Category: sports

  • सोशल मीडिया की सनसनी प्रिया वॉरियर भी बनीं IPL का हिस्सा

    [object Promise]

    नयी दिल्ली. हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने क्लासमेट को आंख मारने के अंदाज को लेकर पूरी दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब प्रिया विश्व के सबसे बड़े टी-लीग आईपीएल का भी हिस्सा बनने जा रही है.

    दरअसल मंच चॉकलेट ने आईपीएल की तीन सबसे मजबूत टीमों- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपना ‘क्रंच पार्टनर’ बनाया है.बता कि मंच नेस्ले ब्रैंड की काफी फेमस चॉकलेट है.

    नेस्ले इस ब्रैंड के प्रमोशन के लिए आईपीएल के सीजन में ‘माईटी20’ नाम का एक खास कैंपेन शुरू किया है. नेस्ले ने इस स्पेशल और असरदार कैंपेन के लिए प्रिया प्रकाश को अपने साथ जोड़ा है.

    गौरतलब है कि वेलेंटाइन वीक में फिल्म जारी होने से पहले निर्माता-निर्देशक की ओर से 32 सेकंड का एक प्रोमो जारी हुआ था. इसमें मनिक्य, मलाराया पूवी नामक गाने के कुछ अंश थे. इसी गाने में प्रिया प्रकाश अपने क्लासमेट को आंख मारते हुए दिखाई दीं थी.

    कुछ सेंकड के इस गाने ने प्रिया प्रकाश को सोशल मीडिया का सनसनी और नेशनल क्रश बना दिया. प्रिया की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि हर तरफ उनके आंख मारने के चर्चे होने लगे.

    वहीं गाने और फिल्म की शोहरत बढ़ने पर मुश्किलें भी बढ़ीं और तमाम मुस्लिम संगठनों ने इस फिल्म के गाने को इस्लामिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था.

  • राष्ट्रमंडल खेल : 66 मेडल के साथ गोल्ड कोस्ट में खत्म हुआ भारत का सफर

    [object Promise]

    आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपना सफर खत्म किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य के साथ कुल 66 पदक जीते। इस तरह भारत पदक तालिका में आॅस्ट्रेलिया (80 गोल्ड, 58 सिल्वर, 59 ब्रॉन्ज= 197 मेडल्स) और इंग्लैंड (45 गोल्ड, 45 सिल्वर, 46 ब्रॉन्ज =136 मेडल्स) के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
    साल 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हुए 20वें कॉमनवेल्थ गेस्म में भारत ने 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 64 पदक जीते थे और पदक तालिका में इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया, कनाडा और स्कॉटलैंड के बाद पांचवें स्थान पर रहा था। इस लिहाज से 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार कहा जा सकता है। भारत ने साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 101 पदक जीते थे। वहीं साल 2002 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के नाम कुल 69 पदक थे।

    निशानेबाजी

    भारत ने शूटिंग इवेंट में इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड समेत कुल 16 मेडल जीते। अनीश भानवाला, मेहुली घोष और मनु भाकर जैसे युवा निशानेबाजों के अलावा हीना सिद्धू, जीतू राय और तेजस्विनी सावंत जैसे अनुभवी निशानेबाजों ने भारत के लिए पदक जीते। हालांकि, गगन नारंग के लिए यह कॉमनवेल्थ गेम्स भुलाने वाला रहा और वो कोई भी पदक नहीं जीत सके।

    रेसलिंग

    रेसलिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने रेसलिंग में 5 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल्स अपने नाम किए। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, सुमित जैसे पहलवानों ने अपने-अपने भारवर्ग में भारत को पदक दिलाए।

    बैडमिंटन

    बैडमिंटन में भारत ने इस बार कुल 6 पदक जीते। भारत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, साथ ही महिला एकल में भी साइना नेहवाल ने हमवतन पीवी सिंधु को हराकर सोना अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में भारत के किदांबी श्रीकांत को फाइनल में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मलयेशिया के ली चेंग वेई से हार का सामना करना पड़ा।

    वेटलिफ्टिंग

    भारत ने इस बार वेटलिफ्टिंग में कुल 9 पदक जीते। इसमें पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल्स शामिल हैं। भारत के लिए महिला वेटलिफ्टर्स मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव ने सोने का तमगा हासिल किया।

    ऐथलेटिक्स

    ऐथलेटिक्स में भारत को तीन पदक हासिल हुए। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर और नवदीप ढिल्लो ने ब्रॉन्ज जीता।

