Category: sports

  • , ‘कोच 2 साल से कर रहा Rape’ – नाबालिग वालीबाल खिलाड़ी का आरोप

    [object Promise]

    चंडीगढ़ : वालीबाल के एक कोच द्वारा अपनी ही खिलाड़ी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद खेल जगत के लोग स्तब्ध हैं। पीड़िता ने जाटूसाना थाने में कोच के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी कोच फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जिला के ग्रामीण पृष्ठभूमि की यह 17 साल की लड़की वालीबॉल की नैशनल खिलाड़ी है।

    उसका आरोप है कि उसके कोच गौरव देशवाल ने उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर रेप किया है। यह सिलसिला नवंबर 2016 से चल रहा था। लड़की ने आखिर में साहस जुटाकर आपबीती परिजनों को बताई तो कोच व उसकी सहायक महिला खिलाड़ी के खिलाफ लड़की ने पोक्सो एक्ट व धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।

    पीड़ित खिलाड़ी के अनुसार कोसली का रहने वाला गौरव देशवाल उसका वालीबॉल कोच है। उसने कोसली में निजी खेल एकैडमी खोली हुई है। जिसके माध्यम से वह उसके संपर्क में आई। 2016 में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोच देशवाल उसे गुरुग्राम लेकर गया था। उसके साथ सोनीपत की खिलाड़ी भी थी।

    पीड़िता का आरोप है कि एक होटल में जब वे रुके तो कोच ने महिला खिलाड़ी को दूसरे कमरे में भेज दिया और उसे अपने कमरे में रुकवाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे खेल से बेदखल व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह चंडीगढ़ व रोहतक भी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोच देशवाल हाल ही में उसे एक और प्रतियोगिता में ले जाने के लिए कह रहा था लेकिन उसने मनाकर दिया।

    उसके मना करने पर परिजनों ने जब यह कहा कि यह तेरे भविष्य का सवाल है और तुझे प्रतियोगिता में जाना चाहिए। इतना सुनकर लड़की फूट-फूटकर रोने लगी और सारा सच परिजनों को बता दिया। परिजन उसे लेकर पहले तो एस.पी. राजेश दुग्गल से मिले और फिर बीती रात को कोच गौरव देशवाल व सहयोगक त्र्ता खिलाड़ी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। ‘

  • कोहली एंड कंपनी रचने वाले हैं इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास

    [object Promise]

    नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रहा। पहला मैच एक अगस्त को बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड से पिछली लगातार दो टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली एंड कंपनी इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

    [object Promise]
    players

    साल 2011 में इंग्लैंड ने 4-0 से जबकि 2014 में 3-1 से भारत को हराया था। इंग्लैंड में जीत की बात करें तो राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने 2007 में इंग्लिश टीम को मात दी थी। बहरहाल, मौजूदा समय में टीम इंडिया के पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सीरीज में कुछ खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

    कोहली बन सकते हैं 6 हजारी
    भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे करने का मौका होगा। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 66 मैचों की 112 पारियों में 53.40 की औसत से 5554 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 243 रन रहा है। इस सीरीज में कोहली अगर 446 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय बन जाएंगे।

    [object Promise]
    बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा
    भारत के अहम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में 5000 रन पूरे कर सकते हैं। इस सीरीज में पुजारा अगर 469 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले 12वें भारतीय बन जाएंगे। नंबर तीन पर भारतीय टीम के लिए काफी अहम भूमिका निभाने वाले पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 58 मैचों की 97 पारियों में 50.34 की औसत से 4531 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर 206 रन रहा है।
    ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय

    मुरली विजय पूरे कर सकते हैं 4000 रन 

    टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय के पास टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने का इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता। उन्हें 4 हजारी बनने के लिए 93 रनों की आवश्यकता है। विजय ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 57 मैचों की 97 पारियों में 40.70 की औसत से 3907 रन बनाए है।

