Category: sports

  • देखिए आंकड़े, कौन है बेस्ट टेस्ट में? राहुल vs रोहित:

    [object Promise]

    रोहित शर्मा ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान को अब टेस्ट क्रिकेट में भी मौका दिए जाने की वकालत की जाने लगी है। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का कहना है कि रोहित को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। गांगुली का कहना है कि रोहित चूंकि खेल के बाकी प्रारूपों में भी यह भूमिका निभाते हैं इसलिए लाल गेंद से भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    केएल राहुल के इस फॉर्मेट में खराब फॉर्म ने रोहित का दावा और मजबूत किया है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी मंगलवार को इशारा किया रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में आजमाया जा सकता है।

    रोहित शर्मा ने अभी तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1585 रन बनाए हैं। रोहित ने अपने टेस्ट करियर में तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 36 टेस्ट मैचों की 60 पारियों में 2006 रन बनाए हैं। राहुल के नाम पांच शतक और 11 अर्धशतक हैं।

    हालांकि उनका हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। बीती 12 पारियों में से ह एक बार भी पचास का आकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 17.72 का रहा है। इन 12 पारियों में उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 95 रन बनाए हैं।

  • मुझे मिल गया बड़ा सबक,धोनी वाली फोटो पर बोले विराट

    [object Promise]

    अभी कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद मीडिया में एक अलग ही बहस शुरू हो गई थी। लोगों ने इसे धोनी के संन्यास से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। हालांकि विराट कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी एक तस्वीर न्यूज बन जाएगी।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने टीम के बारे में संयोजन के बारे में भी बात की। कोहली ने कहा, ‘स्पिन हमारी लंबे समय से ताकत रही है। माइंडसेट सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप किसी भी फॉर्मेंट को हल्के में नहीं ले सकते। हर गेम और हर फॉर्मेट को मैं 120 पर्सेंट परफॉर्सेंट देने की कोशिश करता हूं।’

    “धोनी की फोटो शेयर करते समय मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर पर बैठे-बैठे फोटो शेयर कर डाली और वह न्यूज बन गई। मेरे लिए यह सबक है। जैसे मैं सोचता हूं, वैसे दुनिया नहीं सोचती। मेरा मन था कि बस मैं एक पोस्ट शेयर करूं। लोगों ने उसे दूसरी ही जगह पहुंचा दिया, जो बिल्कुल सच नहीं है।”-विराट कोहली



    कोहली ने कहा कि हम दुनिया की ऐसी टीम हैं, जिसके पास हर तरह का कॉम्बिनेशन है। हम कोशिश करेंगे कि हमारे पास बेहतर टीम हो और मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ उतरें। अगले कुछ सालों में इंटरनैशनल इवेंट्स भी हैं। उनके मुताबिक ही सोचना होगा।

    धोनी की पिक को लेकर विराट कोहली ने कहा, ‘मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर में बैठे एक तस्वीर डाली और फिर न्यूज बन गई। यह मेरे लिए एक सीख है कि मैं जो सोचता हूं, लोग उससे अलग सोचते हैं। लोगों ने उसे ऐसी जगह पहुंचा दिया, जो सच नहीं है। उस गेम के बारे में मैंने कभी कुछ नहीं कहा था, इसलिए कुछ कहा था।’

    दो से तीन सीरीज ऐसी हैं, जहां हम देख सकते हैं कि कौन किस तरह से परफॉर्मेंस दे सकता है और दे पाता है। बहुत अच्छा लगता है यदि नए लोग आकर परफॉर्म करते हैं।

    क्या था मामला
    कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट किया था। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 के मैच का फोटो था। भारत के लिए यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि धोनी ने इस मैच में मुझे ऐसा दौड़ाया जैसे कि यह कोई फिटनेस टेस्ट हो। कोहली ने इस मैच में 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं धोनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

    एमएसके प्रसाद ने किया था इंकार
    टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने उन खबरों को गलत बताया था। गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय प्रसाद ने यह बात कही थी। प्रसाद ने मीडिया में उठ रहीं अटकलों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था, ‘एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोई अपडेट नहीं है। मीडिया में आ रही खबरें गलत हैं।’

