Category: sports

  • England beat Tunisia : हैरी केन ने इंग्लैंड को दिलाई चमत्कारिक जीत

    [object Promise]

    वोल्गोग्राद. स्टार स्ट्राइकर हैरी केन के दूसरे गोल की मदद से इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप में अपने अभियान का आगाज ट्यूनीशिया पर 2-1 से जीत के साथ किया. ग्रुप जी के मुकाबले के इंजुरी टाइम (90’+1′ ) में केन ने कॉर्नर किक पर शानदार हेडर लगाते हुए इंग्लैंड को चमत्कारिक जीत दिलाई. दरअसल, कीरान ट्रिपलर से दाहिने छोर से मिले क्रॉस पर हैरी मागुइरे का हेडर निशाना चूक गया. पोस्ट से टकराकर गेंद लौटी और सामने मुस्तैद खड़े केन ने हेडर पर उसे गोल के भीतर डाल दिया.

    हालांकि ट्यूनीशिया ने बेमेल माने जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी. उसके डिफेंडरों ने जहां इंग्लिश स्ट्राइकरों को बांधे रखा, वहीं फॉरवर्ड पंक्ति ने लगातार मौके बनाए, हालांकि उन्हें अंजाम तक नहीं ले जा सके. इंग्लैंड ने 11 वें मिनट में ही केन के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी. केन ने पहले बाईं ओर एशले यंग को गेंद सौंपी, जिन्होंने गोल के ठीक बीच भागकर आ रहे जान स्टोंस की ओर गेंद बढ़ाई, जिनके हेडर को ट्यूनीशिया के गोलकीपर मोएज हसन ने बाईं ओर डाइव लगाकर रोका. केन ने हालांकि रिबाउंड पर गोल करके इंग्लैंड को बढ़त दिला दी.

    फरजानी सासी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इंग्लैंड को हाफटाइम तक 1-1 से रोके रखा. एक गोल से पिछड़ रही ट्यूनीशिया को 33वें मिनट में पेनल्टी मिली, जब काइल वाकर ने फखरुद्दीन बेन युसूफ को सर्कल के भीतर कोहनी मारकर गिराया. सासी ने 35वें मिनट में इसे गोल में बदलकर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था.

  • FIFA: कोई गोल नहीं, ‘सेक्स सिंबल’ का तमगा

    [object Promise]

    मॉस्को । रूस में हो रहे वर्ल्ड कप के दौरान आइसलैंड के फुटबॉलर रूरिक जिस्लेशन को अपने स्मार्ट लुक की वजह से श्सेक्स सिंबलश् का तमगा मिल गया। इसके नतीजतन 30 साल के इस फुटबॉलर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की तादाद एकाएक नए रेकॉर्ड बनाने लगी।

    खास बात यह है कि इसमें सबसे बड़ी तादाद साउथ अमेरिकी फैन्स की है। ब्राजीलियाई ऐक्ट्रेस ग्रैबिएला लोपेस भी उन शुरुआती प्रशंसकों में थीं, जिन्होंने इस प्लेयर की पर्सनैलिटी को हाईलाइट किया।

    ग्रैबिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- श्आखिर इतना क्यूट होना कैसे मुमकिन है।श् इसके बाद तो जैसे लड़कियों के बीच इस फुटबॉलर के स्मार्टनेस की चर्चा वायरल हो गई। हालांकि रूरिक ने अब कहा है कि उनका फोकस सिर्फ फुटबॉल पर है।

  • Virat आईसीसी Top Ten रैंकिंग से बाहर हुए , इस भारतीय बल्लेबाज ने चौंकाया

    [object Promise]

    दुबई। भारत के लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी 20 सीरीज के पहले मैच में अपने शतक की बदौलत आईसीसी ट्वंटी 20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। भारत ने इंग्लैंड से तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती जो उसकी लगातार पांचवीं ट्वंटी 20 सीरीज जीत थी। राहुल पहले मैच में शतक के बाद 854 अंकों की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गये थे लेकिन अगले दो मैचों में सस्ते में आउट होने के कारण उनके 812 अंक रह गए हैं। राहुल ने चार स्थान का सुधार किया है और वह सातवें से तीसरे नंबर पर आकर भारत के नंबर एक ट्वंटी 20 बल्लेबाज बन गये हैं।

