Category: sports

  • मिताली, हरमनप्रीत वनडे और टी20 की बनी रहेंगी कप्तान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय महिला वनडे और टी20 टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि खराब फॉर्म में चल रही वेदा कृष्णामूर्ति टीम से बाहर हैं। भारतीय टीम 24 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। 

    पिछले महीने टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत का यह पहला दौरा है। टी20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। डब्ल्यू वी रमन को मुख्य कोच बनाने के बाद भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया गया। गैरी क्रिस्टन कोच बनने की दौड़ में रमन से आगे थे लेकिन वह रॉयल चैलेंजस बेंगलूर आईपीएल टीम के कोच का पद छोड़ने को तैयार नहीं थे।

    बीसीसीआई ने 30 नवंबर को रमेश पोवार का कार्यकाल खत्म होने के बाद नये आवेदन बुलाये थे। मिताली ने शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में भाग लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रही हरमनप्रीत स्काइप के जरिये जुड़ी थी।

    चयन समिति की प्रमुख हेमलता काला ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी के सामने टीम का ऐलान किया। वेदा की जगह मोना मेशराम को वनडे टीम में शामिल किया गया। शिखा पांडे ने टी20 टीम में चोटिल पूजा वस्त्रकार की जगह ली। वहीं वेदा की जगह प्रिया पूनिया को लिया गया।

  • यह क्रिकेटर रंगेहाथ पकड़ा गया, गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था ये गलत काम

    [object Promise]

    अमूमन तो क्रिकेटरों का नाम आये दिन कई लडकियों के साथ जोड़ा जाता हैं लेकिन इस बार इस महान क्रिकेटर को एक अंजान लड़की को किस करते देखा गया हैं बता दें, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथन लियोन द्वारा पत्नी मेलिसा वॉर्निंग और दो बेटियों को धोखा देने का मामला सामने आया है.।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाथन लियोन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एक मॉडल को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस रिश्ते की जानकारी जब लियोन की पत्नी को लगी तो वह बेहद निराश हो गईं।

    30 वर्षीय लियोन की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. खास बात यह है कि लियोन की गर्लफ्रेंड को वाइव्स एंड गर्लफ्रेंड ने भी स्वीकार कर लिया है।

    सिडनी में खेले गए चैथे व अंतिम टेस्ट, जिसे पिंक टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है, के तीसरे दिन एमा की मुलाकात टीम के सदस्यों की गर्लफ्रेंड और पत्नियों से हुई, जिसमें टेस्ट कप्तान टिम पेन की पत्नी बॉनी पेन भी शामिल थीं।

    इसके अलावा पैट कमिंट की गर्लफ्रेंड बैकी बॉस्टन और मार्कस हैरिस की लाइफ पार्टनर कैट मैकाटीयर जैसे बड़े क्रिकेटरों की हमसफर भी शामिल थीं।

    नाथन लियोन की पहनी मेल वारिंग उनसे अलग हो चुकी हैं। दोनों की दो प्यारी बेटियां भी हैं। मेल पिछले साल दिसंबर में ही लायन से अलग हुई थीं जब उन्होंने एमा और लियोन की किस करते हुए एक तस्वीर देख ली थी।

  • ‘गंदी बात’ से नाराज़ हुई हार्दिक पांड्या से जिलेट कंपनी, करार खत्म करने किया ऐलान

    [object Promise]

    नई दिल्ली. कथित विवादित टिप्पणियों की कीमत हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को विश्व कप 2019 से बाहर होकर चुकानी पड़ सकती है. ऐसा इशारा प्रशासनिक समिति (CoA) की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी ने दिया है. दरअसल, शुक्रवार को डायना की सिफारिश के बाद ही पंड्या और राहुल को आगे किसी ऐक्शन से पहले तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इसकी सिफारिश करने से पहले इडुल्जी ने कानूनी सलाह ली थी.

    इन दोनों में सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी को अपने बयानों के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, वो हैं हार्दिक पांड्या. लगता है इस ऑलराउंडर से अब कंपनियों ने भी नाता तोड़ने का मन बना लिया है. मशहूर कंपनी जिलेट ने अब हार्दिक पांड्या से अपना करार खत्म करने का ऐलान कर दिया है.