  • करियर के दूसरे चैलेंजर फाइनल में सुमित नागल, नीदरलैंड के टेलोन से मुकाबला

    [object Promise]

    भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल बोस्निया चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। छठी सीड सुमित ने स्लोवाकिया के फिलिप होरांस्की को 7-6, 6-2 से हराया। सुमित ने पांचवीं सीड फिलिप को एक घंटे 44 मिनट में मात दी। सुमित दूसरी बार किसी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। फाइनल में उनका सामना नीदरलैंड के टेलोन ग्रेकस्पूर से होगा।

    वहीं, टॉप सीड प्रजनेश गुणेश्वरन को शंघाई चैलेंजर के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रजनेश को चौथी सीड जापान के यासुताका उचियामा ने सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया। प्रजनेश 95 मिनट में यह मुकाबला हार गए।

  • वियतनाम ओपन:चीनी खिलाड़ी को हराकर सौरभ वर्मा ने फाइनल में खिताब जीता

    [object Promise]

    वियतनाम ओपन में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने पुरूषों के एकल वर्ग के फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन फेई जियांग को 21-12, 17-21 और 21-14 से हराया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को हराकर वियतनाम ओपन का खिताब अपने नाम किया।

    मौजूदा चैम्पियन सौरभ ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के मिनोरू कोगा को 22-20, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    इन दोनों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी और दोनों ही मौकों पर सौरभ विजयी रहे हैं। सौरभ ने इससे पहले कोगा को इसी साल स्लोवेनिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हराया था।

    जियांग के खिलाफ सौरव को जीत हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आयी क्योंकि जियांग दुनिया के 68वें नम्बर के खिलाड़ी हैं जबकि सौरभ 38वें नम्बर के। हालांकि इन दोंने खिलाड़ियों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला।

    इन दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला था। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सौरभ की जीत हुई है। सौरभ ने जियांग को इस साल हैदराबाद ओपन और कोरिया ओपन में हराया था।

     

  • 24 घंटे में दिल्ली पहुंचकर दें ट्रायल-SAI का जिम्नास्टों के लिए ‘तुगलकी’ फरमान

    [object Promise]

    भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने एक फरमान से देश भर के जिम्नास्टों को परेशानी में डाल दिया है। साई ने बीते शनिवार की रात को एक पत्र जारी करके कहा है कि वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप्स (WAGC) में हिस्सा लेने के इच्छुक जिम्नास्ट सोमवार को दिल्ली में ट्रायल देने पहुंचे। दरअसल, भारत को 4 से 13 अक्टूबर के बीच चैंपियनशिप्स में हिस्सा लेना है।

    शनिवार रात जारी किया पत्र, सोमवार सुबह पहुंचों दिल्ली
    खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (FIG) को पत्र लिखकर भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्षता वाली समिति को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम चुनने की अनुमति देने की मांग की थी। मंत्रालय को अनुमति कब मिली, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, ट्रायल के लिए लेटर शनिवार रात को जारी किया गया। गौरतलब है कि जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को सरकार ने बैन कर रखा है।

    एक दिन में दिल्ली कैसे पहुंचेंगे जिम्नास्ट
    एक सीनियर जिम्नास्ट ने बताया, ‘मुझे रात को नौ बजे लेटर मिला कि सोमवार सुबह आठ बजे ट्रायल के लिए आना है। लेटर देखते ही मैं हैरान रह गया। मैं लाख कोशिशों के बावजूद ट्रेन से निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकता। फ्लाइट का टिकट अफोर्ड कर पाना मुश्किल है। मैं अपनी बात राज्य अधिकारियों के पास भी नहीं रख सकता क्योंकि अगले दिन रविवार था और ऑफिसों में छुट्टी थी। ऐसे में मैं इस ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।’

    अधिकारी का अटपटा जवाब
    इस पूरे मामले में जब साई की रिजनल डायरेक्टर राधिका श्रीमन से पूछा गया तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, ‘जो भी फैसला हुआ है वह ऊपर लेवल पर लिया गया है। हमें 16 तारीख तक हर हाल में टीम की लिस्ट भेजनी थी इसलिए हमने 15 तारीख का समय निर्धारित किया।’ उनसे जब पूछा गया कि अगर समय इतना कम था तो फिर खिलाड़ियों को फ्लाइट की सुविधा क्यों नहीं दी गई। इस पर उन्होंने कहा, ‘अच्छा यह नहीं होता कि मैं खुद ही ट्रायल दे देती।’