    [object Promise]
    बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे

    भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका होगा। रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 45 मैचों की 76 पारियों में 43.18 की औसत से 2893 रन बनाए है। इस सीरीज में रहाणे अगर 107 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले 22वें भारतीय बन जाएंगे।

    [object Promise]
    ईशांत शर्मा

    शांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 250 विकेट

    भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंग्लिश टीम के खिलाफ इस सीरीज में 250 टेस्ट विकेट पूरे कर सकते हैं। 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले ईशांत शर्मा अगर इस सीरीज में 12 विकेट लेते हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। ईशांत ने अब तक 82 टेस्ट मैचों की 146 पारियों में 238 विकेट झटके हैं।

  • Barcelona ने जीता Spanish Super Cup खिताब

    [object Promise]

    टेंजीर. एफसी बार्सिलोना ने एक रोमांचक मुकाबले में सेविला को 2-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को बार्सिलोना की इस जीत में गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन ने अहम योगदान। उन्होंने आखिरी मिनट में पेनाल्टी बचाकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया।

    बार्सिलोना ने मैच की शुरुआत से ही अपना स्वाभाविक खेले खेला और अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि, सेविला शुरुआती बढ़त बनाने में कामयाब रही, नौवें मिनट में पाब्लो साराबिया मैच का पहला गोल करने में कामयाब हुए।

    एक गोल से पिछड़ने के बाद भी बार्सिलोना ने संयम नहीं खोया और अपना स्वाभाविक खेल जारी रखा। 42वें मिनट डिफेंडर जेरार्ड पीके ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ में भी देनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। युवा फारवर्ड ओउसमान डेम्बेले ने 78वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया।

    दूसरे गोल के बाद प्रशंसकों को लगा कि उनकी टीम आसानी से खिताब पर कब्जा कर लेगी लेकिन अंतिम क्षणों में सेविला को पेनाल्टी मिली। हालांकि, टेर स्टेगन ने बेन येडर के प्रयास पर शानदार बचाव किया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

  • भारतीय हॉकी टीम ने 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    [object Promise]

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में बुधवार को हुए पूल मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से रौंदकर इतिहास रच दिया है. यह हॉकी में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

    इससे पहले भारत (आजादी से पहले) ने 1932 लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी. इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था. बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था ।

    पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था. यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए. भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है.

  • Pandya का कहर, इंग्लैंड की पहली पारी 161 पर ढेर

    [object Promise]

    नॉटिंघम. हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के सामने रविवार को तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी लड़खड़ा गई. इंग्लैंड की पहली पारी 161 रनों पर ढेर हो गई. हार्दिक ने 5 विकेट लिए. इसके पूर्व भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे. भारत ने पहली पारी में 168 रनों की बढ़त हासिल की.

    ईशांत ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब उन्होंने अनुभवी एलिस्टेयर कुक को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों झिलवाया. कुक ने 29 रन बनाए और कीटन जैनिंग्स के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े. इंग्लैंड इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि जसप्रीत बुमराह ने अगले ओवर की पहली गेंद पर जैनिंग्स (20) को पंत के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन लौटाया.

    ओली पोप मात्र 10 रन बनाकर ईशांत के दूसरे शिकार बने, वे भी पंत को कैच थमा बैठे. हार्दिक पांड्याद ने अपनी पहली ही गेंद पर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई जब उन्होंने कप्तान जो रूट (16) को राहुल के हाथों झिलवाया. इंग्लैंड 86 रनों पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आया.

    शमी ने स्टोक्स (10) को चलता किया. इसके बाद हार्दिक का कहर बरपा. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (15) को राहुल के हाथों झिलवाया. उन्होंने इसके बाद क्रिस वोक्स, आदिल रशीद और स्टुअर्ट ब्रॉड को चलता किया. इसके बाद जोस बटलर ने 39 रनों की पारी खेल स्कोर को सम्मानजनक बनाया. बुमराह ने बटलर को आउट कर मेजबान टीम की पारी का अंत किया. हार्दिक ने टेस्ट करियर में पहली बार किसी पारी में 5 विकेट लिए. बुमराह और ईशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. शमी को 1 विकेट मिला.

