Category: sports

  • महिला क्रिकेट: भारत ने इंग्लैंड को हराया 7 विकेट से धोया

    [object Promise]

    मुंबई । झूलन गोस्वामी ( 4 विकेट) और शिखा पांडे (4 विकेट के बाद स्मृति मंधाना (63) तथा कप्तान मिताली राज (नाबाद 47) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 43.3 ओवरों में 161 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था। मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को 41.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    मंधाना ने 74 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. मंधाना इस मैच में जेम्मिाह रोड्रिगेज के साथ पारी की शुरुआत करने आई थीं लेकिन रोड्रिगेज दूसरे ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गईं. मंधाना को यहां से पूनम राउत का साथ मिला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।

    जॉर्जिया एल्विस ने पूनम का पारी का अंत किया। उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए. मंधाना को फिर कप्तान मिताली का साथ मिला. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 140 तक पहुंचा दिया. यहा मंधाना पवेलियन लौट लीं. मिताली के साथ दीप्ति शर्मा छह रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला ले गईं. मिताली ने 69 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके मारे।

    इससे पहले, झूलन और शिखा ने इंग्लैंड की बल्लेबाजों को रन नहीं करने दिए. मेजबान टीम की सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं. उसके लिए सबसे ज्यादा 85 रन नताली स्काइवर ने बनाए जिसके लिए उन्होंने 109 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। लॉरेन विनफील्ड ने 28 रन बनाए तो वहीं टेम्या बाएयूमोंट ने 20 रनों की पारी खेली. भारत के लिए झूलन और शिखा के अलावा पूनम यादव ने दो विकेट लिए।

  • टीम इंडिया का शंखनाद, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी पटखनी

    [object Promise]

    टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से केदार जाधव और एमएस धोनी के बीच 141 रन की अटूट साझेदारी हुई।

    इस मुकाबले में धोनी ने 68 गेंदों में अपने वन-डे करियर का 71वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। वहीं, केदार जाधव ने 67 गेंदों में फिफ्टी जमाई। 87 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 81 रन की नाबाद पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया।

    ऑस्ट्रेलिया के 237 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कोल्टर नाइल ने धवन को मैक्सवेल के हाथों झिलवाया। अपनी पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे शिखर का फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब होगा। यहां से कप्तान विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि दूसरे विकेट के लिए 76 रन भी जोड़े।

    भारत आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, तभी स्पिनर एडम जंपा ने एकबार फिर विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई एक भारी अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। मगर ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लेने में कोई देरी नहीं की। फैसला भारत के खिलाफ गया और 45 गेंद में 44 रन बनाने के बाद विराट को लौटना पड़ा। यह पिछले तीन मैच में दूसरा मौका था जब विराट को जंपा ने आउट किया।

    इसके बाद 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नाथन कोल्टर नाइल ने रोहित को कंगारू कप्तान आरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 66 गेंदों में पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने रायुडू के साथ मिलकर 15 रन की साझेदारी की। 23.3 में जंपा ने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। उन्होंने रायुडू (13) को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा और नाथन कोल्टर नाइल ने 2-2 विकेट झटके।

    इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर्स में सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कंगारुओं को हावी नहीं होने दिया।

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए तो ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी (10 ओवर्स में 44 रन), जसप्रीत बुमराह (10 ओवर में 60 रन) और ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव (10 ओवर में 46 रन) ने 2-2 विकेट चटकाए। केदार जाधव के खाते में 1 विकेट आया।

    एक समय ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद कम स्कोर पर सिमटते नजर आ रही थी। मगर सातवें विकेट के लिए एलेक्स कैरी (36*) और कोल्टर नाइल (28*) के बीच 62 रन की साझेदारी ने उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। जब बुमराह ने विपक्षी कप्तान आरोन फिंच को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही बिना खाता खोले लौटा दिया। सटीक लाइन पर पड़ी जसप्रीत बुमराह की एक गुडलेंथ गेंद पर आरोन फिंच गच्चा खा गए। उनके बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए गेंद विकेट के पीछे एमएस धोनी के दस्तानों में समां गई।