  • सजा दे बोर्ड बॉयकॉट करने वाले प्लेयर्स को- बोले जावेद मियांदाद

    [object Promise]

    श्रीलंका के कुछ सीनियर क्रिकेटर्स द्वारा पाकिस्तान दौरे पर से जाने से इनकार करना पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को रास नहीं आया है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वह अपने उन खिलाड़ियों पर कुछ जुर्माना लगा दे, जिन्होंने पाकिस्तान टूर करने से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने पाक टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी है कि कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के यहां नहीं आने से पाक खिलाड़ियों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

    श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के मियांदाद ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को सलाह दी कि वह अपनी आगामी सीरीज पर पूरी तरह फोकस करें और सीरीज में पूरा दमखम दिखाएं। पाक खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए यह मुद्दा नहीं होना चाहिए श्रीलंका का कौन सा खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं आ रहा है। उन्हें बस अपनी बेस्ट परफॉरमेंस पर ध्यान देना चाहिए।

    इंटरनैशनल मैच हो प्लेयर्स की पहली प्राथमिकता: मियांदाद
    पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने मियांदाद के हवाले से लिखा, ‘खिलाड़ियों के लिए इंटरनैशनल मैच पहली प्राथमिकता होने चाहिए और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है।’

    श्रीलंका का पाक दौरा- 27 सितंबर से 9 अक्टूबर
    श्रीलंका के टी20 इंटरनैशनल कैप्टन लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिमुथ करुणारत्ने के नाम उन 10 खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे से खुद को बाहर कर लिया। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

    ये हैं बॉयकॉट करने वाले खिलाड़ी
    इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज के अलावा, निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

  • जानिए बर्थडे बॉय अश्विन के क्रिकेट करियर के बारे में…

    [object Promise]

    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल आर. अश्विन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर, 1986 को चेन्नै में जन्मा यह फिरकी गेंदबाज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की अपनी घूमती गेंदों पर नच चुका है। नवंबर, 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत करने वाले अश्विन मौजूदा दौर के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हैं, जो कैरम बॉल कर सकते हैं। आइए, जानें रविचंद्रन अश्विन से जुड़े कुछ चुनिंदा रेकॉर्ड्स और फैक्ट्स के बारे में…

    ​सबसे आगे हैं अश्विन

    आर. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 250 और 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि सबसे कम मैचों में 50, 100, 150, 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में वह सबसे आगे हैं। अश्विन ने 250 विकेट 45 टेस्ट में लिया, जबकि 300वां विकेट अपने 54वें मैच में लिया। ये दोनों वर्ल्ड रेकॉर्ड है। दूसरी ओर, उन्होंने अपना 50वां टेस्ट विकेट 9वें टेस्ट मे लिया। 100वां टेस्ट विकेट 18वें टेस्ट में उनके नाम हुआ और 150वां टेस्ट विकेट 29वें टेस्ट मैच में, जबकि 37वें टेस्ट में उन्होंने विकेटों की डबल सेंचुरी पूरी की।

    दिग्गजों के साथ है नाम

    अश्विन सबसे तेजी से टेस्ट में 50 टेस्ट विकेट और 500 रन बनाने के मामले में वह इयान बॉथम और जैक ग्रेगरी जैसे दिग्गजों के बराबर खड़े हैं। इन सभी ने 11वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया।

    अश्विन की बल्लेबाजी

    अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में चार शतक और 11 अर्धशतकों के साथ कुल 2361 रन हैं। उन्होंने 65 मैचों में 29.14 की औसत से ये रन बनाए हैं। जहां तक वनडे क्रिकेट की बात है तो 111 मैचों में अश्विन ने 675 रन बनाए हैं और 150 विकेट झटके हैं।

    फिरकी का कमाल

    अपनी फिरकी के जाल में अश्विन कने दुनियाभर के बल्लेबाजों को छकाया है। अश्विन ने 65 टेस्ट मैचों में कुल 342 विकेट लिए हैं। पारी में पांच विकेट का कारनामा वह 26 बार कर चुके हैं वहीं मैच में 10 विकेट उन्होंने 7 बार लिए हैं। वनडे में अश्विन ने 150 विकेट लिए हैं।