    टेबल टेनिस

    टेबल टेनिस में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा महिला एकल में मणिका बत्रा ने गोल्ड मेडल जीता। पुरुष युगल और महिला युगल मुकाबलों में भारत को सिल्वर मेडल मिला। अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता।

    बॉक्सिंग

    बॉक्सिंग में भारत ने इस बार कुल 9 पदक जीते। इनमें तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल्स शामिल हैं। मैरी कॉम ने गोल्ड जीतकर दिखा गया कि उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती।

    हॉकी

    भारतीय हॉकी टीम के लिए सफर हालांकि अच्छा नहीं रहा। पुरुष और महिला दोनों ही हॉकी टीमें ब्रॉन्ज मेडल का अपना मुकाबला हार गईं और खाली हाथ देश लौंटी।

  • भारत ने 26 गोल्ड के साथ कुल 66 पदक जीत कर रचा इतिहास, जानिए किस खेल में जीते कितने पदक

    [object Promise]

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है. 4 से 15 अप्रैल तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है.

    पिछली बार के मुकाबले भारत ने दो मेडल ज्यादा जीते हैं. इस बार के गोल्ड कोस्ट गेम्स में भारत ने कुल 66 मेडल हासिल किए है. भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.

    एशियन यूथ शतरंज में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन !

    आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 198 पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा. उसने 80 स्वर्ण पदक जीते. इंग्लैंड ने 136 पदकों के साथ दूसरा और भारत ने 66 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 71 देशों और टेरेटरीज ने हिस्सा लिया, जिनमें से 43 के हिस्से पदक आए.

    आस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण के अलावा 59 रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते. इंग्लैंड ने 45 स्वर्ण, इतने ही रजत और 46 कांस्य पदक जीते.

    भारत ने बेशक चौथे स्थान पर रहे कनाडा (82 पदक) से कम पदक जीते लेकिन उसके स्वर्ण पदकों की संख्या कनाडा से अधिक रही. कनाडा ने 15 स्वर्ण जीते जबकि भारत के नाम 26 स्वर्ण रहे.

    [object Promise]
    gold

    भारत ने 20 रजत और इतने ही कांस्य भी जीते जबकि कनाडा के नाम 40 रजत और 27 कांस्य रहे. न्यूजीलैंड ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य के साथ कुल 46 पदकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.

    दक्षिण अफ्रीका ने 37 पदक (13 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य) जीते जबकि वेल्स ने 36 पदक (10 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य) जीते. स्कॉटलैंड और नाइजीरिया के नाम नौ-नौ स्वर्ण रहे

    भारत ने आजादी के बाद अब तक कुल 15 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है. इसमें उसने 181 गोल्ड, 175 सिल्वर और 148 ब्रॉन्ज के साथ 502 मेडल जीते हैं. रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 7 मेडल हासिल किए.

    जानिए भारत ने किस खेल में जीते कितने पदक

    कुश्ती: 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज, कुल 12

    निशानेबाजी: 7 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज, कुल 16

    भारोत्तोलन: 5 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज, कुल 9

    मुक्केबाजी: 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज, कुल 9

    टेबल टेनिस : 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज, कुल 8

    बैडमिंटन : 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 6

    एथलेटिक्स: 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 3

    स्क्वैश : 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 0 ब्रॉन्ज, कुल 2

    पैरा पवरलिफ्टिंग : 0 गोल्ड, 0 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 1

    भारत के कॉमनवेल्थ में अब तक के 4 सबसे अच्छे प्रदर्शन

    वर्ष       स्थान           गोल्ड    सिल्वर   ब्रॉन्ज     कुल

    2010   दिल्ली          38       27        36         101

    2002   मेनचेस्टर      30       22       17          69

    2014   ग्लास्गो        15       30       19           64

    2018   गोल्डकोस्ट   26       20        20           66

  • क्रिकेट के भगवान को गलियों में क्रिकेट खेलते देख हुई सुखद हैरानी

    [object Promise]

    मुंबई. मुंबई के कुछ युवाओं को उस समय सुखद हैरानी हुई जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी कार से उतरकर शहर की सड़क पर बल्लेबाजी की. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

    जिसमें सफेद कमीज और काली पैंट पहने तेंदुलकर को बांद्रा में निर्माणाधीन मेट्रो के समीप क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में तेंदुलकर को पहले से क्रिकेट खेल रहे युवाओं के साथ हाथ मिलाते हुए भी देखा जा सकता है. इस वीडियो को तेंदुलकर के बचपन के मित्र विनोद कांबली ने भी ट्वीट किया है.