    दूसरे ओवर में ही लगे इस झटके के बाद बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने जबरदस्त खेल दिखाया। उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन की शानदार साझेदारी की।

    इस साझेदारी को तोड़ने के लिए विराट ने अपने सभी गेंदबाजों को आजमा लिया, लेकिन सफलता 21वें ओवर में केदार जाधव को मिली। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे इस खिलाड़ी को विराट कोहली ने शॉट मिड विकेट पर लपका। आउट होने से पहले उन्होंने 6 चौके की मदद से 53 गेंदों में 37 रन बनाए।

    इसके दो ओवर बाद ही उस्मान ख्वाजा भी आउट हो गए। कुलदीप यादव की एक लेंथ बॉल को मिडविकेट क्षेत्र में मारने के प्रयास में वे विजय शंकर द्वारा लपके गए। इसे कुलदीप यादव की जगह विजय शंकर का कैच कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शंकर ने दौड़ते हुए बाउंड्री पर एक दर्शनीय कैच लिया। आउट होने से पहले ख्वाजा ने 76 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

    24वें ओवर में चौथा विकेट गिरने के बाद 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव की ललचाती हुई गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वे पूरी तरह चूक गए। इसके बाद विकेट के पीछे मुस्तैद धोनी ने उन्हें स्टंपिंग करने में कोई सुस्ती नहीं दिखाई।

    इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई के लिए मोहम्मद शमी कहर बनकर टूट पड़े। पहले उन्होंने 37.5 ओवर में डेब्यूटेंट एश्टन टर्नर (21) को क्लीन बोल्ड किया तो फिर इसके बाद अपने अगले ही ओवर में खतरनाकर फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (40) की भी गिल्लियां बिखेर दी।

  • राजस्थान रॉयल्स की कमान फिर मिली अजिंक्य रहाणे को

    [object Promise]

    नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर अपना कप्तान बदल दिया है. स्टीव स्मिथ के वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया।

    रहाणे शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान टीम की कमान संभालेंगे. रहाणे को आईपीएल 2019 के बीच में से राजस्थान टीम की कप्तानी से हटाया गया था जब यह टीम 8 में से 6 मैच हारी थी।

    रहाणे की जगह स्मिथ को कप्तान बनाया गया था. स्मिथ के नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ था और टीम 3 मैच जीतने में सफल हुई थी. इस वजह से टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

    स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के शिविर में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

    राजस्थान रॉयल्स टीम के क्रिकेट प्रमुख जुबीन भरूचा ने कहा, स्मिथ की स्वदेश वापसी के बाद हमने रहाणे से टीम की कमान संभालने को कहा और उन्हें सच्चे खिलाड़ी के रूप में यह जिम्मेदारी स्वीकारने के लिए रजामंदी प्रदान की।

  • महिला टी-20 चैलेंज : मिताली राज ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग

    [object Promise]

    जयपुर । मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी ने बुधवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज के मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स ने अपने पहले मैच में सुपरनोवाज को दो रन से मात दी थी ।

    टीमें- वेलोसिटी- मिताली राज (कप्तान), डेनियल व्याट, वेद कृष्णामूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), हायले मैथ्यूज, एमिला केर, एकता बिष्ट, कोमल जांजड़, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, सुश्री प्रधान ।

    ट्रेलब्लेजर्स- स्मृति मंधाना (कप्तान), सुजी बेट्स, हर्लिन देयोल, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, डयलाना हेमलता, स्टेफनी टेलर, रीव कल्पना (विकेटकीपर), शाकिरा सेलमान, सोफी एक्केलेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़ ।

  • आज से शुरू होगा महिला टी-20 चैलेंज सीरीज, तीन वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स टीमें लेंगी हिस्सा

    [object Promise]

    जयपुर । आइपीएल (IPL) के ग्रुप चरण के बाद सोमवार से बीसीसीआइ की महिला टी-20 चैलेंज सीरीज शुरू हो रही है। तीन टीमों वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रैबलेजर्स के बीच चार मैच खेले जाएंगे। सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर और ट्रैबलेजर्स की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में हैं, जबकि वेलोसिटी का नेतृत्व अनुभवी मिताली राज कर रही हैं।