    बारिश की वजह से मैदान गीला हो गया था जिसके चलते मैच आधे घंटे देर से शुरू हुआ. इसके बाद मेजबान गेंदबाजों ने नमी का लाभ उठाकर भारतीय पारी को ढेर कर दिया. भारत ने 307/6 से आगे खेलना शुरू किया और उसके पुछल्ले बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों का प्रतिकार नहीं कर पाए. स्टुअर्ट ब्रॉड ने रिषभ पंत (24) को बोल्ड किया.

    वे अपने पहले दिन के स्कोर में मात्र 2 रनों का इजाफा कर पाए. ब्रॉड ने इसके बाद रविचंद्रन अश्विन को बोल्ड किया. मोहम्मद शमी 3 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर ब्रॉड को मिडऑन पर कैच थमा बैठे. एंडरसन ने इसके बाद बुमराह (0) को बोल्ड कर भारतीय पारी को समेटा. एंडरसन ने 64 रनों पर 3 विकेट लिए. ब्रॉड को 72 रनों पर 3 और वोक्स को 75 रनों पर 3 विकेट मिले.

    ट्रेंट ब्रिज मैदान पर बादल छाए हुए है जिसके चलते दिन में वर्षा की वजह से खेल प्रभावित होगा. इस मौसम का तेज गेंदबाजों का फायदा मिलेगा.

    विराट-रहाणे ने संभाला था भारत को : इसके पूर्व पहले दिन टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 82 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान विराट कोहली (97) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (81) ने जिम्मेदारीभरा प्रदर्शन कर चौथे विकेट के लिए 159 रनों की भागीदारी कर पारी को संभाला था.

  • मनिका बत्रा और अचंत शरथ कमल की जोड़ी ने Asian Games 2018 के 11वें दिन भारत को पहला मेडल दिलाया

    जकार्ता : भारतीय टेबल टेनिस की स्टार मनिका बत्रा और अचंत शरथ कमल की जोड़ी ने 18वें एशियन गेम्स के 11वें दिन यानी बुधवार को भारत को पहला मेडल दिलाया. भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही भारत के कुल 51 मेडल हो गए हैं.

    भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की सोंग जी एन और सिम हयो चा की जोड़ी को 4-11, 12-10, 6-11, 11-6, 11-8 से हराया. लेकिन इसके बाद हुए सेमीफाइनल में वह सुन यिंगशा और वांग चुकिन की चीनी जोड़ी से हार गई. इस हार के कारण भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.

    मनिका और अचंत ने इससे पहले कोरिया की सोंग जी एन और सिम हयो चा की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद मुकाबला जीता. दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 4-2 से पीछे थी. इस बार उत्तर कोरियाई जोड़ी ने अपनी बढ़त को 10-8 तक पहुंचा दिया. लेकिन मनिका और शरथ ने वापसी करते हुए स्कोर 10-10 से बराबर किया और फिर 12-10 से गेम जीत ले गए.

    सोंग और सिम की जोड़ी ने तीसरे गेम में शुरुआत में ही 5-1 से बढ़त ले ली थी. मनिका और शरथ इस गेम में कभी भी बराबरी नहीं कर पाए और 6-11 से गेम हार गए. मनिका और शरथ ने इसके बाद दो और गेम जीत मैच अपने नाम कर लिया. चौथे गेम में भारतीय जोड़ी ने 3-1 से बढ़त ले रखी थी. इस गेम में मनिका-शरथ ने सोंग और सिम की जोड़ी को बराबरी का मौका नहीं दिया और 11-6 से गेम जीत मुकाबले को पांचवें गेम में पहुंचा दिया.