    तेंदुलकर ने पहले से खेल रहे एक युवा से बल्ला लिया और उन्होंने बामुश्किल पांच गेंद ही खेली थी कि प्रशंसकों ने वहां इकट्ठा होना शुरू कर दिया. तेंदुलकर ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

     

  • सचिन के शतकों का रिकार्ड तोड़ने पर विराट को ये चीज तोहफा देने का वादा

    [object Promise]

    नई दिल्ली, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने स्टार खिलाड़ी और तीनों प्रारूपों में मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली से उनके वनडे प्रारूप में 49 शतकों के रिकार्ड को तोड़ने पर शैंपेन की बोतल का तोहफा देने का वादा किया है।

    देश और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार हो चुके विराट फिलहाल भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी हैं और सचिन के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में 35 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि सचिन वनडे में 49 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।

    मंगलवार को 45 वर्ष के हुये सचिन ने कहा कि यदि विराट उनका शतकों का रिकार्ड तोड़ देते हैं तो वह उन्हें शैंपेन की बोतल तोहफे में देंगे। एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने कहा“ यदि विराट मेरा रिकार्ड तोड़ देंगे तो मैं खुद जाकर उन्हें शैंपेन की बोतल दूंगा।

    मैं उन्हें शैंपेन बोतल भेजूंगा नहीं बल्कि खुद जाकर उनके साथ शैंपेन पीयूंगा।”वर्ष 2017 की शुरूआत से अब तक विराट ने नौ वनडे शतक बनाये हैं और फिलहाल इस प्रारूप में उनके नाम 35 शतक हैं। वह आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के 30 शतक और श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 28 शतकों के रिकार्ड को पहले ही तोड़ चुके हैं।

    वहीं सचिन के विश्वास पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी सहमति जताई है। वीरू ने कहा कि उन्हें भी यकीन है कि विराट मास्टर ब्लास्टर के सर्वाधिक शतकों के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि वनडे में उन्हें विराट से करीब 62 शतकों की अपेक्षा है। विराट भी सचिन के बड़े प्रशंसक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कहा था कि वह सचिन के कारण ही क्रिकेट में आये। विराट भारतीय टीम के लिये वनडे, ट्वंटी 20 और टेस्ट तीनों प्रारूपों में कप्तान हैं।

  • एली अवराम नहीं उर्वशी रौतेला पर आया हार्दिक पांड्या का दिल

    [object Promise]

     

    कारोबारी गौतम सिंघानिया की एक पार्टी में शामिल हुए हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला पहुंचे। इस दौरान हार्दिक उर्वशी के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। पार्टी में दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद भी किया। खबरों कि मानें तो हार्दिक और उर्वशी को मुंबई में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। खैर अब ये देखना होगा हार्दिक उर्वशी को लेकर जल्द ही कोई बयान देते है या नहीं?

    बता दें कि एक्ट्रैस एली अवराम और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ रिश्ते को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई है। पिछले कुछ महीने से लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल रहे हार्दिक-एली के नहीं बल्कि उर्वशी के साथ रिश्ते में है।

    उर्वशी के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो उर्वशी को फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में देखा गया है। लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नही आई और बॉक्स ऑफिस पर औधें मुंह गिरी लेकिन फिल्म में उर्वशी को बोल्ड और हॉट सींस को सभी ने काफी पसंद किया।

  • विराट कोहली का हैरतअंगेज कारनामा देख अनुष्का ने फ्लाइंग किस के साथ दिया स्टैंडिंग ओवेशन

    आईपीएल सीजन 11 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही विराट कोहली की टीम आरसीबी के लिए आईपीएल में आगे का सफ़र कठिन होता जा रहा है।

    इस मैच में कप्तान कोहली को चीयर करने के लिए उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम  में मौजूद थी। इस मैच में आरसीबी की फील्डिंग बेहद खरब रही। हालांकि 19वें ओवर में विराट कोहली ने दिनेश कार्तिक  का जबरदस्त कैच पकड़ा।

    दरअसल केकेआर को जीत के लिए सिर्फ 5 रन बनाने थे और आरसीबी के गेंदबाज मोहम्मद सिराज 19वां  ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बॉल को सीमा रेखा के पार भेजने का प्रयास किया लेकिन बॉल बल्ले पर ठीक से कनेक्ट नहीं हुई।

    लॉन्ग ऑन से शानदार दौड़ लगाते हुए कप्तान विराट कोहली ने डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा। विराट के इस शानदार कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का भी हैरान रह गईं, उनके चेहरे का रिएक्शन साफ बता रहा था वो इस कैच को देखकर काफी खुश है।