    जिलेट के एक प्रवक्ता ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि, ‘हार्दिक पांड्या के ताजा बयान जिलेट के आदर्शों के खिलाफ हैं. हमने अगले एक्शन तक हार्दिक के साथ अपने करार को  खत्म करने का फैसला लिया है.’ गौरतलब है कि हाल ही में डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी की गई सबसे महंगे व ताकतवर भारतीय सेलेब्रिटी ब्रांड लिस्ट में शीर्ष पर एक भारतीय क्रिकेटर ही था. ये क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली थे जिन्होंने बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज को भी पीछे छोड़ दिया.

    एक तरफ विराट कोहली ने जहां लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में शीर्ष पर रहकर भारतीय क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू को एक नए मुकाम तक पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ जो कुछ चल रहा है उससे कहीं ना कहीं ये छवि खराब भी हुई है. हालांकि विराट कोहली ने साफ कर दिया कि हार्दिक और राहुल के बयान उनके निजी विचार हैं और किसी खिलाड़ी व टीम का उनसे कोई लेना-देना नहीं है.

  • विराट नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे और ट्वंटी-20 सीरीज

    [object Promise]

    नेपियर । भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों और ट्वंटी-20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। इन मैचों में विराट की जगह रोहित शर्मा कप्तानी संभालेंगे।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विराट को सीरीज के चौथे और पांचवें तथा उसके बाद होने वाली तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज से विश्राम दिया जा रहा है।

    बीसीसीआई ने बयान में कहा कि विराट पर पिछले कुछ महीनों में जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा रहा है और टीम प्रबंधन तथा चयनकर्ताओं का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज को देखते हुए विराट को पर्याप्त विश्राम दिया जाना चाहिए। विराट की जगह टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं रखा जाएगा और अंतिम दो वनडे तथा ट्वंटी-20 सीरीज में रोहित कप्तानी संभालेंगे। आज नेपियर में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दे दी।

  • विवादों को पीछे छोड़कर काफी आगे बढ़ गई हू : मिताली राज

    [object Promise]

    नेपियर । पूर्व कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना एडुल्जी के साथ विवाद को पीछे छोड़ चुकी भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से निकालने में मदद की। भारतीय महिला टीम उस समय विवादों के घेरे में आ गई थी जब वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद मिताली ने पोवार पर पक्षपात का और एडुल्जी पर उसका कैरियर बर्बाद करने की साजिश करने का आरोप लगाया था।

    मिताली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले कहा, जो बीत गया, सो बीत गया। मैं आगे बढ चुकी हूं। क्रिकेट ने मुझे यह सिखाया है कि आप शतक बनाए या जीरो पर आउट हों, आगे बढने के लिए तैयार रहना चाहिए। पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते सभी को पता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए क्या जरूरी है। हम यहां देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक ईकाई के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।
    भारतीय टीम गुरूवार को पहला वनडे खेलेगी।

    महिला टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। मिताली ने कहा कि फोकस फिर क्रिकेट पर लाना जरूरी है और न्यूजीलैंड दौरा इसमें मददगार साबित होगा। हमारी टीम पिछले चार पांच साल से साथ खेल रहे हैं लिहाजा अनुभव की कमी नहीं है। हमें हालात के अनुरूप जल्दी ढलना होगा । हम इसके लिए एक सप्ताह पहले आये हैं और अभ्यास मैच भी खेला है।’ न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सैटर्थवेट ने कहा कि वह टीम के संतुलन से खुश है।

  • टीम इंडिया क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को उनकी पत्नी ने चौंकाया, खोल दिया ये राज ?

    [object Promise]

    टीम इंडिया स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने के बाद अब वह अपनी पत्नी नुपूर नागर के साथ राहत भरे पल बिताने के लिए उत्सुक होंगे।

    आपको बता दें कि टीम इंडिया स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते बल्लेबाजों की हवा खराब करने का दम रखते हैं।

    [object Promise]
    पत्नी ने क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को चौंकाया

    भुवनेश्वर कुमार की पत्नी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दोनों की शादी नवंबर, 2017 में हुई थी। दोनों बचपन के दोस्त हैं और आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    हाल ही में नुपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ के जरिए फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में जानकारी दी।

    [object Promise]
    पत्नी ने क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को चौंकाया

    नुपूर से हाल ही में किसी ने उनके फेवरेट खिलाड़ी के बारे में पूछा। आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि उन्होंने अपने पति यानी टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम नहीं लिया। उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

    नुपूर की इस पसंद को जान माही के फैंस भी खुश हुए। बता दें कि मौजूदा समय में धोनी की कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाने के बाद आईसीसी रैंकिंग में भी धोनी को फायदा पहुंचा है।

    [object Promise]
    पत्नी ने क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को चौंकाया

    नुपूर ने बताया कि उनके फेवरेट प्लेयर टीम इंडिया के कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी है। नुपूर को उनकी बल्लेबाजी देखने में काफी आनंद आता है। नुपूर ने इस दौरान धोनी की जमकर तारीफ भी की।

    गौरतलब है कि 2019 विश्व कप में धोनी के खेलने को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में धोनी ने ऐसे हाथ दिखाई की आलचकों के मुंह पर मानो ताला जड़ गया हो।

  • टीम इंडिया139 रनों पर ढेर हुई , न्यूज़ीलैंड 80 रनों से जीता

    [object Promise]

    नई दिल्ली। 220 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों के सामने 139 रनों पर घुटने टेक दिए.लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा पारी की 14वीं गेंद पर ही पवेलियन लौट गए. वे पांच गेंद खेलकर सिर्फ एक रन ही बना पाए. इसके बाद शिखर धवन 29 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद फिर धोनी ने कुछ हद तक कोशिश की मगर फिर भी को 39 बनाकर आउट हो गए।

    इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने धामकेदार शुरुआत की. मेजबान टीम को पहला झटका 86 के कुल स्कोर पर लगा. पारी का आगाज करने आए कोलिन मुनरो और टिम सेइफेर्ट ने ताबड़तोड़ रन जुटाए. दोनों शतकीय साझेदारी की ओर बढ़े रहे थे लेकिन 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने मुनरो को पवेलियन की राह दिखा दी। वह क्रुणाल की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे मगर लॉन्ग ऑन पर शिखर धवन के हाथों लपके गए. मुनरो ने 20 गेंदों में दो चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली।

  • WC 2019 के लिए हरभजन ने चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम

    [object Promise]

    नई दिल्ली।  भारतीय चयनकर्ता और प्रंबधन विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय पूल तलाश करने में जुटा है। इस बीच दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उस टीम की घोषणा कर दी है, जिसे वर्ल्ड कप खेलने के लिए इंग्लैंड जाना चाहिए। टीम में आधिकांश खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में वनडे सीरीज खेली है।
    15 सदस्यीय टीम में उमेश यादव और रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है। भज्जी क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए विजय शंकर का भी समर्थन किया। शंकर को एक मौका विश्व कप में मिलना चाहिए। विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खासा प्रभावित किया। भज्जी का मानना है कि मुकाबला हार्दिक पांड्या और शंकर के बीच होगा। दोनों ही ऑल राउंडर हैं। हरभजन सिंह का विश्वास है कि इंग्लैंड का माहौल काफी गर्म होगा और वहां ह्यूमिडिटी काफी होगी। इसके लिए टीम रवींद्र जडेजा का होना जरूरी है। टीम मैनेजमेंट उन्हें भी एक ऑल राउंडर की तरह देख सकता है।
    हरभजन ने कहा, ‘यदि आपको 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी याद हो तो आपको पता होगा कि यूके में कितनी गर्मी और ह्ययूमिडिटी होती है। यदि परिस्थितियां वैसी ही होती हैं यदि विपक्षी टीम के पास 5-6 दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो जडेजा को एक पैकेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वह नंबर 6 पर नंबर 7 के हार्दिका पांड्या के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं। अब भी वह बेस्ट फील्डर हैं।