    विराट ने सीरीज के अंतिम दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह दोनों मैचों में ही अर्धशतक बनाने से चूक गये। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ और वह 12वें नंबर पर खिसक गए। अंतिम मैच में मैच विजयी नाबाद 100 रन बनाने वाले रोहित शर्मा संयुक्त 12वें से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओपनर शिखर धवन को लगातार खराब प्रदर्शन का खामियाजा सात स्थान की गिरावट के साथ उठाना पड़ा और वह 16वें से 23वें नंबर पर खिसक गए हैं।
    विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एक स्थान का सुधार किया है और वह 51वें नंबर पर आ गए हैं। आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान 900 की रेटिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। फिंच तीन स्थान की छलांग लगाकर ट्वंटी 20 के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। त्रिकोणीय सीरीज में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे पाकिस्तान के फख्र जमान दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

    फिंच ने सीरीज के दौरान 900 की रेटिंग पार की थी लेकिन सीरीज के बाद उनके 891 अंक हैं। जमान ने 44 स्थानों की छलांग लगाई है और अब उनके 842 अंक हो गये हैं। जमान ने फाइनल में 91 रन की मैच विजयी पारी खेली थी और पाकिस्तान को खिताब जिताया था। फिंच ने पाकिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज में पांच मैचों में 306 रन बनाये थे जिनमें 76 गेंदों में विश्व रिकार्ड 172 रन भी शामिल थे।
    बाबर आजम, कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल की रैंकिंग में गिरावट आई है और वे क्रमशरूघ्चैथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में राशिद खान और शादाब खान ने शीर्ष दो स्थान बरकरार रखे हैं। आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई 41 स्थानों की छलांग के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गये हैं जबकि इंग्लैंड के आदिल राशिद चार स्थान के सुधार के साथ नौवें नंबर पर आ गये हैं। भारतीय गेंदबाजों में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चैथे स्थान पर कायम हैं और शीर्ष भारतीय गेंदबाज बने हुए हैं। पहले मैच में पांच विकेट लेने वाले लेकिन आखिरी मैच में बेंच पर बैठने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 19 स्थान की छलांग लगायी है और वह 53वें से 34 वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

    आखिरी मैच में चार विकेट लेने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीन स्थान के सुधार के साथ 29वें नंबर पर आ गये हैं। पांड्या के 540 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ 545 की रेटिंग के करीब है। ट्वंटी 20 ऑलराउंडरों की रेटिंग में आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर हैं लेकिन इस विभाग में कोई भारतीय शामिल नहीं है।

  • World Challenge Cup : दीपा कर्माकर ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

    मर्सिन. भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने शानदार तरीके से अपनी वापसी की है. तकरीबन दो साल बाद खेल रही भारत की दीपा कर्माकर ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नैस्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में गोल्ड मेडल जीता है. दीपा ने रविवार को तुर्की के मर्सिन शहर में आयोजित इस टूर्नामेंट के वॉल्ट इवेंट में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है.

    [object Promise]
    sports-World-Challenge-

    त्रिपुरा की 24 साल की जिम्नास्ट 2016 रियो ओलिंपिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रही थीं. रविवार को उन्होंने 14.150 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता. क्वॉलिफिकेशन राउंड में भी उन्होंने 13.400 अंकों के साथ टॉप किया था. खास बात यह है कि यह वर्ल्ड चैलेंज कप में दीपा का पहला मेडल है. दीपा के कोच बिशेश्वर नंदी भी उनके साथ थे. दीपा ने बैलंस टीम फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 11.850 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं.

    इससे पहले रियो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपा चोटिल हो गई थीं. इस दौरान वे इस खेल से दूर रहीं. इस समय उनकी सर्जरी भी हुई. उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स तक वापसी की उम्मीद थी लेकिन चोट से उबरने में उन्हें काफी समय लगा और वह गोल्ड कोस्ट में आयोजित इवेंट तक फिट नहीं हो सकीं.

  • क्रोएशिया FIFA World cup फाइनल में , कब ‘भारत’ FIFA World cup में खेलेगा?,

    [object Promise]

    क्रोएशिया के फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचते ही फुटबॉल की दुनिया में हलचल मच गई. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ क्रोएशिया की ‘चमत्कारिक’ जीत ने भारत में भी सुर्खियां बटोरीं.

    भारतीय फुटबॉलप्रेमी क्रोएशिया की अभूतपूर्व सफलता की तरफ ललचाई नजरों से देख रहे हैं. सवाल फिर उठ रहा है- आखिर भारत फुटबॉल विश्व कप में क्यों नहीं है..?