    पूरे मैच के दौरान भी अनुष्का विराट को चीयर करती नजर आई। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली के नाबाद 68 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर ने क्रिस लिन के नाबाद 62 रन की मदद से 19.1 ओवर में 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया।

  • लोकसभा चुनावों के कारण IPL के 12वें संस्करण को लेकर असमंजस

    [object Promise]

    नई दिल्ली. आईपीएल का 11वां संस्करण इस समय खेला जा रहा है, लेकिन 12वें संस्करण को लेकर अभी से कई सवाल उठने लगे हैं. दरअसल इसके पीछे है. वर्ल्डकप 2019 का कार्यक्रम. इंग्लैंड में होने वाला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप अगले साल 30 मई से शुरू होगा. इस वर्ल्डकप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. वलर्डकप करीब डेढ़ महीने 14 जुलाई तक चलेगा. वर्ल्डकप 30 मई से शुरू होगा यानी बीसीसीआई को अगले साल आईपीएल इससे 15 दिन पहले शुरू करना होगा.

    अब आपके मन में सवाल आएगा कि इस वर्ल्डकप का आईपीएल से क्या लेना देना. क्योंकि बीसीसीआई ने आईपीएल को मार्च और अप्रैल में कराने की योजना बना ली है. लेकिन पेंच यहीं फंसा है. अगला साल चुनावों के लिहाज से अहम है. बीसीसीआई ने साफ कहा है ‘अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा.’

    ऐसे में आईपीएल का 12वां संस्करण भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित हो सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. अपना नाम न जाहिर करने शर्त पर अधिकारी ने कहा, “लोकसभा चुनावों के कारण, अगले साल आईपीएल का आयोजन यूएई में हो सकता है.

    2014 में भी आईपीएल के पहले दो सप्ताह के मैच यूएई में ही खेले गए थे. उस साल भी अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों के कारण बीसीसीआई को लीग को देश से बाहर ले जाना पड़ा था. अधिकारी ने कहा, “ऐसी संभवना है कि आईपीएल के कुछ मैच पिछली बार की तरह इस बार भी स्थानांतरित कर दिए जाएं. यह लोकसभा चुनावों की तारीखों पर निर्भर करेगा.”

  • एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ ने फिर दिया भावुक संदेश

    [object Promise]

    मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण खोया विश्वास फिर हासिल करने का वादा करते हुए कहा कि विवाद के बाद लोगों से मिले सहयोग से वह अभिभूत हैं. स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आस्ट्रेलिया लौटकर अच्छा लग रहा है. मुझे हालात से सामंजस्य बिठाने में समय लगा लेकिन अब इस पर लौटने का समय है.’

    उन्होंने कहा, ‘मुझे इतने ईमेल और पत्र मिले कि यह अविश्वसनीय है. लोगों से मिले समर्थन और सहयोग से मैं अभिभूत हूं. मुझे आपका खोया विश्वास फिर पाने के लिये काफी मेहनत करनी होगी.’

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का और कैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था. उस घटना के बाद से यह भावी योजना को लेकर स्मिथ का पहला बयान है.

    उन्होंने कहा, ‘इस दौरान मम्मी, डैडी और डानी (पत्नी) मेरे साथ डटे रहे और इसके लिये मैं उनका शुक्रगुजार हूं. दुनिया में सबसे अहम परिवार है और मैं उनके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं.’

  • जानिये ये कौन है आईपीएल 11 की मिस्ट्री गर्ल !

    [object Promise]

    नई दिल्ली. आईपीएल 11 में भी क्रिकेट और इंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आ रहा है.   इस बार भी आईपीएल में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो कि मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हो रही है.

    [object Promise]
    malti-chahar-deepak-sister

    आईपीएल सिर्फ क्रिकेट का महाकुंभ नही है बल्कि फैन्स की दीवानगी और स्टेडियम में होने वाली चुहलबाजी के लिए भी फेमस है.

    [object Promise]
    malati

    चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में अक्सर दिखने वाली यह मिस्ट्री गर्ल अपने रिएक्शन को लेकर लगातार मीम का हिस्सा बन रही है.कोई इन्हें पार्ले-जी गर्ल बोल रहा है तो कोई उन्हें मॉडल बता रहा है.

    गौरतलब है कि यह मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं है बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के उभरते गेंदबाज दीपक चहर की बहन मालती चहर है जो भाई को चीयर करने अक्सर स्टेडियम में नजर आती है.

    [object Promise]
    malati

    मालती चहर का दूसरा भाई राहुल चहर है जो मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं. आपको बता दें कि मालती चहर मिस दिल्ली की रनर-अप भी रह चुकी हैं और फिलहाल एक मॉडल के रूप में काम कर रही हैं.