    टूर्नामेंट के पहले मैच में सेामवार को सुपरनोवा का सामना ट्रैबलेजर्स से होगा। वहीं, दूसरे मैच में आठ मई को ट्रैबलेजर्स का सामना वेलोसिटी से और नौ मई को होने वाले तीसरे मैच में सुपरनोवा का सामना वेलोसिटी से होगा।

    तीनों टीमों में कई विदेशी स्टार खिलाड़ी भी होंगी जिसमें इंग्लैंड की नताली स्किवर, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शामिल हैं।

    ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसी पैरी और एलिसा हीली को भी हिस्सा लेना था, लेकिन उन्हें अपने बोर्ड से अनुमति नहीं मिली।मंधाना की टीम से जम्मू-कश्मीर की जासिया अख्तर खेल सकती हैं।

    पिछले साल भी आइपीएल फाइनल से पहले एक प्रदर्शनी मैच हरमनजीत और मंधाना की टीमों के बीच खेला गया था जिसका निर्णय मैच की अंतिम गेंद पर हुआ था। [ Source PTI]

  • सुपरनोवाज ने फाइनल में वेलोसिटी को अंतिम गेंद पर दी मात

    [object Promise]

    जयपुर।  सुपरनोवाज ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए भारत की पहली महिला क्रिकेट लीग महिला टी20 चैलेंज में आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक फाइनल में वेलोसिटी को चार विकेट से मात दे लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। मिताली की कप्तानी वाली वेलोसिटी ने मुश्किल से सुपरनोवाज के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा था।

    सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन वह आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। लिया तहुहु (नाबाद 2) और राधा यादव (नाबाद 10) ने बाकी की चार गेंदों पर जरूरी सात रन बना अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। मध्य के ओवरों में गिरते विकेट के सिलसिले के बीच हरमनप्रीत ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

    कम स्कोर का बचाव करने उतरी वेलोसिटी को एकता बिष्ट और सुषमा वर्मा की जुगलबंदी ने पहली सफलता दिलाई। सुपरनोवाज का कुल स्कोर नौ रन ही था तभी सलामी बल्लेबाज प्रिया पुनिया और चामारी अटापट्टू के बीच रन लेने को लेकर गलत फहमी हुई और अटापट्टू को विकेट देकर इसका भुगतान करना पड़ा। वह सिर्फ दो रन ही बना सकीं। यहां से प्रिया और जेम्मिाह रोड्रिगेज ने टीम को संभालते हुए टीम का स्कोर 53 रनों तक पहुंचाया। बल्ले से कमाल दिखा चुकी एमेलिया केर ने रोड्रिगेज को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। यहां से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 53 के कुल योग पर ही देविका वेदया ने प्रिया की 31 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से खेली गई 29 रनों की पारी का अंत किया। जहांआरा आलम ने पहले नताली स्काइवर (2) और फिर सोफी डेविने (3) के विकेट लेकर सुपरनोवाज का स्कोर पांच विकेट पर 64 रन कर दिया।

    कप्तान हरमनप्रीत कौर हालांकि एक छोर पर खड़ी हुई थीं। हरमनप्रीत अपना खेल खेल रही थीं और इसमें उन्हें लिया तहुहु का साथ मिला। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम को खिताबी जीत के करीब ला दिया। इसमें से सिर्फ दो रन ही तहुहु के थे बाकी सभी रन हरमनप्रीत ने बनाए थे। आखिरी ओर में सुपरनोवाज को सात रनों की जरूरत थी। हरमनप्रीत पहली गेंद पर रन नहीं ले पाई। दूसरी गेंद पर वह केर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मैथ्यूज के हाथों लपकी गईं। यहां सुपरनोवाज फंसती दिख रही थी लेकिन राधा यादव ने चार गेंद पर जरूरी रन बना अपनी टीम को जीत दिलाई।