    पांचवां गेम बेहद रोमांचक रहा. भारतीय जोड़ी 5-3 से आगे थी, लेकिन सोंग और सिम की जोड़ी ने 5-5 से बराबरी कर ली. फिर स्कोर 6-6 से बराबर हो गया. मनिका और शरथ ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलते हुए 8-6 की बढ़त ली और इसे कायम रखते हुए गेम अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

  • कुशीनगर : पडरौना के बीएन मिश्र मलेशिया में एथलेटिक्स पुरुष टीम की करेंगे अगुआई

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर के वेटरन खिलाड़ी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 32 गोल्ड, 7 सिल्वर व 3 ब्रांज मेडल जीत चुके बीएन मिश्र इस बार भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स पुरुष टीम का कप्तान बनकर भारतीय टीम का अगुआई करेंगे। श्री मिश्र के नेतृत्व में 116 मास्टर्स पुरुषों का टीम आगामी 5 सितंबर से 15 सितंबर तक पेनांग सिटी स्टेडियम मलेशिया में आयोजित एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में देश से 40 महिलाओं समेत कुल 156 मास्टर्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
    मास्टर्स एथलेटिक्स संघ कुशीनगर के अध्यक्ष दीप नारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष डा.बीके सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 वर्ष के ऊपर के महिला/ पुरुष खिलाड़ियों के लिए मास्टर्स गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करता है। इसमें 95 वर्ष तक खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स बीएन मिश्र को पुरुष टीम व वाराणसी की नीलू मिश्र दूबे को महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। इनके नेतृत्व में 156 सदस्यों की टीम 5 सितंबर को नई दिल्ली से पेनांग मलेशिया के लिए रवाना होगी।

  • Jakarta में पैसों के लिए भटक रही हैं एशियाड की गोल्ड विजेता Sarita गायकवाड़

    [object Promise]
    नई दिल्ली । Indonesia की राजधानी जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस बीच खबर आ रही है कि बेहद ही गरीब परिवार से आने वाली और 4×400 मीटर रिले रेस में गोल्ड जीतने वाली सरिता गायकवाड़ मेडल जीतने के अगले ही दिन जकार्ता में पैसों के लिए भटक रही थीं. जी हां, आपको बता दें कि सामान्य सी चीजें खरीदने मार्केट गईं सरिता को वलसाड में रहने वाले अपने राखी भाई को फोन कर अकाउंट में कुछ रुपये मंगाने पड़े.।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित सरिता के मेडल जीतने के बाद गुजरात सरकार ने उन्हें 1 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है. बहराल, वह भले ही जल्द करोड़पति बनने वाली हों, मगर शुक्रवार को जिस तरह उन्हें थोड़े से पैसों के लिए परिवार को फोन करना पड़ा, वह उनके संघर्ष की कहानी बयां करने के लिए काफी है.।
    यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि ये हाल तब है जब नैशनल चैंपियनशिप में उनकी जीत के बाद 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आज 2 साल भी उन तक इनाम की राशि पहुंचना बाकी है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरिता ने 2016 और 2017 में 400 मीटर रेस में एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे.।
    जब इन 5 लाख रुपयों के बारे में स्पोर्ट्स, यूथ और कल्चरल ऐक्टिविटीज विभाग के सचिव वीपी पटेल से पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया. हालांकि उन्होंने कहा, हम इसकी जांच कराएंगे और जो भी उचित होगा कार्रवाई करेंगे.।

  • गांगुली ने कहा…रवि शास्त्री की वजह से बैटिंग कंसल्टेंट नहीं बन पाए द्रविड़..!!

