Category: sports

  • निशानेबाज वालारिवान ने जूनियर विश्व कप में जीता स्वर्ण

    [object Promise]

    सिडनी, भारतीय टीम की युवा निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने गुरुवार को आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में 631.4 का स्कोर किया और एक नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

    इसके बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा और फाइनल में 249.9 का स्कोर करते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। भारत को टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल हुआ जहां वालारिवान, श्रेया अग्रवाल और जीना खिट्टा ने 1876.9 का स्कोर करते हुए विश्व रिकार्ड के साथ भारत की झोली में स्वर्ण डाला।

    वालारिवान ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सिडनी में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैं अच्छा निशाना लगा रही थी। मैं जानती हूं कि मैं जिस तरह से बीते कुछ महीनों से प्रदर्शन कर रही हूं उससे जीत मेरे करीब थी। मैं इस जीत को अपने माता-पिता, गगन सर और जीएफजी में मेरे कोच को समॢपत करती हूं।’’

  • स्मिथ, वार्नर, बेनक्राफ्ट की सजा पर जानिये सचिन का नजरिया !

    [object Promise]

    नई दिल्ली, महान बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा गेंद से छेड़छाड़ मामले में पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वार्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्राफ्ट के ऊपर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया है। सचिन ने कहा कि खेल को साफ सुथरे तरीके से खेलना चाहिए।

    सचिन पर भी 2001 में गेंद से छेडख़ानी के आरोप लगे थे, लेकिन बाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाया था कि वे गेंद को अंपायर की इजाजत के बिना साफ कर रहे थे, ना कि गेंद से छेडख़ानी कर रहे थे।

    क्रिकेट सभ्य लोगों के खेल के रूप में जाना जाता है। इस खेल को माना जाता है कि यह साफ सुथरे तरीके से खेला जाता है। उन्होंने लिखा, जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए सही फैसले लेना जरूरी है। जीत जरूरी है लेकिन आप किस तरह से जीतते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ, वार्नर और बेनक्राफ्ट को गेंद से छेडख़ानी का दोषी पाए जाने के बाद सीए ने स्मिथ और वार्नर पर 12 महीनों का प्रतिबंध लगाया है जबकि बेनक्राफ्ट को नौ महीनों का प्रतिबंध सौंपा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने भी स्मिथ और वार्नर को लीग के आने वाले सीजन से प्रतिबंधित कर दिया है।

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर व कैमरून बेनक्राफ्ट पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठाते हुए इसे अपराध की तुलना में अधिक कड़ा दंड बताया। वार्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा लिए गए फैसले के बाद अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इस प्रतिबंध पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस पर सवाल उठाया।

    वार्न ने कहा कि मैं हर ऑस्ट्रेलियाई और क्रिकेट प्रशंसक की तरह ही केपटाउन में हुई बॉल टेम्परिंग की घटना से काफी निराश हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम योजना बनाकर शामिल होना और भी शर्मनाक बात है। इसे आप किसी भी तरह से नकार नहीं सकते, लेकिन इस अपराध के लिए दी गई सजा बेहद कड़ी है।

    उन्होंने लिखा कि इस मामले में जिस तरह की उन्मादी प्रतिक्रिया हो रही है, उसने इस मामले को इसकी प्रकृति की तुलना में अधिक गंभीर बना दिया है। और, हम वहां पहुंच गए हैं जहां शायद अपराध की तुलना में दंड कहीं अधिक कड़ा हो गया है।

    वार्न ने कहा कि मैं अब भी सोच रहा हूं कि सजा क्या होना चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अगर उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है, तो ये सजा अधिक है। इस मामले में अपनी भावनाओं से हटकर सोचें। हम सब गुस्से में और शर्मसार महसूस कर रहे हैं, लेकिन आपको किसी के करियर को तब तक बर्बाद नहीं करना चाहिए, जब तक वे वाकई उसके हकदार न हों।

    उनकी ओर से की गई हरकत गलत थी और इसके खिलाफ उन्हें दंड मिलना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक साल का प्रतिबंध इसका जवाब है। अगर मेरी नजर में देखा जाए, तो इन खिलाडिय़ों को चौथे टेस्ट मैच से प्रतिबंधित करना, बड़ा जुर्माना लगाना और कप्तान तथा उप-कप्तान के पद से हटा देना पर्याप्त दंड है।