    इससे पहले, वेलोसिटी सुषमा वर्मा (नाबाद 40) और केर (36) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 121 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सुपरनोवाज की गेंदबाजों ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही ठहराया। वेलोसिटी ने 37 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। विकेट के गिरने की शुरुआत हेले मैथ्यूज के साथ हुई जो पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले लिया तहुहु का शिकार हो गईं। उनके बाद डेनियल व्याट (0), शेफाली वर्मा (11), वेदा कृष्णामूर्ति (8) और मिताली राज (12) पवेलियन में बैठ गई थीं।

    टीम के 100 के पार जाने की भी उम्मीद नहीं लग रही थी लेकिन सुषमा, एमिला ने टीम को संभाला और न सिर्फ टीम का शतक पूरा किया बल्कि उसे एक लडऩे लायक स्कोर दिया। इस साझेदारी को 108 के कुल स्कोर पर पूनम यादव ने केर को आउट कर तोड़ा। केर ने 38 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 35 रन बनाए। आखिरी ओवर में सुषमा और शिखा पांडे ने मिलकर 13 रन जुटाए। सुषमा ने अपनी नाबाद पारी में 32 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा एक छक्का मारा। सुपरनोवाज के लिए लिया ने दो, अनुजा पाटिल, राधा यादव, सोफी डेविने, नताली स्काइवर, पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए।

  • 1 रन से हराकर मुंबई इंडियंस रेकॉर्ड चौथी बार चैंपियन

    [object Promise]

    हैदराबाद। ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक फाइनल में चेन्नै सुपर किंग्स को मात्र 1 रन से हराकर रेकॉर्ड चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां राजीव गांधी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इस खिताबी मुकाबले में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। इसके बाद चेन्नै टीम शेन वॉटसन (80) की उम्दा पारी के बावजूद 7 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

    150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नै टीम के लिए शेन वॉटसन ने 59 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के जड़े लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मैन ऑफ द मैच रहे मुंबई के पेसर जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा क्रुणाल पंड्या, पेसर लसिथ मलिंगा और राहुल चहर को 1-1 विकेट मिला। मुंबई टीम ने 2017 के बाद खिताब अपने नाम किया। वह इससे पहले 2013 और 2015 में भी चैंपियन बनी थी।

    वॉटसन एक छोर पर जमे रहे और उन्होंने 44 गेंदों पर चौके के साथ आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह भाग्यशाली रहे और 3 बार उनके कैच मुंबई के खिलाड़ियों से छूटे। वॉटसन उन्होंने पिछले सीजन के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

    शेन वॉटसन अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए और मैच यहीं से पलट गया। शार्दुल ठाकुर को अंतिम गेंद पर आउट कर लसिथ मलिंगा ने मुंबई को जीत दिला दी। वॉटसन ने ड्वेन ब्रावो (15) के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। ब्रावो को बुमराह की गेंद पर डि कॉक ने लपका।

    इस महामुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। सीएसके को चौथा आइपीएल खिताब जीतने के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन ये टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाए। इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन बनाने थे लेकिन मलिंगा ने अंतिम गेंद पर शर्दुल ठाकुर को LBW आउट करके अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

    इस मैच के लिए चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जबकि मुंबई की टीम ने अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया। जयंत यादव की जगह टीम में मिचेल मैक्लेघन को शामिल किया गया। चेन्नई ने धौनी की कप्तानी में वर्ष  2010, 2011 और 2018 में आइपीएल खिताब अपने नाम किया था जबकि रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते थे और एक बार फिर से इस टीम ने खिताब जीता।

  • भारत की उड़नपरी का बड़ा खुलासा: कहा-‘मैं समलैगिंक हूं’

    भारत की उड़नपरी का बड़ा खुलासा: कहा-‘मैं समलैगिंक हूं’

    नई दिल्ली । भारत की स्टार धावक और 100मीटर दौड़ में नैशनल रेकॉर्ड होल्डर दुती चंद ने अपने जीवनसाथी का खुलासा किया है। एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती ने कहा कि वह अपने शहर की ही एक महिला मित्र के साथ रिलेशनशिप में हैं। दुती ओडिशा के चाका गोपालपुर गांव से आती हैं और जाजपुर जिले में उनके माता-पिता बुनकर हैं। भारत की यह स्टार स्प्रिंटर 100 मीटर, 200 मीटर और 4100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेती हैं।