    [object Promise]

    नई दिल्ली : आपको याद होगा कि रवि शास्त्री के कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का बैटिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था लेकिन उसके बाद उन्हें बिना किसी कारण के हटा दिया गया था, द्रविड़ के साथ जहीर खान को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद रवि शास्त्री की आपत्ति के बाद उन दोनों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी और इनकी जगह संजय बांगर और भरत अरुण को ये जिम्मेदारी दी गई। सौरव गांगुली ने इंग्लैंड में टीम इंडिया की सीरीज में हार के बाद दोबारा ये मुद्दा उठा दिया है।

    गांगुली ने कहा कि जब क्रिकेट सलाहकार कमेटी ने राहुल द्रविड़ को चुना था तो उस पर अमल क्यों नहीं किया गया। गांगुली ने कहा कि उन्होंने कमेटी के सभी सदस्य सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण से बात करके ही फैसला किया था। खुद राहुल भी इस बात के लिए तैयार थे लेकिन बाद में पता नहीं कि शास्त्री और द्रविड़ के बीच क्या बात हुई। मुझे ये भी नहीं पता कि क्यों द्रविड़ बैटिंग कंसल्टेंट नहीं बन पाए। गांगुली ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई प्रशासकों की समिति यानि सीओए के अध्यक्ष विनोद राय पर भी सवाल उठाए, गांगुली ने कहा कि राय ने भी उलझन की स्थिति पैदा कर दी थी। अब शास्त्री को छूट दी गई है तो उनको हार की जिम्मेदारी लेनी होगी

    गांगुली ने शास्त्री और बांगर पर निशाना साधा था। गांगुली ने कहा था कि सिर्फ बल्लेबाज को छोड़ बाकी बल्लेबाज क्यों फेल रहे, इसका जवाब संजय बांगर से लेना चाहिए। इसके अलावा मुख्य कोच रवि शास्त्री की भी जवाबदेही होनी चाहिए। भारत के इस महान कप्तान ने कहा कि साल 2011 से भारत ने विदेश में लगभग सारी बड़ी सीरीज हारी है और इसका मुख्य कारण रहा भारत की खराब बल्लेबाजी। गांगुली ने भी माना कि भारतीय बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है। रहाणे हो या पुजारा हर कोई दबाव में खेल रहा है और इन सभी को जल्द से जल्द अपनी कमी को दूर करना होगा।

  • एशिया कप: पाकिस्तान पर भारत की सबसे ‘बड़ी’ जीत, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के 5वें मैच में 8 विकेट से हराया. इस मैच को भारत ने 126 गेंदें शेष रहते जीता. इसी के साथ साल 2006 के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की. 2006 में भारत ने पाकिस्तान को 105 गेंदें शेष रहते हराया था. इस तरह भारत ने अपना ही 12 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ा.

    [object Promise]
    Indias-Kedar-Jadhav-celebrates-fall-of-Sarfraz-Ahmeds-wicket

    गेंदें शेष रहने के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत-

    2018- 126 गेंदें
    2006- 105 गेंदें
    1997- 92 गेंदें

    टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेना शायद पाकिस्तान टीम पर भारी पड़ा. उन्होंने 5 ओवरों में के अंदर अपने दो विकेट गंवा लिए थे. इसके बाद शोएब मलिक और बाबर अजम ने पारी को संभाला, लेकिन वह भी टीम का स्कोर कुछ खास नहीं कर पाए. पाकिस्तान टीम ने 43.1 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा लिए थे और स्कोर था 162. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही. रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) ने मैच जीताऊ पारियां खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की. इनके बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने इस मैच को 29 ओवरों में ही जीत लिया.

    पाकिस्तान पर लक्ष्य हासिल कर सबसे बड़ी जीत

    भारतीय टीम ने इस मैच में 126 गेंद रहते पाकिस्तान पर जीत हासिल की।   इससे पहले साल 2006 भारत ने मुल्तान में खेले गए वनडे में 105 गेंद बाकी रहते मैच जीता था। उस मुकाबले में भारत के सामने 162 रन का लक्ष्य था। ज्यादा गेंद शेष रहते जीत हासिल करने के मामले में पाकिस्तान की टीम भारत से आगे है। पाकिस्तान ने साल 1978 में खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को महज 80 रन पर ऑलआउट किया था और 139 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी।