Category: sports

  • चार सालों से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं एस श्रीसंत, फैसला जुलाई के अंत तक

    [object Promise]

    नई दिल्ली. आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट को जुलाई के अंत तक फैसला सुनाने को कहा। साल 2013 में एस श्रीसंत और अन्य खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग के चलते बैन झेल रहे हैं जिस पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट को जुलाई के अंत तक फैसला देने के लिये कहा। स्पॉट फिक्सिंग के चलते श्रीसंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था जिसे केरल हाईकोर्ट ने भी इस प्रतिबंध को बरकरार रखा। श्रीसंत ने केरल हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी थी।

    श्रीसंत पर 2013 आईपीएल में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए एक मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप लगे थे। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि खिलाड़ियों के आजीवन प्रतिबंध की व्याकुलता को समझा जा सकता है, लेकिन आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में एस श्रीसंत समेत अन्य खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया था।

    श्रीसंत ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने की मांग की है। श्रीसंत का कहना है कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग मामले में बरी कर दिया गया है इसके बावजूद वो चार सालों से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने साल 2013 में आइपीएल के दौरान श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया था।

    बीसीसीआइ ने साल 2013 आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार किये गये खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए श्रीसंत ने केरल हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने 7 अगस्त 2013 को श्रीसंत पर लगे आजीवन बैन को हटा दिया था।

    स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत समेत सभी 36 आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जुलाई 2015 में बरी कर दिया था। लेकिन इस फैसले के बाद भी बीसीसीआइ ने इन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाया।

  • कटरीना IPL के समापन कार्यक्रम में 10 मिनट की देंगी परफॉर्मेंस , मिलेंगे इतने करोड़

    [object Promise]

    मुंबई, 27 मई को आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला होगा. क्लोजिंग सेरेमनी में सलमान खान, जैकलीन परफॉर्म करने वाले हैं. इस लिस्ट में एक नया नाम सामने आया है. खबर है कि कटरीना कैफ भी IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी.

    सूत्रों का कहना है कि कटरीना IPL के समापन कार्यक्रम में 10 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी. वे अपने ब्लॉकबस्टर गानों पर डांस करेंगी जिसमें ‘टाइगर जिंदा है’ का सुपरहिट सॉन्ग ‘स्वैग से स्वागत’ भी शामिल होगा.

    अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कटरीना डांस रिहर्सल कर रही हैं. खबरें तो ऐसी भी हैं कि एक्ट्रेस को 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मोटी रकम ऑफर की गई है. बता दें, कटरीना कैफ ने 2106 में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था. उस दौरान एक्ट्रेस के धमाकेदार डांस के अलावा उनके एब्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

    बता दें, फिनाले को शानदार बनाने के लिए पहली बार सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी फैंस को आईपीएल पार्टी देते नजर आएगी. इस शो को स्टारप्लस पर दिखाया जाएगा. ये शो आईपीएल फिनाले से दो घंटे पहले टेलीकास्ट होगा, जिसका नाम होगा ‘क्रिकेट फिनाले पार्टी तो बनती है’.

    वहीं रणबीर कपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फिनाले से पहले दो घंटे के एक ‘प्रील्यूड’ की मेजबानी करेंगे. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर पहली बार होस्ट‍िंग के एक करोड़ रुपये फीस लेंगे.

  • Delhi ने मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ा

    [object Promise]

    नई दिल्ली. अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीलए) के 11वें संस्करण में खेले गए अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया. फिरोजशाह कोटला मैदान पर रविवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली अपने साथ मुंबई को भी प्लेऑफ से बाहर ले गई.

    दिल्ली ने रिषभ पंत की फिफ्टी (64) की मदद से 4 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में अमित मिश्रा (19/3) और संदीप लेमिचाने (36/3) की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई की पारी 19.3ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई. मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और हार के साथ ही वह मात्र 12 अंक बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके दिल्ली ने अपना अभियान 10 अंकों के साथ समाप्त किया.