    हरभजन सिंह की 15 सदस्यीय टीम :-

    रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (c), अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव और विजय शंकर, संभावितों में रविंद्र जडेजा शामिल हैं।

  • MS Dhoni को लेकर प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कही खास बात

    [object Promise]

    मुंबई । भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की महत्ता किसी से छिपी नहीं है. विश्व कप में भी वह लगातार टीम के लिए उपयोगिता साबित करते रहे हैं. टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी उपयोगिता को स्वीकर किया है. उन्होंने कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी भी अक्सर धौनी के सपोर्ट के बारे में चर्चा करते रहते हैं. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि धौनी विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि इस पर अभी तक कोई बात नहीं हुई है।

    यह पूछने पर कि क्या धौनी ने यह संकेत दिया है कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा, प्रसाद ने कहा, हमने इस बात पर कोई चर्चा नहीं की है. ऐसे बड़े टूनार्मेंट से पहले यह उचित नहीं होगा कि अपने ध्यान को भटकाया जाए. हमारी सारी ऊर्जा विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी पर लगी होनी चाहिए.।

    प्रसाद ने कहा, हमने निश्चित रूप से इस पर बात नहीं की है क्योंकि इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले इस पर बात करने का कोई अर्थ नहीं है. इससे खिलाड़ियों का ध्यान भंग होगा.।

    धौनी की फॉर्म के बारे में प्रसाद ने कहा, धौनी बल्ले से तो उपयोगी हैं ही, फील्डिंग और अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में भी वह माहिर हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वह अपने आप को और अधिक साबित कर सकेंगे. विश्व कप से पहले धौनी IPL के 14-16 मैच खेलेंगे. सभी कड़े मुकाबले होंगे. ये मैच धौनी को अपनी फॉर्म का विस्तार करने में सहायक ।

    प्रसाद ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल होने वाले विश्व कप में महेंद्र सिंह धौनी टीम का अहम हिस्सा हैं. बीते सालों में धौनी की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खामोश कर दिया है।

    वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए गए इंटरव्यू में प्रसाद ने धौनी को लेकर कहा, धौनी ने जिस तरह आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया है उससे एक बात साफ है. उन्होंने तय कर लिया है कि वह अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे. यह वो धौनी हैं जिन्हें हम जानते हैं।

    उन्होंने कहा, हम काफी खुश होंगे अगर धौनी इसी तरह अपनी बेखौफ बल्लेबाजी करते रहें. कई बार समय कम होने के कारण वह कम रन बना पाते हैं, लेकिन अब वह लगातार खेल रहे हैं तो आप उनमें बदलाव देख सकते हैं।

    37 साल के धौनी का यह चौथा विश्व कप होगा और वह विश्व कप के बाद सात जुलाई को 38 साल के हो जाएंगे. भारत ने धौनी के नेतृत्व में ही आखिरी बार 2011 में वनडे विश्वकप जीता था. वह इस समय टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न हिस्सा हैं।

  • राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मीराबाई चानू का एक और स्वर्ण पदक जीता

    [object Promise]

    विशाखापत्तनम । विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता रेलवे की सैखोम मीराबाई चानू ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए यहां 71वीं पुरुष और 34वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शुक्रवार को 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।

    विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीत चुकी मीराबाई चानू ने स्नैच में 83 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा सहित कुल 194 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

    हरियाणा की दीपिका (180) को रजत और मणिपुर की एस बिन्दयारानी देवी (172) को कांस्य पदक मिला। महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में दिल्ली की रिया सेन ने कुल 154 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण जीता।

    महाराष्ट्र की श्रीदीपाली गुसाले (153) को रजत और कर्नाटक की तुष्मिता एमवी (150) को कांस्य पदक मिला। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में मणिपुर के ऋषिकांत सिंह (239) ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के शुभम टोडकर (237) ने रजत और छत्तीसगढ़ के हीरेन्द्र सारंग (236) ने कांस्य पदक जीता।