    दुनिया की आबादी 7.6 अरब से ज्यादा है. 2018 के विश्वकप में खिलाड़ियों की कुल संख्या 736 है. इनमें भारतीय खिलाड़ियों की संख्या शून्य है. यह ‘खालीपन’ हर चार साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान विशाल भारत को सालता है.

    क्रोएशिया मध्य और दक्षिण-पूर्व यूरोप का एक छोटा-सा देश है, जिसकी जनसंख्या महज 42 लाख है. इतनी जनसंख्या तो हमारे देश के किसी बड़े शहर की होती है.

    मौजूदा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के ही ग्रुप में आइसलैंड की टीम थी. महज 3.34 लाख की जनसंख्या वाले इस छोटे देश ने भी हमें बौना साबित किया हैं. आइसलैंड भले ही ग्रुप स्टेज से आगे न निकल पाया हो, लेकिन वर्ल्ड कप में उसकी मौजूदगी मात्र से हम चौंक जाते हैं.

    सुनील छेत्री

    हम भारत में फुटबॉल के सकारात्मक पक्ष की ओर भी नजर डाल लें. रैंकिंग की बात करें, तो 2014 में भारतीय टीम दुनिया में 170वें नंबर पर थी, जो अब टॉप-100 (97वें नंबर) में है. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), आई-लीग और यूथ लीग भारत में फुटबॉल के आधार को मजबूत कर रही है.

    हाल ही में भारत ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता. कप्तान सुनील छेत्री के जोशीले प्रदर्शन ने भारतीय फुटबॉल की उम्मीदों को जरूर जगाया है. फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लेटर ने एक बार कहा था- ‘भारत फुटबॉल जगत का सोता हुआ शेर है’. देखना यह होगा कि इस शेर की नींद कब खुलती है और भारतीय फुटबॉल प्रेमियों की उम्मीद कब पूरी होती है.

  • सीरीज जीतने के साथ इंग्लैंड ने बनाए ये 4 रेकॉर्ड

    [object Promise]

    इंग्लैंड ने शानदार खेल के दम पर भारत को तीसरे वनडे मैच में हराने के साथ-साथ सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा कर लिया। पहले मैच को छोड़कर बाकी दोनों मैचों में जोरदार प्रदर्शन करनेवाली इंग्लैंड टीम ने सीरीज के दौरान कुछ खास रेकॉर्ड्स बनाए हैं।

    तीसरे वनडे मैच में जो रूट ने शानदार खेल दिखाते हुए नाबाद 100 रन बनाए। यह उनका 13वां शतक था। अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगानेवाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मार्क ट्रेस्कोथिक (12 शतक) को पछाड़ दिया। वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के कैप्टन इयोन मोर्गन हैं। उन्होंने अबतक 10 शतक लगाए हैं।

    [object Promise]
    ENGLAND Oneday

    इंग्लैंड से यह सीरीज हारने से पहले तक भारत लगातार 9 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत चुका था। इससे पहले भारत आखिरी बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया से हारा था। साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में हारी गई यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। इससे पहले तक कोहली की कप्तानी में खेली गई सभी सातों सीरीज में भारत को जीत मिली।

    रूट और कप्तान मोर्गन के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी (186’) इंग्लैंड के लिए किसी भी विकेट पर हुई अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने मार्क ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन (185) की 2002 में हुई साझेदारी का रेकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं इंग्लैंड के लिए इस जोड़ी ने अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड भी बना लिया है, जो अबतक इयान बेल और एलिस्टर कुक के नाम था। दोनों के बीच यह 9वीं शतकीय साझेदारी थी। अबतक किसी इंग्लैंड जोड़े ने 5 से ज्यादा शतकीय साझेदारी नहीं की हैं।

    इंग्लैंड अब लगातार 8वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत चुका है। वह 2016 में भारत से 2-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद से कोई भी सीरीज नहीं हारे। इतना ही नहीं भारत से 2011 में 3-0 से जीतने के बाद इंग्लैंड अब जाकर सीरीज जीत पाया है।