    टारगेट का पीछा करने उतरे मुंबई को पहले ही ओवर में पहला झटका जब 12 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार पैवेलियन लौटे. वे संदीप लेमिचाने की गुगली पर विजय शंकर को कैच थमा बैठे. ईशान किशन मात्र 5 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर विजय शंकर को कैच दे बैठे. इविन लुईस जबर्दस्त बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मिश्रा ने उनकी पारी का अंत उन्हें विकेटकीपर पंत के हाथों स्टम्पिंग करवाते हुए किया. लुईस ने 31 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. लेमिचाने ने किरोन पोलार्ड का शिकार किया. लांग ऑन बाउंड्री पर पोलार्ड का कैच लपकने के बाद बाउंड्री के बाहर निकलने के पहले मैक्सवेल ने गेंद उछाल दी जिस पर बोल्ट ने कैच पूरा किया.

    लेमिचाने ने इसी ओवर में कृणाल पांड्या को झिलवाया. रोहित 13 रन बनाकर हर्शल पटेल के शिकार बने. रोहित ने हवा में शॉट खेला और लांग ऑन पर मैक्सवेल ने कैच पकड़ने के बाद बाउंड्री के बाहर जाने से पहले उसे उछाला और ट्रेंट बोल्ट ने आसान कैच लपका. मैक्सवेल और बोल्ट की जोड़ी ने इस मैच में दूसरी बार इस तरह रिले कैच लपका. हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर मिश्रा की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी तेवटिया को कैच देकर पैवेलियन लौटे. बेन कटिंग ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर मुंबई की उम्मीदें जगाई, लेकिन हर्शल पटेल ने उन्हें आउट कर मुंबई की अंतिम उम्मीद को भी खत्म कर दिया. अमित मिश्रा ने 19 रनों पर 3 और लेमिचाने ने 36 रनों पर 3 विकेट लिए. अंत में हर्शल पटेल ने 28 रनों पर 3 विकेट लिए.

    दिल्ली डेयरडेविल्स ने रविवार को आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली को पहला झटका तब लगा जब पृथ्वी शॉ (12) लापरवाहीपूर्वक रन आउट हुए. मुस्ताफिजुर की गेंद को मैक्सवेल ने बैकवर्ड पाइंट की तरफ खेला, जहां हार्दिक पांड्या ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर शॉ को रन आउट किया. शॉ ने क्रीज में लौटने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (22) ने जसप्रीत बुमराह की गेंद को स्टंप्स पर खेल लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मयंक की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कृणाल पांड्या को कैच थमा बैठे. पंत ने मुस्ताफिजुर की गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की. वे 34 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे.

    पंत की पारी का अंत कृणाल पांड्या ने किया जब उनकी गेंद पर रिषभ ने लांग ऑन पर पोलार्ड को कैच थमाया. वे 44 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने विजय शंकर के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़े. विजय शंकर 43 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहे. विजय शंकर ने 30 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ये रन बनाए.

    टीमें-

    मुंबई इंडियंस: इविन लुईस, सूर्य़कुमार यादव, रोहित शर्मा( कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, बेन कटिंग, किरोन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे.

    दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, ग्लेन मैक्सवेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, संदीप लेमिचाने, ट्रेंट बोल्ट, हर्शल पटेल.

  • चीयरलीडर अपने जजबातों पर काबू नहीं रख पाई हार्दिक पांड्या के आउट होते ही दे डाली गाली

    [object Promise]

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इसी के साथ वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी. तो वहीं दूसरी तरफ टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने MI का खेल बिगाड़ते हुए उसे न सिर्फ उसे 11 रन से मात दी बल्कि उसे सीरिज से भी बाहर कर दिया. इसी दौरान एक एेसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सब दंग रह गए.

    मुंबई-दिल्ली के बीच हुए इस 55वें मुकाबले में चीयरलीडर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. हुआ यू कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी एक-एक कर आउट होते चले गए, लक्ष्य को हासिल करने की पूरी उम्मीद हार्दिक पांड्या पर थी. जो कि मैदान पर खरे नहीं उतर पाए और 27 रन बनाकर आउट हो गए.