    दुती चंद ने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा करते हुए कहा, मैंने अपना हमसफर ढूंढ लिया है। दुती ने आगे कहा, श्मुझे लगता है कि हर किसी को यह आजादी होनी चाहिए कि जिसके साथ भी वह रहना चाहते हैं वह अपना पार्टनर चुन सके।

    23 साल की दुती दुनिया की उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से समलैंगिक रिश्ता स्वीकार किया है।

    इस 23 वर्षीय धावक ने कहा, मैंने हमेशा ही उन लोगों को सपॉर्ट किया है, जो समलैंगिक हैं। यह हर किसी कि व्यक्तिगत पसंद है। फिलहाल मेरा फोकस आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलिंपिक खेलों पर हैं लेकिन भविष्य में मैं उसके (अपनी साथी) के साथ सेटल होना चाहूंगी।

    हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही दुती ने कहाए ष्मेरे गांव की 19 साल की महिला से पिछले पांच साल से मेरा रिश्ता है। वह भुवनेश्वर के कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह मेरी रिश्तेदार हैं और मैं जब भी घर आती हूं तो उनके साथ समय बिताती हूं।

    वह मेरे लिए जीवन साथी की तरह हैं और भविष्य में हैं उनके साथ घर बसाना चाहती हूं। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल एतिहासिक फैसला सुनाते हुए आपसी सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक रिश्तों को गैर आपराधिक करार दिया था। लेकिन ऐसे लोगों के बीच विवाह अब भी भारत में वैध नहीं है।

  • विश्वकप के नये सिक्सर किंग बने गेल

    विश्वकप के नये सिक्सर किंग बने गेल

    नाटिंघम। वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल विश्वकप के नये सिक्सर किंग बन गये हैं। 39 साल के गेल ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को विंडीज़ की पारी के चौथे ओवर में हसन अली की गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया. गेल ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का विश्वकप में 37 छक्कों का रिकार्ड तोड़ दिया।

    गेल इन दो छक्कों के साथ विश्वकप के नये सिक्सर किंग बन गये. इस क्रम में डीविलियर्स के 37 छक्के, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 31 छक्के, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम के 29 छक्के, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के 28 छक्के और भारत के सचिन तेंदुलकर तथा श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 27 छक्के हैं।

  • शिखर धवन घायल, वल्र्ड कप में टीम इंडिया को झटका

    शिखर धवन घायल, वल्र्ड कप में टीम इंडिया को झटका

    लंदन । भारतीय टीम को विश्व कप में अपने शुरुआत के दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए शिखर धवन अब वर्ल्ड कप में संभवत नहीं खेल पाएंगे। धवन के स्कैन के बाद अंगूठे में फ्रैक्चर की बात सामने आई।

    डॉक्टरों की सलाह से उन्हें 3 हफ्ते आराम की सलाह दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। शिखर धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि केएल राहुल दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।

    आमतौर पर लेफ्ट और राइट हैंड बल्लेबाज के साथ ओपनिंग साझेदारी को आदर्श माना जाता है। ऐसी परिस्थिति में के एल राहुल से ओपनिंग कराने से टीम मैनेजमेंट इस वजह से हिचक सकती है।

    शिखर धवन घायल, वल्र्ड कप में टीम इंडिया को झटका

    हालांकि, लेफ्ट और राइट हैंड बल्लेबाजों से ओपनिंग कराने की आदर्श परिस्थिति को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर का नाम आगे चलने की बात कही जा रही है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी, लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली।

    धवन चोट की वजह से फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग की थी। भारतीय टीम के पास सलामी बल्लेबाज के तौर पर के एल राहुल का विकल्प है। राहुल ने कुछ मैचों में पहले भी ओपनिंग की है। धवन के स्थान पर टीम में किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

    सूत्रों के अनुसार, टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर का नाम आगे बढ़ाया गया है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत में से ही किसी को मौका मिल सकता है।