

    खराब शॉट खेलकर आउट
    इस मैच में 4 रन बना चुके पंत के सामने अपना पहला मैच खेल रहे साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर बोर्न बोर्न फॉर्च्यून बोलिंग पर थे। फॉर्यून की दिशा से भटकी हुई एक गेंद पंत के सामने आई, तो उन्होंने इसे फाइन लेग पर घुमाना चाहा था। लेकिन गेंद ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और सर्किल के भीतर खड़े तबरेज शम्सी ने उनका आसान सा कैच लपक लिया।

    आउट होकर चिड़चिड़े और चिंतित दिखे पंत
    अपने खराब शॉट पर आउट होने के बाद जब यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पविलियन लौट रहा था तो उनके चेहरे की भाव-भंगिमाएं सारी कहानी बयां कर रही थीं। वह आउट होने के इस ढंग पर निराश, चिड़चिड़े और चिंतित दिख रहे थे। वर्ल्ड कप 2019 के खत्म होने के बाद अभी करीब एक महीना पहले ही भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने 21 वर्षीय पंत को तीनों फॉर्मेट के खेल के लिए धोनी का उत्तराधिकारी चुना है। लेकिन तब से ही यह युवा बल्लेबाज लय से भटकता दिख रहा है।

    क्या लंबे समय तक टीम में अपनी जगह कायम रख पाएंगे पंत?
    वर्ल्ड कप 2019 से पहले मोहाली के मैदान पर पंत को पहले भी कड़वा घूंट पीना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले एक वनडे मैच में पंत की विकेटकीपिंग की तब खूब आलोचना हुई थी और इसी के चलते उन्हें वर्ल्ड कप 2019 की टीम में (पहली पसंद के रूप में) जगह नहीं मिल पाई थी। अब सवाल एक बार फिर वही है कि क्या धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे पंत लंबे समय तक टीम में अपनी जगह कायम रख पाएंगे?

    संजू सैमसन-ईशान किशन भी ठोक रहे हैं दावा
    जब पंत आउट हुए तो उस समय वीवीएस लक्ष्मण टीवी कॉमेंट्री पर थे। उनके खराब शॉट से नाराज लक्ष्मण ने ऑनएयर कहा, ‘मुझे लगता है कि वे (टीम मैनेजमेंट) जल्दी ही अपना सब्र खो देंगे। यहां संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे अन्य प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं, जो टीम इंडिया में मजबूती से अपना दावा पेश कर रहे हैं।

    टेस्ट में टेक्निकली पंत से ज्यादा मजबूत हैं साहा
    सैमसन ने तो हाल ही में भारत A के लिए खेलते हुए साउथ अफ्रीका A के खिलाप 48 बॉल में 91 रन की पारी खेलकर खुद को साबित किया है। विकेटकीपिंग पंत का मजबूत पक्ष भी नहीं है। ऐसे में क्या टेस्ट टीम में ऋद्धिमान साहा के होते हुए पंत अपनी जगह बचा पाएंगे। विकेटकीपिंग में पंत की अपेक्षा साहा टेक्निकली बहुत शानदार कीपर है?

    पंत पर डाला जा रहा है अतिरिक्त दबाव: अजय जडेजा
    इस बीच ऋषभ पंत को थोड़ी सी राहत अजय जडेजा और प्रवीण आमरे के इन शब्दों से मिल सकती है। हमारे सहयोगी क्रिकबज से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा, ‘पंत पर इन दिनों बहुत ज्यादा दबाव डाला जा रहा है। बुधवार को जब वह आउट हुए तो उनका चेहरा देखकर आप यह महसूस कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि वह एक ही दिन में टीम इंडिया में आ गए हैं। उन्होंने अंडर 19, रणजी ट्रोफी में खेलकर खुद को साबित किया है। रणजी ट्रोफी में उनके नाम तिहरा शतक है, और इसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी शानदार खेल दिखाया है। उनके खेलने का खुद का एक तरीका है।’

    पंत को स्वभाविक खेल खेलने से रोकना कर रहा कन्फ्यूज
    जडेजा ने कहा, ‘पंत को उनका स्वभाविक खेल खेलने से रोकना उन्हें कन्फ्यूज ही करेगा। अब आप उन्हें कह रहे हैं कि ‘समझदारी’ से खेलों। इससे उनके दिमाग में यह ख्याल बैठ गया है कि उन्हें रक्षात्मक ढंग से गेंद खेलनी है, लेकिन बॉल को हिट भी करना होता है। अगर वह अपना स्वभाविक खेल खेलेंगे तो वह रन बना पाएंगे। यही अंतर है।’

    पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से सीख लें कोहली-शास्त्री
    हमारे सहयोगी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा, ‘शास्त्री और कोहली को पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से कुछ सीख लेनी चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले साल में वह अच्छा नहीं कर पाए थे। लेकिन अगले साल में वह एक अलग ही बल्लेबाज नजर आए। खिलाड़ी को विकसित होने में समय लगता है।’

     

  • CHINA OPEN 2019: अंतिम-8 में प्रणीत, पीवी सिंधु और पी कश्यप बाहर

    [object Promise]

    हाल ही में विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में हार कर बाहर हो गईं। वहीं पुरुष एकल वर्ग में पारूपल्ली कश्यप को भी हार मिली है, लेकिन बी साई प्रणीत ने अपना दूसरे दौर का मुकाबला जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल में भारत को हार मिली है। चीन को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने कड़े मुकाबले में 12-21, 21-13, 21-19 से मात दी। यह मैच 58 मिनट तक चला।

    पीवी सिंधु दूसरे दौर में पोर्नपावी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर 
    पहला गेम सिंधु ने आसानी से अपने नाम किया लेकिन बाकी के दो गेमों में पांचवीं सीड सिंधु थाईलैंड की खिलाड़ी के सामने प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं। क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी का सामना चीन की चेन यु फेई से होगा। चेन ने दक्षिण कोरिया की एन से यंग को 2०-22, 21-17, 21-15 से मात दे अंतिम-8 में जगह बनाई। सिंधु की हार के साथ ही इस टूनार्मेंट में महिला एकल वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। सायना नेहवाल को पहली दौर में हार का सामना करना पड़ा था। पुरुष एकल वर्ग में प्रणीत ने दूसरे दौर के मैच में चीन के लु गुयांग जू को 21-19, 21-19 से मात दी। यह मैच 48 मिनट तक चला।

    क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई खिलाड़ी से भिड़ेंगे प्रणीत 
    क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के एंथोनी सिनसुका गिनटिंग से होगा। गिनटिंग ने भारत के ही पारुपल्ली कश्यप को मात दे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गिनटिंग ने कड़े मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 23-21, 15-21, 21-12 से हराया। यह मैच एक घंटे 10 मिनट तक चला। कश्यप पहले गेम में 5-8 से पीछे थे। उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया। यहां से दोनों खिलाड़ियों के बीच में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई लेकिन गिनटिंग पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे गेम में कश्यप ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर मुकाबले को तीसरे गेम में पहुंचा दिया जहां भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशियाई खिलाड़ी के सामने टिक नहीं पाए।

    मिक्स डबल्स और डबल्स में भारत की चुनौती समाप्त
    महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयाका ताकाहाशी की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 21-17 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल में अश्विनी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी भी हार मिली। जापान के युकी कानेको और मिसाकी माटसुटोमो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-11, 16-21, 21-12 से हराया। इससे पहले, सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में जापान के ताकेशी कामुरा और किएगो सोनोडा की जोड़ी ,से 21-19, 21-18 से मात खा कर बाहर हो गई।