    सलामी बल्लेबाज से शुरुआत

    अश्विन न केवल गेंद से भारत के लिए उपयोगी साबित होते हैं बल्कि साथ ही साथ लोअर ऑर्डर में वह शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं। इसके पीछे भी एक वजह है। क्रिकेट की शुरुआत में वह सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे। करियर की शुरुआत में ही नई गेंद का सामना करने से उनकी तकनीक काफी मजबूत हो गई है।

    2014 में बने अर्जुन

    अश्विन को 2014 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही 2012-13 में उन्हें बीसीसीआई ने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के खिताब से भी नवाजा। 2016 में उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना गया।

    चोट ने किया बैटिंग को प्रभावित

    युवावस्था में गहीर चोट के कारण ही अश्विन ने बल्लेबाजी की ओर ध्यान देना कम कर दिया। 14 वर्ष की उम्र में उनके पेल्विक एरिया में चोट लगी थी। इसी वजह से वह दो महीने तक बिस्तर पर रहे। इसी के चलते उन्होंने बल्लेबाजी की जगह गेंदबाजी पर ध्यान देना शुरू किया।

    पढ़ाई को लेकर सख्त थे माता-पिता

    पढ़ाई पर ध्यान अश्विन की मां चित्रा उनकी पढ़ाई को लेकर बहुत सख्त थीं। माता-पिता दोनों ने अश्विन को क्रिकेट खेलने से नहीं रोका पर पढ़ाई को लेकर उनका रुख साफ था कि उसे नजरअंदाज नहीं करना है। एक इंटरव्यू में अश्विन की मां ने कहा भी था- पढ़ाई को लेकर हमने कभी समझौता नहीं किया और अश्विन ने भी परिपक्वता दिखाई और इस फैसले को स्वीकार किया। एजुकेशन की बात करें तो अश्विन ने इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी-टेक किया है।

    दोस्त से शादी

    अश्विन ने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से 2011 में शादी की। इस कपल को दो बेटियां हैं, जिनका नाम अकिरा और आध्या है। अकिरा की जन्म जुलाई, 2015 में हुआ, जबकि आध्या दिसंबर 2016 में पैदा हुईं।

  • कोपा डेल रे फाइनल के बाद पहली बार बार्सिलोना के लिए खेलेंगे लियोनेल मेसी

    [object Promise]

    महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी को आज यूरोपीय चैंपियंस लीग में जर्मन क्लब बोरुशिया डॉर्टमंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए एफसी बार्सिलोना की टीम में शामिल किया गया है। मेसी पिछले सीजन वेलेंसिया के खिलाफ हुए कोपा डेल रे फाइनल के बाद पहली बार बार्सिलोना के लिए खेलेंगे। उन्हें प्रशिक्षण सत्र में चोट लगी थी जिसके कारण वह 46 दिनों तक मैदान से बाहर रहे थे।

    मेसी ने सोमवार की सुबह टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया जिसके बाद बार्सिलोना के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मैदान पर वापसी करने की अनुमति दे दी। वह बिना किसी समस्या लगातार दो सत्रों की बाधा पार करने में कामयाब रहे।
    उन्हें टीम में शामिल किया गया है, लेकिन डॉर्टमंड के खिलाफ उनके शुरुआती 11 खिलाड़ियों में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। शनिवार रात स्पेनिश लीग (ला-लीगा) में ग्रेनेडा के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उन्हें शुरुआती-11 खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है।

  • स्मिथ और विराट की तुलना पर सौरभ गांगुली ने कहा….