    पांड्या के आउट होते ही वानखेडे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. हार्दिक के आउट होने से दुखी एक चीयरलीडर अपने जजबातों पर काबू नहीं रख पाई और गाली दे डाली. जैसे ही कैमरा चीयरलीडर पर फोकस हुआ तो वह गाली देती नजर आई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

  • दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो अगस्त में एक साथ दो महिलाओं से करेंगे विवाह

    [object Promise]

    ब्राजील. फुटबॉल की दुनिया में अपने खेल से सब को चौंका देने वाले ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो अब कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ब्राजील का ये पूर्व दिग्गज अब शादी रचाने जाए रहा है वो भी एक नहीं दो-दो महिलाओं के साथ। जी हां! रोनाल्डिन्हो कथित तौर पर दो महिलाओं से एक साथ विवाह करने जा रहे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने ब्राजील की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रोनाल्डिन्हो इस वर्ष अगस्त में अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा से शादी करेंगे।

    दोनों महिलाएं पिछले वर्ष दिसंबर से रियो डि जेनेरो में स्थित हवेली में रोनाल्डिन्हो की साथ रह रही हैं। 38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने 2016 में बीट्रिज को डेट करना शुरू किया था जबकि प्रिस्किला को पहले से ही डेट कर रहे थे। दोनों महिलाओं को स्टार खिलाड़ी की ओर से 1,500 पाउंड का भत्ता भी मिलता है जिसे वह अपनी इच्छा के अनुसार खर्च कर सकती हैं। उन्होंने दोनों महिलाओं से पिछले वर्ष जनवरी में शादी करने के बारे में पूछा था और उनको सगाई की अंगूठी भी भेंट की थी। वह रियो स्थित सांता मोनिका कोंडोमिनियम में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। हालांकि, उनकी बहन देइसी शादी के खिलाफ हैं।

    रोनाल्डिन्हो ने अपने करियर की शुरुआत ब्राजील के ग्रेमियो क्लब के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पेरिस सेंट जर्मेन, बार्सिलोना, एसी मिलान, फ्लामेंगो, क्वेरेटारो और फ्लूमिनेंसे जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। रोनाल्डिन्हो को 2004 और 2005 में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया था। वह 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा भी रहे। इसी साल जनवरी में रोनाल्डिन्हो ने सन्यास की घोषणा की थी।

  • कोहली की चोट और चेन्नई के साथ पर ऐसा बोले हरभजन सिंह

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल-11 के बाद इंग्लैंड में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना था। हालांकि गर्दन में चोट के कारण अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।

    इस पर भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि यह चोट कोहली के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि इससे उन्हें आईपीएल के व्यस्त सीजन के बाद और टीम इंडिया के आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले जरूरी आराम मिल जाएगा।

    हरभजन ने कहा कि अभी इंग्लैंड दौरे में काफी समय है, तब तक कोहली की चोट ठीक हो जाएगी। यह अच्छी बात है कि कोहली काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहे है क्योंकि उन्हें आराम की जरूरत है।

    आईपीएल व्यस्त टूर्नामेंट है और इतना आसान नहीं है। सभी खिलाडिय़ों का मानना है कि आईपीएल के बाद 15 दिन का ब्रेक जरूरी है। मेरा मानना है कि अब कोहली को आराम मिलेगा और वे बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, काउंटी खेलें या नहीं।

  • सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में दिखने वाली कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

    [object Promise]

    नई दिल्ली. आईपीएल का 11वां सीजन समाप्त हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हारा ये ख़िताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद हार गई हो लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के समर्थकों में एक लड़की का चेहरा पूरे आईपीएल में देखा गया। इस मिस्ट्री गर्ल को कैमरामैन ने हर मैच में कैद किया।