  • गेंद से छेड़छाड़ के बाद स्टीव स्मिथ की कप्तानी से छुट्टी

    [object Promise]

    मेलबर्न. गेंद से छेड़छाड़ के बाद मचे हंगामे के बीच यह ऐलान किया गया है कि केपटाउन में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच से ही स्टीव स्मिथ को कप्तान और डेविड वॉर्नर को उप कप्तान पद से हटा दिया गया है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने यह जानकारी दी है. सीए की वेबसाइट पर जारी जानकारी में के मुताबिक, अब विकेटकीपर टिम पेन तीसरे टेस्ट मैच में बाकी बचे दो दिन कप्तान पद की जिम्मेदारी संभालेंगे और स्मिथ और वॉर्नर सामान्य खिलाड़ी के रूप में मैदान पर होंगे.

    सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा, ‘स्मिथ और वॉर्नर के साथ चर्चा के बाद दोनों ने तीसरे टेस्ट मैच में अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ने पर स्वीकृति जता दी है.’ सदरलैंड ने कहा, ‘इस टेस्ट मैच को जारी रखने की जरूरत है. इस बीच हम इस मामले की जांच करते रहेंगे.’ आस्ट्रेलिया टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ कर नए विवाद में फंस गई है.

    न्यूलैंड्स स्टेडियम में जारी इस मैच के तीसरे दिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून बैंक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते और पैंट के अंदर कोई पीली चीज रखते हुए देखा गया. यह घटवा टीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे स्मिथ इनकार नहीं कर पाए. स्मिथ ने इस घटना को स्वीकार करते हुए हैरान कर देने वाला बयान दिया. स्मिथ का कहना था कि यह उनकी सोची-समझी योजना थी.

    Read More :  मनु भाकेर ने शूटिंग विश्व कप में फिर लगाया सोने पर निशाना

  • पांड्या ने भी बदला अपना लुक, क्या आपको पसंद आया !

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी हेयर स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. पांड्या किसी नई सीरीज से पहले अपने बालों का लुक जरूर बदलते हैं. आईपीएल से पहले पांड्या ने अपनी नई हेयरस्टाइल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

    [object Promise]
    हेयरस्टाइल की तस्वीरें

    इसके साथ ही पांड्या ने कैप्शन में लिखा, ”माय स्टाइल मास्टर, आलिम हाकिम. फैन्स को भी हार्दिक पंड्या का यह नया लुक काफी पसंद आ रहा है और वह कमेंट्स में पांड्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

    इस नए लुक की फोटो को महज एक घंटे के अंदर ही 124,087 लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह भी मशहूर हेयर डिजाइनर आलिम हाकिम से हेयर कट करा चुके हैं. इस सीजन में तीनों ही खिलाड़ी एक नए लुक के साथ आईपीएल का आगाज करेंगे.

    [object Promise]
    हेयरस्टाइल की तस्वीरें

    हार्दिक पांड्या इस साल भी मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से चौकों-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे. पांड्या को मुंबई की टीम ने इस साल नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था. पिछले कुछ सीजनों से पांड्या मुंबई के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

    [object Promise]
    हेयरस्टाइल की तस्वीरें

    इस साल आईपीएल से पहले पांड्या आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर पहले टेस्ट मैच को छोड़ दिया जाए तो बाकी के दो टेस्ट मैचों में पांड्या बेअसर साबित हुए थे. वहीं, वो वनडे और टी20 मैचों में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे. ऐसे में, मुंबई टीम मैनेजमेंट और फैन्स आईपीएल से पहले पांड्या की फॉर्म में वापसी की दुआ कर रहे होंगे. पांड्या के फॉर्म में नहीं होने से टीम को काफी नुकसान हो सकता है.