    [object Promise]

    पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि वह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जबकि स्मिथ का रेकॉर्ड खुद बोलता है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने एशेज सीरीज-2019 में 110 के औसत से पांच मैचों की सात पारियों में 774 रन बनाए हैं। स्मिथ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

    तुलना पर ये बोले गांगुलीदोनों की तुलना पर गांगुली ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह वह सवाल हैं, जिनका जवाब नहीं दिया जा सकता। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए हम इससे खुश हैं।’ स्मिथ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘उनका रेकॉर्ड खुद बोलता है। 26 टेस्ट शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड है।’

    धोनी अब भी महत्वपूर्ण
    गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं। वह (धोनी) महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें।’

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत मजबूत
    गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है। उन्होंने कहा, ‘भारत प्रबल दावेदार है। घर में भारत एक खतरनाक टीम है और उसे हराना बहुत मुश्किल है। यह कई वर्षों से चली आ रही है।’

  • विवादों में घिरी तमिलनाडु प्रीमियर लीग, जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

    [object Promise]

    आईपीएल की तर्ज पर तमिलनाडु में राज्य स्तर पर शुरू की गई टी20 क्रिकेट लीग अचानक विवादों में घिर गई है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) की एक टीम के मालिक और पूर्व क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर के सूइसाइड के बाद हो रही पुलिस की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि सट्टेबाजों ने TNPL की एक टीम को ही अपने नियंत्रण में ले लिया था। पिछले महीने फाइनल के दिन ही चंद्रशेखर ने आत्महत्या कर ली थी।

    सोमवार को जब पुलिस ने इस केस में सट्टेबाजी का शक जताया तो भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर सट्टेबाजी का जिन बाहर आ गया। चंद्रशेखर के केस की जांच कर रही पुलिस ने जो शुरुआती रिपोर्ट पेश की है, उसके मुताबिक कई बुकीज ने इस लीग की एक टीम पर अपना नियंत्रण बना रखा था।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीबी के करीबी मित्रों और क्रिकेटर्स से बातचीत के आधार पुलिस ने जो सूचनाएं एकत्रित की हैं, उससे साफ है कि इस लीग में बैटिंग रैकिट (फिक्सिंग गुट) सक्रिय है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वैसे तो ये सभी इस केस से सीधे नहीं जुड़े हैं, लेकिन हमने कुछ अहम तथ्यों को रिकॉर्ड किया है और मुंबई व दिल्ली में अपने साथियों (पुलिस) के साथ साझा किए हैं।’

    तमिलनाडु पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन (TNCA) के अधिकारियों को इस सट्टेबाजी घोटाले से संबंधित कई गुमनाम पत्र मिले थे। इसके बाद बीसीसीआई की ऐंटी करप्शन यूनिट ने इस मुद्दे पर शुरुआती जांच बिठाई थी। एक अधिकारी ने बताया, ‘यहां कुछ करीबी वॉट्सऐप ग्रुप में कुछ लोगों के नाम बार-बार शेयर हो रहे थे, जिसके बाद हमने इस प्रकरण पर ध्यान देना शुरू किया।’

    ऐंटी करप्शन यूनिट के एक अधिकारी अजीत सिंह ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘हमने इस लीग के कुछ खिलाड़ियों से पूछताछ भी की है, हालांकि अभी तक किसी भी टीम मालिक से पूछताछ नहीं की गई है। जिन खिलाड़ियों से यह पूछताछ की गई है उन्होंने हमें इस सिलसिले में शिकायत दी थी। जो सूचनाएं उन्होंने हमें दी है उनके आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह कौन लोग हैं, जो खिलाड़ियों से इस संबंध में संपर्क साध रहे थे।’
    अजीत सिंह ने आगे कहा, ‘इसका कतई यह अर्थ नहीं है कि जिन खिलाड़ियों ने हमें इसकी जानकारी दी है, हम उनके खिलाफ ही जांच कर रहे हैं।’ टीएनपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पीएस रमन ने बताया कि यह लीग खेली जा रही थी, उस दौरान उनके पास इस तरह के व्यवहार को लेकर शिकायतें आई थीं। शिकायत मिलते ही हमने तुरंत ही तीन सदस्यों वाली कमिटी गठित की। इस कमिटी के सदस्यों में एक पुलिस अधिकारी और सीनियर ऐडवोकेट भी हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले सप्ताह तक यह कमिटी हमें अपनी जांच सौंप देगी।

    टीएनपीएल के एक अन्य सीनियर अधिकारी ने बताया कि जब 2016 में इस लीग की शुरुआत की गई थी, तब भी हमें फिक्सिंग को लेकर शिकायतें मिलीं थी। उस वक्त भी हमने इस तरह की घटनाओं से बचने के पर्याप्त इंतजाम किए थे।