    जी हां! सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में दिखने वाली ये खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी है। सनराइजर्स हैदराबाद को सन टेलिविजन नेटवर्क ने खरीदा है।
    कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में नजर आई है।

    इस से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की भी एक सपोर्टर सुर्ख़ियों में आई थी। उस मिस्ट्री गर्ल के लिए कुछ लोगों का ये तक कहना था के वो पारले जी बिस्कुट के पैकेट में दिखने वाली लड़की है। लेकिन बाद में इसका खुलासा हुआ और वो मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि चेन्नई के तेज़ गेंदबाज डीप चाहर की बहन मालती चाहर निकलीं।

    सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया था। अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने छोटे से छोटा टोटल डिफेंड किया था। वहीं कप्तान केन विलियमसन का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में चला और उन्होंने इस आईपीएल में 17 मैचों में 142.44 के स्ट्राइक रेट से 735 रन ठोके। जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप से नवाज़ा गया है। वहीं टीम के लिए अफ़ग़ानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने इस आईपीएल में 21 विकेट चटकाए।

  • ये भारतीय क्रिकेटर बिजनेस से होने वाली कमाई से हुए मालामाल

    नई दिल्ली । आईपीएल खत्म होने के बाद कई भारतीय खिलाड़ी मालामाल हुए हैं, ऐसे में अब ये क्रिकेटर केवल खेल से होने वाली कमाई पर ही निर्भर नहीं हैं। विज्ञापन से होने वाली कमाई ही इन क्रिकेटर्स की कमाई का हिस्सा हुआ करती थी पर अब ये ‘प्लान बी’ के तहत बिजनेस पर भी फोकस कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बारे में आप जानते ही हैं कि वह तेंदुलकर्स रेस्त्रां चेन के मालिक हैं, उनको देखते हुए जहीर खान ने भी अपनी फूड चेन शुरू की थी। लेकिन इनसे पहले सुनील गावस्कर से लेकर कपिल देव तक कई भारतीय क्रिकेटर ऐसे रहे हैं जो बिजनेस में हाथ आजमा चुके हैं। ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों पर डालते हैं एक नजर –

    [object Promise]
    sachin

    सचिन तेंदुलकर – सचिन तेंदुलकर ने फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग के शुरू होने के बाद केरला ब्लास्टर्स में हाथ आजमाया था, इस हिस्सेदारी में उनके साथ टॉलीवुड स्टाकर चिरंजीवी, अकीनी नागुर्जन और अल्लू अर्जुन हैं। वहीं इस टीम के मालिक निमागडा प्रसाद हैं। वहीं वह बैडमिंटन की बैंगलुरु ब्लाटस्टैर्स टीम में हिस्सेदारी है। इसके अलावा उनके तेंदुलकर्स नाम से फूड चेन भी है।

    dhoni

    महेंद्र सिंह धोनी– हाल में चेन्नई सुपर किंग को तीसरी बार चैंपियन बनाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का दखल स्पोरटर्स मैनेजमेंट कंपनी में भी है, उनकी रिति स्पोटर्स मैनेजमेंट नाम से एक कंपनी है। जिसे उनके दोस्त अरुण पांडेय चलाते हैं। वहीं इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नई फुटबॉल क्लब के बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और विता डानी के साथ मालिक हैं। रांची रेज हॉकी टीम के सहारा परिवार के साथ मालिक महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। लाइफस्टा‍इल ब्रांड सेवन के मालिक भी महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली में 19 फरवरी 2016 को हुई थी।

    [object Promise]
    virat-kohli

    विराट कोहली– अपनी शादी के बाद विराट और अनुष्का शर्मा एक ब्रांड के तौर पर बनकर उभरे हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की अभी संपत्ति 600 करोड़ रुपये है। यह आने वाले दो साल में 1 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। अब बात अगर विराट की क्रिकेट के अलावा दूसरे बिजनेस की करें तो उन्होंने गोवा फुटबाल क्लब में निवेश किया हुआ है। वहीं कपड़ो के ब्रांड रॉन (Wrogn) में भी उनका निवेश है।

    yuvraj_singh

    युवराज सिंह – युवराज सिंह ने कैंसर के इलाज के बाद यूवीकैन नाम से पहले अपना फांउडेशन शुरू किया था, बाद में उन्होंने इसी नाम से कपड़ों के ब्रांड की शुरुआत की थी।