  • कैमरन बैनक्राॅफ्ट का एक आैर वीडियो आया सामने, क्या एशेज में भी हुई थी बेईमानी

    [object Promise]

    नई दिल्लीः आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाॅल टेंपरिंग का विवाद खड़ा करके क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया। आॅस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बैनक्राॅफ्ट का एक आैर वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवे एशेज टेस्ट का है जो सिडनी में खेला गया था। आॅस्ट्रेलिया ने यह मैच एक पारी आैर 123 रनों से जीता था।

    रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 64 की मौत, खिड़कियों से कूद लोगों ने बचाई जान

    वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बैनक्राॅफ्ट अपनी जेब में चीनी डाल रहे हैं। चीनी का इस्तेमाल गेंद को रगड़ने के लिए किया जाता है। अब बात यह उठती है कि क्या एशेज सीरीज में भी आॅस्ट्रेलिया ने बेईमानी की थी। बता दें कि आॅस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से 4-0 से एशेज सीरीज जीती थी। बैनक्राफ्ट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बाॅल टेंपरिंग करते पकड़ा गया। बाद में खुलासा हुआ कि उनके साथ स्टीव स्मिथ भी जुड़े थे।

    भाजपा ने खोज लिया है सपा-बसपा गठबंधन का तोड़ !

    बाद में आईसीसी ने जांच करते हुए दोनों को दोषी पाया। स्मिथ ने अपराध कबूल किया आैर मैच के बीच में ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। आईसीसी ने उनपर एक मैच का प्रतिबंध आैर 100 फीसदी फीस जुर्माना लगाया। वहीं बैनक्राॅफ्ट पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

  • नेशनल बॉक्सिंग में उत्तराखंड की हेमा और पवन को मिला रजत

    [object Promise]

    देहरादून, द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के पवन गुरुंग और हेमा दानू को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। फाइनल में दोनों ही मुक्केबाज संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार गए। राज्य के सात मुक्केबाजों का चयन नेशनल कैंप के लिए हो गया है।

    रोहतक, हरियाणा में चैंपियनशिप के अंतिम दिन सभी आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। 56 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए स्पोर्टस कॉलेज देहरादून के छात्र पवन गुरुंग का सामना सर्विसेज के आकाश कुमार के साथ हुआ। पहला राउंड जीतने के बाद पवन को दूसरे व तीसरे राउंड में हार झेलनी पड़ी।

    बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में बागेश्वर की रहने वाली हेमा दानू को हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया। दोनों मुक्केबाजों को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा। इनके अलावा 69 किग्रा भारवर्ग में पिथौरागढ़ की नेहा कस्नयाल, 64 किग्रा भारवर्ग में काशीपुर की कविता और 91 किग्रा भारवर्ग में साई सेंटर काशीपुर के कपिल पोखरिया ने कांस्य पदक कब्जाया।

    बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर ने बताया कि एक अप्रैल से रोहतक में ही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिये नेशनल कैंप लगना है जिसमें उत्तराखंड से कुल सात मुक्केबाजों का चयन हुआ है। कैंप में पवन गुरुंग, कपिल पोखरिया, हेमा दानू, नेहा कस्नयाल, कविता के अलावा खटीमा की सपना बिष्ट और बागेश्वर की नीमा कोश्यारी को मौका मिला है।

    Read More : एक अप्रैल से 10 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा

  • IPL के इतिहास में अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बनी हैं दिल्ली और पंजाब

    [object Promise]

    मोहाली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब रविवार को अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। दिल्ली और पंजाब की टीमें लीग के इतिहास में अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बनी हैं। हालांकि, इस बार दोनों टीमें अपने नए कप्तानों के साथ टूर्नामेंट में उतरी हैं और दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम को चैम्पियन भी बनाने का वादा किया है।

    दिल्ली की टीम जहां गौतम गंभीर की अगुवाई में, तो वहीं पंजाब की टीम अपने नए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में मैदान में उतरकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। मेजबान पंजाब को अपने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से इस बार धुआंधार शुरुआत की उम्मीद होगी। गेल, मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। इसके अलावा टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोयनिस और अक्षर पटेल टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं। गेंदबाजी में कप्तान अश्विन पर काफी दारोमदार होगा।

    दूसरी तरफ, दिल्ली की टीम कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर के अनुभव से इस बार कुछ नया कर सकती है। बल्लेबाजी में गंभीर, कोलिन मुनरो के साथ ओपनिंग कर सकते हैं जबकि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।

    आलराउंडर विजय शंकर और क्रिस मोरिस भी अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में अमित मिश्रा और शाहबाज नदीम के अलावा ट्रेंट बोल्ट युवा गेंदबाजों के साथ मिलकर पंजाब के बल्लेबाजों की चुनौती को रोक सकते हैं। पंजाब और दिल्ली ने अबतक कुल 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पंजाब ने 11 और दिल्ली ने नौ मैच जीते हैं।

  • ‘बाहुबली’ की ये एक्ट्रेस IPL 2018 की ओपिंग सेरेमनी में इस तरह डांस करेंगी

    [object Promise]

    नई दिल्ली: IPL 2018 का आज आगाज होने जा रहा है. आईपीएल के 11वें सीजन के उद्घाटन के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और बॉलीवुड के दिग्गज स्टार इसमें अपने डांस और हुनर का जलवा दिखाएंगे. उद्घाटन समारोह में ऋतिक रोशन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तमन्ना जैसे सितारे लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे. इसके लिए वे काफी पसीना भी बहा रहे हैं, और अपने मूव्ज को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने काफी प्रैक्टिस भी की है. ‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए डांस प्रैक्टिस कर रही हैं.

    आईपीएल के 11वें सीजन का पहला मैच लीग का पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में धोनी की टीम, रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस का मुकाबला करेगी.

     

    बता दें कि टूर्नामेंट में इस बार चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल का बैन झेलने के बाद वापसी कर रही हैं. वैसे भी ये दोनों टीमें आईपीएल में चैंपियन रह चुकी हैं. धोनी के नेतृत्‍व में चेन्‍नई टीम दो बार आईपीएल चैंपियन रही है जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम इस टूर्नामेंट के पहले संस्‍करण में चैंपियन बनी थी.

     

  • भारोत्तोलक गुरूराजा ने रजत जीतकर भारत का खाता खोला

    [object Promise]

    गोल्ड कोस्ट. भारोत्तोलक पी गुरूराजा ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले दिन पुरूषों के 56 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में पहला पदक डाला. पच्चीस बरस के गुरूराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो (111 और 138) वजन उठाया. मलेशिया के तीन बार के चैम्पियन मोहम्मद इजहार अहमद ने खेलों में नया रिकार्ड बनाते हुए 261 किलो (117 और 144) वजन उठाकर पीला तमगा जीता. गुरूराजा स्नैच के बाद तीसरे स्थान पर थे जिन्होंने दो प्रयास में 111 किलो वजन उठाया.

    क्लीन और जर्क में पहले दो प्रयास में वह नाकाम रहे लेकिन आखिरी प्रयास में 138 किलो वजन उठाकर रजत सुनिश्चित किया. अहमद ने अपने हमवतन हामिजान अमीरूल इब्राहिम का 116 किलो का स्नैच का रिकार्ड बेहतर किया जो उन्होंने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया था. उन्होंने ओवरआल रिकार्ड भी तोड़ा जो इब्राहिम के ही नाम था.

    श्रीलंका के लकमल चतुरंगा को कांस्य पदक मिला. भारतीय वायुसेना के निचली श्रेणी के कर्मचारी गुरूराजा का यह पदक उनकी अपार मेहनत और कुछ अच्छी किस्मत का नतीजा है. ट्रक ड्राइवर के बेटे गुरूराजा पहलवान बनना चाहते थे लेकिन कोच की पैनी नजरों ने उनमें भारोत्तोलन की प्रतिभा देखी और इस खेल में पदार्पण कराया.

  • महिला टीम टेबल टेनिस में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया

    [object Promise]

    भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा के पहले दिन महिला टेबल टेनिस ग्रुप मैच में श्रीलंका को 3–0 से हरा दिया. मनिका बत्रा ने इरांडी वारूसाविताना को 11–3, 11–5, 11–3 से हराया.

    इसके बाद सुतिर्था मुखर्जी ने इशारा मानिक्कु बाडू को 11–5, 11–8, 11–4 से हराकर यह बढत दुगुनी कर दी. सुतिर्था और पूजा सहस्त्रबुद्धे ने युगल में श्रीलंका की हंसानी कापूगीकियाना और इशारा मानिक्कु बाडू को 11–6, 11–7, 11–3 से हराकर क्लीन स्वीप किया.

    मनिका ने जीत के बाद कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. हमने अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. अब हमें वेल्स से खेलना है और उसमें भी लय कायम रखेंगे.’ कंधे की चोट के बारे में पूछने पर उसने कहा, ‘मैं चोटिल नहीं थी. थोड़ी जकड़न थी जो अब ठीक है.’