  • फीफा वर्ल्ड कप-2018 : क्रोएशिया को हराकर 20 साल बाद चैम्पियन बना फ्रांस

    [object Promise]
     मॉस्को. फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप-2018 का खिताब जीत लिया है. फ्रांस ने 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीता है. बेहद रोमांचक और तेज-तर्रार इस फुटबॉल मैच में दोनों टीमों की ओर से एक से बढकर एक आक्रमण हुए लेकिन आखिरकार जीत हासिल करने में कामयाब रहा. इस मैच में क्रोएशिया को एक आत्मघाती गोल जरूर महंगा पड़ा जो उसके स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकिक के सिर से लगकर गोलपोस्ट में समा गया.
    फ्रांस की ओर से एंटोइन ग्रीजमैन (38वें मिनट), पॉल पोग्बा (59वें मिनट) और स्टार युवा खिलाड़ी किलियान एम्बापे (65वें मिनट) ने गोल दागे. वहीं, क्रोएशिया की ओर से इवान पेरिसिक (28वें मिनट) और मैंडजुकिक (69वें मिनट) ने गोल किए.
    दूसरे हाफ के 69 वें मिनट में फ्रांस के गोलकीपर की गलती के कारण क्रोएशिया को दूसरा गोल दागने का मौका मिला और मारियो मैंडजुकिच ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया और अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा. फ्रांस ने पहले हाफ में दो गोल दागे और दूसरे हाफ में भी अब तक दूसरा गोल दागा. खेल के 59वें मिनट में पोग्बा ने तीसरा गोल दागा, वहीं 65वें मिनट में एमबापे ने टीम के लिए चौथा गोल दागा.
    इससे पहले फ्रांस ने 18वें मिनट में मारियो मैंडजुकिच के आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी लेकिन इवान पेरिसिच ने 28वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया. फ्रांस को हालांकि जल्द ही पेनल्टी मिली जिसे एंटोनी ग्रीजमैन ने 38वें मिनट में गोल में बदला. दोनों टीमें 4-2-3-1 के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी. क्रोएशिया ने इंग्लैंड की खिलाफ जीत दर्ज करने वाली शुरुआती एकादश में बदलाव नहीं किया तो फ्रांसीसी कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने पर ध्यान दिया.
    क्रोएशिया ने अच्छी शुरुआत और पहले हाफ में न सिर्फ गेंद पर अधिक कब्जा जमाये रखा बल्कि इस बीच आक्रामक रणनीति भी अपनाये रखी लेकिन भाग्य फ्रांस के साथ था जिसने बिना किसी प्रयास के दोनों गोल किये.
    फ्रांस को पहला मौका 18वें मिनट में मिला और वह इसी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहा. फ्रांस को दायीं तरफ बाक्स के करीब फ्री किक मिली. ग्रीजमैन का क्रास शॉट गोलकीपर डेनियल सुबासिच की तरफ बढ़ रहा था लेकिन तभी मैंडजुकिच ने उस पर सिर लगा दिया और गेंद गोल में घुस गयी.
    इस तरह से मैंडजुकिच फाइनल में आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये. पेरिसिच ने हालांकि जल्द ही बराबरी का गोल करके क्रोएशियाई दर्शकों और मैंडजुकिच में जोश भरा. पेरिसिच का यह गोल हालांकि दर्शनीय था जिसने लुजनिकी स्टेडियम में बैठे दर्शकों को रोमांचित करने में कसर नहीं छोड़ी.
    क्रोएशिया को फ्री किक मिली और फ्रांस इसके खतरे को नहीं टाल पाया. पहले मैंडजुकिच ने और डोमागोज विडा ने गेंद विंगर पेरिसिच की तरफ बढ़ायी. उन्होंने थोड़ा समय लिया और फिर बायें पांव से शाट जमाकर गेंद को गोल के हवाले कर दिया. ह्यूगो लोरिस के पास इसका कोई जवाब नहीं था.
    लेकिन इसके तुरंत बाद पेरिसिच की गलती से फ्रांस को पेनल्टी मिल गयी. बाक्स के अंदर गेंद पेरिसिच के हाथ से छू गयी. रेफरी ने वीएआर की मदद ली और फ्रांस को पेनल्टी दे दी. ग्रीजमैन ने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की.
    यह 1974 के बाद विश्व कप में पहला अवसर है जबकि फाइनल में मध्यांतर से पहले तीन गोल हुए. क्रोएशिया ने इस संख्या को बढ़ाने के लिये लगातार अच्छे प्रयास किये लेकिन फ्रांस ने अपनी ताकत गोल बचाने पर लगा दी. इस बीच पॉल पोग्बा ने देजान लोवरान को गोल करने से रोका.

  • एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल हैं हीना सिद्धू

    [object Promise]

    भोपाल . पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 हीना सिद्धू ने आगामी एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उनका ध्यान अपनी तकनीक मजबूत करने और आधार तराशने पर है। इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से 18वें एशियाई खेलों का आयोजन होने जा रहा है और इसका समापन दो सितम्बर को होगा। हीना एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल हैं।

    [object Promise]
    Focusing_on_strengthening_the_technique_said_hina

     

    हीना ने इस साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्पर्धाओं में पदक हासिल किए थे। इसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है।भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश निशानेबाजी अकादमी की एनआरएआई द्वारा संगठित राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह यहां करीब आठ से नौ घंटे तक अभ्यास करती हैं।

    इस अभ्यास में हीना का मुख्य रूप से ध्यान 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ट्रिगर की स्थिति और स्थिरता में परिपक्वता हासिल करने पर है। इसके अलावा, वह 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल स्पर्धा के लिए निशानेबाजी के समय पर अभ्यास कर रही हैं।

    हीना ने कहा, “इस शिविर में तकनीक को मजबूत करने और आधार को तराशेन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद, अगस्त में दबाव और आकस्मिकताओं से आगे बढ़ने की कोशिश करूंगी। इस शिविर में चार दिन तक प्रशिक्षण और एक दिन का आराम होता है। इसके अलावा, मैं अपनी डाइट पर भी काम कर रही हूं।”

  • टीम रानी की इंग्लैंड से भिड़ंत, घरेलू माहौल में रानी की टीम को इंडियन फैंस करेंगे हौसल आफजाई

    [object Promise]

    लंदन । महिला हॉकी वर्ल्ड कप में आज (शनिवार) जब टीम इंडिया लंदन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी तो घरेलू माहौल उसका उत्साह बढ़ाने का काम करेगा। इसका कारण है कि बड़ी तादाद में इंडियन फैंस टीम की हौसला अफजाई करते नजर आएंगे। यह मैच इसलिए भी भारत के लिए खास होगा क्योंकि कुल 18 खिलाड़ियों में से 16 भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेंगी।

    टीम इस साल पूरी तैयारी के साथ खिताब का लक्ष्य लेकर टूर्नमेंट में उतर रही है। भारतीय टीम को पूरा यकीन है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल कर लेगी।

    [object Promise]
    Rani Rampal, member of Indian Women Hockey Team  

    टीम इस साल पूरी तैयारी के साथ खिताब का लक्ष्य लेकर टूर्नमेंट में उतर रही है। भारतीय टीम को पूरा यकीन है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल कर लेगी। भारत को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है।

    कैप्टन रानी रामपाल भी इससे इत्तफाक रखती हैं कि भारतीय प्रशंसकों की मौजूदगी से उनकी टीम को काफी फायदा होगा। यही वजह है कि टीम भले ही पिछले 13 वर्ल्ड कप से ट्रोफी अपने नाम करने में नाकाम रही हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टीम बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी।

    कप्तान रानी ने कहा, श्दबाव हमारे ऊपर नहीं, बल्कि इंग्लैंड पर होगा। मेजबान होने के नाते इंग्लैंड के पास घरेलू सरजमीं होने का फायदा होगा, लेकिन हम भी प्रशंसकों की भीड़ के सामने खेलेंगे और ऐसे में हम अन्य टूर्नमेंटों की तरह ही इस टूर्नमेंट में भी अपने आत्मविश्वास को बनाए रखते हुए आगे बढ़ेंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह हम इस टूर्नमेंट में छोटी-छोटी नादानियां न करें।श्

  • गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय पहलवान सचिन राठी ने रचा इतिहास

    [object Promise]

    नई दिल्ली. जूनियर एशियन चैंपियनशिप 2018 में रविवार को भारतीय पहलवान सचिन राठी ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. राठी ने फाइनल में मंगोलिया के पहलवान बैट-एर्डेने को हराया.

    इससे पहले जूनियर एशियन चैंपियनशिप के कुश्ती में गत शनिवार को भारत के खाते में तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आए थे.

    वहीं भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी को फाइनल मुकाबले में 46 मिनट के भीतर हराकर बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

    पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में थाईलैंड के खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसार्न को मात दी. इस चैम्पियनशिप में छठी सीड अंडर-19 के फाइनल में वितिदसार्न को 46 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-19, 21-18 से मात दी.