    [object Promise]
    virendra shavag

    वीरेंद्र सहवाग – वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी ने भी दिल्ली़ में रेस्टोरेंट बिजनेस में हाथ आजमाया था, हालांकि जल्द ही यह बंद हो गया। अभी उनका झज्जर में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल है। जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल की भी कोचिंग दी जाती है।

    जहीर खान ने भी रेस्टोरेंट बिजनेस जेकेस की शुरुआत पुणे से की थी। कपिल देव के भी चंडीगढ़ और पटना में 11 रेस्टोरेंट हैं, वहीं उन्होंने फ्लड लाइट के इंस्टॉलेशन कंपनी की भी शुरुआत की थी। सुनील गावस्कसर भी बिजनेस में हाथ आजमाने में पीछे नहीं रहे, उन्होंने 1985 में स्पो‍टर्स मैनेजमेंट कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप की शुरुआत की थी। इसी तरह अनिल कुंबले ने 2010 में टेबिल टेनिस के खिलाड़ी वसंत भारद्वाज के साथ बेंगलुरू में अकादमी की शुरुआत की। यह अकादमी देश भर के स्कूल में नए टैलेंट को खोजकर उन्हें प्रशिक्षण देती है।

  • 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई मिताली राज

    नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज खिलाड़ी मिताली राज आज वह कारनामा कर दिखाया है जो विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए हैं. मिताली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

    बीसीसीआई ने मिताली की इस उपलब्धि पर ट्वीट कर उन्हें बधाई भी दी है. मिताली राज ने महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका को 7 विकेट से हराते हुए इस रिकार्ड को बनाया है. मिताली 75 मैच खेलकर 2015 रन बना चुकी है.

    इस पर आईसीसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मिताली राज को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए बधाई हो. गौर हो कि भारतीय पुरूष टीम के कप्तान विराट कोहली के खाते में 1983 रन जबकि रोहित शर्मा 1852 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं.

  • भारतीय महिला हॉकी सीरीज में भारत ने हासिल की शानदार जीत

    मेड्रिड. स्पेन की राजधानी मेड्रिड में खेली जा रही हॉकी सीरीज में भारत ने शानदार जीत हासिल की। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 3-2 के अंतर से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने सीरीज में बराबरी कर ली है। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 3-0 के अंतर से करारी मात झेलनी पड़ी थी। जबकि दूसरा मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

    स्पेन के खिलाफ हुए इस मैच में भारत की ओर से गुरजीत कौर, लालरेमसियामी और कप्तान रानी रामपाल ने शानदार गोल किए। गुरजीत कौर ने 28वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। बता दें कि मैच का पहला गोल स्पेन की गोल से तीसरे ही मिनट में हो गया था। जिसके बाद लाल रेम सियामी ने 32वें मिनट में किए गोल की बदौलत भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत की ओर से अंतिम गोल कप्तान रानी रामपाल ने 59वें मिनट में किया।

    स्पेन की ओऱ से इस मैच में दो गोल दागे गए। इस मैच में जीत के साथ ही दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई है।बता दें कि पहले मैच में भारत को 0-3 से हार मिली थी जबकि दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। कांसेजो सुपीरियर दे डेर्पोटेस हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने तीसरे मिनट में मारिया लोपेज के गोल की मदद से बढ़त हासिल की लेकिन भारत ने इसके बाद चार मिनट के अंतराल में दो गोल करते हुए हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

    लोला रिएरा ने हालांकि 58वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया लेकिन भारतीय कप्तान ने इसके एक मिनट बाद ही एक शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत को फिर से 3-2 से आगे कर दिया। दोनों टीमों के बीच चौथे मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 23.00 बजे होगा।